weighing - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का : समर्थन मूल्य पर हो रही खरीद में अव्यवस्थाओं को लेकर हरकत में आया प्रशासन, तहसीलदार ने मंडी परिसर व तुलाई केंद्र का किया निरीक्षण
बकानी । झालावाड़ जिले के बकानी की गौण मंडी में समर्थन मूल्य पर हो रही खरीद में हो रही अव्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन हरकत में आया। तहसीलदार सहित राजस्व विभाग की टीम द्वारा मंडी परिसर का निरीक्षण किया। जानकारी के लिए आपको  बता दे कि मंडी परिसर में हो रही अवस्थाओं को लेकर दैनिक नवज्योति में दिनांक 30 अप्रैल 2026 के अंक में गौण मंडी में अव्यवस्थाओं अम्बार,किसान परेशान शीर्षक के नाम से खबर प्रकाशित की गई थी, जिसका असर अगले दिन ही देखने को मिला।

बकानी तहसीलदार रतनलाल भील के द्वारा समर्थन मूल्य तुलाई केंद्र सहित गौण मंडी परिसर का निरिक्षण किया। इस दौरान उनके साथ कानूनगो जयराज मंडोत,उमेश मौर्य उपस्थित रहे जहाँ अपनी उपज की तुलाई के लिए इंतजार कर रहे किसानों के खड़े ट्रैक्टरों की लंबी-लंबी कतारे देखने को मिली। तहसीलदार ने राजफैड तुलाई केंद्र पर उपस्थित ठेकेदार से जानकारी ली गई और अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जाहिर की गई, जिस पर ठेकेदार द्वारा बताया कि पिछले तीन चार दिनों से अधिक किसानों के पास पंजीकरण संदेश आने के कारण तुलाई की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिस पर तहसीलदार द्वारा तुलाई व्यवस्था में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त तोल कांटे लगाने के लिए ठेकेदार को निर्देशित किया गया।

साथ ही कृषि उपज मंडी सचिव से बात कर मंडी परिसर मे किसानों के लिए पीने के पानी समुचित व्यवस्था नहीं होने पर पीने के पानी की व्यवस्था करने की कहा गया। वही तहसीलदार ने मंडी परिसर में चल रहे निर्माण कार्य सीसी रोड़ पर बिछाई गई मिट्टी को हटाने के लिए ठेकेदार निर्देश दिए गए। जिससे किसान सीधे अपनी उपज को सीसी रोड़ पर खाली करवाकर तुलाई करवा सके। इसी के साथ तुलाई के लिए आए टैक्टरों को सही तरीके से खड़े करने के निर्देश दिए, जिससे व्यवस्था नहीं बिगड़े। जहाँ व्यापारियों सहित कई किसान उपस्थित रहे।

श्रीनाथजी मंदिर में आषाढ़ी तौल के परिणाम का ऐलान, फसल और धान्य उत्तम रहने की उम्मीद
राजसमंद। जिले के नाथद्वारा नगर स्थित पुष्टिमार्गीय संप्रदाय की प्रधान पीठ श्रीनाथजी मंदिर में आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा पर हर साल श्रीजी मंदिर के खर्च भंडार में आषाढ़ी तौल की परंपरा का निर्वहन किया जाता रहा है। हर साल की तरह इस भी बुधवार को पूर्णिमा के अवसर पर 27 तरह के धान की वस्तुओं को तोलकर मौसम से प्रभावित नहीं होने वाले स्थान पर तहखाने में परंपरा के अनुसार रखा गया।

बुधवार को तहखाने में सुरक्षित रखे गए 27 तरह के धान की वस्तुओं को आज गुरुवार अल सुबह श्रीनाथजी खर्च भंडार अधिकारी वपरेश नागर की मौजूदगी प्रभु श्रीनाथजी के सम्मुख पुनः तोलकर इस साल में फसल की पैदावार और व्यापार के लिए पूर्वानुमान लगाया गया। आषाढ़ी तौल के बाद आए परिणाम से अनुमान लगाया गया कि इस साल बारिश आषाढ़ में तीन आना, सावन मे चार आना, भादवे में पांच आना बताया गया है। खर्च भंडार के अधिकारी परेश नागर ने बताया कि अगली बार वायु पश्चिम दिशा की होने के कारण खंड वर्षा के आसार हैं, वही धान्य उत्तम रहने की उम्मीद है।

धान तोल किया जाता मानसून का आंकलन इस परंपरा के तहत 27 प्रकार के जींस और चार मिट्टी के पिंड को बिना मौसम से प्रभावित होने वाले तहखाने नुमा कमरे में रखा जाता है। जिन्हें 12 घंटे से अधिक समय के बाद प्रभु श्रीनाथजी के सम्मुख फिर से तोला जाता है। इस तौल की प्रक्रिया में पुराने एक रुपए के सिक्के के बराबर चांदी के सिक्के से 27 प्रकार के अनाज को तोला जाता है जिन्हें कागज की पुड़की में बंद कर सूती कपड़े में लपेटकर रस्सी से बांधकर एक मटके में बंद कर दिया जाता है।

जिन्हें 4 मिट्टी के अलग-अलग पिंड पर रखा जाता है। करीब 12 घंटे के बाद आज गुरुवार सुबह प्रभु श्रीनाथजी के सम्मुख फिर से अनाज को तौला गया। इसी प्रकार विभिन्न जिंसों में हुई घटत-बढ़त को भी आंका गया। हरा मूंग, मोठ, नमक और चारा कम निकला। जबकि सफेद मक्का, पीली मक्का में बढ़ोतरी हुई। ज्वार, बाजरा समान, साल सफेद, साल लाल, तिल्ली सफेद, उड़द, ग्वार, गेहूं चना और सरसों जैसे प्रमुख अनाज में बढ़ोतरी दर्ज की गई। काली मिट्टी मनुष्य के भाव से आधा रत्ती, लाल मिट्टी पशु के भाव से पाव रत्ती, घास में आधा रत्ती घटत दर्ज की गई। इसके अनुसार धान्य को उत्तम, बारिश को सामान्य से अधिक, वायु को पश्चिम का बताया गया। इस साल मनुष्य, पशु और चारा घटने का अनुमान लगाया है।