Satish Poonia - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: सतीश पूनिया ने सपरिवार किया मतदान, वार्ड 34 के ब्राइट फ्यूचर स्कूल बूथ पर पहुंचकर मताधिकार का किया प्रयोग
जयपुर। भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सतीश पूनिया ने शुक्रवार को जयपुर नगर निगम चुनाव में सपरिवार मतदान किया। उन्होंने वार्ड 34 के रानी सती नगर स्थित ब्राइट फ्यूचर स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उनके परिवार के सदस्यों ने भी मतदान किया। वोट डालने के बाद मीडिया से रूबरू होकर उन्होंने कहा—भारत की अनके खूबियों में से एक खूबी उत्कृष्ट लोकतंत्र हैं। ये हमे अपना जनप्रतिनिधि चुनने का मौका देती हैं।

पंजाब के ‘रण’ में राजस्थान के दो योद्धा आमने-सामने: बघेल को असम, सुरजेवाला को गुजरात, भगत को छत्तीसगढ़, प्रसाद को महाराष्टÑ और मोहन को आंध्रप्रदेश का सौपा प्रभार
जयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए शनिवार को राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को पंजाब का प्रभारी बनाकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पायलट अब तक छत्तीसगढ़ के प्रभारी महासचिव थे। पंजाब जैसे राजनीतिक रूप से अहम राज्य की कमान पायलट को दिए जाने के बाद राजस्थान की राजनीति में भी इसके मायने तलाशे जा रहे हैं। खास बात यह है कि पंजाब में कांग्रेस की रणनीति संभालने जा रहे पायलट का मुकाबला सीधे तौर पर तो नहीं, लेकिन राजनीतिक रणनीति के स्तर पर राजस्थान के ही एक अन्य प्रमुख भाजपा नेता सतीश पूनियां से जुड़ता नजर आ रहा है। भाजपा पहले ही पूनियां को पंजाब का प्रभारी बना चुकी है।

राजस्थान की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे पायलट और पूनिया अब पंजाब में अपनी-अपनी पार्टियों की रणनीति को धार देते नजर आएंगे। कांग्रेस के इस फैसले को राजनीतिक हलकों में भाजपा की रणनीति की काट के तौर पर देखा जा रहा है। पायलट को पंजाब की जिम्मेदारी देकर कांग्रेस ने न केवल उन्हें राष्टÑीय संगठन में अहम भूमिका दी है, बल्कि पंजाब में पार्टी को मजबूत करने के लिए एक युवा और आक्रामक चेहरे को आगे किया है। पायलट की राजनीतिक पहचान राजस्थान से आगे भी कांग्रेस के प्रभावशाली युवा नेताओं में रही है। ऐसे में पंजाब जैसे राज्य की जिम्मेदारी मिलना उनके राजनीतिक कद को राष्टÑीय स्तर पर और मजबूत करने वाला कदम माना जा रहा है।

कांग्रेस ने कई राज्यों में बदले प्रभारी

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार, कांग्रेस ने केवल पंजाब ही नहीं, बल्कि कई राज्यों के लिए नए प्रभारियों की नियुक्ति की है। पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पंजाब से हटाकर असम, रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात, सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़, श्रीधर प्रसाद को महाराष्टÑ और पी.वी. मोहन को आंध्र प्रदेश का प्रभारी बनाया है। इन नियुक्तियों को कांग्रेस के संगठनात्मक पुनर्गठन और राज्यों में पार्टी की राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। आने वाले विधानसभा चुनावों और संगठन को सक्रिय करने के लिहाज से इन नियुक्तियों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राजस्थान से निकली नई राजनीतिक जुगलबंदी

पंजाब की जिम्मेदारी के बहाने राजस्थान के दो नेताओं की राष्टÑीय राजनीति में भूमिका एक बार फिर चर्चा में आ गई है। सतीश पूनियां लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, जबकि सचिन पायलट कांग्रेस के प्रमुख राष्ट्रीय चेहरों में शामिल हैं। दोनों की राजनीतिक शैली अलग है, लेकिन दोनों का राजस्थान से गहरा राजनीतिक जुड़ाव है। अब पंजाब में भाजपा और कांग्रेस की रणनीति को लेकर दोनों नेताओं की भूमिका पर नजर रहेगी। कांग्रेस के लिए पायलट की चुनौती पंजाब में संगठन को मजबूत करने, गुटबाजी पर नियंत्रण और पार्टी के जनाधार को विस्तार देने की होगी। वहीं भाजपा की ओर से पूनिया पहले से ही पार्टी की रणनीति को आगे बढ़ाने में जुटे हैं।

भाजपा ने नियुक्त किए तीन राज्यों के प्रभारी: विनोद तावड़े को यूपी, सतीश पूनिया को पंजाब और तरूण को गुजरात की जिम्मेदारी
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात में नए प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए हैं। जिसमें विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश, सतीश पूनिया को पंजाब और तरुण चुघ को गुजरात की जिम्मेदारी मिली है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारी की नियुक्ति की है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी और राष्ट्रीय मंत्री जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह प्रभारी नियुक्त किया है।

राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुघ ने आज एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नवीन ने पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पुनिया को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया है। राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुग को गुजरात का पार्टी प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि ये सभी नियुक्तियां तत्काल रूप से प्रभावी होंगी। अन्य राज्यों में पार्टी के प्रभारियों की नियुक्तियां समयानुसार की जाएंगी, तब तक वर्तमान प्रभारी व्यवस्था लागू रहेगी।

सतीश पूनिया ने पत्नी के साथ अयोध्या में किए प्रभु श्री राम के दर्शन, की पूजा-अर्चना
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरियाणा के प्रभारी सतीश पूनिया ने सोमवार को पत्नी के साथ अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर में भगवान राम के दर्शन कर पूजा अर्चना की।

इसके बाद उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के निर्माण के स्वप्न को साकार करने के लिए में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करता हूं।

BJP ने राज्यों में की पार्टी प्रभारियों की नियुक्ति, सतीश पूनियां हरियाणा के होंगे प्रभारी
नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के संपन्न होने के तुरंत बाद भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां को हरियाणा का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। पूनियां को हरियाणा के चुनाव में पार्टी नेतृत्व ने चुनाव प्रभारी बनाया था। अब उन्हें हरियाणा में ही प्रदेश प्रभारी बनाया गया है।

युवा विरोधी भजनलाल सरकार को सड़क से लेकर सदन में घेरेंगे: पूनिया
जयपुर। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक अभिमन्यु पूनिया ने भजनलाल सरकार को युवा विरोधी बताते हुए कहा कि भजनलाल सरकार ने अपने घोषणा पत्र में युवाओं को किए वादे पूरे नहीं कर उनके हितों के साथ कुठाराघात किया है। युवा कांग्रेस युवाओं सहित महिलाओं, किसानों और आम आदमी के हितों की आवाज सड़क से लेकर विधानसभा तक उठाएगी।

पीसीसी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए पूनिया ने कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आज रक्तदान शिविर लगाया गया है। प्रदेश युवा कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं के माध्यम से सभी जिलों और विधानसभा में संविधान की प्रतिलिपि वितरित कराई है, ताकि लोगों को बताया जा सके कि जिस संविधान को भाजपा बदलना चाह रही है, उसे राहुल गांधी बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

प्रियंका गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि राहुल गांधी का यूपी में घर जैसा रिश्ता है, लेकिन वायनाड के कार्यकर्ताओं ने उस समय राहुल गांधी की मदद की, जब देश संकट में था। इसलिए अब कार्यकर्ता प्रियंका गांधी को उस सीट पर जीत दिलाएंगे।

भजनलाल सरकार पर हमला बोलते हुए पूनिया ने कहा कि इस सरकार ने पिछले 7 महीने में महिलाओं, युवाओं, किसानों और आम आदमी के हितों पर कुठाराघात किया है। युवाओं को भर्ती निकालकर रोजगार नहीं दिया जा रहा है। नीट परीक्षा में धांधली कर लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। कांग्रेस युवाओं, महिलाओं,किसानों और आम आदमी की आवाज बनेगी और सड़क से लेकर संसद तक सरकार को घेरेंगे।

पूनियां ने हरियाणा के सीएम के साथ बांटे हरियाणा खेल गौरव पुरस्कार
जयपुर। भाजपा के राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरियाणा के लोकसभा चुनाव प्रभारी सतीश पूनियां ने रोहतक में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायक सिंह सैनी के साथ हरियाणा खेल गौरव पुरस्कार में शामिल हुए। हरियाणा के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को पुरस्कार से सम्मानित किया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी व हरियाणा भाजपा लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां ने देश-दुनिया में तिरंगे का मानबढ़ाने वाले अर्जुन अवॉर्डी, द्रोणाचार्य अवॉर्डी, भीम अवॉर्डी सहित विभिन्न अवॉर्डों को जीतने वाले खिलाड़ी को सम्मानित किया।

सतीश पूनिया जा रहे हरियाणा, चुनावी सभाओं को करेंगे संबोधित
जयपुर। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरियाणा लोकसभा के प्रभारी सतीश पूनिया आज से हरियाणा के चुनावी दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 3 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 9 व 10 मई को सतीश पूनियां पंचकुला, अम्बाला लोकसभा (हरियाणा) के प्रवास पर रहेंगे। 10 मई को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अंबाला लोकसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे और इसके बाद चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक लेंगे, उसमें पूनिया भी मौजूद रहेंगे।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के रोड शो की तैयारियों को लेकर सतीश पूनियां आज पंचकूला में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं मोर्चा पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

मजबूत संकल्प पर विकसित भारत की नींव
भारत के नए संसद भवन में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संबोधन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस उद्घोष की नींव रखी है, जिसमें प्रधानमंत्री 2047 तक विकसित भारत का स्वप्न देखते हैं। हाल ही में भारत ने अपनी स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मनाया। इस वर्ष संविधान लागू होने का 75वां वर्ष देश मना रहा है। भारत के पिछले दस वर्ष ऐसी अनेक उपलब्धियों से भरे हुए रहे हैं, जिन पर भारत की आने वाली पीढ़ियां गर्व करेंगी। कोविड के गंभीर संकटकाल को लांघकर भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था को न सिर्फ  संभाला बल्कि वह तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था बनी। लगातार दो तिमाही में भारत की विकास दर 7.5 प्रतिशत से ऊपर रही।

भारत की उपलब्धियां धरती के वायुमंडल से परे आकाश तक गूंज रही हैं। इसका लोहा दुनियाभर के देश मान रहे हैं। चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर अपना झंडा फहराने वाला भारत पहला देश बना है। आदित्य मिशन के माध्यम से धरती से 15 लाख किलोमीटर दूर अपना सैटेलाइट पहुंचाया है। जी-ट्वंटी के माध्यम से भारत ने सर्वसमावेशी और वसुधैव कुटुंबकम के भारतीय दर्शन से दुनियाभर के देशों को अपना संदेश दिया। भारत की स्वतंत्रता के अमृतकाल में प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए अमृत महोत्सव में जिस तरह भारतीय जनता ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया, उसने पूरे भारत में एक उत्सव का माहौल बना दिया था। इस दौरान मेरी माटी मेरा अभियान के माध्यम से देशभर के हर गांव की मिट्टी के साथ अमृत कलश दिल्ली लाए गए। तीन करोड़ से ज्यादा लोगों ने पंच प्राण की शपथ ली। 70 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर बने, दो लाख से ज्यादा अमृत वाटिकाएं स्थापित की गई। 16 करोड़ से ज्यादा लोगों ने तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड की। देश को लोगों को अपनी मिट्टी से जोड़ने का यह विशाल अभियान बन गया था। नारी शक्ति वंदन अधिनियम मोदी सरकार का भारत की नारी शक्ति को दिया गया सबसे बड़ा अधिकार है। इससे लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी। राष्टÑपति ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिला आधारित विकास मोदी सरकार का संकल्प है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने भी अपने अंतरिम बजट में इसी बात का उल्लेख किया है। मोदी सरकार ने 30 करोड़ से ज्यादा मुद्राण महिला उद्यमियों को आवंटित किए हैं। उच्च शिक्षा में बालिकाओं का नामांकन 28 प्रतिशत तक बढ़ा है। पीएम आवास योजना में 70 प्रतिशत से अधिक आवास ग्रामीण महिलाओं को दिए गए।

भारत में पिछले दस वर्षों में अनेक ऐसे कार्य हुए हैं, जिनकी भारत को कई दशकों और सदियों से प्रतीक्षा थी। राम मंदिर के निर्माण ने भारत के करोड़ों लोगों की आस्था को पुष्ट किया है। इसी तरह जम्मू कश्मीर से आर्टिकल-370 हटाने को लेकर जो शंकाएं पिछले कई दशक से थीं वह आज इतिहास हो चुकी हैं। तीन तलाक मुस्लिम महिलाओं के लिए त्रासदी जैसा था, लेकिन महिला सशक्तिकरण की दिशा में मोदी सरकार ने तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाकर मुस्लिम महिलाओं को कानूनी अधिकार दिया। पड़ोसी देशों से आए पीड़ित अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने वाला कानून बनाया। वित्त मंत्री ने अपने अंतरिम बजट भाषण में रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की बात की। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में निश्चित ही अगली पीढ़ी के सुधारों को हाथ में लिया जाएगा। राष्ट्रपति ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि मोदी सरकार का बड़ा रिफॉर्म डिजिटल इंडिया का निर्माण रहा है। इसमें कोई शक नहीं है कि डिजिटल इंडिया ने देश में जीवन को बहुत आसान बना दिया है। अमरीका और यूरोपीय देशों में भी भारत जैसा डिजिटल सिस्टम नहीं है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने जयपुर में रोड शो के दौरान फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को भी डिजिटल भुगतान के जरिए डिजिटल भारत की सुंदर तस्वीर दिखाई। आज गांव-गांव और ढ़ाणी-ढ़ाणी में खरीद-बिक्री डिजिटल तरीके से हो रही है। दुनिया में कुल रियल टाइम डिजिटल लेन-देन का 46 प्रतिशत भारत में होता है। यह डिजिटल भारत की वह तस्वीर है, जिसके बारे में लोगों ने सोचा भी नहीं था। देश में अब तक रिकॉर्ड 34 लाख करोड़ रुपए का हस्तांतरण डीबीटी से हो चुका है। जनधन, आधार और मोबाइल ने भ्रष्टाचार पर लगाने कसने में मदद की है।

पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत की स्वर्णिम चतुर्भुज के माध्यम से जिस आधारभूत ढांचे की नींव रखी थी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसे कई गुना आगे बढ़ाकर भारत के सामाजिक और आर्थिक ढांचे को मजबूत करने और उसे गति देने का काम किया। मोदी सरकार में आधारभूत ढांचे के विकास के लिए रिकॉर्ड निवेश हुआ। इस दौरान गांवों में पौने चार लाख किलोमीटर नई सड़कें बनीं।  राष्ट्रीय राजमार्ग, फ ोर- लेन हाइवे, हाई स्पीड कॉरिडोर, हवाईअड्डों और मेट्रो सेवा का विस्तार हुआ है।

-डॉ. सतीश पूनिया
(भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हैं)

सतीश पूनिया ने किया आमेर से चुनाव नहीं लड़ने का एलान
जयपुर। आमेर विधानसभा से चुनाव हारने के बाद उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां ने अब आमेर से चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया है। कहा कि लोकतंत्र में जनता जनार्दन होती है, मैं आमेर की जनता के निर्णय को स्वीकार करता हूँ और कांग्रेस के विजयी प्रत्याशी प्रशान्त शर्मा जी को बधाई देता हूँ, आशा करता हूँ कि वो आमेर के विकास को यथावत गति देते रहेंगे और जन भावनाओं का सम्मान करेंगे।

आमेर से मेरा रिश्ता दस बरसों से है, 2013 में पार्टी के निर्देश पर चुनाव लड़ने आया था, चुनाव में मात्र 329 वोटों की हार हुई लेकिन भाजपा की सरकार के दौरान हमने यहाँ विकास को मुद्दा बनाकर काम किया, हालाँकि लोग कहते हैं कि यहाँ बड़ी बड़ी जातियों का बाहुल्य है और जातियों के इस जंजाल में जाति से ऊपर उठकर कोई विकास की सोचें थोड़ा मुश्किल है, 2013-2018 में हमने कोशिश की, थोड़ा सफल हुए, विकास कार्यों से लेकर कोरोना के दौरान सेवाकार्यों से लोगों में भरोसा पैदा करने की कोशिश की थी लेकिन शायद लोगों को समझाने में हम विफल रहे।

राम राम सा,
लोकतंत्र में जनता जनार्दन होती है, मैं आमेर की जनता के निर्णय को स्वीकार करता हूँ और कांग्रेस के विजयी प्रत्याशी श्री प्रशान्त शर्मा जी को बधाई देता हूँ, आशा करता हूँ कि वो आमेर के विकास को यथावत गति देते रहेंगे और जन भावनाओं का सम्मान करेंगे।

आमेर से मेरा रिश्ता दस…

— Satish Poonia (@DrSatishPoonia) December 4, 2023

माना  कि चुनाव में हार जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं लेकिन आमरे की यह हार मेरे लिए सोचने पर मजबूर करने वाली है एक आघात जैसी है, हमने सपने देखे थे कि आमेर इस बार रिवाज बदलेगा और हम मिलकर सरकार के माध्यम से कार्यकर्ताओं का सम्मान और जनता का बेहतरीन काम करके इसे आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाएँगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ,यह समय मेरे लिए कठिन परीक्षा की घड़ी जैसा है परन्तु परिस्थितियों और मनोवैज्ञानिक रूप से मैं यह निर्णय करने के लिए मजबूर हूँ कि मैं अब भविष्य में आमेर क्षेत्र के लोगों और कार्यकर्ताओं को सेवा और समय नहीं दे पाऊँगा, पार्टी नेतृत्व को भी मैं अपने निर्णय से अवगत करवाकर आग्रह करूँगा कि यहाँ कि समस्याओं के समाधान के लिए योग्य व्यक्तियों की नियुक्ति करें, साथ ही एक लंबे अरसे से पार्टी संगठन को पूरा समय देने के कारण पारिवारिक कामों से दूर रहा हूँ, अत: अब मैं कुछ समय अपने पारिवारिक कामों को पूरा करने में लगाऊँगा।

अशोक गहलोत, सतीश पूनिया, सचिन पायलट और वसुंधरा राजे ने किया मतदान
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव- 2023 के लिए शनिवार सुबह 7 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। सुबह होते ही कई दिग्गजों ने मतदान किया। अशोक गहलोत ने अपना वोट डाला और लोगों से मतदान की अपील की।

बीजेपी नेता और आमेर विधायक सतीश पूनिया ने निर्माण नगर ब्राइट फ्यूचर स्कूल में मतदान किया। पूनिया ने मतदान के बाद कहा लोकतंत्र ही भारत की सबसे बड़ी उपलब्धि है। भारत की जनता ने इसे अक्षुण रखा है। मतदान से पहले सतीश पूनिया ने जयपुर में गोविंददेवजी और मोती डूंगरी गणेश का आशीर्वाद लिया। उन्होंने आमेर और प्रदेश की खुशहाली एवं उन्नति की कामना की।

सचिन पायलट ने 22 गोदाम में वोट डाला। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने चित्तौड़गढ़ में और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालावाड़ में वोट डाला। राजे ने मतदान करने के बाद सैलरी पॉइंट पर फोटो भी खिंचवाई। जयपुर सांसद रामचरण बोहरा ने परिवार के साथ मतदान किया। उन्होंने दुर्गापुरा स्तिथ राजकीय बालिका विद्यालय बूथ क्रमांक 123 पर अपना वोट डाला। जयपुर पूर्व राजघराने की सदस्य और विद्याधर नगर से भाजपा प्रत्याशी दिया कुमारी ने छोटी चौपड़ पर पेंशन कार्यालय में वोट डाला। प्रताप सिंह खाचरियावास ने 4 नंबर डिस्पेंसरी के पास कुमावत स्कूल में मतदान किया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने भी किया मतदान
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल, गांधी नगर स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 53 पहुँचकर मतदान किया। इस दौरान गुप्ता ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से मतदान अवश्य करने की अपील की।

5 करोड़ से ज्यादा मतदाता तय करेंगे प्रत्याशियों का भविष्य
प्रदेश के पांच करोड़ 26 लाख 90 हजार 146 मतदाता इस चुनावी कुंभ में वोट देकर एक हजार 863 प्रत्याशियों के लिए आहुतियां देंगे। उम्मीदवारों में 182 महिलाएं है। इस चुनावी महाकुंभ के प्रचार में 45 दिन अपनी ताकत झोकने के बाद दोनों बड़े दलों के नेताओं ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं।

जयपुर की आमेर विधानसभा सीट की स्थिति: भाजपा-कांग्रेस में टक्कर, जातिगत समीकरणों को साध रहे प्रत्याशी
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। जयपुर की आमेर विधानसभा सीट का पांच प्रतिशत शहरी और 95 फीसदी क्षेत्र ग्रामीण बाहुल्य क्षेत्र है। इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने जातिगत समीकरणों को साधते हुए प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे है। इस विधानसभा का एक हिस्सा ऐसा भी जो हैरिटेज नगर निगम के चार वार्ड शामिल है। भाजपा से सतीश पूनिया और कांग्रेस से प्रशांत शर्मा चुनाव मैदान में है। इस सीट पर मौटे तौर पर मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही है। दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशी जातिगत समीकरणों को साधने में जुटे है। लेकिन अन्य दलों के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी भी समीकरण बिगाड़ सकते है। हालांकि मुकाबला 2018 में भी कांग्रेस के प्रशांत शर्मा और सतीश पूनिया के बीच था, जिसमें पूनिया विजयी हुए थे। भाजपा के सतीश पूनिया की 13276 वोट से जीत हुई थी। 2013 के चुनाव में कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही थी, जिसमें एनपीपी के प्रत्याशी नवीन पिलानिया की 329 वोट से जीत हुई थी, दूसरे नंबर पर सतीश पूनिया रहे थे। इस सीट से कुल 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। अब तक के इतिहास में इस सीट को कांग्रेस ने सात बार और भाजपा ने छह बार जीता है। 1985 में भैरोसिंह शेखावत भी इस सीट से चुनाव जीता था।

क्या है चुनावी मुद्दे
इस क्षेत्र के ज्यादातर हिस्से में बीसलपुर के पानी की योजना मंजूर हो चुकी है, लेकिन कुछ इलाका अभी शेष है, जिसमें लोग बीसलपुर के पानी की मांग कर रहे है। ग्रामीण क्षेत्र में टमाटर की पैदावार बंपर होती है, ऐसे में किसानों की मांग है कि क्षेत्र में टमाटर का प्रोसेसिंग प्लांट लग जाए तो किसानों को अधिक फायदा होगा। वर्तमान में टमाटर के भाव गिरने पर बाहर भेजना पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्रों में तीतर-भीतर बसावट में आवाजाही के लिए सड़कों का निर्माण करवाना। बेरोजगार युवकों को रोजगार के अवसर मुहैया करवाने की मांग भी पुरजोर है।

मतदाताओं की फैक्ट फाइल
मतदाता सूची के अनुसार आमेर विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2023 में पुरुष वोटर 1,51,111 एवं महिला वोटर्स 1,38,045 तथा एक ट्रांसजेंडर है। अर्थात कुल मतदाता 2,89,157 है। जबकि वर्ष 2018 में पुरुष वोटर्स 1,29,934 एवं महिला वोटर्स 1,17,615 थे।