Crime News - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सागर में जहरीली शराब से 9 मौतों के बाद बड़ा खुलासा, यूपी कनेक्शन सामने आया; नकली बोतलों पर लगाते थे फर्जी क्यूआर कोड
सागर। मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब पीने से नौ लोगों की मौत के मामले में पुलिस जांच में कई अहम खुलासे सामने आए हैं। जांच में सामने आया है कि जिले के कई इलाकों में नकली शराब की सप्लाई की जाती थी। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े संदिग्धों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी में जुटी है।

प्रारंभिक जांच में नकली शराब के तार उत्तर प्रदेश से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि ललितपुर में नकली शराब तैयार की जाती थी। इसके बाद शराब को असली ब्रांड जैसा दिखाने के लिए नकली बोतलों और पैकेजिंग का इस्तेमाल किया जाता था। बोतलों पर फर्जी क्यूआर कोड भी लगाए जाते थे, ताकि शराब असली नजर आए।

पुलिस अब सागर में सप्लाई करने वाले लोगों से लेकर ललितपुर में शराब तैयार करने वाले नेटवर्क तक की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

दिशा सालियान मौत मामले में बड़ा मोड़: बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी जांच, पिता के आरोपों पर होगी पड़ताल
मुंबई। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का निर्देश दिया है। अदालत ने यह फैसला दिशा के पिता सतीश सालियान की याचिका पर सुनाया। न्यायमूर्ति सारंग कोटवाल और न्यायमूर्ति रंजीतसिंह राजा भोंसले की पीठ ने सीबीआई को तत्काल एफआईआर दर्ज करने और सतीश सालियान का बयान दर्ज करने का निर्देश दिया। साथ ही मुंबई पुलिस को मामले से जुड़े सभी दस्तावेज और रिकॉर्ड सीबीआई को सौंपने को कहा गया है।

अदालत ने स्पष्ट किया कि जांच के दौरान ठोस सबूत मिलने तक किसी व्यक्ति को आरोपी नहीं माना जाएगा। यदि जांच में कोई अपराध सामने नहीं आता है तो सीबीआई संबंधित अदालत में समरी रिपोर्ट दाखिल कर सकेगी, जिसे सतीश सालियान चुनौती दे सकेंगे। दिशा की 8 जून 2020 को मलाड की एक इमारत से गिरने से मौत हुई थी। पुलिस ने इसे आत्महत्या माना था। हालांकि, उनके पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए गंभीर आरोप लगाए थे।

पश्चिम बंगाल पुलिस का बड़ा एक्शन, 31 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में; पूछताछ जारी
सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल पुलिस ने कर्नाटक पुलिस से 31 बंगलादेशी नागरिकों को अपनी हिरासत में लिया और मंगलवार देर रात उन्हें मालदा के इंग्लिश बाज़ार में बने एक अस्थायी हिरासत केन्द्र में भेज दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह समूह कल रात करीब 11:30 बजे ट्रेन से मालदा टाउन रेलवे स्टेशन पहुँचा और इसके बाद पश्चिम बंगाल पुलिस के जवान उन्हें बस से हिरासत केन्द्र ले गए।

सूत्रों के मुताबिक इन बांग्लादेशी नागरिकों ने कथित तौर पर बिना वैध दस्तावेजों के भारत में प्रवेश किया था और वे बेंगलुरु में अलग-अलग जगहों पर काम कर रहे थे। भारत में रहने के लिए ज़रूरी वैध कागजात न होने के कारण कर्नाटक पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। खबरों के अनुसार इन 31 लोगों को बेंगलुरु शहर के कम से कम आठ पुलिस थानों के अधिकार क्षेत्र में आने वाली अलग-अलग जगहों से हिरासत में लिया गया था। इस समूह पुरुष, महिलाएं, युवा और बच्चे शामिल हैं; मालदा लाए गए लोगों में कुछ परिवार भी हैं।

अधिकारियों ने अभी तक इनके वापस भेजने की प्रक्रिया के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। बांग्लादेश वापस भेजने की औपचारिक प्रक्रिया से पहले उनकी पहचान और नागरिकता की पुष्टि की जाएगी। उन्होंने बताया कि कानूनी प्रक्रिया और इन्हें वापस भेजने की समय-सीमा के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

दुकान का शटर तोड़कर 75 हजार रुपये चोरी, आदर्श नगर पुलिस ने 3 घंटे में दो आरोपियों को पकड़ा
जयपुर। आदर्श नगर थाना पुलिस ने दुकान का शटर तोड़कर 70-75 हजार रुपये की नकदी चोरी करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी की पूरी नकदी भी बरामद कर ली है। मामले में दो विधि से संघर्षरत बालकों को भी निरुद्ध किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त को सुनिल कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 30 अगस्त की रात करीब 9 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह करीब 7 बजे पेपर वाले ने दुकान का शटर टूटा होने की जानकारी किरायेदार को दी। सूचना मिलने पर दुकान पहुंचकर देखा तो चोरों ने सब्बल से शटर का सेंटर लॉक तोड़कर उसे साइड से उठा दिया था। इसके बाद साइड का लॉक भी तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और गल्ले सहित अन्य स्थानों पर रखी करीब 70-75 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली।

रिपोर्ट पर आदर्श नगर थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल के आसपास जानकारी जुटाने के साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर रोहन छेड़वाल (22) और हेमराज धानका उर्फ कालू (19) को गिरफ्तार किया गया। वहीं, दो विधि से संघर्षरत बालकों को भी निरुद्ध किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दुकान का शटर तोड़कर चुराई गई पूरी नकदी बरामद कर ली है। कार्रवाई थानाधिकारी छगन डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को पकड़ने में कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव की विशेष भूमिका रही।

Mayawati का राज्य सरकार पर हमला, कहा- जब IPS अधिकारी के परिजन सुरक्षित नहीं, तो आमजन का क्या होगा..?
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने अंबेडकरनगर में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की बुजुर्ग मां की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने घटना को बेहद दुखद और प्रदेश की कानून-व्यवस्था के लिहाज से गंभीर बताया तथा सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। मायावती ने सोमवार को 'एक्स' पर कहा कि अंबेडकरनगर में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की करीब 91 वर्षीय बुजुर्ग मां की हुई हत्या अत्यंत दुखद और प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति के लिहाज से अत्यंत चिंताजनक है।

उन्होंने कहा कि ऐसी घटना को लेकर लोगों की यह आशंका वाजिब है कि जब हत्या जैसी जघन्य वारदात पुलिस अधिकारी के परिवार के साथ हो सकती है तो आमजन की सुरक्षा का क्या होगा। उन्होंने सरकार से घटना का उचित संज्ञान लेने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। अंबेडकरनगर के मालीपुर थाना क्षेत्र के रूढ़ा धमरूआ गांव में आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की बुजुर्ग मां का शव उनके घर में मिला था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला के शरीर से आभूषण गायब थे और मुंह से खून निकलने की बात सामने आई थी। घटना के बाद पुलिस ने हत्या और लूट के पहलू से जांच शुरू की है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के वास्तविक कारणों का पता चलने में मदद मिलेगी। मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। मायावती ने सरकार से मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं आम लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा करती हैं और कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती हैं।

एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
एडिलेड। ऑस्ट्रेलिया के ब्लेयर एथोल इलाके में एक ही रात में भारतीय मूल के तीन कारोबारियों की दुकानों में चोरी की घटनाएं सामने आयी हैं। चोरों ने दुकानों के दरवाजे और खिड़कियां तोड़कर कैश रजिस्टर उखाड़ लिये, जिससे कारोबारियों को हजारों डॉलर का नुकसान हुआ है। पीड़ित कारोबारी जसपाल सिंह ने 7न्यूज को बताया कि चोरों ने दुकानों में घुसकर भारी नुकसान किया। उनकी दुकान से करीब 1,500 से 1,800 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की नकदी चोरी हुई। एक अन्य पीड़ित दुकानदार क्रुणाल पटेल ने बताया कि पुलिस को सुबह करीब 7.15 बजे घटना की सूचना दी गयी, लेकिन अधिकारी दो से तीन घंटे बाद मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने में देरी के कारण कारोबारियों को दुकानें दोबारा खोलने से पहले खुद ही टूटे शीशे और मलबा साफ करना पड़ा।

जसपाल सिंह ने कहा कि इलाके में बार-बार हो रही घटनाओं के कारण छोटे कारोबारियों के लिए काम करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। एक अन्य कारोबारी अमरजीत भामरा ने कहा कि बाहर से आकर मेहनत से कारोबार खड़ा करने वाले लोगों को इस तरह की घटनाओं से नुकसान उठाना पड़ रहा है। घटना के बाद ब्लेयर एथोल और गेप्प्स क्रॉस के व्यावसायिक इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गयी है। कारोबारियों का कहना है कि वहां दुकानों में चोरी और लूट की कोशिशें लगातार हो रही हैं। दुकानदारों ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में चोरी की घटनाओं पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल, दूसरे को घेराबंदी कर दबोचा
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना पुलिस और बदमाशों के बीच हुयी मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दूसरे साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से अवैध तमंचे और कारतूस बरामद करने के साथ चोरी की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ की जानकारी देते हुए बताया कि 15/16 अगस्त की देर रात रबूपुरा थाना पुलिस की टीम क्षेत्र में कार्गों टी-प्वाइंट पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सामने से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों ने रुकने के बजाय मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास किया।

भागने के दौरान मोटरसाइकिल गिर गई। इसके बाद बाइक पर पीछे बैठे आरोपी ने पुलिस टीम पर कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। घायल आरोपी की पहचान बंटी उर्फ मलिंगा (34) पुत्र भोजराज, निवासी ग्राम मुरादगढ़ी, रबूपुरा थाना, के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने घायल आरोपी को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया।

मुठभेड़ के बाद पुलिस टीम ने इलाके में कॉम्बिंग अभियान चलाया। इस दौरान बंटी के साथी बबलू (32) पुत्र भोजराज, निवासी ग्राम मुरादगढ़ी, रबूपुरा थाना, को गिरफ्तार कर लिया गया। बबलू के कब्जे से भी एक अवैध .315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर रबूपुरा थाना से दर्ज मुकदमा संख्या 169/2026 में वांछित चल रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने के साथ मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

दिन में रेकी कर रात में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। हरमाड़ा थाना पुलिस ने दिन में कॉलोनियों में रेकी कर रात में सूने मकानों, दुकानों व गार्डन में चोरी करने वाले आरोपी राहुल कुमार शाह (25) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई एक एसी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी शराब का आदी है और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी करता है। वह चोरी का सामान औने-पौने दामों में बेचकर रकम को नशे पर खर्च करता है।

RG कर हत्याकांड : निर्मल घोष की गिरफ्तारी पर थाने से लेकर अदालत तक विरोध, प्रदर्शनकारियों ने मारे थप्पड़; फेंके अंडे
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आरजी कर अस्पताल दुष्कर्म और हत्याकांड में पीड़िता के अंतिम संस्कार में कथित गड़बड़ियों के मामले में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं विधानसभा के पूर्व चीफ व्हिप निर्मल घोष की गिरफ्तारी के बाद खारदाह पुलिस थाने और बैरकपुर अदालत के बाहर जबरदस्त विरोध  प्रदर्शन हुआ तथा प्रदर्शनकारियों ने उन्हें थप्पड़ मारे और उन पर अंडे फेंके।

घोष की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही सुबह से ही खारदाह पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ जुटने लगी। कुछ लोग डीजे संगीत पर नाचते और इस घटनाक्रम का जश्न मनाते दिखे। गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए पुलिस ने घोष को थाने से बाहर निकालते समय सुरक्षा के कड़े इंतजामम किये। उन्हें हेलमेट पहनाया गया, लेकिन प्रदर्शनकारियों को उन पर अंडे फेंकने, थप्पड़ मारने और लात मारने से नहीं रोका जा सका। बाद में उन्हें भारी हंगामे के बीच बैरकपुर अदालत में पेश किया गया। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गत नॉ अगस्त को इस मामले की नयी जांच का आदेश दिया था। इसी दिन पीड़तिा की मौत की दूसरी बरसी थी। इस बीच पीड़तिा के माता-पिता की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।

विदेश से एमबीबीएस, जयपुर में चरस का कारोबार! डॉक्टर समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, पांच लाख की चरस और तस्करी में इस्तेमाल गाड़ी बरामद
जयपुर। विदेश से एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाला 26 वर्षीय डॉक्टर जयपुर में चरस तस्करी के आरोप में पकड़ा गया है। ऑपरेशन जागृति के तहत डीएसटी  और शिवदासपुरा थाना पुलिस ने मिलकर डॉ. मोंटी सिंह समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 13 ग्राम अवैध चरस और तस्करी में प्रयुक्त गाड़ी बरामद हुई है। पुलिस ने बरामद चरस की बाजार कीमत करीब 5 लाख रुपए आंकी है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि तस्कर डॉ मोंटी सिंह (26)  खटीमा ऊधमसिंह नगर उत्तराखंड, रोहित मेहर (26) ऊधमसिंह नगर और चंद्रभान सिंह (26) बालघाट करौली को गिरफ्तार किया है।

डीएसटी साउथ प्रभारी बिसंम्भर दयाल ने बताया कि इस कार्रवाई में सबसे चौंकाने वाली बात आरोपी मोंटी सिंह का डॉक्टर है और नशा तस्करी करता है। प्राथमिक पूछताछ में उसने बताया कि वह रशिया से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। तस्करी में प्रयुक्त करोली नम्बर का वाहन उसने एक अन्य आरोपी से खरीदा है जिसकी डिक्की में चरस बरामद हुई । पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ के साथ तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

रील बनाने को लेकर दो नाबालिग दोस्तों में विवाद, एक दोस्त ने दूसरे को देसी कट्टे से मारी गोली; अस्पताल में दम तोड़ा
धौलपुर। आज की जनरेशन मोबाइल और सोशल मीडिया की दुनिया में जी रही है इंस्टाग्राम पर रील बनाने और उसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की होड़ युवाओं में लगातार बढ़ती जा रही है। जिले के तसीमो गांव रील बनाने को लेकर दो नाबालिग दोस्तों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक 16 वर्षीय छात्र की जान चली गई। घटना के बाद पुलिस ने महज 24 घंटे में पूरे मामले का खुलासा कर दिया। सैंपऊ थाना पुलिस ने नाबालिग आरोपी को डिटेन करने के साथ ही वारदात में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। जानकारी  के अनुसार धौलपुर जिले के सैंपऊ थाना क्षेत्र के तसीमो गांव में 11 अगस्त को 16 वर्षीय सौरव कुशवाह की गोली लगने से हुई मौत के मामले का पुलिस ने  खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक 15 वर्षीय नाबालिग को डिटेन किया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में नाबालिग ने सौरव को गोली मारने की बात स्वीकार की है।

कॉलेज की पुरानी बिल्डिंग के पास मिला शव

11 अगस्त को तसीमो गांव में कॉलेज की पुरानी बिल्डिंग के पास सौरव कुशवाह गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला था। उसके सिर में गोली लगी हुई थी। परिजन उसे आगरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उस मृत घोषित कर दिया। सौरव 11वीं कक्षा में पढ़ता था। पुलिस जांच में सामने आया कि सौरव और उसका 15 वर्षीय दोस्त सोशल मीडिया पर रील बनाने के शौकीन थे। दोनों अलग-अलग स्थानों पर रील बनाकर इंस्टाग्राम, फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते थे। 11 अगस्त को दोनों तसीमो गांव स्थित कॉलेज की पुरानी बिल्डिंग के पास पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार, वहां रील बनाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और नाबालिग ने कथित तौर पर अवैध हथियार से सौरव को गोली मार दी। गोली लगने के बाद सौरव घायल अवस्था में वहीं पड़ा रहा। उसका मोबाइल फोन घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक खेत में मिला था।

थाईलैंड में स्कूल गोलीकांड के बाद बड़ा एक्शन: सरकार ने नए गन परमिट पर लगाई रोक, अवैध हथियारों पर कसेगा शिकंजा
बैंकॉक। थाईलैंड सरकार ने राजधानी बैंकॉक के पास हुई दो घातक गोलीबारी की घटनाओं के बाद बढ़े जन आक्रोश को देखते हुए बंदूक नियंत्रण कानूनों को सख्त करने और अवैध हथियारों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने की प्रतिबद्धता जताई है। थाईलैंड में पिछले हफ्ते एक स्कूल में हुई भीषण गोलीबारी की घटना के बाद नए हथियार खरीदने के परमिट जारी करने पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। इस घटना में एक 14 वर्षीय किशोर ने खुद को गोली मारने से पहले आठ लोगों की हत्या कर दी थी। प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नविराकुल के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री ने सरकारी एजेंसियों को तत्काल प्रभाव से हथियारों पर नियंत्रण को मजबूत करने के आदेश दिए हैं।

इन उपायों में नए हथियार खरीद परमिट के जारी होने पर अस्थायी रोक, लंबित आवेदनों की समीक्षा और 'वेलफेयर गन' कार्यक्रमों को निलंबित करना शामिल है। वेलफेयर गन योजना के तहत सरकारी कर्मचारियों और राजनेताओं सहित पात्र सार्वजनिक अधिकारियों को रियायती दरों पर हथियार खरीदने की अनुमति मिलती थी। प्रशासन देश भर में गन डीलरों का निरीक्षण करेगा और बिक्री के रिकॉर्ड का सत्यापन करेगा, जबकि शूटिंग रेंज में गोला-बारूद और नियमों के पालन की जांच की जाएगी। सरकार ने अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं और अपराधियों को कानून के तहत अधिकतम सजा देने की बात कही है।

निर्देशों में दीर्घकालिक विधायी बदलावों की भी मांग की गई है, जिसमें बंदूक से जुड़े अपराधों के लिए कड़े दंड, गोला-बारूद की बिक्री पर सख्त नियंत्रण और गन परमिट के लगातार नवीनीकरण का नियम शामिल है। बयान में कहा गया है कि सरकार ने छह पीड़ितों के परिवारों के लिए 10 लाख बाट (लगभग 30,000 अमेरिकी डॉलर) के शुरुआती मुआवजे को भी मंजूरी दे दी है। इस गोलीबारी ने थाईलैंड में बंदूक के स्वामित्व पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। थाईलैंड दक्षिण-पूर्व एशिया में नागरिकों के पास सबसे अधिक हथियार रखने वाले देशों में से एक है।

पुलिस के अनुसार, हमलावर किशोर ने शुक्रवार को नोंथाबुरी प्रांत स्थित अपने घर पर पहले अपने दादा-दादी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने एक माध्यमिक विद्यालय में जाकर अंधाधुंध गोलीबारी की, जहाँ छह लोग मारे गए। बाद में उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 2022 के बाद से थाईलैंड में यह सबसे भीषण गोलीबारी की घटना है। पुलिस ने बताया कि शिक्षक ने पहले भी इस किशोर के पास से एक एयर गन जब्त की थी। वह सोशल मीडिया के जरिए हथियारों के बारे में जानकारी हासिल करता था। हमले में इस्तेमाल की गई बंदूक उसके दादा की बताई जा रही है।

शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि वह स्कूलों में सुरक्षा के नए उपाय लागू करेगा, जिसमें मानसिक स्वास्थ्य जांच, आपातकालीन प्रतिक्रिया अभ्यास (ड्रिल), एंटी-बुलिंग उपाय और स्कूल परिसर में हथियार या अन्य खतरनाक सामान लाने से रोकने के लिए सख्त जांच शामिल हैं। इस घटना ने थाईलैंड में बंदूकों की उच्च दर और युवाओं तक हथियारों की पहुंच को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। थाईलैंड को पहले भी ऐसी घटनाओं के बाद सख्त नियम बनाने के दबाव का सामना करना पड़ा है, लेकिन इस ताजा घटनाक्रम के बाद सरकार कड़े कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध दिख रही है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, प्रधानमंत्री ने गोला-बारूद पर सख्त नियंत्रण की बात कही है, जबकि शिक्षा मंत्री ने छात्रों को हथियार लाने से रोकने के लिए स्कूलों के मुख्य द्वार पर स्क्रीनिंग का प्रस्ताव रखा है।