fraud thug arrested - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

साइबर शिल्ड अभियान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : धोखाधडी करने वाले दो ठग गिरफ्तार, 13 एटीएम और 8 सिम कार्ड बरामद
जयपुर। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे साइबर शिल्ड अभियान के तहत जयपुर पश्चिम पुलिस ने थाना करधनी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। इस दौरान आरोपियों के पास से 11 चेकबुक, 9 बैंक पासबुक, 13 एटीएम कार्ड और 8 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नागपुर महाराष्ट्र में गरीब लोगों और कॉलेज छात्रों को 5 से 7 हजार रुपए का लालच देकर उनके नाम से बैंक खाते खुलवाते थे।

इसके बाद ये खाते जयपुर आकर 15 से 25 हजार रुपए में बेचते थे। आरोपियों द्वारा पहले भी कई खाते बेचे जाने की बात सामने आई है, जिनकी जांच जारी है। आशिष नीलकण्ट मूण्डे (32), जयन्त शंकर अतकरी (27) दोनों पर धारा 318(4) और 316(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभियान के तहत अब तक 114 फर्जी सिम कार्ड ब्लॉक करवाए जा चुके हैं और आगे की जांच जारी है।

15 वर्षों से फरार 20 हजार के इनामी दंपति गिरफ्तार, 33 हजार लोगों को 22 करोड़ का लगाया चूना
दौसा। साइबर सेल और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 15 वर्षों से फरार चल रहे 20 हजार रुपए के इनामी शातिर दंपति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार दंपती ने 33 हजार से अधिक लोगो के 22 करोड रुपये का चूना लगाया है। कोतवाल सुधीर उपाध्याय ने बताया कि यह दंपति लंबे समय से राजस्थान सहित अन्य राज्यों में लोगों को निवेश के नाम पर झांसा देकर ठगी कर रहा था।

वर्ष 2010 में रिलायबल एज्युकेशन प्रा.लि. व रिलायबल रियल हाउस प्रा.लि. नाम से चिटफंड कम्पनी खोलकर लोगों के साथ करोडों की ठगी की थी। फर्जी दस्तावेज बनाकर श्रीराम से मुकेश कुमार व पत्नी नीना से मीना देवी बनकर 15 वर्ष से दिल्ली व हरियाणा में फरारी काट रहे थे। अभियुक्तगण दौसा सहित अन्य जिलों व राज्यों में वांछित चल रहे हैं। उन्होने बताया कि 5 अक्टूबर 2010 को पीड़ितों ने मामला दर्ज कराया था।

नीट परीक्षा पास कराने के नाम पर धोखाधड़ी : कोचिंग छात्र से साथी छात्रों ने ठगी 8.50 लाख की राशि
कोटा। जवाहर नगर पुलिस ने नीट की कोचिंग करने आए बिहार के छात्र से नीट यूजी परीक्षा पास करवाने की एवज में 8.50 लाख रुपए ठगने के मामले में साथी छात्रों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। इस सम्बंध में 31 जुलाई को मुकदमा दर्ज होने के चार दिन बाद भी पुलिस अभी तक आरोपियों को नहीं गिरफ्तार कर सकी है। बताया जा रहा है कि ठगी करने वाले छात्र भी बिहार के ही उसके सहपाठी हैंं। पुलिस निरीक्षक रामलक्ष्मण गुर्जर ने बताया कि वर्ष 2024 में नीट की तैयारी करने आए बिहार के तीन छात्र आपस में दोस्त हैं। पीड़ित ने बताया कि कि उसके पिता ने बहन की शादी के लिए उसके बैंक अकाउंट में राशि जमा की थी। उसके साथी छात्रों ने उससे नीट के परीक्षा 665 अंक से पास कराने की एवज में 13 लाख रुपए की डिमांड की और उसने उन्हें अलग-अलग समय में करीब 8.50 लाख रुपए दे दिए।

इसके बाद वह बिहार चला गया और परीक्षा का रिजल्ट आने पर उसके अंक नहीं आए तो उसे ठगी का एहसास हुआ। एएसआई जवाहरलाल ने बताया कि मामले में 17 वर्षीय छात्र निवासी मुजफ्फर नगर ने रिपोर्ट दी है। इस पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी छात्रों के मोबाइल बंद आ रहे हैं। पीड़ित छात्र ने जो दस्तावेज पेश किए हैं उनमें कभी एक हजार तो कभी दो हजार का रिकॉर्ड आ रहा है। एक साथ कही पर भी एक या दो लाख नहीं दिए गए हैं।

ऐसे किया रुपयों का भुगतान
पीड़ित ने बताया कि उसकी दो लड़कों से दोस्ती हुई थी, पढ़ाई के दौरान कुछ परेशान रहने लगा तो  दोनों ने नीट में अच्छे से अच्छे नंबर दिलाने का झांसा दिया और 13 लाख रुपए की मांग की। इनमें से 2 लाख यूपीआई के जरिए आरोपी के रिश्तेदार को दिए हैं, जबकि 4.50 लाख रुपए दोनों आरोपी को नकद भुगतान किए हैं, इसके अलावा भी छात्र ने आरोपी को 2 लाख की विभिन्न प्रकार की खरीदारी करवाई है, यह एटीएम और ऑनलाइन से की गई है, छात्र का कहना है कि मामले में 15 मार्च के आसपास से दोनों आरोपी उससे पैसा ले रहे हैं, इसके बाद 4 मई को हुई नीट परीक्षा के दो से तीन दिन बाद भी लेते रहे।

ओएमआर शीट खाली छोड़ने के लिए कहा
छात्र ने बताया था कि उसका सेंटर उदयपुर आया था, आरोपियों ने नीट परीक्षा के दौरान ओएमआर शीट पर कुछ भी नहीं लिखने के लिए उससे  कहा था, आरोपियों ने झांसा दिया कि एमसीसी की ओर से आंसर शीट बदल दिए जाएंगे और 685 नंबर आ जाएंगे, नीट परीक्षा के बाद आरोपी उसके फ्लैट पर जबरदस्ती रहने लगे। इस दौरान 2 लाख रुपए यूपीआई के माध्यम से अरोपी छात्र के रिश्तेदार के बताए तीन अकाउंट में दिए थे, इस तरह से आरोपियों ने 8.50 लाख रुपए ले लिए है।

कोचिंग छात्र के साथ ठगी के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी छात्र भी उसके साथी है। नीट के एग्जाम क्लीयर कराने के नाम पर ठगी की गई। मामले का निस्तारण तत्काल किया जाएगा।
तेजस्वनी गौतम
एसपी सीटी

64 लाख की धोखाधड़ी, बैंक मैनेजर सहित 2 गिरफ्तार
लाडनूं। पुलिस ने मणिपुरम गोल्ड लोन फाइनेंस में 64 लाख की धोखाधड़ी के प्रकरण में बैंक मैनेजर सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी करते थे। ये आभूषण में सोने की निम्न गुणवत्ता रखकर वजन बढ़ाने के लिए लोहे की रॉड लगाकर कम्पनी को नुकसान पहुंचा रहे थे।

इस संबंध में कम्पनी के क्षेत्रीय प्रबंधक विक्रमप्रताप सिंह ने रिपोर्ट दी थी कि कंपनी की लाडनूं शाखा के कार्मिकों व ग्राहकों द्वारा धोखाधड़ी कर कम्पनी को 64 लाख का नुकसान पहुंचाया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी श्याम सुन्दर, नागौर तथा गणपत राम, जोधपुर को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया गया है।