Congress Government - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी का आरोप, भाजपा के शासन में भारत प्रगति पर, तो कांग्रेस के शासन में कर्नाटक गिरावट की राह पर
बेंगलुरु। केंद्रीय मंत्री और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है, लेकिन कर्नाटक, कांग्रेस सरकार के तहत गिरावट की ओर बढ़ रहा है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित'अटल पुरस्कार वितरण और सुशासन दिवस' कार्यक्रम में बोलते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि केंद्र के निर्णायक नेतृत्व के कारण भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है।

उन्होंने कर्नाटक की कांग्रेस नीत सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि जो राज्य कभी शासन और विकास के लिए एक मॉडल माना जाता था, वह अब सभी क्षेत्रों में प्रशासनिक गिरावट देख रहा है।

कुमारस्वामी ने कहा, कर्नाटक कभी अपने उत्कृष्ट शासन और मजबूत विकास मॉडल के लिए देश भर में जाना जाता था, लेकिन वर्तमान कांग्रेस प्रशासन के तहत ये उपलब्धियां उलट गई हैं और राज्य गलत दिशा में जा रहा है।

जद(सेक्युलर) नेता ने आरोप लगाया कि कर्नाटक पहले शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी था लेकिन अब शिक्षा क्षेत्र को गंभीर नुकसान पहुँचाया गया है। उन्होंने दावा किया कि स्वास्थ्य, कृषि और राजस्व जैसे विभागों में शासन व्यवस्था खराब हुई है और राज्य ओछी राजनीति का केंद्र बन गया है।

बेंगलुरु का जिक्र करते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि जिस शहर को कभी आईटी और जैव प्रौद्योगिकी की राजधानी तथा शिक्षा एवं प्रौद्योगिकी का केंद्र माना जाता था, उसके बुनियादी ढांचे में भारी गिरावट आई है। उन्होंने राज्य सरकार पर विशेषज्ञों की सलाह स्वीकार करने की इच्छाशक्ति की कमी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी करने का भी आरोप लगाया। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि यदि शासन में सुधार होता है, तो कर्नाटक में अभी भी विकास और प्रगति की अपार संभावनाएं हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कुमारस्वामी ने उन्हें एक अजातशत्रु नेता बताया, जिनका कोई दुश्मन नहीं था और जिन्होंने विशिष्टता के साथ राष्ट्र की सेवा की। उन्होंने कहा कि समकालीन राजनीति में वाजपेयी के कद के नेता दुर्लभ हैं।

टीकाराम जूली के निजता हनन के आरोप निराधार और भ्रामक : कांग्रेस सरकार में हुआ था निजता का असली हनन, गोदारा ने कहा- बेवजह मुद्दे उछालकर राजनीति कर रही कांग्रेस
जयपुर। राजस्थान के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली द्वारा लगाए गए निजता हनन के आरोपों को निराधार और भ्रामक बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार पारदर्शिता और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए काम कर रही है। गोदारा ने पलटवार करते हुए कहा कि निजता का असली हनन तो कांग्रेस सरकार के दौरान हुआ था, जब तत्कालीन मुख्यमंत्री पर फोन रिकॉर्डिंग कराने के आरोप लगे थे। उस वक्त के एसीएस होम ने जब इंकार किया तो उन्हें हटाकर दूसरे अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई और उन्हें इनाम स्वरूप मुख्य सचिव बना दिया गय। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विधानसभा में लगे कैमरे सभी विधायकों के लिए हैं, किसी की जासूसी के लिए नहीं।

पिछली सरकार में यूट्यूब पर प्रसारण शुरू हुआ, तो हमने तारीफ की थी, अब कैमरों को लेकर विरोध करना राजनीतिक ढोंग है। मंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्ष के पास कहने को कुछ नहीं है, इसलिए विधानसभा सत्र नहीं चलने दिया गया। डोटासरा जैसे वरिष्ठ नेता खुद सदन से गायब रहे। गोदारा ने कहा कि जनता भली-भांति समझ चुकी है कि कांग्रेस बेवजह मुद्दे उछालकर राजनीति कर रही है। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि वे अगली बार विकास संबंधी मुद्दों के साथ सदन में आएं और विकसित राजस्थान की दिशा में सरकार का सहयोग करें।

भाजपा की सक्रिय सदस्यता और संगठन चुनावों पर बैठक, वसुंधरा भी पहुंचीं पार्टी कार्यालय
जयपुर। प्रदेश में उपचुनाव की समाप्ति के बाद अब भाजपा की सक्रिय सदस्यता अभियान और संगठन के होने वाले चुनावों में जुट गई है। रविवार को भाजपा ऑफिस में इसे लेकर बैठक हुई। जिसमें सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेश प्रभारी राधामोहनदास अग्रवाल, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित जिला स्तर के जिम्मेदार प्रभारी मौजूद रहे। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी पार्टी कार्यालय पहुंचीं। वे यहां करीब दस मिनट रुकी। इस दौरान पार्टी कार्यालय आए उपचुनाव में जीते पांचों नए विधायकों से भी वे मिलीं। बैठक में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा राजनैतिक दल है, जिसका संविधान है और पंच निष्ठाएं हैं। ये सभी पंच निष्ठाएं और संविधान के संस्कार लेकर ही हम चुनाव लड़ते हैं। भाजपा के अलावा कोई भी राजनीतिक दल नहीं है, जिसमें हर तीन साल में चुनाव होते हों। भाजपा की बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक लोकतांत्रिक प्रक्रिया से निर्वाचन होता है।

भाजपा में प्रवेश युवा मोर्चा के माध्यम से होता है, जो युवाओं के लिए राजनीति की पहली पाठशाला है। भाजपा व्यक्ति विशेष का संगठन नहीं है। भाजपा में हमेशा देश को प्रथम, दूसरे पर पार्टी और तीसरे नंबर पर व्यक्ति को रखा जाता है। भजनलाल और मदन राठौड़ ने जीत कर आए नए पांच विधायकों को साफा पहनाकर बधाई दी। कहा कि संगठन चुनाव का पर्व-2024 की यह बैठक महत्वपूर्ण है जो दिल्ली में आयोजित राष्टÑीय बैठक की तर्ज पर आयोजित हो रही है।

कांग्रेस पूरी तरह पिछड़ी, बड़े नेताओं की बोलती बंद हुई: राधामोहन दास
प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल ने कहा कि राजनीति की दो जातियां होती है। एक सत्ता और दूसरी संगठन। हमे संगठन को मजबूत बनाते हुए हर जिले में सक्रिय सदस्यता अभियान को सफल बनाना है। कार्यकर्ताओं की मेहनत ही है कि आज हम उपचुनाव में पांच सीटे जीतकर आए हैं। उपचुनावों में कांग्रेस पूरी तरह पिछड़ गई है। कांग्रेस के बड़े नेताओं की बोलती बंद हो गई है। सक्रिय सदस्यता अभियान संयोजक ओंकार सिंह लखावत ने सक्रिय सदस्यता, प्रदेश उपाध्यक्ष व चुनाव प्रभारी ने संगठनात्मक चुनाव की जानकारी दी।

स्थानीय नेताओं के बर्ताव से संगठन भी नजर आया लाचार, खींवसर, चौरासी और सलूम्बर जैसी सीटों पर खोखली होती रही कांग्रेस
जयपुर। राजस्थान विधानसभा उपचुनाव में सात सीटों में से कांग्रेस महज एक सीट पर ही जीत दर्ज कर पाई। परिणामों ने कांग्रेस संगठन के अंदर कई सीटों पर खोखलेपन को सामने ला दिया। खींवसर, चौरासी और सलूम्बर जैसी सीटों पर टिकट से वंचित रहे पुराने दिग्गज नेताओं के आगे प्रदेश संगठन भी लाचार नजर आया। इन सीटों पर मुख्यालय स्तर से कई नेता लगाए जाने के बावजूद संगठन में सक्रियता नहीं आ पाई। अब कांग्रेस को कई जिलों में कमजोर हो रहे संगठन को फिर से दुरुस्त करने के लिए कड़े फैसले लेने होंगे और संगठन को पंगु बनाने वाले कई वरिष्ठ नेताओं पर शिकंजा कसना पड़ेगा। खींवसर विधानसभा में तो कांग्रेस प्रत्याशी रतन चौधरी की जमानत ही जब्त हो गई। इस परिणाम ने कांग्रेस की सबसे ज्यादा भद्द पिटी। सूत्रों के अनुसार यहां कांग्रेस प्रत्याशी के चयन को लेकर स्थानीय संगठन में नाराजगी पनपी हुई थी।

इस सीट पर वर्ष 2018 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सवाई सिंह को 66 हजार से अधिक वोट मिले तो पिछले साल के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी तेजपाल मिर्धा को 27 हजार से ज्यादा वोट मिले। नेताओं की खींचतान के बीच कांग्रेस ने यहां संगठन को मजबूत करने के लिए कई सालों से कुछ नहीं किया। चौरासी और सलूम्बर विधानसभा में तो कांग्रेस स्थानीय पुराने दिग्गज नेताओं के आगे इस चुनाव में लाचार नजर आई। सलूम्बर में टिकट वितरण के बाद पूर्व सांसद रघुवीर मीणा और चौरासी में पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा काफी नाराज दिखे। कांग्रेस की फीडबैक रिपोर्ट में सामने आया कि मीणा और भगोरा ने अपने परिवार के अलावा टिकट मांगने वालों को स्थानीय स्तर पर धमकाया और कई बार बेइज्जत भी किया। यहां स्थानीय कांग्रेस संगठन में भी इन नेताओं के समर्थक ही पदों पर बैठे रहने से प्रत्याशियों को पूरा सहयोग नहीं मिलकर भितरघात का सामना करनापड़ा।

उपचुनाव में दौसा हॉट सीट थी। भाजपा के कैबिनेट मंत्री डॉ.किरोडीलाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा के सामने कांग्रेस ने डीसी बैरवा को उतारा, जो बड़ी पहचान नहीं रखते थे। इस सीट पर नामांकन प्रक्रिया में सभा के दौरान पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने मैच फिक्सिंग वाला बयान देकर संस्पेंस पैदा कर दिया था और मुकाबला रोमांचक माना गया। कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने इस सीट को गंभीरता से लेकर गांव-गांव में जाकर दौर किए और अपने प्रभाव वाली इस जगह पर कांगे्रस प्रत्याशी को जीत दिलाने में कामयाब रहे। रामगढ़ सीट पर हार की वजह में संगठन की कमजोरी और अन्य दावेदारों की उपेक्षा बड़ा कारण सामने आया। अन्य दावेदारों में हर बार जुबेर खान के परिवार को ही तवज्जो देने को लेकर नाराजगी बनी हुई थी और स्थानीय संगठन के लोगों ने चुनाव में ऊपरी तौर पर ही काम किया। भाजपा यहां कांग्रेस की फूट का माइक्रो मैनेजमेंट करने में सफल हुई।

रूठों को मनाने में सांसदों ने नहीं दिखाई रुचि
देवली-उनियारा सीट पर बागी होकर चुनाव लड़े नरेश मीणा को सांसद हरीशचन्द्र मीणा ने और झुंझुनूं सीट पर पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुुढ़ा को सांसद बृजेन्द्र ओला ने संगठन के कहने पर भी समझाना और बिठाना मुनासिब नहीं समझा। चर्चा यह भी है कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान पीसीसी ने जब बागियों से बातचीत के लिए कहा तो सांसदों ने यह तक कह दिया कि बागियों के नहीं बैठने से हमें कोई फर्क नहीं पड़ेगा,लिहाजा पार्टी इन नेताओं के भरोसे रहकर कोई ठोस कदम नहीं उठा सकी।

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 10 लाख करोड़ के एमओयू करने का फैलाया झूठ, नहीं हो पाये 1लाख करोड़ के भी निवेश: BJP
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर ने राजस्थान की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर उसके समय दस लाख करोड़ के एमओयू करने का झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उस समय प्रत्यक्ष रूप से एक लाख करोड़ के भी निवेश नहीं हो पाये। राहटकर भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ की ओर से राइजिंग राजस्थान और भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर प्रबुद्धजनों के साथ हुई चर्चा में भाग ले रही थी।

उन्होंने कहा कि लेकिन आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निवेशक विश्वास जता रहेे है और जल्द ही राइजिंग राजस्थान का सपना मूर्त रूप लेगा। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि देश के साथ भाजपा का सदस्यता अभियान में भाजपा के साथ जुड़ना है और सदस्यता ग्रहण करनी है।

उन्होंने कहा कि सीए और सीएस बुद्धिमान वर्ग राजनीति में आने का सोचता है तो देश के लिए सबसे अच्छा हो सकता है। आप समाज का आर्थिक रूप से मजबूत करते है। सीए और सीएस देश का आधार स्तंभ है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का केवल नारा दिया था लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के 25 करोड लोगों की गरीबी दूर करने का काम किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि आज देश में परिस्थितियां अनुकुल नहीं है, कुछ शक्तियां ऐसी लगी हुई है जो देश में अराजकता की स्थिति बनाने का काम कर रही है। कुछ लोगों में विकृत मानसिकता बढ़ रही है। इस मानसिकता को रोकने के लिए भाजपा परिवार में शामिल होना जरूरी है। भाजपा के नेतृत्व ने संघर्ष के बाद कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाई और पत्थरबाजों पर लगाम लगाई गई। विधानसभा  चुनावों में एक राजनीतिक पार्टी पुराने हालात पैदा करने के लिए घोषणा करती है। ऐसे में हम सभी को ङ्क्षचता करने की आवश्यकता है। इसलिए विकृतियों को उत्पन्न होने से रोकने के लिए, राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने के लिए और समाज को एकजुट रखने के लिए भाजपा की सदस्यता जरूरी है।

कांग्रेस सरकार में बनी 86 नगर पालिकाओं के वार्ड परिसीमन कार्य पर सरकार ने लगाई रोक
जयपुर। कांग्रेस सरकार के समय बनी 86 नगर पालिकाओं के वार्ड परिसीमन के कार्य पर राज्य सरकार ने रोक लगा दी है। पहले सरकार ने जिला कलेक्टरों को वार्ड परिसीमन का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब इन नगर पालिकाओं की समीक्षा के चलते विभाग ने सभी जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर फिलहाल वार्ड परिसीमन का कार्य स्थगित करने के निर्देश दिए हैं।

राज्य के विभिन्न नगरपालिकाओं में चुनाव वार्ड परिसीमन और नामांकन प्रक्रिया का संचालन के लिए पहले वार्ड परिसीमन के निर्देश दिए गए थे। अब आगामी आदेश तक वार्ड परिसीमन के लिए सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। अधिसूचना में जिला कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे संबंधित वार्ड परिसीमन और नामांकन की प्रक्रिया के लिए आवश्यक कदम उठाएं। यह निर्णय राज्य स्तर से अनुमोदित किया गया है और इसका उद्देश्य जनता को सुगम और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया उपलब्ध कराना है।

कांग्रेस सरकार ने सत्ता का दोहन और जनता का शोषण किया - सीपी जोशी
जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने आज प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए लोकसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड बहुमत से जीत का दावा किया और राजस्थान में परम्परा रीपीट करने की बात करते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों में राजस्थान की जनता ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर विश्वास किया। लोकसभा चुनावों में भी राजस्थान की जनता का भरपूर आशीर्वाद मिला है।  कांग्रेस के नेता झूठ बोलने में माहिर है, भाजपा की सरकार आने के बाद संविधान बदलने और आरक्षण समाप्त करने सहित कई बातों से जनता को गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन देश और प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ है। देश की सुदूर ढाणी में भी जाकर बोलोगे अबकी बार तो सामने से आवाज आऐगी 400 पार। चार जून को भाजपा की प्रचंड बहुमत से जीत होगी।

कांग्रेस सत्ता का दोहन और जनता का शोषण कांग्रेस का एक मात्र उद्देश्य है। राजस्थान में अशोक गहलोत ने यही किया। कांग्रेस ने कभी प्रदेश की चिंता नहीं की। जनता को सिर्फ वादे और नारे दिए। ईआरसीपी को लेकर प्रदेश की जनता को गुमराह किया। कोयला और बिजली खरीद में घोटाला किया बिजली के क्षेत्र में प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास नहीं किया। बिजली के क्षेत्र में भाजपा सुधार करती है जिसे कांग्रेस अपने राज में बदतर कर देती है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने ईआरसीपी योजना को अमली जामा पहनाया साथ ही यमुना जल समझौता भी हुआ जिसके बारे में किसी ने सोचा नहीं था। इसके अलावा जनहित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिनसे जनता को राहत मिल रही है। भाजपा सरकार पांच सालों में पानी-बिजली सहित अन्य क्षेत्रों में किए गए वादों को पूरा करेगी

कांग्रेस सरकार ने ईआरसीपी पर सिर्फ राजनीति की, भजनलाल सरकार ने डेढ़ माह में मूर्तरूप दिया: राठौड़
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने वक्तव्य जारी कर कहा कि राज्य के 13 जिलों के लिए जीवनदायिनी पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को लेकर रविवार को राजधानी जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा व मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मध्य पानी के बंटवारे के विवाद को सुलझाते हुए ईआरसीपी का मार्ग प्रशस्त करने पर सहमति बनना प्रदेश के लिए बेहद हर्ष का विषय है।

राठौड़ ने कहा कि 13 जिलों के पेयजल व सिंचाई संकट के समाधान के लिए ईआरसीपी की डीपीआर को वर्ष 2016-17 में तत्कालीन भाजपा सरकार ने तैयार किया था लेकिन राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद ईआरसीपी पर सिर्फ राजनीति हुई। कांग्रेस ने 5 साल के कालखंड में ईआरसीपी को हमेशा राजनीतिक मुद्दा बनाये रखा और जन जागरण अभियान व जन आशीर्वाद यात्रा जैसी नौटंकी की, जबकि भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आते ही मात्र डेढ़ मात्र के भीतर जनता से किया वादा पूरा करते हुए ईआरसीपी को मूर्त रूप देने जा रही है।

राठौड़ ने कहा कि गत कांग्रेस सरकार के मुखिया अशोक गहलोत के मित्र मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उन्हें ईआरसीपी को लेकर एनओसी देने से ही इंकार कर दिया था जबकि दोनों राज्यों में कांग्रेस की सरकार थी। इसके बावजूद ईआरसीपी को लेकर जनता को बार-बार गुमराह किया गया। वहीं कांग्रेस सरकार ने राज्यपाल अभिभाषण के पैरा 170, दिनांक 23 जनवरी 2023 में भी वर्ष 2051 तक इस परियोजना को पूरा करने की बात कही थी जिससे भी कांग्रेस सरकार की मंशा साफ प्रदर्शित हो रही थी। कांग्रेस सरकार ने अपने संसाधनों से ईआरसीपी को पूरा करने का झुनझुना दिया जबकि इसमें ढाक के तीन पात ही काम हो पाया।

राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद पहली मंत्रिमंडल की बैठक में नीतिगत दस्तावेज बनाये गये आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र के संकल्पों को निरंतर मूर्त रूप दिया जा रहा है। ईआरसीपी को नदी जोड़ों प्रोजेक्ट में शामिल करते हुए राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने के संबंध में 27 दिसंबर 2023 को भी नई दिल्ली में जल शक्ति मंत्रालय में अहम बैठक हुई थी जिसमें राजस्थान और मध्यप्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए थे और सकारात्मक वार्ता हुई थी। अब दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के मध्य ईआरसीपी को लेकर अतिशीघ्र एमओयू होने के बाद 13 जिलों की जनता के पेयजल और सिंचाई की समस्या का स्थायी समाधान हो जायेगा।

राजस्थान में कांग्रेस की सरकार होगी रिपीट- गहलोत
पाली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान करते हुए उम्मीद जताई है कि जिस प्रकार पिछले पांच साल में शानदार काम करने से कांग्रेस के पक्ष में जो माहौल बना हैं और उससे उनकी सरकार रिपीट होगी।

गहलोत ने शुक्रवार को पाली जिले के बाली से कांग्रेस उम्मीदवार एवं पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में सरकार ने शानदार काम किया और एक से बढ़कर एक जनहित की योजनाएं लाई गई और उन्हें लागू किया गया। जिनकी चर्चा पूरे देश में हो रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में करीब एक करोड़ लोगों को पेंशन दे रही हैं। पच्चीस लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा, प्रदेश में करीब तीन हजार अंग्रेजी स्कूल खोलना, हर आदमी की सामाजिक सुरक्षा मिले, यह सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार राज्य की कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया हैं और जो मांगा वह दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नये जिले बनाये गये हैं जिससे विकास में तेजी आयेगी। उन्होंने कहा'' आप मांगते मांगते थक जाओगे लेकिन मैं देते हुए नहीं थकूंगा। अगर किसी ने उनसे मांगा ही नहीं तो वह क्या कर सकते है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जनता से जो वादे करते हैं उन्हें पूरा भी करते हैं। उन्होंने कहा कि कई घोषणाएं पूरी की गई हैं और महंगाई राहत शिविर खोलकर लोगों राहत पहुंचाने का काम भी किया गया हैं। एक करोड़ 35 लाख महिलाओं को मोबाइल देने का वादा किया गया था और अब तक करीब 40 लाख महिलाओं को मोबाइल दिया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि अब सात गारंटियों की और घोषणा की गई हैं जिसमें घर की महिला मुखिया को प्रति वर्ष दस हजार रुपए मिलेंगे। अब पांच सौ रुपए में गैस सिलेण्डर एक करोड़ पांच लाख परिवार तक दिया जायेगा। गौ धन योजना की घोषणा की गई हैं। गहलोत ने कहा कि विपक्ष गाय को लेकर सरकार को झूंठा बदनाम करने का काम कर रहा है जबकि राज्य सरकार ने तीन हजार करोड़ रुपए गायों के लिए खर्च किए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष हमारे अच्छे काम के बारे में नहीं बोलता।

कांग्रेस सरकार बनने पर मध्य प्रदेश में मिलेगा सबको न्याय : खड़गे
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि मध्य प्रदेश की जनता भाजपा के शासन से त्रस्त हो चुकी है और आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी तथा प्रदेश के सभी वर्गों के साथ न्याय होगा।

खडगे ने एक्स पर लिखा कि मध्य प्रदेश में युवाओं, महिलाओं, दलितों, आदिवासियों तथा पिछड़े वर्गों को कुछ ही दिनों में न्याय मिलने वाला है। पिछले 18 वर्ष के भाजपाई अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचारी कुशासन पर पूर्ण विराम लगेगा। इस बार जनता मध्य प्रदेश में पिछले दरवाजों से अलोकतांत्रिक भाजपा सरकार नहीं बनने देगी। इस बार दग़ाबाजों को करारा जवाब मिलेगा।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में उनकी पार्टी बहुमत हासिल कर सरकार बना रही है और कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत की ओर अग्रसर है। आज मध्य प्रदेश के विषय में केंद्रीय चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई।

दुष्कर्म के आंकड़ों पर प्रदेश को गुमराह करना बंद करें सीएम: राज्यवर्धन सिंह
जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एंव सांसद कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने मुख्यमंत्री पर अपराध और दुष्कर्म के झूंठे आंकड़े प्रस्तुत कर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि करौली, भीलवाड़ा, उदयपुर, बीकानेर सहित ऐसा कोई जिला नहीं है, जहां दुष्कर्म, हत्या और फायरिंग की घटनाएं ना हो रही हों। मुख्यमंत्री की घोषणाएं जब बदनाम होने लगी तो वे गारंटी देने लगते हैं। प्रदेश में 200 मुख्यमंत्री बनाकर सीएम गहलोत ने खुद को अपनी जिम्मेदारियों से दूर कर लिया है। प्रदेश कार्यालय पर शनिवार को प्रेसवार्ता में राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री कभी बजट भाषण गलत पढ़ जाते हैं, कभी प्रदेश की दुष्कर्म घटनाओं के आंकड़ों के नाम पर किसी अन्य राज्य के आंकडेÞ प्रस्तुत करते हैं। प्रदेश में 6 वर्ष से कम उम्र की 18 बच्चियों के साथ दुष्कर्म, 06 से 12 वर्ष की 64 बालिकाओं के साथ दुष्कर्म, 12 वर्ष से 16 साल तक की 442 बालिकाओं के साथ दुष्कर्म और अन्य पांच हजार के करीब महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं शामिल हैं। एनसीआरबी ने जो आंकड़े जारी किए हैं, उनमें स्पष्ट है कि राजस्थान में दुष्कर्म के मामले 6 हजार से ज्यादा, यूपी में महज 2800 और मध्यप्रदेश में 2900 के करीब दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए हैं। प्रदेश की जनता अलगाववादी और अपराध का समर्थन करने वाली सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है।

वोटों की खातिर आतंकियों और दंगाइयों को छोड़ देती है कांग्रेस सरकार : जेपी नड्डा
जयपुर। गहलोत सरकार की विफलताओं को बताने के लिए रविवार को भाजपा के राष्टÑीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जयपुर के बीलवा में सभा कर भाजपा का 15 दिन का नहीं सहेगा राजस्थान आंदोलन शुरू किया। इस मौके पर नड्डा ने कहा कि राजस्थान में गहलोत सरकार वोटों की खातिर तुष्टीकरण कर रही है। जयपुर बम ब्लास्ट के जिन आरोपियों को वसुन्धरा सरकार ने सजा दिलाई थी, उन आरोपियों की मदद कर छुड़वा दिया गया। दंगाइयों को छोड़ दिया जाता है। पाक हिन्दू शरणार्थियों के आशियानों पर बुलडोजर चलाए जाते हैं और रोहिंग्याओं को बसाया जाता है। उन्होंने सरकार का फेल कॉर्ड जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पांच साल प्रदेश को लूटने का काम किया है। भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड बनाए हैं। रोज 18-19 रेप, 5-7 हत्याएं हो रही है। भरतपुर की एक मंत्री के पति को रेप केस में बचाया जाता है। पूर्व मंत्री रिश्वत मामले में पकड़े जाते हैं। किसानों की जमीनें नीलाम हो रही है। दलितों पर आठ हजार से ज्यादा मुकदमें हो गए। अनगिनत घोटाले हुए। वृद्धा पेंशन में भी घोटाले कर दिए।

कांग्रेस और यूपीए गठबंधन का मतलब है उत्पीड़न, पक्षपात और तुष्टीकरण। यहीं कांग्रेस सरकार का चाल-चरित्र और चेहरा है। कांग्रेस केवल मां-बेटे-बेटी की पार्टी है, बाकी सब कॉन्ट्रेक्ट पर हैं। कांग्रेस व अन्य दल अब प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक अलायंस यानी पीडीए बनाया है, जिसका असल नाम प्रोटेक्शन आॅफ डायनेस्टिक अलायंस बना रहे हैं। इसका लक्ष्य केवल अपने परिवारों को बचाना है। मोदी सरकार के काम भी गिनाए। सभा में प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, चुनाव सहप्रभारी नितिन पटेल, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, अरुण चतुर्वेदी, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल सहित अन्य नेता मौजूद थे।