police administration - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जूली ने साधा सरकार और पुलिस प्रशासन पर निशाना, कहा- सरकार-पुलिस का उद्देश्य महिला सुरक्षा नहीं, एफआईआर के आंकड़े कम करने की कोशिश
जयपुर। कानून व्यवस्था के मामले में राजस्थान पुलिस के ट्वीट पर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने इसे लेकर सरकार और पुलिस प्रशासन पर निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा है कि राजस्थान पुलिस का यह ट्वीट घोर आपत्तिजनक और भाजपा सरकार की मानसिकता दिखाने वाला है। 25 मार्च को हुई छेड़छाड़ की घटना की शिकायत पीड़िता ने 26 मार्च को थाने में दी परन्तु इतने स्पष्ट छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। पुलिस ट्वीट कर कह रही है कि 12 अप्रेल को आमजन की भावनाओं को देखते हुए एफआईआर की।

यदि यह मामला मीडिया और सोशल मीडिया में नहीं आता तो पुलिस हजारों मामलों की तरह इसे भी दबा देती। राजस्थान की भाजपा सरकार और पुलिस का उद्देश्य महिला सुरक्षा नहीं बल्कि एफआईआर दर्ज न कर आकंड़े कम करने का रह गया है। सरकार एवं डीजीपी को जवाब देना चाहिए कि उन्होंने कांग्रेस सरकार के समय बनाई गई एफआईआर के अनिवार्य पंजीकरण की नीति को क्यों बन्द कर दिया है एवं क्या राज्य में अब एफआईआर कानून के मुताबिक न होकर आमजन की भावनाओं से की जाएगी।

मॉक ड्रिल में ही खुल गई पुलिस प्रशासन की पोल, कई विभागों के अधिकारी देरी से मौके पर पहुंचे
सवाई माधोपुर। शहर में बुधवार को प्रशासन उस वक्त सकते में आ गया जब जिला मुख्यालय के रणथंभौर रोड स्थित एक होटल में चार आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली। हथियारबंद आतंकवादियों के होटल में छिपे होने की सूचना के साथ ही जिला और पुलिस प्रशासन रणथंभौर रोड स्थित होटल की तरफ दौड़ पडा। जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला और पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस ने होटल को चारों तरफ से घेर लिया और रणथंभौर रोड को छावनी में तब्दील कर दिया गया। इस दौरान पुलिस घेरे को देख आतंकवादियों ने पुलिस को ललकारा, आतंकवादियों को पकड़ने के लिए पुलिस का विशेष दस्ता तैयार किया गया जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आतंकवादियों को काबू पाया और चारों आतंकवादियों को दबोच लिया।

होटल में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना पर शहर भर में दहशत फैल गई और शाहरवासी भी सकते में आ गए, लोगों को उस वक्त राहत मिली जब पता चला कि प्रशासन द्वारा ये मॉक ड्रिल की गई थी। पुलिस और प्रशासन ने आतंकवादी घटना को रोकने के लिए मॉक ड्रिल तो की लेकिन यह मॉक ड्रिल महज दिखावा ही साबित हुई  क्योंकि जिस तरह से मॉक ड्रिल में आतंकवादियों के पास एके 47 थी वैसे ही पुलिस एके 47 लिए आतंकवादियों का मुकाबला डंडों से कर रही थी वहीं जिस होटल में आतंकवादी छिपे हुए थे वहां होटल के थोड़ी ही दूर पर सैंकड़ो लोगों की भीड़ जमा हो गई जो पुलिस एंव प्रशासन की इस तरह की घटना के दौरान की जाने वाली कार्रवाई की पोल खोलती नजर आई। पुलिस प्रशासन ने मॉक ड्रिल के नाम पर महज खाना पूर्ति ही की। गौरतलब है कि पुलिस प्रशासन की मुस्तेदी का आंकलन करने के लिए इस तरह की मॉक ड्रिल की जाती है लेकिन मॉक ड्रिल के दौरान भी कई विभागों के अधिकारी काफी देरी से मौके पर पहुंचे। साथ ही मॉक ड्रिल के दौरान महज खानापूर्ति करना ये कतई ठीक नही है।

खनिज विभाग की टीम से मारपीट की घटना से पुलिस प्रशासन सख्त
रुदावल। खनन क्षेत्र में अवैध खनन की जांच के लिए गई खनिज विभाग की टीम से मारपीट व मोबाइल को छीनकर ले जाने की घटना के बाद अवैध खनन की रोकथाम पर खनन माफिया पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस एवं खनिज विभाग की टीम ने बंशी पहाड़पुर क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस उप अधीक्षक बयाना अजय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता एवं खनिज विभाग की टीम ने बंशी पहाड़पुर क्षेत्र में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए सर्च अभियान चलाया गया।

पुलिस जाब्ता को देख अवैध खनन माफिया अपने वाहनों को लेकर मौके फरार हो गए। अवैध खनन के खिलाफ चलाए अभियान में रुदावल थाना प्रभारी प्रेमसिंह भास्कर, गढ़ी बाजना थाना प्रभारी महेंद्र शर्मा सहित बयाना, रूपवास, रुदावल, गढ़ी बाजना थानों का पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। गत दिनों खनिज विभाग की टीम के साथ मारपीट की घटना को लेकर रूदावल थाना पर खनिज विभाग रूपवास के सर्वेयर दिनेश कुमार एवं खनि कार्यदेशक वीरेन्द्र कुमार वर्मा की ओर से नामजद लोगों के खिलाफ मारपीट कर मोबाइल छीनकर ले जाने की  रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।