Natioanl News - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जम्मू: इंटरनेशनल बॉर्डर पर अरनिया सेक्टर में फिर दिखा ड्रोन, BSF की फायरिंग के बाद हुआ गायब
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अरनिया सेक्टर में एक बार फिर ड्रोन दिखा है। यह पाकिस्तानी ड्रोन तड़के 4.25 बजे अंतरराष्ट्रीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों की फायरिंग के बाद यह वापस चला गया। बीएसएफ का कहना है कि यह बॉर्डर पर निगरानी के लिए भेजा गया था। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने आज सुबह लगभग 4:25 बजे पाकिस्तानी हेक्साकॉप्टर पर फायरिंग की, जो अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा को पार करने की कोशिश कर रहा था। फायरिंग से हेक्साकॉप्टर तुरंत वापस चला गया। उन्होंने कहा कि हमारे जवान अलर्ट हैं और किसी भी चुनौती का जवाब देने के लिए तैयार हैं।

बता दें कि पिछले 5-6 दिनों से जम्मू में संदिग्ध ड्रोन दिखने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसकी शुरुआत सबसे पहले शनिवार-रविवार की रात को हुई थी, जब जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन से विस्फोटक गिराए गए थे। इसमें एयरफोर्स के 2 जवानों को हल्की चोटें आई और एक बिल्डिंग की छत को नुकसान हुआ। इसके बाद रविवार-सोमवार की रात को भी जम्मू के कालूचक मिलिट्री बेस पर ड्रोन नजर आया। फिर सोमवार देर रात सुंजवान मिलिट्री स्टेशन के पास संदिग्ध ड्रोन दिखा।

लगातार हो रही ड्रोन एक्टिविटी के बाद सरकार और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई है और काउंटर ड्रोन पॉलिसी बनाने पर काम शुरू कर दिया है। इस बीच डीआरडीओ के एंटी-ड्रोन सिस्टम की चर्चा जारी है। इस एंटी-ड्रोन सिस्टम पर पिछले तीन साल से काम चल रहा है। डीआरडीओ के मुताबिक, यह सिस्टम तीन किलोमीटर के दायरे में आने वाले छोटे ड्रोन का पता लगाकर उसे जाम कर देता है। इसके साथ ही यह सिस्टम 1 से 2.5 किलोमीटर के दायरे में आए ड्रोन को अपनी लेजर बीम से निशाना बनाते हुए उसे नीचे गिरा देता है। अगले 6 महीनों में एंटी ड्रोन सिस्टम सेना को मिल सकता है।

गुजरात: मानहानि मामले में सूरत कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी, मोदी सरनेम को लेकर की थी विवादित टिप्पणी
सूरत। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद राहुल गांधी आपराधिक मानहानि के एक मामले में गुरुवार को गुजरात के सूरत शहर की एक अदालत में पेश हुए। राहुल गांधी चीफ जूडिशियल मजिस्ट्रेट ए एन दवे की कोर्ट में पेश हुए और उन्होंने अपना बयान दर्ज कराया। इससे पहले उन्होंने ट्वीट किया था कि अस्तित्व का पूरा रहस्य ही भयमुक्तता है। राहुल गांधी कोर्ट में पेशी के बाद नई दिल्ली लौटने के लिए हवाई अड्डा रवाना हो गए। शिकायतकर्ता के वकील ने बताया कि कोर्ट ने राहुल गांधी से उनके 2019 के भाषण के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत रूप से उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। कोर्ट ने 2 गवाहों को पेश करने की हमारी याचिका खारिज कर दी, जो सरकारी कर्मचारी हैं। इसलिए हमने हाईकोर्ट से संपर्क किया। अगर वह हमारी याचिका स्वीकार करता है, तो उन्हें फिर से आना होगा। 12 जुलाई को मामले में अगली सुनवाई होगी।

यह मामला सूरत के स्थानीय भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने दायर किया था। आरोप है कि 2019 के पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी रैली में पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी और भगोड़े व्यवसायी नीरव मोदी, आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना करते हुए कहा था कि सभी मोदी चोर हैं। ऐसा कर उन्होंने मोदी समुदाय की भावना को आहत किया और मानहानि की थी। यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 के तहत दर्ज की गया था। राहुल गांधी पिछली बार 10 अक्टूबर 2019 को इस प्रकरण में अदालत में पेश हुए थे।

बता दें कि गुजरात में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के कुल तीन मामले दर्ज हैं। इनमे से दो अहमदाबाद में हैं। उन मामलों में उन्हें व्यक्तिगत पेशी से छूट और जमानत मिली हुई है। इनमें भी वह 11 अक्टूबर 2019 को कोर्ट में पेश हुए थे। इनमे से एक मामला अहमदाबाद महानगरपालिका के भाजपा के पार्षद कृष्णवदन ब्रह्मभट्ट ने दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि राहुल गांधी ने भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह को जबलपुर में अपनी एक चुनावी रैली में हत्या का आरोपी बताया था। दूसरा मामला अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक के तत्कालीन चेयरमैन ए पटेल ने नोटबंदी के दौरान इस बैंक में बड़े पैमाने पर पुराने नोट बदलने के बारे में राहुल गांधी के ट्वीट और बयान को लेकर दर्ज कराया था। तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह इस बैंक के तब निदेशक भी थे।

गुजरात: अरविंद केजरीवाल का ऐलान, 2022 में सभी 182 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी
अहमदाबाद। गुजरात में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को विस्तार देने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल सोमवार को अहमदाबाद के एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे। केजरीवाल ने अहमदाबाद के नवरंगपुरा में आम आदमी पार्टी के राज्य मुख्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार इसुदानभाई गढ़वी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया कि 2022 में गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी सभी 182 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा कि गुजरात में उनकी पार्टी जीतने पर शासन का एक नया मॉडल पेश करेगी। गुजरात का वह मॉडल दिल्ली के मॉडल से अलग होगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी गुजरात में यहां के लोगों के मुद्दों को उठाएगी और इन्हीं पर 2022 यानी अगले साल का विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि गुजरात के लोग भी सोचते हैं कि अगर दिल्ली में बिजली मुफ़्त मिल सकती है तो यहां क्यों नहीं। गुजरात में 70 सालों से स्कूलों और अस्पतालों की हालत भी खराब है, लेकिन आने वाले समय में यह स्थिति बदलेगी। वरिष्ठ पत्रकार इसुदानभाई गढ़वी के पार्टी में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि अगर कोई अपने करियर के पीक पर हो और अपने करियर को छोड़ दे और राजनीति में आए तो वो गुजरात के लोगों के लिए आ रहा है! इसुदानभाई गढ़वी ने तय किया कि सिस्टम के अंदर जाकर, कीचड़ में उतर कर ही कीचड़ को साफ करना पड़ेगा। यह इनका बहुत बड़ा त्याग है।

केजरीवाल ने बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज गुजरात की जो हालत है वो बीजेपी और कांग्रेस की सरकारों की कारस्तानी है। पिछले 27 साल से राज्य में भाजपा की सरकार है और इस दौरान कांग्रेस से भी उसकी मित्रता ही रही है। ऐसा भी कहा जाता है कि कांग्रेस भाजपा की जेब में है। भाजपा जैसा चाहती है, कांग्रेस वैसा ही करती है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि कोरोना काल में पिछले एक साल में तो गुजरात को जैसे अनाथ छोड़ दिया गया था। इस दौरान गुजरातियों की सुधि लेने वाला कोई नहीं था। गुजरात का आम व्यक्ति विकल्पहीन हो गया था, उसे लगता था कि गुजरात की राजनीति में विकल्प ही नहीं बचा है, क्योंकि भाजपा-कांग्रेस तो एक ही है। आज उन्हें एक सार्थक विकल्प मिला है।

बता दें कि इसी साल फरवरी में हुए स्थानीय चुनाव में आप ने उत्साहजनक प्रदर्शन किया था और उसके बाद केजरीवाल ने सूरत में एक रोड शो भी किया था। उसके बाद से ही माना जा रहा था कि आप अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भी मजबूती के साथ उतरेगी। हाल में राज्य में राजनीतिक रूप से मजबूत माने जाने वाले पाटीदार समुदाय के एक वरिष्ठ नेता ने भी खुलेआम आम आदमी पार्टी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की तारीफ की थी। गुजरात में आप का अब तक कोई सांसद अथवा विधायक नहीं है।