mobile theft - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर एयरपोर्ट पर मोबाइल चोरी, सीसीटीवी जांच में पकड़ा गया कैब चालक
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर मोबाइल चोरी का मामला सामने आया है। एयरपोर्ट पर एक यात्री को छोड़ने आए परिजन का मोबाइल फोन चोरी हो गया। घटना के बाद इसकी सूचना तुरंत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को दी गई। सूचना मिलने के बाद सीआईएसएफ और एयरपोर्ट सुरक्षा टीम ने एयरपोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच शुरू की। जांच के दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में शामिल दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर उसकी पहचान की गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संदिग्ध व्यक्ति एयरपोर्ट पर संचालित एक निजी कैब कंपनी डब्ल्यूटीआई से जुड़ा चालक बताया जा रहा है। सुरक्षा टीम की जांच के बाद चालक तक पहुंच बनाई गई। मामले का खुलासा होने पर चालक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और मोबाइल फोन वापस लौटा दिया। घटना के बाद संबंधित कैब कंपनी ने चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सेवा से हटाने का निर्णय लिया। घटना के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

पुलिस थाना महेश नगर जयपुर दक्षिण की बड़ी कार्रवाई, मोबाईल चोरी करने वाली खट-खट गैंग का पर्दाफाश
जयपुर। शहर के महेश नगर थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दिगत आनन्द ने बताया कि परिवादिया शमुक्ता भारद्वाज ने रिपोर्ट दी कि 21 जून को मैं अपने आफिस से घर के लिये रवाना हुई, रास्ते में रिद्धी सिद्धी चौराहे पर लाल बत्ती होने पर कार रोकी। तभी दो लोगों ने गाड़ी के दोनों तरफ के गेटों के शीशों पर खट-खट कर गेट खुलवाया और गेट खोलने पर गाड़ी के नीचे पावं आने की बात कहकर दुसरी तरफ से गाड़ी के अन्दर रखा हुआ मोबाइल चोरी कर लिया।

इस रिपोर्ट पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू की। मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि त्रिवेणी पुलिया की तरफ से आने वाले वाहनों को बत्ती के पास रुकवाकर तांका झांकी करते हुए तीन लड़के दिखायी दे रहे है, जिनको प्रकरण की फुटेज से मिलान किया गया, तो एक शक्स प्रकरण मोबाइल चोरी करने में शामिल होना पाया गया। इस पर टीम ने तीन जनों को पकड़ लिया।

तरीका वारदात
अभियुक्त  सिग्नल पर गाड़ियों को रूकवाकर गाडियों के गेट वाले शीशों पर दोनो तरफ से खट-खट कर वाहन चालको का ध्यान भटकाकर गाड़ियों में से पर्स, मोबाईल और अन्य सामान निकाल लेते है।

गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद अयाज, मोहम्मद शादाब लिसाडी और गुलफाम उर्फ गुल्लू  तीनों मेरठ उत्तरप्रदेश के रहने वाले है। हाल में तीनों श्याम नगर में रह रहे है।

बस स्टैंड पर युवक का मोबाइल चोरी, खाते से निकाले 1.5 लाख रुपए
जयपुर। सिंधी कैंप बस स्टैंड पर शातिर ने एक युवक का मोबाइल चोरी कर लिया। मोबाइल का लॉक कोड लेकर उसके बैंक खाते से 1.5 लाख रुपए निकाल लिए। सिंधी कैम्प थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने बताया कि लोकेश कुमार मीणा एग्जाम की तैयारी कर रहा है। वह जयपुर आया था। सिंधी कैम्प बस स्टेण्ड पर मोबाइल चोरी हो गया। उसके पत्नी के मोबाइल से अपने मोबाइल पर फोन किया, तो एक व्यक्ति ने कहा कि मैं शनि मंदिर के पास हूं। मुझे आपका मोबाइल गिरा मिला था। यहां आकर अपना मोबाइल ले लो।

शनि मंदिर के पास शामि युवक नहीं मिला। इसके बाद फोन कर कहा कि मोबाइल का लॉक कोड बताएं। लॉक कोड बताने के बाद शातिर ने 5 ट्रांजेक्शन कर खाते से 1 लाख 46 हजार 800 रुपए निकाल लिए। इसके बाद दोबारा फोन किया, तो फोन बंद मिला। पीड़ित ने सिंधी कैम्प थाने में मामला दर्ज कराया।