atal bihari vajpayee - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी का आरोप, भाजपा के शासन में भारत प्रगति पर, तो कांग्रेस के शासन में कर्नाटक गिरावट की राह पर
बेंगलुरु। केंद्रीय मंत्री और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है, लेकिन कर्नाटक, कांग्रेस सरकार के तहत गिरावट की ओर बढ़ रहा है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित'अटल पुरस्कार वितरण और सुशासन दिवस' कार्यक्रम में बोलते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि केंद्र के निर्णायक नेतृत्व के कारण भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है।

उन्होंने कर्नाटक की कांग्रेस नीत सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि जो राज्य कभी शासन और विकास के लिए एक मॉडल माना जाता था, वह अब सभी क्षेत्रों में प्रशासनिक गिरावट देख रहा है।

कुमारस्वामी ने कहा, कर्नाटक कभी अपने उत्कृष्ट शासन और मजबूत विकास मॉडल के लिए देश भर में जाना जाता था, लेकिन वर्तमान कांग्रेस प्रशासन के तहत ये उपलब्धियां उलट गई हैं और राज्य गलत दिशा में जा रहा है।

जद(सेक्युलर) नेता ने आरोप लगाया कि कर्नाटक पहले शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी था लेकिन अब शिक्षा क्षेत्र को गंभीर नुकसान पहुँचाया गया है। उन्होंने दावा किया कि स्वास्थ्य, कृषि और राजस्व जैसे विभागों में शासन व्यवस्था खराब हुई है और राज्य ओछी राजनीति का केंद्र बन गया है।

बेंगलुरु का जिक्र करते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि जिस शहर को कभी आईटी और जैव प्रौद्योगिकी की राजधानी तथा शिक्षा एवं प्रौद्योगिकी का केंद्र माना जाता था, उसके बुनियादी ढांचे में भारी गिरावट आई है। उन्होंने राज्य सरकार पर विशेषज्ञों की सलाह स्वीकार करने की इच्छाशक्ति की कमी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी करने का भी आरोप लगाया। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि यदि शासन में सुधार होता है, तो कर्नाटक में अभी भी विकास और प्रगति की अपार संभावनाएं हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कुमारस्वामी ने उन्हें एक अजातशत्रु नेता बताया, जिनका कोई दुश्मन नहीं था और जिन्होंने विशिष्टता के साथ राष्ट्र की सेवा की। उन्होंने कहा कि समकालीन राजनीति में वाजपेयी के कद के नेता दुर्लभ हैं।

बदलाव....कूडे ढेर से प्ररेणा स्थल तक! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया "राष्ट्र प्रेरणा स्थल" का लोकार्पण
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर लखनऊ में एक भव्य समारोह में गुरुवार को 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' का लोकार्पण किया और परिसर में स्थापित तीन महान विभूतियों की प्रतिमाओं का अनावरण किया। राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गयीं हैं। प्रधानमंत्री ने तीनों प्रतिमाओं का विधिवत अनावरण कर प्रेरणा स्थल को राष्ट्र को समर्पित किया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौजूद थे। अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

अधिकारियों के अनुसार, प्रेरणा स्थल करीब 230 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है और यह 65 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। यह परिसर राष्ट्र सेवा, नेतृत्व मूल्यों, सांस्कृतिक चेतना और जन प्रेरणा को बढ़ावा देने वाली एक स्थायी राष्ट्रीय धरोहर के रूप में विकसित किया गया है। परिसर की प्रमुख विशेषता डॉ. मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्री वाजपेयी की 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं हैं। परिसर में लगभग 98 हजार वर्ग फुट क्षेत्रफल में फैला कमल के आकार का अत्याधुनिक संग्रहालय भी स्थापित किया गया है। यह संग्रहालय उन्नत डिजिटल तकनीकों के माध्यम से देश की राष्ट्रीय यात्रा और नेतृत्व की विरासत को प्रदर्शित करता है, जिससे आगंतुकों को एक संवादात्मक और शैक्षणिक अनुभव प्राप्त होगा।

अटल जयंती 2025: सीएम नीतीश और पुष्कर सिंह धामी ने दी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरूवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर आयोजित राजकीय जयंती समारोह में यहां पाटलिपुत्रा पार्क, स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, विधायक संजीव चौरसिया, रत्नेश कुशवाहा, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. उदय कांत मिश्रा, बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नन्द किशोर यादव, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद कुमार, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद सहित कई गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी स्व. अटल बिहारी वाजपेयी  की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन भी किया गया।

इसके साथ ही बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर अपने शिविर कार्यालय में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया। सीएम धामी ने कहा कि वाजपेयी जी कुशल प्रशासक, ओजस्वी वक्ता तथा दूरदृष्टा नेता थे, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण को नई दिशा प्रदान की। उनका संपूर्ण जीवन सुशासन, संवेदनशीलता एवं सर्वसमावेशी विकास के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाकर लोकहित को सबसे उपर रखा। इसके आगे उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी के विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

पीएम मोदी कल करेंगे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर लखनऊ में प्रेरणास्थल का उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के लखनऊ जाएंगे और वहां राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार को यहां बताया कि पीएम मोदी  दोपहर करीब ढाई बजे राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। स्वतंत्र भारत की महान हस्तियों की विरासत का सम्मान करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के विजन से प्रेरित, राष्ट्र प्रेरणा स्थल भारत के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक के जीवन, आदर्शों और स्थायी विरासत को श्रद्धांजलि देगा, जिनके नेतृत्व ने देश की लोकतांत्रिक, राजनीतिक और विकासात्मक यात्रा पर गहरा प्रभाव डाला।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल को एक ऐतिहासिक राष्ट्रीय स्मारक और स्थायी राष्ट्रीय महत्व के प्रेरणादायक परिसर के रूप में विकसित किया गया है। लगभग 230 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित और 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला यह परिसर, नेतृत्व मूल्यों, राष्ट्रीय सेवा, सांस्कृतिक चेतना और सार्वजनिक प्रेरणा को बढ़ावा देने के लिए समर्पित एक स्थायी राष्ट्रीय संपत्ति के रूप में परिकल्पित है।

इस परिसर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं हैं, जो भारत की राजनीतिक सोच, राष्ट्र निर्माण और सार्वजनिक जीवन में उनके महत्वपूर्ण योगदान का प्रतीक हैं। इसमें लगभग 98,000 वर्ग फुट में फैला एक अत्याधुनिक संग्रहालय भी है, जिसे कमल के फूल के आकार में डिजाइन किया गया है। यह संग्रहालय उन्नत डिजिटल और इमर्सिव तकनीकों के माध्यम से भारत की राष्ट्रीय यात्रा और इन दूरदर्शी नेताओं के योगदान को प्रदर्शित करता है, जो आगंतुकों को एक आकर्षक और शैक्षिक अनुभव प्रदान करता है।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन निस्वार्थ नेतृत्व और सुशासन के आदर्शों को संरक्षित करने और बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, और यह वर्तमान और भविष्य की पीढिय़ों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनने की उम्मीद है।

वासुदेव देवनानी की पुस्तक ‘सनातन संस्कृति की अटल दृष्टि’ का उपराष्ट्रपति ने किया विमोचन
नई दिल्ली। राज्य की विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पुस्तक सनातन संस्कृति की अटल दृष्टि का विमोचन मंगलवार को यहां नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन की अध्यक्षता एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के मुख्य अतिथ्य में संपन्न हुआ। इस असवर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल में आधारभूत संरचना एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के क्षेत्र में जो नींव रखी गई। वही आज विकसित भारत की मजबूत आधारशिला है।

पोखरण परमाणु परीक्षण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह निर्णय अटल जी के दृढ़ नेतृत्व और राष्ट्रहित के प्रति उनकी अटल प्रतिबद्धता का प्रतीक था। उन्होंने पुस्तक को अटल जी के विचारों और राष्ट्रवादी दृष्टि का प्रेरणादायी दस्तावेज बताया। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति की अटल दृष्टि जैसी पुस्तक का लोकार्पण करना उनके लिए भावुक और गौरवपूर्ण क्षण है। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और विचारों पर आधारित यह पुस्तक ऐसे समय में आई है। जब देश उनकी जन्म शताब्दी मनाने जा रहा है।

भारतीय संस्कृति कभी संकीर्ण नहीं रही

वहीं नितिन गडकरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति का मूल भाव सर्वधर्म समभाव और मानव कल्याण है। गडकरी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने जीवन और आचरण से यह सिद्ध किया कि भारतीय संस्कृति कभी संकीर्ण नहीं रही। बल्कि न्याय, समता और सभी के प्रति सम्मान की पक्षधर रही है। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि यह पुस्तक अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और कृतित्व को सनातन संस्कृति के मूल्यों के आलोक में समझने का एक विनम्र प्रयास है।

साथ ही पुस्तक लिखने का यह उनका पहला प्रयास है। इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर, वरिष्ठ भाजपा नेता वीण् सतीशए राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के अध्यक्ष मिलिंद मराठे, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा एवं राकेश सिन्हा, उपराष्ट्रपति के सचिव अमित खरे, वरिष्ठ पत्रकार तरूण विजय सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

सीएम भजनलाल ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रदांजलि की अर्पित
जयपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रदांजलि अर्पित की।

सीएम भजलाल ने एक्स पर लिखा कि "प्रखर राजनेता, कुशल वक्ता, हमारे प्रेरणा स्रोत, भारत रत्न से सम्मानित, पूर्व प्रधानमंत्री परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। आदर्श,नीति और व्यवहार के शिखर पर रहते हुए उनका सारा जीवन राष्ट्रहित में समर्पित रहा। उनका अटल व्यक्तित्व और विचार हमेशा हमारे प्रेरणा स्तंभ रहेंगे।

कुछ कांटों से सज्जित जीवन, प्रखर प्यार से वंचित यौवन, नीरवता से मुखरित मधुबन, परहित अर्पित अपना तन-मन, जीवन को शत-शत आहुति में, जलना होगा, गलना होगा, कदम मिलाकर चलना होगा..."

Balrampur Loksabha Seat History : बलराज साहनी ने वाजपेयी के विरूद्ध किया था प्रचार
मुंबई। वर्ष 1962 के लोकसभा चुनाव में बलरामपुर (श्रावस्ती) लोकसभा सीट पर सुप्रसिद्ध अभिनेता बलराज साहनी ने अटल बिहारी वाजपेयी के विरूद्ध प्रचार किया था।

उत्तर प्रदेश की बलरामपुर लोकसभा सीट से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने वर्ष 1957 के चुनाव में जीत हासिल की थी। वर्ष 1962 में अटल बिहारी वाजपेयी फिर बलरामपुर सीट से चुनावी रण्भूमि में उतरे। इस चुनाव में उनके सामने कांग्रेस प्रत्याशी सुभद्रा जोशी थीं। इससे पहले वह वर्ष 1952 में पंजाब के करनाल और वर्ष 1957 में अंबाला से सांसद रह चुकी थीं और दिल्ली में बस गई थीं। तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के आग्रह पर वह बलरामपुर से चुनाव लड़ने को राजी हो गयी थी। इस चुनाव में सुभद्रा जोशी चाहती थीं कि नेहरू खुद उनका प्रचार करें लेकिन नेहरू, अटल के खिलाफ प्रचार नहीं करना चाहते थे। ऐसे में सुभद्रा जोशी का प्रचार करने के लिए खुद नेहरू ने बलराज साहनी को कहा था, जो दो बीघा जमीन फिल्म से अपनी पहचान बना चुके थे।

हालांकि अटल बिहारी वाजपेयी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त थे। और इसके पीछे की वजह यह थी कि अटल जी का मानना था कि बलरामपुर की जनता सुभद्रा जोशी को इतना नहीं जानती थी और अटल जी एक बार जीते हुए कैंडिडेट थे। ऐसे में वो अपने चुनाव प्रचार में जुट गए।वहीं जब लोगों को पता लगा कि बलरामपुर में सुभद्रा जोशी के समर्थन में बलराम साहनी आ रहे हैं तो लोगों की रैलियों में भीड़ जुटने लगी। बताया जाता है कि बलराज साहनी बलरामपुर में शायर बेकल शाही के घर पर ठहरे थे और वही से सुभद्रा जोशी सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने प्रचार की स्क्रिप्ट तैयार की। चुनाव प्रचार के दौरान आलम यह था कि लोग बलराज साहनी की एक झलक देखने के लिए घरों की छतों और खिड़कियों पर खड़े दिखाई दिए। बलरामपुर की गलियों और चौबारे भीड़ उमड़ी से पट गए। बलराज साहनी ने उस दिन शाम तक जनसभा की और कांग्रेस के लिए वोट मांगे।

सुभद्रा जोशी के पक्ष में ऐसा माहौल बना कि अटल बिहारी वाजपेयी अपनी जीती हुई सीट बलरामपुर हार गए। कांग्रेस प्रत्याशी सुभद्रा जोशी ने भारतीय जनसंघ उम्मीदवार अटल बिहारी वाजपेयी को सिर्फ 2052 वोट से हराया। बाद में वाजपेयी ने अपनी हार का बदला भी लिया। वर्ष 1967 में भारतीय जनसंघ प्रत्याशी अटल बिहारी वाजपेयी ने बलरामपुर से ही कांग्रेस की प्रत्याशी सुभद्रा जोशी को 31 हजार 704 मतों के अंतर से हराया।

वर्ष 2009 में परिसीमन के बाद बलरामपुर सीट श्रावस्ती कहलाती है। श्रावस्ती लोकसभा सीट पर आगामी 25 मई को मतदान होगा।

25 दिसंबर को विजय संकल्प महाधिवेशन का होगा आयोजन
कोटा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर 25 दिसंबर को विजय संकल्प महा अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा। इस दिन हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता नयापुरा स्थित स्टेडियम में जुटेंगे । पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस को भाजपा की ओर से सुशासन दिवस के रूप में हर साल मनाया जाता है । इस दिन को कोटा उत्तर भाजपा कार्यकतार्ओं की ओर से विजय संकल्प महाधिवेशन के रूप में मनाया जाएगा।  इस दिन नयापुरा स्थित महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम में एक अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा जिसमें हजारों की संख्या में कोटा उत्तर समेत कोटा जिले के कार्यकर्ता शामिल होंगे । महाधिवेशन में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के आने की सहमति प्राप्त हो चुकी है। इसके अलावा राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के कई भाजपा नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है । जिनमें प्रदेश अध्यक्ष से लेकर प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय अध्यक्ष तक को न्यौता भेजा जाएगा ।

पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने बताया कि राज्य में जिस तरह का माहौल बना हुआ है अपराधियों के हौसले बुलंद हैं , आए दिन अपराध हो रहे हैं , नाबालिक बच्चों के साथ दुष्कर्म और सामूहिक बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं , उसके बावजूद भी सरकार का अपराधियों पर अंकुश नहीं है।  राज्य में कुशासन बढ़ता जा रहा है । 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस है। उस दिन भाजपा कोटा उत्तर के कार्यकतार्ओं की ओर से विजय संकल्प महा अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा और वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सुशासन की स्थापना के लिए राज्य में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया जाएगा।  एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कोटा उत्तर विधानसभा के कार्यकतार्ओं के अलावा जिले के कार्यकर्ता भी इसमें शामिल होंगे । स्टेडियम में जितनी क्षमता है उतनी क्षमता के कार्यकर्ता इसमें जुड़ेंगे । उन्होंने बताया कि कोटा उत्तर के 225 भाग में से अब तक डेढ़ सौ से अधिक भाग संख्या में बैठकर आयोजित की जा चुकी है और हर बैठक में बड़ी से बड़ी संख्या में लोगों को अधिवेशन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है । इस मौके पर पूर्व पार्षद और भाजपा नेता बृजेश शर्मा नीटू भी मौजूद रहे।

'मैं रहूं या न रहूं ये देश रहना चाहिए- अटल' बड़े पर्दे पर आएगी नजर, पंकज त्रिपाठी निभायेंगे अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी सिल्वर स्क्रीन पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभते नजर आ सकते हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर एक फिल्म बनायी जा रही है,जिसका टाइटल 'मैं रहूं या न रहूं ये देश रहना चाहिए- अटल' है। अटल बिहारी वाजपेयी के ऊपर बन रही फिल्म के लिए मेकर्स ऐसे चेहरे को तलाश रहे थे कि जो बिल्कुल उनके रोल में फिट बैठ सके। चर्चा है कि पंकज त्रिपाठी , इस फिल्म में अटल बिहारी वाजपेयी का रोल करेंगे। अटल बिहारी वाजपेयी की इस फिल्म को विनोद भानुशाली, संदीप सिंह, सैम खान, कमलेश भानुशाली और विशाल गुरनानी को प्रोड्यूस करेंगे। यह फिल्म अटल बिहारी वाजपेयी पर लिखी गई किताब 'द अनटोल्ड वाजपेयी' पर आधारित होगी। यह एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है, जिसकी शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू की जाएगी।इस फिल्म को अगले साल अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जयंती 25 दिसंबर के मौके पर रिलीज किया जाएगा।