Champions Trophy - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

चैंपियंस ट्राफी जीतने के बाद स्वदेश लौटे भारतीय खिलाड़ी, फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से पराजित किया
नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी में खिताबी जीत के बाद भारतीय खिलाड़ी स्वदेश लौट गए हैं। टी-20 विश्व कप में जीतने के बाद टीम एक साथ भारत लौटी थी, लेकिन इस बार टीम के सदस्य अलग-अलग शहरों में उतरे हैं। कप्तान रोहित शर्मा, आॅलराउंडर हार्दिक पांड्या और श्रेयस अय्यर मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए, जबकि रवींद्र जडेजा और वरुण चक्रवर्ती चेन्नई में उतरे। ऐसे ही मुख्य कोच गौतम गंभीर दुबई से दिल्ली पहुंचे।

फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से पराजित किया
भारत ने दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया और 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया था। न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 252 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे भारत ने एक ओवर शेष रहते हासिल किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने सात विकेट गंवाकर 50 ओवर में 251 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 49 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 76 रन बनाकर भारत को मुश्किल से निकाला। यह भारत की सातवीं आईसीसी ट्रॉफी है। इससे पहले टीम 1983 और 2011 वनडे विश्व कप, 2007 और 2024 टी20 विश्व कप और 2002, 2013 और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत चुकी है। भारत इस पूरे टूनार्मेंट में अजेय रहा। उसने लगातार पांच मैच जीते।

अक्षर पटेल अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतरे
भारतीय टीम के एक अन्य ऑलराउंडर अक्षर पटेल अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतरे। देश के अलग-अलग शहरों में जहां यह चैंपियंस खिलाड़ी खिताब जीतने के बाद उतरे वहां प्रशंसकों की भारी भीड़ ने उनका स्वागत किया। रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा ने भारतीय टीम की खिताबी जीत के बाद कहा कि यह भारत के लोगों की प्रार्थना और दुआओं के कारण संभव हो सका है। भारतीय टीम जिस तरह से खेली, हम पूरे टूनार्मेंट के दौरान अजेय रहे। सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। मुझे यकीन है कि टीम भविष्य में भी इस तरह का प्रदर्शन जारी रखेगी।

चैंपियन्स ट्रॉफी : न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबला आज, रोहित सेना 12 साल पुराना इतिहास दोहराने उतरेगी, उम्मीदें हैं विराट पर
दुबई। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम रविवार को आईसीसी चैंपियंस ट्राफी के फाइनल में 2013 की जीत के इतिहास को दोहराने के इरादे से न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। भारतीय टीम तीसरी बार बहुप्रतिष्ठित प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची है जहां उन्हे मजबूत न्यूजीलैंड से मुकाबला करना है जो अपने पहले खिताब के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाने को तैयार है। न्यूजीलैंड विश्व क्रिकेट में लगातार एक ताकत रहा है, जिसने हाल के टूर्नामेंटों में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।

विराट मैच जिताऊ, राहुल पर भी रहेगी नजर
दबाव वाले मैचों में अपने कौशल के लिए प्रसिद्ध विराट कोहली ने एक बार फिर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है। बल्लेबाजी के महारथी अकेले आईसीसी नॉकआउट इवेंट में एक हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी मैच जिताऊ पारी ने उनकी चेज मास्टर के रूप में प्रतिष्ठा को फिर से पुख्ता किया। केएल राहुल ने निचले क्रम में महत्वपूर्ण रन बनाए हैं। बल्ले और दस्ताने दोनों से, राहुल भारतीय अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी साबित हुए हैं।

न्यूजीलैंड की ताकत विलियम्सन और रचिन रवीन्द्र

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की ताकत रचिन रवींद्र और केन विलियमसन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें ग्लेन फिलिप्स मध्य क्रम में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। रवींद्र के सभी पांच वनडे शतक आईसीसी इवेंट््स में आए हैं। अगर वह चले तो  न्यूजीलैंड भारत को एक बड़ी चुनौती पेश कर सकता है। कप्तान मिशेल सेंटनर का नेतृत्व और दबाव में संयम कीवियों के लिए महत्वपूर्ण होगा। भारत, तीन बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम है, जो 2013 की जीत को दोहराने और अपने इतिहास में एक और आईसीसी खिताब जोड़ने के लिए उत्सुक होगी।  दूसरी ओर न्यूजीलैंड, जिसने अपने पिछले चार आईसीसी फाइनल गंवाए हैं, इस टूर्नामेंट में अपनी जीत का सिलसिला तोड़ने और 2000 की जीत के गौरव को फिर से हासिल करने के लिए दृढ़ संकल्पित होगा।

टीम में सुधार की गुंजाइश : गावस्कर
नई दिल्ली। भारत ने अब तक अपने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अभियान में अपने सभी मैच जीते हैं। टीम ग्रुप चरण में अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंची और अंतिम चार के मुकाबले में विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी। भारत के महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा है कि लगातार जीत के बावजूद कई स्थान हैं जहां टीम अब भी सुधार कर सकती है।

इन क्षेत्रों में करना होगा बेहतर :

गावस्कर ने एक बातचीत में कहा, कि जब आप भारतीय सलामी बल्लेबाजों को देखो तो उन्होंने भारतीय टीम को वैसी शुरूआत नहीं दी जैसी उनसे उम्मीद की गई थी। मुझे लगता है कि इसमें एक कमी है। नई गेंद के साथ भी आप पहले 10 ओवरों में ज्यादा से ज्यादा विकेट लेना चाहेंगे। आप निश्चित रूप से दो या तीन विकेट लेना चाहते हैं। यह भी नहीं हो रहा है। बीच के ओवरों में हमें विकेट नहीं मिले, भले ही रन रुक रहे हों। इन क्षेत्रों में बेहतर होने पर फाइनल में जीतने की संभावना बेहतर होती है।

प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं होना चाहिए :

गावस्कर का यह भी मानना है कि भारत को फाइनल में अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं करना चाहिए और चार स्पिनरों को खिलाने के फॉर्मूले पर टिके रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव दोनों के शामिल होने से भारत के आक्रमण को मजबूती मिली है और उन्हें विजयी संयोजन के साथ छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए।

रोहित लंबे समय तक बल्लेबाजी करें :

गावस्कर ने रोहित को सलाह दी कि वे टीम को तेज शुरूआत प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय लंबे समय तक बल्लेबाजी करें। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर भारत की जीत के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर ने रोहित के दृष्टिकोण का बचाव किया और कहा कि स्टार बल्लेबाज को उनके इम्पैक्ट पर आंका जाता है, न कि उनके नंबरों पर। गावस्कर हालांकि इस टिप्पणी से प्रभावित नहीं हुए और उन्होंने कहा कि अगर रोहित जैसा बल्लेबाज 25-30 ओवर तक क्रीज पर टिकता है तो वह खेल को विरोधियों से दूर ले जाएगा और इसे भी अपने गेमप्ले में शामिल किया जाना चाहिए।

भारत खिताब से एक जीत दूर : 14 आईसीसी टूनार्मेंट के फाइनल में पहुंच चुकी है टीम इंडिया
दुबई। रोहित शर्मा की अगुआई में भारतीय टीम एक और आईसीसी टूनार्मेंट के फाइनल में जगह बनाने में सफल रही है। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया है जहां उसका सामना रविवार को दुबई में न्यूजीलैंड से होगा। भारतीय इस टूनार्मेंट में अब तक अजेय चल रही है और लगातार चार मैच जीतकर फाइनल में पहुंची है। भारत अब खिताब से एक कदम दूर है।

पिछले वर्ष जीता था टी-20 विश्व कप :

भारत का पिछले कुछ वर्षों में आईसीसी टूनार्मेंट में प्रदर्शन शानदार रहा है। भारतीय टीम ने पिछले साल टी-20 विश्व कप में रोहित की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था जो 11 वर्षों में उसका पहला आईसीसी खिताब था। अब आठ महीने बाद ही टीम दूसरे आईसीसी टूनार्मेंट के फाइनल में पहुंची है और खिताब के बेहद करीब है। भारत के लिए न्यूजीलैंड की चुनौती हालांकि आसान नहीं रहने वाली है क्योंकि इसी टीम ने करीब चार साल पहले 2021 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में हराया था।

भारत-न्यूजीलैंड 25 साल बाद खिताबी मैच में भिड़ेंगे :

भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था, जबकि न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को मात देकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। 25 साल बाद एक बार फिर यह दोनों टीमें आईसीसी के सीमित ओवर प्रारूप के खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दिलचस्प बात यह है कि आईसीसी के सीमित ओवर के प्रारूप में आखिरी बार दोनों टीमें फाइनल में 2000 में आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी (अब चैंपियंस ट्रॉफी) में खेली थीं। उस समय न्यूजीलैंड ने भारत को चार विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था।

2011 में जीता वनडे विश्व कप :

इसके ठीक चार साल बाद धोनी की ही कप्तानी में भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए 2011 वनडे विश्व कप के फाइनल में श्रीलंका को हराकर खिताब जीता। धोनी की अगुआई में फिर 2013 में भारत ने इंग्लैंड को चैंपियंस ट्रॉफी में हराया। यह धोनी की कप्तानी में भारत का तीसरा आईसीसी खिताब था। इसके बाद भारतीय टीम खिताब के लिए तरस गई। भारत को 2014 टी-20 विश्व कप के फाइनल में श्रीलंका से हार मिली। वहीं, 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान से, 2021 डब्ल्यूटीसी फाइनल में  न्यूजीलैंड से और 2023 डब्ल्यूटीसी फाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा। जबकि घरेलू मैदान पर 2023 वनडे विश्व कप के खिताबी मैच में भी उसे ऑस्ट्रेलिया ने मात दी। हालांकि, बारबाडोस के मैदान पर भारत का यह खिताबी सूखा पिछले साल समाप्त हुआ।

लगातार नॉकआउट में पहुंचा है भारत :

पिछले कुछ वर्षों में भारत का आईसीसी टूनार्मेंट्स में दबदबा रहा है। भारत भले ही खिताब जीतने के मौके से चूकता रहा है, लेकिन लगातार नॉकआउट मैचों में पहुंचने में सफल रहा है। 2017 में आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी हुई थी तब भी भारत फाइनल में पहुंचा था। लेकिन पाकिस्तान से हार खिताब जीतने से चूक गया था। इसके बाद टीम 2019 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा जहां न्यूजीलैंड ने उसे हराकर टूनार्मेंट से बाहर किया। 2021 में पहले डब्ल्यूटीसी फाइनल में भी भारत को हार मिली। फिर 2023 डब्ल्यूटीसी फाइनल और 2023 में वनडे विश्व कप के फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया ने हराया।  भारत का आईसीसी खिताब जीतने का सूखा 2024 में समाप्त हुआ जब टीम इंडिया ने रोहित की कप्तानी में टी-20 विश्व कप जीता। भारत ने पहली बार 1983 में कपिल देव की अगुआई में विश्व कप का खिताब जीता था जो उसका पहला आईसीसी खिताब था। इसके बाद टीम 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची, लेकिन न्यूजीलैंड से हार गई। 2002 में इसी टूनार्मेंट में श्रीलंका के साथ संयुक्त विजेता बनी। इसके अगले ही साल भारतीय टीम 2003 में सौरव गांगुली की अगुआई में वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची, लेकिन देश का सपना एक बार फिर टूट गया और टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार झेलनी पड़ी। 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में भारत ने पहले टी-20 विश्व कप के फाइनल में पाकिस्तान को हराया।

13 फाइनल, छह खिताब, एक और ट्रॉफी का इंतजार :

भारत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल से पहले सभी प्रारूप मिलाकर कुल 13 बार आईसीसी टूनार्मेंट्स के फाइनल में पहुंचा है। इसमें से छह बार टीम खिताब जीतने में सफल रही है। भारत ने 1983, 2002, 2007, 2011, 2013 और 2024 में आईसीसी खिताब जीते हैं। अगर भारत रविवार को न्यूजीलैंड को हराने में सफल रहा तो यह उसका सातवां आईसीसी खिताब होगा।

रचिन और विलियमसन के शतकों से द.अफ्रीका को 50 रन से हराया, चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से
लाहौर। रचिन रविंद्र (108), केन विलियमसन (102) की शानदार शतकीय पारियों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 50 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। रविवार को फाइनल में न्यूजीलैंड का मुकाबला भारत के साथ होगा।

द.अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही :

363 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरूआत अच्छी नहीं रही और उसने 20 रन के स्कोर पर अपने रायन रिकल्टन (17) का विकेट गवां दिया।

बावुमा-डुसैन की शतकीय साझेदारी :

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये रासी वान डर डुसैन ने कप्तान तेम्बा बावुमा के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी हुई। 23वें ओवर में मिचेल सैंटनर ने तेम्बा बवूमा को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। तेम्बा बवूमा ने 71 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली। 27वें ओवर में सैंटनर ने रासी वान दर दुसें को बोल्ड कर दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका दिया। रासी वान दर दुसें ने 66 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाते हुए (69) रनों की पारी खेली। इसके बाद न्यूजीलैंड के गेंदबाजी आक्रमण के आगे दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज संधर्ष करते दिखे और अपने विकेट गवांते रहे। हेनरिक क्लासेन (3), एडन मारक्रम (31), वियान मुल्डर (8), मार्को यानसन (3), केशव महाराज (1) और कगिसो रबाडा (16) रन बनाकर आउट हुए।

सैंटनर ने तीन विकेट लिए :

न्यूजीलैंड की ओर मिचेल सैंटनर ने तीन विकेट लिये। मैट हेनरी, ग्लेन फिलिप्स (दो-दो), माइकल ब्रेसवेल और रचिन रविंद्र ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

चैंपियन्स ट्रॉफी : ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा
लाहौर। चैंपियन्स ट्रॉफी में आस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान का मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले। इससे आस्ट्रेलिया टीम 16 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंच गई है। वहीं अफगानिस्तान की उम्मीदें अब शनिवार को कराची में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मुकाबले पर टिक गई हैं।  लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आज अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और आस्ट्रेलिया के समक्ष जीत के लिए 274 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट पर 109 रन बनाए थे। तभी बारिश आ गई और खेल रोकना पड़ा। ट्रैविस हेड 40 बॉल पर 59 और कप्तान स्टीव स्मिथ 22 बॉल पर 19 रन बनाकर नाबाद रहे।

बेनतीजा मैच के बाद 2 समीकरण

ऑस्ट्रेलिया सेमी फाइनल में पहुंचा : बारिश के कारण मैच बेनतीजा होने से दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले हैं। ऑस्ट्रेलिया के पास कुल 4 अंक हो गए हैं। ऐसे में टीम सेमी फाइनल में पहुंच गई है।

इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका मैच पर निर्भर अफगानिस्तान : अफगानिस्तान के पास 3 अंक हैं। दक्षिण अफ्रीका के पास भी 3 अंक हैं। हालांकि नेट रन रेट में अफ्रीका आगे है। यदि दक्षिण अफ्रीका अगला मैच जीत जाती है, तो अफगानिस्तान बाहर हो जाएगी। वहीं अफ्रीका के बड़े अंतर से हारने पर अफगानिस्तान टॉप-4 में पहुंच जाएगी।

अफगानिस्तान से हार इंग्लैंड हुई चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर, इब्राहिम जादरान की रिकॉर्ड शतकीय पारी
लाहौर। इब्राहिम जादरान (177) की रिकार्ड शतकीय पारी और अजमतउल्लाह ओमरजाई (58 रन पर पांच विकेट) की बदौलत अफगानिस्तान ने एक रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को आठ रन से हरा कर चैंपियंस ट्राफी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। अफगानिस्तान ने पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवर में 325 रन बनाये जिसके जवाब में इंग्लैंड की पारी 49.5 ओवर में 317 रन बना कर सिमट गयी। इंग्लैंड की अफगानिस्तान के खिलाफ यह लगातार दूसरी हार है। इससे पहले अफगान टीम ने 2023 वनडे विश्व कप में इंग्लैंड को 69 रन से हराया था। अफगानिस्तान की जीत के नायक इब्राहिम जादरान और अजमतउल्लाह ओमरजाई बने। जादरान ने 177 रन की शतकीय पारी से अफगानिस्तान को एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा करने में अहम योगदान दिया। यह किसी भी अफगान खिलाड़ी का एक दिवसीय मैच में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है। जादरान ने इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ 2022 में 166 रन की पारी खेली थी। यहां उन्होने उस रिकार्ड को भी ध्वस्त कर दिया। जो रुट (120) ने इंग्लैंड को जीत की दहलीज तक पहुंचाने का भरसक प्रयास किया मगर 46वें ओवर में ओमरजाई ने उन्हे पवेलियन का रास्ता दिखा कर इंग्लैंड की संभावनाओं को झटका दिया। आखिरी के ओवर में जेमी ओवर्टन (32) और जोफ़ा आर्चर (14) ने अच्छे शाट खेलकर मैच में रोमांच वापस लाने की कोशिश की मगर अंतत: वे अफगानिस्तान के खिलाफ एक और पराजय को टाल नहीं सके।

37 पर गवां दिए थे 3 विकेट :

एक समय अफगानिस्तान तीन विकेट मात्र 37 रन पर गवां कर मुश्किलों के भंवर में फंस गया था, मगर जादरान ने कप्तान हशमतउल्लाह शहीदी (40) के साथ मिल कर 103 रन की भागीदारी कर टीम को संकट से उबारा, जबकि बाद में अजमतउल्लाह ओमरजाई (41) के साथ 72 रन और मोहम्मद नबी (40) ने 111 रन की भागीदारी कर इंग्लैंड को बैकफुट पर ला दिया।

चैंपियन्स ट्रॉफी : अफगानिस्तान का मुकाबला द. अफ्रीका से, अफगानी स्पिनर्स लेंगे विपक्षी बल्लेबाजों की परीक्षा
कराची। चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच कराची में मैच खेला जाएगा। ग्रुप बी का यह पहला मुकाबला होगा। दक्षिण अफरीका की टीम त्रिकोणीय सीरीज खेलने के लिए पाकिस्तान जल्दी पहुंच गई थी तो उन्हें परिस्थितियों का अच्छे से पता चल चुका होगा। वहीं एशियाई टीम अफगानिस्तान के खिलाड़ी यहां की परिस्थितियों से भलीभांति परिचित हैं।

स्पिनर्स से निपटना होगी चुनौती :

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में कराची का विकेट स्पिनर्स के लिए मददगार दिखा। ऐसे में अफगानिस्तान की टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले अपने इस मुकाबले को लेकर काफी आत्मविश्वास में होगी। अफगानिस्तान के पास राशिद खान और नूर अहमद के रूप में दो कलाई के स्पिनर हैं। इसके साथ ही इस टीम में मोहम्मद नबी जैसा एक अनुभवी ऑफ स्पिनर भी है।

क्लासेन, बावूमा, मिलर से उम्मीद :

दक्षिण अफ्रीका की टीम में कम से कम चार बल्लेबाज ऐसे हैं जो स्पिनरों को काफी अच्छे से खेल लेते हैं। कप्तान तेम्बा बावूमा, एडन मारक्रम, हैनरिक क्लासेन और डेविड मिलर से अफ्रीकी टीम को काफी उम्मीदें होंगी। त्रिकोणीय सीरीज में क्लासेन और बावूमा का प्रदर्शन भी अच्छा रहा था। अगर ये चार बल्लेबाज अच्छा खेले तो दक्षिण अफ्रीकी टीम खुद को अच्छी स्थिति में पाएगी। त्रिकोणीय सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने वाले अधिकतर खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका अपनी प्लेइंग इलेवन में बनाए रखने की पूरी कोशिश करेगी। हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच के नजरिए से टीम में स्पिनर्स को अधिक वरीयता दी जा सकती है।

अफगान टीम को टॉप ऑर्डर पर भरोसा :

हालांकि टूनार्मेंट शुरू होने से पहले ही अफगानिस्तान को अल्लाह गजनफर के रूप में एक बड़ा झटका लगा था जो चोट के कारण पूरे टूनार्मेंट से बाहर हो गए। उनकी जगह पर टीम में नांगेलिया खरोटे को शामिल किया गया है। अफगानिस्तान की टीम काफी हद तक अपने टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों और स्पिनर्स पर ही निर्भर करेगी।

चैंपियंस ट्रॉफी : न्यूजीलैंड ने चैंपियन पाक को 60 रनों से हराया
कराची। टॉम लाथम (नाबाद 118), विल यंग (107) की शतकीय और ग्लेन फिलिप्स (61) रनों की अर्धशतकीय पारियों के बाद विलियम ओ रूर्के और मिचेल सैंटनर (तीन-तीन विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी के उद्घाटन मुकाबले में गत चैंपियन पाकिस्तान को 60 रनों से हराया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए  निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट पर 320 रन बनाए। जवाब में मेजबान  पाकिस्तान टीम 47.2 ओवर में 260 रन ही बना सकी।

पाक की खराब शुरुआत :

न्यूजीलैंड के 320 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही और उसने 22 के स्कोर पर अपने दो विकेट गवां दिये। सऊद शकील (6) और कप्तान मोहम्मद रिजवान (3) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद फखर जमान और बाबर आजम ने पारी संभालने का प्रयास किया। 21वें ओवर में माइकल ब्रेसवेल ने फखर जमान (24) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। बल्लेबाजी करने आये आगा सलमान (42) ने मोर्चा संभाला, लेकिन वह भी अधिक देर तक नही  टिक सके। तय्यब ताहिर (1) और बाबर आजम (64) को मिचेल सैंटनर ने आउट कर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी। शाहीन शाह अफरीदी (14)रन बनाकर आउट हुये। तेजी के साथ रन बना रहे खुशदिल शाह (69) को विलियम ओ रूर्के ने आउट कर पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया। हारिस रउफ (19) रन बनाकर नौवें विकेट के रूप में आउट हुये। इसके बाद 47वें ओवर में दूसरी गेंद पर मैट हेनरी ने नसीम शाह (13) को बोल्ड कर पाकिस्तान की पारी का 260 रनों के स्कोर पर अंत कर दिया। न्यूजीलैंड की ओर से विलियम ओरूर्क और मिचेल सैंटनर ने तीन-तीन बल्लेबाजों को आउट किया। मैट हेनरी ने दो बल्लेबाजों को आउट किया। इससे पहले कराची के नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने एक समय 16.2 ओवर में 73 के स्कोर पर अपने तीन विकेट गवां दिये थे।

चैंपियंस ट्रॉफी-2025 : जीत के साथ आगाज करने उतरेगी टीम इंडिया
दुबई। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी में अपना पहला मैच बांगलादेश के खिलाफ खेलेगी। इस मैच में टीम इंडिया की कोशिश जीत हासिल करने की होगी। भारत के लिए ये मैच आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि बांग्लादेश को हल्के में नहीं लिया जा सकता। यह टीम कभी भी उलटफेर कर सकती है।

टीम इंडिया इस बात को अच्छे से जानती है क्योंकि बांग्लादेश पहले भी उसे जख्म दे चुकी है। बांग्लादेश को भी मालूम है कि भारत का मुकाबला करना आसान नहीं है और इसिलए वह पूरी कमर कसकर आएगी। इस मुकाबले के रोमांचक होने की उम्मीद है।

रोहित-विराट से काफी उम्मीदे :

भारत को इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली से काफी उम्मीदे हैं। दोनों स्टार खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी से पूर्व फॉर्म में लौट आए हैं। रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ कटक में शतक जमाया था। वहीं कोहली ने अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ खेले  गए आखिरी वनडे में अर्धशतकीय पारी खेली थी।

गेंदबाजी में शमी पर टिकी है उम्मीदें :

गेंदबाजी में भारत की पूरी उम्मीदें मोहम्मद शमी पर टिकी हैं। उनके पास अनुभव है और जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में उनके ऊपर काफी भार रहेगा। बुमराह चोट के कारण इस चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेल रहे हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पीठ में समस्या हो गई थी। इसके अलावा चयनकर्ताओं ने नितीश राणा को सिराज पर तरजीह दी। उन्हें चयनकर्ताओं के विश्वास पर खरा उतरने का दबाव रहेगा। तीसरे गेंदबाजी अर्शदी प सिंह हो सकते है।

जडेजा-पटेल ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे :

भारतीय टीम अपने साथ स्पिनरों का एक बड़ा दल साथ लेकर गया है। रवीन्द्र जड़ेजा, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर गेंदबाजी के साथ-साथ अच्छी खासी बल्लेबाजी भी कर सकते है।  इस मैच में कुलदीप यादव और अंतिम समय में शामिल वरुण चक्रवर्ती में से किसी एक को ही प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की संभावना है। बांग्लादेश को अपने ऑलराउण्डर शाकिब अल हसन की काफी कमी खलेगी।

चैंपियन्स ट्रॉफी : पहला मुकाबला 20 को बांग्लादेश से, रोहित-विराट समेत भारत का पहला बैच दुबई रवाना
नई दिल्ली। पाकिस्तान और यूएई में 19 फरवरी से आयोजित होने वाली आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए भारतीय टीम का पहला जत्था शनिवार को मुम्बई के छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट से दुबई के लिए रवाना हो गया। इसमें कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, केएल राहुल और वाशिंगटन सुन्दर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। कप्तान रोहित शर्मा को छोड़ अन्य खिलाड़ी टीम बस से एयरपोर्ट पहुंचे। विराट कोहली, टीम के चीफ कोच गौतम गंभीर और मोर्ने मोर्केल साथ नजर आए। विराट ने इस दौरान अपने कुछ प्रशंसकों को ऑटोग्राफ भी दिए।

भारतीय टीम ने इस बार वार्म-अप मैचों से बाहर रहने का फैसला किया है। टीम इसके बजाय इंटरनल ट्रेनिंग सैशन पर फोकस करेगी। भारतीय टीम का लक्ष्य इंग्लैंड के खिलाफ हालिया सफलता को आगे बढ़ाना है। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों ने भी चैंपियन्स ट्रॉफी से पहले अपनी फॉर्म हासिल कर ली है, जो भारत के लिए महत्वपूर्ण रहेगा।

बांग्लादेश से होगा पहला मुकाबला
चैंपियन्स ट्रॉफी में भारतीय टीम अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। दोनों टीमें 20 फरवरी को दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। इसके बाद 23 फरवरी को भारत का मुकाबला चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा। टीम इंडिया अपना आखिरी ग्रुप स्टेज का मुकाबला 2 मार्च को न्यूजीलैैंड के खिलाफ खेलेगी।

चैंपियन्स ट्रॉफी की भारतीय टीम अपनी कार से एयरपोर्ट पहुंचे
कप्तान रोहित शर्मा टीम बस की बजाय अपनी निजी कार से एयरपोर्ट पहुंचे। रोहित ने जैसे ही एयरपोर्ट में एंट्री ली, मीडिया कर्मियों ने उनसे फोटो के लिए आग्रह किया लेकिन रोहित सिर्फ हाथ हिलाकर एयरपोर्ट के अन्दर चले गए। हार्दिक पांड्या भी अपनी कार से एयरपोर्ट पहुंचे। हार्दिक ने भी अपने फैंस को ऑटोग्राफ दिए।

चैंपियंस ट्राफी के लिए 19 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह खेलेंगे, शमी की हुई वापसी
मुबंई। कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम की घोषणा शनिवार को कर दी गई। बीसीसीआई में पुरुष टीम के चयनकर्ता अजीत अगरकर ने 15 सदस्यीय  टीम की घोषणा की। टीम के उप कप्तान शुभमन गिल होंगे। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया। यशस्वी जायसवाल को चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे के लिए टीम में शामिल किया गया है, वहीं विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी बल्लेबाजी से करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के दिल में जगह बनाने वाले करुण नायर भारतीय टीम में जगह बनाने में असफल रहे हैं।

वनडे वर्ल्ड कप टीम के 11 खिलाड़ियों को मौका
टीम में वनडे वर्ल्ड कप में खेले 11 खिलाड़ियों को फिर से मौका दिया गया है। इनमें रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रविन्द्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव शामिल हैं। वर्ल्ड कप टीम में शामिल सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज को चैंपियन्स ट्रॉफी की टीम में नहीं रखा गया है।

टीम में चार आलराउण्डर
भारतीय टीम में चार ऑलराउण्डर शामिल किए गए हैं। हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुन्दर टीम में आलराउंडर की भूमिका में होंगे।

चैंपियन्स ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर।

चोटिल बुमराह को लेकर था संशय
शनिवार को चयन से पहले चोटिल बुमराह और कुलदीप को लेकर शंका थी। नवंबर में अपनी हर्निया सर्जरी के बाद से कुलदीप ने कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है जबकि बुमराह को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें टेस्ट के दौरान पीठ की मांसपेशियों में सूजन आ गई थी मगर दोनों ही खिलाड़ी चैंपियंस ट्राफी के लिए उपलब्ध रहेंगे। हालांकि फरवरी की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वन डे टीम में हर्षित राणा को जगह दी गई है। मगर इन्हें बुमराह के बैकअप के तौर पर देखा जा रहा है।