Ram Temple - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जून तक पूरा तैयार हो जाएगा अयोध्या में राम मंदिर का कार्य, अब तक 96% काम हो चुका
अयोध्या। अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि पर बन रहे दिव्य और भव्य राम मंदिर निर्माण का निर्माण कार्य जून 2025 तक पूर्ण हो जाने की संभावना है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय ने सोमवार को बताया कि श्रीरामजन्मभूमि पर बन रहे दिव्य और भव्य राम मंदिर निर्माण का कार्य 96 प्रतिशत पूरा हो चुका है, साथ ही परकोटा का कार्य 70 प्रतिशत किया गया है। अब आगे यह कार्य सितम्बर 2025 तक पूरा होने की संभावना है।

यात्री सुविधा केन्द्र में तुलसीदास की प्रतिमा लगाई गई : उन्होंने बताया कि राम मंदिर परिसर में शबरी, निषादराज और अन्य ऋषियों के मंदिर का कार्य मई तक पूरा कर लिया जाएगा। परिसर में भगवान शेषावतार मंदिर का कार्य भी चल रहा है, जो अगस्त तक पूरा होने की उम्मीद है। राम मंदिर परिसर स्थित यात्री सुविधा केन्द्र में तुलसीदास की प्रतिमा को स्थापित किया गया है। आगामी रामनवमी पर मानस जयंती के दिन मूर्ति का अनावरण किया जाएगा।

रामनवमी पर विशेष कार्यक्रम होंगे
राय ने बताया कि रामजन्मभूमि परिसर में रामनवमी पर्व पर नौ दिवसीय श्रीरामकथा का आयोजन श्रीरामजन्मभूमि परिसर में किया जाएगा, जिसमें आठ दिवसीय अनुष्ठान भी सम्पन्न किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नवमी तिथि रामलला के गर्भगृह में फूल बंगले की भव्य झांकी भी सजेगी, जहां भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर बधाई गायन सहित विभिन्न कार्यक्रम भी सम्पन्न किए जाएंगे।

श्रीराम जन्मोत्सव का लाइव टेलीकास्ट होगा
उन्होंने बताया कि नवमी तिथि पर श्रीराम जन्मोत्सव का लाइव टेलीकास्ट भी दूरदर्शन के माध्यम से किया जायेगा। अयोध्या के लगभग पचास से अधिक स्थानों पर एलईडी के माध्यम से श्रीरामजन्मोत्सव का प्रसारण कराया जाएगा। जन्मोत्सव के दौरान मुहूर्त ठीक दोपहर बारह बजे सूर्य की किरणें रामलला के ललाट को लगभग चार मिनट तक सुशोभित करेंगी।

शिल्पा शेट्टी ने राम मंदिर निर्माण के लिए PM मोदी का जताया आभार
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है। शिल्पा शेट्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में शिल्पा शेट्टी ने राम मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। शिल्पा शेट्टी ने पत्र में लिखा है,'आदरणीय मोदी जी, कुछ लोग इतिहास पढ़ते हैं। कुछ लोग इतिहास से सीखते हैं लेकिन आप जैसे लोग इतिहास बदलते हैं। आपने राम जन्मभूमि के पांच सौ वर्षों का इतिहास बदल के दिखा दिया। आपको हृदय से धन्यवाद इस शुभ कार्य के साथ, प्रभु श्री राम के नाम के साथ, हमेशा-हमेशा के लिए आपका नाम भी जुड़ गया है. नमो राम! जय श्री राम।'

दो महीने बाद फिर मनेगी दिवाली, करोड़ों के पटाखे चलेंगे
कोटा। भगवान राम के 14 साल का बनवास पूरा कर वापस अयोध्या लौटने  पर हर साल दीपावली मनाई जाती है। दीपावली का यह त्योहार दो महीने पहले नवम्बर में ही मनाया गया था। लेकिन  दो महीने बाद 22 जनवरी को एक बार फिर से पूरे देश में दीपावली मनाई जाएगी।  इस बार दीपावली का यह जश्न मनेगा भगवान श्रीराम का 500 साल बाद अयोध्या में बने राम मंदिर में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर। इतने सालों बाद यह मौका देखने वाले देश के करोड़ों लोग उस दिन को दीपावली के जश्न के रूप में मनाने की तैयारी कर रहे हैं। दीपावली की तरह उस दिन एक बार फिर से कोटा शहर में भी पटाखे चलाए जाएंगे। आतिशबाजी की जाएगी। घरों पर दीपदान किया जाएगा। घरों को ही नहीं मंदिरों को भी साफ किया जा रहा है। मंदिरों में भी सजावट की जा रही है। घरों पर रोशनी की जा रही है। दीपावली से भी अधिक जश्न मनाने के लिए शहर का हर नागरिक तैयारी कर रहा है।

आसमान होगा रंगीन
शहर में मुख्य आयोजन तो 22 जनवरी को होगा। लेकिन उसकी शुरुआत एक दिन पहले 21 जनवरी को हो जाएगी। दो दिन तक शहर में भव्य आतिशबाजी की जाएगी। उसके लिए दुकानदारों ने आशितबाजी के अस्थायी लाइसेंस के लिए एडीएम सिटी के यहां आवेदन किए हैं। आवेदन करने के साथ ही कई दुकानदारों ने तो पटाखे बेचना भी शुरू कर दिया है।  हालांकि दुकानदारों का कहना है कि दो महीने पहले दीपावली पर ही लाइसेंस जारी किया था। उस समय सभी औपचारिकताएं पूरी की गई थी। अब फिर से लाइसेंस के लिए वही औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। जिसमें दुकानदारों को फिर से करीब डेढ़ से दो हजार रुपए का खर्चा करना पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन 500 रुपए सरकारी फीस लेकर भी लाइसेंस जारी कर सकता है।  दुकानदारों ने बताया कि होलसेल दुकानदारों ने ग्रीन पटाखे मंगवा लिए हैं। इस बार जिस तरह का माहौल है उस हिसाब से दीपावली से भी ’यादा पटाखे बिकने की संभावना है। करोड़ों की आतिशबाजी फिर से देखने को मिलेगी।

112 दुकानदारों ने किया आवेदन
एडीएम सिटी ब्रजमोहन बैरवा ने बताया कि आतिशबाजी के लिए जारी होने वाले अस्थायी लाइसेंस 30 दिन के लिए होते हैं। दीपावली पर जारी लाइसेंस की अवधि समाप्त हो गई है। ऐसे में सरकारी नियम के अनुसार लाइसेंस के लिए फिर से सभी औपचाकिरताएं पूरी करनी होगी। एडीएम बैरवा ने बताया कि अभी तक 112 दुकानदारों ने लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। जिन्हें स्वीकृति के लिए सरकार को भेज दिया है। वहां से स्वीकृति मिलते ही लाइसेंस जारी कर दिए जाएंगे।

भगवा मय होने लगा शहर
इधर शहर भगवामय होने लगा है। शहर में मुख्य मार्गों, गली मौहल्लों और घरों व बाजारों में झंडे लगने लगे हैं। बाजारों को सजाया जा रहा है। मुख्य मार्ग केग डिवाइडरों पर कतार से झंडे लहराने लगे हैं। भाजपा व हिन्दू संगठनों की ओर से झंडे बांटे जा रहे हैं। कई लोग स्वेच्छा से भी झंडे खरीद रहे हैं।

दीपकों का घर-घर वितरण
शहर में घर-घर दीपकों का वितरण भी किया जा रहा है। भाजपा व उससे जुड़े संगठनों की ओर से 22 जनवरी को दीपदान करने के लिए 5-5 दीपकों का सैट तेल के साथ दिया जा रहा है। हर घर में यह दीपकों का सैट पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं की टीमें लगी हुई हैं।

11 माह में बनाया राम मंदिर का मॉडल, प्रधानमंत्री को करेंगे भेंट
जयपुर। लाख की कला को 10 साल से सीखना शुरू कर दिया था। इसे लेकर मुझे कई पुरस्कार मिले है। सरकारी और गैर सरकारी प्रदर्शिनियों में भी मैंने भाग लिया है। 2021 में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और हाल ही में 7 देशों ने मिलकर दुनिया के 100 उच्चतम रिकॉर्ड होल्डर की सूची में मेरा नाम दर्ज किया है। यह कहना है शादाब अहमद का। इन्होंने 11 माह की मेहनत से अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का मॉडल बनाया है, जो देखने में आकर्षक है। शादाब की कोशिश है कि वह इस मॉडल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेंट करेंगे। इसके लिए उन्होंने समय मांगा है।

ऑस्ट्रिया के 80 हजार स्टोन का किया उपयोग
शादाब ने बताया कि राम मंदिर का मॉडल बनाने में लाख के साथ ही ऑस्ट्रिया के 80 हजार स्टोन, 12 हजार सरोसकी और बेल्जियम की बीट्स का उपयोग किया है। मॉडल का वजन 55 किलो है। इसकी लम्बाई 1.5 फीट, चौड़ाई और ऊंचाई 2-2 फीट है। इसे बनाने में 2.5 लाख रुपए की लागत आई है। लाख का काम करते हुए मुझे तकरीबन 33 साल हो गए है। हमारा परिवार मूल रूप से ईरान से है। इससे पहले मैंने कई देवी-देवताओं की प्रतिमाएं भी बनाई है। शादाब ने ब्रिटेन, फ्रांस, श्रीलंका और नेपाल में गर्ल्स और महिलाओं को इस कला में प्रशिक्षित किया है।

सड़क चौड़ी करने के लिए प्रवेश द्वार पर लगा राम दरबार गिराया, फिर बनाएंगे प्रवेश द्वार व लगाएंगे राम दरबार
सुजानगढ़। सालासर मार्ग पर रामदरबार सहित बना प्रवेश द्वार तोड़ने के मामले ने तूल पकड़ लिया। मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित प्रदेश भर के भाजपा नेताओं ने ट्वीट कर व सोशल मीडिया पर प्रवेश द्वार का रामदरबार तोड़कर हिंदू धर्म और आस्था के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस को घेरा है।

इस पूरे प्रकरण के बाद रणनीति बनाने के लिए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच को सुजानगढ़ भेजा। स्थानीय भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी की अध्यक्षता में कार्यकतार्ओ की बैठक ली। बैठक में तय हुआ कि चूरू जिले के प्रत्येक उपखंड कार्यालय पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ इस कृत्य के खिलाफ प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जायेगा। जिलाध्यक्ष पुजारी ने कहा की अधिकारी व ठेकेदार सार्वजनिक मंच से माफी मांगते हुए लिखित में ठेकेदार व अधिकारी माफी मांगकर पुन प्रवेश द्वार बनाकर रामदरबार स्थापित करें। इस मामले को लेकर उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ भी सुजानगढ़ में बड़ी जनसभा कर प्रदर्शन करेंगे।

फिर बनाएंगे प्रवेश द्वार व लगाएंगे राम दरबार
सुजानगढ़ में सालासर जाने वाले मार्ग पर पीडब्ल्यूडी द्वारा फोरलेन सड़क के निर्माण कार्य के लिए तकनीकी कारण बताते हुए प्रवेश द्वार को जेसीबी की मदद से तोड़ा था जिस पर राम दरबार स्थापित था जिसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकतार्ओ ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने माफी मांगी थी व कार्यकतार्ओ को आश्वस्त किया कि वे पुन: प्रवेश द्वार बना देंगे व उस पर रामदरबार स्थापित किया जायेगा।

राजस्थान में बुलडोजर से राम दरबार गिराए जा रहे हैं। यह सीधे आस्था पर प्रहार है। मूर्तियों को सम्मान से अन्य जगह शिफ्ट करना चाहिए था, लेकिन ऐसी करतूत से हिन्दुओं की आस्था आहत हुई है।
-सतीश पूनिया, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

राम को काल्पनिक बताने वाली कांग्रेस अपना अस्तित्व खतरे में देख मंदिर जाने का दिखावा करने लगी है, लेकिन असलियत छिपाए नहीं छिपती। इसे कौन सच्चा हिंदू स्वीकार करेगा।

- गजेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय मंत्री

राजस्थान में भगवान भी असुरक्षित है, यहां राम दरबार लगे द्वार गिराए जा रहे हैं। यह वही कांग्रेस सरकार है, जिसने रामसेतु के अस्तित्व को नकारने था। वहीं यूपी में योगी सरकार राम मंदिर बना रही है

- राजेन्द्र राठौड़, उपनेता प्रतिपक्ष

मोदी ने किया विकास कार्यों का रिव्यू, बोले- अयोध्या में हमारी परंपराओं और विकास की झलक होनी चाहिए
नई दिल्ली। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के विकास को लेकर बनाए गए विजन डॉक्युमेंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस से रिव्यू मीटिंग हुई। इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान उत्तर प्रदेश के अधिकारियों ने अयोध्या के विकास की जुड़ी परियोजनाओं से संबंधित एक प्रजेंटेशन दिया। अयोध्या के विकास की अवधारणा आध्यात्मिक केंद्र, वैश्विक पर्यटन हब और एक सतत स्मार्ट सिटी के रूप में की जा रही है। प्रधानमंत्री को अयोध्या के साथ विभिन्न जगहों के संपर्क को बढ़ाने से संबंधित विभिन्न प्रस्तावित तथा आगामी ढांचागत परियोजनाओं की जानकारी दी गई, जिनमें हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, सड़कों और हाईवे के विस्तार पर चर्चा हुई।

इस दौरान एक हरे भरे कस्बे के बारे में भी चर्चा की गई, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए आश्रम, मठ, होटल और विभिन्न राज्यों के भवन शामिल होंगे। एक विश्व स्तरीय स्वागत केंद्र और संग्रहालय भी बनाया जाएगा। सरयू नदी और उसके घाटों के आस-पास ढांचागत विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नदी में क्रूज के संचालन के बारे में भी बातचीत की गई। शहर में पैदल चलने वालों तथा साइकिल वालों के लिए भी विशेष व्यवस्था की जाएगी। यातायात का प्रबंधन भी स्मार्ट सिटी के मॉडल के आधार पर किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अयोध्या शहर हर सांस्कृतिक रूप से हर भारतीय के दिल में बसा है और इसलिए इसके विकास का कार्य स्वस्थ जनभागीदारी से इस तरह किया जाना चाहिए कि इसका सांस्कृतिक महत्व ज्यादा से ज्यादा से बढ़ाया जा सके। भगवान राम में लोगों को एक साथ लाने की योग्यता थी, इसे ध्यान में रखकर अयोध्या के विकास का कार्य स्वस्थ भागीदारी पर आधारित होना चाहिए और युवाओं को इसमें विशेष रूप से हिस्सा लेना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि अयोध्या ऐसा शहर है जो सांस्कृतिक रूप से हर भारतीय के दिल में बसा है। अयोध्या में हमारी सर्वश्रेष्ठ परंपराओं और विकास की झलक होनी चाहिए। अयोध्या आध्यात्मिक और उत्कृष्ट दोनों का ही उदाहरण है। इस शहर की प्रकृति का भविष्य के ढांचागत विकास के साथ मेल होना चाहिए, जो सबके लिए अच्छा होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को जीवन में एक बार अयोध्या आने का अहसास और इच्छा जरूर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर में विकास के कार्य निरंतर जारी रहेंगे। साथ ही हमें अयोध्या को विकास के नए पड़ाव की ओर बढ़ाने का काम भी साथ ही शुरू कर देना चाहिए। हम सबको मिलकर अयोध्या की पहचान को बनाना चाहिए और इसकी सांस्कृतिक गतिशीलता को नए-नए तरीकों से बनाये रखना चाहिए।

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट द्वारा खरीदी जमीन पर उठे सवाल, 10 मिनट में 2 करोड़ की जमीन 18.5 करोड़ की कैसे हुई
लखनऊ। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीन पर सवाल उठाए गए हैं। जमीन की खरीद में घोटाले का आरोप लगाया गया है। अयोध्या के पूर्व विधायक और सपा सरकार में राज्यमंत्री रहे तेजनारायण पांडे उर्फ पवन पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दो करोड़ में जमीन का बैनामा हुआ और उसी दिन फिर साढ़े 18 करोड़ में एग्रीमेंट हुआ। एग्रीमेंट और बैनामा दोनों में ही ट्रस्टी अनिल मिश्रा और मेयर ऋषिकेष उपाध्याय गवाह हैं। 18 मार्च 2021 को ही करीब 10 मिनट पहले बैनामा हुआ और फिर एग्रीमेंट भी। जिस जमीन को 2 करोड़ में खरीदा गया, उसी जमीन का 10 मिनट बाद साढ़े 18 करोड़ में एग्रीमेंट क्यों हुआ?

पवन पांडे ने सवाल उठाए हैं कि मिनटों में ही दो करोड़ कीमत की जमीन साढ़े 18 करोड़ की कैसे हो गई? राम मंदिर के नाम पर जमीन खरीदने के बहाने राम भक्तों को ठगा जा रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि जमीन खरीदने का सारा खेल मेयर और ट्रस्टी को मालूम था। इस पूरे मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। पवन पांडे का दावा है कि 17 करोड़ आरटीजीएस किया गया। किन किन खाते से पेमेंट हुआ, इसकी भी जांच होनी चाहिए। प्रभु श्रीराम के नाम पर जमीन खरीद में भ्रष्टाचार हो रहा है। 12080 वर्गमीटर यानी 1.208 हेक्टेयर जमीन का बैनामा और एग्रीमेंट हुआ।

आम आदमी पार्टी ने भी लगाए आरोप
आम आदमी पार्टी ने भी इस मामले में आरोप लगाए हैं। पार्टी का कहना है कि दो करोड़ की खरीदी गई जमीन को कुछ ही मिनटों बाद रामजन्मभूमि ट्रस्ट को 18.5 करोड़ में बिक्री के लिए एग्रीमेंट किया गया। ट्रस्ट ने रजिस्टर्ड एग्रीमेंट करके 16.5 करोड़ के भुगतान का दावा किया है। आप नेता संजय सिंह ने कहा कि 2 करोड़ में जमीन की खरीद और 18 करोड़ के एग्रीमेंट, दोनों में राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा गवाह हैं। उनका कहना है कि इस तरह हेराफेरी करके दान के पैसों में 16 करोड़ की चपत लगाई गई है। उन्होंने कहा कि ये मनी लांड्रिंग का मामला है। इस मामले की सीबीआई और ईडी से जांच कराई जानी चाहिए।