Change In Weather - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मौसम में आया बदलाव तो बीमारियों ने जकड़ा : 7 से 10 दिन में जा रही खांसी, बुखार भी कर रहा परेशान
जयपुर। जयपुर में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सुबह और शाम हल्की ठंडक का अहसास, जबकि दोपहर में तेज धूप के साथ गर्मी बरकरार है। दिन और रात के तापमान में बढ़ते अंतर का असर अब लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। शहर में सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश, वायरल बुखार और शरीर में दर्द जैसे लक्षणों वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसके साथ ही कुछ लोगों को खांसी भी परेशान कर रही है और सात से दस दिनों तक खांसी जा नहीं रही है। स्वाइन फ्लू के केस भी सामने आ रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि वातावरण में फैले इन्फ्लूएंजा वायरस के कारण इन दिनों एसएमएस अस्पताल के साथ कांवटिया, गणगौरी, जयपुरिया अस्पताल सहित अन्य सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी में भी मौसमी बीमारियों के मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि खासकर बच्चे, बुजुर्ग और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित लोगों को इन दिनों अधिक सावधानी की जरूरत है।

एसएमएस की ओपीडी 12 हजार पार :

एसएमएस अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मौसमी बीमारियों के कारण इन दिनों एसएमएस अस्पताल की ओपीडी प्रतिदिन 12 हजार से ज्यादा पहुंच गई है। इसमें मेडिसिन विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन सर्दी-जुकाम, खांसी और वायरल इंफेक्शन सहित अन्य बीमारियों की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की संख्या भी 2500 तक पहुंच गई है।

मौसम में बदलाव क्यों बढ़ाता है बीमारी :

चिकित्सकों के अनुसार इन दिनों वातावरण में इन्फ्लूएंजा-ए वायरस का प्रकोप है। ऐसे में मौसम में अचानक तापमान बदलने से शरीर की अनुकूलन प्रक्रिया प्रभावित होती है। इस दौरान वायरल संक्रमण आसानी से फैल सकता है।

ये लक्षण दिखें तो रहें सावधान :

-लगातार बुखार रहना

-गले में खरास और दर्द

-बार-बार छींक या नाक बहना

-लगातार खांसी

-सिर और शरीर में दर्द

-अत्यधिक कमजोरी या सांस लेने में परेशानी

बदलते मौसम में इन बातों का रखें ख्याल :

-पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं

- फ्रिज का ठंडा पानी और भोजन लेने से बचें, ताजा और पौष्टिक भोजन लें

-हाथों को साबुन से नियमित धोएं।

-भीड़-भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतें

-पर्याप्त नींद लें और शरीर को आराम दें

-पसीना आने के तुरंत बाद ठंडी हवा या एसी की सीधी हवा से बचें

-बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक या अन्य दवाएं न लें।

बदले मौसम की मार, अस्पतालों में बढ़ी भीड़ : सर्दी, जुकाम, वायरल बुखार का प्रकोप, पैटर्न बदला, अब पांच से सात दिन में ठीक हो रहे मरीज
जयपुर। राजधानी जयपुर में कभी गर्मी तो कभी बारिश के कारण बढ़ी सर्दी ने आमजन को बीमारियों की जद में ले लिया है। वायरल इंफेक्शन, सर्दी-जुकाम-बुखार, गले की खराश और अस्थमा-एलर्जी जैसी बीमारियों के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है।

एसएमएस सहित शहर के प्रमुख सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। एसएमएस की बात करें तो अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में 25 से 30 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। वहीं बच्चों के अस्पताल जेकेलोन में भी इन दिनों ओपीडी बढ़कर 1500 को पार गई है। वहीं कांवटियां, गणगौरी, सेटेलाइट सहित निजी अस्पतालों में भी मरीजों की अच्छी खासी भीड़ है।

नमी और तापमान में उतार चढ़ाव से वायरस सक्रिय :

पिछले एक सप्ताह में वायरल बुखार और सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। अस्थमा और श्वास रोगियों की परेशानी भी काफी बढ़ गई है। खासकर बच्चे और बुजुर्ग तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। कई मरीजों को खांसी, गले में खराश, थकान और हल्के बुखार की शिकायत हो रही है। चिकित्सकों के अनुसार अमूमन वायरल इंफेक्शन तीन दिन में ठीक हो जाता है, लेकिन इस बाद पैटर्न बदला हुआ है और ठीक होने में पांच से सात दिन तक का समय लग रहा है।

बचाव के लिए यह उपाय अपनाएं :

गुनगुना पानी पीएं

दिन में 3-4 बार हाथ धोएं

भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनें

संतुलित और पौष्टिक आहार लें

पर्याप्त नींद लें

ठंडी चीजों से परहेज करें

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन-सी युक्त फल का सेवन करें

किसी भी लक्षण पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें

जयपुर सहित कई जिलों में दोपहर बाद बादल, सर्दी हुई गायब, कई जिलों में पारा 30 डिग्री के पार हुआ दर्ज
जयपुर। प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान लगातार बढ़ रहा हैं। इसके चलते गर्मी का असर बढ़ गया है। सुबह शाम भी सर्दी का असर अब बेहद कम रह गया है। फलौदी और जालौर में दिन का तापमान 32.8 डिग्री दर्ज किया गया। एक दर्जन से ज्यादा जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया। सीमावर्ती जिलों में तापमान ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है और यहां गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। राजधानी जयपुर में भी दिन में तेज धूप रही और गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि दोपहर बाद अचानक बादल छा गए और गर्मी का असर कम हो गया। यहां अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री दर्ज किया गया।

नया पश्चिमी विक्षोभ : मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से बीकानेर संभाग, जयपुर और भरतपुर संभाग के शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में 27 फरवरी से 1 मार्च के दौरान मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना हैं। शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतया शुष्क बना रहेगा। बीकानेर संभाग के क्षेत्रों में भी दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना हैं।

बार-बार मौसम में बदलाव से बिगड़ रहा सेहत का मिजाज दिल, सांस, अस्थमा और एलर्जी से सैकड़ों मरीज परेशान
जयपुर। इन दिनों बार बार मौसम बदल रहा है। कभी बारिश हो रही है तो कभी शीतलहर और कभी मौसम में अचानक बदलाव के कारण दिन में तेज धूप से तपन बढ़ जाती है। ऐसे में बार-बार बदलते इस मौसम से सेहत का मिजाज बिगड़ रहा है। वैसे तो सर्दियों का मौसम आते ही कई प्रकार की मौसमी बीमारियां आमजन को जकड़ लेती हैं, लेकिन विशेष तौर पर दिल की बीमारियों, अस्थमा और एलर्जी के मरीज ठंड के मौसम में ज्यादा परेशान होते हैं। ठंड में सांस लेना मुश्किल हो सकता है और अस्थमा के अटैक का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। वहीं धमनियां सिकुड़ने के कारण हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक होने का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है। इसके चलते इन दिनों तेज ठंड में सवाईमानसिंह सहित अन्य सरकारी और निजी अस्पतालों में भी इन दिनों मरीजों की अच्छी खासी तादाद देखने को मिल रही है। ओपीडी में सामान्य से 20 से 30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

फेफेड़ों से जुड़ी बीमारियों के बढ़ने की वजह
सर्दियों के मौसम में ठंडी-सूखी हवा और प्रदूषण फेफड़ों के लिए काफी नुकसानदायक हो सकती है। जब अस्थमा से प्रभावित व्यक्ति ठंडी हवा में सांस लेते हैं तो उनके वायुमार्ग सिकुड़ जाते हैं और यह अस्थमा के अटैक को ट्रिगर कर सकता है। बच्चों और बुजुर्गों का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है इसलिए वे जल्दी प्रभावित हो सकते हैं।

ऐसे करें बचाव जब भी आप घर से बाहर जाएं अच्छी क्वालिटी का मास्क पहनें।
ठंडी हवा से बचने के लिए हमेशा गर्म कपड़े पहनें।
ठंड के मौसम में जब जरूरी हो तो ही बाहर निकलें।
ठंड के दौरान गुनगुना पानी पीने से गले और श्वसन तंत्र को राहत मिलती है।
इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने के लिए ताजे फल, सब्जियां और विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ खाएं।
अगर अस्थमा या अन्य बीमारियों के लक्षण बढ़ें तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। इन्हेलर और दवाइयां हमेशा अपने पास रखें।

इनका कहना है
सर्दियों के मौसम में धमनियां सिकुड़ जाती हैं और खून गाढ़ा हो जाता है जो कि हार्ट अटैक या दिल की बीमारियों के बढ़ने का कारण बन सकता है। इसलिए इस मौसम में बचाव ही बीमारी से बचने का उचित उपाय है। इसके साथ ही रूटीन दवाइयां नियमित रूप से लेते रहना बेहद जरूरी है।
-डॉ. दीपक माहेश्वरी, सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट और प्राचार्य एसएमएस मेडिकल कॉलेज

तेज गर्मी से जूझ रहा चीन, छह दशक का रिकॉर्ड टूटा
बीजिंग। चीन के कुछ प्रांत भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। प्रचंड गर्मी ने करीब 61 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान प्रशासन ने एक बयान में कहा कि व्यापक अध्ययनों से पता चलता है कि हमारे देश में उच्च तापमान और असामान्य गर्मी के साथ यह क्षेत्रीय घटना जारी रहेगी और इसकी तीव्रता में वृद्धि होगी। इस साल 15 अगस्त तक, चीन में 64 दिनों तक असामान्य गर्मी दर्ज की गई जबकि पिछला रिकॉर्ड 2013 में 62 दिनों का था। मौसम विज्ञानियों ने 1,680 मौसम स्टेशनों का डेटा एकत्र किया है, जिन्होंने 35 डिग्री सेल्सियस (95 डिग्री फ़ारेनहाइट) से ऊपर तापमान दर्ज किया और 1,426 स्टेशनों ने तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया। कुल 262 स्टेशनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया जो कि एक रिकॉर्ड भी है क्योंकि 2013 में केवल 187 स्टेशनों ने ऐसा तापमान दर्ज किया था।

चीन के उत्तर-पश्चिमी हुबेई प्रांत के झुशान काउंटी के एक मौसम केंद्र ने तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। चोंगकिंग की दक्षिण-पूर्वी नगर पालिका ने 44.5 डिग्री सेल्सियस, उत्तरी हेबेई प्रांत के लिंगशॉ काउंटी में 44.2 डिग्री सेल्सियस और दक्षिण-पश्चिम युन्नान प्रांत में 44 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया।  देश के कुछ क्षेत्रों में चिलचिलाती गर्मी अगले सात से 10 दिनों तक रहने का अनुमान है।

जयपुर में आंधी के साथ तेज बरसात, तापमान गिरने से उमस से बेहाल लोगों को मिली राहत
जयपुर। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के चलते सोमवार को राजधानी जयपुर और आसपास के नगरों में मेघगर्जन के बरसात हुई, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आई है। लोग सुबह से उमस से बेहाल थे, लेकिन बाद में आसमान में काले बादल छा गए और कई जगह मेघगर्जन के साथ अच्छी बरसात हुई। मौसम विभाग ने इस सप्ताह सभी सातों दिन राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में प्री-मानसून की बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम के इस बदलाव से राज्य में थोड़ा तापमान नीचे आएगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

राजधानी जयपुर में सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन 12 बजे से बादल छाने लगे और तेज अंधड़ चलना शुरू हो गया। कुछ देर में आंधी के साथ तेज बारिश होने लगी। जयपुर में परकोटा क्षेत्र के अलावा कई जगह करीब 10-15 मिनट तक बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। तापमान गिरने से लोगों को राहत मिली।