Ajmer Dargah - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दरगाह परिसर में युवती का माथा चूमने और प्रपोज की रील्स वायरल, दोनों अंजुमनों व कमेटी कार्मिकों की मुस्तैदी पर सवाल
अजमेर। ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह परिसर में जायरीन के अदब एहतराम पर सख्त निगरानी रखने वाली दोनों अंजुमनों, दरगाह कमेटी के चपरासी व पुलिस कर्मियों की मुस्तैदी को धता दिखाकर कुछ युवक-युवतियों ने आपत्तिजनक हरकतों की रील बनाकर वायरल कर दी। इसका पता चलते ही खादिमों में रोष फैल गया। कुछ खादिमों ने ऐतराज दर्ज कराते हुए दरगाह कमेटी की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। हुआ यूं कि गत दिनों में एक युवक ने लाल रंग का सलवार सूट व दुपट्टा पहने युवती के साथ दरगाह की शाहजहानी मस्जिद परिसर के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया से जारी किए। जिनमें वह उक्त युवती का हाथ चूमकर, उसका सिर अपने कंधे पर रखकर सहलाते हुए और फिर अलग-अलग दिशा से आकर युवती का माथा चूमता नजर आ रहा है। उक्त फोटो-वीडियो दिन के समय का होना दिख रहा है। इसी तरह एक अन्य रील में अन्य युवक एक युवती के सामने घुटनों पर बैठकर गुलाब का फूल देकर अपनी मोहब्बत का इजहार करता दिख रहा है।

फिर कैसी निगरानी
दोनों युगल के वीडियो वायरल होने से दरगाह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होना शुरू हो गए। जबकि दरगाह परिसर में चौबीसों घंटे खादिमों की संस्था सैयद जादगान अंजुमन, यादगार अंजुमन और दरगाह कमेटी के चालीस से ज्यादा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात रहते हैं। उपस्थित रहने वाले खादिमों की नजरों से बेअदबी करने वाले वाले युगल का बच जाना भी आश्चर्य जनक है। अन्यथा वे जायरीन के खड़े होने, चलने और बोलचाल, खाने व पानी पीने के अंदाज को भी बेअदबी दायरे में आते ही रोक-टोक करने में पीछे नहीं रहते हैं।

नवमी का कुल आज : जायरीन ने केवड़ा-गुलाब जल से धोई दरगाह, मदार गेट की दुकानों पर खरीददारों का उमड़ा सैलाब
अजमेर। ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 814वें उर्स में जायरीन ने सोमवार रात्रि दरगाह परिसर के विभिन्न हिस्सों को धोकर नवमी के कुल की रस्म अदा करना शुरू कर दिया। विधिवत रूप से मंगलवार सुबह उर्स सम्पन्न हो जाएगा। सोमवार सुबह से ख्वाजा साहब की दरगाह में जियारत करने वालों का आना जारी रहा। उर्स में आए अधिकांश जायरीन लौटने से पूर्व हाजिरी देने में जुटे रहे। इसके अलावा ख्वाजा के दर पर कव्वाली व गाजे-बाजे के साथ चादर पेश करने वालों से दरगाह क्षेत्र में रौनक रही।

उधर, जायरीन के लौटने की रफ्तार तेज होने से अंदरकोट, दरगाह व नला बाजार सहित मदार गेट की दुकानों पर खरीददारों का सैलाब उमड़ने लगा है। दरगाह के आसपास की दुकानें देर रात तक खुलने के बाद सुबह जल्दी खुल रही हैं। सोमवार रात्रि ईशा की नमाज होते ही जायरीन छठी के कुल की तरह आस्ताना की दीवारों को गुलाब व केवड़ा जल से धोने लगे। जिसे नवमी के कुल के छींटे लगाने की रस्म अदा करना मान रहे थे। हालांकि अंजुमन व दरगाह कमेटी के कार्यक्रम में नवमी के कुल की रस्म मंगलवार सुबह होना तय है। जिसमें सम्पूर्ण दरगाह को धोया जाएगा और सुबह करीब दस बजे अंजुमन की ओर से जायरीन के सकुशल अपने घर पहुंचने की दुआ की जाएगी और शांतिपूर्वक उर्स सम्पन्न करवा देने का शुक्रिया अदा कर उर्स के समापन का ऐलान कर दिया जाएगा।

उर्स की तैयारियां तेज : जगमगाया दरगाह परिसर पुनर्निमित सबीली गेट से आवाजाही शुरू, उर्स का झंडा 17 को चढ़ेगा
अजमेर। ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 814 वें उर्स के लिए 17 दिसम्बर को भीलवाड़ा का गौरी परिवार दरगाह के बुलंद दरवाजा पर झंडा चढ़ाएगा। दरगाह कमेटी ने दरगाह परिसर व कायड़ विश्राम स्थली में जायरीन की सहूलियत के लिए कई तैयारियां की हैं। दरगाह परिसर में अतिरिक्त रोशनी से गुंबद सहित अन्य क्षेत्र जगमगा उठा है।

सबीली गेट का पुनर्निर्माण पूर्ण: कमेटी के अनुसार दरगाह की महफिल खाना के पास स्थित ऐतिहासिक सबीली दरवाजा बरसात में क्षतिग्रस्त होने के कारण उसका पुनर्निर्माण करवा दिया गया है और उसे जायरीन के लिए खोल दिया गया है।

कायड़ विश्राम स्थली में लगने लगे शामियाने: कमेटी ने दरगाह परिसर के अलावा कायड़ विश्राम स्थली में साफ-सफाई कराने के बाद जायरीन के ठहरने के लिए शामियाना लगवाना शुरू कर दिया है। विश्राम स्थली में एक साथ बीस हजार से अधिक जायरीन के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। कमेटी के अनुसार विभिन्न प्रांतों से आने वाली जायरीन की बसें व अन्य वाहन वहीं रुकते हैं।

अजमेर कलेक्ट्रेट परिसर और ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी, जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारी सतर्क
अजमेर। अजमेर में एक बार फिर से कलेक्ट्रेट परिसर और ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला है। उसके बाद जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारी सतर्क हो गए। एडीएम सिटी नरेन्द्र मीणा ने बताया कि कलेक्टर लोकबंधु की ई-मेल आईडी पर आज सुबह करीब सवा 10 बजे एक ई-मेल मिला है। जिसमें अजमेर के कलेक्ट्रेट और दरगाह में आरडीएक्स (विस्फोटक) लगाने और धमाके कराने की धमकी की बात लिखी हुई है। कलेक्टर लोकबंधु ने भी धमकी भरे ई-मेल की पुष्टि की है।

एडीएम सिटी ने बताया कि उसके बाद कलेक्ट्री में पुलिस जाप्ता, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड टीम तुरंत पहुंच गई। जिन्होंने कलेक्ट्रेट को अच्छे से चेक किया। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह भी इसी तरह का धमकी भरा ई-मेल मिला था। जिससे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। पुलिस साइबर सेल ईमेल की जांच करने में जुट गई और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है। प्रशासन ने शहर में भी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है।

ख्वाजा गरीब नवाज ने सूफीइज्म के जरिए अमन व शांति का दिया संदेश
जयपुर। सुन्नी दावते इस्लामी (एसडीआई) की ओर से 1500वां जश्ने ईद मिलादुन्नबी और 813वां उर्से ख्वाजा गरीब नवाज ईदगाह दिल्ली बायपास रोड पर हुआ। जश्ने ख्वाजा गरीब नवाज में मुख्य अतिथि सुन्नी दावते इस्लामी के मौलाना मुहम्मद शाकिर अली नूरी ने ख्वाजा गरीब नवाज की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ख्वाजा गरीब नवाज ने कुरआन मजीद की रोशनी में पूरी इंसानियत को पैगाम दिया। उन्होंने सूफीइज्म के जरिए अमन और शांति का संदेश दिया। पूरी जिंदगी ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती ने कुरान की तालीम को आम करने के साथ ही सूफी बुजुर्गों की शिक्षा को फैलाया। मुख्य वक्ता अल्हाज मौलाना सैयद अमीनुल कादरी ने कहा कि इस्लाम की बुनियादी व नैतिक शिक्षा को आम करने के साथ-साथ मॉडर्न एजुकेशन को भी हासिल करें और इसके प्रति लोगों को जागरूक किया जाए।

उन्होंने समाज में फैली बुराइयों और नशे की लत पर अंकुश लगाए जाने पर बल दिया। हिंदुस्तान सूफी विचार धाराओं औलिया अल्लाह ख्वाजा गरीब नवाज के मानने वालों का देश है। इसमें सूफी विचार और औलिया अल्लाह की सूफि इज्म शिक्षा को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। नौजवानों को समाज सेवा के कामों के लिए जागरूक कर देश और कौम की तरक्की और खुशहाली के लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए। जयपुर शहर मुफ्ती मौलाना मुफ्ती अब्दुस्सत्तार रजवी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ था।

ख्वाजा साहब की मजार पर राजनाथ और पायलट की चादर पेश, अमन चेन की मांगी दुआ
अजमेर। ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 813वें उर्स के अवसर पर केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की ओर से दरगाह में चादर पेश कर दुआ मांगी गई। दरगाह कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष मुनव्वर खान ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से भेजी गई चादर ख्वाजा साहब की मजार पर पेश कर उनका संदेश पढ़कर सुनाया। सिंह ने देशवासियों से ख्वाजा साहब की जीवनी व शिक्षाओं को आदर्श मान उसकी पालना करने का आह्वान किया। खादिम सैयद मुनव्वर नियाजी ने रक्षा मंत्री की चादर पेश कराने के बाद सभी की दस्तारबंदी की और सभी को तबर्रुक भेंट किया। इसी तरह पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की ओर से भेजी गई चादर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष आबिद कागजी ने स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ पेश कर दुआ की।

इसके बाद उन्होंने पायलट का संदेश भी पढ़कर सुनाया। कागजी पायलट की चादर लेकर दोपहर सर्किट हाउस पहुंचे। वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करने के बाद चादर पेश करने के लिए दरगाह रवाना हुए। दरगाह के गेट से सभी ने चादर खोलकर जुलूस के रूप में आस्ताना में ले जाकर ख्वाजा साहब की मजार में पेश कर दुआ मांगी। खादिम सैयद रियासत चिश्ती ने जियारत कराने के बाद सभी की दस्तारबंदी कर तबर्रुक भेंट किया और पायलट के लिए तबर्रुक सौंपा। जियारत कर लौटते समय कागजी ने पायलट का संदेश पढ़कर सुनाया।

दूसरी शाही महफिल सजी दूसरे गुस्ल की रस्म अदा ख्वाजा साहब का 813वां उर्स
अजमेर। ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 813 वें उर्स के लिए गुरुवार की रात महफिल खाना में दूसरी शाही महफिल व आस्ताना में ख्वाजा साहब की मजार को दूसरा शाही गुस्ल देने की रस्म अदा की गई। उर्स के दौरान कुल छह शाही महफिल व इतने ही शाही गुस्ल की रस्म अदा की जाती है। दरगाह कमेटी के कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को ईशा की नमाज के बाद महफिल खाना में दरगाह दीवान सैयद जैनुल आबेदीन अली खां की सदारत में दूसरी शाही महफिल हुई। रात्रि करीब दो बजे आस्ताना में ख्वाजा साहब की मजार को दूसरा शाही गुस्ल देने की रस्म अदा की गई। इसमें खादिमों के साथ दरगाह दीवान उपस्थित थे।

जाफरान की चाय
दरगाह दीवान सैयद जैनुल आबेदीन के सचिव गुलाम नज्मी फारुकी के अनुसार गुस्ल की रस्म के दौरान शाही महफिल जारी रहती है और दीवान साहब के गुस्ल की रस्म से आने के बाद जाफरान व केवड़ा जल की शाही चाय बनाकर लंगर के रूप में वितरित की जाती है। चाय की व्यवस्था ख्वाजा साहब के उर्स की छह दिनों की शाही महफिल में रहती है।

एलईडी बोर्ड पर महफिल का प्रसारण
दरगाह कमेटी ने महफिल खाना के बाहरी ओर बड़ा एलईडी बोर्ड लगाया है जिससे महफिल खाना में होने वाली शाही महफिल का प्रसारण होगा। इस व्यवस्था से महफिल खाना में प्रवेश करने वालों पर खुद-ब-खुद नियंत्रण हो जाएगा और जायरीन महफिल में शामिल हो सकेंगे।

मंत्रालय के सौजन्य से विशेष सजावट
इसी तरह उर्स के लिए दरगाह परिसर में केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलात् मंत्रालय के सौजन्य से अतिरिक्त सजावट की गई है। दरगाह कमेटी यह संदेश प्रसारित कर रही है। इससे झूठा श्रेय लेने वालों पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

दरगाह परिसर से हटाए अतिक्रमण, खादिमों में नाराजगी
अजमेर। उर्स तैयारियों की बैठकों में चेताए जाने के बावजूद कई खादिमों ने दरगाह परिसर में आस्ताना के बाहर व जन्नती दरवाजा के पीछे की ओर रखी अपनी पेटियां व अलमारियां नहीं हटाई। इस पर दरगाह कमेटी और पुलिस प्रशासन ने सुबह संयुक्त कार्रवाई कर अतिक्रमण हटा दिए। इससे कुछ खादिमों में नाराजगी थी, लेकिन अंजुमन सचिव की चेतावनी मिल जाने से उनकी नाराजगी बेअसर हो गई। जिला प्रशासन व दरगाह कमेटी ने दरगाह परिसर में जायरीन की आवाजाही सुगम कराने के लिए अतिक्रमण हटाने के निर्धारित कार्यक्रम के तहत कार्रवाई अंजाम दी। दरगाह थाना पुलिस बल सुबह दरगाह परिसर पहुंच गया। पुलिस वालों ने सहायक नाजिम डॉ. मोहम्मद आदिल व अन्य कर्मचारियों के साथ सवाली बाबा गेट से जन्नती दरवाजा के पीछे की ओर से प्रवेश किया। जन्नती दरवाजे से प्रवेश करने वाले जायरीन की आवाजाही में बाधा पहुंचा रही खादिमों की पेटियों को हटाना शुरू कर दिया। सभी पेटियां व अलमारियां लोहे की चेन से बंधी हुई थीं, इसलिए पुलिस वालों की मौजूदगी में दरगाह कमेटी कर्मचारियों ने उन चेन को काटकर पेटियों व अलमारियों को बाहर निकाला। कुछ पेटियां व अलमारियां काफी भारी थीं। जिन्हें उक्त क्षेत्र से बाहर निकालने में दिक्कत भी हुई।

बैठक में तय हुआ था अतिक्रमण हटाना
मालूम हो कि गत दिनों जिला कलक्टर लोक बन्धु, पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा, उर्स के प्रभारी अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर गजेन्द्र सिंह राठौड़ सहित दरगाह थाना सीआई और पुलिस उप अधीक्षक ने दोनों अंजुमन व दरगाह कमेटी प्रतिनिधियों की बैठक में दरगाह परिसर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्राथमिकता से करने की बात कही थी। जिसमें अंजुमन व दरगाह कमेटी दोनों ने अपनी सहमति प्रदान की थी।

स्वैच्छा से हटाने को कहा था अंजुमन ने
इसके बाद दरगाह कमेटी ने अतिक्रमणों का उल्लेख करते हुए उन्हें स्वैच्छा से हटाने का नोटिस कई जगह चस्पा कराया था। जिस पर कुछ खादिमों ने सहायक नाजिम डॉ. आदिल का विरोध किया था, किंतु दूसरे दिन ही सैयद जादगान अंजुमन के सचिव सैयद सरवर चिश्ती ने खादिमों से स्वैच्छा से अतिक्रमण हटाने का संदेश वायरल किया और एक सूचना भी प्रसारित की थी। हालांकि हुई कार्रवाई के दौरान अंजुमन का कोई भी प्रतिनिधि वहां उपस्थित नहीं था।

यह है अलमारियों-पेटियों में
अधिकांश अलमारियों व बेंचनुमा पेटियों में कुरान अथवा अन्य धार्मिक किताबें रखने के लिए रैक बने थे और बैंचनुमा पेटियों में कुरान रखकर पढ़ने की व्यवस्था थी। जबकि उनका उपयोग बहुत कम जायरीन कर पा रहे थे। उक्त पेटी व अलमारियों का उपयोग खादिमों द्वारा ही किया जा रहा था। वे उक्त पेटियों में जायरीन को दिया जाने वाला तबर्रुक व दस्तार आदि रखना बता रहे हैं। उक्त जगह पर जायरीन द्वारा दान की गई कुरान काफी अधिक संख्या में मिली, जिन्हें दरगाह कमेटी व पुलिस कर्मियों ने काफी अदब के साथ हटाया। पुलिस बल के आस्ताना व जन्नती दरवाजे के पास वर्दी में प्रवेश कर कार्रवाई करने पर कुछ खादिमों ने नाराजगी जताई, लेकिन उर्स व्यवस्था की दलील मिलने और इस कार्रवाई में अंजुमन की सहमति बताए जाने पर खादिमों की नाराजगी काफूर हो गई।

चांदरात आज, सुबह से खुलेगा जन्नती दरवाजा, रजब माह का चांद दिखा तो शुरू हो जाएगा उर्स
अजमेर। इस्लामिक कैलेण्डर में जमादि-उल-आखिरी की 29 तारीख होने से चांदरात होगी। इसी शाम रजब माह का चांद दिखने की संभावना को देखते हुए हिलाल कमेटी की बैठक होगी। कमेटी ने रजब माह का चांद दिखने का ऐलान किया तो ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के उर्स की रस्में तत्काल शुरू हो जाएंगी और सुबह आस्ताना खुलने के साथ, खोला गया जन्नती दरवाजा छठी के कुल तक खुला रहेगा। चांद नहीं दिखने पर सभी रस्में गुरुवार की शाम से शुरू होंगी। ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 813वें उर्स के लिए दरगाह कमेटी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को चांदरात है। शाम को रजब माह का चांद दिखने की सभावना होने से सुबह दरगाह का आस्ताना खुलने के साथ ही जन्नती दरवाजा खोल दिया जाएगा। हिलाल कमेटी ने चांद दिखने का ऐलान किया तो उर्स की शाही महफिल और ख्वाजा साहब की मजार को गुस्ल देने की रस्म बुधवार की रात से ही शुरू हो जाएगी। हिलाल कमेटी ने चांद दिखने की पुष्टि नहीं की तो सामान्य दिनों की तरह दरगाह का आस्ताना रात्रि करीब दस बजे बंद होगा और इसके साथ सुबह खोला गया जन्नती दरवाजा भी बंद कर दिया जाएगा। जो गुरुवार की सुबह पुन: खुलेगा और ख्वाजा साहब की छठी के कुल के समय बंद होगा।

-कलंदर दरगाह में पेश करेंगे छड़ी
चांदरात होने से महरौली से छड़ी लेकर पैदल आने वाले कलंदरों का जत्था शाम करीब साढ़े चार बजे दरगाह में जुलूस के रूप में छड़ी पेश करने आएगा। इसके बाद एक साथ आए सभी कलंदर अपने-अपने ठिकानों पर चले जाएंगे। जो छठी के कुल के समय दागोल की रस्म अदा करने के लिए पुन: सैयद नातवान शाह बाबा की दरगाह में एकत्र होंगे और वहां से अपने करतब दिखाते आएंगे।

दरगाह शिव मन्दिर ही है, जिसे मूल स्वरूप प्रदान करेंगे : विष्णु गुप्ता
अजमेर। अखिल भारतीय हिन्दू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने कहा कि वर्शिप ऐक्ट में मन्दिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च जैसे मामले ही आते हैं, जो कि पूजा स्थल हैं। दरगाह इनमें से किसी भी श्रेणी में नहीं आती। क्योंकि दरगाह पूजा स्थल नहीं है। न्यायालय से इसका सर्वे कराने की मांग की जाएगी। गुप्ता ने अजमेर में वैशाली नगर स्थित तपस्वी भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दरगाह वास्तव में एक शिव मन्दिर है, जिसे आतताइयों ने विकृत कर दिया है। अब हमारा प्रयास है कि इस शिव मन्दिर को पुन: उसका मूल स्वरूप प्रदान किया जाए। सनातनी होने के नाते दरगाह में मन्दिर होने पर मुकदमा करने का मेरा संवैधानिक अधिकार है और पर्याप्त सबूत भी मेरे पास हैं।
उन्होंने कहा, मुझे स्थानीय लोगों से भी निरन्तर नए साक्ष्य उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिन्हें मैं न्यायालय में प्रस्तुत कर मन्दिर होने की पुष्टि करूंगा। इसके लिए ही हमने न्यायालय का सहारा लिया है। उन्होंने कहा कि मेरा उद्देश्य किसी वर्ग विशेष की भावनाओं को आहत करना नहीं है।
विश्व हिन्दू पीठ हरिद्वार के अध्यक्ष मदन आचार्य ने कहा कि यह सर्व विदित है कि 11वीं शताब्दी के पूर्व कोई भी मस्जिद या मजार भारत में नहीं थी। मुगल शासकों ने यहां आकर मन्दिरों को तोड़कर मस्जिदें और मजार बनवाईं। इसके साक्ष्य के रूप में उन्होंने अनेक ग्रन्थ भी पत्रकारों के सामने प्रस्तुत किए।

सनातन धर्म रक्षा संघ अजयमेरु राजस्थान के अध्यक्ष पूर्व जज अजय शर्मा ने कहा कि आज प्रेस कॉन्फ्रेंस रखने का मुख्य उद्देश्य वादी विष्णु गुप्ता के विषय में फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करना है। क्योंकि लोग उनके बारे में अनर्गल बातें कर अजमेर का सौहार्दपूर्ण वातावरण बिगाड़ रहे हैं। कुछ समय बाद ही उर्स मेला शुरू होने वाला है। जिसमें कुछ लोग वैमनस्यता पैदा कर अजमेर शहर का वातावरण बिगाड़ने पर उतारू हैं। उन्होंने प्रशासन, पुलिस और सरकार का वादी विष्णु गुप्ता को पुलिस सुरक्षा देने पर आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दरगाह में अकीदत के फूल और मखमली चादर पेश की
अजमेर। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना गुरुवार दोपहर को अपने प्रतिनिधिमंडल व रिश्तेदारों के साथ अजमेर पहुंची। यहां कुछ देर सर्किट हाउस रुकने के बाद उन्होंने विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में अकीदत के फूल और मखमली चादर पेश की। उन्होंने गरीब नवाज की बारगाह में हाजिरी लगाकर दोनों मुल्कों के बीच अमन चैन और भाईचारे की दुआ मांगी। शेख हसीना के अजमेर दौरे के चलते पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से दरगाह को पूरी तरह ख़ाली करा दिया था। दरगाह शरीफ व सर्किट हाउस के अलावा भी उनके गुजरने वाले रास्ते में सभी जगह हथियारबंद जवानों को तैनात किया गया था। दरगाह में शेख हसीना का करीब 1 घंटे का कार्यक्रम रहा, दरगाह पहुंचने पर शेख हसीना का नगाड़े बजाकर भव्य स्वागत किया गया और इस मौके पर उन्हें चुनरी उढ़ाकर मोमेंटो भेंट किया गया। इसके बाद वह वापस सर्किट हाउस पंहुची। उल्लेखनीय है कि शेख हसीना की यह ख्वाजा साहब की दरगाह पर चौथी यात्रा है। उनकी जियारत के समय दरगाह को सुरक्षा के लिहाज से पूरी तरह खाली करा दिया गया था। शेख हसीना गुरुवार शाम 3 बजे अजमेर से जयपुर लौट गई।

शुक्रवार रात को चांद दिखा तो मोहर्रम महीने का होगा आगाज
अजमेर। राजस्थान के अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में शुक्रवार को चांद रात होने से कव्वालियों का दौर थम जाएगा और गमगीन दिनों का आगाज होगा। इस दौरान मुस्लिम परिवारों में खुशी के कामकाज भी नहीं किए जाएंगे। पुष्ट जानकारी के मुताबिक कल रात चांद दिखाई देने पर मोहर्रम महीने का आगाज होगा और अगर चांद नहीं दिखाई दिया तो अगले दिन शनिवार से मोहर्रम महीना शुरु हो जाएगा और इमाम हुसैन की चौकी धोने की रस्म अदा की जाएगी। इस दौरान दरगाह में कव्वालिया पूरी तरह बंद रहेगी। खादिम समुदाय हरे लिबास के साथ हुसैनी रंग में नजर आएगा। खादिम समुदाय की ओर से दरगाह में धार्मिक रस्मों को पारंपरिक तरीके से अदा करने का काम होगा। अंदरकोटियान पंचायत प्रशासन द्वारा जारी होने वाली तलवारों से हाईदौस खेलने की भी तैयारी कर रहा है। कनवीनर एस.एम. अकबर बैठक लेकर परंपरागत तरीके से हाईदौस की तैयारी में जुटे हैं। इधर, दरगाह कमेटी सदर सैयद शाहिद रिजवी अजमेर में मौजूद रहकर कायड़ विश्राम स्थली पर जायरीनों की सहुलियत प्रशासनिक सहयोग से जुटा रहे हैं। वे आज उर्स सब कमेटी की बैठक लेंगे। प्रशासन अस्थायी बैरिकेडिंग कर दरगाह की ओर एकतरफा यातायात की व्यवस्था कर रहा है ताकि जायरीनों के आवागमन में कोई परेशानी न हो। बरसात के मौसम को देखते हुए दरगाह बाजार मेला क्षेत्र टूटी सड़कों के कारण बाधक बना हुआ है।