rainfall - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

केदारनाथ यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें: भारी बारिश के चलते यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर प्रशासन ने एहतियातन केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद रुद्रप्रयाग के विभिन्न पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार वर्षा हो रही है। मौसम विभाग ने आगामी घंटों में भारी बारिश, तेज हवाएं और तूफान की संभावना जताई है। संभावित खतरे को देखते हुए केदारनाथ धाम की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं को विभिन्न पड़ावों और होल्डिंग क्षेत्रों में रोककर सुरक्षित ठहराया गया है।

पैदल यात्रा मार्ग पर मौजूद यात्रियों को भी निकटतम सुरक्षित स्थानों और निर्धारित होल्डिंग एरिया में रखा गया है। वहीं श्रीनगर क्षेत्र में केदारनाथ धाम की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही भी फिलहाल रोक दी गई है। वाहनों को निर्धारित होल्डिंग क्षेत्रों में खड़ा कराया जा रहा है, ताकि मौसम सामान्य होने तक किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे। प्रशासन ने कहा है कि मौसम में सुधार और यात्रा मार्ग की स्थिति पूरी तरह सुरक्षित पाए जाने के बाद ही श्रद्धालुओं एवं वाहनों को आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी। जिला प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

अधिकारियों ने श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, अनावश्यक यात्रा से बचें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। लगातार खराब मौसम के बीच प्रशासन पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ यात्रा प्रबंधन में जुटा हुआ है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचाव किया जा सके।

क्या इस साल सामान्य से कमजोर रहेगा मानसून? देश के अधिकांश हिस्सों में नहीं होगी बारिश : आईएमडी की चेतावनी
नई दिल्ली। मौसम विज्ञान विभाग ने साल 2026 के दक्षिण-पश्चिम मानसून (जून से सितंबर) के लिए अपना दूसरा दीर्घकालिक अनुमान शुक्रवार को जारी कर दिया। इसके अनुसार देश के प्रमुख कई हिस्सों में इस साल मानसून की बारिश सामान्य से कम रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार देश में मानसून दीर्घावधि अनुमान के 90 प्रतिशत रह सकता है। यह स्थिति सामान्य से कम मानसून को दर्शाती है। विभाग के अनुसार इस प्रतिशत में चार प्रतिशत घट बढ़ हो सकता है।

मौसम विभाग ने यहां बताया कि उत्तर-पूर्वी भारत में मानसून की स्थिति सामान्य रहने का अनुमान है, जहां दीर्घावधि औसत की 94 से 106 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। जबकि उत्तर-पश्चिमी भारत में समग्र रूप से बारिश सामान्य से कम (दीर्घावधि औसत के 92 प्रतिशत से भी कम) रहने की आशंका है। इसके अलावा मध्य भारत में भी मानसून की रफ्तार सुस्त रह सकती है और यहां बारिश सामान्य से कम ( दीर्घावधि औसत के 94 प्रतिशत से कम) रहने का पूर्वानुमान है। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के इस क्षेत्र में भी मानसून की स्थिति सामान्य से कम (दीर्घावधि औसत के 94 प्रतिशत से नीचे) रह सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार देश का 'मानसून कोर जोन' जिसमें देश के अधिकांश वर्षा-आधारित कृषि क्षेत्र शामिल हैं, वहां इस साल मानसून सामान्य से कम दीर्घावधि औसत के 94 प्रतिशत रहने की सबसे अधिक संभावना है। मौसम विभाग ने यह दूसरा पूर्वानुमान जून से सितंबर के चार महीनों की अवधि को ध्यान में रखकर जारी किया है। पहला पूर्वानुमान 13 अप्रैल को जारी किया था। इसमें भी मौसम विभाग ने कहा था कि साल 2026 का मानसून सामान्य से कम या कमजोर रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार देश में तापमान सामान्य से अधिक बना रह सकता है।

भीषण गर्मी से प्रदेश बेहाल: आज-कल आंधी-बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
जयपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के अधिकांश जिले तेज गर्मी की चपेट में हैं। दिन के साथ रात में भी गर्म हवाएं चलने से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। गुरुवार को श्रीगंगानगर लगातार दूसरे दिन प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कई जिलों में तापमान 43 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। राजधानी जयपुर में भी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री दर्ज किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण आमजन परेशान नजर आए।

मौसम विभाग जयपुर के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज और कल उत्तर-पश्चिमी व उत्तरी राजस्थान में मौसम बदल सकता है। इस दौरान मेघगर्जन, तेज आंधी और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश व धूलभरी आंधी चल सकती है। अगले 48 घंटों में तापमान में 1 से 2 डिग्री गिरावट संभव है, लेकिन 24 मई के बाद फिर गर्मी बढ़ने और हीटवेव चलने की आशंका है।

दिल्लीवासियों के लिए राहत की खबर: होली से पहले वायु गुणवत्ता में सुधार, हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में चल रही तेज हवाओं के कारण वायु गुणवत्ता में सुधार होने से दिल्लीवासियों को प्रदूषण से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस ऊपर रहने का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि का अनुमान जताया है। जिससे क्षेत्र में दिन का तापमान मौसमी औसत से ऊपर रहने की उम्मीद है। विभाग के अनुसार, दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 26 से 28 फरवरी और फिर दो-तीन मार्च के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकते हैं। इनके प्रभाव से कल और आज जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में तथा आज हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। दो से चार मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

मध्य भारत में अगले सात दिनों के दौरान अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस बढने का अनुमान जताया गया है। महाराष्ट्र में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, इसके बाद मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। गुजरात में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, जिसके बाद अगले चार दिनों में तापमान तीन से पांच डिग्री बढ़ सकता है। पूर्वी भारत में अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद पांच दिनों में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विभाग ने कहा कि सप्ताह के अंत तक पश्चिम, मध्य, पूर्व और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत के हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री अधिक रहने का अनुमान है। देश के शेष हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने का अनुमान है। इस बीच, गुरुवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज के साथ बिजली कड़कने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं।इसी तरह का मौसम 27 और 28 फरवरी को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में रहने का अनुमान है। विभाग के अनुसार, 26 से 28 फरवरी के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल में भी बिजली गिर सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर, मध्य भारत में कोहरा, बारिश, बर्फबारी का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में तापमान गिरने के बीच गुरुवार को दिल्ली में दृश्यता में सुधार हुआ। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पालम को 8.2 डिग्री सेल्सियस के साथ दिल्ली में सबसे ठंडा जगह बताया और चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में कई पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर और मध्य भारत में कोहरा, बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

दिल्ली के बेस स्टेशन सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आया नगर में 9.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। सुबह तड़के पालम में न्यूनतम दृश्यता 1,100 मीटर दर्ज की गई। मौसम विज्ञान ने कहा कि दो पश्चिमी विक्षोभों के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने का अनुमान है जिससे पांच-छह फरवरी और फिर नौ-दस फरवरी को छिटपुट बारिश और हिमपात हो सकता है।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर सुबह और रात के समय घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति छह फरवरी तक बने रहने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश में सात फरवरी तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है, जबकि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरपूर्वी राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड और मेघालय में अगले कुछ दिनों तक कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।

आईएमडी ने उत्तर प्रदेश को छोड़कर अगले सात दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने का पूर्वानुमान लगाया है, जहां अगले दो से तीन दिनों में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की कमी होने का अनुमान है। मध्य भारत में अगले 48 घंटों में तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है, जबकि पूर्वी भारत में अगले तीन दिनों में दो-चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होने का अनुमान है।

गुजरात के न्यूनतम तापमान में अगले चार दिनों तक कोई खास बदलाव होने का अनुमान नहीं है, जिसके बाद इसमें दो-तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। महाराष्ट्र में अगले 24 घंटों के दौरान तापमान स्थिर रहने के बाद अगले दो दिनों में भी इसी तरह की गिरावट हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत में तापमान में कोई खास बदलाव होने का अनुमान नहीं है।

जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद में पांच और छह फरवरी को तथा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छह फरवरी को छिटपुट बारिश और हिमपात की चेतावनी दी गई है। इन क्षेत्रों में नौ और 10 फरवरी को बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने चार और पांच फरवरी को उत्तराखंड में छिटपुट पाला पडऩे की संभावना पर चेतावनी जारी करते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों से सतर्क रहने का आग्रह किया है।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का कहर, बारिश से बढ़ी सिहरन
नई दिल्ली। उत्तर भारत को प्रभावित कर रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में ठंड का असर और बढ़ गया। सुबह से दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई, जिसके रुक-रुक कर दिन भर होने के आसार हैं। इससे राजधानी में सर्दी और बढ़ गयी। मौसम विभाग के अनुसार, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पालम में यह 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बादलों और ठंडी हवाओं के कारण सुबह के समय ठंड का एहसास अधिक रहा। मौसम विभाग ने बताया कि 26 से 28 जनवरी के बीच एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिससे व्यापक बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। सत्ताइस जनवरी को कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी, वर्षा और ओलावृष्टि भी हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इन क्षेत्रों में 27 जनवरी को कहीं-कहीं भारी वर्षा या हिमपात भी हो सकता है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में 27 जनवरी को गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे, कुछ समय के लिए 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों, जिनमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान शामिल हैं, में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान आने का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 और 28 जनवरी को बारिश के आसार हैं, जबकि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग ने 26 और 27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में तथा 27 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की है। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि 30 जनवरी की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिससे एक और बारिश का दौर आ सकता है।

तापमान को लेकर आईएमडी ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके बाद अगले दो दिनों में इसमें गिरावट आने की संभावना है। मध्य भारत में सप्ताह के उत्तरार्ध में तापमान में धीरे-धीरे कमी आ सकती है, जबकि महाराष्ट्र और गुजरात में भी न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

आने वाले दिनों में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार के कुछ इलाकों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है, जबकि 27 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में 'कोल्ड डे' की स्थिति रह सकती है।

प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने, कोहरे वाले क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम संबंधी परामर्शों का पालन करने की सलाह दी है, विशेषकर उन इलाकों में जहां बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना है।

बारिश का दौर जारी, आज और कल दक्षिणी राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट
जयपुर। प्रदेश में मानसून सक्रिय होने से बारिश का दौर लगातार जारी है। राजस्थान में बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। राजसमंद के रिछेड़ क्षेत्र में तेज बारिश से नेशनल हाईवे-162 (राजसमंद-जोधपुर) का आधा हिस्सा बह गया। इससे हाईवे को बंद कर दिया है। कोटा में बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। अजमेर के बोराज में अंबा नाड़ी की पाल का हिस्सा टूट गया। नाडी का पानी बोराज तालाब में आ रहा है, जबकि तालाब की पाल पहले ही टूटी हुई है। वरुण सागर रोड स्थित स्वास्तिक नगर कॉलोनी में तालाब का पानी फिर से घुसने लगा है। उदयपुर में एकलिंगपुरा ब्रिज के नीचे से गुजर रही 30 से ज्यादा कॉलेज स्टूडेंट से भरी बस फंस गई। उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा और ग्रामीणों ने बस को धक्का देकर पानी से निकाला। बाड़मेर में लूणी नदी पर शुक्रवार को रील बना रहा युवक पैर फिसलने से बह गया। भीलवाड़ा में शनिवार सुबह तक बारिश होती रही। कई कॉलोनियों और घरों में 2 से 3 फीट तक पानी भर गया। मांडल क्षेत्र में एक मकान ढह गया। राजधानी जयपुर में भी सुबह से रुक रुक कर छितराई बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज और कल दक्षिणी राजस्थान में अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट है।

इस दौरान उदयपुर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में भारी से अतिभारी बारिश व कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान अजमेर, बीकानेर, कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। वहीं 8-9 सितंबर को जोधपुर संभाग व आसपास के जिलों में कहीं भारी, अतिभारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। जोधपुर संभाग को छोड़कर शेष अधिकांश भागों में भारी बारिश की गतिविधियों में 8 सितंबर से गिरावट होने की प्रबल संभावना है।

प्रदेश में बारिश का दौर जारी, आज भी जयपुर सहित कई जिलों में हुई बारिश
जयपुर। प्रदेश में मानसून आज मंगलवार को भी सक्रिय है। इसके चलते आज भी अल सुबह से ही राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग केंद्र जयपुर ने आज भी जयपुर सहित कई जिलों में बारिश होने के आसार जताए हैं। इधर जोधपुर के तिंवरी में मंगलवार सुबह एक मकान ढह गया। हालांकि, हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। इधर पाली में सोजत-बिलाड़ा स्टेट हाईवे मंडला गांव के पास नदी के पानी में डूब गया।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज भी भरतपुर, जयपुर संभाग, कोटा संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश व शेष भागों में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी भागों में 3 सितंबर से पुनः भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 3-4-5 सितंबर को कोटा, उदयपुर, अजमेर व भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी, अतिभारी बारिश होने की संभावना है। जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी 5 से 7 सितंबर को बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

प्रदेश में बारिश का दौर जारी, जयपुर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना
जयपुर। राजस्थान भर में जारी बारिश के बीच शुक्रवार को जयपुर सहित कई जिलों में रुक रुक कर बारिश हुई। जयपुर में दोपहर में शुरू हुई हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस से राहत मिली।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को 11जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा सहित कई जिलों में बारिश हुई। कई जगह बारिश के चलते जलभराव होने से लोगों की परेशानी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले दो सप्ताह तक मानसून सक्रिय रहेगा। साथ ही, 10 सितंबर तक प्रदेश में औसत से ज्यादा बारिश का अनुमान है।  बारिश के चलते प्रदेश में कई जगह बारिश जनित हादसे भी हो रहे हैं। ब्यावर, डूंगरपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा आदि जिलों में मकान ढहने, तालाबों में लोगों के डूबने जैसी घटनाएं सामने आई हैं।

प्रदेश में बारिश का दौर जारी, आज भी जयपुर सहित कई जिलों में अलर्ट
जयपुर। प्रदेश में बारिश का दौर आज शुक्रवार को भी जारी है। इसके चलते आज भी कई जिलों में बारिश हो रही है। सवाई माधोपुर में शुक्रवार सुबह 7 बजे से बारिश शुरू हुई, जो रुक-रुक कर जारी है। सवाई माधोपुर के कई इलाके में तेज बारिश के बाद पानी भर गया। यहां सीजन की पहली तेज बारिश होने से लोगों में उत्साह देखने को मिला है। राजधानी जयपुर में आज सुबह से धूप छांव का खेल बना हुआ है और उमस भरी गर्मी सता रही है। मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को जयपुर, दौसा और टोंक जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बाकी सभी जिलों (श्रीगंगानगर को छोड़कर) में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं राज्य में अगले 3 से 4 दिन कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।राज्य में मानसून के इस सीजन में अब तक औसत से 128 फीसदी ज्यादा बरसात हो चुकी है।

बीसलपुर बांध में बीते 24 घंटे में आया 10 सेमी पानी
टोंक जिले के बीसलपुर बांध में बीते 24 घंटे में 10 सेंटीमीटर पानी की आवक हुई है। आज दोपहर 12 बजे तक बांध का जलस्तर बढ़कर 313.55 आरएल मीटर तक पहुंच गया। त्रिवेणी नदी फिलहाल 3.60 मीटर की ऊंचाई पर बह रही है। बांध से जुड़े इंजीनियर का कहना है कि त्रिवेणी का जलस्तर बढ़ने से बांध में पानी की आवक तेज हुई है।

बरसात ने तोड़ी जिले में 10 करोड़ की सड़कें
कोटा। कोटा जिले में इस बार औसत से अधिक बरसात तो हुई है। लेकिन पिछले कई सालों की तरह ही इस बार भी बरसात ने सड़कों को जख्मी किया है। जिससे उन पर बड़े-बड़े गड्ढ़े हो गए हैं। अब उन जख्मों पर बरसात के बाद ही पेचवर्क का मरहम किया जाएगा। जिले में अधिकतर सड़कें सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीन हैं। इनमें शहरी क्षेत्र की सड़कें बहुत कम है जबकि अधिकतर सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों में है। शहरी क्षेत्र की अधिकतर सड़कें कोटा विकास प्राधिकरण और नगर निगम के अधीन हैं। सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से हाल ही में बरसात से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का सर्वे कराया  है। जिसमें जिले में करीब 1170 कि.मी. सड़कें ऐसी हैं जिन्हें बरसात से नुकसान हुआ है। कहीं बड़े-बड़े गड्ढ़े हो गए हैं तो कहीं डामर उखड़ गया है। वहीं कई सड़कें तो गड्ढ़ों में तब्दील हो गई है। जिससे उन पर छोटे वाहन तो दूर बड़े वाहनों तक का गुजरना मुश्किल हो गया है। विभाग के सर्वे में जिले की ऐसी करीब 400 सड़के हैं जिन्हें मरम्मत की जरूरत है।

30 पुलियाएं हुई क्षतिग्रस्त
इस बार औसत से अधिक बरसात होने से ग्रामीण क्षेत्रों में पानी भरने पर पानी का अधिक बहाव होने से जिले में करीब 30 ऐसी पुलियाएं हैं जो क्षतिग्रस्त हुई हैं। उनमें से कई में छिटपुट टूटफूट हुई है तो कई में गड्ढ़े हो गए हैं। उन्हें भी मरम्मत की जरूरत है।

शहर के अलावा इन क्षेत्रों की भी हैं सड़कें
सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से करवाए गए सर्वे में कोटा शहर में मात्र 35 से 36 कि.मी. सड़कें ही क्षतिग्रस्त हुई है। जबकि लाड़पुरा, रामगंजमंडी, सांगोद, पीपल्दा,दीगोद व कनवास में सड़कें अधिक क्षतिग्रस्त हुई हैं। सबसे ’यादा 242 कि.मी. सड़कें दीगोद में,205 कि.मी. लाड़पुरा में,182 कि.मी. सांगोद में, 177 कि.मी.पीपल्दा में,156 कि.मी., कनवास में 171 कि.मी. और रामगंजमंडी में  करीब 156 कि.मी. सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं।

डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश
प्रदेश की डिप्टी सीएम व सार्वजनिक निर्माण मंत्री दिया कुमारी ने गत दिनों विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों  व पुलियाओं का सर्वे कराया जाए। सर्वे के बाद उन सभी की मरम्मत करवाई जाए। मरम्मत का कार्य बरसात का दौर थमने के बाद अक्टूबर तक करने को कहा गया है।

इनका कहना है
बरसात से इस बार सार्वजनिक निर्माण विभाग की जिले में करीब 1170 कि.मी. की 400 सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इनमें से कोटा शहर की मात्र 36 कि.मी. ही सड़के हैं। अधिकतर सड़कें ग्रामीण क्षेत्र की हैं। वहीं जिले में करीब 30 पुलियाओं को बरसात से नुकसान हुआ है। सड़कों व पुलियाओं का सर्वे करवा लिया है। करीब 10 करोड़ रुपए सड़कों के और 2.50 करोड़ रुपए पुलियाओं की मरम्मत के प्रस्ताव बनाकर आपदा प्रबंधन विभाग को भेजे जा रहे हैं। वहां से स्वीकृति मिलने पर बरसात का दौर थमने के बाद पेचवर्क शुरू करवा दिया जाएगा। हालांकि अभी सितम्बर  में बरसात होने का अनुमान है। इस कारण से यह काम बरसात के बाद ही होगा। यदि आपदा प्रबंधन से स्वीकृति मिलने में देरी हुई तो विभाग के मद से पेचवर्क का काम कराया जाएगा।
-आर.के. सोनी, अधीक्षण अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग

प्रदेश अतिवृष्टि की चपेट में, सरकार जनता के पैसे से आमोद प्रमोद में मस्त: जूली
जयपुर। विधानसभा सत्र में सत्ता पक्ष के विधायकों के मूवी देखने पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रतिक्रिया देते हुए भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है।
जूली ने कहा है कि जब आधा प्रदेश अतिवृष्टि की चपेट में है एवं जयपुर में ही आधा दर्जन से अधिक मृत्यु बारिशजनित दुर्घटनाओं से हो गई हो तब राज्य के मुख्यमंत्री और सरकार का जनता के टैक्स के पैसे पर आमोद-प्रमोद में व्यस्त होना लोकतंत्र में जनता के मुंह पर तमाचे मारने जैसा है। राजस्थान की जनता को गर्मी में बिजली-पानी एवं बारिश में सुरक्षित आसरा नहीं दे पाने वाली सरकार की इन मनोरंजक गतिविधियों को देखकर जनता आश्चर्यचकित होकर अपने मतदान पर अफसोस प्रकट किया है।