Jhadol MLA Babulal Kharadi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जनजाति क्षेत्रों में हॉस्टल्स में बिना टेंडर सामग्री खरीद पर सदन में घिरे मंत्री, स्पीकर ने दी व्यवस्था
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में बुधवार को आश्रम हॉस्टल (जनजातीय छात्रावासों) में टेंडर प्रक्रिया को लेकर जोरदार बहस और हंगामा हुआ। जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग से जुड़े मुद्दे में विपक्ष ने आरोप लगाया कि टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताएं बरती गईं, पारदर्शिता की कमी है और कुछ ठेकेदारों को अनुचित लाभ पहुंचाया जा रहा है। सदन में कांग्रेस के विधायकों ने सरकार पर हमला बोला। विपक्ष के नेता टीकाराम जूली और अन्य सदस्यों ने कहा कि आश्रम हॉस्टलों के भोजन, निर्माण, रखरखाव और अन्य सुविधाओं से संबंधित टेंडरों में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। उन्होंने दावा किया कि कई टेंडर बिना उचित बोली प्रक्रिया के दिए गए, जबकि कुछ कंपनियां डिफॉल्टर होने के बावजूद लाभान्वित हो रही हैं। विपक्ष ने मांग की कि टेंडर प्रक्रिया की जांच के लिए स्वतंत्र समिति गठित की जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।

इस पर जनजातीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि विभाग द्वारा संचालित सभी आश्रम हॉस्टलों में टेंडर प्रक्रिया ई-टेंडरिंग के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही है। उन्होंने विपक्ष के आरोपों को राजनीतिक बताते हुए कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार में ही छात्रावासों की स्थिति बदतर थी और वेतन भुगतान में भी देरी होती थी। मंत्री ने आश्वासन दिया कि यदि कोई शिकायत या अनियमितता साबित होती है तो जांच कराई जाएगी और दोषी न होंगे। बहस के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। स्पीकर ने कई बार सदन को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन हंगामा कुछ देर तक जारी रहा। विपक्ष ने टेंडर प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेज सदन में पेश करने की मांग की, जिस पर सरकार ने कहा कि सभी प्रक्रियाएं नियमों के अनुसार हैं और आवश्यकता पड़ने पर जानकारी दी जाएगी। स्पीकर ने मंत्री को पूरे मामले की जांच करवाने के निर्देश दिए।

झाड़ोल विधायक बाबूलाल खराड़ी की सोशल मीडिया पर मौत की अफवाह, देना पड़ा जिंदा होने का सबूत
झाड़ोल। सोशल मीडिया जहां कुछ लोगों के लिए मदद का जरिया है, वहीं कुछ लोगों के लिए परेशानी भी खड़ी कर देता है। ऐसा ही मामला रविवार को उदयपुर जिले के झाड़ोल क्षेत्र में सामने आया। यहां झाड़ोल विधायक बाबूलाल खराड़ी की मौत की सूचना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। जैसे ही सूचना विधायक बाबूलाल तक पहुंची, उन्होंने अफवाहों का खंडन किया और बताया कि फिलहाल वे स्वस्थ हैं। इसके लिए बकायदा खराड़ी ने अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की। रविवार को विधायक खराड़ी कोटड़ा में वनवासी परिषद के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इस दौरान उनकी मौत की सूचना तेजी से वायरल हुई।

मौत की सूचना परिजनों तक पहुंचने पर उन्होंने खराड़ी को फोन कर उनका हालचाल जानने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण इलाके में होने की वजह से फोन नहीं लग सका। इसकी वजह से परिजन चिंतित हो गए। कुछ ही देर बाद खराड़ी का घर पर फोन आ गया। इसमें उन्होंने खुद के स्वस्थ होने की बात बताई, तब जाकर परिजनों की सांस में सांस आई। इस पूरे घटनाक्रम के बाद खराड़ी ने सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार करने वाले अज्ञात के खिलाफ मामला भी दर्ज करवा दिया है। खराड़ी ने कहा कि जिंदा व्यक्ति को मृत बताकर माहौल खराब करने की कोशिश की गई है। ऐसे में लापरवाह व्यक्तियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला मैसेज
बताया गया कि झाड़ोल के अडोल गांव के युवक ने व्हाट्सएप स्टेट्स पर लिखा कि झाड़ोल विधायक बाबूलाल खराड़ी की मौत, उप चुनाव की करो तैयारी। युवक ने बिना पुष्टि के इस स्टेट्स को डाला, साथ ही अन्य ग्रुपों में स्क्रीनशॉट भेज दिए, जिससे पूरे झाड़ोल क्षेत्र में सनसनी फैल गई। झाड़ोल मंडल अध्यक्ष नीलमराज पुरोहित ने इसकी सूचना झाड़ोल थाने में दी। पुलिस युवक की तलाश के लिए उसके गांव अडोल गई, लेकिन फिलहाल उसका पता नहीं चल सका है।