robbery case - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सीसीटीवी में कैद मिड-नाइट सोना-चांदी लूट : सवा घंटे में 10 से अधिक ताले तोड़कर की लूट, करोड़ों की चांदी लेकर फरार
जयपुर। माणक चौक थाना इलाके के हल्दियों का रास्ता स्थित सिद्धिविनायक कॉम्पलेक्स में एक ज्वैलर की दुकान श्री गजानंद ज्वैलर्स के करीब 10 छोटे और दो बड़े ताले तोड़कर तीन बदमाश 30 से 40 किलो चांदी चोरी कर ले गए। बदमाशों ने तीन गार्डों के साथ मारपीट की और एक गार्ड को बाथरूम में बंद कर लिया। पूरी वारदात करीब सवा घंटे में की गई। चोर कॉम्प्लेक्स के चारों तरफ  लगी लोहे की जाली काटकर मंगलवार रात को घुसे थे। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों और जेल में बंद बदमाशों के रिकॉर्ड खंगाल रही है। पुलिस ने एफएसएल टीम की सहायता से साक्ष्य जुटाए हैं।

ऐसे की वारदात
सिद्धि विनायक कॉम्पलेक्स के जिस हिस्से में श्री गजानंद ज्वैलर्स की दुकान स्थित है, उसे सीतापुरा हाउस कहा जाता है जबकि इसके पीछे के हिस्से को सीतापुरा का नोहरा कहा जाता है। तीनों नकाबपोश बदमाश सीतापुरा के नोहरा का ताला तोड़कर फर्स्ट फ्लोर पर पहुंचे और वहां से सिद्धिविनायक कॉम्प्लेक्स की जाली काटकर अंदर कूद गए। सबसे पहले उन्होंने फर्स्ट फ्लोर पर बने कमरे में सो रहे सुरक्षा गार्ड मानसिंह को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद चोर सीधे ग्राउंड फ्लोर पर पहुंचे और श्री गजानंद ज्वेलर्स का शटर तोड़ना शुरू कर दिया।

10 मिनट दुकान में रहे
सीसीटीवी के अनुसार नकाबपोश करीब सवा दो बजे बाइक से पहुंचे। 2.45 बजे वे जाली काटकर सिद्धि विनायक कॉम्प्लेक्स में कूद गए। ज्वेलरी दुकान पर करीब आठ से 10 ताले लगे थे, लेकिन चोरों ने 30 मिनट में ही सारे सुरक्षा के उपायों को तोड़ दिया। बदमाशों ने फर्श पर लगे ताले भी तोड़ दिए, जिससे फर्श उखड़ गया। इसी दौरान गली में चौकीदारी कर रहा गार्ड नेपाल निवासी मदन ने शोर सुनकर मोबाइल की टॉर्च लेकर फर्स्ट फ्लोर पर पहुंचा तो बदमाशों ने उसे दबोचकर मारपीट की और बाथरूम में बंद कर दिया। मदन के सिर में भी चोट आई है। मदन की आवाज सुनकर कॉम्पलेक्स का अन्य गार्ड, गिरीराज प्रसाद भी नीचे आया, लेकिन चोरों ने उसे भी पीटकर बांध दिया। करीब एक घंटे बाद मदन ने बाथरूम की खिड़की से बाहर निकल कर अन्य साथियों को सूचना दी।

इंडोनेशिया में कोटा के दंपति के साथ लूट, नकदी और पासपोर्ट छीन ले गए बदमाश
बूंदी। इंडोनेशिया के बाली में शुक्रवार रात कोटा निवासी दंपति पर हमला कर नकदी, मोबाइल के साथ दोनों का पासपोर्ट छीन लिया। जानकारी के अनुसा कोटा निवासी सौरभ रानानी व उनकी पत्नी शिवानी ने बाली पुलिस स्टेशन पर रिपोर्ट दर्ज करवाई, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। गनीमत रही कि हमले के दौरान दोनों को चोट नहीं आई।

सौरभ के अनुसार हमलावर लिफ्ट देने के बहाने आए थे। मना करने पर बातचीत के दौरान अचानक हमला कर बैग, रुपए और मोबाइल छीनकर भाग गए। विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास से दंपति के लिए तत्काल इमरजेंसी सर्टिफिकेट जारी करने और इंडोनेशिया में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठी है। फिलहाल पासपोर्ट बरामद न होने से दोनों की भारत वापसी संकट में है।

फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, बलात्कार का केस लगाने की धमकी देकर करते है लूट
जयपुर। जवाहर सर्किल पुलिस ने ऑनलाइन फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस चलाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डीसीपी ईस्ट संजीव नैन ने बताया कि आरोपी सुमित बसवाल (22) खेरदा कोतवाली सवाईमाधोपुर हाल गांधी पथ लालनपुर करणी विहार और आकाश (23)  गैटोर प्रताप नगर हाल किराएदार गांधी पथ लालनपुरा करणी विहार को गिरफ्तार किया है।

वारदात के तीन पैंतरे
1. एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर पेमेंट चार्ज करते हैं लेकिन कोई सर्विस उपलब्ध नहीं कराते।
2. एडवांस पेमेंट लेकर लड़की दलाल के साथ आती है, ग्राहक से पेमेंट की बात को लेकर विवाद करके दलालों को होटल में बुला कर मारपीट कर लूट लेते हैं
3. ग्राहक से एडवांस पेमेंट लेने के बाद लड़की दलाल के साथ आकर सर्विस के बाद उससे रुपयों को लेकर विवाद करती है, और बलात्कार का केस लगाने की धमकी देकर ज्यादा रुपयों की मांग करते हैं। बीच का रास्ता निकाल कर मामला सैटल करते हैं।

टोल प्लाजा पर लूट, कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
जैसलमेर। पुलिस थाना रामगढ़ द्वारा टोल प्लाजा पर तोड़फोड़, लूट व कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वाले तीन मुल्जिमान को प्रोडक्शन वारण्ट पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा प्रेस नोट जारी कर बताया कि 09 अगस्त 2025 को प्रार्थी रंजितकुमार पुत्र घनश्याम पण्डित उम्र 32 साल निवासी जिनागौड़ा पोस्ट खास जिनागौ.ड़ा जिला धनवाद झारखण्ड हाल आईटी के पद पर टोल नाका लाणेला ने पुलिस थाना सदर जैसलमेर पर रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 09 अगस्त 2025 की रात्रि में सिल्वर कलर की गेटवे गाड़ी नम्बर जीजे 12 डीजी 5372 में तीन आदमी अजयपालसिंह पुत्र प्रयागसिंह निवासी सेलता, गैनाराम पुत्र अर्जुनराम जाति भील निवासी भैरवा व द्वारकाराम पुत्र अर्जूनराम निवासी मांगलियावास सम जैसलमेर सवार होकर आये व आते ही लाठी, लोहे की रॉड, धारदार हथियार तलवार से टोल कर्मचारियों पर जानलेवा हमला कर दो बूथ सिस्टम के कांच तोड़कर अन्दर घुसकर कर बुथ के अन्दर लगे कम्प्यूटर, कैमरे, सर्वर, प्रिन्टर, यूपीएस, कीबोर्ड तोड़कर बुथ के अन्दर बैठे कर्मचारीयों के साथ मारपीट कर जबरन बूथ से नकद रुपए गले लूट कर बूथ से बाहर निकलते समय उक्त सभी लोग डण्डे, सरिये व तलवार से सायरन, सायरन की लाईट, बुम बेरियर, फॉक लाईट तोड़ दी।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक, जैसलमेर अभिषेक शिवहरे के आदेशानुसार कैलाशदान जुगतावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जैसलमेर के निर्देशन में रूपसिंह ईन्दा वृताधिकारी वृत जैसलमेर के निकटतम सुपरविजन में ओमप्रकश उनि थानाधिकारी पुलिस थाना रामगढ़ द्वारा मुल्जिमान अजयपालसिंह, गेनाराम व द्वारकाराम को प्रोडक्शन वारण्ट पर प्राप्त कर बाद पूछताछ गिरफ्तार किया गया। मुल्जिमान को बाद अनुसंधान माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।

अन्तर्राज्यीय गुजराती गैंग का खुलासा : महिलाओं से ज्वैलरी लूटने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को गुमराह करने के लिए बदल लिया था हुलिया
जयपुर। विधायकपुरी थाना पुलिस ने अन्तर्राज्यीय गुजराती गैंग का खुलासा करते हुए महिलाओं से ज्वैलरी लूटने वाले गिरोह के मुख्य सरगना गोविन्द और उसके साथी अश्विन मीठापुरा को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जयपुर के अमरापुर मंदिर से लौट रही महिलाओं से लूट की 2 वारदातों के बाद की गई। पीड़िताओं ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि ऑटो में सवार 3 लोगों ने उनके सोने के आभूषण लूट लिए। जांच में सामने आया कि बदमाशों ने वारदात के बाद ऑटो को रेलवे स्टेशन पार्किंग में छोड़ दिया और दिल्ली भाग गए।

पुलिस टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले और 500 से अधिक ऑटो चालकों से पूछताछ कर घटना में प्रयुक्त ऑटो को चिन्हित किया। इनपुट मिलने पर टीम को दिल्ली के रघुवीर नगर स्थित कच्ची बस्ती भेजा गया, जहां दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपी गोविन्द 2014 से जयपुर में रहकर ऑटो चालक के रूप में गिरोह चला रहा था। वह पहले से रेकी कर महिलाओं को निशाना बनाता था। वारदात के बाद वह ऑटो छोड़कर फरार हो जाता और कुछ दिनों बाद फिर आकर अपराध को वापस करते। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने हुलिया भी बदल लिया था। गोविन्द को जुए-सट्टे की लत है। दिल्ली और जयपुर में उसने दर्जनों वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने गिरोह द्वारा प्रयुक्त ऑटो भी बरामद कर लिया है।

परिवार हॉल में सोता रहा, नकबजन दो भाइयों के मकानों में चोरी कर हुए फरार
जयपुर। मुहाना थाना इलाके में नकबजनों ने दो भाईयों के सूने मकानों में चोरी कर नकदी जेवर समेत तीस लाख रुपए कीमत का सामान चोरी कर लिया। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश कर रही हैं। जब चोरों ने वारदात की उस समय परिवार घर के मैन हॉल में सो रहा था। पुलिस ने बताया कि मोहनलाल निवासी कल्याणपुरा मुहाना ने रिपोर्ट दी कि वह और उसके भाई का परिवार पास में ही अलग मकानों में रहता है। दोनों के परिवारजन घर के हॉल में सो रहे थे। नकबजनों ने कमरे की खिड़की की ग्रिल तोड़ी और कमरों में रखी अलमारी से नकदी जेवर चोरी कर लिए। जानकारी के अनुसार चोरों ने उन्हीं कमरों में चोरी की जहां जेवर व नकदी रखे थे। चोर मोहन लाल के घर से 85 हजार रुपए और 5 लाख रुपए कीमत के जेवर और उसके भाई के घर से 2 लाख 50 हजार रुपए और 22 लाख रुपए के गहने ले गए। जब मंगलवार सुबह परिवार वाले जागे तो सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए।

बताया गया कि चोरों को पता था कि नकदी और सामान कहां रखा है। श्याम नगर थाना क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात हुई। चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के जेवरात और नगदी चुरा ली। पीड़ित चंदन शर्मा निवासी वर्धमान नगर विस्तार अजमेर रोड ने रिपोर्ट दी कि वह 17 अप्रैल को अपने परिवार के साथ खाटू श्याम जी के पास एक शादी में गए हुए थे। रात करीब 12 बजे जब वे लौटे तो घर का मुख्य गेट खोलते ही उन्हें भीतर कुछ संदिग्ध नजर आया। अंदर जाते ही पता चला कि दरवाजे टूटे हुए थे और चारों आलमारियां खुली पड़ी थीं।

सास के 30 लाख के जेवर व नकदी चुराकर बहू ने प्रेमी को दिए, प्रेमी ने अय्याशी में उड़ाया,
कोटा। बारां जिले की अन्ता पुलिस ने 6 महीने पहले पलायथा क्षेत्र में दिन दहाड़े 30 लाख रुपए के जेवर एवं नकदी की चोरी की घटना का  खुलासा करते हुए आरोपी बहू और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। प्रेमी के लिए बहू ने ही अपने सास के गहने और घर में रखे दो लाख नगद रुपए चोरी किए थे। आरोपी बहू वैशाली लक्षकार (25) पत्नी नवीन निवासी पलायथा और उसके प्रेमी शाहरुख खान उर्फ फतरु (23) पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी नयापुरा काला कुआं से पूछताछ की जा रही है। एसपी राजकुमार चौधरी ने बताया कि गत 25 अक्टूबर को पलायथा निवासी नवीन लक्षकार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि घर के सामने मेरी जनरल स्टोर की दुकान है। मां किसी काम से कोटा चली गई थी। घर पर पत्नी वैशाली अकेली थी, जो बाथरुम में कपड़े धो रही थी। अज्ञात चोर अलमारी का ताला तोड़कर मेरी मां के 25 तोले सोने के व 500 ग्राम चांदी के गहने तथा 2 लाख रुपए नगद चुराकर ले गए। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर गहनता से अनुसंधान शुरू की गई।

दोस्त के नाम पर लिया दस लाख का लोन
शाहरुख ने गहनों को बारां में अपने दो दोस्त सोहेल व शहादत के नाम से 10 लाख रुपए का बजाज गोल्ड लोन बैंक लिया और उन पैसों को अय्याशी व दारु पीने में खर्च कर दिए। इन पैसों से दो पुराने फोर व्हीलर भी खरीद लिए।

वैशाली ने अपने ही घर में चोरी करने की बनाई योजना
उसने बताया कि  यह चोरी उसने व प्रेमी शाहरुख उर्फ फतरु के साथ की है। शाहरुख को डिटेन कर पुलिस ने पूछताछ की तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। बताया की वह बेरोजगार है और वैशाली को 10 साल से जानता है। उनमें गहरी दोस्ती है।  काम धंधा करने के लिए कुछ रुपयों की आवश्यकता होने के बारे में वैशाली को कहा तो वह बोली उसके पास अभी दो लाख रुपए और सास का 25-30 तोला सोना है, जिसे चुराकर तुम को दे सकती हूं। उसका तुम गोल्ड लोन लेकर कोई काम धंधा चालू कर लेना। वैशाली ने अपने ही घर में चोरी करने की योजना बनाई। घटना से एक दिन पहले वैशाली की सास किसी काम से कोटा चली गई थी। उसी दिन शाम को वैशाली ने अपने प्रेमी शाहरुख को फोन करके बारां से बुला लिया तथा जेवर व नगदी कपडे की थैली में बांधकर घर के पिछवाडे से शाहरुख को दे दिये।

टीम ने घटना स्थल का किया निरीक्षण
मामले की जांच के लिए गठित टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा कोटा से एफएसएल टीम, डॉग स्क्वाड, एमओबी टीम व साइबर टीम को बुला आवश्यक साक्ष्य जुटाए। घटना के समय घर में केवल वैशाली ही मौजूद थी। गठित टीम ने शक के आधार पर वैशाली से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की तो उसने सच कबूल लिया।

बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटी 30 किलो चांदी : ज्वैलर दुकान से थैले में घर ले जा रहा था चांदी
उदयपुर। जिले के डबोक थाना क्षेत्र के मीठानीम क्षेत्र में दिनदहाड़े तीन नकाबपोशों ने एक युवक से 30 किलोग्राम चांदी एवं सौ ग्राम सोना लूट लिया। उन्होंने व्यापारी के बेटे अंशुमान सोनी को मारपीट कर घायल किया, फिर चांदी की ज्वैलरी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घायल युवक अंशुमान के पिता शिवकुमार सोनी ने डबोक थाने में रिपोर्ट दी कि उनकी ज्वैलरी की दुकान है। उनका बेटा अंशुमान शाम 6.30 बजे 30 किलो चांदी थैले में रखकर बाइक से घर जा रहा था। दुकान से कुछ ही दूरी पर सुनसान रोड पर बाइक पर अचानक तीन नकबपोश बदमाश आए। उन्होंने अंशुमान को रोका और उसके साथ मारपीट कर चांदी से भरा थैली छीन लिया। बदमाशों ने धारदार हथियार से अंशुमान के सिर पर प्रहार किया। जिससे वह बेहोश हो गया। राहगीरों ने अंशुमान के परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और अंशुमान को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया।

बदमाशों ने घटना से पहले की थी रैकी
पुलिस ने बताया कि व्यापारी दुकान से रोज चांदी घर से दुकान और दुकान से घर ले जाते थे। ऐसे में बदमाशों ने घटना को अंजाम देने से पहले इसकी पूरी रैकी की थी। डबोक थानाधिकारी हुकम सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

लूट की नीयत से हमला : बदमाशों ने मंदिर में ठहरे तीन जैन संतों पर किया हमला, बाल अपचारी समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
बेगूं। राजस्थान की सीमा पर स्थित मध्यप्रदेश में सिंगोली थाना क्षेत्र के कछाला गांव में रविवार रात एक हनुमान मंदिर में विश्रामरत तीन जैन संतों पर लूट की नीयत से किए गए हमले के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात की गंभीरता को देख मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मामले में त्वरित कार्रवाई करने के प्रशासन को निर्देश दिए हैं। इधर नीमच कलक्टर हिमांशु चंद्रा व एसपी अंकित जायसवाल ने देर रात सिंगोली पहुंच कर जैन समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।  जानकारी अनुसार हनुमान मंदिर में रविवार रात तीन जैन संत रात्रि विश्राम कर रहे थे। इस दौरान आधी रात के बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने मंदिर में घुसकर संतों पर लाठी और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में तीनों संत शैलेश मुनि, बलभद्र मुनि एवं मुनिन्द्र मुनि गंभीर रूप से घायल हो गए।

संत सिंगोली से विहार करते हुए नीमच की ओर जा रहे थे। घायल संंतों में से एक संत ने हिम्मत जुटा कर मंदिर से बाहर पहुंच कर बाइक सवार राहगीर से मदद मांगी और जैन समाज के लोगों तथा पुलिस को सूचित करवाया। यह भी जानकारी मिली है कि वारदात से पूर्व दो बाइक सवार हमलावरों ने पहले मंदिर के बाहर बैठ कर शराब पी और फिर जैन संतों से रुपए मांगने लगे। जब जैन संतों ने उन्हें रुपएनहीं होना बताया तो उनके साथ बुरी तरह मारपीट की गई। इधर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें पांच बालिग और एक नाबालिग शामिल है। प्रारंभिक जांच में सभी आरोपी राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के निवासी बताए गए हैं। घटना के विरोध में सोमवार को सिंगोली नगर पूरी तरह बंद रहा। बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने आरोपियों की कराई परेड
मामले में गणपत पुत्र राजु नायक, गोपाल पुत्र भगवान भोई, कन्हैया लाल पुत्र बंशी लाल भोई, राजु पुत्र भगवान भोई निवासी भोई खेड़ा चित्तौड़गढ़, बाबू शर्मा पुत्र मोहन शर्मा निवासी धनेत टोकरिया जिला चित्तौड़गढ़ और एक बाल अपचारी को डिटेन किया गया है। सोमवार दोपहर बाद गिरफ्तार पांच आरोपियों की पुलिस ने परेड कराई। इस दौरान लोगों ने जैन संतो के दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के नारे लगाए। वारदात को लेकर राजस्थान एवं मध्य प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों तक में कड़ी निन्दा हुई है, वहीं ऐसी वारदात की पुनरावृति ना हों, इसके लिए सभी प्रदेशों और केन्द्र सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग की गई है।

लूट के मामले में 9 सालों से फरार दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार, थाना अधिकारियों को वांछित अपराधियों की तलाश कर गिरफ्तार करने के निर्देश
जयपुर। जवाहर नगर थाना इलाके में लूट के मामले में 9 सालों से फरार चल रहा स्थाई वारंटी को बुधवार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपायुक्त, जयपुर (पूर्व) तेजस्वनी गौतम ने बताया कि थाना जवाहर नगर में 9 सालों से फरार वांछित स्थाई वारंटी वसीम उर्फ टाटा चन्द्रशेखर की बगीची थाना शास्त्री नगर और गोपाल लाल हनुमान मन्दिर के पास थाना ट्रांसपोर्ट नगर जयपुर पर गिरफ्तार किया है।

कोर्ट केश संख्या 355/16 धारा 138 एनआई एक्ट में 8 सालों से फरार वांछित स्थाई वारंटी गोपाल लाल को किया गिरफ्तार। पुलिस आयुक्तालय जयपुर द्वारा ईनामी व वांछित स्थाई वारंटियों की धरपकड के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिले के सभी थाना अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा वांछित अपराधियों की तलाश कर गिरफतार करने के निर्देश दिए थे।

पुलिस का दावा : सीसीटीवी फुटेज और रूट चार्ज से जल्द होंगे बदमाश शिकंजे में, महिला को बंधक बनाकर लूट मामले में आरोपी पकड़ से दूर
जयपुर। विद्याधर नगर थाना इलाके में एक महिला को बंधक बना चाकू से हमला कर करीब दो करोड़ रुपए का जेवर लूटने के मामले में पुलिस आरोपियों को गिरफ्त में नहीं ले सकी लेकिन आरोपियों के ठिकानों के आस-पास तक पहुंच गई है। पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन किया है, जो तकनीकी की मदद से जल्द ही आरोपियों को शिकंजे में लेगी। थानाधिकारी राकेश ख्याली ने बताया कि पुलिस जल्द तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लेगी। रूट मैप से पीछा, इनपुट मिले: बदमाश वारदात के बाद आॅटो रिक्शा से भाग कर आगरा रोड पर निकले। लुटेरे इंन्द्रजीत ने कानोता के पास मोबाइल बन्द किया था। माना जा रहा है कि बदमाश इन्हीं दो रास्तों से बिहार या नेपाल जाएंगे। एक टीम ने नेपाल बॉर्डर पर भी डेरा जमाया है।

क्या था मामला: शहर के विद्याधर थाना इलाके के अम्बाबाड़ी सब्जी मण्डी के पास रहने वाली पीड़िता ज्योति अग्रवाल (47) ने बताया कि सोमवार अकेला देखकर आरोपी नौकर अशोक ने शाम करीब साढ़े सात बजे अपने दो साथियों बुलाकर महिला को बंधक बनाया था। तिजोरी में रखे करीब दो करोड़ रुपए से अधिक की ज्वैलरी लेकर फरार हो गए।

मौज-मस्ती के लिए करते थे लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार
राहगीरों से लूटपाट कर नकदी, मोबाइल सहित वाहन लूटने वाली गैंग के दो बदमाशों को विद्याधर नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने आधा दर्जन वारदात कबूली हैं। उनके पास से लूटा हुए एक्टिवा भी बरामद किया है। गिरोह के दोनों बदमाश रिश्तेदार भाई हैं और शौक-मौज के लिए लूटपाट करते हैं। एसएचओ विद्याधर नगर राकेश ख्यालिया के अनुसार गिरफ्तार बदमाश अरुण (20) निवासी सैक्टर 3, विद्याधर नगर और शैलेष (36) निवासी दादी का फ ाटक को गिरफ्तार किया है। दोनों रिश्तेदारी में भाई लगते हैं और राहगीरों से मारपीट कर नकदी-मोबाइल सहित वाहन भी लूटते हैं। बदमाशों ने कुछ दिन पहले ही एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर एक्टिवा लूटा था। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो टूट गए। पुलिस इनसे लूट कर माल खरीदने वालों का पता लगा रही है।

23 लाख रुपए की लूट का खुलासा, मुख्य षड्यंत्रकर्ता सहित तीन गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सवार दो लोगों से मारपीट कर लूट
जयपुर। दिनदहाड़े मोटरसाइकिल सवार नौकरों से 23 लाख रुपए की लूट का खुलासा करते हुए मानसरोवर थाना पुलिस ने मुख्य षड्यंत्रकर्ता सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 18 लाख, 10 हजार रुपए बरामद किए हैं। वारदात में काम में ली गई स्विफ्ट कार भी जब्त कर ली है। डीसीपी साउथ दिगंत आनन्द ने बताया कि 19 फरवरी को दिनदहाड़े मोटरसाइकिल सवार दो लोगों से मारपीट कर 23 लाख रुपए लूट लिए। पुलिस ने टीम का गठन कर तलाश शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी करण सिंह यादव (24) निवासी पीपलू टोंक हाल किराएदार डूकिया स्कूल के पीछे मालपुरा गेट, विशाल चौधरी उर्फ वकील (20) निवासी पीपलू टोंक हाल किराएदार डूकिया स्कूल के पीछे मालपुरा गेट दोनों को बापर्दा और मुख्य षडयंत्रकारी मेघराज चौधरी (25)निवासी श्रीराजपुरा रेजनवाल माधोराजपुरा को गिरफ्तार किया है।

कैसे हुई लूट की वारदात
परिवादी दयाल नोगिया ने रिपोर्ट दी कि डॉ. सुमित सोनी के पास काम करता हूं, 19 फरवरी को मेरे साथ अस्पताल में काम करने वाले सीताराम जाट के साथ बाइक से डॉ. सोनी के कहने पर 23 लाख रुपए पीएल प्रजापति को देने के लिए मुहाना मण्डी जा रहे थे। वन्दे मातरम् सर्किल के पास पहुंचने के साथ ही कॉफी कलर की स्विफ्ट कार पीछे की तरह से आई और बाइक के आगे लगा दी। गाड़ी में से दो युवक उतरे और डंडों से मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने मारपीट कर 23 लाख रुपयों से भरा बैग लेकर मुहाना मण्डी की तरफ भाग गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के मदद से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।