amit shah - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कश्मीर की सुरक्षा स्थिति पर उच्चस्तरीय बैठक : सुरक्षा एजेंसियों को घुसपैठ पर अंकुश लगाकर आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश, गृह मंत्री ने कहा- आतंकवाद को पूरी तरह समाप्त करने के लिए सरकार कटिबद्ध
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में सभी सुरक्षा एजेंसियों को घुसपैठ पर पूरी तरह अंकुश लगाने का लक्ष्य रखकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। अमित ने जम्मू और कश्मीर की सुरक्षा स्थिति पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति पर एक महत्तवपूर्ण समीक्षा बैठक की थी, जिसमें थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, और केन्द्रीय गृह सचिव सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया था।

बैठक को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार, जम्मू और कश्मीर से आतंकवाद को पूरी तरह समाप्त करने के प्रति कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के निरंतर और समन्वित प्रयासों के कारण जम्मू और कश्मीर में आतंकवाद का इकोसिस्टम काफी कमजोर हो गया है। गृह मंत्री ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को जीरो इंफिल्ट्रेशन का लक्ष्य रखकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी सुरक्षा एजेंसियां घुसपैठ और आतंकवाद पर कठोर कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के अस्तित्व को जड़ से खत्म करना हमारा लक्ष्य होना चाहिए।

नार्को नेटवर्क से घुसपैठ और आतंकियों को अपनी गतिविधियां चलाने में समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि नार्कोटिक्स के व्यापार से प्राप्त पैसे से हो रही टेरर फंडिंग के खिलाफ तत्परता से कार्रवाई करने की जरूरत है। एजेंसियों से नए आपराधिक कानूनों के मद्देनजर फ़ोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी  के पदों में नई नियुक्तियां करने का निर्देश दिया।

उन्होंने आतंकवाद-मुक्त जम्मू और कश्मीर के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की नीति पर बल दिया। उन्होंने सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को खत्म करने के लिए तालमेल के साथ काम करना जारी रखने का निर्देश दिया। गृह मंत्री ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा परिदृश्य के सभी मानकों में महत्वपूर्ण सुधार के लिए सुरक्षा एजेंसियों के प्रयासों की सराहना की। बैठक में जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल  मनोज सिन्हा, केन्द्रीय गृह सचिव, आसूचना ब्यूरो के निदेशक, जम्मू और कश्मीर के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक सहित गृह मंत्रालय और जम्मू कश्मीर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

महाकुंभ में शाह ने लगायी पवित्र डुबकी, परिवार संग की पूजा अर्चना
महाकुम्भनगर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मठों, मंदिरों और अखाड़ों के संतों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संगम में पवित्र डुबकी लगाई। संत समाज ने उन्हें वैदिक विधि से स्नान करवाया और मां गंगा का पावन जल गृहमंत्री पर छिड़ककर पूजा-अर्चना कराई। स्नान के बाद गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने संगम पर ही विशेष पूजा अर्चना की और संगम आरती में भी हिस्सा लिया। इस दौरान, गृहमंत्री अमित शाह के साथ उनकी पत्नी सोनल शाह, बेटे जय शाह और पुत्र वधु व पोतियों ने भी स्नान और पूजा पाठ में हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृहमंत्री को कुम्भ कलश भी भेंट में दिया, जबकि साधु संतों ने उन्हें माला पहनाई और चंदन व टीका लगाया।

भगवा वस्त्रों में गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने जूना पीठाधीश्वर अवधेशानंद, निरंजनी पीठाधीश्वर कैलाशानंद और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी, बाबा रामदेव समेत अन्य संतों के साथ संगम में डुबकी लगाई। संतों ने गृहमंत्री को वैदिक विधि से स्नान कराया और उन पर संगम का जल छिड़का। इसके बाद गृहमंत्री ने सूर्य को अर्घ्य भी दिया। इसके बाद तीर्थ पुरोहितों ने गृहमंत्री और मुख्यमंत्री की संगम स्थल पर ही विशेष पूजा अर्चना संपन्न कराई और फिर विशेष संगम आरती का भी आयोजन हुआ। संगम पर मां गंगा, यमुना और सरस्वती के जयकारे गूंजे। इस दौरान शाह परिवार के सबसे छोटे सदस्य को भी संतों का आशीर्वाद मिला। पूजा की वेदी पर मुख्यमंत्री योगी ने भी बच्चियों को दुलराया और उनसे हंसी ठिठोली की। इसके बाद हर हर महादेव के उद्घोष के बीच शाह और योगी ने मां गंगा और भगवान भास्कर को प्रणाम किया।

अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगम स्नान के बाद वैदिक मंत्रों और श्लोकों के बीच पूजन अर्चन किया। पूजा के बाद संगम आरती भी कराई गई। इस दौरान गृहमंत्री के साथ उनकी पत्नी, पुत्र, पुत्रवधु समेत पूरा परिवार मौजूद रहा। परिवार के लोगों ने भी स्नान के बाद पूजा और आरती में हिस्सा लिया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह मंत्री को चांदी का कुम्भ कलश भेंट किया। यहां से वो सीधा अक्षय वट के लिए रवाना हो गए। संगम स्नान और पूजन के दौरान उनके साथ जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि, निरंजनी अखाड़े के पीठाधीश्वर कैलाशानंद, बाबा रामदेव, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी, जूना अखाड़े के हरिगिरि समेत तमाम अखाड़ों के वरिष्ठ महंत भी मौजूद रहे।

इससे पहले, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगम में अरैल स्थित वीआईपी घाट से प्रवेश किया। दोनों नेताओं ने क्रूज की सवारी की। मां गंगा को प्रणाम किया। इसके बाद साइबेरियन पक्षियों को दाना भी खिलाया। क्रूज पर बने विशेष कक्ष में गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी ने जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद, अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक महंत हरि गिरी और अध्यक्ष महंत प्रेम गिरी के साथ महाकुम्भ पर विशेष मंत्रणा की। संगम स्नान के दौरान बाबा रामदेव और सतुआ बाबा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अलग से डुबकी लगवाई। संगम स्नान के बाद स्वामी रामदेव ने मुख्यमंत्री योगी का हाथ पकड़कर विशेष योग आसन ताड़ासन भी कराया।

गृह मंत्री अमित शाह ने जारी किया दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प पत्र का तीसरा भाग
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह तथा सहकारिता मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को पार्टी के संकल्प पत्र का तीसरा भाग जारी किया। शाह ने कहा कि भाजपा की संस्कृति काम करने की है, जबकि दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की संस्कृति है कि वादे करके आ जाओ, अगले चुनाव में फिर भोला चेहरा बनाकर खड़े हो जाओ।
शाह ने आप सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि “केजरीवाल ने दिल्ली में स्कूलों और मंदिरों, गुरुद्वारों को भी नहीं बख्शा। सबके ठेके दे दिए, हजारों करोड़ रुपये का घोटाला किया।” उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने हर चुनाव में सिर्फ झूठे वादे किए हैं, लेकिन भाजपा कोरे वादे नहीं करती।

गौरतलब है कि इस साल भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने संकल्प पत्र को तीन भाग में जारी किया है। भाजपा ने 17 जनवरी को विकसित दिल्ली संकल्प पत्र का पहला हिस्सा जारी किया था। इसको जारी करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने इसे 'विकसित दिल्ली की नींव' बताया था। इसके बाद 21 जनवरी को संकल्प पत्र का दूसरा हिस्सा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने जारी किया था। शाह ने कहा कि “हम चुनाव को बहुत गंभीरता से लेते हैं। भाजपा कोरे वादे नहीं करती है। जो कहती है, उसे पूरा करती है। हमने संकल्प पत्र को तैयार करने के लिए सुझाव मांगे थे और एक लाख 8 हजार लोगों ने अपना सुझाव दिया। वहीं, 62 प्रकार के समूहों की बैठक की गई। ये सुझाव, दिल्ली का बजट और दिल्ली की जरूरतों को ध्यान में रखकर ये संकल्प पत्र बनाया गया है।”

उन्होंने केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा उनकी सरकार ने ढेर सारे वादे किए थे, जिन्होंने पूरा करने के लिए इनके पास न उत्साह है, न संकल्प। उन्होंने कहा कि “केजरीवाल ने कहा था कि मैं, मेरी सरकार और कोई मंत्री सरकारी बंगला नहीं लेगा। बंगला लिया। यही नहीं, 51 करोड़ से ज्यादा खर्च कर और 4 बंगले मिलाकर एक शीश महल बनाया। करोड़ों के पर्दे, लाखों के सोफा और एलईडी लगावाए।।”

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि आप ने मोहल्ला क्लिनिक बनाकर दिल्ली को ठगने का काम किया है। लोग पूछते हैं कि ऑपरेशन कराना है, कहां जाएं। मोहल्ला क्लिनिक के अंदर ऑपरेशन, एक्स-रे हो रहे हैं क्या। क्या विशेषज्ञ डॉक्टर हैं। मोहल्ला क्लिनिक के नाम पर आप अस्पतालों के वादे से मुकर गए। बिस्तरों की संख्या दोगुना करने, 07 दिन स्वच्छ और मुफ्त जल देने का वादा भी नहीं किया था।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल और उनके मंत्री हर दिन में 3 संवाददाता सम्मेलन करके दूसरे राज्यों पर आरोप लगाते हैं, ये खुद प्रदूषण दूर नहीं करते। उन्होंने कहा कि “भ्रष्टाचार मुक्त करने का वादा किया था और आप, आपके मंत्री भ्रष्टाचार के मामले में ही जेल गए। जमानत मिलते ही कहते हैं कि मैं पाक-साफ हूं। आप मुगालते में रहिए, न जनता को मूर्ख बनाइए। जमानत है, केस चलना है। बेल को क्लीन चिट कहकर आप आरोपों से बच नहीं सकते।”

शाह ने कहा कि दिल्ली में कभी भी भ्रष्टाचार का स्तर इतना बड़ा नहीं हुआ, जितना केजरीवाल ने किया है। उन्होंने कहा कि “शराब नीति बनाने में उनकी आय कैसे बढ़ेगी, इसका ध्यान रखा। 5400 करोड़ का राशन वितरण घोटाला, 4500 करोड़ बस घोटाला, 571 करोड़ का सीसीटीवी घोटाला, 2800 करोड़ का जल निगम घोटाला हुआ।” उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार ने 10 साल में दिल्ली के बुनियादी ढांचे के विकास की जिम्मेदारी ली है। हमने 15 हजार रेलवे, 21 हजार करोड़ हवाई अड्डा और 41 हजार करोड़ रुपये सड़कों पर खर्च किया है। केंद्र सरकार काम नहीं करती, तो आज दिल्ली रहने लायक नहीं होती।

उन्होंने कहा कि “हमने 73 लाख लाभार्थी अन्न योजना, ढाई लाख लाभार्थी रेहड़ी-पटरी वालों को लोन दिया। 488 दुकानों पर सस्ती दवाइयां दीं। श्रम योगी मानव धन में 11 हजार सब्सक्राइबर बने। जन-धन योजना में 65 लाख खाते खोले, 17 से ज्यादा किसानों को किसान सम्मान निधि का फायदा मिला। उजाला योजना के तहत एक करोड़ 30 लाख बल्ब बांटे। वादे करना और काम करना भाजपा की संस्कृति है। आप की संस्कृति है कि वादे करके आ जाओ, अगले चुनाव में फिर भोला चेहरा बनाकर खड़े हो जाओ।” गृहमंत्री ने कहा कि “चुनाव में गंभीर झूठ फैलाया जा रहा है। मैं अपने बंगले पर एक कर्मचारी से मिला। उसने कहा कि मेरे फोन पर कहा जा रहा है कि भाजपा आएगी तो सभी योजनाएं बंद कर दी जाएंगी। मैंने सार्वजनिक जीवन में ऐसा झूठा चुनाव प्रचार नहीं देखा। पत्थर की लकीर है कि कोई योजना बंद नहीं होगी। मेरी अपील नहीं सुनेंगे, अन्ना को नहीं सुना। सर जी ऐसी झूठी बातें फैलाकर सार्वजनिक जीवन का मजाक उड़ा रहे हैं।”

स्पेशल ब्रांच ने दिल्ली पुलिस को दिए इनपुट, मोदी, शाह समेत कई नेताओं पर हमले की आशंका
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने दो दिन पहले दिल्ली पुलिस को इनपुट दिए हैं कि चुनाव प्रचार के दौरान तीनों बड़ी राजनीतिक पार्टियों भाजपा, आप व कांग्रेस के बड़े नेताओं पर हमला हो सकता है। इनमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस के नेता संदीप दीक्षित व आप के अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया व मुख्यमंत्री आतिशी शामिल हैं। शरारती तत्वों के निशाने पर पार्टियों के बड़े नेता शामिल हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने नेताओं पर जानलेवा हमले के जो इनपुट मिले हैं उनमें ये नहीं बताया गया है कि हमला कैसे हो सकता है। हालांकि ये इनपुट गंभीर हैं कि नेताओं पर हमला हो सकता है। आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। पार्टी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के गुंडों ने चुनाव प्रचार के वक्त अरविंद केजरीवाल पर ईंट-पत्थरों से हमला किया है। प्रवेश वर्मा केजरीवाल को घायल कर उन्हें प्रचार करने से रोकना चाहते हैं।

प्रवेश वर्मा का जवाब
वहीं हमले के आरोप में प्रवेश वर्मा ने कहा कि केजरीवाल ने हमारे कार्यकर्ताओं पर गाड़ी चढ़ा दी। इसमें मेरे एक कार्यकर्ता का पैर टूट गया है। आप ने ट्वीटर पर इसका वीडियो जारी कर लिखा, हार के डर से बौखलाई बीजेपी, अपने गुंडों से करवाया अरविंद केजरीवाल पर हमला। बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के गुंडों ने चुनाव प्रचार करते वक्त अरविंद केजरीवाल पर ईंट-पत्थरों से हमला कर उन्हें चोट पहुंचाने की कोशिश की ताकि वो प्रचार न कर सकें। बीजेपी वालो, तुम्हारे इस कायराने हमले से केजरीवाल डरने वाले नहीं हंै, दिल्ली की जनता तुम्हें इसका करारा जवाब देगी। उल्लेखनीय है कि खुफिया विभाग ने पहले ही इस तरह के इनपुट पुलिस को दिए हैं कि दिल्ली में बड़ी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं पर हमला व जानलेवा हमला हो सकता है। ये हमला आतंकी भी हो सकता है, जिन नेताओं पर हमला होने के इनपुट मिले हैं, उनमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, आप के संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत 12 से अधिक राजनेता शामिल हैं।

बढ़ाई जा सकती है सुरक्षा
दिल्ली पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि जल्दी ही नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने पर विचार-विर्मश किया जा रहा है। इसके अलावा रैली व जनसभाओं में सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ सादा वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। सभी जिला पुलिस को नेताओं की सुरक्षा के साथ चुनावी जनसभाओं व घर-घर प्रचार अभियान के तहत विशेष नजर रखने के लिए कहा गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री को लेकर विशेष इनपुट मिले हैं
खुफिया विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री व आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमले के विशेष इनपुट मिले हैं। ये इनपुट देश के खुफिया विभाग ने दिए हैं। इसके बाद उनकी चुनावी रैलियां व सभाओं में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। साथ ही उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

राजधानी की कानून व्यवस्था में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी: अमित शाह
नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यहां वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिल्ली में कानून व्यवस्था की समीक्षा की और कहा कि राजधानी की कानून व्यवस्था में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। सूत्रों के अनुसार बैठक में गृह सचिव गोविंद मोहन, गुप्तचर ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा और अनेक वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। सूत्रों ने बताया कि शाह ने कहा कि अपराध के विरुद्ध सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। इसलिए दिल्ली की कानून व्यवस्था में किसी प्रकार की कोताही स्वीकार्य नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिल्ली पुलिसकर्मी की व्यक्तिगत जवाबदेही है  कि हर एक दिल्लीवासी खुद को पुर्णत: सुरक्षित महसूस करे। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उन्हें देख दिल्लीवासियों में सुरक्षा का भाव और अपराधियों में भय का भाव पैदा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस को नागरिक सुरक्षा से सम्बंधित महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विशेष कार्ययोजना बनाकर अभियान चलाना चाहिए और बच्चों, महिलाओं तथा वरीष्ठ नागरिकों की सुरक्षा दिल्ली पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए।

अमित शाह भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो करेंगे
अजमेर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह अजमेर जिले के विजयनगर एवं नसीराबाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा तथा रोड शो करेंगे।

अजमेर देहात भाजपा अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा ने बताया कि प्रदेश से मिले अधिकृत कार्यक्रम के मुताबिक शाह कल मसूदा विधानसभा के विजयनगर में भाजपा  प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह कानावत तथा नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा  प्रत्याशी रामस्वरूप लाम्बा के समर्थन में आमसभा करेंगे।

अजमेर शहर भाजपा अध्यक्ष रमेश सोनी ने बताया कि शाह सायं चार बजे अजमेर  पहुंच कर दोनों क्षेत्रों अजमेर उत्तर एवं दक्षिण विधानसभा क्षेत्रों के  प्रत्याशियों क्रमश: वासुदेव देवनानी एवं अनीता भदेल के समर्थन में रोड शो कर उन्हें जीताने की अपील करेंगे। शहर भाजपा शाह के रोड शो को लेकर उत्साहित है और तैयारियों में जुटी है।

बताया जा रहा है कि भाजपा स्टार प्रचारक अमित शाह शाम सात बजे किशनगढ़ हवाई अड्डे से दिल्ली लौट जायेंगे।

वसुंधरा दिल्ली में नड्डा आबू में, पूर्व सीएम वसुंधरा शाह से मिलने पहुंचीं
माउंट आबू।  प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां बढने के साथ ही अगले साल होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारियों शुरू कर दी है। भाजपा लगातार राजस्थान में अलग-अलग कैंप आयोजित कर कार्यकतार्ओं को मैसेज देने को लेकर भाजपा में भी सरगर्मियां तेज हो गई है। इसको लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नडडा माउंट आबू में तीन दिन का ट्रेनिंग कैंप आयोजित कर पार्टी पदाधिकारियों के साथ जीत का मंत्र दे रहे हैं। मंगलवार को कैंप के अंतिम दिन भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, राजनीति में घर वालों को शामिल मत करो। मुझको बनाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता हैं, ना कि उनके घर वाले हैं। वहीं, वसुंधरा राजे के दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात करने की खबरों से राजनीति गर्मा गई है। इससे पहले सुबह जेपी नड्डा उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट से सड़क मार्ग के जरिए माउंट आबू पहुंचे। उन्होंने यहां नेताओं और कार्यकतार्ओं को संबोधित किया। कैंप में नेताओं से कहा गया है कि मोदी सरकार की जनकल्याण की योजनाओं, उपलब्धियों, राम मंदिर निर्माण, जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटाने की जानकारी 52000 बूथ के लाखों कार्यकर्ताओ तक पहुंचाई जाए। दूसरी ओर पूर्व उट वसुंधरा राजे ने तीनों दिन बीजेपी के ट्रेनिंग कैंप से दूरी बनाए रखी। सूत्रों के मुताबिक राजे दिल्ली पहुंच गईं। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से करीब 45 मिनट मुलाकात की। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से जोड़कर इसे दिखा जा रहा है। 9 जुलाई को अमित शाह के जयपुर दौरे के वक्त शाह ने सभी नेताओं से एक साथ मुलाकात की थी। अलग से मुलाकात को लेकर भी सियासी चचार्एं शुरू हो गई हैं।

कोई भी पार्टी से बड़ा नहीं होता

नड्डा ने कहा कि राजनीति में अपने घरवालों को इन्वॉल्व मत करो। कोई भी व्यक्ति पार्टी से बड़ा नहीं होता है। पार्टी का भला होगा,तो ही आप सबका भला होगा। राजनीति में सबकी बारी आती है। मैं का भाव नहीं रखकर हम का भाव रखें। नड्डा ने सियासी मैसेज देते हुए कहा कोई ये कहे कि मुझे पार्टी में 20 साल हो गए मेरा क्या हुआ, तो वह ऐसी सोच लाने से पहले सोचे कि आपका 20 साल में पार्टी के लिए कितना योगदान रहा है। नड्डा ने कहा राजस्थान में 2023 और केन्द्र में 2024 हमारा है। उन्होंने बूथ, शक्ति केन्द्र और मंडल को मजबूत करने के लिए सभी नेताओं से टाइमबाउंड और स्ट्रक्चर्ड दौरे (प्रवास) करने को कहा। राजस्थान बीजेपी के सभी नेताओं ने पिछले कुछ दिनों से लगातार ढट नरेन्द्र मोदी के भाषण, घोषणाओं, जनहित के फैसलों, कार्यक्रमों को ट्वीट करने, पीएम के ट्वीट को रिट्वीट करने और अपने सोशल मीडिया पेज पर मोदी और केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को शेयर करना भी शुरू कर दिया है।

लगातार कर रहे हैं दौरा

जेपी नड्डा का पिछले 4 महीने में यह राजस्थान का चौथा दौरा है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी तीन दिन पहले 9 जुलाई 2022 को जयपुर आए। प्रदेश बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर कोर टीम से मुलाकात की। विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर फीडबैक लिया।