priest - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

87 वर्ष के सत्येंद्र दास का निधन, राम मंदिर के थे मुख्य पुजारी
लखनऊ। राम जन्मभूमि मन्दिर के मुख्य पुजारी सत्येन्द्रदास का बुधवार को एक अस्पताल में निधन हो गया। वह करीब 87 वर्ष के थे। आचार्य दास को पिछले दिनों ब्रेन हैम्ब्रेज के चलते एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह करीब सात बजे उन्होने अंतिम सांस ली।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दास के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होने एक्स पर पोस्ट किया कि परम रामभक्त, राम जन्मभूमि मंदिर, अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र कुमार दास जी महाराज का निधन अत्यंत दु:खद एवं आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। विनम्र श्रद्धांजलि। प्रभु राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान दे, तथा शोक संतप्त शिष्यों एवं अनुयायियों को यह अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र संवाद केन्द्र अयोध्या धाम के एक बयान जारी कर महंत के निधन की जानकारी साझा की। उन्होने कहा कि अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य श्री सत्येन्द्र कुमार दास जी महाराज का साकेतवास हो गया, आज माघ पूर्णिमा के पवित्र दिन प्रात: सात बजे के लगभग उन्होंने पी जी आई लखनऊ में अंतिम सांस ली, वे वर्ष 1993 से रामलला की सेवा पूजा कर रहे थे।

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय व मन्दिर व्यवस्था से जुड़े अन्य लोगों ने मुख्य अर्चक के देहावसान पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

केन्या: फर्जी पादरी ने कहा था भूखे रहो, 403 लोगों की हो गई मौत
नैरोबी। केन्या के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र किलिफि काउंटी में 12 और शवों के मिलने के बाद यहां भुखमरी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 403 हो गयी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक फर्जी पादरी ने अपने अनुयायियों से भूखे रहने की अपील की थी।

क्षेत्रीय आयुक्त रोडा ओन्यंचा ने बताया कि इस सिलसिले कोई नई गिरफ्तारी नहीं हुई है। सिटीजन न्यूज चैनल ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट में इस सिलसिले में आरोपी पादरी पॉल मैकेंजी सहित 37 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उल्लेखनीय है कि मैकेंजी ने लोगों को प्रभु ईशा मसीह से मिलने के लिए भूखा रहने की अपील की थी, जिसके कारण चार लोगों ने भूखा रह कर अपने प्राण त्याग दिये थे। वहीं 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके कुछ दिन बाद मैकेंजी को गिरफ्तार किया गया था। मई में केन्या के अभियोजक के कार्यालय ने कहा कि मैकेंजी पर आतंकवाद का आरोप लगाया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में पुजारी की सिर कुचल कर हत्या
संभल। उत्तर प्रदेश में संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र में एक मंदिर के पुजारी की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। उनका रक्तरंजित शव मंदिर परिसर में मिला। पुलिस सूत्रों ने बताया कि चंदौसी शहर के मोहल्ला गौशाला रोड पर एक प्राचीन शिव मंदिर है। रोशन लाल सैनी मंदिर में पुजारी के तौर पर रह रहे थे। रात्रि में किसी समय पुजारी की हत्या कर दी गई जिसकी जानकारी सुबह के समय पूजा अर्चना के लिए लोगों के मंदिर में पहुंचने पर हुई। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि रोशन लाल सैनी मंदिर के पास ही बनी कोठरी में रहते थे। रात्रि में किसी समय कोठरी में सोने के दौरान रोशन लाल की पत्थर आदि से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। कोठरी में मृतक के पास खाने पीने का सामान मिला है, जिससे किसी परिचित के द्वारा ही वारदात किये जाने की आशंका है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है तथा दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बांदा में पुजारी की हत्या
बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में एक सुप्रसिद्ध मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने गुरूवार को बताया कि महोखर गांव निवासी शत्रुघ्न तिवारी (70) गांव में स्थित सुप्रसिद्ध पटेली का देवाला राम जानकी मंदिर के पुजारी थे। वह अपने पुत्र से अलग गांव के अंदर पैतृक मकान में रहते थे। रोज की तरह वह बुधवार को दिन भर पूजा-पाठ के बाद अपने घर विश्राम करने रात में गये थे।

गुरुवार को जब पुजारी पूजा के लिए मंदिर नहीं पहुंचा। तब कुछ लोग पुजारी के घर पहुंचे। जिसके बाद घटना की जानकारी हो सकी। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग पुजारी की धारदार हथियार से हत्या की गयी है। डॉग स्क्वायड और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मिली जानकारी के अनुसार मृतक व उसके पुत्र से  काफी समय से अनबन रही है। इस दृष्टि से भी घटना की जांच की जा रही है। घटना के अनावरण के लिए पुलिस की कई टीमें काम कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना का मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू की गई।

पेट्रोल बम हमले में झुलसे पुजारी की मौत
उदयपुर। राजस्थान में राजसमंद जिले में देवगढ थाना क्षेत्र में पेट्रोल बम्ब से हमले में घायल पुजारी नवरत्न की आज अस्पताल में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवगढ़ में गत देर रात को बदमाशों ने पुजारी नवरत्न एवं उनकी पत्नी जमना देवी पर दुकान में पेट्रोल बम फेंक कर आग लगा दी गई। इस हमले में पुजारी और उसकी पत्नी 80 प्रतिशत झुलस गए थे। जिनको देवगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया।

गंभीर रूप से झुलसे पुजारी दम्पत्ति को उदयपुर में महाराणा भूपाल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान आज पुजारी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। उधर पुजारी के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग के अलावा पचास लाख रुपए का मुआवजा, परिवार के दो सदस्यों को सरकारी नौकरी आदि की मांग की हैं।

गणेश मंदिर पुजारी के घर पर फायरिंग, कोई हताहत नहीं
कोटा। जवाहर नगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात खडे गणेश मंदिर के पुजारी के घर पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि फायरिंग में कोई भी हताहत नहीं हुआ । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307, 387 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस उप-अधीक्षक अंकित जैन ने बताया कि खड़े गणेश मंदिर के पुजारी ओम सिंह राजपूत निवासी दुर्गा बस्ती के मकान पर नयागांव निवासी सुनील योगी नामक बदमाश बुधवार रात करीब 11.40 बजे आया और मकान का दरवाजा खटखटाया । मकान के अंदर उस समय पुजारी की पत्नी और बच्चे मौजूद थे। आरोपी के दरवाजा खटखटाने पर उनकी पत्नी बाहर आई तो आरोपी ने उससे रुपए मांगे । आरोपी बोला कि आंटी उसे फरारी काटनी है। इस पर उन्होंने रुपए देने से इंकार किया तो आरोपी ने धमकी दी कि अगर तुम रुपए नहीं दोगे तो गोली मार दूंगा तथा रंगबाड़ी वाले गोलू को भी गोली मार दूंगा। इसके बाद वह चला गया ।

इसके थोड़ी देर बाद आरोपी फिर बाइक से आया और घर पर फायरिंग की जिससे दरवाजे में चालीस से ज्यादा छेद हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची उससे पहले आरोपी फरार हो गया। आरोपी आदतन बदमाश है। पत्नी से मांगे रुपए नहीं देने पर की फायरिंग पुजारी ओम सिंह ने बताया कि मंदिर से रात को करीब सवा 11 बजे चढ़ावे के पांच छह हजार रुपए लेकर घर आया था। इसके करीब 10 - 15 मिनट बाद ही घर की घंटी बजी तो पत्नी गेट पर गई और खिड़की से देखा तो सुनील योगी शराब के नशे में खड़ा था। पत्नी से उसने 10-20 हजार रुपए मांगे और बोला कि अगर रुपए नहीं दोगे तो गोलू को गोली मार दूंगा और तुम्हारा नाम पुलिस को बताकर केस में फंसा दूंगा। इसके बाद चला गया। थोड़ी देर बाद फिर आया और फायरिंग कर दी जिससे बाल-बाल बच गया। गोली बच्ची के सिर के ऊपर से निकल गई। दरवाजे में छेद हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भरतपुर में पुजारी को धमकी, चिट्ठी से दी सर कलम करने की धमकी
भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में मथुरागेट थाना क्षेत्र में एक पुजारी को धड़ से सिर को कलम कर देने की चिट्ठी  मिलने की धमकी के बाद सनसनी फैल गई। शहर के महारानी जया कॉलेज के मंदिर में पूजा-पाठ करने वाले पुजारी को दी गई धड़ से सिर को कलम कर देने वाली धमकी भरी इस चिट्ठी को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये संदिग्ध लोगों की तलाश शुरू की।

पता चला है कि आज सुबह मंदिर का पुजारी जैसे ही मंदिर पर पहुंचा तो उसे वहां दीवार पर यह धमकी भरी चिट्‌टी चिपकी मिली जिसे पढ़कर पुजारी के होश फाख्ता हो गए। इस धमकी भरे पत्र में लिखा है -'मंदिर नहीं छोडऩे पर 10 दिन में उदयपुर के कन्हैया लाल की तरह सिर काट दिया जाएगा। पत्र में प्रेषक के रूप में लिखा है कामा पहाड़ी। धमकी भरे इस पत्र की सूचना के बाद पुलिस एवं कालेज प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस ने पत्र को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की।