Shri Ram Janmabhoomi Trust - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राम मंदिर कोष में कथित गड़बड़ी पर प्रमोद तिवारी ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना, बोले-ट्रस्ट से इंसाफ की उम्मीद नहीं, दोषियों को मिले सजा
नई दिल्ली। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता एवं कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राम मंदिर कोष में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि राम भक्तों को ट्रस्ट से इंसाफ की उम्मीद नहीं है तथा मंदिर के चढावा चोरी में लिप्त दोषियों को सजा मिलनी चाहिये। तिवारी ने बयान जारी कर कहा कि ट्रस्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद करोड़ों राम भक्त निराश और हताश हैं तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। तिवारी ने कहा कि यदि मंदिर के कोष में हेराफेरी और डकैती हुई है और धन की बरामदगी भी हुई है, तो इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस व्यक्ति पर आरोप हैं, वही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है। उनके अनुसार, इस मामले में ट्रस्ट से न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है और दोषियों के साथ-साथ उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर किसी राजनीतिक दल ने नहीं, बल्कि उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद बना है। इसलिए इसकी पवित्रता और श्रद्धालुओं की आस्था से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता। समारोहों पर हुए खर्च का उल्लेख करते हुए तिवारी ने आरोप लगाया कि राम मंदिर से जुड़े आयोजनों पर 124 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जिनमें झंडा फहराने पर 10 करोड़ रुपये और जन्मभूमि परिसर में पंडाल लगाने पर 114 करोड़ रुपये खर्च होने का दावा किया गया। उन्होंने इसे "लूट" और "डकैती" करार देते हुए कहा कि राम भक्तों को जागरूक होकर जवाबदेही की मांग करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह 1980 के दशक से राम मंदिर आंदोलन को देखते आ रहे हैं और पर्यटन मंत्री रहते हुए राम की पैड़ी तथा रामकथा पार्क के विकास में उनका भी योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान राम के नाम पर यदि किसी ने पाप किया है, तो उसे कानून के तहत कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट द्वारा खरीदी जमीन पर उठे सवाल, 10 मिनट में 2 करोड़ की जमीन 18.5 करोड़ की कैसे हुई
लखनऊ। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीन पर सवाल उठाए गए हैं। जमीन की खरीद में घोटाले का आरोप लगाया गया है। अयोध्या के पूर्व विधायक और सपा सरकार में राज्यमंत्री रहे तेजनारायण पांडे उर्फ पवन पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दो करोड़ में जमीन का बैनामा हुआ और उसी दिन फिर साढ़े 18 करोड़ में एग्रीमेंट हुआ। एग्रीमेंट और बैनामा दोनों में ही ट्रस्टी अनिल मिश्रा और मेयर ऋषिकेष उपाध्याय गवाह हैं। 18 मार्च 2021 को ही करीब 10 मिनट पहले बैनामा हुआ और फिर एग्रीमेंट भी। जिस जमीन को 2 करोड़ में खरीदा गया, उसी जमीन का 10 मिनट बाद साढ़े 18 करोड़ में एग्रीमेंट क्यों हुआ?

पवन पांडे ने सवाल उठाए हैं कि मिनटों में ही दो करोड़ कीमत की जमीन साढ़े 18 करोड़ की कैसे हो गई? राम मंदिर के नाम पर जमीन खरीदने के बहाने राम भक्तों को ठगा जा रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि जमीन खरीदने का सारा खेल मेयर और ट्रस्टी को मालूम था। इस पूरे मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। पवन पांडे का दावा है कि 17 करोड़ आरटीजीएस किया गया। किन किन खाते से पेमेंट हुआ, इसकी भी जांच होनी चाहिए। प्रभु श्रीराम के नाम पर जमीन खरीद में भ्रष्टाचार हो रहा है। 12080 वर्गमीटर यानी 1.208 हेक्टेयर जमीन का बैनामा और एग्रीमेंट हुआ।

आम आदमी पार्टी ने भी लगाए आरोप
आम आदमी पार्टी ने भी इस मामले में आरोप लगाए हैं। पार्टी का कहना है कि दो करोड़ की खरीदी गई जमीन को कुछ ही मिनटों बाद रामजन्मभूमि ट्रस्ट को 18.5 करोड़ में बिक्री के लिए एग्रीमेंट किया गया। ट्रस्ट ने रजिस्टर्ड एग्रीमेंट करके 16.5 करोड़ के भुगतान का दावा किया है। आप नेता संजय सिंह ने कहा कि 2 करोड़ में जमीन की खरीद और 18 करोड़ के एग्रीमेंट, दोनों में राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा गवाह हैं। उनका कहना है कि इस तरह हेराफेरी करके दान के पैसों में 16 करोड़ की चपत लगाई गई है। उन्होंने कहा कि ये मनी लांड्रिंग का मामला है। इस मामले की सीबीआई और ईडी से जांच कराई जानी चाहिए।