trial - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सुप्रीम कोर्ट से WFI को बड़ा झटका: विनेश फोगाट को एशियन गेम्स के ट्रायल में हिस्सा लेने की दी इजाजत, अगले हफ्ते होगी सुनवाई
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को पहलवान विनेश फोगाट को 30 और 31 मई को होने वाले एशियन गेम्स 2026 के सिलेक्शन ट्रायल्स में हिस्सा लेने की इजाज़त दे दी। जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच ने यह आदेश तब दिया, जब वे भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) की उस याचिका पर सुनवाई कर रहे थे, जिसमें दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसमें फोगाट को सिलेक्शन ट्रायल्स में हिस्सा लेने की इजाजत दी गई थी।

बेंच ने डब्ल्यूएफआई की तरफ से पेश वकील से कहा, "आज इस मोड़ पर, जब हाई कोर्ट ने आदेश दे दिया है, तो उम्मीदें और अपेक्षाएं बढ़ गई हैं। उन्हें घर वापस जाने के लिए कहना और यह कहना कि हम कुछ नहीं कर सकते, सही नहीं होगा। हम आपको यह बात बहुत बेबाकी से कह रहे हैं।" सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर अगली सुनवाई अगले हफ़्ते के लिए तय की। सुनवाई के दौरान, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि फोगाट का मामला भारतीय खेलों में उनके योगदान की वजह से एक अलग ही दर्जे का है। कोर्ट ने कहा, "अगर कोई और होता, तो मामला अलग होता। उन्होंने देश को गर्व महसूस कराया है।"

इसके साथ ही, बेंच ने खेलों से जुड़े मामलों में न्यायिक दखल पर चिंता जताई और दिल्ली हाई कोर्ट के इस मामले को संभालने के तरीके की आलोचना की। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाई कोर्ट ने जिस "तरीके और ढंग" से इस मामले की जांच की, उससे उसे परेशानी हुई है। कोर्ट ने चेतावनी दी कि खेल प्रशासन में बार-बार और जल्दबाज़ी में किया गया अदालती दखल कार्यक्रमों को बिगाड़ सकता है और पूरे खेल जगत पर बुरा असर डाल सकता है। सुनवाई के दौरान जस्टिस नरसिम्हा ने कहा, "ये मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के मामले नहीं हैं, ये राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों से जुड़े मामले हैं। ऐसा नहीं हो सकता कि कोर्ट इस तरह से दखल दे और पूरे कार्यक्रम को ही बिगाड़ दे।"

जयपुर में पीएम ई-बसों का ट्रायल कल से शुरू : अप्रैल-मई में नियमित संचालन की संभावना, शहर में स्वच्छ परिवहन व्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा
जयपुर। गुलाबी नगरी में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। जेसीटीएसएल के बेड़े में केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाली 150 पीएम ई-बसों का ट्रायल गुरुवार से अग्रवाल फार्म, मानसरोवर से शुरू होगा। यह ट्रायल 26, 27 और 28 तारीख तक विभिन्न रूटों पर किया जाएगा, ताकि बसों की तकनीकी क्षमता और संचालन व्यवस्था का परीक्षण हो सके।

ट्रायल सफल रहने के बाद अप्रैल-मई तक इन बसों का नियमित संचालन शुरू होने की संभावना है। पहले चरण में 75 बसें बगराना डिपो और 75 बसें टोडी डिपो से संचालित की जाएंगी। दूसरे चरण में 168 और तीसरे चरण में 132 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद की जाएगी। इस तरह कुल 450 ई-बसें इसी वर्ष जेसीटीएसएल के बेड़े में शामिल होंगी, जिससे शहर में स्वच्छ और सुविधाजनक परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव को बड़ी राहत, एम पी एम एल ए कोर्ट ने दी जमानत?
बिहार। एम पी एम एल ए कोर्ट ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को 31 साल पुराने मामले में राहत देते हुए जमानत दे दी है। बता दें कि पप्पू यादव आज कोर्ट में पेशी के लिए करीब 12 बजे ही जेल से कोर्ट आ गए थे लेकिन आज की कार्रवाई 2 बजे शुरू हुई, जिसके बाद कोर्ट ने सुनवाई करते हुए पप्पू यादव को जमानत दे दी।

हालांकि, अभी एक और मामले में जमानत के लिए कोर्ट में सुनवाई बाकी है जिस पर थोड़ी देर में सुनवाई की कार्रवाई होगी। जानकारी के अनुसार, गत 8 फरवारी को पप्पू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार को बड़ी राहत, दिल्ली कोर्ट में पेश हुई मीसा भारती और हेमा यादव, जानें पूरा मामला
पटना। लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। बता दें कि आज कोर्ट में आरजेडी नेता सप्रीमो लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव पेश हुए थे और इन सभी को कोर्ट ने एक फरवरी से लेकर 25 फरवरी के बीच आरोप तय होने के लिए पेश होने की छूट मिली है। इसके साथ ही आज कोर्ट में मीसा भारती और हेमा यादव भी पेश हुई थी ​इन दोनों ने कोर्ट में चार्ज से इंकार किया। जानकारी के अनुसार, लैंड फॉर जॉब केस में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 9 मार्च से रोजाना ट्रायल और प्रॉसिक्यूशन के सबूत रिकॉर्ड करने के आदेश जारी किए है।

इस केस में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने करीब 55 लोगो को बरी कर दिया है और लालू परिवार सहित करीब 41 लोगों के खिलाफ प्रथम दृष्टया पर्याप्त सबूत मौजूद है। इससे पहले कोर्ट ने इस केस में टिप्पणी जारी करते हएु कहा था कि लालू यादव और उनका परिवार एक आपराधिक गिरोह के जैसे का कर रहा था। फिलहाल, इस केस में सीबीआई की जांच जारी है।

स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में प्रवेश के लिए 396 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल, फुटबॉल में 120, एथलेटिक्स में 110 आए
जयपुर। भरतपुर और जयपुर में खुलने वाले आवासीय गर्ल्स स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में प्रवेश के लिए सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित ट्रायल में 396 बालिकाओं ने अपनी दावेदारी पेश की। जयपुर और भरतपुर स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में सौ-सौ बालिकाओं को प्रवेश दिया जाएगा। इसमें एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, फुटबॉल, कबड्डी, कुश्ती, हॉकी, ताइक्वांडो, खो-खो और टेबल टेनिस खेल शामिल हैं। राजस्थान खेल परिषद द्वारा इससे पहले उदयपुर स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में प्रवेश के लिए 26 जून को ट्रायल आयोजित किया गया था। वहां भी सौ बालिकाओं को प्रवेश दिया जाएगा।

फुटबॉल और एथलेटिक्स का क्रेज ज्यादा :

युवा बालिका खिलाड़ियों में फुटबॉल और एथलेटिक्स खेल का क्रेज नजर आया। फुटबाल में सबसे ज्यादा 120 खिलाड़ियों ने ट्रायल में हिस्सा लिया, वहीं एथलेटिक्स में प्रवेश के लिए 110 बालिकाओं ने अपनी दावेदारी पेश की। कबड्डी में 48, हॉकी में 40, बॉक्सिंग में 28, कुश्ती में 27 और वेटलिफ्टिंग में 12 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। सबसे कम एक-एक खिलाड़ी खो-खो और टेबल टेनिस में आई।

विद्याधर नगर स्टेडियम में संचालित होगा इंस्टीट्यूट :

राजस्थान खेल परिषद के सचिव राजेन्द्र सिंह सिसोदिया के अनुसार जयपुर में आवासीय गर्ल्स स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट का संचालन विद्याधर नगर स्टेडियम में किया जाएगा। सिसोदिया ने बताया कि इसके लिए उन खिलाडियों का ही चयन किया जाएगा, जिन्होंने कम से कम जूनियर प्रतियोगिताओं में गत दो वर्षो में मेडल जीते हैं।

396 खिलाड़ियों को परखा :

परिषद के प्रशिक्षकों ने एक ही दिन में 396 की काबिलियत को परख लिया। ट्रायल सुबह 7.30 बजे से शुरू किया गया। ट्रायल में खिलाड़ियों का बैट्री टेस्ट के साथ ही संबंधित खेल की ट्रायल भी ली गई। बैट्री टेस्ट में स्टेंडिंग एण्ड ब्राड जम्प, मेडीसन बॉल, फॉरवर्ड एण्ड रीच, स्टेंडिंग वर्टिकल जम्प, 6 गुणा 10 मीटर शटल दौड़, 800 मीटर दौड़, 30 मीटर फ्लाइंग रेस में खिलाड़ियों की काबिलियत को परखा गया।

अब फिर से उगाए जा सकेंगे दांत, जापान में शुरू हुआ क्रांतिकारी ह्यूमन ट्रायल
नई दिल्ली। एक आयु के बाद अगर किसी का दांत निकल गया, तो हमेशा के लिए गया। दांत दोबारा नहीं उगते। लेकिन अब एक क्रांतिकारी खोज के तहत दांत उगाने वाली दवा मिली है। जापानी शोधकर्ताओं ने दांत फिर से उगाने वाली दवा का ह्यूमन ट्रायल शुरू कर दिया है। पहले रोगियों को यह दवा नसों के माध्यम से दी जाएगी। यदि परीक्षण सफल होता है, तो शोधकर्ताओं को उम्मीद है कि यह दवा सभी प्रकार के दांतहीनता के लिए उपलब्ध हो जाएगी। दांत हड्डियां नहीं होते हैं। हालांकि वे कुछ समान चीजों से बने होते हैं और मानव शरीर में सबसे कठोर पदार्थ होते हैं, क्योंकि दांतों पर इनेमल की सुरक्षात्मक परत होती है। लेकिन दांतों में खुद को ठीक करने और फिर से उगाने की क्षमता नहीं होती है। अब इसी चीज को बदलने की उम्मीद है।

क्या हो रहा नया
जापानी शोधकर्ता एक प्रायोगिक दवा के साथ आगे बढ़ रहे हैं जिसके बारे में उम्मीद है कि इससे मानव दांतों को फिर से उगाने का काम किया जा सकेगा। ओसाका के किटानो अस्पताल में चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में दंत चिकित्सा के प्रमुख कात्सु ताकाहाशी के अनुसार, हम उन लोगों की मदद करना चाहते हैं जो दांतों के नुकसान या दांत न होने से पीड़ित हैं। हमें लगता है दांतों के विकास को लेकर लोगों की उम्मीदें ज्यादा हैं।

बरसों तक किया अध्ययन
यह डेवलपमेंट गर्भाशय संवेदीकरण-संबंधित जीन-1 (यूएसएजी-1) नामक एक विशेष एंटीबॉडी के इर्द-गिर्द वर्षों के अध्ययन के बाद हुआ है। 2021 में क्योटो विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने एक मोनोक्लोनल एंटीबॉडी (आमतौर पर कैंसर से लड़ने में इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक) की खोज की, जिसने यूएसएजी-1 और बोन मोर्फोजेनेटिक प्रोटीन या बीएमपी के रूप में जाने जाने वाले अणुओं के बीच बातचीत को बाधित कर दिया।

New Law: विदेश में बैठे अपराधी के खिलाफ भी चलेगा ट्रायल और सुनाई जाएगी सजा
जयपुर। प्रदेश में 30 जून की रात 12 बजे के बाद एक जुलाई को तीन नए कानून लागू हो जाएंगे। एक जुलाई से हर अपराध में नई कानून भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) की धाराओं में कार्रवाई होगी। 30 जून रात 11.59 बजे तक के अपराधों में पुराना कानून ही लगेगा। 28 जून को कोई अपराध हुआ और उसकी रिपोर्ट पांच जुलाई को दी गई तो पुरानी धाराएं लगेंगी। नए कानूनों को लागू करने के लिए हर रोज थाना स्तर से लेकर पुलिस मुख्यालय में तैयारियां चल रही हैं। इस पर मुख्यमंत्री एक जुलाई को बड़ा कार्यक्रम करेंगे।

नए कानून की कुछ बड़ी बातें

बड़े अपराधों के लिए गैंगस्टर नाबालिगों का उपयोग करते हैं। नए कानून में ये भी बराबर के अपराधी हैं।

पहले अपराधी वारदात करके फरार हो जाता था। अब उसे 45 दिन का नोटिस मिलेगा। नहीं आया तो ट्रायल और सजा होगी।

विदेश में बैठा अपराधी यदि अपराध करता है और वह नामजद है तो उसके खिलाफ भी ट्रायल चलेगा और सजा होगी।

महिला अपराध में दो माह में जांच करनी होगी।

केस की जांच चल रही है तो पुलिस को परिवादी को 90 दिन में केस की प्रगति बतानी होगी। 173 (8) के पेंडिंग केसों में कोर्ट से जांच की अनुमति लेनी होगी।

ट्रायल के समय को छोड़कर कोर्ट में हर प्रक्रिया का समय निर्धारित रहेगा।

तीन से सात साल तक की सजा में पुलिस संज्ञेय या असंज्ञेय अपराध की जांच के लिए प्राथमिक  जांच कर सकेगी।

परिवादी ऑनलाइन एफआईआर भेज सकता है, लेकिन उसे तीन दिन में थाने जाकर हस्ताक्षर करने होंगे।

गवाही और मुल्जिम की पेशी वीडियो कॉफ्रेंसिंग से होगी।

नए कानून में महिलाओं एवं बच्चों पर विशेष ध्यान दिया है। 18 साल के कम हर उम्र के नाबालिग को बालक कहा जाएगा। वहीं गैंगरेप समेत अन्य जघन्य अपराधों की सजा भी बढ़ाई गई है।

सीसीटीएनएस में रहेंगी दोनों कानून की धाराएं
नए कानून लागू होने के बाद भी क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्किंग एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) में दोनों ही कानून की धाराएं मौजूद रहेंगी। जांच अधिकारी पुराने केस में पुरानी धाराएं और नए केस में नई धाराएं जोड़ सकेंगे। समय के साथ-साथ पुराने कानून की धाराओं को हटा दिया जाएगा।

50 हजार से ज्यादा को दी ट्रेनिंग
प्रदेश में नए कानून को लागू करने के लिए किसी तरह की परेशानी नहीं आए इसके लिए हर जिले के साथ-साथ आठ ट्रेनिंग सेन्टरों में जांच अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। अभी तक 50 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी प्रशिक्षित किए जा चुके हैं। आने वाले समय में आरएसी, वायरलैस, इंटेलीजेंस, एसडीआरएफ समेत अन्य जगहों पर तैनात पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इनका कहना है...
आईजी क्राइम पुलिस मुख्यालय, प्रफुल्ल कुमार का कहना है कि जो नए तीनों आपराधिक कानून आ रहे हैं, वो न्याय की भावना से प्रेरित हैं एवं पीड़ित को केन्द्र बिन्दु में रखकर बनाए गए हैं। इसमें वर्तमान समय के नए अपराधों, डिजिटल एवं इलेक्ट्रॉनिक प्रचलन को समय अनुरूप समाहित किया गया है।

ट्रायल में फेल रही सीएनजी किट लगी बसें
जयपुर। दिल्ली की तर्ज पर राजस्थान रोडवेज ने भी सीएनजी किट लगी बस संचालित करने की योजना बनाई थी, जो ट्रायल में ही फेल हो गई। पायलट प्रोजेक्ट के तहत बारां डिपो की एक बस में कंपनी ने सीएनजी किट लगाकर ट्रायल किया था, जो फेल रही। अब दुबारा ट्रायल के लिए जयपुर डिपो से बस संचालित की जा रही है, जिसका भी परिणाम अभी सही नहीं आ रहा। बारां डिपो की एक पुरानी एक बस में इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड कंपनी (आईजीएल) ने अपने खर्चे पर सीएनजी किट लगाकर ट्रायल के लिए संचालित किया था, जो सफल नहीं हुआ। अब यही कंपनी जयपुर डिपो की एक बस में किट लगाकर दुबारा से ट्रायल कर रही है। इस बस को जयपुर-दिल्ली मार्ग पर संचालित किया जा रहा है।

पॉल्युशन कम हो सकेगा
सीएनजी बस चलने से पॉल्युशन कम हो सकेगा। सीएनजी 73.40 रुपए प्रति किलो है, जबकि डीजल-93.72 रुपए प्रति लीटर है। डीजल से बस का एवरेज 4-5 किलोमीटर प्रतिलीटर का है। सीएनजी का एवरेज 6 का आएगा। इस कंपनी का जयपुर में कोई पंप नहीं होने के चलते रोडवेज की सीएनजी बस बावल (हरियाणा) में ही गैस भरवाती है।

सीएनजी किट लगाया
देश के कई राज्यों में सीएनजी बस चल रही है। यह सीएनजी बसें सिटी-सिटी में ही संचालित हो सकती है, जबकि रोडवेज इसे इंटरसिटी संचालित कर रहा है। इसके साथ ही पुरानी बस में इंजन बदलकर सीएनजी किट लगाया जा रहा है। इसलिए भी इसका रिजल्ट सही नहीं आ रहा। रोडवेज की ओर से बोर्ड बैठक में 50 सीएनजी व 50 इलेक्ट्रिक बस खरीदने के प्रस्ताव को पास किया था, जिस पर फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं हो रही।