Tweet - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बाइडेन दम्पति ने मोरबी दुर्घटना पर जताया शोक
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल ने गुजरात के मोरबी जिले में पुल टूटने से हुए हादसे पर दुख जताया है, और दुख की इस घड़ी में हम सब भारत के साथ हैं। बाइडेन ने मोरबी पुल गिरने से जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में हम सब भारत के साथ हैं। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी जिल और मैं उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं, जिन्होंने पुल गिरने के दौरान अपने प्रियजनों को खो दिया।

बाइडेन ने ट्वीट किया कि दुख की इस घड़ी में मैं (बाइडेन) और जिल गुजरात के लोगों के शोक के साथ खड़े मिलेंगे। हम शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं, जिन्होंने पुल टूटने के कारण अपने प्रियजनों को खोया है। इस कठिन घड़ी में हम भारतीयों के साथ खड़े रहेंगे और उनका समर्थन करना जारी रखेंगे।

Jill and I send our deepest condolences to the families who lost loved ones during the bridge collapse in India, and join the people of Gujarat in mourning the loss of too many lives cut short. In this difficult hour, we will continue to stand with and support the Indian people.

— President Biden (@POTUS) October 31, 2022

गुजरात में मोरबी शहर के बी डिवीजन क्षेत्र में झूला पुल टूटने से मच्छू नदी में गिरने से 140 से अधिक लोगों की मौत हो गयी है तथा कई अन्य लोग घायल हो गये थे।

राजनीतिक इंसाफ न होने से अब तक नहीं बन पाया कोई दलित प्रधानमंत्री : मायावती
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने ब्रिटेन में भारतीय मूल के नागरिक ऋषि सुनक के प्रधानमंत्री बनने का हवाला देते हुए कहा कि भारत में राजनीतिक हक एवं इंसाफ पर कोई विमर्श नहीं होने के कारण देश में अब तक दलित समुदाय का कोई व्यक्ति प्रधानमंत्री नहीं बन पाया है।

मायावती ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय मूल के ऋषि सुनक के अन्तत: ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रचने पर यहाँ कांग्रेस व बीजेपी में ट्वीटर वॉर, आरोप-प्रत्यारोप व इधर-उधर की बात जारी है, किन्तु उस राजनीतिक हक व इंसाफ की बातें नहीं की जा रही हैं, जिस कारण देश में अभी तक कोई दलित पीएम नहीं बन पाया है।

सुनक, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने वाले भारतीय मूल के पहले व्यक्ति हैं।  बसपा प्रमुख ने विकसित देशों की तर्ज पर भारत में भी संकीर्ण जातिवादी सोच त्यागने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब अमेरिका व यूरोप के अमीर व विकसित देश जबर्दस्त संकटों के बुरे दौर से जूझ रहे हैं, तथा स्थिति को संभालने के लिए नित्य नए प्रयोग कर रहे हैं, भारतीय हुक्मरानों को भी देशहित व यहाँ की जनता के भविष्य के लिए अपनी संकीर्ण एवं जातिवादी सोच को त्यागना ही होगा।

मायावती ने देश के दोनों प्रमुख दलों, कांग्रेस एवं भाजपा  धर्म और राजनीति की संकीर्ण सोच में जकड़े होने का आरोप भी लगाया। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि इसी क्रम में यह जांच/परख जरूरी है कि दलित, पिछड़े व उपेक्षितों का सच्चा हितैषी कौन? क्या परमपूज्य बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर को भुलाकर उनके करोड़ों अनुयाइयों का कोई असली हितैषी हो सकता है, जैसाकि खडग़े सहित अन्य विरोधी नेतागण उनकी पार्टी की संकीर्ण सोच से मजबूर हैं।

कांग्रेसियों के लिए गांधी परिवार भगवान से भी बड़ा : शेखावत
जयपुर। राजस्थान के चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा के कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भगवान श्रीराम से तुलना करने पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों के लिए गांधी परिवार भगवान से भी बड़ा है। कांग्रेसी नेता अब जल्द ही गांधी परिवार की तुलना परमात्मा से भी करने लगेंगे। ट्वीट कर शेखावत ने कहा कि कांग्रेस ने भगवान श्रीराम को काल्पनिक करार दिया था। आज उसकी सरकार का मंत्री राहुल गांधी की यात्रा को प्रभु राम की अयोध्या से लंका की महायात्रा से भी महान बताने लगा है।

चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा की तुलना भगवान श्रीराम से कर दी थी। लालसोट में उन्होंने कहा था कि श्रीराम ने लंका तक पैदल यात्रा की थी, पर राहुल गांधी इससे ज्यादा कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3500 हजार किलोमीटर लंबी पदयात्रा पर निकले हैं।

प्रधानमंत्री ने दिवंगत कर्नल की पत्नी से की मुलाकात, बताया साहसी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय थल सेना के सेवानिवृत्त कर्नल दिवंगत एच के सचदेवा की पत्नी उमा सचदेवा से अपनी मुलाकात को ट्वीटर पर साझा किया। मोदी ने 90 वर्षीय उमा जी को एक साहसी और उत्साह से परिपूर्ण बताते हुए उनकी सराहना की।मोदी ने ट्वीट किया कि आज मेरी श्रीमती उमा सचदेवा जी से एक यादगार मुलाकात हुई। वह 90 वर्ष की हैं, और सौभाग्य है, कि वह भरपूर साहस और उत्साह से भरी हैं। उनके पति कर्नल एच के सचदेवा सेना के बहुत सम्मानित अधिकारी थे। उमा जी जर्नल वेद मलिक की रिश्तेदार हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उमा जी ने उन्हें अपने दिवंगत पति कर्नल सचदेवा द्वारा लिखी गयी 3 पुस्तकों की प्रतियां भेंट कीं। इनमें से 2 गीता पर केन्द्रित हैं, और तीसरी पुस्तक 'ब्लड एंड टीयर्स में कर्नल एच के सचदेवा ने भारत विभाजन की विभीषिका के अनुभवों और उनके जीवन पर उसके प्रभाव का दिल को छूने वाला विवरण प्रस्तुत किया है। मोदी ने उमा जी के साथ बातचीत करते हुए अपनी तस्वीर और 'ब्लड एंड टीयर्स के आवरण का फोटो शेयर किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बातचीत में केन्द्र सरकार द्वारा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाने के फैसले को लेकर भी चर्चा हुई।

मोदी ने कहा कि यह दिवस विभाजन की पीड़ा झेलने वालों के प्रति समर्पित है, जिन्होंने न केवल विस्थापन के बाद भारत आकर अपनी नये सिरे से जिंदगी खड़ी की, बल्कि राष्ट्र की प्रगति में योगदान किया। प्रधानमंत्री ने लिखा कि ऐसे लोग मनुष्य की जिजीविषा, धैर्य और पुरुषार्थ के प्रतीक हैं।

CM गहलोत का ट्वीट: राज्यसभा चुनावों में शानदार जीत के लिए विधायकों का आभार
जयपुर। राजस्थान की 4 सीटों पर राज्यसभा चुनाव में  कांग्रेस के तीनों प्रत्याशियों की जीत पर सीएम गहलोत ने कांग्रेस और समर्थित विधायकों का आभार जताया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट के माध्यम से कहा है कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों की शानदार विजय के लिए सभी  विधायकगणों का हृदय से आभारी हूं। यह राजस्थान की खुशकिस्मती है कि राज्यसभा चुनाव हो या पॉलिटिकल क्राइसिस का समय हो राजस्थान में BSP से कांग्रेस में शामिल हुए 6 विधायकों, 13 निर्दलीय, 2 CPI(M), 2 BTP, 1 RLD विधायकों ने हमारी सरकार का साथ दिया है। इन सबने BJP द्वारा की गईं खरीद-फरोख्त की कोशिशों को करारा जवाब दिया है।

इन विधायकों ने प्रदेश को स्थिर सरकार देने के लिए ही 2018 से सरकार को समर्थन दिया हुआ है क्योंकि स्थायी सरकार से विकास तेज गति से संभव होता है। इन विधायकों ने अपने क्षेत्र के विकास के लिए बिना किसी प्रलोभन के सरकार का समर्थन किया है। मुझे खुशी है कि राजस्थान में इन विधायकों ने एक नई परंपरा कायम की है जिसमें भाजपा के धनबल और बाहुबल को हराया है एवं प्रदेश की जनता के विश्वास को और मजबूत किया है। इस विजय से हमारे प्रदेश का मान-सम्मान पूरे देश में ऊंचा हुआ है।

आचार्य प्रमोद कृष्णम का राजस्थान सरकार पर सियासी ट्वीट: खराबी इंजन में और बदले जा रहे डिब्बे
जयपुर। प्रियंका गांधी के करीबी आचार्य प्रमोद ने मंत्री अशोक चांदना के इस्तीफा देने की पेशकश के बाद ट्वीट करते हुए राजस्थान सरकार पर इशारों में सियासी हमला बोला। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि खराबी इंजन में है, आप डिब्बा बदलने की बात कर रहे हो। राजस्थान में सच बोलना पाप है, प्रभु। आपको पायलट समर्थक समझ लिया जाएगा।

राजनीतिक प्रेक्षकों की मानें तो आचार्य प्रमोद ने  दो अलग अलग ट्वीट में राजस्थान सरकार पर निशाना साधा है। एक ट्वीट में चांदना के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए नाम लिए बगैर सीएम गहलोत को इंजन और प्रमुख सचिव को डिब्बा बताया है। दूसरे ट्वीट में आचार्य प्रमोद ने एआईसीसी के सह प्रभारी और उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के सचिव के तौर पर सहयोग देने वाले धीरज गुर्जर को भी सलाह दी है। क्योंकि धीरज गुर्जर ने जब नौकरशाही पर सवाल खड़े करते हुए यह कहा था कि, नौकरशाही सरकार की कब्र खोदने का काम कर रही है, तो इसपर आचार्य प्रमोद ने ट्वीट के जरिए व्यंग करते हुए कहा कि राजस्थान में सच बोलना पाप है "प्रभु" आपको भी पायलट समर्थक मान लिया जाएगा।

अब दूसरे केस में गिरफ्तार हुए गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी
नई दिल्ली। गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी को असम की जमानत के बाद फिर से गिरफ्तार किया गया है। असम की बारपेटा पुलिस ने उन्हें दूसरे केस में गिरफ्तार किया है, हालांकि पुलिस ने अभी यह साफ नहीं किया है कि मेवाणी को किस मामले में गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोबारा गिरफ्तार के बाद मेवाणी को कोकराझार जिले से बारपेटा ले जाया जा रहा है। इससे पहले असम पुलिस ने जिग्नेश को गुजरात से बुधवार को गिरफ्तार किया था। उन पर पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट करने का आरोप है। एक स्थानीय बीजेपी नेता ने उनका खिलाफ शिकायत की थी। पुलिस की एफआईआर में कहा गया है कि मेवाणी ने ट्वीट में लिखा कि पीएम मोदी-गोडसे को भगवान मानते हैं। कांग्रेस समर्थित निर्दलीय विधायक मेवाणी के खिलाफ कोकराझार पुलिस थाने में कई धाराओं में केस दर्ज किया गया था। असम पुलिस ने जिग्नेश मेवाणी को दूसरे मामले में गिरफ्तार किया है, पुलिस ने अभी तक नहीं बताया है कि मामला क्या है। असम पुलिस ने जिग्नेश मेवाणी को दूसरे मामले में गिरफ्तार किया है, पुलिस ने अभी तक नहीं बताया है कि मामला क्या है।

मेवाणी की गिरफ्तारी का कांग्रेस ने किया था विरोध
बीजेपी और पीएम के आलोचकों ने जिग्नेश मेवाणी की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए थे। उन्होंने मेवाणी की गिरफ्तारी को बदले की कार्रवाई बताया। वहीं मेवाणी के समर्थन में कांग्रेस भी सड़कों पर उतर आई, कांग्रेस नेताओं ने मेवाणी के समर्थन में धरना-प्रदर्शन किया था।

रंगमस्ताने के थिएटर स्पेस पर पहुंचें अभिनेता प्रतीक गांधी
जयपुर।इन दिनों अभिनेत्री तापसी पन्नू और स्कैम 1992 फेम प्रतीक गांधी जयपुर में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। और दिसंबर  तक जयपुर के अलग-अलग लोकेशंस पर शूट करेंगे। जयपुर के युवा रंगकर्मी अभिषेक मुद्गल ने ट्विट कर प्रतीक गांधी को अपने रंगमंच स्पेस पर आंमत्रित किया ।

चूंकि प्रतीक गांधी खुद थिएटर के एक कलाकार है और रंगमंच प्रेमी हैं इसी वजह से ट्विट पढ़ते ही उन्होंने अभिषेक मुद्गल को जवाब दिया एवं वे उसी दिन जयपुर में स्थित रंगमस्ताने थिएटर ग्रुप के स्पेस पर विजिट करने पहुंचें। वहां उन्होंने पूरे स्पेस को देखा और राजस्थान के प्रसिद्ध रंगकर्मी  सरताज नारायण माथुर  से आशीर्वाद लिया। अभिनेता ने अभिषेक मुद्गल निर्देशित नाटक रश्मिरथी भी देखा और उस पर ढेरों बात की उसमें उन्हें क्या अच्छा लगा और क्या बदलाव किए जा सकते है, बताया। इसके बाद अभिनेता ने अपने थिएटर से जुड़े किस्सों को कलाकारों के साथ साझां किया। साथ ही कलाकारों के प्रश्नों का भी जवाब दिया। रंगमस्ताने के निदेशक अभिषेक मुद्गल ने उन्हें उनके रंगमंच के समय का एक न्यूज कवरेज देकर सम्मानित किया।

गहलोत-पायलट समर्थकों में वार-पलटवार, मंत्री सुभाष गर्ग के ट्वीट पर वेदप्रकाश सोलंकी का जवाबी हमला
जयपुर। गहलोत और पायलट समर्थकों में सोशल मीडिया पर वार-पलटवार शुरू हो गया है। पायलट खेमे के विधायक वेदप्रकाश सोलंकी ने गहलोत सरकार में तकनीक शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष गर्ग के उस ट्वीट पर जवाबी हमला किया है, जिसमें उन्होंने शायराना अंदाज में पायलट समर्थकों पर तंज कसा था। गर्ग ने बिना नाम लिए ट्वीट किया कि ये मौसम ही है ऐसा, आतुर हैं परिंदे घोंसले बदलने के लिए। गर्ग की तरह अब वेदप्रकाश सोलंकी ने बिना नाम लिए पलटवार किया है। सोलंकी ने ट्वीट किया कि कुछ परिंदे खुद का घोंसला कभी नहीं बनाते, वे दूसरों के बनाए घोंसलों पर ही कब्जा करते हैं। खुद का मतलब पूरा होते ही फिर उड़ जाते हैं, अगले सीजन में फिर किसी का घोंसला कब्जा लेते हैं। घना से भटके ये परिंदे प्यास बुझाने के लिए कभी हैंडपंप तो कभी पोखर में चोंच मारते नजर आते हैं।

उधर मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने वेदप्रकाश सोलंकी के ट्वीट करने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस तरह की बातों के सियासी कारण नहीं खोजने चाहिए। गर्ग ने अपने ट्वीट को लेकर कहा कि मैंने मौसम को लेकर ट्वीट किया है। गार्डन में बैठे रहते हैं तब कई बार विचार आते हैं, तो इस तरह के ट्वीट करता हूं। मेरा ट्वीट नेचर के प्रति था। पता नहीं लोग क्यों उसके सियासी कयास लगा रहे हैं। विश्वेंद्र सिंह हमारे लिए सम्मानीय हैं। गर्ग ने सोलंकी के आरोपों पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। गर्ग ने कहा कि लोकतंत्र में किसी को भी कुछ भी कहने का अधिकार है। मंत्रिमंडल विस्तार का मामला आलाकमान और मुख्यमंत्री जाने। एससी-एसटी के साथ अगर नाइंसाफी हो रही है, तो मुख्यमंत्री को लिखित में बताएं कि क्या नाइंसाफी हो रही है।