four arrested - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कॉलेज छात्रा से गैंगरेप, चार गिरफ्तार
अजमेर। क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस ने एक कॉलेज छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर बीती रात ही चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया और आज आरोपितों को दबोच लिया। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उप अधीक्षक (अजमेर उत्तर) रूद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में पीपलाज डीडवाना कुचामन निवासी गिरधारी चौधरी, टावरवाड़ा नागौर निवासी सुनील पूनिया उर्फ राहुल चौधरी, बिजोली रूपनगढ़ निवासी संदीप राजपुरोहित उर्फ राजवीर और नागफणी, अजमेर निवासी हिमांशु मेहरा उर्फ हेमू है। उन्होंने बताया कि पीड़िता जिला डीडवाना कुचामन के परबतसर क्षेत्र की रहने वाली 22 वर्षीय युवती है, जो एक निजी कॉलेज में अध्ययनरत है। साथ ही वह अजमेर क्षेत्र के होटल में भी कार्य करती है। इसलिए कुछ समय से वह अजमेर में रह रही है। उसने रिपोर्ट में बताया कि होटल में कार्य करने के दौरान उसका गिरधारी चौधरी से परिचय हुआ था। गिरधारी ने उसे गत 15 जून को प्रियांशी रेजीडेन्सी लोहागल में बुलाया। जहां पर उसके दोस्त भी मौजूद थे। जिन्होंने उसे फ्लैट में 15 जून से 16 जून तक बंधक बनाकर रखा और सामूहिक दुष्कर्म किया।

अंतरराज्यीय बावरिया गैंग का पदार्फाश, चार गिरफ्तार
नांगलशेरपुर। बालघाट थाना पुलिस ने गत दिनों मोहनपुर गांव में एक ही रात्रि चार घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली अंतर्राज्यीय बावरिया गैंग का पदार्फाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी धर्म सिंह गुर्जर ने बताया कि गांव मोहनपुर में एक ही रात को चोरी की चार वारदातें के मद्देनजर एसपी नारायण टोगस ने बालघाट थानाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। पुलिस ने करीरी खेडिया एवं जोधपुरा के हार मे डेरो पर वर्गी रहते थे जो घटना के बाद से ही क्षेत्र में नजर नहीं आ रहे थे जिन पर शक होने पर पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पहाड़ी के दूसरी तरफ खेड़िया की ओर थाना अधिकारी धर्म सिंह गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस दल तैनात किया। पुलिस को देख कर आरोपी पहाड़ में चढ़ गए तथा पुलिस दल पर पथराव करने लगे। पुलिस ने पीछा करते हुए बावरिया गैंग के मुख्य सरगना राजपाल वर्गी पुत्र पूरन सिंह बरगी निवासी मोर घड़ी थाना खेरागढ़ जिला आगरा उत्तर प्रदेश , मानसिंह पुत्र सीताराम बरगी निवासी नथोले का पूरा थाना सूरौठ हाल डेरा जौल खेड़िया थाना टोडाभीम, बबलेश उर्फ राजू उर्फ घीस्या पुत्र गोकुल बरगी निवासी पाडला हाल डेरा जोधपुरा करीरी, को गिरफ्तार कर चोरी का माल सोने का पेंडल, चांदी की कुनकती व चुटकी एवं एक चांदी का सिक्का सहित वारदात में काम ली गई दो मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया