participation - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ओबीसी की वंचित जातियों को राज्यसभा में प्रतिनिधित्व देने की मांग, कांग्रेस नेतृत्व को लिखा पत्र
जयपुर। ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल सदस्य राजेन्द्र सेन ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व को पत्र लिखकर ओबीसी वर्ग की वंचित जातियों को राज्यसभा में प्रतिनिधित्व देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी यदि उन ओबीसी जातियों को राजनीतिक भागीदारी देती है जिन्हें आज तक लोकसभा और विधानसभा में पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिला, तो इससे सामाजिक और राजनीतिक न्याय को मजबूती मिलेगी। राजेन्द्र सेन ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भागीदारी देने का जो विजन रखा गया है, उसे धरातल पर उतारने के लिए वंचित ओबीसी समाजों को राज्यसभा में अवसर दिया जाना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश में कई मेहनतकश एवं सेवा आधारित ओबीसी समाज आज भी राजनीति में उपेक्षित हैं। उन्होंने अपने पत्र में सैन समाज, सुनार समाज, लुहार समाज, दर्जी समाज, जांगिड समाज, कुम्हार समाज, तेली समाज, कलाल समाज, रावणा राजपूत समाज एवं धाकड़ समाज सहित अनेक जातियों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन समाजों को आज तक विधानसभा और लोकसभा में पर्याप्त टिकट नहीं दिए गए हैं। इससे इन वर्गों में राजनीतिक भागीदारी की भावना कमजोर हुई है।

यदि कांग्रेस पार्टी इन वंचित ओबीसी समाजों से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नेतृत्व को राज्यसभा में भेजती है, तो इससे इन समाजों में कांग्रेस के प्रति विश्वास मजबूत होगा तथा आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पार्टी को व्यापक समर्थन प्राप्त होगा। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से मांग की कि राज्यसभा में वंचित ओबीसी वर्ग के प्रतिनिधियों को अवसर देकर सामाजिक न्याय एवं भागीदा

मेड़ता सिटी में उन्नत खेती-समृद्ध किसान सम्मेलन, 25 हजार से अधिक किसान होंगे शामिल
जयपुर। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नागौर जिले की मेड़ता सिटी में उन्नत खेती–समृद्ध किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 25 हजार से अधिक किसान भाग लेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे।

सम्मेलन में नागौर जिले से लगभग 12 हजार किसानों की भागीदारी रहेगी। इसके अलावा जोधपुर, अजमेर और ब्यावर से तीन-तीन हजार तथा डीडवाना जिले से करीब चार हजार किसान सम्मेलन में उपस्थित होंगे। कार्यक्रम के दौरान कृषि, आपदा प्रबंधन एवं राजस्थान सहकारी डेयरी फेडरेशन (RCDF) से जुड़े किसानों को अनुदान राशि का वितरण किया जाएगा।

सरकार द्वारा कृषि आदान के अंतर्गत 5 लाख किसानों को 700 करोड़ रुपए का अनुदान दिया जाएगा, वहीं 5 लाख पशुपालकों को मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के तहत 150 करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 18 हजार 500 लाभार्थियों को 100 करोड़ रुपए का आवंटन किया जाएगा।

इस अवसर पर कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण नीति का विमोचन भी किया जाएगा। साथ ही नागौर जिले में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री आवास पर फहराया तिरंगा, ‘हर घर तिरंगा अभियान’ में की भागीदारी
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रव्यापी अभियान भारत की राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत करने का कार्य कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस महाअभियान में सक्रिय रूप से भाग लें। उन्होंने कहा कि हर नागरिक अपने घर, दुकान, कार्यालय और प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराए तथा तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर harghartiranga.com पर अपलोड करें। उन्होंने इसे देश के गौरव, सम्मान और एकजुटता का प्रतीक बताया। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और जुड़ाव की भावना को गहराई तक पहुंचाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नहीं, बल्कि यह हमारे स्वतंत्रता संग्राम, शौर्य, बलिदान और गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है। उन्होंने सभी से 15 अगस्त तक इस अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

लंदन में “द स्टोन शो एंड हार्ड सरफेस” प्रदर्शनी में LUB और CDOS ने की संयुक्त भागीदारी, 350 एग्जीबिटर्स ने इस वैश्विक मंच पर अपने उत्पाद और नवाचार किए प्रस्तुत
जयपुर। लंदन स्थित एक्सेल एग्जीबिशन सेंटर में अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी “द स्टोन शो एंड हार्ड सरफेस” का आयोजन संपन्न हुआ। 7 से 9 मई तक आयोजित इस तीन दिवसीय आयोजन में चीन, आयरलैंड, पोलैंड, इटली, तुर्की सहित विभिन्न देशों की अग्रणी स्टोन कंपनियों की सहभागिता रही। कुल मिलाकर लगभग 350 एग्जीबिटर्स ने इस वैश्विक मंच पर अपने उत्पाद और नवाचार प्रस्तुत किए।

प्रदर्शनी में लघु उद्योग भारती (LUB) और सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ स्टोन्स (CDOS) के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय स्टोन कंपनियों के प्रतिनिधियों से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव नरेश पारीक और राजस्थान के प्रदेश कोषाध्यक्ष अरुण जाजोदिया के साथ वरिष्ठ उप महाप्रबंधक, सीडीओएस विवेक जैन शामिल रहे।

इन बैठकों के दौरान जयपुर में आयोजित होने वाले इंडिया स्टोनमार्ट–2026 के प्रचार-प्रसार, तकनीकी सहयोग, द्विपक्षीय व्यापार और संभावित भागीदारी पर विस्तृत चर्चा की गई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रदर्शनी स्थल पर डिजिटल प्रजेंटेशन, ब्रोशर और सहभागिता आमंत्रण सामग्री वितरित की गई, जिसे विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधियों ने सराहा और सहभागिता में रुचि दिखाई।

यह प्रदर्शनी भारत के प्राकृतिक पत्थर उद्योग को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने और स्टोनमार्ट–2026 को एक वैश्विक ब्रांड के रूप में प्रस्तुत करने की दिशा में एक ठोस कदम सिद्ध हो रही है। इंडिया स्टोनमार्ट–2026 का आयोजन आगामी 5 से 8 फरवरी 2026 को जयपुर स्थित जेईसीसी परिसर, सीतापुरा में प्रस्तावित है, जिसमें विश्वभर के अग्रणी खरीदारों और प्रदर्शकों की सहभागिता अपेक्षित है।

Pre Budget Meeting: हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे- दीया कुमारी
जयपुर। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी में कहा कि लोकतंत्र का आधार गुड गवर्नेंस होता है। हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने की  दिशा में राज्य सरकार काम कर रही है जिसे सबका साथ सबका विकास अवधारणा को बल मिलेगा।

उप मुख्यमंत्री मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित बजट पूर्व बैठक को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य तंत्र को मजबूत सुगम एवं संवेदनशील बनाने की और अग्रसर है, जिससे स्वास्थ्य को विकास परिकल्पना में अग्रिम पंक्ति में लाया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने अल्प कार्यकाल में नवाचार के माध्यम से  स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण किया है। उन्होंने कहा कि आम जन तक स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभ सुनिश्चितता के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत की संकल्पना के अनुरूप स्वस्थ एवं समृद्ध राजस्थान बनाने के लिए वित्तीय संसाधनों में किसी भी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी।

दक्षिण अफ्रीकी पोलो संघ निलंबित, ईरान ने हाथ खींचे, पाक से कड़वाहट के चलते चैंपियनशिप में भारत की भागीदारी अटकी
जयपुर। फ्लोरिडा (अमेरिका) के पॉम बीच में 26 अक्टूबर से 6 नवम्बर तक आयोजित होने वाली पोलो वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत की हिस्सेदारी अटकी हुई है। भारत को वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए जोन ई में प्लेआॅफ मुकाबले खेलने हैं। जोन की अन्य टीमों में पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और ईरान शामिल हैं। प्लेआॅफ के मेजबान दक्षिण अफ्रीका को जहां फेडरेशन इंटरनेशनल पोलो (एफआईपी) ने निलंबित कर दिया है, वहीं ईरान ने पहले मेजबानी और फिर हिस्सेदारी से ही हाथ खींच लिए। अब जोन ई से प्लेआॅफ का एकमात्र मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाना है। भारतीय पोलो संघ पाकिस्तान के साथ रिश्तों में कड़वाहट के चलते न तो पाकिस्तान जाकर खेलने का इच्छुक है और न ही उसकी मेजबानी करना चाहता है। ऐसे में जोन ई से क्वालीफाई करने वाली टीम का निर्णय अटका हुआ है। एफआईपी ने दोनों देशों के संबंधों के देखते हुए मैच का आयोजन ब्रिटेन में कराने का प्रस्ताव दिया है। हालांकि भारतीय पोलो संघ ने यह मैच दक्षिण अफ्रीका में खेलने की इच्छा जताई है। अभी यह तय नहीं है कि यह मैच कहां खेला जाएगा। इस मैच के जरिए ही जोन ई से क्वालीफाई करने वाली टीम का फैसला होगा।

ये हैं प्लेआॅफ के लिए संभावित खिलाड़ी
इंडियन पोलो एसोसिएशन ने अप्रैल में ही प्लेआॅफ मुकाबलों के लिए संभावित खिलाड़ियों की घोषणा कर दी थी। इनमें तीन खिलाड़ी चार गोल के हैं, वहीं तीन गोल के पांच खिलाड़ियों को चुना गया है। चार हैंडीकैप के खिलाड़ियों में पद्मनाभ सिंह, शमशीर अली और सिद्धांत शर्मा हैं, वहीं तीन गोल के नवीन सिंह, गौरव सहगल, कुलदीप सिंह, अंगद कलान और विशाल चौहान को शामिल किया है।

गत विजेता अर्जेन्टीना और मेजबान अमेरिका समेत छह टीमें तय
फाइनल्स में आठ टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें गत विजेता अर्जेन्टीना और मेजबान देश अमेरिका सहित छह टीमें तय हो चुकी हैं। जो ए से मैक्सिको, जोन सी से इटली और स्पेन तथा जोन डी से उरुग्वे ने प्लेआॅफ के जरिए क्वालीफाई किया है। अब जोन बी और जोन ई के फ्लेआॅफ से दो टीमें फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करेंगी।

वर्ल्ड चैंपियनशिप के   विजेता

वर्ष

विजेता

मेजबान

1987

अर्जेन्टीना

अर्जेन्टीना

1989

अमेरिका

जर्मनी

1993

अर्जेन्टीना

चिली

1995

ब्राजील

स्विटजरलैंड

1998

अर्जेन्टीना

अमेरिका

2001

ब्राजील

आस्ट्रेलिया

2008

चिली

मैक्सिको

2011

अर्जेन्टीना

अर्जेन्टीना

2015

चिली

चिली

2017

अर्जेन्टीना

आस्ट्रेलिया