rajiv gandhi rural olympic games - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हार और जीत एक सिक्के के दो पहलू: परसादीलाल
लालसोट। यहां राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के चलते बुधवार को चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय तालेड़ा जमात पर खेड़ला खुर्द एवं चौडिंयावास के मध्य कबड्डी का फाइनल मैच देखा। इस मैच में खेड़ला खुर्द की टीम विजयी रही।

चिकित्सा मंत्री मीणा ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते कहा कि हार एवं जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं, हार से निराश नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र की छिपी हुई प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आयोजन कर ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास किया है। इस दौरान पंचायत समिति प्रधान नाथू लाल मीणा, ईश्वर लाल मीणा, नवल झालानी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोविंद नारायण माली सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिकों सहित खिलाड़ी मौजूद रहे। गुरुवार को फाइनल मैच में कबड्डी महिला वॉलीबॉल पुरुष एवं क्रिकेट पुरुष के प्रतियोगिताएं होंगी। कबड्डी महिला श्रीमा बनाम खेंमावास का मैच श्री अशोक शर्मा स्कूल खेल मैदान में होगा। जिसका निरीक्षण मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे।

राजीव गांधी ओलंपिक प्रतियोगिता में हुआ हंगामा
हिंडौन  सिटी। शहर में चल रहे राजीव गांधी ओलम्पिक प्रतियोगिता में हो रही अव्यवस्थाओं को लेकर नाराज हुए खिलाड़ियों को समझाइश कर खेलकूद प्रतियोगिता हुई। जाट की सराय स्टेडियम में शूटिग बॉल मैच के दौरान अव्यवस्थित मैदान होने के कारण खिलाड़ियों से खेलने से इंकार कर दिया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। जिसकी सूचना पर पहुंचे मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कैलाशचंद मीना ने खिलाड़ियों को समझाइश कर सही मैदान पर मैच कराने का आश्वासन दिया। खिलाड़ियों ने उपजिला कलक्टर अनूप सिंह को दूरभाष पर वार्ता की। जिस पर बाल प्रतियोगिता के मैच कराने के लिए उचित नाप व सही मैदान पर मैच कराने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया।

नम्बर 1 स्कूल में बॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उबड़-खाबड़ मैदान पर बॉलीबाल प्रतियोगिता कराने को लेकर आयोजकों द्वारा मिट्टी मंगवाकर मैदान को समतल कराया गया मगर बार-बार मिट्टी में पैर फिसलने के कारण खिलाड़ियों ने खेलने से मना कर दिया। खिलाड़ियों के हंगामे को देखकर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कैलाशचंद मीना ने नए मैदान पर मैच कराने का आश्वासन दिया, जिसमें नम्बर 1 स्कूल नक्कश की देवी पर मैच कराने की सहमति जताई। मोहन नगर बालिका विद्यालय में उद्घाटन के दिन समय पर खाना नहीं आने पर विद्यार्थियों ने हंगामा कर दिया। जिसको लेकर विकास अधिकारी रामचन्द्र मीना को उपजिला कलक्टर ने फटकार लगाते हुए व्यवस्था सुधार करने के निर्देश दिए। एक महिला शारीरिक शिक्षक ने बताया कि भोजन व्यवस्था में 715 विद्यार्थियों के भोजन के पैकिट आने थे, जिसमें मात्र 400 पैकिट भेजकर आयोजको द्वारा इतिश्री कर रहे थे। 315 छात्रों ने भोजन की मांग की। आयोजक कमेटी द्वारा कुछ समय बाद भोजन की व्यवस्था की। उद्घाटन समारोह में शारीरिक शिक्षक व विद्यार्थी पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी की एक-एक बूंद को तरसते रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में मैदान पर मिट्टी नहीं डलवाने को लेकर छात्राओं ने विरोध किया। समझाइश कर पक्के मैदान पर ही मैच खिलाया गया। सोमली की कबड्डी की छात्राओं ने विरोध किया, जिसमें फाइनल मैच में हताश हुई सोमली की छात्रा हार गई। शारीरिक शिक्षकों के निर्णय पर भी सवाल उठाए।

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों पर अव्यवस्थाएं भारी
मण्डावर। कस्बे में महुवा पंचायत समिति की ओर से कराए जा रहे ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल प्रतियोगिता में सरकार से बजट दिए जाने व स्थानीय सरपंच, भामाशाहों से चंदा एकत्रित किए जाने के बावजूद खिलाड़ियों की जिंदगी दांव पर लगाई जा रही है। सम्पूर्ण क्षेत्र से मण्डावर पहुंचे छात्र-छात्रा  खिलाड़ियों को किसान बुग्गों में भरकर लाया और ले जाया जा रहा है। जिससे खिलाड़ियों की जिंदगी दांव लग रही है। खिलाड़ियों को लेकर पहुंचे शिक्षक दबी जुबान से इसका विरोध करते देखे गए। शिक्षकों ने बताया कि यह खेल प्रतियोगिता ग्रामीणों की है इसमें सम्पूर्ण व्यवस्थाएं पंचायत समिति की हैं।  इसमें छात्रों और शिक्षकों का कोई मतलब नही है। इसमें छात्रों और शिक्षकों को जबरदस्ती जिम्मेदारी थौपी गई है। प्रशासन अधिकारियों की ओर से खेल व्ंयवस्थाओं की मॉनिटरिंग नहीं की जा रही। जिससे खेलों में अव्यवस्थाएं फैल रही है। गर्ल्स स्कूल में खिलाड़ियों के लिए टैंट और कूलर लगा रखा है लेकिन कूलर नहीं चल रहे जिससे खिलाड़ियों का भीषणगर्मी में रहना मुश्किल हो रहा है। वहीं राउमावि.में खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान में छाया और पानी की व्यवस्था नहीं है, जिससे दिनभर खिलाड़ी पानी के लिए इधर-उधर भटकते रहे। ओलंपिक खेलों के शुभारंभ के दौरान पहुंची अनेकों टीमों के सैकड़ों छात्रा एवं छात्र खिलाड़ियों का सोमवार को खेल में नम्बर नही आने के बावजूद उन्हें करीब पचास किलोमीटर दूर से बुलाया गया। वहीं विद्यालय में सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे तक किन-किन टीमों का मुबाकला कब और कैसे होगा इसकी जानकारी चस्पा नहीं करने से छात्र एवं छात्राां सुबह से और सायं विद्यालय खेल मैदान में अपनी टीम की बारी आने का इंतजार में चक्कर कांटते रहे। शम को उनकी टीम का नम्बर नहंी आने की जानकारी मिलने पर निराश होकर बैरंग घर लौटना पड़ा। मामले को लेकर मण्डावर उपखण्ड अधिकारी धीरेन्द्र सिंह सोनी से सम्पर्क किया गया। लेकिन उनसे सम्पर्क नही हो पाया।

प्रदेश के गांवों में अन्तरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करेगी सरकार : सीएम
दूदू/नावां/निवाई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के आयोजन के पीछे राज्य सरकार का मकसद गांवों में अन्तराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करना है। गांवों में हो रहे ओलम्पिक खेलों के दौरान गहलोत के धुंआधार दौरे जारी है। उन्होंने मंगलवार को जयपुर जिले के दूदू, नागौर जिले के नावां और टोंक जिले के निवाई में ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल गतिविधियों का अवलोकन के बाद जनसभाओं में बोल रहे थे।

यहां जनसभाओं को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार का मकसद प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को आगे लाना है। खेल प्रतिभाओं की खोज एवं उन्हें सुविधा मुहैया कराकर अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने का माहौल बनाने के प्रयास के तहत राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के आयोजन का फैसला किया गया ताकि यहां से निकलने वाली प्रतिभाएं अपने देश, प्रदेश एवं परिवार का दुनिया में नाम रोशन कर सके। उन्होंने कहा कि इन खेलों के ऐतिहासिक आयोजन से ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिला है। यही खिलाड़ी भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक विजेता बनेंगे। देश में पहली बार राजस्थान में इस अभूतपूर्व आयोजन से गांव-ढाणी में खेलों का माहौल बना है। राज्य सरकार द्वारा अब हर साल ग्रामीण खेलों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण ओलंपिक के सफल आयोजन के बाद शहरी ओलंपिक खेल भी होंगे।  गहलोत ने कहा कि खेलों का इस तरह का प्रयोग जो राजस्थान में हुआ जो देश में कहीं नहीं होता। देश के अंदर प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं, ऐसे में प्रतिभाओं की खोज हो सके और बच्चों में खेल के प्रति रुचि, उसके अनुसार प्रतिभा की खोज एवं उसे तैयार करने के लिए अच्छे मैदान एवं अन्य सुविधा उपलब्ध हो ताकि प्रतिभाओं को आगे लाया जा सके। दूदू में मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलकूद में कोई राजनीतिक पार्टी नहीं होती, सभी खिलाड़ी समान होते हैं। खेलने से इच्छा शक्ति मजबूत होती है। इन प्रतियोगिताओं में युवाओं को ही नहीं बल्की हर वर्ग के लोगों को आनंद की अनुभूति हो रही है। खेलों से भाईचारे और आपसी सद्भावना का विकास भी होता है।

खेल प्रतिभाओं को आगे लाने में महत्वपूर्ण साबित होगा ग्रामीण ओलंपिक: गोविन्द राम
बीकानेर। आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने सोमवार को पूगल और खाजूवाला में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। खाजूवाला के खेल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के गांव-गांव से खेल प्रतिभाओं को आगे लाने में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कहा कि देश भर में पहली बार ऐसी प्रतियोगिताएं हुई, जिनमें लगभग 30 लाख लोगों ने भागीदारी निभाई। ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत ने बताया कि खाजूवाला ब्लॉक स्तरीय मुकाबलों में 1 हजार 900 खिलाड़ी भाग लेंगे। यहां कुल 165 टीमें बनाई गई हैं। इससे पहले मंत्री मेघवाल ने दीप प्रज्वलन कर ब्लॉक स्तरीय मुकाबलों की शुरूआत की। उन्होंने खेल ध्वज का आरोहण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। मार्च पास्ट में विद्यार्थियों ने सधे हुए कदमों के साथ भागीदारी निभाई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उन्होंने पंचायत समिति द्वारा राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। आपदा प्रबंधन मंत्री ने खो-खो और कबड्डी के मुकाबलों की शुरूआत करवाई तथा खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। इस अवसर पर पंचायत समिति प्रधान ममता बिरड़ा, उपखंड अधिकारी श्योराम, तहसीलदार गिरधारी सिंह, पुलिस उपाधीक्षक अंजुम कायल, सरपंच संघ के अध्यक्ष खलील खां सहित अनेक लोग मौजूद थे।

खेलों को बढ़ाने देने के सरकार के दावे नहीं चढ़ रहे परवान
बांदीकुई। एक तरफ तो राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश में ग्रामीण आॅलम्पिक प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रही है, वहीं दूसरी ओर राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ी और टीम प्रबंधक को टीए-डीए का भुगतान करने से कतरा रही है। जिसका उदाहरण दूजोद-सीकर में वर्ष 2019 में आयोजित सब जूनियर व जूनियर स्टेट बास्केटबॉल चैम्पियनशिप में भाग लेने वाले जिले के खिलाड़ियों को डीए व टीए का भुगतान नहीं करना है। जो सरकार की खेल और खिलाड़ियों के प्रति मंशा को दर्शाता है। इन दोनों चैम्पियनशिपों का दौसा जिले के खिलाड़ियों को आज तक भुगतान नहीं किया गया। सीकर जिले के खेल अधिकारी द्वारा सूचना का अधिकार के तहत भेजे गये पत्र से स्पष्ट जाहिर है। दौसा जिला बास्केटबॉल संघ के वरिष्ट उपाध्यक्ष शशीकांत चतुर्वेदी ने बताया कि वर्ष 2019 में दूजोद (सीकर) में आयोजित हुई जूनियर स्टेट बास्केटबाल चैम्पियनशिप में भाग लेने वाले बालक वर्ग खिलाडियों में से मात्र दो खिलाड़ियों (वरदान व अभय) को दैनिक भत्ते का भुगतान किया गया जो सीकर जिला खेल अधिकारी द्वारा प्रेषित पत्र में अंकित टिप्पणी से स्पष्ट होता है, राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद जयपुर के सचिव ने पत्र में 46वीं सब जूनियर स्टेट बास्केटबाल प्रतियोगिता, सिरोही में भाग लेने वाले दौसा जिले के खिलाड़ियों को भी टी.ए-डी.ए. का भुगतान किया जाना भी बताया है जो सरासर गलत है। मामले में जिला खेल अधिकारी सिरोही की ओर से प्रेषित पत्र में कहा है कि भुगतान प्रकिया चल रही है, कई खिलाड़ियों ने खाता संख्या गलत दी है, उनसे खाते सम्बन्धी जानकारी मांगी जा रही है, खाता नम्बर भिजवाने पर खिलाड़ियों की खाता में राशि ट्रांसफ र कर दी जाएगी। जबकि दौसा जिला बास्केटबाल संघ द्वारा सचिव जिला बास्केटबाल सिरोही के मार्फ त खिलाडियों के खाता नम्बर, बैंक की सम्पूर्ण जानकारी जिला खेल अधिकारी सिरोही को भेजी जा चुकी है। राज्य क्रीड़ा परिषद सचिव ने पत्र में जूनियर स्टेट बास्केबाल चैम्पियनशिप 2021, बीकानेर के टी.ए. डी.ए. के प्रस्ताव एवं लेख प्राप्त नहीं होने की जानकारी दी है जो दुर्भाग्य क विषय है। चतुर्वेदी ने बताया कि हनुमानगढ़ में आयोजित सीनियर स्टेट बास्केटबाल चैम्पियनशिप के टी.ए. डी.ए. का भुगतान अभी तक लम्बित है, वहीं वर्ष 2022, भीलवाड़ा में अभी आयोजित हुई जूनियर स्टेट बास्केटबाल चैम्पियनशिप का भी भुगतान होना बाकी है। चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बताया है कि दौसा जिला खेलों की दृष्टि से काफ ी पिछड़ा हुआ है, यहां के खिलाडी आर्थिक दृष्टि से कमजोर हंै। अगर खिलाडियों को टी.ए.,डी.ए.का भुगतान नहीं किया जाता है, तो उनकी ओर से नकारात्मक स्टेटमेन्ट आना स्वाभाविक है। संघ इन भुगतानों के लिये राज्य क्रीडा परिषद के चक्कर लगाने में असमर्थ है। इन समस्त परिस्थितियों में खिलाडियों को बकाया टी.ए. डी.ए. का भुगतान अविलम्ब नहीं कराया गया तो दौसा जिला बास्केटबाल संघ कार्यकारिणी को इस्तीफ ा देने पर मजबूर होना पड़ेगा। चतुर्वेदी ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री के अलावा खेलमंत्री, अध्यक्ष राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद, जयपुर को भी की है।

12 सितम्बर से ब्लॉक स्तर पर खेलेंगी 11 हजार से ज्यादा ग्राम पंचायतों की टीमें
जयपुर। प्रदेश के अब तक के सबसे बड़े खेल आयोजन राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का पहला चरण गुरुवार को संपन्न हो गया। प्रदेशभर की 11 हजार 341 ग्राम पंचायतों में 44 हजार 795 गांवों की दो लाख से ज्यादा टीमों ने कबड्डी, शूटिंगबाल, वालीबाल, हॉकी, खो-खो और टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। ग्राम पंचायत स्तर के पहले चरण में तीस लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जो एक रिकॉर्ड है। इस रिकॉर्ड और वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन में भी दर्ज किया गया है। ग्राम पंचायत स्तर की विजेता टीमें अब 12 से 15 सितम्बर तक आयोजित होने वाले ब्लॉक स्तरीय खेलों में हिस्सा लेंगी। इसके बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन 22 से 25 सितम्बर तक किया जाएगा, जबकि 2 से 5 अक्टूबर तक जयपुर में राज्य स्तरीय आयोजन होगा।

30 लाख से ज्यादा खिलाड़ी खेले
पहले चरण में खेले तीस लाख से ज्यादा खिलाड़ियों में 20 लाख 37 हजार 564 पुरुष और 9 लाख 41 हजार 671 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा 20 लाख 93 हजार संख्या 10 से 20 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों की रही। सबसे ज्यादा 11 लाख 86 हजार खिलाड़ियों ने कबड्डी में हिस्सा लिया, जबकि टेनिस बाल क्रिकेट में 7 लाख 4 हजार, वालीबाल में 3 लाख 4 हजार, हॉकी में एक लाख 31 हजार, शूटिंगबाल में 1 लाख 4 हजार और खो-खो में 5 लाख 48 हजार खिलाड़ियों ने शिरकत की।

कबड्डी में खेलीं सबसे ज्यादा टीमें
प्रथम चरण में सबसे ज्यादा 91 हजार 891 टीमें कबड्डी में खेली। टेनिस बॉल क्रिकेट में 46 हजार 297, वालीबाल में 29 हजार 730, हॉकी में 5 हजार 796, शूटिंग बॉल में 8513 और खो-खो में 38 हजार 825 टीमों ने ग्राम पंचायत स्तर पर हिस्सा लिया।

सबसे ज्यादा खिलाड़ी भीलवाड़ा और नागौर में खेले
ग्राम पंचायत स्तर की प्रतियोगिताओं में सबसे ज्यादा 2 लाख 25 हजार 578 खिलाड़ी नागौर, 2 लाख 25 हजार 565 खिलाड़ी नागौर और दो लाख 3817 खिलाड़ी उदयपुर में खेले। अलवर, गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, झुंझुनूं, बूंदी, सीकर और बाडमेर भी ऐसे जिले हैं, जहां एक लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने इन खेलों में हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सोच है कि गांव ढाणी का बालक भी खेले-शकुंतला रावत
बानसूर/अलवर। राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का बानसूर के चतरपुरा खेल मैदान में उद्योग देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत ने समापन समारोह में भाग लिया। मंत्री ने तीन दिवसीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों में विजयी हुई टीमों को शील्ड देकर सम्मानित किया। शकुंतला रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सोच है कि गांव ढाणी का बालक भी खेले और खेल के जरिए बालक को सरकारी नौकरी मिले। ये व्यवस्था राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की है। इसके लिए सरकार जिला, ब्लॉक और पंचायत लेवल पर खेलों का खर्च भी सरकार उठा रही है। वही उन्होंने कहा कि बानसूर में सभी सरकारी स्कूलों में ऐसा कोई स्कूल न रहे जिसमें बिजली का कनेक्शन न हो। जिस भी स्कूल का बिजली का बिल बकाया है वो भी सरकार भरेगी।

पिलानी ब्लॉक की 13 पंचायतों में 3022 खिलाड़ी मैदान में उतरे
झुंझुनूं। खेलों के प्रति लोगों की रुचि जागृत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय खेल दिवस पर राज्य सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय की महत्वकांक्षी योजना राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल 2022 का सोमवार को पिलानी की लगभग सभी ग्राम पंचायतों पर शुभारंभ हुआ। कबड्डी, शूटिंग बॉल, खो-खो, वॉलीबॉल, टेनिस बॉल, क्रिकेट व हॉकी की प्रतियोगिताओं के आयोजन में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन देवरोड़ तथा पीपली में उपखंड अधिकारी राजेंद्र आर्य व पिलानी बीडीओ सुशीला यादव द्वारा किया गय। वहीं खुडिया में डॉ.मधुसूदन मालानी, बनगोठड़ी में सरपंच राजीव सिंह तथा अन्य जगहों पर भी समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। पिलानी ब्लॉक की 24 ग्राम पंचायतों में से 13 पंचायतों पर ग्रामीण ओलम्पिक खेल आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें आज कुल 3022 खिलाडि़यों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। सर्वाधिक 1105 खिलाड़ी कबड्डी के लिए मैदान में उतरे जबकि वॉलीबॉल में 809, खो-खो में 631, टेनिस बॉल, क्रिकेट में 430, हॉकी में 28 तथा शूटिंग बॉल प्रतियोगिता में 19 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

अब मजदूर का बच्चा भी खेलकर आगे बढ़ सकेगा: शकुंतला रावत
सीकर। जिले के कोलीड़ा खेल स्टेडियम में हुए जिला स्तरीय आयोजन में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक का शुभारंभ किया गया। समारोह में मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों का शाल, साफा व माला पहना कर स्वागत किया गया। सेंट मेरी स्कूल के ड्रम की धुन पर शारीरिक शिक्षक सुमेर सिंह ख्यालिया के निर्देशन में खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। राउमावि स्कूल की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना व खेल गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि उद्योग, वाणिज्य, राजकीय उपक्रम एवं देवस्थान विभाग व जिले की प्रभारी मंत्री शकुंतला रावत नें प्रतियोगिता का झंडारोहण कर विधिवत उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि अपने संबोधन में शकुंतला रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री का सपना है कि कोई भी बालक, महिला, बुजुर्ग, कर्मचारी व अधिकारी परेशान न हो। सभी सुखी व स्वस्थ रहें। उन्होंने कहा कि बच्चों में पीटी व खेलों की परम्परा गायब सी होती जा रही है इसलिए राजस्थान के गांव-ढाणी में रहने वाले लोगों के लिए ग्रामीण खेलों को बजट घोषणा में शामिल किया गया। ताकि मजदूर का बच्चा भी खेलकर आगे बढ़ सके, उसकी प्रतिभा में निखार हो और उसे भी खेलने का मौका मिल सके। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद हॉकी के जादूगर थे। जिनकी स्टिक पर बॉल आती थी तो फि र इधर-उधर नहीं होती थी। आज उनका का जन्म दिवस है। उनके जन्म दिवस को ग्रामीण ओलम्पिक के शुभारम्भ के लिए चुना है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी दी है जो देश में एक उदाहरण है। गांवों में खेल का प्रचार व प्रसार हो सके इसके लिए शारीरिक शिक्षकों की भर्तियां निकाली हैं। उन्होंने कहा कि बचपन से अनुशासन व संस्कार सीखाने के लिए शारीरिक शिक्षकों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि खेलों को माध्यम से तन व मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक राजेन्द्र पारीक ने की। उन्होंने कहा कि खेलों की संस्कृति पैदा करने की सोच के साथ मुख्यमंत्री ने ग्रामीण ओलम्पिक की शुरूआत की है। सोशल मीडिया के आडंबर की वजह से खेलों के प्रति बच्चों का रूझान कम होता जा रहा है। पारीक ने कहा कि खेलों से समरसता की भावना उत्पन होती है। उद्घाटन मैच में खिलाड़ियों ने दिखाया दम: समारोह के बाद बालक वर्ग का कोलीड़ा ए व कोलीड़ा बी टीम के मध्य उद्घाटन मैच खेला गया। अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों व निर्णायकों से परिचय लिया। इस मैच में कोलीड़ा ए की टीम विजयी रही। इस मैच में भंवर सिंह बीरख व डॉ. दिलीप ने निर्णायक की भूमिका अदा की। उधर, बालिका वर्ग के खो-खो मैच में कोलीड़ा सी ने कोलीड़ा एक को 2-9 से पराजित किया। इस मैच में भंवरसिंह निठारवाल व महेश कुमार निर्णायक रहे।

कृष्णा पूनिया ने बीकानेर में ली ग्रामीण खेलों की समीक्षा बैठक
जयपुर। राजस्थान खेल परिषद की अध्यक्ष डॉ. कृष्णा पूनिया ने बुधवार को बीकानेर में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों की तैयारियों की समीक्षा की। जिला कलेक्टर कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में डॉ. पूनिया ने कहा कि जिले में खेलों का भव्य आयोजन किया जाए और समय रहते सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। ग्राम पंचायत स्तर के मुकाबलों में अधिक से अधिक ग्रामीणों की भागीदारी के प्रयास किए जाएं। उन्होंने खेलों के लिए पंजीकृत खिलाड़ियों की संख्या,रेफरी, स्कोरर की नियुक्ति, मैदान तथा खेल सामग्री खरीद की भी जानकारी ली। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि जिले में कुल 1 लाख 12 हजार 551 खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया है। अब तक 5 हजार 660 टीमें गठित की जा चुकी हैं। सभी पंचायतों में पूर्वाभ्यास किया जा रहा है। बैठक में जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल की तैयारी
ग्रामीण क्षेत्र के सभी आयु वर्ग के महिला और पुरूष खिलाड़ियों को खेल प्रतिभाओं में सुनहरा अवसर उपलब्ध करवाने के मकसद से जिले में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल का आयोजन 29 अगस्त से 5 अक्टूबर तक किया जाएगा। जिसके लिए जिले की सभी ग्राम पंचायतों में टीमों का गठन होने के साथ शारीरिक शिक्षकों के मार्गदर्शन में ग्रामीणों द्वारा पूर्वाभ्यास शुरू कर दिया गया है।

जिला खेल अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि जिले भर में सभी ग्राम पंचायत वार टीमों का गठन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती से खेलों की तैयारी और ग्राम पंचायतों में खेल मैदान का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में स्थित स्कूलों में उपलब्ध खेल सामग्री का उपयोग करते हुए खेलों के लिए गठित की गई टीमों के द्वारा खेलों का पूर्व अभ्यास शुरू कर दिया गया है ताकि अच्छे खिलाडियों का चयन किया जा सके।

जिले में 70 हजार 85 खिलाड़ियों का हुआ रजिस्ट्रेशन
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि जिले में 27 हजार 721 कबड्डी, 3 हजार 763 शूटिंग वॉलीबॉल, 27 हजार 68 टेनिस बॉल क्रिकेट, 3 हजार 399 खो-खो, 5 हजार 234 वॉलीबॉल, 2 हजार 900 हॉकी के लिये खिलाड़ियों सहित 70 हजार 85 खिलाड़ियों का पंजीकरण किया गया है। जिले में कबड्डी के लिए 2 हजार 265, शूटिंग वॉलीबॉल के लिए 311, टेनिसबॉल के लिए 1885, खो-खो के लिए 186, वालीबॉल के लिए 474 और हॉकी के लिए 105 टीमों का गठन कर कुल 5 हजार 226 टीमों का गठन किया गया है।

उन्होंने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों में कबड्डी, टेनिस बॉल क्रिकेट, वॉलीबॉल, हॉकी, शूटिंग वॉलीबॉल, खो-खो की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। ग्राम पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता 29 अगस्त से शुरू होंगी। उन्होंने बताया कि पहले दिन कबड्डी और खो-खो, दूसरे दिन शूटिंग बॉल और टेनिस बॉल क्रिकेट और तीसरे दिन हॉकी और वॉलीबॉल की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।