drug overdose - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नशामुक्ति केन्द्र से भागा, होटल में ओवरडोज से मौत
जयपुर। चित्रकूट नगर थाना इलाके में नशामुक्ति केन्द्र से भागकर होटल पहुंचे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार दोपहर होटल के कमरे में युवक की लाश मिलने से खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से मौके से साक्ष्य जुटाए। कमरे से नशीला इंजेक्शन भी मिला है। पुलिस प्रथम दृष्टया नशे के ओवरडोज को मौत का कारण मान रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान विजेन्द्र सिंह (30) निवासी अजमेर के रूप में हुई है।

पिता की मौत के बाद वह सिरसी रोड पर मां के साथ रह रहा था। बताया जा रहा है कि विजेन्द्र नशे का आदी था। पुलिस के अनुसार विजेन्द्र ने शनिवार शाम अक्षयधाम मंदिर के पास स्थित एक होटल में कमरा लिया था। रविवार दोपहर करीब 12 बजे तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो होटल कर्मचारी उसे देखने पहुंचे। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो होटल प्रबंधन को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

तीन माह पहले भर्ती कराया था :

परिजन उसकी नशे की लत से परेशान थे। मां ने करीब तीन माह पहले विजेन्द्र को झुंझुनूं स्थित नशामुक्ति केन्द्र में भर्ती कराया था। बताया जा रहा है कि शनिवार को वह मौका पाकर केन्द्र से भाग निकला और जयपुर पहुंच गया। इसके बाद, होटल में कमरा लेकर नशा किया।

युवक का शव मिलने से सनसनी
जयपुर। विद्याधर नगर स्थित पुराने जेडीए ऑफिस में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से मौके से सबूत एकत्रित किए। पुलिस ने कहा कि शव करीब 7 दिन पुराना है। नशे के ओवरडोज से युवक की मौत हुई होगी। एसएचओ वीरेन्द्र कुरील ने बताया कि पुराना विद्याधर नगर में पुराना जेडिए ऑफिस है, जो खण्डरनुमा होने के कारण खाली पड़ा है।

दुर्गंध आने पर लोगों ने ऑफिस में देखा। ऑफिस में युवक का शव पड़ा हुआ था। युवक का शव मिलने की सूचना पर सनसनी फैल गई। प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि मृतक नशा करता है। नशे के ओवर डोज से उसकी मौत हुई है।