hardik pandya - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आईपीएल-2025 : पर्पल कैप तालिका में हार्दिक दूसरे स्थान पर
नई दिल्ली। आईपीएल-2025 में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप के लीडरबोर्ड में सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या खुद को ऊपर की ओर लेकर गए हैं। पर्पल कैप लीडरबोर्ड में नूर अहमद सात मैचों में 12 विकेटों के साथ अब भी नंबर एक पर हैं, लेकिन उनके ठीक नीचे छह मैचों में 11 विकेट लेकर मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या हैं।

गुरुवार रात उन्होंने चार ओवर में 42 रन देकर एक विकेट लिया और इस प्रदर्शन के बाद वह पर्पल कैप तालिका में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए।दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव, चेन्नई सुपर किंग्स के खलील अहमद और लखनऊ सुपर जायंट्स के शार्दुल ठाकुर ने भी इस टूनार्मेंट में अब तक 11 विकेट ही लिए हैं। ऑरेंज कैप तालिका के शीर्ष पर कोई बदलाव नहीं हुआ है। निकोलस पूरन (एलएसजी), बी साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) और मिचेल मार्श (एलएसजी) पहले तीन स्थानों पर हैं। लेकिन सूर्यकुमार यादव हैदराबाद के खिलाफ 15 गेंदों में 26 रन बनाते हुए चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सात पारियों में 44.16 के औसत और 151.42 के स्ट्राइक रेट से 265 रन बनाए हैं।

Hardik Pandya Divorce: हार्दिक पांड्या-नताशा होंगे अलग, दोनों ने की पुष्टि
नई दिल्ली। हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक अलग हो गए हैं। हार्दिक ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि अब वे और नताशा मिलकर बेटे अगस्त्य को हर खुशी देने की कोशिश करेंगे। हार्दिक ने लिखा- 4 साल साथ रहने के बाद नताशा और मैंने मिलकर अलग होने का फैसला किया है। हमने साथ मिलकर बहुत कोशिश की और सबकुछ लगा दिया। अब हम लोगों को लगता है कि अलग होने में ही हम दोनों की भलाई है। हार्दिक और नताशा के बीच तलाक की खबरें कई दिनों से आ रही थीं। विश्व कप जीत के बावजूद नताशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भी पोस्ट जीत पर नहीं की थी। हालांकि उन्होंने हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट की थी, जिसमें एक सूटकेस था और घर की तस्वीर। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने घर सर्बिया जाने की ओर इशारा किया था।

बेटे की खुशी की खातिर मिलकर काम करेंगे
हार्दिक ने अपनी पोस्ट में लिखा, यह नताशा और मेरे लिए एक मुश्किल फैसला था। हमने एक परिवार के तौर पर बढ़ते हुए आनंद लिया, एक दूसरे का सम्मान किया और साथ दिया। हमें अगस्त्य का तोहफा मिला। वही अब हम दोनों की जिंदगी का सेंटर पॉइंट रहेगा। हम एक दूसरे का पूरा साथ देंगे ताकि हम अपने बेटे अगस्त्य के लिए हर वो काम करें, जिससे उसे खुशी मिले। हम सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि इस संवेदनशील मौके पर आप लोग हमें प्राइवेसी देंगे।

कौन हैं नताशा स्टेनकोविक
नताशा का जन्म 4 मार्च 1992 को सर्बिया में हुआ था। उनकी बॉलीवुड में पहली फिल्म सत्याग्रह थी। इसके अलावा वो बिग बॉस-8 और नच बलिए-9 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई। बादशाह के गाने डीजे वाले बाबू से उन्हें ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली थी। हार्दिक और नताशा की मुलाकात एक नाइट क्लब में हुई थी। यहीं से दोनों के बीच लव स्टोरी शुरू हुई थी।

2020 में हुई थी शादी
हार्दिक ने 1 जनवरी 2020 को नताशा से सगाई की थी। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। दोनों 31 मई, 2020 को शादी के बंधन में बंधे थे। उसी साल 30 जुलाई 2020 को उनके बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ।

T-20 All-Rounder Ranking : हार्दिक पांड्या शीर्ष पर, वानिंदु हसरंगा के साथ साझा कर रहे शीर्ष स्थान
दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टी-20 विश्वकप 2024 के बाद जारी रैंकिंग में भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या वानिंदु हसरंगा के साथ बराबर रेटिंग के बावजूद शीर्ष पर बने हुए है। इसके अलावा टॉप 10 में भी बदलाव हुआ है।

आईसीसी की ओर से जारी की गई टी-20 में ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में 222 की रेटिंग के साथ हार्दिक पांड्या दो पायदान की छलांग के नंबर एक पर पहुंच गए हैं। टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल और फाइनल में भी हार्दिक पांड्या का शानदार प्रदर्शन रहा था। श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा भी 222 की रेटिंग के साथ हार्दिक के साथ पहले स्थान पर ही हैं।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टायनिस एक स्थान की छलांग के साथ 211 रेटिंग के साथ तीसरे नंबर आ गए हैं। जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा को भी एक स्थान का फायदा हुआ है। वह 210 रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर हैं। बंगलादेश के शाकिब अल हसन 206 की रेटिंग के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं।

अफगानिस्तान मोहम्मद नबी को चार पायदान नीचे खिसकने के साथ छठे स्थान पर आ गए हैं। नेपाल के दीपेंद्र सिंह 199 की रेटिंग के साथ नंबर सात पर बने हुए हैं। इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टन एक पायदान चढ़कर 187 की रेटिंग के साथ नंबर आठ आ गये हैं। दक्षिण अफ्रीका के एडन मारक्रम एक पायदान फिसलकर 186 की रेटिंग के साथ नंबर नौ पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के मोईन अली अब भी एक पायदान नीचे खिसक कर 174 रेटिंग के साथ दसवें स्थान पर आ गए है।

हार्दिक पांड्या और नताशा का हुआ तलाक!, हार्दिक की 70 फीसदी संपत्ति हो सकती है नताशा को ट्रांसफर
मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा के तलाक होने की खबरें है। अगर ऐसा होता है तो हार्दिक पांड्या की 70 फीसदी संपत्ति नताशा को देनी पड़ सकती है।

नताशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पांड्या सरनेम हटा लिया है। नताशा और हार्दिक के तलाक की खबरों की तब ज्यादा हवा मिल गई जब नताशा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होने सेल्फ लव और केयर की बात की थी।

हार्दिक के साथ की सारी तस्वीरें की डिलीट
अभिनेत्री नताशा ने हार्दिक पांड्या के साथ जितनी तस्वीरें थी सारी डिलीट कर दी है, जिससे ये कयास लगाए जा रहे है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

मई 2020 में की थी शादी
आपको बता दे कि हार्दिक पांड्या और नताशा ने मई 2020 में शादी की थी। जिसके 3 महीने बाद अगस्त 2020 में उन्होने बच्चें को जन्म दिया था। 2023 में उन्होंने फिर से उदयपुर में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से शादी की थी।

Hardik Pandya नहीं खेल पाएंगे आईपीएल के अगले सीजन का पहला मैच
मुंबई। मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पाण्डया अगले साल होने वाले आईपीएल सीजन का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। लखनऊ सुपर जायंटस के खिलाफ स्लो ओवर रेट के कारण बीसीसीआई द्वारा यह कार्रवाई की गई।

गौरतलब है कि मुंबई इंडियन्स अपना आखिरी लीग मुकाबला कल लखनऊ सुपर जायंटस के साथ वानखेड़े स्टेडियम में खेल रही थी। जिसमें स्लो ओवर रेट के कारण हार्दिक पाण्डया को अगले मुकाबले के दण्डित किया गया लेकिन मुंबई इंडियन्स के सारे मुकाबले खत्म होने के कारण वो अगले सीजन का पहला मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। इस दौरान अगर हार्दिक किसी दूसरी टीम में चले जाएंगे तो भी उस टीम में भी मुकाबला नहीं खेल पाएंगे।

हार्दिक पांड्या को ज्यादा तवज्जो देने की जरुरत नहीं : इरफान पठान
मुबंई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य इरफान पठान का मानना है कि भारतीय टीम को हार्दिक पांड्या को इतना महत्व नहीं देना चाहिए।

स्टार स्पोर्ट्स प्रेस रूम शो, टिकट टू वल्र्ड कप में पठान ने कहा '' हार्दिक पंड्या के बारे में मैं जो महसूस करता हूं वह यह है कि भारतीय क्रिकेट को यह स्पष्ट करने की जरूरत है कि उन्हें उसे उतनी प्राथमिकता नहीं देनी चाहिए जितनी उन्होंने अब तक दी है, क्योंकि हमने अभी भी विश्व कप नहीं जीता है और अगर आपको लगता है कि आप एक प्राथमिक ऑलराउंडर हैं, तो आपको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उस तरह का प्रभाव डालना होगा। जहां तक ऑलराउंडर की बात है तो उसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उतना प्रभाव नहीं डाला है।

उन्होने कहा कि हम केवल क्षमता के बारे में सोच रहे हैं। हम आईपीएल प्रदर्शन और अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन के बीच भ्रमित हो रहे हैं। यह एक बड़ा अंतर है। खिलाड़ी विशेष को  प्राथमिकता देना बंद करें, यदि आप ऐसा करते हैं, तो आप बड़े टूर्नामेंट नहीं जीत पाएंगे। ऑस्ट्रेलिया कई वर्षों से यही कर रहा है। वे वास्तव में टीम गेम को प्राथमिकता दे रहे हैं।  किसी को सुपरस्टार बनाने की बजाय यह सोचना होगा कि टीम में हर कोई सुपरस्टार है। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आप बड़े टूर्नामेंट नहीं जीत पाएंगे।

भारतीय टीम में फिनिशर और तेज गेंदबाज के बारे में उन्होने कहा '' जब विश्व कप की बात आती है तो मैं वास्तव में इसी ची•ा से डरा हुआ रहता हूँ। ??शीर्ष क्रम की बल्लेबाजी का  हमने काफी हद तक समाधान कर लिया है। हमने बीच के ओवरों में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया। अगर हम सोच रहे हैं कि रवींद्र जड़ेजा सातवें नंबर का बल्लेबाज है, तो आपको एक अच्छे फिनिशर की जरूरत है। जहां तक ??अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्ट्राइक रेट की बात है तो उनके आंकड़े उतने अच्छे नहीं हैं। इसलिए वहां मेरे लिए और तेज गेंदबाजी के लिए चिंता का विषय है।

उन्होने कहा कि बुमराह के अलावा, अगर मैं आईपीएल में खेलने वाले खिलाड़यिों को देखता हूं, जो पिछली दक्षिण अफ्रीका श्रृंखला में आईपीएल से पहले खेले थे, तो उनकी संख्या उतनी अच्छी नहीं है, चाहे वह अर्शदीप हो, चाहे वह मोहम्मद सिराज हो। यह वास्तव में चिंतित करते हैं और ये विभाग बहुत बहुत महत्वपूर्ण होने वाले हैं।

आईपीएल 2024: मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को बनाया कप्तान
नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल की नीलामी से पहले बड़ा फैसला लिया है। उसने आगामी सीजन के लिए आॅलराउंडर हार्दिक पांड्या को कप्तान नियुक्त किया है। हार्दिक टूनार्मेंट में रोहित शर्मा की जगह कमान संभालेंगे। रोहित 10 सालों तक मुंबई के कप्तान रहे। उन्होंने पांच बार टीम को चैंपियन भी बनाया। हार्दिक इससे पहले गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर चुके हैं। उन्होंने दो बार टीम को फाइनल तक पहुंचाया। 2022 में गुजरात की टीम चैंपियन बनी थी और 2023 में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ फाइनल हारी थी। रोहित फ्रेंचाइजी के लिए आगामी सीजन में खेलेंगे।

रोहित 2013 में बने थे कप्तान
रोहित शर्मा 2013 में मुंबई के कप्तान बने थे। उनकी कप्तानी में ही मुंबई ने अपने सभी पांच खिताब जीते। रोहित ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में टीम को चैंपियन बनाया था। पिछले सीजन में मुंबई की टीम प्लेऑफ तक तो पहुंची थी, लेकिन खिताबी मुकाबले तक नहीं पहुंच पाई थी।

जयवर्धने ने की तारीफ
जयवर्धने ने कहा, हम रोहित शर्मा के असाधारण नेतृत्व के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं। 2013 से मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में उनका कार्यकाल असाधारण से कम नहीं है। उनके नेतृत्व ने न केवल टीम को अद्वितीय सफलता दिलाई है बल्कि आईपीएल के इतिहास में सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक के रूप में अपनी जगह भी बनाई। उनके मार्गदर्शन में मुंबई अब तक की सबसे सफल और पसंदीदा टीमों में से एक बन गई।

हम एमआई को और मजबूत करने के लिए मैदान के अंदर और बाहर उनके मार्गदर्शन और अनुभव की प्रतीक्षा करेंगे। हम हार्दिक पांड्या का एमआई के नए कप्तान के रूप में स्वागत करते हैं और उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।

भविष्य की तैयारी की दिशा में यह बड़ा कदम
जयवर्धने ने कहा कि भविष्य की तैयारी की दिशा में यह बड़ा कदम है। एमआई को सचिन से लेकर हरभजन और रिकी पोंटिंग से लेकर रोहित शर्मा तक हमेशा असाधारण नेतृत्व मिला है, जिन्होंने तत्काल सफलता में योगदान देने के साथ-साथ भविष्य के लिए टीम को मजबूत करने पर भी नजर रखी है। इसी  कारण हार्दिक आईपीएल 2024 सीजन के लिए मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालेंगे।

IPL Auction 2024: मुंबई इंडियंस में शामिल हुए हार्दिक पांड्या
मुंबई। आईपीएल 2024 के लिए सभी 10 टीमों ने अपने रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। इसके साथ ही हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस में जाने की अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है। ऐसी अटकले थीं कि आज हार्दिक के मुंबई में जाने की घोषणा हो सकती है, लेकिन गुजरात ने लिस्ट में हार्दिक को कप्तान बनाकर फिलहाल इन सभी अटकलों को समाप्त कर दिया।

ट्रेड विंडो अभी भी खुला है
हालांकि, क्या आपको पता है कि हार्दिक अभी भी मुंबई इंडियंस में जा सकते हैं और उनके लिए रास्ते खुले हैं। ट्रेड विंडो अभी भी खुला है, लेकिन इसके कुछ नियम और कानून होंगे।

मिनी ऑक्शन 29 दिसंबर को दुबई में
आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में है। उससे सात दिन पहले तक ट्रेड विंडो खुली रहेगी। यानी 12 दिसंबर तक ट्रेड विंडो खुली रहेगी।

इस तरह मुंबई में जा सकते हैं हार्दिक
अभी तक यह खबरें थी कि हार्दिक को मुंबई ट्रेड विंडो से ऑल कैश यानी 15 करोड़ रुपये चुका कर अपनी टीम में शामिल करेगी। हालांकि, ऑफिशियल टीवी ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव शो के दौरान ईएसपीएन क्रिकइन्फो के दिग्गज पत्रकार ने कहा कि ट्रेड विंडो अभी खुली हुई है और अभी भी हार्दिक मुंबई में जा सकते हैं। हालांकि, इसके कुछ नियम होंगे। यानी अब हार्दिक कैश से नहीं बल्कि प्लेयर टू प्लेयर स्वैप यानी दोनों टीमों से खिलाड़ियों की अदला बदली से मुंबई में जा पाएंगे।

कैसे हो सकती है अदला-बदली
यानी हार्दिक को अपनी टीम में लेने के लिए मुंबई को किसी खिलाड़ी को गुजरात में भेजना होगा। साथ ही मुंबई द्वारा गुजरात भेजा जाने वाला खिलाड़ी 2024 आईपीएल के लिए होने वाले आॅक्शन में खरीदा गया नहीं हो। यानी 2023 आईपीएल या इससे पहले के आॅक्शन में खरीदे गए खिलाड़ियों से हार्दिक की मुंबई के साथ अदला बदली की जा सकती है।

मुंबई के किन खिलाड़ियों से हो सकता है स्वैप
हार्दिक गुजरात के कप्तान हैं और उनकी सैलरी वहां 15 करोड़ रुपये है। ऐसे में मुंबई को किसी खिलाड़ी को स्वैप करने के लिए उसकी सैलरी 15 करोड़ रुपये होनी चाहिए। उससे कम में हार्दिक शायद ही मुंबई में जा पाएं। ऐसे में मुंबई में जिन खिलाड़ियों की सैलरी 15 करोड़ या उससे ज्यादा है, उनमें रोहित शर्मा 16 करोड़ रुपये, कैमरन ग्रीन 17.50 करोड़ रुपये और ईशान किशन 15.25 करोड़ रुपये शामिल हैं।
ऐसे में मुंबई इन्हीं तीन खिलाड़ियों में से किसी को गुजरात से स्वैप कर सकती है। यह देखने वाली बात होगी कि क्या रोहित की हार्दिक से अदला बदली की अटकलें सही साबित होती हैं या नहीं।

मुंबई - गुजरात ने किया रिलीज इन खिलाड़ियों को
मुंबई इंडियंस ने 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें मोहम्मद अरशद खान, रमनदीप सिंह, रितिक शौकीन, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, ट्रिस्टन स्टब्स, डुआन यानसेन, जे रिचर्ड्सन, राइली मेरिडिथ, क्रिस जॉर्डन और संदीप वॉरियर के नाम शामिल हैं। वहीं, गुजरात ने आठ खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें यश दयाल, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, प्रदीप सांगवान, ओडियन स्मिथ, अल्जारी जोसेफ और दासुन शनाका के नाम शामिल हैं।

गुजरात की मौजूदा टीम: हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, केन विलियम्सन, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, ऋद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, जयंत यादव, दर्शन नालकांडे, मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल, आर साई किशोर, मोहित शर्मा, नूर अहमद, राशिद खान।

मुंबई की मौजूदा टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, विष्णु विनोद,नेहल वढेरा, शम्स मुलानी, अर्जुन तेंदुलकर, तिलक वर्मा, टिम डेविड, शम्स मुलानी, कैमरून ग्रीन, जसप्रीत बुमराह, जेसन बेहरनडॉर्फ, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, रोमारियो शेफर्ड (ट्रेड से)।

कैसे हो सकती है खिलाड़ियों की अदला-बदली
फ्रेंचाइजी को जारी किए गए दिशा निदेर्शों के अनुसार, ट्रेड विंडो के दौरान, एक फ्रेंचाइजी बीसीसीआई को उस खिलाड़ी का नाम भेज सकती है, जिन्हें वे ट्रेड के जरिए भेजना चाहते हैं और उस खिलाड़ी का नाम भी लिखा होगा जिसे वह हासिल करना चाहते हैं। इसके बाद बोर्ड को दूसरे फ्रेंचाइजी को उस खिलाड़ी के लिए प्राप्त अभिरुचि की अभिव्यक्ति (ईओआई/एक्सप्रेशन आॅफ इंटरेस्ट) के बारे में सूचित करना होगा। दूसरे फ्रेंचाइजी को सबसे पहले यह तय करना है कि क्या वह अपनी टीम से किसी खिलाड़ी को ट्रेड विंडो में डालना चाहते हैं या नहीं। यदि हां तो वह ईओआई की प्राप्ति के 48 घंटों के भीतर बोर्ड को ईमेल द्वारा इसकी पुष्टि करेगा।  यदि 48 घंटे की अवधि के भीतर कोई पुष्टि प्राप्त नहीं होती है, तो ईओआई अस्वीकार कर दिया जाएगा। यदि पुष्टि समय सीमा के भीतर भेजी जाती है, तो खिलाड़ी को एक सहमति फॉर्म पर हस्ताक्षर करना होगा जो ट्रेड के हिस्से के रूप में बातचीत के लिए एनुअल लीग फीस पर सहमति बनानी होगी।

रोहित और हार्दिक की हो सकती है अदला बदली
दरअसल, यह भी अटकलें थीं कि मुंबई रोहित को हार्दिक से स्वैप करेगी, यानी रोहित गुजरात में चले जाएंगे और हार्दिक मुंबई में आ जाएंगे। अब यह भी संभव होता नजर आ रहा है। ईशान किशन का गुजरात में जाना न के बराबर है। ऐसे में आखिरी विकल्प कैमरन ग्रीन बचते हैं। ग्रीन को गुजरात में भेजा जा सकता है। अगर हार्दिक अदला बदली से आते हैं तो उन्हें मुंबई की कप्तानी दी जा सकती है। यह देखना भी दिलचस्प होगा कि लगभग 10 साल बाद क्या मुंबई को एक नया कप्तान मिलेगा? रोहित 2013 से मुंबई के कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई पांच बार चैंपियन बन चुकी है। हालांकि, रोहित के टी-20 में अनिश्चित भविष्य को देखते हुए मुंबई यह फैसला करने पर विचार कर रहा था।

हार्दिक का गुजरात के लिए शानदार प्रदर्शन
हार्दिक ने 2022 में गुजरात टाइटंस को अपने पहले ही आईपीएल सीजन में खिताब दिलाया था। हार्दिक राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। 2023 में टाइटंस ने लगातार दो सीजन में दूसरी बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाई, जहां वह चेन्नई सुपर किंग्स से हार गए। दोनों सीजन में हार्दिक की अगुआई में टाइटंस लीग स्टेज में अंक तालिका में टॉप पर रही थी। हार्दिक और कोच आशीष नेहरा की जोड़ी सुपरहिट रही थी। टाइटंस के लिए दो सीजन में हार्दिक ने 30 पारियों में 41.65 की औसत और 133.49 के स्ट्राइक रेट के साथ 833 रन बनाए। उन्होंने 8.1 की इकोनॉमी के साथ 11 विकेट भी लिए।

ट्रेड विंडो से टीम बदलने वाले तीसरे कप्तान बन सकते हैं हार्दिक
हार्दिक इस समय चोटिल हैं और उन्हें भारत के वनडे विश्व कप अभियान के दौरान टखने में चोट लगी थी। अगर हार्दिक मुंबई में शामिल होते हैं तो ट्रेड विंडो से टीम बदलने वाले आईपीएल के तीसरे कप्तान होंगे। इससे पहले 2020 में रविचंद्रन अश्विन को दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स से अपनी टीम में ट्रेड से शामिल किया था। वहीं, 2020 में ही अजिंक्य रहाणे को दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड किया था।

ICC World Cup: हार्दिक पांड्या बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा टीम में शामिल
मुंबई। आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप में अब तक अजेय मेजबान भारत को बड़ा झटका लगा है कि स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अपने टखने की चोट से उबरने में नाकाम रहे हैं और टूर्नामेंट के बाकी मैचों में नहीं खेल पाएंगे।

पिछले महीने पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ भारत के विश्व कप मैच के दौरान गेंदबाजी करते समय पंड्या के बाएं टखने में चोट लग गई थी। बीसीसीआई ने अब यह साफ कर दिया है कि 30 वर्षीय खिलाड़ी विश्व कप के शेष अभियान के लिए समय पर ठीक होने में विफल रहे हैं। भारत की टीम में उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा लेंगे।

अनुभवहीन तेज गेंदबाज को शनिवार को टूर्नामेंट की इवेंट टेक्निकल कमेटी द्वारा अनुमोदित किए जाने के बाद प्लेइंग ग्रुप में शामिल किया गया है।

कृष्णा ने भारत के लिए सिर्फ 19 एक दिवसीय मैच खेलें हैं। उन्हें आखिरी बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देखा गया था जब उन्होंने विश्व कप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नौ ओवरों में 1/45 लेकर डेविड वार्नर का बेशकीमती विकेट लिया था। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज भारत के तेज आक्रमण में जगह बनाने के लिए जसप्रित बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़यिों के साथ प्रतिस्पर्धा करने जा रहा है।

इवेंट टेक्निकल कमेटी ने शनिवार को भारत के प्रतिस्थापन खिलाड़ी को मंजूरी दे दी, इसका मतलब है कि कृष्णा रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप के महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए चयन के लिए उपलब्ध हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका विश्व कप स्टैंडिंग में शीर्ष दो स्थानों पर काबिज हैं और कोलकाता में रविवार के मैच का विजेता टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में पहला स्थान बनायेगा।

Ind vs WI T20 Match: पांड्या ने ली हार की जिम्मेदारी
लॉडरहिल। भारत के कप्तान हार्दिक पांड्या ने वेस्ट इंडीज के विरुद्ध निर्णायक टी20 में 18 गेंद पर 14 रन की पारी खेलने के बाद हार की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली है। हार्दिक जब रविवार को बल्लेबाजी करने उतरे तब भारत 10.2 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 87 रन बना चुका था। विंडीज ने हालांकि इसके बाद रनगति पर शिकंजा कसा और अगले पांच ओवर में मात्र 36 रन दिये। पांड्या ने अपनी पारी की 17वीं पारी पर छक्का जड़ा लेकिन रफ्तार पकडऩे की कोशिश में वह 18वीं गेंद पर आउट हो गये।

पांड्या ने मैच के बाद कहा, ''जब मैं बल्लेबाजी करने आया तो 10वें ओवर के बाद मैच हमारे हाथ से निकलता रहा। मुझे लगता है कि मैं परिस्थिति का फायदा नहीं उठा सका और पारी को खत्म नहीं कर सका। मेरा मानना है कि अन्य खिलाड़ी बहुत अच्छा खेले। जब मैं मैदान पर गया तो उस तरह नहीं खेल सका जिस तरह खेलना चाहिये था।''

हार्दिक की असफलता के बाद भारत उभर नहीं सका और सूर्यकुमार यादव (61) के अद्र्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 165 रन ही बना सका। वेस्ट इंडीज ने यह लक्ष्य दो विकेट गंवाकर 18 ओवर में हासिल कर लिया।

जब हार्दिक से गेंदबाजी में उनके निर्णयों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ''मैं एक मौके पर जो महसूस करता हूं, उसी के हिसाब से गेंदबाजी पर निर्णय लेता हूं। मैं इसकी कोई योजना नहीं बनाता। मैं स्थिति देखता हूं और अगर मुझे कोई बेहतर विकल्प लगता है तो मैं उसे चुनता हूं।''

भारत इससे पहले कभी भी पांच टी20 मैचों की शृंखला नहीं हारा था, हालांकि यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा और मुकेश कुमार जैसे नये चेहरों से सजी टीम ने 2-0 से पिछडऩे के बाद सीरीज में सराहनीय वापसी की।

हार्दिक ने कहा, ''यह बहुत अच्छा है कि वे (युवा खिलाड़ी) हिम्मत दिखा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह बहुत जरूरी है। जो भी युवा आगे आ रहा है उसे अपने ऊपर विश्वास है। वे जिस तरह इस सीरीज में आये और खुलकर प्रदर्शन किया, जिम्मेदारी ली, उसके लिये उनको बधाई। बतौर कप्तान में इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकता कि सभी युवा खिलाड़ी आगे आकर जिम्मेदारी ले रहे हैं।''

पांड्या की पलटन से भिड़ेंगे धोनी के धुरंधर
चेन्नई। महेंद्र सिंह धोनी के आखिरी आईपीएल सीजन में खिताब जीतने का ख्वाब देखने वाली चेन्नई सुपर किंग्स मंगलवार को पहले क्वालीफायर में गत चैंपियन गुजरात टाइटन्स का सामना करेगी। गुजरात भले ही 14 में से 10 लीग मैच जीतकर तालिका में शीर्ष पर रही हो, लेकिन चेपौक स्टेडियम पर चेन्नई को हराना उसके लिए आसान नहीं होगा। हार्दिक पांड्या की टीम ने आईपीएल 2023 के उद्घाटन मैच में चेपौक का किला फतह किया था और वह इस बार भी उसी रणनीति को अपनाना चाहेंगे। टूर्नामेंट की धीमी शुरुआत करने के बाद लय हासिल करने वाली चेन्नई भी गुजरात की योजनाओं को विफल करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा देगी।
चेन्नई के लिए गिल बड़ी चुनौती : धोनी के धुरंधरों को सबसे पहले गुजरात के सलामी बल्लेबाज और भारतीय क्रिकेट के भविष्य शुभमन गिल से निपटना होगा। गिल पिछले दो आईपीएल मैचों में दो शतक जड़कर आ रहे हैं, जिनमें से एक ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को आईपीएल से बाहर कर दिया था। यह इस सीजन में 56.57 की औसत और 152.47 के स्ट्राइक रेट से 680 रन बना चुके हैं। गिल की फॉर्म मंगलवार को चेन्नई का सिरदर्द साबित हो सकती है।

दीपक चाहर से रहेंगी चेन्नई की उम्मीदें
चेन्नई को उम्मीद होगी कि दीपक चाहर शुरुआती ओवरों में अपनी स्विंग से जल्दी विकेट निकाल सकें। चाहर पिछले दो मैचों में छह विकेट लेकर पूरे रंग में नजर आए हैं, जबकि श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने भी इस सीजन डेथ ओवरों में कमाल का प्रदर्शन किया है। यह जोड़ी अगर अपने शत प्रतिशत प्रदर्शन पर हो तो गुजरात की बल्लेबाजी को गहरी क्षति पहुंचा सकती है।

12वीं बार प्लेऑफ में पहुंची है चेन्नई
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई अब तक खेले 14 सीजन में 12वीं बार प्लेऑफ में पहुंची है। वहीं 2022 में बनी नई टीम गुजरात टाइटंस लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में खेलेगी। गुजरात टाइंटस का प्लेआॅफ में 100 प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड है। हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस 20 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रही है। टीम ने 14 में से 10 मुकाबले जीते और केवल 4 ही गंवाए। पिछले सीजन भी टीम ने 10 मैच जीते थे और इस बार भी उन्हें इतने ही मुकाबलों में जीत मिली। महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स इस बार 17 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में नंबर 2 पर रही। टीम ने 14 में से 8 मैच जीते, 5 हारे और एक बेनतीजा रहा।

धोनी की तरह किसी भी भूमिका के लिए तैयार: पांड्या
अहमदाबाद ((एजेंसी))। भारतीय टी20 टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या का मानना है कि वह एक टी20 क्रिकेटर के रूप में बहुत परिपक्व हो गये हैं और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तरह टीम में कोई भी भूमिका निभा सकते हैं।

पांड्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत की जीत के बाद कहा कि सच कहूं तो मैंने हमेशा छक्के मारने का आनंद लिया है, लेकिन मुझे परिपक्व भी होना है और यही जिन्दगी है। मुझे दूसरे हिस्से पर भी ध्यान देना है, जहां मैंने हमेशा साझेदारियों पर विश्वास किया है। मैं अपनी टीम को और दूसरे खिलाड़ी को धैर्य एवं विश्वास देना चाहता हूं कि कम से कम मैं वहां हूं। मैंने (टीम के) इन सभी खिलाडिय़ों से ज्यादा मैच खेले हैं, इसलिये मेरे पास अनुभव है और उससे भी ज्यादा मैंने दबाव सहना सीखा है।

उन्होंने कहा, ''इस तरह से, शायद मुझे अपना स्ट्राइक रेट कम करना पड़े या नयी भूमिका निभानी पड़े। मैं हमेशा इसके लिये तैयार रहा हूं। मुझे वह भूमिका निभाने में कोई परेशानी नहीं है, जो माही भाई (धोनी) ने अपने करियर के अंत में निभाई थी। मैं उस समय युवा था और गेंद को चारों तरफ मारता था, लेकिन अब जब वह जा चुके हैं, वह भूमिका कहीं न कहीं मुझे मिल गयी है। मुझे इससे कोई परेशानी नहीं। हमें वांछित परिणाम मिल रहे हैं और यह ठीक है।"

पांड्या ने बुधवार को बल्ले से वही भूमिका निभाई। वह अक्सर विकेट पर कदम जमा चुके शुभमन गिल को स्ट्राइक देते रहे, हालांकि पांड्या ने खुद 176.47 की स्ट्राइक रेट के साथ अपनी पारी समाप्त की। पांड्या गेंदबाजी के मोर्चे पर भी विकसित हुए हैं। वह जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में पावरप्ले में नियमित रूप से गेंदबाजी कर रहे हैं। पांड्या ने घरेलू सी•ान की शुरुआत के बाद से पावरप्ले में 12 ओवर फेंके हैं और 86 रन देकर दो सफलताएं हासिल की हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए इंदौर वनडे में भी जब भारत ने अपने प्रमुख गेंदबाजों को आराम दिया था, पांड्या ने नयी गेंद को ङ्क्षस्वग करने की अपनी कुशलता दिखाई थी।

पांड्या ने कहा, ''मुझे नयी गेंद से गेंदबाजी करनी थी क्योंकि अर्शदीप, मैं नहीं चाहता कि कोई नया खिलाड़ी आये और (नयी गेंद के साथ पहले गेंदबाजी की) कठिन भूमिका निभाये। अगर वह दबाव में आ जाये तो खेल हमारे हाथ से निकल सकता है। मैं हमेशा सामने से नेतृत्व करता रहा हूं और मैं अपनी नयी गेंद के कौशल पर काम कर रहा हूं, जो मेरी मदद कर रहा है।"

पांड्या ने इस साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप और अगले वर्ष कैरेबियाई में होने वाले टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए टेस्ट क्रिकेट पर सीमित ओवर क्रिकेट को प्राथमिकता दी है। पांड्या ने 2019 में पीठ की सर्जरी के बाद से सीनियर स्तर पर किसी भी तरह का लाल-गेंद क्रिकेट नहीं खेला है। उनका आखिरी टेस्ट 2018 में साउथेम्प्टन में था और उसी साल उन्होंने अपना आखिरी रणजी ट्रॉफी मैच भी खेला था।

पांड्या ने टेस्ट क्रिकेट के बारे में कहा, '' मैं तब वापस आऊंगा जब मुझे लगेगा टेस्ट मैच क्रिकेट खेलने का सही समय है। अभी मैं सीमित ओवर क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने जा रहा हूं जो महत्वपूर्ण है। अगर समय सही है और शरीर ठीक है, तो मैं टेस्ट क्रिकेट को आजमाऊंगा।"