Thunderstorm - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट! एक हफ्ते की गर्मी के बाद हल्की बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार सुबह हुई हल्की बारिश से पिछले एक सप्ताह की गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, दिन भर हल्की बारिश की संभावना है। इस कारण शहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि दोपहर और शाम को फिर से बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान दिल्ली में गरज के साथ 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। सुबह 8:30 बजे दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले सप्ताह के तापमान की तुलना में काफी कम है।सुबह आंशिक रूप से बादल छाये रहे जिससे शहर के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बौछारें पडऩे के दौरान तापमान कम बना रहा।

मौसम विशेषज्ञों ने पश्चिमी हिमालय पर सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ को इस वर्षा का मुख्य कारण बताया है। इसके साथ ही मध्य पाकिस्तान और पंजाब तथा हरियाणा के सटे इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण भी विकसित हुआ है, जिसके चलते अगले कुछ दिनों तक राष्ट्रीय राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। एक और पश्चिमी विक्षोभ मंगलवार रात से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिससे बुधवार को फिर से बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। इसके बाद इसमें धीरे-धीरे फिर से उतनी ही बढ़ोतरी दर्ज होने के आसार हैं।

चीन में तेज आंधी-तूफान का अनुमान : ऑरेंज अलर्ट जारी, कुछ हिस्सों में बर्फबारी के आसार
बीजिंग। चीन के उत्तरी क्षेत्रों और तटवर्ती इलाकों में सप्ताहांत में तेज आंधी-तूफान के अनुमान के मद्देनजर शनिवार को ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया। देश के राष्ट्रीय मौसम केन्द्र (एनएमसी) ने यह जानकारी दी। केंद्र ने बताया कि इनर मंगोलिया, शांक्सी, हेबई और बीजिंग के कुछ भागों में शनिवार सुबह आ बजे से रविवार सुबह आठ बजे तक तेज हवाएं चलेंगी।  केंद्र ने बताया कि इस बीच बोहाई सागर, पीत सागर और पूर्वी चीन सागर के कुछ हिस्सों में भी तेज आंधी आएगी। इस दौरान, इनर मंगोलिया और जिलिन के कुछ हिस्सों में 20 से 28 मिलीमीटर तक बर्फबारी के आसार के साथ हिमपात के लिए भी नवीनीकृत किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने झिंजियांग में आने वाले रेतीले तूफानों के लिए नीला अलर्ट भी जारी रखा है। उसने प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सभी आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है। ज्ञातव्य है कि चीन में चार-स्तरीय मौसम चेतावनी प्रणाली है, जिसमें लाल यानी रेड सबसे गंभीर चेतावनी का प्रतिनिधित्व करता है, उसके बाद नारंगी (ऑरेंज), पीला (येलो) और नीला (ब्ल्यू) होता है।

जयपुर में अंधड के साथ हल्की बारिश
जयपुर। राज्य में शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश का दौर शुरू हो गया है। राजधानी जयपुर में दोपहर तीन बजे तेज आंधी और हल्की बारिश दर्ज की गई। बीकानेर शहर के बाहरी इलाके में कुछ जगह हल्की बारिश हुई। साथ ही वोटिंग के दौरान कोटा और झालावाड़ में बरसात हुई।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दोपहर बाद बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, कोटा, उदयपुर के आसपास भी मौसम बदल गया है। यहां आंधी चलने के साथ कहीं-कहीं बारिश भी हुई है। आज सुबह बीकानेर के ग्रामीण इलाकों में बादल छाए रहे। यहां हल्की हवा चलने के बाद कुछ जगह बूंदाबांदी हुई। कुछ देर बाद आसमान साफ हो गया। जानकारों के अनुसार पाकिस्तान, राजस्थान की सीमा पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इस सिस्टम के असर से राजस्थान में दोपहर बाद मौसम में बदलाव आया है। यहां दोपहर बाद आंधी चलने के साथ कई जगह बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इससे पहले गुरुवार को सीकर में देर शाम हल्की बारिश हुई थी।

आज टकराएगा बिपरजॉय, एनडीआरएफ की 17 और एसडीआरएफ की 12 टीमें तैनात
गांधीनगर। अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान गुरुवार शाम गुजरात के कच्छ जिले के जखौ पोर्ट से टकराएगा। इस बीच बुधवार शाम कच्छ में भूकंप के झटके लगे। चक्रवात से प्रभावित होने वाले जिलों से 47 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

जब यह तूफान तट से टकराएगा उस दौरान 150 किमी/घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। इसके चलते बुधवार को गुजरात और मुंबई के तटीय इलाकों में भारी बारिश हो रही है। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बुधवार को गांधीनगर स्थित स्टेट इमरजेंसी आपरेशन सेंटर में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित कर प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी ली। केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने प्रभावित जिलों के अस्पतालों में तैयारियों का आंकलन किया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने भुज वायुसेना स्टेशन का दौरा भी किया।

एनडीआरएफ की 17 और एसडीआरएफ की 12 टीमें तैनात, स्कूलों में बनाए शेल्टर होम
प्रभावित तटीय जिलों में सरकारी स्कूलों-कार्यालयों में सुरक्षित स्थानों पर शेल्टर होम तैयार किए गए हैं। जहां रहने, खाने और दवा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके अलावा आस-पास के स्वास्थ्य केंद्रों और सरकारी और निजी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में मेडिकल स्टाफ एवं दवा सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई है। जनरेटर सेट तथा अन्य जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं भी तैयार रखी गई हैं।
चक्रवात संभावित जिलों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 17 और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की 12 टीमों को तैनात किया गया है। तूफान की संभावित स्थिति को देखते हुए इन जिलों में चार हजार से अधिक होर्डिंग हटा दिए गए हैं।

सवा सौ ट्रेनें प्रभावित
बिपरजॉय के कारण 125 से अधिक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। मुंबई में पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार 69 ट्रेनों को रद्द किया गया है, 33 ट्रेनों को गंतव्य से पहले ही समाप्त कर दिया गया है जबकि 25 ट्रेनें ऐसी हैं जिन्हें बीच के स्टेशन से चलाने का फैसला लिया गया है।  रेलवे प्रवक्ता के अनुसार दुर्घटना राहत एवं मेडिकल इमरजेंसी गाड़ियों को हर स्थिति के लिए तैयार रखा गया है। नई दिल्ली के वॉर रूम से भी नजर रखी जा रही है।

तूफानी बारिश, तेज अंधड़ और ओलावृष्टि, उखड़े पेड़
जयपुर। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के अनेक हिस्सों में तूफानी बारिश, तेज अंधड़ और ओलावृष्टि ने कहर बरपा दिया।  तेज बारिश और अंधड़ से प्रदेश में सैकड़ों पेड़, बिजली के पोल उखड़ और टूट गए। मकान की छतों से सोलर पैनल उखड़ कर अंधड़ में उड़ गए। सैकड़ों की संख्या में परिन्दें असमय ही काल-कवलित हो गए। कच्चे घर जमींदोज हो गए। राज्य के अनेक हिस्सों में 60-70 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से चली आंधी ने जमकर तबाही मचाई। नागौर में तेज अंधड़ में मोबाइल टावर गिर गया। हालांकि इससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
जैसलमेर में तेज तूफानी बारिश और अंधड़ के साथ ओलों ने जमकर तबाही मचाई। शहर के नीचले हिस्सों में पानी भर गया और लोग बेहाल हो गए। पाली में तेज तूफानी बारिश और ओलावृष्टि से रोहट तहसील के केरला और आसपास के हिस्सों में ओलों की सफेद चादर बिछ गई। पेड़- बिजली के पोल गिर गए और सैकड़ों की संख्या में परिन्दे मर गए। जोधपुर के तिंवरी और शहर में जमकर मेघ बरसने से चारों ओर पानी ही पानी हो गया। सिरोही, राजसमंद, झुंझुनूं, बाड़मेर में अंधड़, बारिश से हाल-बेहाल हैं। बाड़मेर में तेज धूलभरी आंधी से आकाश में मिटÞ्टी का गुबार छा गया। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सुबह से ही बादल छाए हुए थे। अनेक शहरों में तो रविवार तड़के से ही बारिश का दौर शुरू हो गया और दिनभर रुक-रुक कर चलता रहा। बारिश और बादल छाए रहने से तापमान अनेक शहरों में कम रहा।

डूंगरपुर में मजदूर की मौत, एक दर्जन लोग घायल
तेज बारिश, अंधड़ की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई और एक दर्जन लोग घायल हो गए। बीकानेर, फलौदी में जमकर तबाही: बीकानेर और फलौदी में अंधड़ के साथ बारिश हुई, जिससे अनेक पेड़ गिर गए। जोधपुर, डूंगरपुर में वर्षा से गर्मी से राहत मिली, लेकिन बारिश से हाल खराब हो गए।

जयपुर में छाए रहे बादल: जयपुर में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। शहर और बाहरी हिस्सों में रविवार तड़के बारिश हुई। जयपुर में दिन का पारा 33.2, रात का तापमान 19.5 डिग्री दर्ज हुआ।

तापमान में 3-4 डिग्री की होगी गिरावट: बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से हवा में नमी आने और पश्चिमी विक्षोभ से अंधड़ व बारिश हो रही। मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान औसत से तीन-चार डिग्री गिरेगा।

जयपुर में आंधी-तूफान, शहर के कई इलाकों में बिजली गुल, कई जगह पेड़ टूटे, टीन टप्पर उड़े
जयपुर। राजधानी जयपुर में देर रात तेज बारिश का तूफान आने से  जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मेघगर्जन के साथ हुई तेज बारिश से पानी-पानी हो गया। आकाश मे बिजली कडकड़ाती रही और बारिश ने रोद्र रूप धारण कर लिया। तेज बारिश से बिजली गुल हो गई। ट्रांसपोर्ट नगर, घाटगेट सहित आस-पास के हिस्सों में चने के आकार के ओले गिरे। तेज बरसात से कच्ची बस्तियों में पानी भर गया। पश्चिमी विक्षोभ से हुई बिन मौसम बरसात भारी परेशानी का सबब बन गई। शहर के परकोटे और बाहरी हिस्सों मे तेज बारिश ने कई जगह तबाही मचाई। मेघगर्जन के साथ हुई बारिश से सड़क पर पानी दरिया बन कर बहने लगा। रह-रह कर आकाश में बिजली कौंधती रही। तेज बारिश और हवा से पेड़ टूट गए, इससे कई जगह जाम के हालात बन गए। दुकान पर लगे बड़े-बड़े साइन बोर्ड तेज हवा में उड़ गए। शहर को जोड़ने वाले राजमार्गों में पेड टूटने से जाम के हालात बन गए। जयपुर एयरपोर्ट पर 96 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा दर्ज की गई। मौसम विभाग के निर्देशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही हवा में नमी होने से तेज बारिश, अंधड़ और आकाशीय बिजली गिरने की संभावनाएं बनी है।

तेज बारिश-अधड़ का दौर चलेगा
पश्चिमी विक्षोभ से राज्य में 28 मई तक तेज बारिश अंधड़ का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ से मौसम ने तेजी से पलटा मारा और 28 मई तक प्रदेश में तेज बारिश अंधड का दौर रहेगा। जयपुर में तेज बारिश होने से बिजली गुल हो गई। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोटा के इटावा में लगातार दूसरे दिन भी बारिश का दौर रहने से कई जगह पानी भर गया। जयपुर शहर के उपनगरों में भी तेज बारिश का दौर देर रात तक जारी रहा। जयपुर मे करीब 1 घंटे से अधिक समय तक तेज बरसात से कई जगह हालात बिगड़ गए।

कोटा के इटावा में लगातार दूसरे दिन बादलों की तेज गर्जना के साथ शुरू हुआ तेज बारिश का दौर। तेज बारिश से शहर की सड़कों पर बह निकला पानीए करीब आधे घंटे हुई झमाझम बारिश।

नौतपा के पहले ही दिन जमकर बारिश
नौपता के प्रथम दिन गुरुवार को राज्य के अनेक हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहे और कुछेक जगह बरसात हुई। श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में जमकर बारिश हुई, इससे कई जगह पानी जमा हो गया। अजमेर, सीकर में भी छितराई हल्की बारिश दर्ज की गई।   दिन का तापमान अपेक्षाकृत पिछले दिनों की तुलना में कम रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। गुरुवार को सबसे अधिक दिन का तापमान जैसलमेर में 41.8 डिग्री दर्ज हुआ।  बारिश से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात के तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग का मानना है कि 26-27 मई को मौसम शुष्क रहेगा, जबकि 28-29 को एक नए पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव होगा।

कई शहरों में आंधी-बारिश
जयपुर। राज्य में बिन मौसम बरसात के लगातार दूसरे दिन भी अनेक शहरों में तेज आंधी और बारिश आई। बारिश से रबी की फसल पर काफी नकारात्मक असर पड़ा है। डूंगरपुर, भीलवाड़ा, पिलानी, उदयपुर, चूरू में बारिश हुई, जिससे कई जगह पानी भर गया। डूंगरपुर में सात एमएम बारिश हुई। प्रदेश के अनेक हिस्सों में तेज आंधी चलने से गेहूं की फसल आड़ी पड़ गई।

राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 30 से गिरकर 28.1 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि रात के तापमान में अधिक गिरावट हुई। जयपुर में रात का तापमान 20.4 से गिरकर 16.5 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने राज्य के 33 जिलों में से 14 जिलों में बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है। मेघगर्जन के साथ बारिश और तेज आंधी आने की संभावना है। शेष बाकी जिलों में यलो अलर्ट जारी हुआ है।

इन जिलों में आरेंज अलर्ट : मौसम विभाग ने 14 जिलों में आॅरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, कोटा, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर और नागौर में बारिश का आरेंज अलर्ट जारी हुआ है।

कहां कितना दिन का तापमान-
अजमेर 30.8, भीलवाड़ा 31.5, टोंक 32.6, अलवर 27.5, पिलानी 30.8, सीकर 28, कोटा 32.4, चित्तौड़गढ़ 33.8, उदयपुर 30.2, बाड़मेर 33.9, जैसलमेर 29.8, जोधपुर 30.3, फलौदी 30.4, बीकानेर 24.5, चूरू 30 डिग्री दिन का तापमान दर्ज हुआ।

बदला मौसम का मिजाज: राजस्थान में जयपुर सहित कई स्थानों पर आंधी एवं हल्की वर्षा
जयपुर। राजस्थान में मौसम में आये बदलाव के कारण आंधी एवं जयपुर, अलवर एवं अन्य कई स्थानों पर हल्की बरसात हुई। मौसम विभाग के अनुसार पिछले चौबीस घंटों में प्रदेश में अलवर में चार मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसी तरह चुरु में 0.4 मिलीमीटर बरसात हुई। इसके अलावा झुंझुनूं जिले में सूरजगढ़, उदयपुरवाटी एवं खेतड़ी एवं करौली के ङ्क्षहडौन तथा भरतपुर में भी हल्की बारिश हुई।

मौसम आये इस बदलाव से अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई जिससे तेज गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली। विभाग के अनुसार राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस जैसलमेर में दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। इसके अलावा गंगानगर में सामान्य से तीन डिग्री अधिकता के साथ 44.8, बाड़मेर में 44.2, चुरु में 43.4, बीकानेर में 43, अलवर में 41.8, जयपुर में 41.6, सीकर में 40, चित्तौडग़ढ़ एवं भीलवाड़ा में 39.8, जोधपुर में 39.2, अजमेर 39 और उदयपुर में 36 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। उदयपुर ही एक ऐसा स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम रहा।

इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी कई जगहों पर गिरावट आई और चुरु में 22.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। हालांकि जयपुर सहित अन्य कई जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा।  विभाग के अनुसार आगामी दो दिन में जयपुर, सीकर भीलवाड़ा सहित अन्य कुछ स्थानों पर आंधी आने एवं हल्की वर्षा होने की संभावना है।

चीन में आंधी-तूफान : 15 मौत, 3 लापता
ताइयुआन।  चीन के शांक्सी प्रांत में लगातार हो रही बारिश और आंधी-तूफान से 15 लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य लापता हो गये हैं। प्रांतीय सरकार की ओर से मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी गयी। शांक्सी में दो से सात अक्टूबर तक शरद ऋतु की अब तक की सबसे भीषण बाढ़ आई। लगातार बारिश ने प्रांत भर के 76 काउंटी-स्तरीय क्षेत्रों में लगभग 17.6 लाख निवासियों को प्रभावित किया है और 1,20,100 लोग बेघर हो गये हैं। बाढ़ और तूफान के कारण लगभग 2,38,460 हेक्टेयर में खड़ी फसल क्षतिग्रस्त हो गयी है, 37,700 मकान ढह गये हैं या गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गये हैं, जिससे 5.03 अरब युआन (लगभग 78 करोड़ अमेरिकी डॉलर) का प्रत्यक्ष आर्थिक नुकसान हुआ है।

जयपुर में आंधी के साथ तेज बरसात, तापमान गिरने से उमस से बेहाल लोगों को मिली राहत
जयपुर। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के चलते सोमवार को राजधानी जयपुर और आसपास के नगरों में मेघगर्जन के बरसात हुई, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आई है। लोग सुबह से उमस से बेहाल थे, लेकिन बाद में आसमान में काले बादल छा गए और कई जगह मेघगर्जन के साथ अच्छी बरसात हुई। मौसम विभाग ने इस सप्ताह सभी सातों दिन राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में प्री-मानसून की बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम के इस बदलाव से राज्य में थोड़ा तापमान नीचे आएगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

राजधानी जयपुर में सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन 12 बजे से बादल छाने लगे और तेज अंधड़ चलना शुरू हो गया। कुछ देर में आंधी के साथ तेज बारिश होने लगी। जयपुर में परकोटा क्षेत्र के अलावा कई जगह करीब 10-15 मिनट तक बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। तापमान गिरने से लोगों को राहत मिली।