t-20 - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

टीम इंडिया ने टी-20 में सबसे बड़ा स्कोर बनाया, बांग्लादेश को 133 रनों से हराया
हैदराबाद। भारत ने बांग्लादेश को तीसरे टी-20 में 133 रन से हरा दिया। भारत ने टी-20 में टेस्ट प्लेइंग टीमों में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में भारत ने पहले खेलते हुए 6 विकेट खोकर 297 रन बनाए थे। बांग्लादेश 7 विकेट के नुकसान पर 164 रन ही बना सका। तीसरा टी-20 जीतकर भारत ने 3 मैचों की सीरीज 3-0 से जीत ली।

संजू सैमसन ने 40 गेंदों पर बनाई सेंचुरी
भारत से संजू सैमसन ने 40 गेंद पर सेंचुरी बनाई। वह 111 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार यादव ने 75, हार्दिक पंड्या ने 47 और रियान पराग ने 34 रन बनाए। रवि बिश्नोई ने 3 विकेट लिए।

संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर भारत ने तीसरे और आखिरी टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश को 133 रनों से पराजित कर टी-20 सीरीज में भी क्लीन स्वीप कर दिया। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में संजू सैमसन (111) और सूर्य कुमार (75) के बल्ले से रनों की ऐसी बरसात हुई जिससे स्टेडियम में बैठे हजारों दर्शक भावनाओं के ज्वार में गोते लगाने लगे।

भारत ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 297 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टी-20 में यह भारत का सबसे बड़ा स्कोर है। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 7 विकेट पर 164 रन ही बना सकी। संजू सैमसन और सूर्य कुमार यादव के बाद भी भारतीयों के आक्रामक अंदाज में तनिक भी कमी नजर नहीं आई और हार्दिक पांड्या (47) और रियान पराग (34) ने भी बांग्लादेशी गेंदबाजों की बेरहमी से पिटाई की।

टी-20 का दूसरा सबसे तेज शतक
संजू सैमसन ने अपने टी-20 करियर का पहला शतक जड़ा। संजू का मात्र 40 गेंदों पर लगाया गया यह शतक इसलिए भी खास रहा क्योंकि यह किसी भी भारतीय द्वारा टी-20 क्रिकेट का दूसरा सबसे तेज शतक है। इससे पहले रोहित शर्मा ने मात्र 35 गेंदों पर शतक लगाने का कारनामा 2017 में श्रीलंका के खिलाफ किया था। भारत के मौजूदा कप्तान सूर्य कुमार यादव भी 2021 में श्रीलंका के खिलाफ 45 गेंदो में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बने हैं।

एक ओवर में लगाए 5 छक्के
संजू ने पारी के दसवें ओवर में रिशाद हुसैन पर जमकर प्रहार किया और लगातार एक के बाद एक पांच छक्के लगाए। इसके साथ ही वह एक ओवर में पांच छक्के लगाने वाले विश्व के शीर्ष पांच बल्लेबाजों की फेहरिस्त में शामिल हो गए। एक ओवर में छह छक्के लगाने का रिकार्ड अभी भी भारतीय दिग्गज युवराज सिंह के नाम पर है।

तंजीम रहे सबसे महंगे
बांग्लादेश की ओर से तंजीम हसन साकिब ने तीन विकेट लिए। उन्होंने चार ओवर में 66 रन लुटाए। मुस्तफिजुर रहमान ने 52 रन देकर एक और तसकीन अहमद ने 51 रन देकर एक विकेट लिया।

सुदर्शन, जितेश और राणा जिम्बाब्वे दौरे पर दो T-20 मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल
नई दिल्ली। बी साई सुदर्शन, जितेश शर्मा और हर्षित राणा को संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्वी जयसवाल की जगह जिम्बाब्वे में शुरू वाली पांच मैचों की श्रृंखला के पहले दो टी-20 मुकाबले के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।

संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्वी जयसवाल टी-20 विश्वकप जीतने वाली टीम के बाकी सदस्यों के साथ भारत लौटेंगे और फिर अंतिम तीन मैचों के लिए जिम्बाब्वे के लिए रवाना होंगे। ये तीनों खिलाड़ी जिम्बाब्वे जाने से पहले भारत में एक सम्मान समारोह का हिस्सा लेंगे।

विश्वकप टीम के रिजर्व खिलाड़ी रिंकू सिंह और खलील अहमद के सीधे हरारे में टीम में शामिल होने की आसार है। जिम्बाब्वे में टीम के कप्तान बनाए गए शुभमन गिल अमेरिका से सीधे टीम में शामिल जुड़ेगे।

हराने के स्पोर्टस क्लब में होने वाली पांच मैचों की श्रृंखला छह जुलाई से शुरू होगी। अन्य मैंच सात, 10, 13 और 14 जुलाई को खेलें जायेंगे।

जिम्बाब्वे के साथ पहले और दूसरे टी-20 के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है
शुभमन गिल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे, साई सुदर्शन, जितेश शर्मा (विकेट कीपर) और हर्षित राणा।

भारत के लिये टी20 में 1 साल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने सूर्यकुमार
तिरुवनन्तपुरम। भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 1 कैलेंडर वर्ष में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गये हैं। सूर्यकुमार ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में यह उपलब्धि हासिल की। वह इस साल 40.66 की औसत और 180.29 के स्ट्राइक रेट से 732 रन बनाकर शिखर धवन (2018) के 689 रन के पहाड़ को पार कर चुके हैं।

सूर्यकुमार ने कल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 33 गेंदों में 50 रन की नाबाद पारी खेली और तीन ओवर शेष रहते भारत को लक्ष्य तक पहुंचाया। उन्होंने पारी की शुरुआत में 2 छक्कों के साथ पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को पछाड़ते हुए एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय छक्के जडऩे का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। रिजवान ने 2021 में 42 छक्के जड़े थे, जबकि 2022 में सूर्यकुमार अब तक 45 छक्के लगा चुके हैं।

टी-20 सीरीज में टेस्ट हार का बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया
साउथैंप्टन। इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम को एजबेस्टन में खेले गए पांचवें और निर्णायक टेस्ट मैच में जीत के बेहद करीब पहुंचकर हार का सामना करना पड़ा। हालांकि भारतीय टीम के पास टी-20 और वनडे सीरीज के जरिए इस हार का बदला लेने के लिए पर्याप्त मैच हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार से टी-20 सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज में 3 मैच होंगे। हालांकि मुकाबले से पहले ही टीम इंडिया में रोहित की वापसी हो गई है, लेकिन इसके साथ ही अब कौन होगा बाहर जैसे सवाल उठने लगे हैं। टी-20 सीरीज के बाद दोनों टीमें वनडे सीरीज के लिए आपस में भिड़ेंगी। टी-20 और वनडे सीरीज मिलाकर भारत और इंग्लैंड के बीच 10 दिनों में कुल 6 मुकाबले खेले जाएंगे। जाहिर है एक हार को लेकर जहां भारतीय क्रिकेट प्रेमी थोड़ा निराश हैं, वहीं आगामी वाइट बॉल सीरीज को लेकर उत्सुक भी हैं।

11 दिन के भीतर होंगे 6 मुकाबले

भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 और वनडे मुकाबले 7 से 17 जुलाई के बीच खेले जाएंगे। दोनों टीमों के बीच अगले 11 दिन में 6 मुकाबले होंगे। पहला टी-20 मैच साउथैंप्टन में खेला जाएगा। यह डे-नाइट मैच होगा, जो रात 10.30 (भारतीय समय) बजे शुरू होगा।