Humidity - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ह्यूमिड हीटवेव सेहत के लिए बेहद खतरनाक, कुछ ही घंटों में हो सकता है हीटस्ट्रोक : अध्यन्न
तिरुवनंतपुरम। केरल के तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए वैज्ञानिकों ने एक जरूरी चेतावनी जारी की है। एक नए अंतरराष्ट्रीय अध्ययन के मुताबिक, मानसून के दौरान जब बारिश रुकती है, तो उस समय पड़ने वाली उमस भरी गर्मी (ह्यूमिड हीटवेव) सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकती है। ब्रिटेन की 'यूनिवर्सिटी ऑफ रीडिंग' के वैज्ञानिकों के नेतृत्व में की गयी एक रिसर्च में बताया गया है कि तटीय क्षेत्रों में अब केवल बढ़ता तापमान ही बड़ी बात नहीं है, बल्कि गर्मी और नमी का जो मेल बन रहा है, वह शरीर के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।

आम तौर पर चलने वाली लू के मुकाबले यह उमस वाली गर्मी इसलिए ज्यादा घातक है क्योंकि हवा में नमी अधिक होने की वजह से शरीर का पसीना नहीं सूख पाता। जब पसीना नहीं सूखता, तो शरीर खुद को ठंडा नहीं कर पाता। ऐसे में तापमान बहुत ज्यादा न होने पर भी इंसान को कुछ ही घंटों में हीटस्ट्रोक हो सकता है या दिल पर दबाव बढ़ सकता है। अध्ययन के मुख्य लेखक डॉ. अक्षय देवरस ने बताया कि केरल के तटीय जिले अंदरूनी इलाकों के मुकाबले इस खतरे की चपेट में ज्यादा हैं। खासकर जब मानसून के दौरान बारिश का दौर थमता है, तब यह जोखिम और भी बढ़ जाता है।

इस खतरे को मापने के लिए वैज्ञानिकों ने 'वेट-बल्ब' तापमान का इस्तेमाल किया है। यह एक ऐसा पैमाना है जो बताता है कि गर्मी और नमी का स्तर कब इतना बढ़ गया है कि पसीना निकलना भी बेकार हो जाए और इंसान की जान जोखिम में पड़ जाए। शोधकर्ताओं का कहना है कि इस अध्ययन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि ऐसी उमस वाली गर्मी का पता करीब एक महीना पहले ही लगाया जा सकता है। अगर प्रशासन को इसकी जानकारी समय पर मिल जाए, तो वह बचाव के इंतजाम कर सकता है।

इस समय का उपयोग अस्पतालों में तैयारी करने, आम लोगों के लिए 'कूलिंग सेंटर' बनाने, स्कूलों के समय में बदलाव करने और बिजली की सप्लाई बेहतर करने के लिए किया जा सकता है। यह पूरी रिपोर्ट 1940 से 2023 तक के यानी पिछले 84 सालों के मौसम और बारिश के आंकड़ों को परखने के बाद तैयार की गई है। वैज्ञानिकों ने मानसून के आने और रुकने के सैकड़ों चरणों का बारीकी से विश्लेषण किया है। इस खास शोध में 'यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स', 'यूके मेट ऑफिस' और भारत के 'उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान' ने भी हाथ बटाया है। वैज्ञानिकों का मानना है कि भारत में लोग लू के बारे में तो जानते हैं, लेकिन इस उमस भरी गर्मी को गंभीरता से नहीं लेते। जबकि यह कहीं ज्यादा जानलेवा हो सकती है। इसलिए इसके प्रति लोगों को जागरूक करना और सही सरकारी नीतियां बनाना बहुत जरूरी है।

बिजली की आंख मिचौली, अब कब आएगी...लाइट : उमस व गर्मी से ग्रामीण परेशान, 3 से 4 घंटे चली जाती है बिजली
खानपुर। खानपुर में बिजली कटौती होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगभग 8-10 दिन से दिन के समय लगभग तीन से चार घंटे कटौती हो रही है, ऐसे में बिजली कटौती के कारण ग्रामीणों के कार्य प्रभावित हो रहे है । क्षेत्र ऐसे भी व्यापारी है जिनका व्यवसाय बिजली से संबंधित है जैसे आटा चक्की, ई मित्र , कम्प्यूटर वर्क व लैब आदि कार्य प्रभावित हो रहे है। वहीं बिजली नहीं आने के कारण पानी का प्रेशर भी कम हो जाता है वहीं कई बार तो बिजली के चले जाने के बाद पानी भी चला जाता है। बिजली कटौती के कारण ग्रामीणों को उमस व गर्मी से परेशानी उठानी पड़  रही है। खानपुर में मंदिर काली तलाई हनुमान का मंदिर है, यहीं पर रामेश्वर धाम वह श्री राम मंदिर भी है ,यहां बहुत बड़ी तादात में भक्तगण आते हैं और अभी नवरात्र चल रहे हैं तो भक्तगणों का तांता लगा रहता है उनको भी अंधेरे में परेशानी का सामना करना पड़ता है । कभी भी किसी भी समय बिजली चली जाती है। ग्रामीणों की मांग है कि बिजली कटौती की समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।

अभी कई जगहों पर बिजली सुधार के लिए मरम्मत कार्य शट डाउन चल रहा है। जिसके चलते बिजली कटौती हो जाती है। जल्द से जल्द बिजली कटौती समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे।
- महेश नागर, जे ई ए न विद्युत विभाग (खानपुर)

किसी भी समय बिजली चली जाती है जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता है।
- केशव लक्षकार, कस्बेवासी

कई ऐसे व्यवसाय है जिनमें बिजली की आवश्यकता पड़ती है बिजली चले जाने पर तोल कार्य नहीं हो पाता।
- मुकेश मालव, कस्बेवासी

नवरात्रा के चलते कई जगहों पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। बिजली कटौती से कार्यक्रमों के आयोजन पर भी असर पड़ रहा र्है।
- रमेश शर्मा, कस्बेवासी

मेरी दुकान भी लाइट से संबंधित है यदि दिन में लाइट चल जाती है तो लाइट के बिना मेरा काम नहीं होता है और ग्राहक खड़े के खड़े रह जाते हैं और मेरी दुकान भी चल नहीं पाती है लाइट व्यवस्था ठीक की जाए।
- गोविंद राठौर, कस्बेवासी

बिजली चले जाने के बाद गर्मी व उमस से परेशानी होती है लाइट कब आएगी इसका पता नहीं है इंतजार करना पड़ता है।
- राजेंद्र मेरोठा, कस्बेवासी

बिजली की आंख मिचौली से कभी कभी जलापूर्ति भी प्रभावित होती है, बिजली कटौती की समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।
- चेतन गुर्जर, कस्बेवासी

जयपुर सहित कई जिलों में आज भी उमस भरी गर्मी, बारिश का इंतजार
जयपुर। एक ओर जहां प्रदेश के कई जिलों में बारिश से हालात बिगड़े हुए हैं वहीं राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में आज भी उमस भरी गर्मी से हाल बेहाल है। जयपुर में दिन से उमड़ बढ़ गई है और सिर्फ रिमझिम बारिश हो रही है। इससे उमस का असर बढ़ गया है। ऐसे में जयपुर वासियों को तेज बारिश का इंतजार है। वहीं इस बीच राजस्थान में मानसून जून का कोटा पूरा कर चुका है, लेकिन अब भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के 30 जिलों में बारिश हो सकती है, इनमें से 11 जिलों के लिए भारी बारिश की संभावना के कारण ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

गुरुवार दोपहर नागौर, राजसमंद और दौसा में मौसम बदला और बारिश का दौर शुरू हुआ। नागौर में दोपहर करीब 12 बजे के बाद बारिश शुरू हुई, इससे सड़कों पर पानी भर गया। राजस्थान में मानसून की एंट्री के बाद से अब तक 135 फीसदी ज्यादा बरसात हो चुकी है। राज्य में 1 से 24 जून तक कुल 82.4 एम एम बरसात हो चुकी है, जबकि इस सीजन में औसत बारिश 35.1 एम एम होती है।

प्रदेश में अभी भी जयपुर सहित कई जिलों में मानसून की झमाझम का इंतजार
जयपुर। प्रदेश में सावन के पहले दिन जयपुर में छितराई बारिश हुई। वहीं अजमेर, चित्तौड़, सिरोही सहित कुछ स्थानों पर भी बारिश होने से गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली।
इस बीच बीते 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर व पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम वर्षा और चित्तौड़गढ़ व टोंक जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा दर्ज की गई है। पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश निम्बाहेड़ा चित्तौड़गढ़ और निवाई टोंक में 71 एमएम व पश्चिमी राजस्थान के बिलाड़ा जोधपुर में 56 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इधर राजधानी जयपुर में सोमवार को भी छितराई बारिश हुई। यहां झोटवाड़ा, सोडाला, श्याम नगर, रेलवे स्टेशन सहित कुछ स्थानों पर 15 से 20 मिनट तक छितराई बारिश हुई और बाकी शहर सूखा ही रहा। ऐसे में शहर में गर्मी और उमस का और बढ़ गया।
सिरोही जिले के रोहिड़ा में आकाशीय बिजली गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। यहां दो बच्चों पर आकाशीय बिजली गिरी थी जिस पर दोनों को रोहिड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां एक बच्चे की हालत गंभीर है।

आज भी होगी बारिश
कम दबाव का क्षेत्र पूर्वी मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के ऊपर बना हुआ है। मानसून ट्रफ लाइन जैसलमेर व अजमेर से गुजर रही है। इसके असर से मंगलवार को भरतपुर, जयपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं 24-25 जुलाई को कोटा, उदयपुर व अजमेर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। बीकानेर संभाग में 23 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी और आगामी चार-पांच दिन कुछ भागों में मध्यम बारिश होने की संभावना है।

कहां कितना तापमान
प्रदेश में सबसे अधिक तापमान गंगानगर में 42.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं चूरू में 42.4, बीकानेर 42, जैसलमेर 41, पिलानी 40.5, बाड़मेर 39.6, अजमेर 34.8 और कोटा 35.7 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। जयपुर में दिन का तापमान 36.2 डिग्री दर्ज किया गया।

बारिश नहीं होने से उमस और गर्मी बढ़ी, आज से मानसून पकड़ सकता है जोर
जयपुर। प्रदेश में मानसून के कमजोर पड़ने से गर्मी और उमस का असर बढ़ गया है। अधिकांश जिलों में दिन और रात दोनों का पारा चढ़ गया है। दिन में तेज धूप और उमस सता रही है वहीं रात में भी इससे कोई राहत नहीं है। ऐसे में मानसून के फिर से एक्टिव होने का अब लोगों को इंतजार है। चित्तौड़गढ़ और सिरोही में बारिश हुई। इससे यहां गर्मी से लोगों को राहत मिली।

वहीं इस मानसून सीजन में अब तक 132.6 एमएम बारिश हो चुकी है जो सामान्य से 6 फीसदी ज्यादा है जबकि 16 जुलाई तक सामान्य बारिश 125.6 एमएम होती है। इधर, राजधानी जयपुर में भी पिछले कई दिनों से बारिश का दौर थमने से गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल है। बीसलपुर बांध में भी पानी की आवक रुक जाने से रोजाना पानी घट रहा है। बांध का जलस्तर बुधवार शाम तक 310.28 आरएलमीटर दर्ज किया गया।

आधा दर्जन जिलों में पारा 40 डिग्री के पार
प्रदेश के आधा दर्जन जिलों में दिन का पारा 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया। इनमें सबसे अधिक तापमान जैसलमेर में 43.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं फलौदी में 43.2, बीकानेर 42.2, गंगानगर 42.1, जोधपुर 41.2 और चूरू में 40.6 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं राजधानी जयपुर में दिन का पारा 36.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री दर्ज किया गया।

आज से तेज बारिश की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि एक लो प्रेशर सिस्टम छत्तीसगढ़ के आसपास विदर्भ क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है। इसके अलावा एक नया सिस्टम 18 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में बनने की संभावना है। मानसून ट्रफ लाइन अभी दक्षिणी राजस्थान के भागों से होकर गुजर रही है। इन सभी सिस्टम के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर अगले 4-5 दिन मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। इससे कोटा, उदयपुर, अजमेर संभाग में कल कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना है।

मानसून में देरी, उमस और गर्मी से बेहाल
जयपुर। राज्य में अगले दो दिन में मानसून की एंट्री होगी। पिछले 10 दिन से मध्य प्रदेश, गुजरात में अटका मानसून आगे बढ़कर राजस्थान की सीमा पर पहुंच गया है और जल्द ही डूंगरपुर-बांसवाड़ा-झालावाड़ के रास्ते प्रदेश में प्रवेश कर जाएगा। मौसम विभाग ने बुधवार को 15 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में प्रदेश के कई भागों में बरसात का सिलसिला शुरू हो सकता है। प्रदेश के तीन जिलों झालावाड़, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ जिलों में भारी बरसात की संभावना है। वहीं राजधानी जयपुर सहित अजमेर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, बूंदी, बारां, डूंगरपुर, राजसमंद, कोटा, टोंक, सवाई माधोपुर, उदयपुर जिलों में तेज हवा के साथ बरसात का अलर्ट जारी किया है।आज भी कई जिलों में बरस सकते हैं मेघ15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट|

सात जिलों में पारा 43 डिग्री पार
भीषण गर्मी में मंगलवार को प्रदेश के सात जिलों में दिन का तापमान 43 डिग्री के पार दर्ज किया गया। इनमें फलौदी में सर्वाधिक 45.4, बीकानेर में 44.2, श्रीगंगानगर में 44.2, जैसलमेर 44.2, नागौर 43.9, बाड़मेर 43.6 और चूरू में 43.5 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं अन्य जिलों में भी पारा 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया।

कोटा संभाग में भारी बारिश का अलर्ट
28 जून को कोटा संभाग के बारां, झालावाड़, कोटा और चित्तौड़गढ़ जिले में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा 29 और 30 जून को बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, बारां, कोटा, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा समेत अन्य जिलों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। एक जुलाई को दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के अलावा पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, पाली, जालौर समेत आसपास के जिलों में बारिश होने की संभावना है।

कूलर-पंखे हुए फेल
बारिश नहीं होने से राजस्थान में गर्मी और उमस से लोग परेशान है। राज्य में बीती रात और सोमवार को भी उमस के साथ भीषण गर्मी से लोग बेहाल हो गए। जयपुर में बीते दो दिन से तेज गर्मी और उमस से कूलर-पंखे फेल हो गए हैं। इस बीच प्रदेश में सोमवार को फलौदी 45.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। बीती रात 15 जिलों का पारा 30 डिग्री या इससे अधिक रहा। वहीं मंगलवार को राजधानी जयपुर का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री रहा, वहीं बीती रात का तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया।

जयपुर में आंधी के साथ तेज बरसात, तापमान गिरने से उमस से बेहाल लोगों को मिली राहत
जयपुर। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के चलते सोमवार को राजधानी जयपुर और आसपास के नगरों में मेघगर्जन के बरसात हुई, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आई है। लोग सुबह से उमस से बेहाल थे, लेकिन बाद में आसमान में काले बादल छा गए और कई जगह मेघगर्जन के साथ अच्छी बरसात हुई। मौसम विभाग ने इस सप्ताह सभी सातों दिन राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में प्री-मानसून की बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम के इस बदलाव से राज्य में थोड़ा तापमान नीचे आएगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

राजधानी जयपुर में सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन 12 बजे से बादल छाने लगे और तेज अंधड़ चलना शुरू हो गया। कुछ देर में आंधी के साथ तेज बारिश होने लगी। जयपुर में परकोटा क्षेत्र के अलावा कई जगह करीब 10-15 मिनट तक बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। तापमान गिरने से लोगों को राहत मिली।