garbage point - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कोटा उत्तर वार्ड 28 - जनप्रतिनिधि जनसमस्याओं को कर रहे दरकिनार, नहीं ले रहे वार्ड की सुध
कोटा। दृश्य 1 - वार्ड में स्थित स्वागत कॉलोनी में सड़कों के किनारे ही कचरा फैला हुआ है। वहां की सड़कें बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो रखी है तथा वहां बनी नालियों में पानी की निकासी व्यवस्था नहीं होने से जाम हो रखी है। वार्डवासियों के अनुसार वार्ड पार्षद गली-मौहल्ले में नहीं आते है।

दृश्य 2 - वार्ड में पड़े खाली प्लॉटों को लोगों ने कचरा प्वाइंट बना रखा है। वहां दिनभर पशुओं का जमावड़ा बना रहता है। वहां से गुजरने वाले राहगीरों को चोटिल होने का भी खतरा बना रहता है। वार्ड में बच्चों के खेलने के लिए पार्क भी नहीं है। सामाजिक कार्यों के लिए सामुदायिक भवन भी नहीं है।

शहर के कोटा उत्तर नगर निगम वार्ड 28 में बदहाली का शिकार है। वार्ड में बनी स्वागत कॉलोनी की मुख्य सड़कों की नालियां जाम हो रखी है तथा निकासी व्यवस्था सही नहीं होने से बारिश के समय गंदा पानी सड़कों पर आ जाता है। वहीं सड़कों के पास खाली भूखंड कचराघर बना हुआ है। सड़कों पर बेसहारा पशु भी विचरण करते है। वार्ड में लोगों के लिए पार्क की सुविधा भी नहीं है।  घरों में  धीमी गति से जलापूर्ति होने से वार्डवासियों को जरूरत का पानी भी नहीं मिल पाता। जलापूर्ति कम दबाव से आने से मोटरें चलानी पड़ रही है। जिससे बिजली भार बढ़ने से आर्थिक नुकसान हो रहा है। सीवरेज के दौरान बनाई सड़कों का लेवल भी सही नहीं है। रहवासियों के अनुसार जनप्रतिनिधियों की अनेदखी के चलते वार्ड का विकास भी नहीं हो पा रहा है। वार्ड के लोग पैसे देकर नालियों की सफाई करवाते हैं। समय पर कचरे का उठाव नहीं होने से लोगों का बदबू से बुरा हाल है। कचरा संग्रहण टिपर भी समय पर नहीं आता है और ना ही उसके कोई हेल्पर होता है। बरसात में हुई क्षतिग्रस्त सड़कों का रख-रखाव भी सही ढंग से नहीं किया जा रहा है।

वार्ड का एरिया
इस वार्ड में आदर्श नगर, सुमन-विहार, बालाजी टाउन प्रथम व द्वितीय, कैलाशपुरी, पार्श्वनार्थ एनक्लेव, गिरधर एनक्लेव, पार्वतीपुरम, एक्जोटिका मैरिज गार्डन, महावीर-मिशन हॉस्पिटल से बालिता गांव का क्षेत्र शामिल है।

झूल रहे बिजली के तार
वार्ड में बिजली के तार काफी नीचे की ओर झूल रहे हैं। बरसात के दौरान तेज हवा चलने से तार आपस में टकराते हैं, जिससे स्पार्किंग होने से शॉर्ट सर्किट व करंट का खतरा बना रहता है। हाल यह है,बड़े वाहनों के यहां से गुजरने के दौरान तार उलछकर टूट जाते हैं, जिससे बिजली सप्लाई बाधित हो जाती है। दिनभर में कई बार बिजली गुल होती है।

खाली प्लॉट बना कचरा घर
स्वागत कॉलोनी की मुख्य सड़कें कचरा घर बनी हुई है। सड़क किनारे फैले कचरा फैला हुआ है। कचरे रहने से पशुओं का जमावड़ा भी रहता है। खाली पड़े भूखण्डों में घास उगी है। वहां पर जहरीले जीवों का खतरा भी बना रहता हैै। वहां से गुजरने वाले राहगीर भी कचरे की दुर्गन्ध से परेशान है। सड़कों के किनारे हो रखे जलभराव से मच्छर पनपने का भी डर बना रहता है। सफाईकर्मी कॉलोनियों में नहीं आते। बरसात में कचरा सड़ता है, दुर्गंध से लोगों का यहां से निकलना तक मुश्किल हो रहा है। वहीं, खाली प्लॉट कचरा प्वाइंट बन गए हैं। सड़कों पर पानी जमा होने से खतरनाक बीमारियों का लार्वा पनप रहा है। पार्षद से शिकायत करने बावजूद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।
- माना बाई

पैसे देकर करवाते हैं सफाई
वार्ड में कई कॉलोनियां है, जहां सिमेंटेड नालियां तो बनी हैं लेकिन सफाई नहीं होने से गंदगी से अटी पड़ी है। नालियां ओवरफ्लो होकर गंदगी सड़कों पर फैली रहती है। दुगंध से लोगों का यहां से गुजरना तक मुश्किल हो गया। सफाईकर्मी वार्ड के मुख्य मार्गों पर ही सफाई करते हैं लेकिन कॉलोनियों में नहीं आते। ऐसे में स्थानीय लोग पैसे देकर ही नालियों  की सफाई करवाते हैं। इलाके में ड्रेनेज सिस्टम नहीं है।
- गौरव नामा, वार्डवासी

वार्ड में जलापूर्ति सही नहीं हो रही है। मोटरों को चलाकर पीने के लिए पानी लेना पड़ रहा है। इस दौरान बिजली भी खर्च होती है तथा आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। नालियां भी जाम है। जनप्रतिनिधि वार्ड के विकास कार्यों के प्रति गंभीर नहीं है।
- सीताराम सुमन, वार्डवासी

इनका कहना है
वार्ड में साफ-सफाई के लिए लेबर की समस्या आ रही है। फिर भी कोशिश कर रहे हैं कि आमजनों को कोई समस्या ना हो। हम रहवासियों की समस्या को सुनकर उनका समाधान भी कर रहे है।
- पूजा सुमन, पार्षद वार्ड 28

असर खबर का - नई आवासीय योजना लॉंच करें, सड़कों की मरम्मत करवाई जाए
कोटा । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरूवार को जिला प्रशासन, केडीए  व नगर निगम के प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कचरा पॉइंट की समस्या के स्थायी समाधान हो। साथ ही केडीए के अधिकारियों को नई आवासीय योजना लॉन्च करने के निर्देश दिए। लोकसभा  अध्यक्ष बिरला ने अधिकारियों से कहा कि लोगों को परेशानी न हो इसके लिए मानसून खत्म होते ही सड़कों की मरम्मत की जाए। उन्होंने पौधारोपण अभियान की निरंतर मॉनिटरिंग के साथ जनभागीदारी बढ़ाने को कहा। नए इंडस्ट्रीयल पार्क की संभावना तलाशे केडीए:  बैठक में लोकसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को शहर में नया इंडस्ट्रीयल पार्क विकसित करने के निर्देश दिए।  उन्होंने कहा कि कोटा में मैन्युफेक् चरिंग व फूड प्रोसेसिंग के अलावा आईटी सेक्टर में भी पर्याप्त संभावनाएं हैं। ट्रिपल आईटी शुरू होने के  बाद आईटी हब की संभावनाओं को भी बल मिला है। भविष्य में नए उद्योगों की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जल्द ही जमीन तलाशने सहित अन्य जरूरी प्रक्रियाओं पर काम शुरू हो। बिरला ने इंडस्ट्रीयल पार्क सहित यहां बेसिक इंन्फ्रास्ट्रक्चर की कार्ययोजना के लिए शहर के प्रबुद्ध उद्यमियों से सुझाव लेने को कहा। बैठक में शहर के विकास कार्यों व मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी मंथन हुआ।

कनेक्टिविटी बनेगी कोटा की ताकत
बैठक में बिरला ने कहा कि कोटा की एक समृद्ध औद्योगिक केंद्र के रूप में पहचान रही है। कोटा की कनेक्टिविटी हाड़ौती के औद्योगिक विकास को नई ताकत देगी। हमारे यहां बिजली-पानी की समुचित उपलब्धता है। रेल-रोड कनेक्टिविटी के साथ ही जल्द एयर कनेक्टिविटी भी शुरू होगी। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे के निर्माण के बाद कोटा इस इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर का महत्वपूर्ण हिस्सा बन जाएगा, इससे यहां लॉजिस्टिक हब विकसित होंगे।
बैठक में संभागीय आयुक्त उर्मिला राजोरिया, जिला कलक्टर  डॉ. रविंद्र गोस्वामी सहित केडीए और नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

नवज्योति ने प्रगुखता से उठाए थे मुद्दे
गौरतलब है कि आमजन से जुड़े मुद्दों को दैनिक नवज्योति में हाल ही में प्रमुखता से उठाया गया था। केडीए बनने के बाद अभी तक कोई नई आवासीय योजना लॉंच नहीं करने और पुरानी योजनाओं के बारे में भी अभी तक कोई निर्णय नहीं करने का समाचार 20 अगस्त को पेज 6 पर न खुदा ही मिला न बिसाल ए सनम, न उधर के रहे न उधर के हुए’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। वहीं 18 अगस्त को पेज 6 पर‘चम्बल पुलिया, पग-पग पर मौत का सामना’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें बरसात के समय में सड़कों की बदहाली से आमजन को होने वाली समस्याओं को उजागर किया गया था। आमजन से जुड़े इन दोनों ही मुद्दों को गम्भेरता से लेकर लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

शहर के व्यस्ततम इलाके में मुख्य सड़क पर बना दिया कचरा पॉइंट
कोटा। शहर के सबसे व्यस्तम रहने वाले गुमानपुरा बाजार में कांग्रेस कार्यालय के समाने की रोड पर इन दिनों निगम ने कचरा पॉइट बनाने से बाजार में आने वाले बदबू से दोचार हो रहे है। यहां पड़ी खाली जगह को ठीक कर मार्केट में आने वाले लोगों के लिए बैठने के लिए एक मिनी पार्क तैयार किया जिसमें लाल पत्थर की झालियां लगाई और पेड पौधे लगाकर इसको विकसित किया लेकिन यहां मार्केट में आने वाले लोगों के लिए बैठने के लिए कुर्सियां नहीं लगाई जिससे ये मिनी गार्डन दुर्दशा का शिकार होने लगा है। आसपास के लोग इस पार्क आसपास गंदगी जमा करने लगे है। निगम ने भी बाजार कचरा जमा कर यहां संग्रह कर रहा है। सुबह से लेकर दोपहर तक यहां से कचरे का निस्तारण नहीं होता जिससे लोगों को बदबू से होकर गुजरना पड़ता है।

पार्किंग की जगह नहीं होने से रोड पर खड़े हो रहे वाहन
पहले यहां खाली जगह थी तो यहां लोग चौपहिया वाहन पार्किंग कर मार्केट में शॉपिंग कर लेते थे। जब से मिनी पार्क बनाया लोगों के लिए गाड़ियां खड़ी करने के जगह खत्म हो गई लोग अब इस मिनी पार्क के सामने ही अपने वाहन खड़े कर देते है जिससे रोड पर आए दिन जाम लग जाता है।

पार्क के पास बना दिया टायलेट, नहीं होती सफाई
यूआईटी की ओर से यहां बनाए मिनी गार्डन के पास ही टायलेट बना रखा जिसकी नियमित सफाई नहीं होने से इसकी बदबू चहुंओर फैलती है। जिससे मार्केट खरीदारी करने आने वाले लोगों को मुंह पर रुमाल लगाकर गुजरना पड़ता है।

कोटा दक्षिण वार्ड 70 : कचरा पॉइंट बड़ी परेशानी, दुर्गंध से जीना हुआ मुश्किल
कोटा। शहर के महावीर नगर तृतीय वार्ड न.70 क्षेत्र के सेक्टर-01 सम्राट चौक में बने कचरा पाइंट से कचरे का उठाव नहीं होने से यहां  लोग परेशान हैं। कचरा पाइंट का कचरा अब सड़कों पर फैल रहा है। सड़क के बीचोंबीच आवारा पशुओं का जमावडा भी लगा रहता है। इस सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को पशु चोटिल करते हैं। वाहनों से आवारा पशुओं के टकराने के कारण आए दिन हादसे भी होते रहते हैं। वहीं सड़क पर फैली गंदगी से भयंकर दुर्गंध कई मीटर दूर तक फैली हुई है, जिससे आस-पास रहने वाले लोग व दुकानदार परेशान हंै। बारिश आने के बाद इस कचरा पाइंट के  आसपास खड़ा रहना मुश्किल है। कचरा प्वांइट का कचरा पूरी तरह से सड़ गया है। तेज दुर्गंध निकल रही है । अब लोगों को मच्छर जनित व मौसमी बिमारियों  के फैलने का डर सताने लगा है। यहां से गुजरने वाले लोग दुर्गंध से बचने के लिए अपना मुहं ढककर निकलते हैं। दुकानदारों का कहना है की दुर्गंध की वजह से उनकी दुकानों के पास ग्राहक नहीं आते। पिछले एक सप्ताह से ज्यादा का समय बित गया है लेकिन इस कचरे का उठाव नहीं हुआ। इसके बारे में काफी बार वार्ड के पार्षद को भी अवगत करवा दिया है लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।

पानी लीकेज की समस्या
वार्ड 70 के सेक्टर-01 व 04 में पानी पाइपलाइन लिकेज की काफी समस्या है।
विभाग द्वारा  सड़को की खुदाई करने के बाद यह गड्डे बंद नहीं किए जाते जिसकी वजह से बारिश व रात्री के समय में गड्डों में वाहन गिरने का खतरा रहता है। सेक्टर-01 में ज्यादातर खुले हुए गड्डे दिखाई देंगें।

कटौती  से परेशानी
पिछले एक माह से ज्यादा के समय से वार्ड में बिजली के अघोषित कट से लोग परेशान है। वार्ड 70 के स्थानीय निवासी मोहित कुमार का कहना है की दिन में कई बार इस वार्ड में बिजली के कट लगते हैं। मानसून शुरू हो गया है, जिसकी वजह से उमस भी काफी होती है। बिजली चले जाने के बाद गर्मी से बुरा हाल हो जाता है।

यह है वार्ड क्षेत्र
वार्ड 70 में महावीर नगर तृतीय सेक्टर में कई कॉलोनियां आती है। जिनमें सेक्टर 01 व 04, परिजात से 10 व 11, सम्राट चौक अन्य।

नहीं हटाया जा रहा कचरा प्वांइट
चौराहे पर बने कचरा प्वांइट को हटाने के लिए कई बार नगर निगम आयुक्त को एप्लीकेशन दी जा चुकी है और इसको हटाने के लिए मांग की जा चुकी है, लेकिन इसको नहीं हटाया गया। इन लोगों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। कचरा प्वांइट पर पशुओं का जमावड़ा भी लगा रहता है। जिसके कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी होती है। हम खुद परेशान हैं। हमारी सुनवाई नहीं हो रही। कचरा प्वांइट से गदंगी फैल रही है, जिससे मौसमी बीमारियां होने को खतरा बना रहता है।
- रीता सलूजा पार्षद

दुर्गंध से होती है परेशानी
स्थानीय निवासी दिनेश कुमार का कहना है की कचरा प्वांइट से निकलने वाली दुर्गंध से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बिना मुहं ढके इस सड़क से निकला ही नहीं जा सकता। इसकी दुर्गंध काफी दूर तक फैली हुई है। इसके आस-पास खड़े होने पर उल्टी होना शुरू होती है। इसके साथ ही कचरे के इस ढ़ेर से मौसमी बीमारियां भी फैल रही है।

आवारा पशु करते है चोटिल
सेक्टर-01 के निवासी अनिल कुमार मीणा का कहना है की कचरा प्वांइट के कारण चौराहै पर अवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। यह पशु आनेजाने वाले वाहनों को टक्कर मारते है। जिसकी वजह से हादसे होते रहते हंै।