sex scandal - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ब्रिटिश सरकार पर सेक्स स्कैंडल का साया, कई मंत्रियों के इस्तीफे
लंदन।  ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। उनके दो मंत्रियों ने अपने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वित्त मंत्री ऋषि सुनक और स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने वरिष्ठ सांसद क्रिस पिंचर के प्रमोशन के विरोध में यह कदम उठाया है। बाद में कई अन्य मंत्रियों के भी इस्तीफे की खबर है। दोनों ही पार्टी के वरिष्ठ नेता थे। ऐसे में बोरिस जॉनसन के नेतृत्व पर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल सरकार पर यौन स्कैंडल का साया है। क्रिस पिंचर पर यौन उत्पीड़न के भी आरोप लग चुके हैं। फिर भी उनके प्रमोशन से जनता का विसाल वर्ग और कई सांसद एवं नेता क्षुब्ध हैं।  उल्लेखनीय है कि क्रिस पिंचर पर यौन उत्पीड़न के भी आरोप लग चुके हैं। इसके अलावा पिंचर ने लंदन क्लब में दारू पीने के बाद दो लोगों के साथ अभद्रता की थी। जिसके बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। बोरिस जॉनसन को यह पहला झटका नहीं है, बल्कि पार्टीगेट स्कैंडल के बाद उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। वहीं उनकी पार्टी दो उपचुनावों में हार का सामना कर चुकी है।  अपने त्यागपत्र में वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने कहा, जब पूरी दुनिया आर्थिक संकट से जूझ रही है। कोविड महामारी और रूस-यूक्रेन का युद्ध चुनौती बना हुआ है। ऐसे समय में यह फैसला लेना आसान नहीं है। हालांकि जनता इस बात की उम्मीद रखती है कि सरकार सही कदम उठाएगी। मैं जानता हूं कि हो सकता है मैं जीवन में आखिरी बार मंत्री बना हूं, लेकिन सरकार के स्टैंडर्ड को मेनटेन रखने के लिए यह आवश्यक हो गया है। इसलिए मैं इस्तीफा दे रहा हूं।  वहीं स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने कहा, मुझे कहते हुए दुख हो रहा है कि मैं अब और इस पद पर नहीं रहूंगा।

बोरिस जॉनसन ने माफी मांगी
मंगरवार का दिन यूके की राजनीति में बहुत ही अहम दिन था। दो मंत्रियों के इस्तीफा देने से पहले प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इस बात के लिए माफी मांगी की 2019 में पिंचर पर आरोप लगने के बाद भी उन्हें पद से हटाया नहीं गया। 1 जुलाई को प्रधानमंत्री ने दावा किया था कि उन्हें क्रिस पिंचर पर लगे आरोपों के बारे में जानकारी नहीं थी।  इसके बाद सोमवार को ही बात पलट गई और उनके प्रवक्ता ने कहा कि जॉनसन को इस बारे में जानकारी थी। साइमन मैकडोनाल्ड नाम के सीनियर सिविल सर्वेंट ने इस बात का भंडाफोड़ कर दिया कि 2019 में क्रिस पिंचर ने जो कुछ भी किया और इसके बाद कोर्ट में जिस तरह मामला चला, उसकी पूरी जानकारी जॉनसन को थी।