pankaj tripathi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ की रिकॉर्डतोड़ शुरुआत, जियोहॉटस्टार पर बनी अब तक की सबसे बड़ी हिंदी ओपनिंग
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की कोर्टरूम ड्रामा सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस : अ फैमिली मैटर’ ने ओटीटी इतिहास में नया रिकॉर्ड बना दिया है और (ऑरमैक्स के अनुसार) पहले ही दिन 84 लाख व्यूज के साथ हिंदी ओरिजिनल कैटेगरी में अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल की है।

जियोहॉटस्टार पर रिलीज के कुछ ही घंटों में यह शो किसी भी हिंदी स्पेशल के लिए सबसे ज्यादा देखे जाने वाला कंटेंट बन गया और इसे एक सांस्कृतिक और डिजिटल घटना के रूप में पहचान मिली।

बीबीसी स्टूडियोज इंडिया के सहयोग से अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और रोहन सिप्पी द्वारा निर्देशित यह सीरीज 29 मई को तीन एपिसोड के साथ शुरू हुई थी। अब हर हफ्ते एक नया एपिसोड रिलीज किया जा रहा है। यह शो अपनी भावनात्मक कहानी, गहराई से गढ़े गए किरदारों और दमदार अभिनय के चलते देशभर के दर्शकों के दिलों से जुड़ गया है। इस सीजन में पंकज त्रिपाठी ने एक बार फिर अपने लोकप्रिय किरदार माधव मिश्रा के रूप में वापसी की है। उनके साथ मोहम्मद जीशान अय्यूब, सुरवीन चावला, आशा नेगी, खुशबू अत्रे, बरखा सिंह, मीता वशिष्ठ और श्वेता बसु प्रसाद जैसे अनुभवी कलाकार भी शामिल हैं।

अप्लॉज एंटरटेनमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर समीर नायर ने कहा- ‘क्रिमिनल जस्टिस’ हिंदी स्ट्रीमिंग की सबसे लंबे समय तक चलने वाली और पसंद की जाने वाली फ्रेंचाइज़ी है। यह भरोसे, बड़े स्केल और लगातार बेहतर कहानी कहने की बुनियाद पर टिकी है। सीजन 4 की रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत हमारे लिए गर्व का मौका है। हम जियोहॉटस्टार और बीबीसी स्टूडियोज इंडिया जैसे अपने सहयोगियों के आभारी हैं, जिनके साथ हम लगातार इस फ्रेंचाइज़ी को आगे बढ़ा रहे हैं।

अपने किरदार को लेकर पंकज त्रिपाठी ने कहा- माधव मिश्रा का किरदार निभाना हमेशा मेरे लिए एक भावनात्मक सफर रहा है। यह मेरे दिल के बहुत करीब है, जब मैं दर्शकों को इस किरदार से जुड़ते हुए देखता हूं, तो बहुत संतोष मिलता है। उनकी प्रतिक्रियाएं मुझे इस किरदार को और सच्चाई और समर्पण के साथ निभाने के लिए प्रेरित करती हैं। मैं सभी दर्शकों के प्यार और समर्थन के लिए दिल से आभारी हूं।

अमित राय की कहानियों में गहराई, ईमानदारी और मकसद होता है : पंकज त्रिपाठी
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने चरित्र अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने कहा कि लेखक-निर्देशक अमित राय की कहानियों में गहराई, ईमानदारी और मकसद होता है, जिससे वह खुद को जुड़ा हुआ पाते हैं।

फिल्म ‘ओएमजी 2’ की आलोचनात्मक और व्यावसायिक सफलता के बाद, मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी और लेखक-निर्देशक अमित राय एक बार फिर साथ आ रहे हैं। इस अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग हाल ही में शुरू हुई है। फिल्म की शूटिंग 35 दिनों तक चलेगी और इसमें बिहार की संस्कृति, भावनाओं और कहानियों को पहले कभी न देखे गए अंदाज में दिखाया जाएगा।

पंकज त्रिपाठी के साथ इस फिल्म में पवन मल्होत्रा, गीता अग्रवाल, राजेश कुमार और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-माने कलाकार भी नजर आएंगे। इससे यह फिल्म राष्ट्रीय और क्षेत्रीय प्रतिभाओं का सुंदर मेल बन गई है।

निर्देशक अमित राय के साथ दोबारा काम करने पर पंकज त्रिपाठी ने कहा- ‘ओएमजी 2’ मेरे लिए बहुत खास फिल्म थी। सिर्फ इसलिए नहीं कि यह मेरी पहली सोलो 180 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी, बल्कि इसलिए भी कि इसने लोगों से एक भावनात्मक और इंसानी स्तर पर जुड़ाव बनाया। अमित के साथ फिर से काम करना मेरे लिए एक स्वाभाविक अगला कदम है। उनकी कहानियों में गहराई, ईमानदारी और मकसद होता है, जिससे मैं खुद को जुड़ा हुआ पाता हूं। ये कहानी बिहार की मिट्टी से जुड़ी है, जहां से मैं हूं, मेरी पहचान है। एक अभिनेता के तौर पर इससे बेहतर क्या हो सकता है कि मैं एक ऐसी कहानी का हिस्सा बनूं, जो मनोरंजन के साथ-साथ समाज के लिए भी मायने रखती हो।

निर्देशक अमित राय ने भी इस प्रोजेक्ट को लेकर खुशी जताई। उन्होंने कहा- पंकज त्रिपाठी के साथ फिर से काम करना ऐसा है, जैसे सच्चाई और अभिनय के संगम वाली रचनात्मक दुनिया में लौटना। यह फिल्म मानवीय रिश्तों, जजबे और उस सामाजिक ताने-बाने की गहराई से पड़ताल करती है, जो हमें जोड़ता है। बिहार फिल्म निगम का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण रहा है। हमारा लक्ष्य एक असरदार कहानी सुनाने के साथ-साथ लोकल टैलेंट, लोकेशनों और जिंदगी को सेलिब्रेट करना भी है। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह जी गई जिंदगियों और सीखे गए सबकों का आईना है।

पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी त्रिपाठी ने म्यूजिक वीडियो से किया अपना पहला एक्टिंग डेब्यू
मुंबई। पंकज त्रिपाठी और मृदुला त्रिपाठी की बेटी आशी त्रिपाठी ने म्यूजिक वीडियो रंग डालो से अपना पहला अभिनय डेब्यू किया है।
रंग डालो गीत, जिसे मैनाक भट्टाचार्य और संजना रामनारायण ने गाया है और अभिनव आर कौशिक ने संगीतबद्ध किया है, एक खूबसूरत रोमांटिक धुन है जो प्यार और कला की भावनाओं को संजोता है। आशी इस समय मुंबई के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही हैं और अपने पिता की तरह अभिनय में करियर बनाने की ख्वाहिश रखती हैं। जब संगीतकार अभिनव आर कौशिक ने मृदुला त्रिपाठी को आशी को इस म्यूजिक वीडियो में लेने का सुझाव दिया तो उन्होंने पंकज त्रिपाठी से सलाह ली जिन्होंने इस फैसले का पूरा समर्थन किया। जार पिक्चर्स द्वारा रिलीज किए गए इस वीडियो में आशी एक पेंटर की म्यूजिक की भूमिका में नजर आ रही हैं, जहां उन्हें रंगों से खूबसूरती से सजाया गया है जिससे गीत का कलात्मक संदेश और गहरा हो जाता है।

अपनी बेटी के इस पहले ऑन-स्क्रीन अनुभव पर पंकज त्रिपाठी ने कहा, आशी को स्क्रीन पर देखना मेरे और मृदुला के लिए गर्व और भावुक करने वाला पल था। वह हमेशा से परफॉर्मिंग आटर्स को लेकर जुनूनी रही है, और पहले ही प्रोजेक्ट में उसकी सहज अभिव्यक्ति देखना हमारे लिए बेहद खास था। अगर यह उसकी पहली शुरुआत है तो मुझे उसके आगे के सफर का बेसब्री से इंतेजार रहेगा। इस पर मृदुला त्रिपाठी ने भी अपनी खुशी जताते हुए कहा, जब यह अवसर आया, तो मैं चाहती थी कि आशी कुछ ऐसा करे जो उसकी कलात्मक सोच से मेल खाए। रंग डालो एक खूबसूरत और भावनात्मक प्रोजेक्ट है और उसे स्क्रीन पर इन भावनाओं को जीवंत करते देखना दिल को छू लेने वाला था। हम उत्साहित हैं कि वह इस इंडस्ट्री में अपनी राह खुद बनाए। म्यूजिक वीडियो रंग डालो अब सोशल मीडिया और सभी ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉम्र्स पर उपलब्ध है।

Stree 2 ने की 300 करोड़ क्लब में एंट्री
मुंबई। बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली फिल्म स्त्री 2 , ने भारतीय बाजार में 300 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म 'स्त्री 2' वर्ष 2018 में रिलीज सुपरहिट फिल्म 'स्त्री' का सीक्वल है। फिल्म 'स्त्री 2' में श्रद्धा कपूर, राज कुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, तमन्ना भाटिया, अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार हैं।

अमर कौशिक के निर्देशन में बनीं फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के झंडे गाड़ रही है।फिल्म स्त्री 2 ने अपने पहले हफ्ते में कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सैकनलिक की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्त्री 2 ने 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। 'स्त्री 2' ने बॉक्स-ऑफिस पर 308 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है। उम्मीद जतायी जा रही है कि स्त्री 2, जल्द हीं भारतीय बाजार में 400 करोड़ की कमाई कर लेगी। स्त्री 2' का निर्माण दिनेश विजान ने मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर किया है।

फिल्म मैं अटल हूं का गाना 'देश पहले' रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्म मैं अटल हूं का पहला गाना देश पहले रिलीज हो गया है। विनोद भानुशाली निर्मित मैं अटल हूं देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जीवन पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने अटल बिहारी बाजपेयी का किरदार निभाया है।इस फिल्म को रवि जाधव ने निर्देशित किया है और इसे रवि ने ही ऋषि विरमानी के साथ मिलकर लिखा है।

जुबिन नौटियाल द्वारा गाए गए इस गाने का लिरिक्स मनोज मुंतशिर ने लिखा है। पायल देव ने इस गाने को कंपोज किया है।गाने का वीडियो शेयर करते हुए पंकज त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, दुनिया के सारे सुख पीछे, मेरा देश पहले। फिल्म मैं अटल हूं 19 जनवरी 2024 को रिलीज की जाएगी।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जीवन पर आधारित फिल्म मैं अटल हूं इस तारीक को हो रही है रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्म मैं अटल हूं 19 जनवरी 2024 को रिलीज होगी।

विनोद भानुशाली निर्मित मैं अटल हूं देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जीवन पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने अटल बिहारी बाजपेयी का किरदार निभाया है। इस फिल्म को रवि जाधव ने निर्देशित किया है और इसे रवि ने ही ऋषि विरमानी के साथ मिलकर लिखा है।फिल्म मैं अटल हूं 19 जनवरी 2024 को रिलीज होगी। पंकज त्रिपाठी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के किरदार में ढ़लने के लिए काफी मेहनत की। फिल्म की शूटिंग के दौरान पूरे 60 दिनों तक उन्होंने सिर्फ अपने हाथ की बनी हुई खिचड़ी ही खाई थी।

पंकज त्रिपाठी ने बताया, अटल जी का किरदार निभाना मेरे लिये चुनौतीपूर्ण रहा। मेरे लिए यह चुनौतीपूर्ण रहा कि मैं सही से कर पाऊंगा या नहीं। मैंने अपनी मेहनत और पूरी ईमानदारी से यह रोल किया है। अटल जी जैसे महान व्यक्तित्व की भूमिका निभाते हुए बतौर कलाकार सबसे बड़ी चुनौती यही होती है कि क्या उनके साथ वह न्याय कर पाएगा। मैंने इस रोल को निभाने से पहले उनके बारे में खूब पढ़ा था। मुझे अटल जी की कई कविताएं भी याद हो गई हैं।जब मैं उनके बारे में रिसर्च कर रहा था और फिर जब मैंने उनकी भूमिका निभाई, तो उस दौरान मेरा खुद को समझने का नजरिया और बड़ा हो गया।

फिल्म फुकरे 3 का पोस्टर रिलीज
मुंबई। वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट, पंकज त्रिपाठी और ऋचा चड्ढा स्टार फुकरे 3 का पोस्टर रिलीज हो गया है।

फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म फुकरे-3 का पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म फुकरे 3 में चूचा का किरदार निभाने वाले वरुण शर्मा ने फुकरे 3 की पूरी कास्ट का लुक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

वरुण शर्मा जहां पोस्टर में मोर बने हुए नजर आ रहे हैं, वहीं हनी उर्फ पुलकित सम्राट लटके हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा पंडित जी का किरदार निभाने वाले पंकज त्रिपाठी आंखों पर गॉगल्स चढ़ाए सड़क के बीचों-बीच बैठे हुए हैं। फुकरे 3 के पोस्टर में लाली उर्फ मनजोत सिंह पहले दो पार्टस की तरह ही हैरान परेशान दिख रहे हैं, वहीं भोली पंजाबन ऋचा चड्ढा गुंडागर्दी से राजनीति में पहुंच चुकी हैं।

फिल्म फुकरे 3 की पूरी कास्ट के पोस्टर को शेयर करते हुए वरुण शर्मा ने कैप्शन में लिखा, फुकरे की गैंग के साथ इस अंतिम जुगाड़ के लिए तैयार हो जाइये। फुकरे-3 का ट्रेलर 05 सितंबर को रिलीज होगा।

OMG 2 Trailer रिलीज, अक्षय कुमार ने लिखा- शुरू करो स्वागत की तैयारी, 11 अगस्त को आ रहे हैं डमरूधारी
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ओह माय गॉड 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में अक्षय के साथ पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी मुख्य किरदार में हैं। ट्रेलर को सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, शुरू करो स्वागत की तैयारी। 11 अगस्त को आ रहे हैं डमरूधारी।

ट्रेलर की शुरुआत होती है शिव की आकृति से, जो अपने सबसे प्रिय नंदी को ये बताते हैं कि उनके भक्त पर एक बहुत बड़ी विपदा आने वाली है और वह शिव गण में  से किसी एक को लेकर जाए, जो उनकी मदद कर सकें। इसके बाद शुरू होती है कहानी, जहां कोर्ट में आरोपी पंकज त्रिपाठी खुद का ही केस लड़ते हुए नजर आते हैं। जिनका एक साधारण से परिवार है, लेकिन स्कूल में उनके बेटे के साथ घटी एक घटना उनकी ङ्क्षजदगी बदल देता है।पंकज त्रिपाठी का बच्चा बदनामी के डर से सुसाइड करने जाता है, जिसके बाद अपने बेटे को दुनिया की नजरों में सही साबित करने के लिए खुद ही पंकज त्रिपाठी वकील बनकर केस लड़ते हैं और साथ ही अपने बेटे को अंधकार से बाहर निकालने की गुहार लगाते हैं।

ओह माय गॉड 2 का निर्देशन अमित राय ने किया है। इस फिल्म के निर्माता अश्विन वर्दे, वायकॉम 18 और जियो स्टूडियो हैं। फिल्म ओह माय गॉड 2 , 11 अगस्त को रिलीज होगी।

अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड 2 का टीजर रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ओह माय गॉड 2 का टीजर रिलीज हो गया है। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म ओह माय गॉड के सीक्वल ओह माय गॉड 2 में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय के साथ पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी मुख्य किरदार में हैं। फिल्म ओह माय गॉड 2 , का टीजर रिलीज हो गया है। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर फिल्म का टीजर रिलीज किया है। इसे शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा,रख विश्वास।

टीजर की शुरुआत होती है पंकज त्रिपाठी से। बैकग्राउंड में कहा जाता है-'ईश्वर है या नहीं, इसका प्रमाण इंसान आस्तिक या नास्तिक होकर दे सकता है। पर भगवान अपने बनाए हुए बंदों में कभी भेद नहीं करते हैं। फिर चाहे वह नास्तिक कांजीलाल मेहता हो या फिर आस्तिक कांति शरण। तकलीफ में लगाई हुई पुकार उसे हमेशा अपने बंदों तक खींच ही लाती है। टीजर में यह भी दिखाया गया कि पंकज त्रिपाठी का परिवार प्रॉब्लम में है। इसके बाद अक्षय कुमार भगवान शिव बनकर एंट्री करते हैं और पंकज त्रिपाठी पर अपनी कृपा बरसाते हैं। अक्षय कहते हैं, रख विश्वास, तू है शिव का दास।

ओह माय गॉड 2 का निर्देशन अमित राय ने किया है। इस फिल्म के निर्माता अश्विन वर्दे, वायकॉम 18 और जियो स्टूडियो हैं। फिल्म ओह माय गॉड 2 , 11 अगस्त को रिलीज होगी।

25 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी पंकज त्रिपाठी की फिल्म मैं अटल हूं
मुंबई ((एजेंसी))। बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्म मैं अटल हूं 25 दिसंबर 2023 को देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर रिलीज होगी।

पंकज त्रिपाठी फिल्म मैं हूं अटल में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में नजर आयेंगे। पंकज त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर बताया है कि वह जल्द ही अटल बिहारी की बायोपिक में उनका किरदार निभाते नजर आएंगे। पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह इस रोल को लेकर काफी उत्साहित हैं और यह किरदार उनके जीवन का सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार रहा है।

पंकज त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर लिखा अटल बिहार वाजपेयी जी के व्यक्तित्व को पर्दे पर साकार करने के लिए मुझे संयम से मेरे व्यक्तिमत्व पर काम करना जरूरी है, यह मैं जानता हूं। स्फूर्ति और मनोबल के आधार से मैं नई भूमिका को न्याय दे सकूंगा यह अटल विश्वास मुझे है। पंकज त्रिपाठी ने पंडित धीरेन्द्र त्रिपाठी के कविता की कुछ लाइनें लिखी- न कभी कहीं डगमगाया, न कभी कहीं सर झुकाया, मैं एक अनोखा बल हूं, मैं अटल हूं।

उल्लेखनीय है कि मैं अटल हूं का निर्देशन मराठी सिनेमा के मशहूर निर्देशक रवि जाधव कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी द अनटोल्ड वाजपेयी: पॉलिटिक्स एंड पैराडॉक्स किताब पर आधारित होगी।

वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस के तीसरे सीजन का टीजर रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस के तीसरे सीजन का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में पंकज त्रिपाठी वकील के रोल में नजर आ रहे है। इस बार क्रिमिनल जस्टिस की टैग लाइन अधूरा सच है। टीजर में पंकज यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि जीत आपकी या मेरी नहीं है, जीत हमेशा न्याय की होनी चाहिए। क्रिमिनल जस्टिस 3 के इस टीजर वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। क्रिमिनल जस्टिस के पहले दो सीजन ने काफी धमाल मचाया है अब इसका तीसरा पार्ट अगले महीने डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा।

'मैं रहूं या न रहूं ये देश रहना चाहिए- अटल' बड़े पर्दे पर आएगी नजर, पंकज त्रिपाठी निभायेंगे अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी सिल्वर स्क्रीन पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभते नजर आ सकते हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर एक फिल्म बनायी जा रही है,जिसका टाइटल 'मैं रहूं या न रहूं ये देश रहना चाहिए- अटल' है। अटल बिहारी वाजपेयी के ऊपर बन रही फिल्म के लिए मेकर्स ऐसे चेहरे को तलाश रहे थे कि जो बिल्कुल उनके रोल में फिट बैठ सके। चर्चा है कि पंकज त्रिपाठी , इस फिल्म में अटल बिहारी वाजपेयी का रोल करेंगे। अटल बिहारी वाजपेयी की इस फिल्म को विनोद भानुशाली, संदीप सिंह, सैम खान, कमलेश भानुशाली और विशाल गुरनानी को प्रोड्यूस करेंगे। यह फिल्म अटल बिहारी वाजपेयी पर लिखी गई किताब 'द अनटोल्ड वाजपेयी' पर आधारित होगी। यह एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है, जिसकी शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू की जाएगी।इस फिल्म को अगले साल अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जयंती 25 दिसंबर के मौके पर रिलीज किया जाएगा।