Govind Singh Dotasara - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रसोई गैस और पेट्रोल डीजल की किल्लत : पीएम के बयान पर डोटासरा का हमला, कहा- ऊर्जा संकट पर केंद्र ने पल्ला झाड़कर जनता को अपने हाल पर छोड़ा
जयपुर। रसोई गैस और पेट्रोल डीजल की किल्लत पर पीएम के बयान पर पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने हमला बोलते हुए कहा है कि की ऊर्जा संकट के दौर में देश के लोगों को उनके हाल पर छोड़ देना दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारे नेता राहुल गांधी के बार बार चेताने पर पहले उनकी खिल्ली उड़ाई गई, लेकिन अब बयान देकर केंद्र ने स्वीकार किया है कि हम बड़े संकट में आने वाले हैं। पीसीसी में मीडिया से बातचीत करते हुए डोटासरा ने कहा कि मोदी ने इजराइल दौरे के बाद भारत पर मुहर लग गई कि हम इजराइल के साथ है। हमारे ईरान से पड़ोसी संबध रहे हैं, लेकिन अब बने हालातों से हम पर ऊर्जा संकट बढ़ रहा है। केंद्र सरकार का बयान लोगों को पैनिक करने वाला है। देश में गैस, पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने पर भाजपा नेताओं की सेहत पर शायद ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन आम लोगों के लिए परेशानी बढ़ेगी।

डोटासरा ने कहा कि रसोई गैस किल्लत के मुद्दे पर हम 27 मार्च को जयपुर में शहीद स्मारक पर प्रदर्शन करके सरकार को घेरने का काम करेंगे। केंद्र सरकार के संकट से पल्ला झाड़ने से हम लोगों के हक की लड़ाई लड़ेंगे। केन्द्र ने जिस उज्ज्वला के नाम पर 3 बार सरकार बना ली, लेकिन अब उनकी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। ऊर्जा संकट से छोटे व्यापरियों, रेस्टोरेंट, ढाबे, थड़ी ठेले वालों के रोजगार पर संकट बढ़ गया है। हम मुद्दे उठाते हैं तो हम पर आपदा में अवसर की राजनीति के आरोप लगाते हैं, जबकि आपदा में अवसर तो यह लोग तलाश रहे हैं। वंही, राज्य की भाजपा सरकार पर भी ऊर्जा संकट के दौर में जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने का आरोप

जयपुर विधानसभा में बजट बहस के दौरान डोटासरा का हमला- “डबल इंजन सरकार के दोनों इंजन सीज”
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पर चल रही बहस के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद राजस्थान को केंद्र से पूरा वित्तीय सहयोग नहीं मिल रहा। उनका दावा है कि केंद्र से मिलने वाला अनुदान केवल 1.3 प्रतिशत है, जो अब तक का सबसे कम स्तर है। उन्होंने कहा कि केग रिपोर्ट के अनुसार राज्य के पीडी खाते में 15 हजार करोड़ रुपये पड़े हैं, लेकिन सरकार उनका उपयोग नहीं कर पा रही। चालू वित्तीय वर्ष में दिसंबर 2025 तक केवल 54 प्रतिशत बजट ही खर्च हो सका है, जबकि अधिकतर खर्च मार्च महीने में होता है, जिससे भ्रष्टाचार की आशंका बढ़ती है।

डोटासरा ने “राइजिंग राजस्थान” निवेश समझौतों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सबसे अधिक एमओयू ऊर्जा क्षेत्र में हुए, लेकिन जमीन पर केवल 6 लाख करोड़ रुपये के एमओयू ही उतर पाए। उन्होंने आरोप लगाया कि बाहरी ठेकेदार प्रदेश के संसाधनों का लाभ उठा रहे हैं, जबकि स्थानीय लोगों को अपेक्षित रोजगार नहीं मिल रहा। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे अपने क्षेत्र में एक पॉलिटेक्निक कॉलेज तक की घोषणा नहीं कर सकीं। यमुना जल परियोजना की डीपीआर अब तक तैयार नहीं होने और जल जीवन मिशन के तहत 17 हजार करोड़ रुपये लैप्स होने का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने बजरी खनन, शहरी मास्टर प्लान, भर्तियों, आरजीएचएस योजना और कोचिंग नियमन कानून के क्रियान्वयन में देरी पर भी सरकार को घेरा और कहा कि वादों के अनुरूप कार्रवाई नहीं हुई ।

दिल्ली महारैली तैयारियों को लेकर पीसीसी में बैठक, विधायक-सांसद और नेता रहे मौजूद
जयपुर। कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत 14 दिसम्बर को दिल्ली में महारैली की तैयारियों को लेकर पीसीसी मुख्यालय पर बैठक हुई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में हुई बैठक में विधायक,सांसद, पीसीसी और अग्रिम संगठनों के प्रदेशाध्यक्ष और अन्य नेता मौजूद रहे। बैठक में पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी, वरिष्ठ विधायक हरेन्द्र मिर्धा आदि ने बैठक में अपने विचार रखे।

बैठक में दिसंबर को होने वाली वोट कर गद्दी छोड़ महारैली में राजस्थान से बड़ी संख्या में लोगों को ले जाने को लेकर चर्चा हुई। बैठक में विधायक प्रशांत शर्मा, अमीन कागजी, पीतराम काला, रामनिवास गावड़िया, विद्याधर चौधरी, भगवानाराम सैनी, रामकेश मीणा आदि शामिल हुए। सभी विधायकों और वरिष्ठ नेताओं को उनके विधानसभा क्षेत्रों से अधिक से अधिक संख्या में भीड़ जुटाने के निर्देश दिए। इसके अलावा एसाईआर प्रक्रिया में वोट चोरी की बात को लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

एसाईआर प्रक्रिया में 10 लोगों की मौत चिंताजनक : बीएलो पर प्रताड़ना ने उजाड़े कई परिवार, डोटासरा बोले- आत्महत्या ने प्रदेश को झकझोर दिया
जयपुर। पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने देश के कई राज्यों में SIR प्रक्रिया को लेकर करीब 10 से अधिक लोगों की मृत्यु की घटनाएं अत्यंत दु:खद और चिंताजनक बताया है। डोटासरा ने कहा है कि एसाईआर से आमजन में भय व अनिश्चितता एवं बीएलोज पर व्यवस्था की प्रताड़ना ने कई परिवार उजाड़ दिए हैं। राजस्थान में पहले जयपुर में बीएलओ मुकेश जांगिड़ की आत्महत्या और अब सवाई माधोपुर में बीएलओ हरीओम बैरवा की मौत ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। प्रदेश में भाजपा सरकार के असहनीय दबाव, सस्पेंशन की धमकी और तानाशाही रवैए के कारण बीएलोज भारी दबाव महसूस कर रहे हैं।

मृतक बीएलोज के परिवारों ने भी सरकारी व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लेकिन शर्म की बात है कि भाजपा सरकार न्याय मांग रहे परिवार को "नेचुरल डेथ" बताकर पल्ला झाड़ रही है। आखिर सरकार बीएलोज पर इतना दबाव क्यों और किस लिए डाल रही है? क्या भाजपा को वोटर लिस्ट में हेराफेरी की कोई ज़बरदस्त जल्दी है? एसआईआर की प्रक्रिया पारदर्शीता और निष्पक्षता के साथ बिना किसी दबाव के होनी चाहिए। साथ ही अनुचित भार डालने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सरकार, मुकेश और हरीओम के परिवार को न्याय सुनिश्चित करें एवं दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।

अंता विधानसभा उपचुनाव : डोटासरा का भाजपा पर हमला, कहा- पर्ची सरकार खुद ही नहीं चल पा रही, लोगों के काम कैसे करेगी
जयपुर। अंता विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि लोगों ने पर्ची सरकार को नकारते हुए कांग्रेस की नीतियों पर मुहर लगाई है। पीसीसी मीडिया से बात करते हुए गोविन्द डोटासरा ने कहा कि चुनाव प्रचार बंद होने के बाद भी मंत्री वंहा रुककर लोगों को पैसे बांटते रहे, लेकिन लोगों ने कांग्रेस को आशीर्वाद दिया। सीएम, डिप्टी सीएम, पूर्व सीएम, मंत्री सभी वंहा सत्ताबल के दम पर लोगों को लुभाने में लगे रहे लेकिन जनता को पता है कि भाजपा ने 2 साल में कोई विकास का कोई काम नहीं किए। लोगों ने कांग्रेस की योजनाओं में भरोसा जताते हुए आगामी चुनाव परिणामों के संकेत दे दिए हैं।

जनता ने भाजपा की ये हालत कर दी कि 100-200 वोट और कम आते तो इनका प्रत्याशी तीसरे नम्बर पर आता। निर्दलीय प्रत्याशी के साथ कई नेताओं के प्रचार पर कहा कि लोगों ने बता दिया कि उस क्षेत्र में प्रमोद जैन भाया की अच्छी छवि है लोगों को वंहा अनर्गल बयानबाजी करने वालों की जगह साफ छवि वाला व्यक्ति चाहिए। भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जब यह सरकार खुद ही नहीं चल पा रही तो लोगों को पता है कि उनके काम कैसे करेगी। सीएस इस्तीफा देकर चले गए। मंत्रियों से इस्तीफे लेने की खबरें सामने आ रही हैं। लोग समझ गए कि इस सरकार का ही पता नहीं कि कब पलट जाए।

गहलोत-पायलट, डोटासरा ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- वोटिंग निष्पक्ष हो, मतदाता सूची पारदर्शी होनी चाहिए
जयपुर। वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के पहले चरण के समापन और दूसरे चरण के अभियान की शुरुआत से पहले राजस्थान कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला है। तोतुका भवन में कांग्रेस के कार्यक्रम से पहले पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा के लोग वोट चोरी करते हैं। देश में निष्पक्ष चुनाव होने चाहिए। चुनाव में हार जीत होती रहती है, लेकिन वोटिंग निष्पक्ष होनी चाहिए। मतदाता सूची भी पारदर्शी होनी चाहिए। पूरे देश ने देखा कि हरियाणा, महाराष्ट्र में इनकी पोल खुल गई। आज मोबाइल और इंटरनेट का जमाना है, यदि कोई पार्टी कहती है कि यहां वोट चोरी हुई है तो चुनाव आयोग को उसे गंभीरता से लेना चाहिए। वोट चोरी के खिलाफ राहुल गांधी ने देशव्यापी अभियान छेड़ा हुआ है,लेकिन लोकतंत्र बचाने की जिम्मेदारी अकेले राहुल गांधी की नहीं है।

मनमानी तरीके से नहीं हो एसआईआर: पायलट
कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने कहा कि देश में मनमाने तरीके से एसआईआर नहीं होनी चाहिए। जिस जल्दबाजी के साथ बिहार में एसआईआर हुआ, वह सबने देखा। निर्वाचन आयोग को भाजपा के संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग पर आगे आना चाहिए। बिहार वोटिंग पर एग्जिट पोल पर कहा कि आजकल एग्जिट पोल सही नहीं निकलते। हरियाणा विधानसभा चुनाव में सारे एग्जिट पोल कांग्रेस सरकार बना रहे थे, लेकिन परिणाम उलट निकले। भजनलाल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार ने दो साल में जनता का भरोसा खो दिया।

एग्जिट पोल फर्जी: डोटासरा
पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार चुनाव को लेकर एग्जिट पोल फर्जी हैं और सरकार इंडिया गठबंधन की बनेगी। लोकसभा चुनाव में सभी एग्जिट पोल ने एनडीए को कितनी सीटें दीं और अंत में कितनी सीटों पर आकर टिकी। राजस्थान में भाजपा ने भले ही सत्ता का दुरुपयोग किया हो, लेकिन अंता उपचुनाव में कांग्रेस बड़े अंतर से चुनाव जीतेगी। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि राहुल गांधी का वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान एक ऐतिहासिक जनआंदोलन का रूप ले चुका है।

विधानसभा अध्यक्ष की पत्नी की बिगड़ी तबीयत : आईसीयू में भर्ती, डोटासरा और जूली पहुंचे एसएमएस अस्पताल
जयपुर। विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी की पत्नी इंद्रा देवी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आज जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वे घर में बेहोश हो गई थी। इसके बाद परिजन एसएमएस अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें मेडिकल आईसीयू में भर्ती किया गया है। यहां पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा भी हॉस्पिटल पहुंचे और देवनानी से मुलाकात कर उनकी पत्नी की कुशलक्षेम पूछी। एसएमएस हॉस्पिटल प्रशासन के मुताबिक इमरजेंसी में आने के बाद सीपीआर देकर रिवाइव किया गया। सूचना के बाद एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी समेत अन्य डॉक्टर्स और प्रशासन के लोग वहां पहुंचे। मेडिकल आईसीयू में भर्ती किया और वेंटिलेटर पर शिफ्ट करके सीनियर डॉक्टर्स की देख-रेख में इलाज किया जा रहा है। उनके इलाज के लिए एक बोर्ड का गठन किया है, जिसमें न्यूरोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट और जनरल मेडिसिन डिपार्टमेंट के डॉक्टर नियुक्त किए है।

मुलाकात के दौरान देवनानी से ईलाज के बारे में जानकारी लेकर डॉक्टरों से भी स्वास्थ्य संबधित बुलेटिन की जानकारी हासिल की। इसके साथ ही, डोटासरा और जूली ने अलवर के मेडिकल छात्र के कजाकिस्तान से लौटने पर अस्पताल में मुलाकात की और स्वास्थ्य की कुशलक्षेम पूछी। यह छात्र काफी दिनों से कजाकिस्तान में फंसा हुआ था और भारत सरकार के हस्तक्षेप के बाद छात्र वापस भारत पहुंचा है।

अतिवृष्टि से जनता कर रही त्राहिमाम, धरातल पर उतरकर सहायता करे सरकार : डोटासरा
जयपुर। पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने अतिवृष्टि के चलते प्रदेश में बने हालात पर सरकार से आग्रह किया है कि आपदा के समय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए धरातल पर उतरकर पीड़ित परिवारों की सहायता करें। साथ ही, आर्थिक, पैकेज, जलभराव की निकासी के ठोस प्रबंधन और किसानों के लिए राहत मुआवजा पैकेज की घोषणा करें।

डोटासरा ने कहा है कि सरकार में केवल बैठकें करने से समाधान नहीं निकलेगा। प्रदेश की जनता अतिवृष्टि और बाढ़ की स्थिति से त्राहिमाम कर रही है। करीब 100 लोगों की जान जा चुकी है। हजारों परिवार प्रभावित हैं और किसानों की फसलें पानी में बह गई है। स्थानीय प्रशासन पूरी तरह बेपरवाह बना हुआ है। इसलिए जब तक पूरी सरकार खुद राहत बचाव के लिए मैदान में नहीं उतरेगी, तब तक पीड़ित परिवारों तक मदद नहीं पहुंचेगी।

स्कूल की छत गिरने से 7 बच्चों की मौत पर कांग्रेस नेताओं ने शोक जताया
जयपुर। झालावाड़ जिले के पीपलोदी गांव में एक सरकारी स्कूल की छत गिरने से कई बच्चों की दर्दनाक मृत्यु  हो गई। इस हादसे में अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। राजस्थान कांग्रेस के नेताओं में पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने घटना पर दुख जताया है।

नेताओं ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं जताई हैं। साथ ही, घायल बच्चों के शीघ्र और पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
नेताओं ने कहा है कि इस हादसे की गहनता से जांच होनी चाहिए और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

सिर्फ नेम प्लेट लगाने और आधे घंटे की मीटिंग से नहीं चलेगा काम : गोविन्द सिंह डोटासरा
जयपुर। पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने पार्टी मुख्यालय पर अंबेडकर जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में अपने ही नेताओं और कार्यकर्ताओं पर तंज कसते हुए कहा कि गाड़ी पर नेम प्लेट लगाकर आधे घंटे मीटिंग में आकर नेता कहलाने की रस्म अदायगी से काम नहीं चलेगा। हमें संविधान की रक्षा के लिए उठ खड़ा होना होगा और लोगों के बीच जाना होगा, नहीं तो इतिहास हमें माफ नहीं करेगा। डोटासरा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सही कहा है कि आप लोग किस डर से भाजपा और आरएसएस के खिलाफ नहीं बोलते। जेल जाने का डर सता रहा है क्या, भगत सिंह जैसे दीवाने तो फांसी पर चढ़ गए। आप और हम आगामी कल के लिए संविधान के लिए थोड़ी मेहनत और साहस नहीं कर सकते तो खुद को कांग्रेसी कहलाने का अधिकार नहीं है। नेताओं की रस्म अदायगी ने देश में हमें पहले 50 तक पहुंचाया और अभी 100 सांसद हैं।

बैठक में नहीं आए तो पदों से होगी छुट्टी
जो पदाधिकारी लगातार जिला, ब्लॉक और प्रदेश स्तर की तीन महीने तक बिना कारण बताए बैठकों में नहीं आएंगे, वे खुद ही पदमुक्त हो जाएंगे। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सरकार की गलत नीतियों का विरोध करने के लिए खुद को फील्ड में झोंकना होगा। सरकार की कार्रवाई को लेकर कहा कि हमारे किसी कार्यकर्ता ने अपराध किया तो उसे गिरफ्तार किया जाए, अगर गलत कार्रवाई हुई तो ईंट से ईंट बजा देंगे।

भजनलाल सरकार ने वन स्टेट वन इलेक्शन को लेकर कोई कानून में बदलाव नहीं किया, इसके बावजूद प्रशासक लगा दिए। पांच साल में चुनाव करवाने के प्रावधान के बावजूद ये साल भर तक चुनाव आगे खिसका रहे हैं। यह संविधान का उल्लंघन नहीं कर रहे हैं। कल यह विधानसभा का कार्यकाल भी दो साल बढ़ा देंगे, राष्ट्रपति, राज्यपाल शासन लगा देंगे, यह बहुत खतरनाक है। यह लोकतंत्र को कमजोर करने की चाल है।  पूर्व मुख्यमंत्री के पानी पर लानत भेजने पर केवल एक इक्सईएन को एपीओ करके इतिश्री कर ली।

मंत्रियों के पावर राज्यपाल ने सीज कर रखे
मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा आलाकमान से कहूंगा कि एक मुख्यमंत्री तो देवदर्शन के लिए रख दो, लेकिन काम के लिए भी एक मुख्यमंत्री बना दो। बीजेपी के हारे हुए लोग सीएमओ में बैठकर परिसीमन के नाम पर संविधान की धज्जियां उड़ाते हैं। अगर समय रहते हमने इनका विरोध नहीं किया तो अपने आप को माफ नहीं कर पाएंगे। मुख्यमंत्री के पावर तो ऊपर वालों ने सीज कर रखे हैं और मंत्रियों के पावर हमारे राज्यपाल ने सीज कर रखे हैं। मंत्रियों को जो बैठक करनी होती है, वह राज्यपाल कर रहे हैं। मुख्यमंत्री एक बार इसकी भी समीक्षा कर लें कि पर्ची सही थी या गलत, कम से कम राजस्थान का तो भला हो जाएगा।

श्रेय की सियासत में भाजपा नेताओं में आपसी झगड़े : डोटासरा ने लगाया सीएम का अपमान करने का आरोप, कहा- कॉन्स्टीट्यूशन क्लब का गलत परिपाटी रोकने के लिए किया बहिष्कार
जयपुर। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करते हुए पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने कार्यक्रम में भाजपा नेताओं में आपसी झगड़े और सीएम का अपमान करने का आरोप लगाया है। डोटासरा ने कहा है कि कॉन्स्टीट्यूशन क्लब के कथित शुभारंभ की आड़ में 'दोबारा' किए जा रहे उद्घाटन का कांग्रेस विधायक दल ने भारी मन से और गलत परिपाटी को रोकने के लिए बहिष्कार किया है। राजस्थान की राजनीति में यह रिवाज उचित नहीं है, पूरी कांग्रेस पार्टी नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली के निर्णय के साथ है। जिस क्लब का निर्माण से लेकर उद्घाटन तक हो चुका हो, फिर ऐसे कथित शुभारंभ का कोई औचित्य नहीं है। कथित शुभारंभ भाजपा की अंतर्कलह को भी दर्शाता है।

राजस्थान में भाजपा के नेता अपना वर्चस्व दिखाने और श्रेय लेने के लिए अपने ही मुख्यमंत्री का अपमान कर रहे हैं। कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र मुख्यमंत्री के पद, प्रतिष्ठा एवं गरिमा के विपरित है। निमंत्रण पत्र में मुख्यमंत्री का अपमान करके उन्हें नीचा दिखाने का प्रयास किया गया है। प्रोटोकॉल के नियमों में माननीय राज्यपाल के बाद मुख्यमंत्री का पद शीर्षस्थ होता है, लेकिन कॉन्स्टीट्यूशन क्लब के निमंत्रण में कुछ और ही दिख रहा है। श्रेय लेने की सियासत में भाजपा नेता भिड़ रहे हैं और खुलेआम एक-दूसरे का अपमान कर रहे हैं। इसलिए कांग्रेस पार्टी ऐसी गलत परंपरा का हिस्सा नहीं बनेगी।

जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए गतिरोध का सहारा ले रही भजनलाल सरकार : गोविंद सिंह डोटासरा
जयपुर। विधानसभा में पक्ष-विपक्ष के बीच चल रहे गतिरोध को लेकर पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने भजनलाल सरकार को गतिरोध के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। डोटासरा ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के वक्तव्य पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 21 फरवरी को सदन की कार्यवाही के दौरान पूर्व पीएम इंदिरा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी का विरोध करने के कारण सदन में डायस पर चढ़ने के आरोप में बजट सत्र की शेष अवधि के लिए उनके साथ पांच सदस्यों को निलम्बित कर दिया गया। जिसके बाद 24 फरवरी दोपहर आसन की अनुमति से सदन में आकर खेद प्रकट करने तक वे सदन की किसी कार्यवाही का हिस्सा नहीं रहे। जनता के मुद्दे सदन में उठाए जाए व सार्थक चर्चा हो इस उद्देश्य से पक्ष एवं विपक्ष के बीच स्पीकर के सामने वार्ता की गई, जिसमें दोनों ही पक्षों के खेद प्रकट करने पर सहमति बनी थी तथा स्पीकर की अनुमति के बाद बड़ा दिल रखते हुए सदन में समस्त घटनाओं को लेकर समस्त बिंदुओं को वर्णित करते हुए खेद प्रकट किया तथा आसन का हमेशा सम्मान रहा हैं, इस वक्तव्य के साथ अपना सम्बोधन समाप्त किया था। सत्ता पक्ष ने अपना वादा नहीं निभाया और अशोभनीय टिप्पणी पर मंत्री ने ना तो माफी मांगी और ना ही इन शब्दों को विधानसभा की कार्यवाही से हटाया गया। जिस पर कांग्रेस विधायकों ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर सदन से बर्हिगमन किया गया। अब उनकी छवि धूमिल करने के लिए अनर्गल आरोप लगाकर बयानबाजी की जा रही है, जो कि गलत है। यह सत्ता पक्ष का अपनी वादाखिलाफी छिपाने का एक हथकण्ड़ा मात्र है। भाजपा सरकार प्रदेश में गुड गर्वेंनेन्स देने में विफल रही है तथा कानून व्यवस्था, चिकित्सा, शिक्षा, सड़क, बिजली, पानी सहित बजट घोषणाओं के पूरा ना होना तथा चुनावी वादों से पीछे हटने के आरोप पर कांग्रेस नेता लगातार भाजपा सरकार को घेर रहे हैं उनके मंत्रियों से जवाब देते नहीं बन रहा, इसलिए सदन में गतिरोध समाप्त करने में भाजपा की कोई रूचि नहीं है। प्रदेश सरकार जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए विधानसभा में गतिरोध का सहारा ले रही है।

स्पीकर को भावुक देखकर मन को कष्ट पहुंचा
जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के सदन में भावुक होकर टिप्पणी करने पर पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए अपना पक्ष रखा। डोटासरा ने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही के दौरान सदन के भीतर एवं सदन नहीं चलने के दौरान हुए संपूर्ण घटनाक्रम पर सदन में मेरे प्रकट किए गए खेद के एक-एक शब्द की गवाह राजस्थान की जनता है, लेकिन उसके बावजूद मंगलवार को अध्यक्ष को एक समाचार पत्र में छपी कपोल-कल्पित खबर पर भावुक देखकर मन को कष्ट पहुंचा है। वासुदेव देवनानी अच्छे एवं नेक इंसान हैं, लेकिन बिना तथ्यों को जाने एवं बिना दूसरे पक्ष की सुने अवास्तविक खबर पर यूं प्रतिक्रिया देंगे, यह अपेक्षा से परे है। फिर भी उन्हें कष्ट पहुंचा है, तो मैं व्यक्तिगत तौर पर उनसे मिलकर खेद प्रकट करूंगा, लेकिन सवाल फिर भी मंत्री की माफी का बाकी रहेगा, जो समझौते में तय हुआ था और जिसका जिक्र स्वयं अध्यक्ष ने मंगलवार की कार्यवाही के दौरान किया था। सदन में उत्पन्न गतिरोध का कारण मंत्री अविनाश गहलोत की अशोभनीय टिप्पणी है, जो उन्होंने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के लिए की है। देश के लिए बलिदान देने वाली पूर्व पीएम इंदिरा का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। पांच दिन बीतने के बाद भी न तो मंत्री की माफी हुई है और न ही अशोभनीय टिप्पणी को हटाया गया है जो पूरी तरह अन्यायपूर्ण और देश के महानायकों का अपमान है। हम चाहते हैं कि गतिरोध टूटे, पक्ष-विपक्ष मिलकर सदन चलाएं और प्रदेश की जनता के मुद्दों पर सार्थक चर्चा हो। इसलिए पूरे घटनाक्रम पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, हमारे वरिष्ठ सदस्यों एवं स्वयं मेरी ओर से खेद प्रकट किया जा चुका है।