blackmail - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

स्कूली छात्राएं ब्लैकमेल प्रकरण : कोर्ट में आरोपियों को लेकर पुलिस ने लगाई दौड़, विवाद होने पर कुछ वकीलों ने किया बीच-बचाव
अजमेर। पोक्सो प्रकरण की विशिष्ट न्यायालय संख्या एक के न्यायाधीश राजीव बिजलानी ने शुक्रवार को बिजयनगर पुलिस थाना में दर्ज नाबालिग लड़कियों से दुराचार व ब्लैकमेल करने के मामले में सात आरोपियों को पुन: पुलिस रिमांड पर रखने का आदेश दिया हैं। पिछली तारीख पेशी की तरह इस बार भी आरोपियों को अदालत से वापस ले जाते समय एक वकील की एक पुलिसकर्मी से तकरार हो गई। जिससे पुलिस को आरोपियों को सुरक्षित ले जाने के लिए दौड़ लगाकर बचाव करना पड़ा। आरोपियों को वाहन से अदालत कक्ष तक सुरक्षित लाने व वापस ले जाने के लिए भारी पुलिस बल तैनात था।  विशिष्ट लोक अभियोजक रूपेन्द्र परिहार के अनुसार बिजयनगर थाना पुलिस ने प्रकरण के आरोपी लुकमान, सोहेल, रेहान और अफराज सहित आशिक, श्रवण और करीम को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में अब तक तीन नाबालिग को भी पकड़ा गया है। जिनके विरुद्ध किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष सुनवाई हो रही है।अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के तत्काल बाद ही गिरफ्तार हुए लुकमान, सोहिल, रेहान और अफराज से वारदात के समय उपयोग किए वाहनों को भी बरामद कर लिया है। उनके मोबाइल फोन के डाटा के जरिए यह पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने पीड़िताओं के फोटो कब और किस-किस माध्यम से वायरल किए हैं। इसी तरह आरोपी आशिक, श्रवण और करीम को अदालत ने सात दिनों तक पुलिस रिमांड पर रखने का आदेश दिया है। पुलिस इन तीनों आरोपियों को 27 फरवरी को अदालत में पेश करेगी।

कोर्ट परिसर में वकील से हुई धक्का-मुक्की
वकीलों का कहना है कि अपर सेशन न्यायालय संख्या दो के समक्ष एक वकील अपने कार्य के संबंध में वहां जा रहा था। तभी एक पुलिस कर्मी ने उसे धक्का देकर दूर करने का प्रयास किया। इस पर उसने पुलिस वालों को अनाप-शनाप सुनाते हुए अपना गुस्सा उतारने का प्रयास किया। वकील के सहयोगियों के जमा होने पर पुलिस वाले आरोपियों को दौड़ लगाते हुए वाहन तक लेकर पहुंचे। आरोपियों के वाहन तक पहुंच जाने के बाद अदालत में आरोपियों के साथ हाथापाई करने की बात ने जोर पकड़ लिया, जबकि ऐसी घटना होने का विरोध करने वालों की संख्या ज्यादा थी। इधर जिला बार सचिव दीपक कुमार गुप्ता ने आरोपियों के साथ मारपीट करने या ऐसा प्रयास करने से इंकार किया है।

ब्लैकमेल और डिजिटल गिरफ्तारियां कर रहे साइबर अपराधी
नई दिल्ली। नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल  पर बड़ी संख्या में बलैकमेलिंग, धौंसपट्टी, हफ्तावसूली और डिजिटल गिरफ्तारियों की शिकायतें आती रहती हैं। ये साइबर अपराधी पुलिस अधिकारी, सीबीआई, नारकोटिक्स विभाग, भारतीय रिजर्व बैंक और प्रवर्तन निदेशालय का छद्म नाम धर कर लोगों को बड़ी संख्या में ठग रहे हैं। ये धोखेबाज अपने शिकार के मोबाइल  पर फोन करके बताते हैं कि उसे एक पार्सल भेजा गया है, जिसमें गैरकानूनी सामग्री है। यह सामग्री मादक द्रव्य, नकली पासपोर्ट या कोई अन्य खतरनाक  चीज हो सकती है। कभी उसे यह भी बताया जाता है, उसने ही ये सामग्री भेजी है। साइबर अपराधी कभी यह भी बताते हैं कि उसका कोई परिजन ऐसे किसी अपराध के सिलसिले में पकड़ा गया है या उसने दुर्घटना कारित कर दी है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। तब उससे केस को कमजोर करने के लिए एक बड़ी धनराशि मांगी जाती है।   वह डिजिटली गिरफ्तार व्यक्ति स्काइप या अन्य वीडियो कांफ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म पर दिखता भी रहता है। उन्हें उसे छोड़ने के लिए एक मोटी धनराशि देने के लिए कहा जाता है। ये धोखेबाज पुलिस स्टेशनों की तर्ज पर अपना स्टूडियो बनवा लेते हैं। कई बार उनका स्टूडियो किसी अन्य सरकारी कार्यालय जैसा भी दिखता है।

देश भर में बहुत बड़ी संख्या में लोग इन साइबर अपराधियों के झांसे में आकर बड़ी धनराशि गंवा बैठे हैं। यह संगठित आॅनलाइन अपराध है और कई बार सीमा पार बैठे क्राइम सिंडिकेट के सरगना इनका संचालन करते हैं। इनसे निपटने के लिए भारत सरकार ने भारतीय साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर बनाया है, जो केन्द्रीय गृह मंत्रालय के तहत काम करता है। यह साइबर क्राइम से निपटने के लिए सरकारी विभागों के क्रियाकलापों का समन्वय करता है। इन अपराधों पर रोक लगाने के लिए गृहमंत्रालय अन्य मंत्रालयों एवं सरकारी एजेंसियों से तालमेल बैठा कर काम करती है। इन एजेंसियों में भारतीय रिजर्व बैंक भी शामिल है। इसके अतिरिक्त 14 सी नामक एजेंसी प्रदेशों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के पुलिस अधिकारियों को इन अपराधियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए आवश्यक इनपुट देती रहती है। 14 सी एक हजार से अधिक स्काइप आईडी को ब्लॉक कर चुका है। वह कई सिम कार्ड को भी ब्लॉक कर चुका है। 14सी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म साइबर दोस्त, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि से लोगों को सावधान करने के लिए अनेक चेतावनियां जारी कर चुका है।

इन्स्टाग्राम पर फेक आईडी बना महिलाओं से लाखों रुपए ठगने वाला गिरफ्तार
अजमेर। इन्स्टाग्राम पर फर्जी आईडी के जरिए महिलाओं से सम्पर्क कर उनकी फोटो को अश्लील बनाकर ब्लैकमेल करने वाले शातिर को आखिरकार क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से पिछले दिनों व्यापारी की पत्नी से हड़पे लाखों के गहनों में से कुछ गहने बरामद भी कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सुनारों का बास, बुटाटी धाम, कुचेरा, नागौर निवासी हरेन्द्र जांगिड़ (21) पुत्र सत्यनारायण जांगिड़ है।

ये हुआ था मुकदमा
पुलिस के अनुसार 27 अगस्त 2022 को वैशाली नगर निवासी एक व्यापारी की पत्नी ने शिकायत दी थी कि इन्स्टाग्राम आईडी पर अज्ञात व्यक्ति ने उनकी एडिट की हुई अश्लील फोटो भेजी। साथ ही उसने धमकाते हुए रुपयों की मांग की। उन्होंने आरोपी की आईडी को ब्लॉक किया तो उसने उन्हें दूसरी आईडी से वही फोटो वापस भेजकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जब उसे रिप्लाई नहीं किया तो बदमाश ने उनके फोटोग्राफ उनकी बड़ी बेटी की इन्स्टाग्राम आईडी पर भेज दिए। वह उन्हें फोटोग्राफ व अश्लील पोस्टरों को अन्य रिश्तेदारों व शहर में वायरल करने की धमकी देने लगा। बदमाश ने उनसे 7 लाख रुपए देने की मांग की थी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी की धमकी से वह डर गई और उसे 3 लाख 75 हजार रुपए नगद और 4 लाख रुपए कीमत के दो सोने के कंगन व दो अंगूठी भी दे चुकी है। लेकिन उसकी मांग बढ़ती जा रही है।

इन्स्टाग्राम पर हैकर से यूं बचें
अपना स्ट्रॉग पासवर्ड बनाएं
अपने इन्स्टाग्राम में टू फैक्टर आॅथेन्टिकेशन हमेशा इनेबल रखना चाहिए।
अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट को हमेशा लॉग आउट करें।
अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट को किसी अन्य सोशल एप से लिंक नहीं करें।
यूजर्स किसी भी फेक लिंक को क्लिक नहीं करें।
यूजर्स को किसी भी अनजान व्यक्ति की फ्रेन्ड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट नहीं करनी चाहिए।
अपने मोबाइल को किसी भी व्यक्ति के साथ शेयर नहीं करें।

एक महिला अपने बेटे के साथ लापता, व्यक्ति अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल
जयपुर। भांकरोटा थाना इलाके में एक महिला अपने 5 साल के बेटे के साथ लापता हो गई। पिछले एक महीने से अज्ञात व्यक्ति उसे ब्लैकमेल कर रहा था। उस व्यक्ति ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। अचानक गायब होने पर पीड़िता की मां ने भांकरोटा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि 24 साल की बेटी अपने 5 साल के बेटे के साथ लापता हो गई। वह दोपहर करीब 11 बजे वह पानी लेने के लिए बाहर गई थी। वापस आकर देखा, तो घर में उसकी बेटी और उसका बेटा नहीं थे। आसपास के लोगों से जानकारी ली, लेकिन दोनों का पता नहीं चला।

अश्लील वीडियो से कर रहा था ब्लैकमेल
रिपोर्ट में पीड़िता की मां ने बताया कि लापता होने से पहले उसकी बेटी परेशान थी। बेटी ने बताया था कि एक व्यक्ति ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। वह उसे जानती नहीं है कि वह वो कौन है। वह व्यक्ति घर के आसपास दूर से मोबाइल में उसक अश्लील वीडियो दिखाता है। वीडियो से पिछले एक महीने से उसे ब्लैकमेल कर रहा है।