Udaipur News - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सरकारी स्कूल के पास चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा, पिता-पुत्र हिरासत में
उदयपुर। जयपुर में गत दिनों एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाके और उसमें मासूमों के हताहत होने के घाव अभी भरे भी नहीं थे कि उदयपुर में घनी आबादी और सरकारी स्कूल के ठीक पास अवैध पटाखा फैक्ट्री सामने आ गई। पुलिस ने इसका भंडाफोड़ करते मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त कर पिता-पुत्र को हिरासत में लिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निदेर्शानुसार और एएसपी (शहर) उमेश ओझा के सुपरविजन में डीएसपी (प्रो.) जगदीश कुमार मय कार्यालय टीम और प्रतापनगर थानाधिकारी पूरण सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस ने देबारी में सरकारी स्कूल के पास चल रहे इस अवैध कारखाने पर अचानक छापा मारा, जिससे वहां भगदड़ मच गई। बताया कि देबारी में घनी आबादी के बीच धड़ल्ले से अवैध पटाखा बनाने वाली लघु फैक्ट्री चल रही थी। पुलिस ने मौके से खेरवाड़ा निवासी अनिल पुत्र स्व. त्रिलोक व लक्की को हिरासत में लिया।

जब्त किए पटाखे और विस्फोटक सामग्री
पुलिस ने मौके से एक लोडिंग टेम्पो सहित भारी मात्रा में विस्फोटक का जखीरा बरामद किया है, जो किसी बड़े इलाके को उड़ाने के लिए काफी था। इस दौरान तैयार माल में करीब 50 कार्टून, जिनमें सैकड़ों बॉक्स अवैध पटाखे भरे थे। विस्फोटक बारूद में 200 किलो सफेद सोडा (50-50 किलो के 4 कट्टे), 150 किलो सल्फर (3 कट्टे ), एल्यूमिनियम पाउडर, मिक्स तैयार विस्फोटक पाउडर, कोयला पाउडर और व्हाइट डस्टिंग गम का 1-1 कट्टा व अन्य सामग्री में प्लास्टिक के 8 कट्टे, जिनमें रैपर, सुतली और पटाखों के फर्जी लेबल शामिल हैं।

615 किलो पटाखे जब्त, कारोबारी गिरफ्तार
खैरथल। खैरथल-तिजारा जिले में अवैध विस्फोटक सामग्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खैरथल पुलिस ने रिहायशी इलाके में संचालित अवैध पटाखा भंडारण का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक मकान में बनी दुकान से 615 किलोग्राम पटाखे जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। खैरथल-तिजारा जिले की एएसपी जया सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके से 615 किलो विस्फोटक सामग्री जब्त कर आरोपी नवीन कुमार पुत्र लेखराज निवासी आनंद नगर, खैरथल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 11 जून को मिली गोपनीय सूचना के बाद पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी।

स्वजाति बताकर युवती से बनाए संबंध, बदनाम करने के लिए वायरल किए अश्लील फोटो-वीडियो
सेमारी। चचेरे भाई के दोस्त ने स्वयं को स्वजाति बता नजदीकियां बढ़ाई और शारीरिक संबंध बनाए और हकीकत सामने आने पर युवती के शादी से इनकार करने पर उसके अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने के आरोपी को  सेमारी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। सराड़ा डिप्टी चांदमल सिंघारिया के अनुसार 26 मई को  एक युवती ने सेमारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके चचेरे भाई की पहचान अहमदाबाद में काम के दौरान पूंजपुर निवासी दीपक से हुई थी। दीपक ने स्वयं को समाज का बताकर परिवार से नजदीकियां बढ़ाईं और इसी दौरान उसकी मुलाकात पीड़िता से हुई। दीपक ने खुद को उसी जाति का बताकर विश्वास हासिल किया और मोबाइल पर बातचीत शुरू कर दी।

करीब एक वर्ष पूर्व जब पीड़िता सेमारी महाविद्यालय में अध्ययन कर रही थी, तब आरोपी उसे बहला.फु सलाकर अहमदाबाद ले गया। वहां उसने एक कमरे में एक माह शारीरिक संबंध बनाए। बाद में पीड़िता को पता चला कि दीपक उसके समाज का नहीं, बल्कि भोई समाज से है। इस जानकारी के बाद उसने उससे दूरी बना ली और अपने समाज में विवाह करने का निर्णय लिया। आरोप है कि दीपक ने चुपके से पीड़िता के अश्लील फ ोटो और वीडियो बना लिए, जिन्हें उसने रिश्तेदारों और परिचितों के मोबाइल पर भेजना शुरू कर दिया। साथ ही उसने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट कर शादी रुकवाने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी दीपक पुत्र किशनलाल भोई, निवासी पूंजपुर तहसील आसपुर को गिरफ्तार कर सलूम्बर न्यायालय में पेश किया।

रसूख का इस्तेमाल कर दो करोड़ की जमीन हड़पने का मामला दर्ज, कई पुलिस अधिकारियों पर आरोपियों को संरक्षण देने के आरोप
उदयपुर। शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद का एक हाई-प्रोफाइल मामला अब कानूनी और राजनीतिक दोनों स्तरों पर सुर्खियों में है। इस संबंध में न्यायालय की दखल पर छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले में रेंज के आईजी गौरव श्रीवास्तव सहित कई पुलिस अधिकारियों पर आरोपियों को संरक्षण देने के आरोप लगाए गए हैं। जमीन पर बलपूर्वक कब्जे के मामले में परिवादी गोपाल लाल भील निवासी आकोड़िया (चित्तौड़गढ़) ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने धारा 175(3) बीएनएस के तहत संज्ञान लेते हुए पुलिस को मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद 23 मार्च को थाना सुखेर में एफआईआर दर्ज की गई।

शिकायत के अनुसार आरोपी हेमंत शर्मा, निवासी मानसरोवर, जयपुर ने रसूख का इस्तेमाल किया। आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर परिवादी की कृषि भूमि हड़पने की साजिश रची। उसे झूठे मामले में फंसाकर 17 नवंबर 2025 को गिरफ्तार करवाया गया।  मूल खातेदारों को भी पुलिस के जरिए दबाव में लाया गया, 4 दिसंबर 2025 को डमी खातेदार के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री करवा दी गई। उसने यह जमीन करीब 2.09 करोड़ रुपए में वैध रूप से खरीदी थी, जिसे दबावपूर्वक छीन ली गई।

आईजी, डीएसपी सहित पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप
मामले में आईजी गौरव श्रीवास्तव, आरपीएस अधिकारी राजेश यादव, थानाधिकारी रविंद्र चारण सहित अन्य पुलिसकर्मियों नीतेश और सुमेर जाखड़ पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसमें कहा गया है कि पुलिसकर्मियों ने आरोपियों से मिलीभगत कर दबाव बनाया। बंधक बनाकर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए। जातिसूचक अपमान और धमकियां दी गई, कानून का दुरुपयोग कर संपत्ति हड़पने में सहयोग किया गया। आरोप है कि बाद में 4 दिसंबर 2025 को पंजीयन कार्यालय द्वितीय बड़गांव में डमी खातेदार गुमानाराम के नाम पर विक्रय विलेख तैयार कर जमीन का हस्तांतरण करा दिया गया। पुलिस ने मामले को लेकर आरोपी हेमंत शर्मा, सतीश जांगिड़, इरफान, कुलदीप पालीवाल, दिनेश सोनी व ब्रिज कुमावत के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चाजिंर्ग करते समय स्कूटी जली : घर में अफरा-तफरी, घर का सामान भी आग के चपेट में आया
वल्लभनगर। उदयपुर जिले के वल्लभनगर कस्बे में रविवार को चाजिंर्ग के दौरान एक इले्ट्रिरक स्कूटी में अचानक आग लग गई, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार वल्लभनगर निवासी पंकज अग्रवाल ने अपनी इले्ट्रिरक स्कूटी घर के अंदर चाजिंर्ग पर लगाई थी। चाजिंर्ग शुरू होने के करीब 20 मिनट बाद अचानक तेज आवाज आई।

पंकज ने सूझबूझ दिखाते हुए स्कूटी को चाजिंर्ग पॉइंट से अलग किया, लेकिन तब तक बैटरी में आग लग चुकी थी और देखते ही देखते पूरी स्कूटी आग की चपेट में आ गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि घर में रखा अन्य सामान भी इसकी चपेट में आ गया। हालांकि, घटना के समय घर में मौजूद छोटे बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया।

बेकाबू ट्रेलर ने महिला पर्यटक को कुचला : सड़क पर 50 मीटर तक बिखरे शरीर के अवशेषों से लिपटकर फफकती रही बेटी
उदयपुर। गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाइवे पर सोमवार दोपहर करीब 12:20 बजे घसियार के निकट तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि महिला का शरीर टुकड़ों में सड़क पर करीब 50 मीटर तक बिखर गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगोंं का कलेजा उस समय मुंह का आ गया, जब उन्होंने मृतका की बेटी को उसकी मां के अवशेषों से लिपट कर रोते देखा। उन्होंने बड़ी मुश्किल से समझाइश कर उसे वहां से दूर किया। बड़गांव थानाधिकारी किताब देवी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली अनिता (55) पत्नी ब्रज मोहन यादव अपनी बेटी निधि उर्फ निकिता के साथ मेवाड़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के लिए आई थी। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से ट्रेलर लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रेलर गुजरात नंबर का था, जिसमें कोयला भरा हुआ था। महिला अपनी बेटी और पडोसियों के ग्रुप के साथ 3 दिन पहले उदयपुर आई थी।

ट्रेलर मां को घसीटता रहा
बेटी निधि यादव ने पुलिस को बताया कि वे घसियार स्थित श्रीनाथजी के दर्शन करने आए थे। टैक्सी से ग्रुप के लोग एक-एक करके उतर रहे थे। मां ड्राइवर साइड से नीचे उतरी और 5-7 कदम ही चली होगी कि ट्रेलर ने मां को टक्कर मारी। मां ट्रेलर के साथ घसीटता रही और उनके शरीर के टुकड़े होते रहे। हादसे के बाद ट्रेलर ड्राइवर एकबारगी रुका, करीब एक मिनट के बाद ट्रेलर लेकर मौके से भाग गया।

कट्टे में भर मुर्दाघर पहुंचाया शव को
पुलिस ने बताया कि हादसे में अनिता के शव का एक पैर ही बचा। इसके अलावा सारा शरीर बिखर गया। सभी टुकड़ों को एकत्र कर कट्टे में भरा गया। इसके बाद उसे मुर्दाघर लाया गया।
फोटो-

रिश्वत लेते दो कर्मचारी रंगे हाथों गिरफ्तार : बिल भुगतान के बदले मांगी थी 2.10 लाख की घूस, 70 हजार नकद और 1.40 लाख का चेक बरामद
उदयपुर। संभाग के चित्तौड़गढ़ जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को पंचायत समिति कपासन की ग्राम पंचायत सिंहपुर में पदस्थ दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 70 हजार रुपए नकद और 1 लाख 40 हजार का चेक बरामद किया गया है। दोनों कर्मचारियों ने विकास कार्यों के बिल भुगतान की एवज में रिश्वत की मांग की थी। एसीबी चित्तौड़गढ़ इकाई ने ग्राम विकास अधिकारी पारसराम विश्नोई और कनिष्ठ सहायक बाबूलाल शर्मा को 2 लाख 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की गई है। एसीबी के अनुसार परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने ग्राम पंचायत सिंहपुर क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के तहत करीब 12 लाख 80 हजार रुपए के काम कराए थे। इन कार्यों से संबंधित मई और जून 2025 के सात बिल ऑनलाइन फीड कर भुगतान करवाना था।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि इन बिलों के भुगतान के बदले ग्राम विकास अधिकारी और कनिष्ठ सहायक ने उससे 2 लाख 10 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की। लगातार दबाव और परेशानियों से तंग आकर परिवादी ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से संपर्क कर पूरे मामले की शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई गई।  जैसे ही दोनों कर्मचारियों ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, एसीबी टीम ने मौके पर दबिश देकर उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। ट्रैप कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 70 हजार रुपए नकद और 1 लाख 40 हजार रुपए का चेक बरामद किया गया। एसीबी टीम ने दोनों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि इस मामले में कोई अन्य कर्मचारी या अधिकारी शामिल तो नहीं है।

कील लगे पट्टे से रोकी तस्करों की स्कॉर्पियो, 27 कट्टों में भरा 468 किलो डोडा-चूरा जब्त
उदयपुर। जिले की खेरोदा पुलिस ने वाना चौराहे के पास फिल्मी अंदाज में कार्रवाई करते एक स्कॉर्पियो से 27 कट्टों में भरा 468 किलोग्राम अवैध डोडा-चूरा जब्त किया है, हालांकि तस्कर मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। बरामद डोडा-चूरा की बाजार में कीमत करीब 90 लाख रुपए बताई जा रही है। थानाधिकारी सुरेश विश्नोई ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान मंगलवाड़ की ओर से आ रही गुजरात नंबर की स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही चालक ने अचानक गाड़ी मोड़ ली और रॉन्ग साइड में तेज रफ्तार से भागने लगा।

इस दौरान पुलिस ने क स्टॉप स्टिक (कीलों वाली पट्टी) सड़क पर बिछा दी। इससे स्कॉर्पियो का अगला टायर फट गया, लेकिन बावजूद तस्कर कुछ दूरी तक गाड़ी को घसीटतेले गए। पुलिस टीम ने पीछा कर स्कॉर्पियो को घेर लिया। खुद को फंसता देख आरोपी गाड़ी छोड़कर जंगल की ओर भाग गए। तलाशी में पुलिस को गाड़ी में 27 कट्टों में 468 किलो डोडा-चूरा, 5 अलग-अलग नंबरों की फर्जी नंबर प्लेट्स मिली हैं। पुलिस चेचिस नंबर के आधार पर वाहन के वास्तविक मालिक की पहचान कर रही है।

35 हजार की एवज में लिंग परीक्षण : दलाल व आईवीएफ सेंटर संचालिका गिरफ्तार, डॉक्टर ने 30 हजार रुपए लेने के बाद बताई रिपोर्ट
उदयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की पीसीपीएनडीटी टीम ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के एमडी डॉ अमित यादव व एएसपी डॉ हेमंत जाखड़ के निर्देशन में उदयपुर में बड़ी कार्रवाई की गई। 35 हजार रुपए में लिंग परीक्षण करने के मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। जिसमें एक महिला दलाल है तो दूसरी आईवीएफ सेंटर की संचालिका। पीबीआई थाना पुलिस आईवीएफ सेंटर से आवश्यक दस्तावेज सीज कर अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। डॉ. जाखड़ ने बताया कि सूचना मिली थी कि उदयपुर में एक दलाल गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड सेंटर्स में ले जाकर भ्रूण लिंग परीक्षण करवाती है। इस आधार पर पीसीपीएनडीटी (गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम-1994) टीम ने एक योजना बनाकर मूलत: उत्तर प्रदेश हाल उदयपुर निवासी दलाल पूजा सागर से संपर्क साधा और गर्भवती महिला को डिकॉय के रूप में उसके पास भेजा।

35000 में तय किया सौदा
डिकॉय बनी गर्भवती महिला से दलाल महिला ने 35,000 रुपए में लिंग परीक्षण करवाना तय किया। इसके बाद गर्भवती डिकॉय महिला को अमर आशीष हॉस्पिटल एंड टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर में ले गई। इसके कुछ देर बाद गर्भवती महिला सहित दलाल बाहर निकली और गर्भवती महिला को धरा डायग्नोस्टिक सेंटर पर ले गई। यहां जांच के बाद दलाल पूजा गर्भवती को वापस टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर पर ले गई। दलाल और गर्भवती ने बताया कि सेंटर में बुलाकर सेंटर संचालिका 60 वर्षीय डॉ. नीना सक्सेना ने 30 हजार रुपए मांगे और कहा कि पहले पैसे दो फिर बताऊंगी। तीस हजार रुपए देने के बाद डॉ. नीना ने कोख में बेटा होना बताया और कहा कि भ्रूण ठीक है। टीम ने दलाल पूजा सागर पत्नी मोहित सागर और अमर आशीष हॉस्पिटल की संचालिका डॉ. नीना को हिरासत में लिया।

आईटी कंपनी की महिला मैनेजर से गैंगरेप मामला : आरोपियों के वॉयस सैंपल जांच के लिए भेजे, डैश कैम ऑडियो-वीडियो से होगा मिलान
उदयपुर। सुखेर थाना क्षेत्र में गत दिनों चलती कार में आईटी कंपनी की महिला मैनेजर से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के वॉयस सैंपल जांच के लिए एजेंसी को भेजे दिए हैं जिनका डैश कैम के ऑडियो-वीडियो से मिलान किया जाएगा। दूसरी ओर न्यायिक अभिरक्षा में चल रही महिला आरोपी की ओर से पेश जमानत आवेदन पर बुधवार को फैसला होगा। दोनों पक्षों की बहस मंगलवार को पूरी हो गई। गौरतलब है कि गत वर्ष 20 दिसंबर की रात को आईटी कंपनी के सीईओ की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गई महिला मैनेजर को घर छोड़ने के बहाने कार में बिठाकर चलते वाहन में गैंगरेप करने के मामले में पुलिस ने स्काई मरिना अपार्टमेंट सुखाड़िया सर्कल निवासी कंपनी के सीईओ जितेश प्रकाश सिसोदिया पुत्र कचरूलाल मेघवाल, सहयोगी पापग्रह उप्र हाल हितावाला अपार्टमेंट सुखेर निवासी गौरव सिरोही और उसकी पत्नी शिल्पा मेहता सिरोही को बीएनएस की धारा 70(1), 115(2)व 303(ए)में गिरफ्तार किया था।

रिमांड पर लेकर आरोपी दंपती के घर से पीड़िता के मौजे और अंडरगारमेंट बरामद किए थे। पुलिस ने आरोपियों के वॉयस सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं, जिससे कार के डैश कैम में रिकॉर्ड ऑडियो-वीडियो से मिलान किया जा सके। जांच में सामने आया कि घटना से पहले आरोपियों ने रास्ते में एक दुकान से स्मोकिंग से जुड़ा एक आइटम खरीदा था। पुलिस ने दुकान मालिक और कर्मचारी से पूछताछ की है। रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता को आफ्टर पार्टी के लिए शिल्पा सिरोही ने आमंत्रित किया था। आशंका जताई जा रही है कि इसी के सेवन के बाद पीड़िता की हालत बिगड़ी। हालांकि पुलिस ने फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह वस्तु क्या थी। इस मामले में महिला आरोपी शिल्पा की ओर से न्यायालय में जमानत के लिए आवेदन पत्र पेश किया गया है, जिस पर फैसला बुधवार को होगा।

दिशा की बैठक में सांसदों-विधायक में हाई-वोल्टेज ड्रामा : सांसद रावत, रोत और एमएलए डामोर में कहासुनी, सुरक्षाकर्मियों को करना पड़ा बीच-बचाव
उदयपुर। डूंगरपुर कलक्ट्रेट में सोमवार को ऐसा नजारा सामने आया जिससे हर कोई स्तब्ध रह गया, जब उदयपुर के सांसद डॉ.मन्नालाल रावत, बांसवाड़ा से बीएपी सांसद राजकुमार रोत और आसपुर विधायक उमेश डामोर के बीच कहासुनी हो गई। एकबारगी माहौल इतना गर्मा गया कि सुरक्षाकर्मियों को बीच बचाव करना पड़ा। घटनाक्रम के अनुसार सोमवार को डूंगरपुर कलक्ट्रेट में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई, जिसमें सांसद-विधायक के अलावा कलक्टर अंकित कुमार सिंह, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमानसिंह राठौड़, एएसपी मुकेश सांखला सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

क्षेत्र की हर समस्या पर चर्चा हो सकती है : रोत
बैठक की शुरूआत में बीएपी सांसद राजकुमार रोत एजेंडे से हटकर राज्य सरकार के मुद्दे उठाने लगे। इस पर सांसद रावत ने एजेंडे के अनुसार योजनाओं के मुद्दे ही रखने की बात कही। इस पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। रोत बोले कि बैठक का अध्यक्ष मैं हूं और इसमें क्षेत्र की हर उस समस्या पर चर्चा हो सकती है जो जनता से जुड़ी है। बहस तब और बढ़ गई, जब रोत ने सांसद डॉ. रावत से कहा कि तुम यहां माहौल खराब करने आए हो, डूंगरपुर का विकास नहीं चाहते हो। इस पर रावत भी तमतमा उठे और रोत के शब्दों पर जमकर आक्रोश जताया। ऐसे में सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाला।

15 मिनट तक चला ड्रामा
जब यह बहस चल ही रही थी, तभी आसपुर विधायक उमेश डामोर बहस में कूद पड़े। विधायक डामोर और सांसद रावत के बीच तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि डामोर ने सांसद मन्नालाल को धमकाते कहा कि लड़ाई करनी है तो बाहर आ जाओ। यह हाई-वोल्टेज ड्रामा करीब 15 मिनट तक चला। इसके कारण बैठक का माहौल पूरी तरह गरमा गया। सुरक्षाकर्मियों ने आकर बचाव किया। सदन में मौजूद अन्य सदस्यों और प्रशासनिक अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया।

राजनीतिक छिछोरापन : मन्नालाल रावत
सांसद डॉ. रावत ने कहा कि बैठक के दौरान रोत व विधायक ने राजनीतिक छिछोरापन दिखाया है। बीएपी नेताओं को डूंगरपुर और आदिवासी विकास से कोई मतलब नहीं था, बल्कि राज्य सरकार की ओर से कराए जा रहे शिविरों और विकास कार्यों को लेकर हल्की बयानबाजी की। यहां तक कि आंगनवाड़ी कार्यकताओं को लेकर बहुत निंदाजनक टिप्पणी की। सांसद डॉ रावत ने कहा कि बीएपी सांसद व विधायक के इसी रवैये को लेकर उन्होंने बैठक में खुलकर विरोध किया व मोदी की सरकार की ओर से निर्देशित एजेंडा पर ही चर्चा करने का आग्रह किया, जिस पर बीएपी के इन नेताओं ने बाहर निकल कर देखे लेने और अपशब्द कहकर धमकी दी।

विक्रम भट्ट, पत्नी और गवाहों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ, 700 वेंडरों की आवश्यकता बता वसूले रुपए कोई निकला चालक तो कोई मामूली आर्टिस्ट
उदयपुर। फिल्म निर्माण के नाम पर 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में रिमांड पर चल रहे फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी से पूछताछ जारी है। उदयपुर पुलिस ने भट्ट दंपती और गवाहों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की, जिसमें मूवी बनाने के दौरान की शर्तों, पैसों के ट्रांजैक्शन और खर्चों के बिल आदि की बात सामने आई। वहीं यह भी सामने आया कि फिल्मों के निर्माण में 700 वेंडर की आवश्यकता बताई गई। इनके नाम से रुपए की वसूली की गई। इन वेंडरों में कोई तो चालक निकला तो कोई मामूली आर्टिस्ट। ऐसे में पुलिस अब भट्ट दंपती को लेकर मुंबई जाएगी, जहां उनके कार्यालय से रसीदें और लेपटॉप से साक्ष्य एकत्र करेगी। गौरतलब है कि राजस्थान के इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के मालिक डॉ. अजय मूर्डिया ने 17 नवंबर को विक्रम भट्ट समेत 8 लोगों के खिलाफ 30 करोड़ की धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में भट्ट दंपती को 7 दिसंबर को मुंबई से इनके घर से गिरफ्तार किया गया था।

मांगा था 7 दिन रिमांड
एक दिन पहले भट्ट दंपती को उदयपुर कोर्ट में पेश किया गया था। पुलिस ने 7 दिन का रिमांड मांगते कहा था कि उदयपुर से मुंबई की ज्यादा दूरी को देखते हुए मौका तस्दीक और दस्तावेजों की बरामदगी में समय लग सकता है, जिस पर कोर्ट ने 7 दिन का रिमांड दिया था। उदयपुर पुलिस भट्ट और उनकी पत्नी को मुंबई ले जाकर जांच कर सकती है। मूवी बनाने से संबधित खर्च के पूरे हिसाब-किताब के दस्तावेज, वेंडर के बिल और भुगतान की डिटेल मांगी जाएगी। भट्ट के वकील जयकृष्ण दवे ने एक दिन पहले पेशी के दौरान दलील दी थी । कि भट्ट के पास मूवी पर खर्च का सारा हिसाब है, वे इससे जुड़े दस्तावेज दिखाने को तैयार हैं।

-वेंडर को सशर्त जमानत मिली
मामले में 16 नवंबर को वेंडर संदीप और को-प्रोड्यूसर महबूब अंसारी को मुंबई से गिरफ्तार किया गया था। वेंडर को सशर्त जमानत मिल गई थी। वहीं को-प्रोड्यूसर महबूब अंसारी की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी।

पत्नी ने आत्महत्या की तो पति ने बेटे और खुद को भी फंदे से लटकाया : पुलिस को घर में मिला सुसाइड नोट, जानें पूरा मामला
उदयपुर। जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के आत्महत्या करने के बाद पति ने सात साल के बेटे को फंदे पर लटका कर मार दिया। इसके बाद उसने स्वयं भी फांसी लगा ली। मौके पर पहुंची पुलिस को घर में सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लिखा था कि मेरे घरवालों की कोई गलती नहीं है। मैं खुद मर रहा हूं। हेमू (बेटा) की मम्मी मेरे से पहले फंदा लगाकर मर गई थी। कोई भी मेरे मां-बाप को परेशान न करे। ये (पत्नी) मरी, इसलिए हम दोनों भी मरे हैं। डीएसपी राजीव राहर ने बताया कि मसारों की ओबरी गांव में बुधवार शाम 7 बजे घर में शारदा (27) का शव फर्श पर पड़ा मिला, वहीं उसके पति जगदीश (30) पुत्र अमरा मीणा और बेटे हिमांशु उर्फ हेमू (7) फंदे से लटके मिले। जगदीश पेट्रोल पंप पर काम करता था। उसकी पत्नी कुछ समय से निजी क्लीनिक पर काम कर रही थी। घटना के समय जगदीश के माता-पिता कानूवाड़ा करियावर गांव गए हुए थे। दोनों बुधवार शाम को घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था। लोगों को बुलाकर गेट तुड़वाया। अंदर जाने पर जगदीश की मां को बहू और पोते का शव दिखा। दूसरे कमरे में बेटे का शव मिला।

काम से लौटा तो पत्नी फंदे पर लटकी मिली : प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जगदीश काम से घर लौटा तो पत्नी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। इसके बाद अपने बेटे को फंदे से लटका दिया। बेटे की हत्या के बाद दूसरे कमरे में जाकर खुद भी फंदे से लटककर जान दे दी। जगदीश और शारदा की शादी फरवरी 2017 में हुई थी। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रजोल गांव में रहने वाले शारदा के पीहर पक्ष ने रिपोर्ट दी है। शारदा के भाई प्रकाश पुत्र संग्राम मीणा ने रिपोर्ट में बताया कि यह हत्या है या फिर सुसाइड, पुलिस इस मामले की जांच करे। जगदीश के छोटे भाई सुनील कुमार ने भी थाने में रिपोर्ट दी है, जिसमें जांच की मांग की है।