pedestrians - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शहर ट्रैफिक सिग्नल फ्री, पैदल चलने वालों के लिए जेब्रा क्रॉसिंग ही नहीं
कोटा। औद्योगिक से शिक्षा नगरी और अब पर्यटन नगरी के रूप में विकसित हो रहे कोटा शहर में जहां देशभर से लोगों का आवागमन रहता है। उस शहर को ट्रैफिक सिग् नल लाइट फ्री तो बना दिया। वाहन तो बिना रूके निर्बाध रूप से निकल रहे हैं। लेकिन नागरिकों के सड़क पर पैदल चलने के मौलिक अधिकार का हनन हो रहा है। पैदल चलने वालों के लिए सड़क पर फुटपाथ और जेब्रा क्रॉसिंग तक नहीं है। फुटपाथ हैं तो उन पर अतिक्रमण हो रखा है। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को एक अहम फैसले में कहा कि निर्धारित फुटपाथ पर चलने का अधिकार संविधान के तहत स्वतंत्र रूप से आने-जाने के मौलिक अधिकार का हिस्सा है। दो न्यायाधीशों की पीठ द्वारा दिए गए इस फैसले में कहा गया कि इस अधिकार को मोटर वाहनों की आवाजाही और सुविधा पर प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

कोर्ट का यह आदेश सराहनीय व आमजन के हित में है। लेकिन कोटा जैसे शहर में जो स्मार्ट सिटी के रूप में चयनित है। उस समय में आबादी बढऩे के साथ ही वाहनों की संख्या भी कई गुना अधिक बढ़ी है। जबकि सड़कें सिकुड़ती जा रही है।

फुटपाथों पर दुकानदारों का कब्जा
कोटा शहर में तत्कालीन नगर विकास न्यास व नगर निगम की ओर से सड़क निर्माण के साथ ही हर जगह पर सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ बनाए हुए हैं। कहीं छोटे तो कहीं बड़े हैं। लेकिन सड़क सीमा में बनी दुकानों के मालिकों ने अपनी दुकानों के सामान फुटपाथ पर फेला कर रखे हुए हैं। जिससे फुटपाथ पर पैदल चलने वालों के लिए जगह ही नहीं है।
कांग्रेस सरकार के समय में शहर में चौराहों के विकास व सौन्दर्यीकरण के साथ ही सड़कों को भी चौड़ा किया गया। वहीं इसके साथ बनाए गए फुटपाथ व पाथ वे पर आमजन के चलने के लिए लोहे की रैलिंग तक लगाई। लेकिन फुटपाथ पर दुकानदारों व फेरी वालों ने सामान रखकर कब्जा कर लिया। रैलिंग को चोर व नशेड़ी चोरी कर ले गए। जिससे आमजन की सुविधा व मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए खर्च किए गए लाखों-करोड़ों रुपए का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

जेबरा क्रासिंग नाम की
शहर में महावीर नगर, आर.के. पुरम् व श्रीनाथपुरम. रंगबाड़ी से लेकर दादाबाड़ी, शक्ति नगर, सीएडी रोड, तलवंडी, विज्ञान नगर, झालावाड़ रोड से लेकर नयापुरा और रेलवे स्टेशन तक फुटपाथ तो हैंलेकिन जेब्रा क्रासिंग नहीं है। जहां है वहां नाम की है। नयापुरा स्थित विवेकानंद सर्किल पर निजी ट्रेवल्स एजेंट व होटल रेस्टोरेंट वालों ने पुटपाथ पर ही अपने सामान रखे हुए हैं। झालावाड़ रोड पर पुटपाथ पर फद्दल के ठेले वालों का कब्जा है। रेलवे स्टेशन क्षेत्र में भी फुटपाथ पर कहीं थड़ी रखी हुई है तो कहीं होटल ढाबे वालों ने कब्जा किया हुआ है। विज्ञान नगर व स्टेशन क्षेत्र में फुटपाथ पर फास्ट फूड के ठेले लगे हुए हैं। जिससे पैदल चलने वाले अपने मौलिक अधिकार का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।

सिग्नल फ्री बनाया तो खत्म हुए जेब्रा कॉसिंग
पिछली कांग्रेस सरकार के समय में कोटा शहर में ट्रैफिक के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए चौराहों का विकास किया गया। फ्लाई ओवर व अंडरपास बनाए गए। ऐसे में शहर को ट्रैफिक लाइट सिग् नल फ्री बनाया गया। लेकिन इस नवाचार के कारण चौराहों पर पैदल सड़क पार करने के लिए बनाए गए जेब्रा कॉसिंग खत्म कर दिए। जिससे पैदल सड़क पार करने वालों के लिए परेशानी तो हुई। साथ ही हादसों का खतरा बन गया। ट्रेफिक सिग् नल नहीं होने से बिना चौराहों पर रूकते ही नहीं। ऐसे में पैदल सड़क पार करने वालों को या तो वाहनों के कम होने का इंतजार करना पड़ता है या कई बार जल्दबाजी में सड़क पार करने पर हादसों का खरा बना रहता है। जबकि उच्चतम न्यायालय ने कहा कि स ड़क पर सुरक्षित पैदल चलना नागरिकों का मौलिक अधिकार है।

जिम्मेदार विभागों को करनी होगी व्यवस्था
नयापुरा निवासी देवेन्द्र विजय का कहना है कि कोटा में जेब्रा क्रॉसिंग तो लगभग खत्म से हो गए हैं। पैदल सडक पार करना किसी खतरे से कम नहीं है। वहीं फुटपाथ हैं तो उन पर अतिक्रमण हो रहे हैं। ऐसे में नगर निगम, केडीए या ट्रैफिक जिस भी विभाग की जिम्मेदारी है उन्हें नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए इनकी व्यवस्था करनी होगी।
पाटनपोल निवासी मनोज गौतम का कहना है कि शहर में कई जगह पर सुविधा के नाम पर आमजन के लिए परेशानी पैदा कर दी गई है। सिग् नल फ्री शहर में जेब्रा कॉसिंग तो होने ही चाहिए। यह संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है।

इनका कहना है
फुटपाथ पर पैदल चलना लोगों का अधिकार है। उच्चतम न्यायालय ने अपने फैसले में भी यही कहा है। सरकार की जिम्मेदारी है कि पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ व जेब्रा क्रॉसिंग की व्यवस्था करना सरकार की जिम्मेदारी है। हमने हमारा काम किया अब नई सरकार उसे सुधार ले। जहां कमियां हैं उन्हें सुधारा जाए। फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कर पैदल चलने वालों के लिए सुगम बनाना चाहिए।
-शांति धारीवाल, पूर्व मंत्री व विधायक कोटा उत्तर

यातायात पुलिस का काम ट्रैफिक नियमों की पालना करवाना है। फुटपाथ व जेब्रा क्रॉसिंग की व्यवस्था करना कोटा विकास प्राधिकरण का काम है। रोड सेफ्टी कांग्रेस के सुझावों के आधार पर केडीए, परिवहन समेत अन्य विभाग सुधार कर रहे हैं। शहर में बूंदी रोड समेत कई जगह पर जेब्रा क्रॉसिंग हैं। कई अन्य जगहों पर बनाए जाने हैं। जकि फुटपाथ अ‍े अतिक्रमण हटाना नगर निगम व केडीए की जिम्मेदारी है।
-अशोक कुमार मीणा, उप अधीक्षक, यातायात पुलिस कोटा

मेगा हाईवे किनारे जले ठूंठ बने हादसों का कारण, दिन-रात रहती है भारी वाहनों की आवाजाही
अरनेठा। मेगा हाईवे किनारे आगजनी अथवा अन्य कारणों से जलकर ठूंठ बन चुके पेड़ अब आमजन के लिए खतरे का कारण बनते जा रहे हैं। सड़क किनारे खड़े जर्जर और कमजोर ठूंठों के चलते दुर्घटना एवं जनहानि की आशंका लगातार बनी हुई है। स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों ने प्रशासन से इनके शीघ्र निस्तारण की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने बताया कि कस्बे एवं आसपास के क्षेत्रों से गुजर रहे मेगा हाईवे मार्ग पर कई स्थानों पर पेड़ जलने के बाद केवल उनके ठूंठ ही शेष रह गए हैं। तेज हवा, आंधी अथवा बारिश के दौरान इनके अचानक गिरने की संभावना बनी रहती है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को गंभीर नुकसान हो सकता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर दिन-रात भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में सड़क सुरक्षा की दृष्टि से जले हुए और कमजोर पेड़ों को हटाना अत्यंत आवश्यक हो गया है। रात के समय दृश्यता कम होने के कारण हादसों की आशंका और अधिक बढ़ जाती है। ग्रामीणों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संबंधित विभाग से मांग की है कि हाईवे किनारे मौजूद जले हुए पेड़ों और ठूंठों का सर्वे करवाकर उनका सुरक्षित निस्तारण कराया जाए, ताकि संभावित दुर्घटनाओं से बचाव हो सके और आमजन को सुरक्षित आवागमन सुविधा मिल सके।

सड़क एवं नहर किनारे दुर्घटनाओं को निमंत्रण देने वाले सफेदो को लेकर प्रक्रिया चल रही है। सीएडी वाले भी कर रहे हैं, या तो आप कटवाएं या हमें स्वीकृति प्रदान करें। इस मामले को हमने लिखित में उच्च अधिकारियों को दे दिया है टेंडर कौन करेगा वन विभाग या सीएडी इस निर्णय पर चर्चा चल रही है।
- दशरथ सिंह राठौड़,  रेंजर, वन विभाग, केशोरायपाटन।

चामला पुलिया के पास खुले में फेंका जा रहा कचरा, राहगीरों को हो रही परेशानी
रावतभाटा।चंबल नदी के कैचमेंट क्षेत्र में स्थित चामला पुलिया के समीप खुले में कचरा फेंके जाने से हालात गंभीर हो गए हैं। मार्ग पर फैली गंदगी और तेज दुर्गंध के कारण पैदल आवागमन करने वाली कॉलेज व छात्रावास की छात्राओं सहित आम राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि लोगों को मुंह ढककर इस रास्ते से गुजरना मजबूरी बन गई है।

इस मार्ग पर मुक्तिधाम, कब्रिस्तान और ग्रेवयार्ड भी स्थित हैं। अंतिम यात्रा में शामिल होने वाले लोगों को भी दुर्गंध झेलनी पड़ रही है। वहीं इसी मार्ग से न्यायालय, एडीएम कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय और सीआईएसएफ कॉलोनी तक पहुंचा जाता है। अधिकांश अधिकारी और कर्मचारी भले ही वाहनों से आते-जाते हों, लेकिन बदबू से वे भी पूरी तरह अछूते नहीं हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है।

कॉलेज और छात्रावास की छात्राओं ने प्रशासन की अनदेखी पर सवाल खड़े किए हैं। छात्राओं का कहना है कि रावतभाटा में स्वच्छ भारत मिशन के दावे जमीनी हकीकत से काफी दूर दिखाई दे रहे हैं। चामला पुलिया के पास लंबे समय से कचरा, पॉलीथिन और गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।छात्राओं ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन लगभग 100 से 150 छात्राएं पैदल गुजरती हैं, बावजूद इसके आज तक उनकी सुरक्षा और सुविधा को लेकर कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई।

नगर पालिका की ओर से नियमित रूप से कचरा गाड़ी संचालित की जा रही है, इसके बावजूद कुछ लोग खुले में कचरा फेंक रहे हैं। ऐसे लोगों की पहचान कर नोटिस जारी किए जाएंगे। साथ ही सोमवार को संबंधित क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।
-मुकेश कुमार नागर, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका

नगर पालिका क्षेत्र का विस्तार होने से क्षेत्रफल बढ़ गया है। आम नागरिकों और विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही शहर में सिटी बस सेवा प्रारंभ करवाई जाएगी।
-डॉ. सुरेश धाकड़, विधायक

इन्द्रगढ़ में स्थाई बस स्टैंड की कमी, यात्री, राहगीर और व्यापारी होते हैं प्रतिदिन परेशान
इन्द्रगढ़। जिले का महत्वपूर्ण कस्बा इन्द्रगढ़ आज भी स्थाई बस स्टैंड के अभाव से जूझ रहा है। यहां से प्रतिदिन कोटा, बूंदी, बारां, टोंक, सवाई माधोपुर, अलवर, धौलपुर सहित कई जिलों के लिए रोडवेज व प्राइवेट बसों का निरंतर आवागमन होता है। इसके अलावा श्री बिजासन माता, कमलेश्वर महादेव और सहस्त्रफणी पार्श्वनाथ अतिशय तीर्थ होने से प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु यहां से होकर गुजरते हैं। बढ़ती बसों की आवाजाही के बीच निर्धारित बस स्टैंड न होने से यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थाई व्यवस्था न होने के कारण अलग-अलग स्थानों पर बसें खड़ी होती हैं। कोटा जाने वाली बसें चुंगी नाका पर पेट्रोल पंप के सामने, बूंदी जाने वाली बसें पंडित दीनदयाल उपाध्याय सर्किल के पास, जबकि जयपुर, टोंक, अलवर, दिल्ली व धौलपुर मार्ग की बसें श्रीराम चौराहे पर नहर किनारे मुख्य सड़क पर खड़ी रहती हैं।

इसी प्रकार सवाई माधोपुर, नैनवा, देई, उनियारा मार्ग की प्राइवेट बसें गौण मंडी स्थित अस्थाई बस स्टैंड और मुक्ति धाम तिराहे पर रुकती हैं। कई बसें सीधे मुख्य सड़क पर ही खड़ी हो जाती हैं, जिससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। बसों के पास ही रिक्शा, आॅटो और टेम्पो चालक यात्रियों की प्रतीक्षा में वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे अव्यवस्था और बढ़ जाती है। इसका सीधा असर राहगीरों, आमजन और व्यापारियों पर पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इन्द्रगढ़ में स्थाई बस स्टैंड का निर्माण हो जाए तो न केवल जाम की समस्या समाप्त होगी बल्कि यात्रियों को सुरक्षित व सुव्यवस्थित सुविधा भी मिल सकेगी। इसके लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता बताई जा रही है।

बस स्टैंड एक आधारभूत सुविधा है इन्द्रगढ़ मे स्थाई बस स्टैंड नहीं होना गंभीर समस्या है जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं साथ ही बार बार ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न होती है व दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है
- बृज भूषण शर्मा,अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका इन्द्रगढ़।

अगर स्थाई बस स्टैंड बने तो यात्रियों के साथ साथ व्यापारियों को भी राहत मिलेगी क्योंकि विभिन्न स्थानों पर दुकानों के आगे बसे खड़ी होने से व्यापार भी प्रभावित होता है जिससे व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है
- तनिष्क गर्ग, अध्यक्ष किराना व्यापार संघ इन्द्रगढ़

स्थाई बस स्टैंड के लिए पूर्व में भी प्रयास किया गया था परन्तु अब बस स्टैंड के लिए सभी को एक साथ सामूहिक प्रयास करना चाहिए बस स्टैंड बनने से यात्रियों को भी सुविधा होगी साथ ही व्यापार मे भी बढ़ोतरी होगी
- सन्मति जैन हरकारा, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष, इन्द्रगढ़।

इन्द्रगढ़ मे स्थाई बस के लिए प्रस्ताव बना कर जल्द ही भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल राजस्थान सरकार के परिवहन मंत्री से मिलेगा एवं क्षेत्रीय सांसद व लोकसभा अध्यक्ष ओम जी बिरला को भी इससे अवगत कराया जाएगा एवं स्थाई बस बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा
- गिरिराज जैन (गिरु), अध्यक्ष भाजपा शहर मंडल इन्द्रगढ़

इन्द्रगढ़ मे बस स्टैंड की मांग काफी पुरानी है नगर पालिका स्तर पर भी स्थाई बस स्टैंड बनाने की मांग की जाएगी इन्द्रगढ़ मे बस स्टैंड बनाने के लिए नगर पालिका की ओर से पूरी मदद की जाएगी
- नीलम भारती, चेयरमैन नगर पालिका इन्द्रगढ़

भगवानपुरा विद्यालय सड़क मार्ग का मामला : शिक्षा की डगर मुश्किल, कीचड़, गंदगी से आफत, आठ गांवों के लोगों का है आवागमन
खानपुर।  खानपुर के पास ग्राम भगवानपुरा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामने मेन रोड पर इतना कीचड़ व गंदगी हो रही है कि छात्र व छात्राओं तथा स्कूल के स्टाफ को आने में व जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस रोड से आठ गांवों के व्यक्ति का आवागमन है जो कि इस कीचड़ के कारण परेशान है। इसके लिए गांव वालों ने कई बार प्रशासन को अवगत करा दिया है लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं किया गया। इस सड़क मार्ग पर गड्ढे तो हो ही रहे है तथा गिट्टी व रेत फैली हुई है। वहीं सड़क मार्ग पर जमा पानी के कारण कीचड़ जमा हो जाने के कारण फिसलन हो रही है । इस कारण से राहगीर कई बार गिरकर चोटिल हो गए है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाए। इस सड़क मार्ग की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

मैं भगवानपुर का निवासी हूं और मैं मेरे लिए सुविधा ना चाह कर केवल बालक बालिकाओं के लिए सुविधा के लिए गुजारिश करता हूं कि इस कीचड़ व रोड की गंदगी पर ध्यान देकर बालक व बालिकाओं के लिए शिक्षा ग्रहण करने पर उत्पन्न हो रहे व्यवधान का हल करें।
- मनोज नागर, कस्बेवासी

मैं रोजाना मेरी साइकिल से स्कूल आता हूं और जाता हूं अब तो रोड इतना खराब हो चुका है कि साइकिल से आने-जाने में भी मुझे बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है।
- मयंक नागर, छात्र

अभी तो रोड की इतनी हालत खराब है कि व्यक्ति पैदल भी नहीं चल सकता यदि व्यक्ति पैदल चलता है तो उसके पूरे ही कपड़े खराब हो जाते हैं और साइकिल वह गाड़ी से चलने वाला कभी भी फिसल सकता है कई बार तो इस रोड पर दुर्घटनाएं हो चुकी है।
- नरेंद्र नागर, ग्रामीण

यह रोड भगवानपुर का मेंन रोड है जिससे लगभग आठ गांवों के व्यक्ति निकलते हैं और यह गांव किसान वर्ग का है किसान वर्ग के व्यक्तियों के लिए खानपुर आने-जाने के लिए इस रोड से संपर्क होना जरूरी है और यह रोड इतना खराब हो चुका है कि गांव वालों का खानपुर से संपर्क टूट चुका है।  निवेदन है कि इस गंदगी व रोड की समस्या का समाधान किया जाए।
- संदीप नागर, ग्रामीण

ग्राम पंचायत पैमाइश के लिए मांग कर चुकी है। समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
- शीला मीणा, प्रशासक  ग्राम पंचायत भगवानपुरा

ऐसे तो यह कार्य पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आता है पर प्राथमिक तौर पर गिट्टी डलवाकर छात्र व छात्राओं की समस्या को दूर कर दिया जाएगा।
- हेमराज कपूर तहसीलदार खानपुर

दहीखेड़ा फव्वारा सर्किल की अतिक्रमण व गंदगी से बिगड़ी तस्वीर : बने जाम के हालात, गंदगी के ढेर से राहगीर परेशान
खानपुर। खानपुर कस्बे के अंदर सौंदर्यता बढ़ाने के लिए एक फव्वारा सर्कल बनाया गया था, जिसकी अभी कोई सुंदरता नजर नहीं आ रही है। फव्वारा सर्कल दहीखेड़ा चौराहे की शान है यदि बाहर से भी कोई व्यक्ति आता है तो वह यही पूछता है कि फंव्वारा सर्कल कहां पर है और इसी सर्कल के पते से किसी व्यक्ति के घर का पता लगता है लेकिन आज यह सर्कल ही ट्रैफिक जाम में फंसा हुआ है इसके आसपास अतिक्रमण हो रहा है। अतिक्रमण होने के कारण गाड़ियों के आने जाने में परेशानी होती है और आम व्यक्ति को पैदल चलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कभी भी अचानक सर्किल से कोई भी वाहन राहगीरों के सामने आ जाता है जिससे दुर्घटना की स्थिति बन जाती है। वहीं फव्वारा सर्किल के अंदर व आसपास गंदगी के ढेर लगे हुए है जिससे राहगीरों को दुर्गंध से निकलना दुश्वार हो रहा है।

खानपुर में कस्बे के अंदर फव्वारा सर्कल खानपुर की शान के लिए लगाया था जो की प्राकृतिक सुंदरता को दिखाता है लेकिन इस पर अतिक्रमण व ट्रैफिक जाम रहते हैं प्रशासन से गुजारिश हे की इसे अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।
- अभिनव राजावत, कस्बेवासी

कस्बे के अंदर दहीखेड़ा चौराहे पर एक ही सर्किल है, यह अतिक्रमण से ढका हुआ है। आमने-सामने आने वाले वाहनों को दिखाई नहीं देता है जिससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।
- शुभम नागर, कस्बेवासी

फंव्वारा सर्किल को पूर्व में दहीखेड़ा चौराहा बोला जाता था, यह खानपुर से दहीखेड़ा जाने का एक पुराना रास्ता है, जो की सर्कल के नाम से ही जाना जाता है, आजकल फल फ्रूट के ठेले वालों ने इस सर्किल पर अतिक्रमण कर लिया है।
- विपिन गौतम, कस्बेवासी

खानपुर अब नगर पालिका बन चुकी है तो नगर पालिका का असर तो दिखाना जरूरी है, अभी खानपुर नगर पालिका जैसा नहीं लग रहा है, हालांकि सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से चालू हो गई है लेकिन अतिक्रमण अभी वही है।
- इंद्रराज मीणा, कस्बेवासी

जैसे खानपुर में नगर पालिका हो चुकी है और अतिक्रमण लगभग हटाना भी शुरू हो गया है तो हमारा सर्किल का अतिक्रमण भी हटना चाहिए सरकार से गुजारिश है कि हमारे सर्कल के आसपास का अतिक्रमण हटाना चाहिए व सफाई व्यवस्था बनी रहे।
- ब्रजेश नागर, कस्बेवासी

फव्वारा चौराहा जो एक सौंदर्य का प्रतीक है इसके अंदर कचरे के ढेर लगे हुए हैं दुर्गंध से राहगीरों को परेशानी हो रही है।
- राहुल मीणा, कस्बेवासी

फव्वारा सर्किल का अतिक्रमण तुरंत हटा दिया जाएगा और सफाई व्यवस्था भी सुचारू रूप से बनी रहेगी ।
- पुखराज मीणा नगर पालिका आयुक्त खानपुर

लापरवाही : खस्ताहाल सड़क बनी जानलेवा, सड़क पर फैली हुई है गिट्टी व रेत
खानपुर। खानपुर क्षेत्र के बारां मेगा हाइवे व खानपुर कस्बे में प्रसिद्ध मंदिर काली तलाई बालाजी के बीच वाली सड़क पर बहुत बड़े बड़े गड्ढें हो गए है, साथ ही सड़क पर गिट्टी व रेत फैली हुई है। जिसके कारण राहगीरों व कस्बेवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क मार्ग की स्थिति इतनी खस्ताहाल हो गई है कि कभी भी कोई बड़ा हादसा घटित हो सकता है।  जानकारी अनुसार शुक्रवार रात को दो व्यक्ति सूमर से खानपुर आ रहे थे, उनकी गाड़ी इस खस्ताहाल सड़क पर फिसल गई गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, गनीमत रही कि चालक को मामूली चोटे आई वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। सड़क के गड्ढे दूर से दिखाई नहीं देते जिनके कारण वाहन चालक गिरकर चोटिल हो जाते है। खानपुर क्षेत्र में प्रसिद्ध काली तलाई हनुमान का मंदिर है जहां आए दिन श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन के लिए लगी रहती है। श्रद्धालुओं को भी मंदिर तक आने में परेशानी उठानी पड़ती है। इस सड़क मार्ग के पास ही कालीतलाई हनुमान मंदिर में एक नाला अवरुद्ध हो रहा है, जिसका कोई निकास नहीं है उसमें इतनी दुर्गंध आती है कि आने जाने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस गड्ढे के पास ही कृषि उपजमंडी पड़ती है, जहां पर किसानों का माल लेकर आना-जाना लगा रहता है कभी भी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी खा सकती है और उनका माल भी बेकार हो सकता है। दुकानदार व कस्बेवासियों ने मांग की है कि खस्ताहाल सड़क  को जल्द से जल्द दुरूस्त किया जाए तथा जो नाला अवरूद्ध है जिसके कारण गंदगी व दुर्गंध की समस्या है इन सभी समस्याओं क ा निस्तारण कर कस्बेवासियों को राहत दिलाई जाए।

गड्ढे को दिखवा लिया जाएगा और तुरंत एक्शन लेकर इस पर डामरीकरण कर दिया जाएगा।
- एस एन मीणा अधिशाषी अभियंता विभाग खानपुर

यहां बारा रोड पर खानपुर के प्रसिद्ध काली तलाई वाले हनुमान का मंदिर है जहां हर धार्मिक श्रद्धालु आते हैं दुपहिया वाहन से आते हैं जिससे उनको कई बार गिरने का डर लगा रहता है।
- सुरेश बंजारा, कस्बेवासी

इस रोड पर इतना बड़ा गड्ढा हो गया है कि कभी भी बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती है अभी फिलहाल में कल रात्रि को दो एक्सीडेंट हुए ।
- रमेश बंजारा, कस्बेवासी

इस जगह पर दो सड़कें आकर मिलती हैं, खानपुर से अंदर आने वाली सड़क व बारां मेगा हाइवे सड़क दोनों सड़कों पर बड़े बड़े गड्डे हो रहे है जिससे वाहनचालकों व राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। समस्या का समाधान किया जाए।
- विजय गोस्वामी, पुजारी कालीतलाई हनुमान

इस सड़क मार्ग पर कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी है, सड़क पर गिट्टी व रेत फैल गई है जिससे वाहनचालक गिर रहे है।
- सोनू सुमन, कस्बेवासी

कभी भी खस्ताहल सड़क से बड़ा हादसा हो सकता है , सड़क की मरम्मत करवाई जाए।
- चेतन गुर्जर, कस्बेवासी

यह ऐसी सड़क है जिससे कई गांव जुड़े हुए हैं, सुमर दोबडा इसी गांव से होकर गांव वाले व्यक्तियों को आना पड़ता है वाहन चालकों को परेशान होना पड़ता है।
- राजू नागर, कस्बेवासी

कालीतलाई हनुमान के मंदिर के पास नाले की सफाई व निकास व्यवस्था कर दी जाएगी।
- पुखराज मीण,  नगर पालिका आयुक्त खानपुर

कोटा दक्षिण वार्ड 68 - सीवरेज चैंबर कर रहे राहगीरों को परेशान
कोटा। नगर निगम दक्षिण के वार्ड 68 में समय-समय पर पार्षद द्वारा विकास कार्य करवाए जाते हैं और समस्याओं का निस्तारण भी किया जाता है। इसके बावजूद वार्डवासियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों बनी सीसी रोड पर नालियों का ढकान बरसात के मौसम में लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। वहीं गलियों में डाली गई सीवरेज लाइन के चैंबर राहगीरों और बाइक सवारों के लिए बाधा साबित हो रहे हैं। वार्ड के पार्क में बैठे बुजुर्ग रामलाल व दिनेश ने बताया कि पार्क में कई दिनों से घास-फूंस इकट्ठा करके रखी हुई है। इसके चलते बदबू फैल रही है और बड़ी-बड़ी घास जलीय जीवों के आने का खतरा बढ़ा रही है। संकरी गलियों में वार्डवासी घरों के सामने ही वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे आवागमन प्रभावित होता है। इसके अलावा वार्ड से गुजरने वाला नाला भी स्थानीय लोगों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। नाले की गहराई कम होने और दोनों ओर दीवारें नहीं होने से लोग इसमें कचरा डाल देते हैं, जिससे नाला जाम हो जाता है। वार्डवासियों का कहना है कि नाले को छोटा और व्यवस्थित किया जाना चाहिए।

मनमर्जी की पार्किंग बनीं परेशानी
वार्ड की गलियों में अव्यवस्थित पार्किंग वार्डवासियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। गलियों की चौड़ाई मात्र 15 फीट होने के बावजूद लोग अपने घरों के सामने चौपहिया वाहन खड़ा कर देते है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अक्सर गलियों में आमने-सामने से वाहन आ जाने पर जाम जैसी स्थिति बन जाती है।

सीवरेज के ऊंचे नीचे चैंबर से परेशान रहवासी
वार्ड में पिछले दिनों डाली गई सीवरेज लाइन के बाद खोदे गए रोड की सही ढंग से मरम्मत नहीं करने के कारण आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रोडे से ऊपर सीवरेज लाइन के चैंबर ऊपर निकलने के कारण बाइक सवारों के लिए परेशानी का कारण बने हुए है।

वार्ड का एरिया
महावीर नगर तृतीय सेक्टर 06, 07, 08, 09 का क्षेत्र।

वार्ड में कचरा गाड़ी समय पर आती है पर वार्ड के सेक्टर 7 की गली में सफाई रोज नहीं होती है, सड़कों पर कचरा पड़ा रहता है जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता है।
- रमाकांत शर्मा

वार्ड में रोड की खुदाई कर सीवरेज लाइन डाली गई थी। सीवरेज के चैंबर रोड से ऊपर निकल रहे हैं जिससे बाइक सवारों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
- योगेश कुमार

इनका कहना है
नाले को छोटा करवाकर सीमेंटेड कर दिया जाएगा व हरितिमा पट्टी पर पर लोग गायों को घास डाल देते है जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं सीवरेज डालने के बाद करीब चार- पांच गलियों में सीसी रोड का निर्माण करवाया गया। और बाकी में पेचवर्क करवाने का प्रयास किया जाएगा।
- सुनील गौतम, पार्षद बीजेपी

सड़कों पर रेत-गिट्टी के ढेर बने जानलेवा जाल
खानपुर। झालावाड़-बारा मेगा हाईवे पर रेत व गिट्टी के स्टॉक वालों द्वारा किए अतिक्रमण से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोड किनारे बनाए गए ढेरों के कारण आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। बाइक चालक कई बार गिट्टी के ढेर पर चढ़ जाते हैं। जिससे पत्थर उछलकर ऊपर आ जाते हैं और चोटिल होने का खतरा रहता है। रात में ये ढेर स्पष्ट नजर नहीं आते जिससे वाहन चालक सीधे उन पर चढ़ जाते हैं और बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती हैं। हाईवे पर दिन-रात भारी ट्रैफिक चलता है। नियम अनुसार 132 फीट की दूरी छोड़कर स्टॉक डाला जा सकता है, लेकिन स्टॉक वालों ने सड़क से सटाकर गिट्टी-रेत डाल रखी है। इससे आवागमन में कठिनाई हो रही है और गंभीर हादसे का अंदेशा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रोजाना स्कूल छात्र भी यहां से गुजरते हैं। ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता है।

बडे हादसे का अंदेशा
यहा फैल रही रेत और गिट्टी कई बार वाहनों के गुजरने के दौरान उछलकर पास से निकल रहे राहगीरों का चोटिल कर देती है। जिससे राहगीर घायल हो जाते है। वहीं रेत में वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ जाता है। जिससे कई बार बडी दुर्घटना घटित होते होते बची है। अगर समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो किसी दिन बडी दुघर्टना हो सकती है। जिसका खामियाजा राहगीरों और वाहन चालकों को भुगतना पड़ सकता है।

इनका कहना है
हाईवे पर गिट्टी के बड़े ढेर लगाए जाने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।
- रामसिंह यादव,  पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष

स्टॉक वालों की वजह से रोड पर अतिक्रमण हो रहा है। रात के समय ढेर नजर नहीं आते और कभी भी भीषण हादसा हो सकता है।
- सागर यादव, कस्बेवासी।

इस रोड पर लोग टहलने भी निकलते हैं। कई बार ढेर से टकराकर गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं। इन्हें हटाया जाना चाहिए।
- राजाराम गुर्जर, उपाध्यक्ष, पूर्व कृषि उपज मंडी

मैं रोजाना साइकिल से लाइब्रेरी पढ़ने जाता हूं। कई बार गिट्टी के ढेर से उसकी साइकिल टकरा चुकी है।
- आशिक वर्मा, छात्र।

रेत व गिट्टी के टीलों के कारण रोड स्पष्ट नहीं दिखता और दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।
- सुनील तेजी, समाजसेवी।

इस हाईवे से कई गांव जुड़े हैं। ग्रामीण रात में भी यहां से गुजरते हैं और खतरा बना रहता है।
- केशव लक्षकार, समाजसेवी।

स्टॉक हटाने के लिए दो बार नोटिस दिया जा चुका है। पहले भी इन्हें हटाया गया था, लेकिन फिर से अतिक्रमण कर लिया गया है। अब पुन: नोटिस जारी कर ढेरों को तुरंत हटवाया जाएगा।
- अमित गर्ग, रीडकोर प्रोजेक्ट मैनेजर, खानपुर।

कोटा दक्षिण वार्ड 12 - वार्ड की सड़कें क्षतिग्रस्त, राहगीर हो रहे परेशान
कोटा। शहर के नगर निगम दक्षिण वार्ड 12 में पार्षद की ओर से वार्ड में विकास के कार्य तो करवाएं गए पर अधिकतर जगह पर सड़कों में गड्डों की भरमार हैं। वहीं वार्ड की झाडू बस्ती में जाने के रास्ते में जगह-जगह पर गड्डे हो रहे है। वहीं दूसरी तरफ झांडिया उगी हुई है, कचरा गाड़ी निकलने के बाद वहां पर कचरा डाल दिया जाता हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। वहीं अभी बस्ती में लंबे समय से वासियों की मांग थी कि पानी कम प्रेशर से आता हैं। अभी वहां सड़क की खुदाई कर लाइन डाली जा रही हैं। वार्ड वासियों ने बताया कि शिव मंदिर के पास स्थित सामुदायिक भवन की चारदीवारी की ऊंचाई कम होने से इसमें अधिकतर बार रात्रि के समय पर आसामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता हैं। जो कि कॉलोनिवासियों के लिए परेशानी का कारण बना हैं।

संकेतक पर जंग व पेम्पलेट की भरमार
शहर मुख्य सड़क पर लगा वार्ड का संकेतक बोर्ड जंग से लगा हुआ है। वहीं अन्य बोर्ड पर पेम्पलेट की भरमार है। लोगों को शिकायत करने के लिए मोबाइल नंबर दिखाई नहीं देते हैं।

सामुदायिक भवन की दीवार की ऊंचाई बढ़ाने की मांग
झाडू बस्ती स्थित सामुदायिक भवन की कॉलोनिवासी प्रहलाद कुमार, रमेश कुमार सहित अन्य ने चारदीवारी की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की इसके साथ ही इसमें रात के समय पर भवन में आसामाजिक तत्वों का जमावाड़ा रहता है जिससे बस्ती के लोगों को रात के समय पर परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।

सीवरेज डलने के बाद नहीं हुई मरम्मत
वार्ड में पिछले दिनों सीवरेज लाइन डाली गई जब रोड की रोड क खुदाई करके  सीवरज लाइन डाली गई। उसके बाद ढ़ग से रोड की मरम्मत नहीं की गई जिससे बारिश में आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।

वार्ड का एरिया
इस वार्ड के अंतर्गत संपूर्ण सेक्टर 6, झाडू बस्ती, सेक्टर 5 - ए स्पेशल आंशिक, रेल्वे लाइन  के सहारे बस्ती, अभिज्ञान स्कूल की गली, गांधी नगर  कच्ची बस्ती।

इनका कहना है
सड़क की मरम्मत के लिए अधिकारियों को लिखित में दे रखा है। सीवरेज की समस्या के समाधान के लिए भी अधिकारियों को बोल रखा है। साथ ही सामुदायिक भवन पर आसामाजिक तत्वों की समस्या के समाधान के लिए पुलिस स्टेशन में प्रार्थना पत्र दे रखा है।
- दिलीप सिंह, पार्षद 12 बीजेपी

वार्ड की खुली जगह पर लोागों द्वारा कचरा डाला जाता है जिससे बारिश के समय पर कचरे से बदबू आती है। इससे जलीय जानवर निकलते है जिससे हादसा होने का डर बना रहता हैं।
- महावीर

वार्ड में पिछले दिनों जब सीवरेज लाइन डाली गई थी। उसके बाद सड़क का मरम्मत कार्य सही ढ़ंग से नहीं हुआ है। जिससे बारिश के समय पर हादसा होने का डर बना रहता हैं।
- बाबूलाल

सामुदायिक भवन निर्माण के दौरान इसकी चारदीवारी की ऊंचाई कम होने से रात्रि के समय पर इसमें आसामाजिक तत्वों का जमावाड़ा रहता है, जो कि परेशानी का कारण बना हुआ हैं।
- प्रहलाद

वार्ड में कई दिनों से कम पानी कम प्रेशर से आ रहा है।  रहवासियों ने नई लाइन डालने की मांग की थी जो अब जाकर पूरी हुई। अभी लाइन डालने की काम किया जा रहा हैं।
- जानकी बाई

सड़कें जख्मी, एक तरफ कुआं तो दूसरी तरफ खाई
कोटा। बदहाल हो रही शहर की प्रमुख सड़कें राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई है। एक तरफ गहरे गड्ढ़े वाहन चालकों को दर्द दे रहे तो दूसरी तरफ सड़कों पर फैली मोटी गिट्यिां राहगीरों को जख्मी कर रही है। बारिश में सड़कें छलनी हो गई। जगह-जगह गढ्ड़े गहरे हो गए। जिन्हें भरने  के लिए केडीए द्वारा कॉक्रीट युक्त ग्रेवल डलवाकर  राहत दी गई लेकिन बारिश में ग्रेवल बह गया और गिट्टियां गड्ढ़ों से बाहर निकल सड़कों पर फैल गई। ऐसे में वाहन चालकों व राहगीरों के लिए दोहरी मुसीबत हो गई। गड्ढ़ों से गुजरने के दौरान वाहनों में लगते झटकों से लोगों को गर्दन से कमर तक दर्द बढ़ जाता है। वहीं, गिट्टियों में फिसलने व भारी वाहनों के निकले के दौरान उछलकर राहगीरों को चोट पहुंचा रही है।

गिट्टियों में फिसलकर चोटिल हो रहे लोग
मानपुरा स्थित बारां रोड जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो रहा है। सड़क पर मोटी गिट्टियां फैली हुई है। भारी वाहनों के गुजरने के दौरान गिट्टियां उछलकर लगने से राहगीर व दुपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। कोटा स्टोन व्यवसायी हेमेंद्र कुमार का कहना है कि बारां रोड से स्टेट हाइवे से जुड़ा होने से भारी वाहन गुजरते हैं। टायरों के दबाव से गिट्टियां तेजी से उछलती है, जिससे सड़क किनारे दुकानों के कांच तक टूट जाते हैं।

गिर रहे वाहन चालक
मानपुरा निवासी अजय रावत, सुनील गुप्ता, रमेश विजय का कहना है कि बारां रोड पर ट्रैफिक अधिक रहता है।  केडीए ने गड्ढ़े भरने के लिए कॉन्क्रीटयुक्त ग्रेवल डाला था, जो बारिश में बह गया और सड़कों पर गिट्टियां फैल गई। कहीं बारीक तो कहीं मोटी गिट्टियां बिखरी हुई है।  जिससे वाहन चालकों के लिए दोहरी मुसीबत हो गई। गड्ढ़ों से बचने के फेर में वह गिट्टियों में फिसलकर चोटिल हो जाते हैं। केडीए अधिकारियों से शिकायत की तो उन्होंने नगर निगम की सड़क होने का हवाला देकर पल्ला झाड़ लिया। मुसीबत बनी हुई है।

रीड की हड्डी में फे्रक्चर से लकवे तक का खतरा
गड्ढ़ोंभरी सड़कों से गुजरने के दौरान वाहन चालकों में गर्दन दर्द से पैरों में लकवा होने तक का खतरा रहता है। हालांकि, यह समस्याएं वाहन की स्पीड और गड्ढ़ों से लगने वाले झटकों की गति पर निर्भर करता है। सबसे ज्यादा मुसीबत दुपहिया वाहन चालकों के साथ है। गड्ढ़ों के झटकों से गर्दन-कमर दर्द, स्लिप डिस्क, रीढ़ की हड्डी में चोट का खतरा अधिक रहता है। यदि, वाहन चालक गिर जाता है तो पैरों में लकवे का खतरा बढ़ जाता है।
- डॉ. इकबाल, अस्थि रोग विशेषज्ञ कोटा

जहां-जहां सड़कों पर गहरे गड्ढ़े हो रहे हैं वहां क्रांक्रीटयुक्त ग्रेवल करवाकर गड्ढ़े भरवाए जा रहे हैं। वाहनों के आवागमन  के दौरान गिट्टियां निकल जाती है। बरसात के दौरान भी ग्रेवल क्रांक्रीट बिछाकर गड्ढ़े बंद कर वाहन चालकों को राहत पहुंचाई गई है। बारिश के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की जाएगी।
- रविंद्र माथुर, निदेशक अभियांत्रिकी केडीए

उछल रही गिट्टियां, टूट रहे दुकानों के कांच
नया नोहरा स्थित बारां रोड की डामर सड़क जगह-जगह से उधड़ी पड़ी है। वाहनों के गुजरने के दौरान गिट्टियां उछलने से दुकानों के शीशे टूट रहे हैं। बरसात से पहले ही सड़कों पर गड्ढ़े हो रहे हैं। केडीए प्रशासन की लापरवाही से व्यापारियों को नुकसान हो रहा है।
- निखिल सोनी, उपाध्यक्ष, देवली अरब रोड व्यापार समिति

गर्दन से कमर तक बढ़ रहा दर्द
बोरखेड़ा से लेकर देवली अरब तक के मुख्य मार्ग कई जगहों से क्षतिग्रस्त है। गड्ढ़ों में पानी भरे रहने से एकाएक गहराई का पता नहीं लग पाता। वाहन गुजरने पर तेज झटका लगता है। जिससे गर्दन व कमर में दर्द बढ़ जाता है।
- शोभाराम मेघवाल, राहगीर

वाहनों का बढ़ रहा मेंटिनेंस
मेरा टेलरिंग का काम है, जिसके सिलसिले में गुमानपुरा व शोपिंग सेंटर आना जाना रहता है। लेकिन, बोरखेड़ा क्षेत्र की सड़कों पर अनगिनत गड्ढ़े हो रहे हैं। यहां से गुजरने के दौरान वाहनों का मेंटिनेंस बढ़ रहा है। दो बार बाइक फिसलकर गिरने से हैडलाइट व कलच टूट गया।
- दीपक लश्करी, टेलर मानपुरा

नालियां ऊंची, सड़कों पर जलभराव
बोरखेड़ा में सड़क किनारे बनाई गई नालियां सड़क से ऊंची है। पानी की निकासी नहीं होने से सड़क पर जलभराव रहता है। वहीं, नालियों का पानी भी ओवरफ्लो होकर सड़क पर जमा रहता है। यहां से गुजरने के दौरान काफी परेशानी रहती है।
- जीतेंद्र योगी, सचिव, व्यापार विकास समिति बोरखेड़ा

दुकानों के आगे भरा पानी, ग्राहकी प्रभावित
कोटा विकास प्राधिकरण हो या नगर निगम दोनों ही अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड रहे हैं। मुख्य मार्गों पर ड्रैनेज सिस्टम नहीं है। निकासी नहीं होने से जलभराव की समस्या है।  दुकानों के आगे पानी जमा होने से ग्राहक भी नहीं आते। जिससे ग्राहकी भी प्रभावित हो रही है।
- कमलकांत, ज्वैलर्स व्यापारी

एक-दूसरे पर डाल रहे जिम्मेदारी
बोरखेड़ा, मानपुरा, नया नोहरा, देवली अरब, प्रताप नगर-प्रथम सहित कई इलाकों में गहरे गड्ढ़े व गिट्टियों से हो रही दुघर्टनाओं से केडीए अधिकारियों को अवगत कराया था। उन्होंने इन इलाकों की मरम्मत का काम नगर निगम द्वारा करवाए जाने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। जब नगर निगम के अभियंताओं से बात करते हैं तो वह केडीए से शिकायत करने को कहते हैं।
- दीपक नामदेव, अध्यक्ष देवली अरब बोरखेड़ा विकास समिति

कोटा उत्तर वार्ड 61 वार्ड की उधड़ी सड़कों से राहगीर परेशान, जिम्मेदार मौन
कोटा। शहर के कोटा उत्तर नगर निगम वार्ड 61 बदहाली का शिकार है। रेलवे कॉलोनियों की टूटी सड़कें वहां जमा कचरा से रहवासियों की स्थिति बदतर बनी हुई है। रेलवे विभाग के सहयोग के बिना पार्षद भी रेलवे कॉलोनियों की सड़कों को सुधार नहीं पा रहा है। वहीं कृष्णा नगर में गली में काफी बड़ा डिवाइडर बना दिया कि वाहन चालकों के चोटिल होने तथा पैदल होने वाले राहगीरों के लिए परेशानी बनी हुई है। वार्ड में खाली पड़े प्लॉट को लोगों ने कचरा प्वाइंट बना रखा है वहीं कुछ प्लॉटों में जलभराव की स्थिति होने से मच्छर भी पनपे हुए है। रहवासी जनप्रतिनिधियों को अपनी समस्या बताते है लेकिन उन्हें अनसुना कर दिया जाता है। हालात यह हैं कि सीवरेज लाइन बिछाने के लिए सीसी सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गई है। पानी की निकासी नहीं होने से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। समय पर कचरे का उठाव नहीं होने से दुर्गंध के कारण रहवासियों की स्थिति बदतर हो रखी है। वार्ड की गलियों में बेसहारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। श्वान रात्रि में वाहन चालकों के पीछे दौड़ते रहते है जिससे कई चालक चोटिल भी हो चुके है।

- नहर में साफ-सफाई का अभाव
- जनप्रतिनिधि नहीं ले रहे सुध
- खाली प्लॉट बने कचरा पाइंट
- रेलवे कॉलोनी की खराब सड़कें

वार्ड का एरिया....
वार्ड में लोका कॉलोनी, नूरी मस्जिद, रजा नगर, श्रीराम विहार/नगर, कृष्णा विहार का क्षेत्र शामिल है।

टूटी सड़कें दे रही जख्म
सीवरेज लाइन डालने के दौरान कॉलोनी की सीसी सड़क तो बनाई लेकिन सड़कों का लेवल सही नहीं किया। जगह-जगह गहरे गड्ढे हो रहे हैं। बरसात में कीचड़ की समस्या रहती है। जलभराव होने से गड्ढे दिखाई नहीं देते। यहां से गुजरने के दौरान बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। वार्ड में बने स्पीडबे्रकर सही नही बने होन के कारण वाहन चालको को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड की टूटी सड़कें वाहनों का मेंटिनेंस भी बढ़ा रही है।  बारिश में गंदगी से उठती दुर्गंध से कॉलोनीवासियों का जीना मुहाल हो रहा है।
- मदन लाल, वार्डवासी

कॉलोनी में बेसहारा मवेशियों का जमावड़ा
वार्ड में बेसहारा मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। इनमें श्वानों की समस्या अधिक हैं। शाम ढलते ही कॉलोनियों की सड़कों पर श्वानों का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है। बाइक सवारों के पीछे दौड़ते हैं। इनसे बचने के चक्कर में कई  बाइकर्स चोटिल हो चुके हैं। वहीं, मवेशी बीच सड़कों पर बैठे रहने से वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी होती है। वहीं, नालियों की सफाई नहीं होने से बीमारियों का खतरा बना रहता है।
- बृजमोहन मेघवाल, वार्डवासी

नहर में कचरा, निकासी हो रही प्रभावित
मुख्य सड़क पर स्थित नहर में कचरा होने से निकासी व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वहीं सीसी रोड भी क्षतिग्रस्त है। वहां बने खड्डे से रात में वाहन चालक चोटिल भी हो जाते है। कचरा गाड़ी संग्रहण का कोई टाइम-टेबल नहीं है। कभी सुबह छह बजे आ जाता है तो कभी दोपहर या शाम को आता है। इससे रहवासी काफी परेशान है।
- पवन अग्रवाल

इनका कहना है
वार्ड की समस्याओं के लिए सभी लोगों से मिलता हूं। वार्ड में बने बड़ा डिवाइडर के लिए रहवासी भी जिम्मेदार है उन्हें बनने के दौरान कारीगर से छोटा करने के लिए कहना चाहिए। यह वार्ड सभी का है। सभी को मिलजुलकर काम करना होगा। रेलवे कॉलोनी में टूटी सड़कों की मरम्मत के लिए रेलवे विभाग से परमिशन लेनी पड़ती है। कई बार डीआरएम को अवगत करवाया है लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला है। मेरे वार्ड में रेलवे कॉलोनी भी आती है। लेकिन रेलवे का सहयोग नहीं मिलने से क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए रेलवे विभाग भी जिम्मेदार है।
- मोहम्मद बशीर, पार्षद कांग्रेस, वार्ड 61