water problem - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पानी की गंभीर समस्या को लेकर लोगों में भारी आक्रोश : गंदे और बदबूदार पानी से परेशान, बाहर से मंगा रहे पानी
अजमेर। जेपी नगर नाका मदार सेक्टर फर्स्ट क्षेत्र में इन दिनों पानी की गंभीर समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में पिछले कई दिनों से गंदा, बदबूदार और काला पानी सप्लाई किया जा रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पानी से तेज बदबू आ रही है और उसका रंग भी काला है, जिसके कारण यह पानी पीने योग्य नहीं रह गया है।

लोगों को मजबूरन बाहर से पानी मंगवाना पड़ रहा है। वहीं गंदे पानी की वजह से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है, जिससे छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर परिवार चिंतित हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद भी पानी की सप्लाई में कोई सुधार नहीं किया गया। समस्या जस की तस बनी हुई है।

कोटा उत्तर वार्ड 43 - 46 साल से नल कनेक्शन का इंतजार
कोटा। शहर के उत्तर नगर निगम के वार्ड 43 में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। वार्ड में वर्षों पुरानी पूनम कॉलोनी पेयजल समस्या से त्रस्त है। वहां आज तक पीने के पानी के लिए कनेक्शन नहीं हुए है। वहां के कॉलोनीवासियों ने कई बड़े अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक अपनी समस्याओं से अवगत करवा रखा है। कोटा की जीवन रेखा चंबल परियोजना होने के बावजूद भी रहवासी बोरिंग का पानी पीने के पर मजबूर हो रहे है। राजस्थान में भाजपा की डबल इंजन की सरकार तथा पार्षद भी बीजेपी का होने के बावजूद भी पूनम कॉलोनी के लोगों को चंबल का पानी नसीब नहीं हो रहा है। कॉलोनिवासियों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि सीवरेज लाइन तो डाल दी लेकिन कहीं लीकेज के चलते बोरिंग के पानी को भी प्रभावित कर रहा है। रहवासी  बोरिंग से गंदा व मटमेला पानी पीने के लिए मजबूर है। स्थानीय निवासी पैसे खर्च कर के कैम्पर भी मंगवा रहे है। वार्ड 43 में बनी पूनम कॉलोनी में 46 सालों से नल कनेक्शन का इंतजार हो रहा है। वार्ड में छोटा पार्क भी है लेकिन पार्क के बीचों-बीच 33 केवी की लाइन भी गुजर रही है। ऐसे में यहां आने वाले बच्चों को डर लगा रहता है।

बारिश के दिनों में घरों में घुस रहा पानी
पूनम कॉलोनी के निवासियों ने बताया कि सड़कें ऊंची होने के कारण बरसात के पानी के साथ नाले का पानी भी घरों में घुस जाता है। ऐसे में जरूरत का सामान लाने के लिए भी बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। गली नं. पांच के धर्मपाल यादव ने बताया कि सीवरेज लाइन डालने के बाद सड़कों का लेवल सही नहीं किया गया। वहीं सीवरेज के कनेक्शन लीकेज भी है जिससे बोरिंग का पानी भी गंदा आ रहा है। इस कॉलोनी में आज तक नलों का कनेक्शन नहीं हो पाया है। वार्ड में बनी नालियों की निकासी व्यवस्था सही नहीं है। कई बार नाली ओवरफ्लों होने के कारण पानी सड़क के दोनों तरफ फैल जाता है। सड़कों पर गंदे पानी का जलभराव होने से मच्छर भी पनप रखे है। कई गंभीर बीमारियों की फैलने की संभावना बनी रहती है।

किसे सुनाएं अपनीसमस्यां
वार्ड निवासी गीता देवी, संध्या पांडे तथा सुनीता कंडारा ने प्रशासन के प्रति आक्रोश जताते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी का संपना संजोए कोटा शहर की कॉलोनियों को चंबल परियोजना होने के बावूजद पूनम कॉलोनी निवासियों को पीने के पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। वार्ड में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। सड़क के दोनों तरफ कचरा फैला हुआ है। वहीं बिजली पोल की स्वीच बॉक्स खुले पड़े है। वहीं सड़कों का लेवल सही नहीं होने से वाहनचालकों को रात्रि में काफी परेशानी होती है। ऐसे में जनप्रतिनिधि हमारी समस्याएं सुन नहीं रहे हैं। अब कहां जाकर फरियाद करें।

वार्ड का एरिया
सोगरिया ग्राम पंचायत का भाग, पूनम कॉलोनी, छोटा सोगरिया, गणपति नगर, प्रताप टाउनशिप, दुर्गा नगर का क्षेत्र शामिल है।

पेयजल समस्या का समाधान जरूरी
ंवार्ड में निवास करने वाली प्रेम महावर ने बताया कि पेयजल समस्या हमारी प्रमुख समस्या है। 60 साल पहले बनी कॉलोनी में अब नलों के कनेक्शन तक नहीं हो रखे हैं तथा रहवासियों को बोरिंग के पानी के उपर निर्भर रहना पड़ता है। कोटा की जीवन रेखा कही जाने वाली चंबल परियोजना का पानी हमें कब नसीब होगा, कहकर रोष प्रकट किया। कई बार रहवासियों ने प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के चक्कर लगाए है। लेकिन समस्या जस की तस बनीं हुई है।

पार्षद से कई बार लगाई गुहार
वार्ड निवासी सुनीता शर्मा ने बताया कि कॉलोनी में पानी की टंकी अभी तक नहीं बनी है। जनप्रतिनिधि चुनाव में वादे बड़े-बड़े करते है। लेकिन जीतने के बाद वार्ड की समस्याओं से रूबरू होने के बावजूद भी अनदेखी कर रहे है। कई बार हमने सभी के साथ मिलकर पार्षद से कई बार गुहार लगाई है। हर बार यही कहा कि जल्द ही काम करवाएंगे।

मटमेला पानी पीने के लिए मजबूर हैं रहवासी
पूनम कॉलोनी निवासी बबीता झा ने बताया कि सीवरेज के कनेक्शन सही नहीं हो रखे है जिसके चलते गंदा पानी बोरिंग से आने वाले पानी को प्रभावित कर रहा है। ऐसे मटमेले पानी से बीमारियों का खतरा बना रहता है। हमारी प्रमुख समस्या पेयजल है। अभी तक किसी भी घरों में नल कनेक्शन नहीं हो रखे है। पीने के लिए पानी बाहर से मंगवाना पड़ता है। ऐसा कई सालों से चल रहा है। वहीं वार्ड में बनीं नालियों में साफ-सफाई का अभाव है। बरसात के दिनों में नालियां ओवरफ्लो हो जाती है। जिसके कारण गलियों में सड़क पर तो पानी भरता ही है साथ में घरों के अंदर भी घुस जाता है। ऐसे में घरों में करंट आने का खतरा भी बना रहता है। समस्या सुनते सब है लेकिन समाधान के लिए कोई आगे नहीं आ रहा है।

इनका कहना है
नल कनेक्शन को लेकर अधिकारियों को कई बार अवगर करवाया गया है, लेकिन सुनवाई नहीं होने के कारण वार्डवासीयों को समस्या से गुजरना पड़ रहा है। रही बात कॉलोनी में पानी भराव की तो बारिश में तो पानी भरेगा, इसमें मैं क्या कर सकती हू।
- संतोष बैरवा, वार्ड पार्षद

असर खबर का - हरमाली का खेड़ा में पानी की समस्या से मिली निजात
सांवतगढ़। ग्राम पंचायत सांवतगढ़ के हरमाली का खेड़ा में पेयजल की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को नई सबमर्सिबल मोटर मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए नवज्योति का आभार व्यक्त किया। नवज्योति ने ग्रामीणों की शिकायत पर 10 जनवरी के अंक में "मोटर खराब,पेयजल को तरस रही जनता" के शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था।

जिसपर समस्या को गंभीर मानते हुए तुरंत एक्शन लेकर क्षेत्र की पंचायत समिति सदस्य अर्चना कंवर ने ग्राम विकास अधिकारी को फोन कर ग्रामीणों को नई मोटर उपलब्ध कराने के लिए कहा। शनिवार को नई मोटर मिलने पर ग्रामीणों ने दैनिक नवज्योति और पंचायत समिति सदस्य अर्चना कंवर का आभार व्यक्त किया।

असर खबर का - जलदाय विभाग ने बदली राइजिंग लाइन घर-घर पहुंचा पानी, जनता को मिली राहत
भण्डेड़ा।  क्षेत्र के बांसी कस्बे में जलदाय विभाग की पेयजलापूर्ति की टंकी में पानी पहुंचाने वाली राइजिंग लाइन बदल दी गई है। अब घर-घर पानी मिलने की सुविधा हो जाएगाी। गौरतलब है कि विगत कई दिनों से पानी की समस्या बनी हुई थी। जिसको लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश था। इस समस्या को दैनिक नवज्योति ने गंभीरता से लिया और लगातार खबरें प्रकाशित की। जिस पर जलदाय विभाग ने बांसी में राजजिंदग लाइन बदल दी है।

नवज्योति ने प्रमुखता से उठाया
बांसी की इस समस्या को दैनिक नवज्योति ने गंभीरता से लेते हुए 2 जनवरी को पानी की समस्या को लेकर सड़क पर लगाया जाम.... एवं 6 जनवरी को कड़ाके की सर्दी में पानी की किल्लत.... इस शीर्षक द्वारा प्रमुखता से समाचार प्रकाशित करके संबंधित विभागीय जिम्मेदारों को अवगत करवाया था। संबंधित विभाग ने समस्या का संज्ञान लेते हुए मौके पर कर्मचारी भेजकर ठीक करवाया दिया। जानकारी के अनुसार बांसी में पेयजलापूर्ति की टंकी में पानी भरने वाली मुख्य राइजिंग लाइन देई रोड़ पर हनुमान मंदिर के सामने से पुरानी पंचायत भवन के बीच से लाइन जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होने से हजारों लीटर पानी सड़क पर बहता रहता था। जो धीरे-धीरे लाइन ज्यादा क्षतिग्रस्त होने से लगभग दस से बारह रोज से टंकी में पानी नही पहुंचने से टंकी के कनेक्शन वाले चार जोन के उपभोक्ताओं के नलो में पानी नही पहुंच रहा था। इस समस्या को ग्रामीणों ने संबंधित विभाग को भी अवगत कराया जा चूका था। मगर बाशिंदों की समस्या को गंभीरतापूर्वक नही देखा जा रहा था। सर्दी के मौसम में विशेष कर गृहिणियों को सर्दी मे पानी की किल्लत को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित करके संबंधित विभाग को अवगत कराया गया था। जिस पर खबर प्रकाशित के बाद संबंधित विभाग ने राइजिंग लाइन को दुरूस्त करने का कार्य किया गया था। जो सोमवार शाम को क्षतिग्रस्त लाइन को दुरूस्तीकरण करके पेयजलापूर्ति की टंकी में रात्रि के समय पानी पहुचांया गया था। मंगलवार को सुबह के समय पेयजलापूर्ति टंकी के तीन जोन में जलापूर्ति सुचारु शुरू हुई थी। अब घर-घर पानी पहुंचेगा और पानी की समस्या से निजाल मिलेगा।

बांसी में क्षतिग्रस्त लाइन को दुरूस्त करके लाइन का मिलान कर दिया गया था। पेयजलापूर्ति की टंकी भरकर तीन जोन में सप्लाई कर दी गई थी। रात के समय जहां लाइन का ज्वाइंट था, वह फैल हो गया। रात के समय कुछ नही हो सकता था, आज फिर लाइन के मिलान करेंगे।  जल्द ठीक कर सप्लाई शुरू करेंगे। जिससे आम जन को घर-घर पानी मिलने से राहत मिलेगी।
- योगिता जांगिड़, जेईएन जलदाय विभाग नैनवां

ग्रामीणों ने मटकियां फोड़ निकाला गुस्सा
भैंसरोडगढ़। चंबल नदी के किनारे होते हुए भी रावतभाटा के ग्राम पंचायत बाड़ोलिया में पानी को तरसते महिलाओं सहित क्षेत्रवासियों ने पंचायत कार्यालय पर गुरुवार को मटकियां फोड़ कर आक्रोश जताया। इस दौरान विवाद होने पर क्षेत्रवासियों और सचिव में नोंक झोंक हो गई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर पानी की समस्या का जल्द ही निराकरण नहीं किया गया तो स्थानिय विधायक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग 1 महीने गुजर जाने के बावजूद भी ग्राम पंचायत बाड़ोलिया के निवासियों को चंबल नदी के किनारे होते हुए भी पानी को तरसना पड़ रहा है। हालात इतने बदतर हो गए की ग्रामीणों द्वारा ग्राम पंचायत कार्यालय बाड़ोलिया पर  सामूहिक रूप से इकट्ठा होकर पानी की मटकियां फोड़ी गई। ग्रामीणों का सचिव के साथ भी तीखी नोंक झोंक हुई। पंचायत कर्मचारी नाहर सिंह पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए क्षेत्रवासियों में रोष जाहिर किया।

एक महीने से ग्रामीण पानी के लिए भटक रहे
इस मौके पर ग्रामीण शिक्षक मधुसूदन शर्मा ने बताया कि हमारा परिवार दिवाली से ही लगभग एक महीने अंतराल से पानी के लिए तरस रहे है। निरंतर अतिरिक्त जिला कलेक्टर बीडीओ सभी संबंधित अधिकारियों को शिकायत देने के बावजूद भी अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ और नहीं पानी मिला है और ना ही अधिकारी गंभीरता से इस विषय पर कुछ भी बोलने को तैयार।

सपना शर्मा ने बताया कि परिवार में छोटे बच्चे तथा दो व्यक्ति दिव्यांग है ऐसे में पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ता है लेकिन कोई सुनवाई करने वाला ही प्रशासन में नहीं लगभग 1 महीने से ज्यादा वक्त गुजर चुका है फिर भी समस्या जस की तस बनी हुई है।

दिव्यांग रचना शर्मा ने बताया कि घर में छोटे बच्चे हैं वह भी स्कूल जाते हैं मैं और मेरे पति दोनों ही दिव्यांग है। ऐसे में पानी के लिए निरंतर तरसना पड़ता है हम जैसे लोगों की सुनवाई भी यदि सरकार नहीं कर सकती तो क्या लाभ है ऐसी सरकार का।

इनका कहना है
पानी के लिए पहले भी पाइपलाइन डाली गई थी वो चोरी हो गई और बाद में डाली हुई पाइपलाइन पर किसी ने आग लगा दी। इसलिए सभी ग्रामीणों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।
- भीमराज माली, सचिव ग्राम पंचायत बाड़ोलिया

पानी की समस्या की जानकारी मिली है। जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।
- ममता भील, सरपंच  ग्राम पंचायत बाड़ोलिया

लाडपुरा विधानसभा-एक बार चूके तो 24 घंटे बाद मिलेगा पीने का पानी
कोटा। लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में पानी की समस्या आज भी बनी हुई है। जिसका दशकों बाद भी कोई समाधान नहीं हो सका है। क्षेत्र के प्रेमनगर , गोविंद नगर, कंसुआ और डीसीएम में अगर आप एक बार पानी भरने से चूक गए तो समझो पूरे 24 घंटे के बाद ही आपको पीने का साफ पानी मिल पाएगा। क्योंकि प्रेमनगर और गोविंद नगर में आपको पानी भरने के लिए सुबह 5 बजे उठना पड़ेगा तो कंसुआ डीसीएम क्षेत्र में शाम के कामों को छोड़ना पड़ेगा। इस क्षेत्र में हालात गर्मी के मौसम में इतने खराब हो जाते हैं कि निवासियों को पानी के लिए कैम्पर और हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ता है क्योंकि टैंकर भी इस इलाके के पानी की मांग को पूरा नहीं कर पाते हैं।

सुबह जल्दी उठो तो मिलेगा पानी, नहीं तो 24 घंटे का इंतजार
लाडपुरा विधान सभा क्षेत्र के प्रेमनगर और गोविंद नगर में पानी सप्लाई सुबह के समय होती है, जो भी एक से डेढ़ घंटे तक होती है। वहीं कुछ इलाके तो ऐसे हैं जहां कई बार मात्र आधे घंटे के लिए पानी की सप्लाई होती है। ऐसे में इन इलाकों में रहने वाले स्थानियों को पानी भरने के लिए सुबह पांच बजे ही नींद से जागना होता है। अगर नहीं जाग पाए तो हो कई बार पानी भरने से ही वंचित रह जाते हैं। ऐसे में स्थानियों के पास अगले 24 घंटों तक इंतजार करने के सिवाय और कुछ और विकल्प नहीं बचता क्योंकि यहां केवल एक ही बार जलापूर्ति होती है।

पानी भरना है तो शाम को छोड़ने होंगे सारे काम
विधानसभा क्षेत्र के डीसीएम, इंद्रा गांधी नगर, कंसुआ बॉम्बे योजना इलाके में पानी की सप्लाई शाम के समय होती है। इन इलाकों में पानी भरने के लिए स्थानियों को कई बार शाम के काम छोड़ने पड़ जाते हैं। वहीं जो जलापूर्ति होती है उसका प्रेशर भी इतना कम होता है कि लोगों को बूस्टर कर उपयोग करना पड़ता है। जिससे एक साथ दो दो बिल भरने पड़ रहे हैं। वहीं विधान सभा क्षेत्र के कई इलाकों में गर्मियों के मौसम में जलापूर्ति ही नहीं होती है। रायपुरा क्षेत्र में पाइप लाइन ही नहीं: विधानसभा क्षेत्र में कई कॉलोनियां ऐसी है जिन्हें बसे हुए बरसों हो गए हैं, लेकिन वहां आजतक पानी की लाइन नहीं पहुंच पाई है। इन कॉलोनियों के बाश्ािंदों को पानी के लिए निजी जल माफियाओं के साथ बोरिंग और ट्यूबवेल पर निर्भर रहना पड़ता है। कॉलोनी के लोगों द्वारा कई बार प्रशासन जलदाय विभाग और जन प्रतिनिधियों को अवगत कराया लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हो पाया है।

लोगों का कहना है
पानी के लिए कई बार घंटों इंतजार करना पड़ता है, प्रेशर की समस्या तो सालों से बनी हुई है जिसका कोई समाधान नहीं हो रहा है। जलदाय विभाग से लेकर विधायक सांसद और अधिकारियों को ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन बस आश्वासन ही मिलता है।
-मान सिंह गुर्जर, प्रेम नगर द्वितीय

प्रेमनगर और गोविंद नगर इलाके में पानी की सालों से समस्या है, यहां ही आबादी हजार से लाखों में पहुंच चुकी है फिर भी पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए लोगों को संघर्ष करना पड़ता है।
-सुनील महावर, गोविंद नगर

कंसुआ क्षेत्र में पानी की समस्या सालों से बनी हुई है आज भी घरों में लोगों ने ट्यूबवेल और बोरिंग कराई हुई है। क्योंकि पानी की सप्लाई की व्यवस्था बिगड़ी हुई है। लाखों की आबादी वाले क्षेत्र की समस्या का समाधान होना चाहिए।
-लविश महावर, कंसुआ

इनका कहना है
विधानसभा क्षेत्र के सभी इलाकों को अमृत योजना 2.0 के तहत शामिल कर लिया गया है। वहां जलापूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए नए प्लांट, टंकी और नई लाइनों का प्रस्ताव डीपीआर में प्रस्तावित कर दिया है। स्वीकृति मिलते ही जल्द काम शुरू कर समस्या दूर करने की कोशिश करेंगे।
-पी के बागला, अधीक्षण अभियंता, जलदाय विभाग, कोटा

असर खबर का - पांच महीने बाद नलों से टपका अमृत
राजपुर। क्षेत्र के खांडा सहरोल ग्राम पंचायत के मामोनी गांव में करोड़ों रुपए की लागत से 2 वर्ष पहले बनाई गई जनता जल योजना की हवाई पानी की टंकी कुछ दिनों तक उपभोक्ताओं के घरों में नलों से पानी पहुंचा रही थी उसके बाद 5 महीने से नलों में पानी नहीं आ रहा था। नल शोपीस मात्र बनकर रह गए थे। इस समस्या को लेकर 30 मई को दैनिक नवज्योति ने नलों में नहीं पहुंच रहा पानी लेकिन समय पर पहुंच रहा बिल  नामक शीर्षक से खबर को  प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसका असर यह हुआ कि अब अधिकारियों के हरकत में आने के बाद नलों में पानी आने लगा है। जिससे ग्रामीणों को राहत मिलने लगी है। लेकिन उल्लेखनीय बात तो यह है कि 5 महीने से मामोनी गांव के ग्रामीणों के घरों में नलों से पानी नहीं पहुंच रहा था और नल सप्लाई का बिल नियमित तरीके से हर महीने पहुंच रहा है। ऐसे में ग्रामीण अचंभित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नलों में पानी तो आ नहीं रहा फिर बिल कैसे आ रहा है! इसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार जिम्मेदार कर्मचारियों अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन मामले को लेकर कोई भी गंभीर नजर नहीं आ रहा है। पानी के लिए भीषण गर्मी में त्राहि त्राहि मची हुई है। मामोनी गांव में करीब 1500 लोग निवास करते हैं तथा एक ही से 15 सौ लोगों की प्यास बुझा पाना मुश्किल साबित हो रहा है और पानी टंकी का निर्माण दो वर्ष पहले हुआ था इसे हर घर में नल कनेक्शन दिया गया था लेकिन करीब डेढ़ साल तक नियमित नल से पानी लोगों के घरों में पहुंचा उसके बाद नलों में अभी तक करीब 5 महीने से पानी नहीं पहुंचा है। इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया फिर भी पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस मामले को लेकर दैनिक नवज्योति ने नलों में नही पहुंच रहा पानी लेकिन समय पर पहुंच रहा बिल  नामक शीर्षक से खबर को  प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उसके बाद प्रशासन के जिम्मेदार हरकत में आए और नलों से नियमित पानी लोगों के घरों में पहुंचने लगा।

जनता जल योजना की मोटर को करवाया ठीक
ग्राम विकास अधिकारी रोशन सिंह चौहान,सरपंच धनराज मेहता ने बताया कि जल जीवन मिशन और जनता जल योजना की मोटर ठीक करवा दी हैं। लोगो को गर्मी में घरों तक नलो से पानी पहुंचने लगा है। ग्राम विकास अधिकारी रोशन सिंह चौहान ने लोगों से गर्मी में व्यर्थ पानी बबार्दी और नलों में टोटी लगाने की अपील की है। नल उपभोक्ताओं के नलों में 5 महीने बाद पानी पहुंचने पर राहत की सांस ली है। लोगों ने दैनिक नवज्योति का आभार व्यक्त भी किया हैं।

मामोनी गांव में मोटर का ठीक करवा दिया है अब लोगों को नलों से पानी पहुंचने लग गया हैं। गर्मी के मौसम में लोगों को पानी की बचत करना चाहिए। व्यर्थ पानी बबार्दी रोकना चाहिए और नलों में टोटीयां लगाने की लोगो से अपील की हैं।
- रोशन सिंह चौहान, ग्राम विकास अधिकारी।

मामोनी गांव में नलों में पानी पहुंचने से लोगों को राहत मिली है। अब गांव में किसी प्रकार की पानी की समस्या नहीं है। लोगों में खुशी है।
- धनराज मेहता, सरपंच।

पानी की समस्या का तीन दिन में हो समाधान : डॉ. समित शर्मा
जयपुर। जलदाय विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने कहा कि गर्मी के दौरान जयपुर शहर में पेयजल की आपूर्ति नियमित रूप से की जाए ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति तक पेयजल पहुंचाना है। पेयजल नहीं मिलने, दूषित होने अथवा कम मात्रा में आने वाली समस्त शिकायतों को उसी दिन अथवा तीन दिन में समाधान करें। साथ ही कंट्रोल रूम के अलावा व्हाट्सएप गु्रप पर आई शिकायतों का भी उसी दिन समाधान करने का प्रयास करें।

शर्मा ने जयपुर शहर में पेयजल की आपूर्ति की समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि समर कंटींजेंसी के तहत किया जा रहे कार्यों को समय पर गुणवत्तापूर्ण किया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नलकूप एवं हैंडपंप के दोहन कार्य के लिए भूजल विभाग की मशीनों का उपयोग किया जाए। जयपुर शहर में पेयजल व्यवस्था के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए साथ ही अन्य जल स्रोतों का चयन किया जाए। जयपुर शहर में टैंकर के माध्यम से जिन क्षेत्रों में सप्लाई की जा रही है, उनकी मॉनिटरिंग सही ढंग से की जाए। लापरवाही करने वाले अधिकारियों एवं कार्मिकों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

असर खबर का - अब नहीं होगी कादर नगर गांव में पेयजल की समस्या
उन्हैल/ छोटी सुनेल। ग्राम पंचायत के कादर नगर गांव में लोगों को पानी की समस्या से अब निजात मिलेगा। गत दिनों पानी की समस्या को लेकर नवज्योति में खबर प्रकाशित की गई थी जिसमें खबर का हुआ।  पेयजल की टंकी में पाइपलाइन जोड़ने का कार्य शुरू करवा दिया गया है। गांव में ट्यूबवेल में पानी खत्म होने के कारण पेयजल की टंकी में पानी भरना बंद हो गया है। जिससे ग्रामीण पर पेयजल संकट हो गया है। इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद गागरिन पेयजल परियोजना के अधिकारी हरकत में आए। मंगलवार को गांव के पास से गुजर रही पेयजल की पाइप लाइन से टंकी तक पाइपलाइन जोड़ने का कार्य शुरू करवा दिया है,जो शीघ्र ही पूर्ण कर दिया जाएगा। कार्य पूर्ण होने के बाद टंकी में पानी भरा जाएगा जिससे ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध हो जाएगा।

16 साल से मूलभूत सुविधाओं की राह तक रहे वार्ड वासी
रावतभाटा। रावतभाटा शहर की नगर पालिका के वार्ड नंबर 40 द्वारा 2005 में आवंटित बालाजी नगर, गणेश नगर कॉलोनी अपनी दुर्दशा का शिकार हो रही है। जानकारी के अनुसार नगर पालिका रावतभाटा द्वारा 2005 में नगर पालिकाध्यक्ष लीला शर्मा की अगुवाई में गणेश नगर, बालाजी नगर आवासीय कॉलोनी काटी गई थी। कॉलोनी काटे 16 साल बीत गए, लेकिन मूलभूत सुविधाओं पानी और सड़क का अभाव बना हुआ है। 2005 में आबादी केवल 200 लोगों की थी। तब पानी की टंकी बनाई गई। लेकिन आज 850 परिवारों के साथ लगभग 3000 लोग निवास करते हैं। कई बार शिकायत देने पर भी प्रशासनिक स्तर पर केवल नई टंकी बनाकर देने का आश्वासन दिया गया। ना तो आज तक नई टंकी बनी और ना ही समस्या का कोई समाधान हुआ।

अंतिम छोर तक तो पानी की लाइन तक नहीं बिछी
वार्ड वासियों ने बताया कि कॉलोनी में मूल समस्या पानी की आपूर्ति की कमी जस की तस बनी हुई है। सर्दी में तो पानी मिलता है, लेकिन गर्मी के दिनों में पानी की इतनी समस्या हो जाती है कि लोगों को पानी के टैंकर लगवाने पड़ते हैं। नगर पालिका प्रशासन द्वारा विकास के नाम पर शुल्क तो लिया जाता है। लेकिन आज तक विकास हुआ ही नहीं। सबसे बड़ी विडंबना तो यह है कि कॉलोनी के अंतिम छोर तक तो पानी की लाइन ही नहीं बिछी हुई है।

विकास के नाम पर जमा कराया शुल्क
नगर पालिका प्रशासन द्वारा आवासीय कॉलोनी में निवास करने वाले वार्ड वासियों से विकास के नाम पर लगभग 35000 की शुल्क राशि जमा करवाई गई। लेकिन अभी तक मूल सुविधाएं जिसमें पानी और सड़क, टूटी नालियां, खाली भूखंडों में भरा पानी लोगों के लिए समस्या बना हुआ है। शहर का सबसे प्रतिष्ठित क्षेत्र होने के बावजूद  वार्ड वासी निरंतर 16 सालों से समस्याओं का दंश झेलने को मजबूर हैं।

यह कॉलोनी मेरे नगर पालिका अध्यक्ष रहते काटी गई थी। परंतु आज भी पानी की समस्या जैसे पहले थी वही बरकरार है। पहले आबादी कम थी। लेकिन आज 16 साल बाद आबादी काफी बढ़ चुकी है और पानी की टंकी वही पुरानी वाली है। नई टंकी बनने का केवल आश्वासन ही मिलता है।

नगर पालिका प्रशासन हम सभी लोगों से विकास के नाम पर शुल्क तो लेता है, लेकिन विकास कहां हुआ यह नजर नहीं आता। सड़क और पानी दोनों ही मूल सुविधाओं से हम रिटायर्ड कर्मचारी वंचित हैं।
- राजवर्धन श्रोत्रिय, रिटायर्ड कर्मचारी

हमारे आसपास के क्षेत्र में केवल 24 घंटे में मात्र आधा घंटा ही पानी आता है। उसमें भी पानी रुक-रुक कर और धीरे-धीरे आता है। जिससे हमें पानी के टैंकरों की मदद से ही अपना काम चलाना पड़ रहा है।
- चेतन सिंह सांखला, पैथोलॉजी लैब ओनर

गर्मी के मौसम में पानी केवल आधा घंटा ही आता है। यही हाल सड़कों का भी है। वर्षों पूर्व बनी सड़क को आज तक नहीं सुधारा गया है। नालियां भी लगभग टूटी हुई हैं। नालियां एक समान नहीं होने से खाली पड़े भूखंडों में निरंतर पानी भरा रहता है।
- प्रभुलाल मेहरा, वार्ड वासी

पानी की समस्या को दूर करने के लिए वैकल्पिक तौर पर दो बार पानी की टंकी को भरवाया जाएगा और सरकार को नई टंकी के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा।
- कमलेश कुमार कुलदीप, कार्यवाहक ईओ नगर पालिका रावतभाटा

पाइप लाइन लीकेज से हजारों लीटर व्यर्थ बह रहा पानी
कवाई। कवाई में केशव कॉलोनी वार्ड नंबर 1 में पानी की समस्या को लेकर मौहल्लेवासी परेशान हो रहे है। एक तरफ सड़कों पर पाइप लाइन लीकेज होने से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। दूसरी ओर केशव कॉलोनी के लोग पानी की समस्या को लेकर अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। मोहल्ला वासी चंद्रकला मेहता, शीला सुमन, पूजा शर्मा  गोर्दनी बाई मडी बाई सुमन कंचन बाई, कृष्णा बाई, किरण बाई अनीता सक्सेना ने बताया कि इस पानी की समस्या को लेकर हमने कई बार जलदाय विभाग के आॅफिस में जाकर भी अवगत कराया परंतु आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया इस समस्या का जल्द ही समाधान नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन करेंगे पहले हमारे 8 बजे का समय था बाद में 9:30 बजे कर दिया और अभी हालात यह है कि किसी दिन 9:30 तो कभी 11 तो किसी दिन 12 बजे नल आ रहा है। जिससे इस मोहल्ले के कई घरों में पीने का पानी भी नहीं भर पाए क्योंकि इस मोहल्ले में मजदूर वर्ग के लोग ज्यादा है जो सुबह ही अपनी दिहाड़ी काम पर निकल जाते हैं। पहले की तरह सुबह 8 बजे सप्लाई चालू हो अगर नहीं हुई तो हम धरना प्रदर्शन करेंगे। हालात यही रहे तो और बढ़ जाएगी परेशानी।

मौहल्ले वासियों ने बताया अभी कुछ समय बाद फसलों की कटाई शुरू हो जाएगी। कृषि कार्य में लग जाएंगे नल का समय ऐसे ही चलता रहा तो परेशानी और बढ़ जाएगी इस समस्या को लेकर मोहल्ले की महिलाओं ने इस समस्या को लेकर जलदाय विभाग के उच्च अधिकारी को भी फोन पर अवगत कराया अधिकारी ने बिजली कटौती होने का कारण समय पर नल नहीं पहुंच पा रहा हैं जैसे ही बिजली की कटौती बंद होगी समय पर पानी की सप्लाई पहुंच जाएगी।

समस्या को लेकर मैंने कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया रखा है। आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया केशव कॉलोनी में समय पर पानी पर्याप्त नहीं आने से पूरे मौहल्लेवासी परेशान हैं। इस समस्या से जल्द ही  समाधान किया जाए। समस्या का जल्दी समाधान नहीं हुआ तो फिर आंदोलन किया जाएगा। जिसका जिम्मेदार जलदाय विभाग होगा वार्ड वासियों ने भी जलदाय विभाग के आॅफिस में पहुंचकर कई बार अधिकारियों को अवगत कराया पर आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया।
- पवन चक्रधारी,  वार्ड पंच।

पानी की सप्लाई तो समय पर ही चालू  की जा रही है। उस कॉलोनी का समय सुबह 9:30 बजे हैं। बिजली कटौती होने के कारण समय पर घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जैसे ही बिजली कटौती बंद होगी। सुबह 9:30 बजे सप्लाई चालू की जाएगी।
- पुष्पेंद्र नागर, एईएन, जलदाय विभाग, अटरू।

विद्युत विभाग की लापरवाही का खामियाजा जनता भुगत रही
लाखेरी। शहर के गांधीपुरा में विद्युत विभाग की लापरवाही का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। रविवार की पूरी रात बिजली गुल रही। इसके बाद सोमवार को भी दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रही। हैरत की बात तो यह है कि दो दिन पूर्व ही ट्रांसफार्मर लगाया था लेकिन वह भी खराब हो गया। इससे बिजली निगम की अनदेखी से शहरवासी परेशान हो रहे है। वार्ड नंबर 19 व 21 वार्ड वासियों को वार्ड में निवास करने वाले अख्तर रजा मंसूरी  महेश गौड़, अशफाक हुसैन, जैनब मंसूरी ने बताया कि गांधीपुरा में विद्युत विभाग कर्मचारी द्वारा दो रोज पूर्व ट्रांसफॉर्मर बदले गए थे। लेकिन खराब हो गए। एक दिन भी अपनी पूर्ण सेवा नहीं देते हुए रविवार रात्रि के समय लाइट गुल हो जाने पर विभाग के कर्मचारियों को अवगत कराने के बाद वार्ड वासियों को बताया गया कि ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया है उस उपरांत भी रात्रि के समय लाइट जाने के कारण वार्ड वासियों को पूरी रात गुजारना मुश्किल हो गया।

बिजली गुल रहने से पानी की बनी समस्या
परवीन बानो, रामस्वरूप ,इरफान मोहम्मद, कन्हैयालाल बनवारी, राजेंद्र ने बताया कि रविवार को पूरी रात के बाद सोमवार को दिन के 11 बजे तक लाइट नहीं आने के कारण पानी भी नहीं आ सका। इस कारण लोगों को हैेंड़पंप का सहारा लेना पड़ा। रात्रि की लाइट गुल होने पर दूसरे दिन 2 बजे के बाद वार्ड में लाइट सुचारू हो सकी। वार्ड वासियों ने शहर व ग्रामीण अंचल में एक ही कनिष्ठ अभियंता होने के कारण शहर वासियों को इस प्रकार समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अधिक परेशानी ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा है जिससे उनके ट्रांसफॉर्मर कहीं दिनों चक्कर काटने के बाद समस्या का समाधान नहीं हो पाता है। इस प्रकार के हालात होने से लोगों में विभाग प्रति रोष व्याप्त हो रहा है।

अवैध बिजली कनेक्शन नहीं पकड़ पा रहा बिजली निगम
ट्रांसफॉर्मर का कार्य करते समय वार्ड में कर्मचारियों द्वारा विद्युत ट्रांसफॉर्मर बदलने पर कर्मचारियों को ट्रांसफर के अंदर तेल नहीं होने के कारण ट्रांसफॉर्मर में आग लगने पर कर्मचारियों द्वारा वार्ड वासियों को अवगत कराया कि पूर्व में भी ट्रांसफार्मर में तेल नहीं होने के कारण ट्रांसफार्म खराब होना और वार्ड में 60 से अधिक अवैध विद्युत कनेक्शन होना। शहर वासियों व ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों को व ज्ञापन के माध्यम से ऊर्जा मंत्री को लाखेरी शहर के विद्युत विभाग में ग्रामीण शहर के लिए अलग-अलग कनिष्ठ अभियंता लगाएं जाने की मांग की जिससे उपखंड क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।

इनका कहना है
दो दिन पूर्व ट्रांसफार्मर के खराब होने की जानकारी मिली है। इसको चेक किया जाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- विवेक पांडे, जेईएन, लाखेरी बिजली निगम