green trees - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पर्यावरण संघर्ष समिति का खेजड़ी बचाओ महापड़ाव शुरू, हजारों लोगों ने खेजड़ी वृक्ष बचाने के लिए मजबूत कानून बनाने की भरी हुंकार
बीकानेर। शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में खेजड़ी बचाओ महापड़ाव सोमवार से शुरू हो गया है। मुकाम पीठाधीश्वर रामानन्द आचार्य ने कहा यह आंदोलन एक दिन का नहीं है, महापड़ाव आगे भी जारी रहेगा। पर्यावरण संघर्ष समिति का यह आंदोलन सोलर प्लांट कंपनियों की ओर से खेजड़ी और अन्य हरे पेड़ों की अवैध कटाई को रोकने और पेड़ों के संरक्षण के लिए सख्त कानून बनाने की मांग को लेकर किया जा रहा है। हजारों लोगों ने सोमवार को बीकानेर में एक स्वर में कहा कि खेजड़ी को बचाने के कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हैं।

महापड़ाव स्थल पर राजस्थान के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्टÑ और मध्य प्रदेश से आए लोग जुटे हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। राज्य वृक्ष खेजड़ी बचाने के लिए शुरू हुए महापड़ाव के समर्थन में स्थाीनीय व्यापारिक संगठनों ने भी सोमवार को बाजार बंद रखा। शहरी क्षेत्र के सरकारी और निजी स्कूलों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई। शिव विधानसभा क्षेत्र से विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था, लेकिन मांगे मनवाने के लिये सरकार को झुकाने के लिए बड़े आंदोलन करने की जरूरत है। यदि बीकानेर से लोग विधानसभा घेराव करना की बात करते हैं तो मैं उस आंदोलन में सबसे आगे रहूंगा। संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया, कांग्रेस के नेता व पूर्व मंत्री गोविंद मेघवाल, भंवर सिंह भाटी, पूर्व विधायक महेंद्र बिश्नोई सहित अनेक जनप्रतिनिधि महापड़ाव में समर्थन देने पहुंचे।

बजट सत्र में कानून आए

आंदोलन कारी खेजड़ी बचाने के लिए मजबूत कानून लाने की मांग कर रहे हैं। महापड़ाव स्थल पर हजारों की संख्या में लोग पहुंच चुके हैं और उनके आने का क्रम रात तक जारी रहा। आंदोलनकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री से वार्ता हो चुकी है। हमारी मांग पर बजट सत्र में कानून आए इसका इंतजार है।

हरे पेड़ों की कटाई, बे रोकटोक गुजर रहे वाहन
पनवाड़। सरकार एक ओर तो पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ का प्रयास कर रही है। वहीं दूसरी ओर लकड़ी माफियाओं द्वारा दिन दहाड़े हरे पेड़ो की कटाई की जा रही है। लकड़ी माफिया बिना किसी रोकटोक से रोजाना हरे भरे पेड़ो की कटाई कर लकड़ी वाहनों में भरकर गुजर रहे हैं जिनको किसी प्रकार की रोक टोक नहीं है और आरा मशीनों पर बेचकर ऊंचे दाम कमा रहे हैं। प्रशाशन की अनदेखी के चलते लगातार जंगलों में हो रही पेड़ो की कटाई से वन क्षेत्र नग्न अवस्था का रूप लेता जा रहा है। ऐसा ही मामला देवली अरनिया स्टेट हाइवे पर दहीखेड़ा ग्राम पंचायत के अंतर्गत जीएसएस के पीछे तालाब के आस पास देखने को मिला जहां पर माफियाओं द्वारा दिन दहाड़े बेरहमी से आरा ओर कुल्हाड़ियों से लगभग 15 - 20 हरे भरे पेड़ों को काट कर ले गए जिसकी किसी को भनक तक नहीं लगी । इसका पता चलने पर दहीखेड़ा ग्राम पंचायत सेकेट्री द्वारा लकड़ी माफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि समय रहते हरे भरे पेड़ो की कटाई के कारोबार को नहीं रोका गया तो हजारों पेड़ो को माफिया काटकर नष्ट कर देंगे मोटी कमाई के चक्कर में जंगल को तबाह कर देंगे । क्योंकि माफिया इतने बेखौफ हैं कि दिन के उजाले में अंधाधुंध आरा कुल्हाड़ियों से पेड़ो को काटकर खुले आम अपने वाहनों से ले जाते हैं और सुरक्षा में तैनात विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगती।

अवैध पेड़ कटाई की सूचना पर मौके पर पहुंचकर देखा लकड़ी माफियाओं  द्वारा लगभग 20 पेड़ काटकर ले गए जिनका पनवाड़ थाने में मामला दर्ज कराया गया ।
-सुरेन्द्र सिंह, सेकेट्री दहीखेड़ा ग्राम पंचायत

हरे पेड़ों पर दिनदहाड़े चल रही कुल्हाडियां
केलवाड़ा।  केलवाड़ा वन क्षेत्र एवं चरागाह भूमि पर अतिक्रमण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन दिनदहाड़े हरे पेड़ों को भू माफिया अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही मामला पीपलखेड़ी के पास देखने को मिला। जहां पर भू माफिया की मौजूदगी में करीबन दर्जनभर मजदूरों से दिनदहाड़े हरे पेड़ों  पर कुल्हाडियां चलाई जा रही थी। नजारा कुछ और ही देखने को मिला। जहां पर भूमाफिया द्वारा संपूर्ण मामले की रेकी कर रहा था दूसरी ओर भू माफिया के मजदूर लगातार पेड़ों पेड़ों की कटाई करने में लगे हुए थे। देखते ही देखते सैंकड़ों छोटे बड़े पेड़ों को ढेर कर दिया। पेड़ों की कटाई की सूचना वन विभाग के आला अधिकारियों को दी। सूचना के कई घंटों तक कोई  भी मौके पर नहीं पहुंचा। ऐसा नहीं है कि जहां पर पेड़ों की कटाई की जा रही थी वह क्षेत्र केलवाड़ा वन नाका, एवं क्षेत्रीय वन कार्यालय केलवाड़ा से ज्यादा दूरी पर हो। संपूर्ण केलवाड़ा क्षेत्र में सैकड़ों बीघा भूमि पर भू माफियाओं ने अपना कब्जा कर लिया है और वन भूमि को वन विहीन कर दिया है। समरानिया हथवारी खिरिया,पीपलखेड़ी,खंडेला माधोपुरा,मुहाल समेत दर्जनभर वन क्षेत्रों में सैकड़ों बीघा भूमि पर नवीन अतिक्रमण किया गया है। क्षेत्र में इसी प्रकार से आए दिन हरे पेड़ों पर कुल्हाड़ियां चल रही है। केलवाड़ा वन क्षेत्र के अधिकारी इन पर अंकुश लगाने में नाकाम है।

वन विभाग बना बैठा है मूकदर्शक
केलवाड़ा वन क्षेत्र में अवैध खनन का काला कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। करीबन 2 दर्जन ट्रैक्टर ट्रॉली उसे अवैध खनन को अंदर अंजाम दिया जा रहा है। वन क्षेत्र से पत्थर एवं अन्य सामग्री लाकर मोटे दामों पर बेची जा रही है। यह संपूर्ण मामला क्षेत्रीय वन कार्यालय केलवाड़ा के इर्द-गिर्द ही किया जा रहा है। संपूर्ण मामला ज्ञात होने पर भी वन विभाग के आला अधिकारी अवैध खनन पर अंकुश लगाने में नाकाम हुए हैं। अवैध खननकर्ताओं पर प्रभावी कार्यवाही नहीं होने के चलते अवैध खननकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं।

मामले की जानकारी लेने के लिए कर्मचारियों को भेज दिया है। भू-माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- तरुण रावत, क्षेत्रीय वन अधिकारी।