राजस्थान - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 22 दिसंबर को झालावाड़ और ओडिशा दौरे पर, महिला सशक्तिकरण जनसभा में होंगे शामिल, मारवाड़ महोत्सव में देंगे संदेश
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 22 दिसंबर, सोमवार को एक दिवसीय व्यस्त दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे राजस्थान के झालावाड़ जिले में महिला सशक्तिकरण एवं जनसभा को संबोधित करेंगे, वहीं ओडिशा के सम्बलपुर में आयोजित मारवाड़ महोत्सव में भी भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री प्रातः 10.50 बजे जयपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान कर दोपहर 12.20 बजे झालावाड़ जिले की डग पंचायत समिति के ग्राम दुधालिया स्थित हैलीपेड पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे सीधे कार्यक्रम स्थल जाएंगे, जहां दोपहर 12.30 से 2.00 बजे तक आयोजित महिला सशक्तिकरण एवं जनसभा में सहभागिता करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री महिलाओं के उत्थान, स्वावलंबन और सरकारी योजनाओं को लेकर अपना संबोधन देंगे।

कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री दुधालिया हैलीपेड से कोलाना हवाईपट्टी, झालावाड़ पहुंचकर दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। नई दिल्ली पहुंचने के बाद वे ओडिशा के झारसुगुड़ा जाएंगे, जहां सायं 5.15 बजे वीर सुरेन्द्र साई एयरपोर्ट पर आगमन होगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री सायं 6.30 बजे सम्बलपुर स्थित प्रभु चन्द्रा रिसोर्ट पहुंचेंगे, जहां सायं 6.30 से रात्रि 9.00 बजे तक आयोजित मारवाड़ महोत्सव में भाग लेंगे। इस अवसर पर वे प्रवासी राजस्थानी समाज को संबोधित करते हुए राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और विकास यात्रा पर प्रकाश डालेंगे।

महोत्सव के बाद मुख्यमंत्री रात्रि में झारसुगुड़ा एयरपोर्ट से दिल्ली होते हुए जयपुर के लिए रवाना होंगे और 23 दिसंबर की मध्यरात्रि 12.25 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री का यह दौरा महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

उर्स मेले में जाने वाली बसों में सिलेंडर, आरटीओ ने की कार्रवाई
जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर बड़े हादसे की आशंका सामने आई है। अजमेर में उर्स मेले के लिए उत्तर प्रदेश और बिहार से आ रही बसों में गंभीर सुरक्षा लापरवाहियां उजागर हुई हैं। कई बसों की छतों पर 2 से 3 फीट तक अनाधिकृत लगेज भरा हुआ था। इस लगेज के साथ-साथ जायरीन गैस सिलेंडर भी बसों की छत पर लेकर सफर कर रहे थे, जो किसी भी वक्त बड़े हादसे का कारण बन सकता था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए परिवहन विभाग ने तत्काल कार्रवाई की। शाहपुरा डीटीओ यशपाल यादव के नेतृत्व में परिवहन उड़नदस्तों ने उर्स मेले में जा रही बसों की जांच की। इस दौरान नियमों की अनदेखी करने वाली 4 बसों के चालान किए गए। साथ ही बसों की छतों पर रखे गए कुल 7 गैस सिलेंडर जब्त किए गए। परिवहन विभाग का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि किसी संभावित हादसे को रोका जा सके।

फर्जी डिप्लोमा से अग्निशमन अधिकारी बनी महिला गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
जयपुर। राजस्थान में सहायक अग्निशमन अधिकारी एवं फायरमैन भर्ती परीक्षा-2021 में फर्जी डिप्लोमा और दस्तावेजों के आधार पर नौकरी हासिल करने के मामले में स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (एसओजी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। एसओजी ने अभियुक्ता सोबिया सैयद को गिरफ्तार किया है, जो वर्तमान में जयपुर के मालवीय नगर जोन में सहायक अग्निशमन अधिकारी के पद पर तैनात थी।अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (एसओजी) विशाल बंसल ने बताया कि भर्ती परीक्षा में बड़े स्तर पर अनियमितताएं हुईं।

अभियुक्ता ने शारीरिक दक्षता और प्रायोगिक परीक्षा में अपने वास्तविक प्रदर्शन से कहीं अधिक अंक हासिल किए। जांच में पता चला कि एक ही शैक्षणिक सत्र में उसने एक से अधिक डिग्री और डिप्लोमा प्राप्त किए तथा दस्तावेज सत्यापन के दौरान कई डिप्लोमा प्रस्तुत किए।विशेष रूप से, सोबिया सैयद ने राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी, कोटा से नियमित मोड में बी.टेक. की डिग्री ली, साथ ही महाराष्ट्र के नागपुर स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फायर एंड सेफ्टी इंजीनियरिंग (एनआईएफएसई) से फायर एंड सेफ्टी इंजीनियरिंग का एक वर्षीय डिप्लोमा भी नियमित मोड में हासिल किया।

लिखित परीक्षा के परिणाम आने के बाद उसने एनआईएफएसई से ही 'सब फायर ऑफिसर' का डिप्लोमा लिया और उसी सत्र में राजस्थान के झुंझुनूं स्थित सिंघानिया यूनिवर्सिटी से भी 'सब फायर ऑफिसर' का डिप्लोमा प्राप्त किया। दोनों संस्थानों के बीच दूरी करीब 900 किलोमीटर है, जो संदेहास्पद है।एनआईएफएसई के डिप्लोमा के आधार पर उसने कर्मचारी चयन बोर्ड और स्वायत्त शासन विभाग को गुमराह कर सहायक अग्निशमन अधिकारी की नौकरी प्राप्त कर ली।

एसओजी को इस भर्ती में फर्जीवाड़े और मिलीभगत की शिकायतें मिली थीं। जांच में सभी दस्तावेज और शारीरिक दक्षता परीक्षा की वीडियो फुटेज की गहन पड़ताल की गई। अपराध प्रमाणित होने पर सोबिया सैयद के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 और 120बी के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की गई। उससे पूछताछ जारी है।एसओजी प्रमुख ने बताया कि इस भर्ती से जुड़ी कई अन्य शिकायतें भी जांच के दायरे में हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
जोधपुर। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मेहनत की सराहना करते हुए कहा है कि इन्हीं के प्रयासों का परिणाम है कि राजस्थान विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने बुधवार को जोधपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा उनका स्वागत करने के दौरान यह बात कही।

उन्होंने कहा कि हाल में आयोजित प्रवासी सम्मेलन बेहद सफल रहा और इसमें प्रवासियों ने काफी रुचि दिखाई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे हो चुके हैं और इन दो वर्षों में सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लगातार आम जनता तक पहुंच रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में राज्य सरकार की योजनाएं और प्रभावी होगी तथा राजस्थान निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा।

कांग्रेस की दिल्ली महारैली तैयारी पर जयपुर में रणनीतिक बैठक : नहीं हो पाएंगे गहलोत शामिल, सोशल मीडिया के माध्यम से खराब स्वास्थ्य की दी जानकारी
जयपुर। कांग्रेस की दिल्ली महारैली में भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल 11 दिसम्बर को पीसीसी वॉर रूम जयपुर में वरिष्ठ नेताओं की बैठक लेंगे। स्वास्थ्य कारणों के चलते पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे। गहलोत ने बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से अपने खराब स्वास्थ्य की जानकारी दी।

गहलोत ने कहा कि पिछले 7 दिन से बुखार एवं हल्के निमोनिया से संक्रमित होने के कारण चिकित्सकों की सलाह के अनुसार सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने एवं आगंतुकों से मुलाकात करने में असमर्थ हूं। आगामी कुछ दिनों में स्वास्थ्य लाभ के बाद पुनः आपके बीच उपस्थित होउंगा। आप सबकी शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभकामनाओं के लिए आभार जताता हूं।

‘प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025’ में ऊर्जा क्षेत्र पर विशेष सत्र: रिन्यूएबल इंटीग्रेशन और BESS पर गहन मंथन
जयपुर। रिन्यूएबल एनर्जी उत्पादन में देशभर में अग्रणी बन चुके राजस्थान में ऊर्जा क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। सीएम भजनलाल शर्मा की पहल पर 10 दिसंबर को आयोजित होने वाले ‘प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025’ में ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें नीतियों, तकनीक और उद्योग के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करने पर फोकस होगा।

“पॉलिसी टू प्रैक्टिस: द इवोल्विंग रोल ऑफ बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) इन रिन्यूएबल एनर्जी इंटीग्रेशन” विषय पर आधारित यह सत्र रिन्यूएबल एनर्जी की तेज़ी से बढ़ती मांग के बीच बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) की भूमिका, चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत संवाद का मंच प्रदान करेगा। राजस्थान पहले से ही सोलर और विंड एनर्जी के क्षेत्र में तेजी से उभर रहा है, ऐसे में ऊर्जा भंडारण प्रणालियों की अहमियत और अधिक बढ़ जाती है।

सत्र में ऊर्जा क्षेत्र के प्रमुख उद्योग विशेषज्ञ शामिल होंगे। रिन्यू पावर लिमिटेड के चेयरमैन सुमंत सिन्हा, सेरेनटिका रिन्यूएबल्स के सीईओ अक्षय हीरानंदानी, और ब्रुकफील्ड रिन्यूएबल्स के सीईओ सुमन कुमार रिन्यूएबल एनर्जी के नवाचारों और तकनीकी प्रगति पर अपने विचार साझा करेंगे।

इसके साथ ही, भारत की शीर्ष ऊर्जा नियामक एवं सरकारी संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे, जिनमें IREDA के सीएमडी प्रदीप कुमार दास, PGCIL के सीएमडी आर.के. त्यागी, और CEA के चेयरमैन घनश्याम प्रसाद प्रमुख हैं। वहीं टाटा पावर के एमडी डॉ. प्रवीर सिन्हा और ISA के डायरेक्टर जनरल आशीष खन्ना भी चर्चा में भाग लेंगे।

यह विशेष सत्र ऊर्जा क्षेत्र में उभरते अवसरों और चुनौतियों की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा राजस्थान को क्लीन एनर्जी हब के रूप में और सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत ने किया राष्ट्रीय जंबूरी विजेता राजस्थान दल का सम्मान
जयपुर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के उपाध्यक्ष एवं जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने लखनऊ में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी से लौटे प्रदेश दल के पदाधिकारियों को अपने आवास पर आमंत्रित कर सम्मानित किया। मंत्री रावत ने जंबूरी में राजस्थान दल द्वारा प्राप्त सर्वोच्च अवार्ड और विभिन्न श्रेणियों में जीती गई पताकाओं का अवलोकन कर पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्काउट व गाइड संगठन सदैव समाज सेवा, अनुशासन और राष्ट्रहित के कार्यों में अग्रणी रहा है तथा राजस्थान दल ने एक बार फिर राज्य का गौरव बढ़ाया है।

सम्मान समारोह में स्टेट कमिश्नर डॉ. अखिल शुक्ला, राज्य सचिव डॉ. पी.सी. जैन, राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) श्री पूरण सिंह शेखावत, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त बन्ना लाल, सहायक राज्य संगठन आयुक्त (गाइड) नीता शर्मा सहित कई अधिकारी, प्रशिक्षक और विद्यालयों से आए स्काउट्स व गाइड्स उपस्थित रहे।

इस दौरान श्री शेखावत ने जंबूरी का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करते हुए प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक गतिविधियों और जंबूरी के दौरान महामहिम राष्ट्रपति, उत्तरप्रदेश की राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री सहित कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति की जानकारी दी।

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राजस्थान को मिला स्वर्ण पदक
नई दिल्ली। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 44वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का आज विधिवत समापन हो गया l समापन के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में राजस्थान मंडप को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक मिला l राजस्थान की ओर से यह स्वर्ण पदक मंडप के निदेशक श्री हर्ष शर्मा और मैनेजर श्री विनय शर्मा ने आई.टी.पी.ओ. के एमडी डॉ नीरज खैरवाल से ग्रहण किया।
सम्मान समारोह के अवसर पर डायरेक्टर श्री हर्ष शर्मा ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय मेले में राज्य की पवेलियन को स्वर्ण पदक मिलना समस्त राज्य के लिए गौरव और खुशी का अवसर है l इस उपलब्धि से राज्य के हस्तशिल्प के साथ-साथ कला और संस्कृति के संरक्षण को और अधिक बढ़ावा मिलेगा तथा देश-विदेश के लोगों के बीच राजस्थानी कला-संस्कृति और हस्तशिल्प को पहुंचाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि मेला में राजस्थान पवैलियन को उद्योग विभाग, पर्यटन विभाग, रीको, बीआईपी, खादी, राजीविका एवं रूडा की सहभागिता से काफी समृद्ध और आकर्षक बनाया गया था। मेले में राजस्थान के पारंपरिक व्यंजन और हस्तशिल्प उत्पादों के स्टॉल खरीददारों का  प्रमुख पसंद रहे। "एक भारत श्रेष्ठ भारत" की भावना को समर्पित राजस्थान पवैलियन में इस बार राजस्थान और असम का सांस्कृतिक एकीकरण की पहल आगंतुकों को खूब आकर्षित किया। इस विशेष पहल के माध्यम से दोनों राज्यों की संस्कृति, कला, और व्यापारिक संभावनाओं का आदान-प्रदान हुआ। जिससे इन दोनों राज्यों के बीच मजबूत व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंध स्थापित होने में मदद मिलेगी। श्री शर्मा ने बताया कि राजस्थान सरकार की इस पहल से राज्य के कारीगरों, शिल्पकारों, उ‌द्यमियों और निवेशकों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत करने के ज्यादा अवसर मिलेंगे।

श्री शर्मा ने बताया कि इस बार राजस्थान पवैलियन में कारीगरों एवं उ‌द्यमियों ‌द्वारा लाइव प्रदर्शन  के लिए विशेष सत्र आयोजित किये गए। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट वॉल एवं राज्य की विरासत, नवाचार और सतत औ‌द्योगिक विकास आधारित प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया जिससे राजस्थान मंडप की ओर आगंतुकों का निरंतर आकर्षण का केंद्र बना रहा और राजस्थान मंडप स्वर्ण पदक हासिल करने में कामयाब रहा।

उल्लेखनीय है कि इस चौदह दिवसीय भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में राजस्थान पवेलियन को पार्टनर स्टेट के तौर पर 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की थीम पर तैयार किया गया था। जिसमें राज्य की कला, संस्कृति, हस्तशिल्प, पर्यटन एवं उद्योगीकरण का अनूठा प्रदर्शन किया गया l इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के मेले/प्रदर्शनी से राज्य के दस्तकारों और लघु उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक्सपोजर  एवं दूरगामी व्यापारिक अवसर मिलते है।

राजस्थान में ऊर्जा भविष्य को दिशा देगा ‘ग्लोबल सोलर एक्सपो 2025’: 26 नवंबर को ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर करेंगे उद्घाटन
जयपुर। नवीकरणीय ऊर्जा के तेजी से बढ़ते परिदृश्य में राजस्थान निर्णायक भूमिका निभा रहा है। इसी प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए ईक्यूं इंटरनेशनल मैगज़ीन और सी2जेड – सोलर एंड डीकार्बनाइजेशन मार्केट प्लेस ‘ग्लोबल सोलर एक्सपो – राजस्थान’ का आयोजन 26–27 नवंबर 2025 को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में करने जा रहे हैं। दो दिवसीय इस भव्य आयोजन में 10,000 से अधिक विज़िटर्स, 100 से अधिक प्रदर्शक, 75 वक्ता और भारत के शीर्ष 100 सोलर अचीवर्स के शामिल होने की संभावना है, जिससे यह कार्यक्रम सौर एवं स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र का सबसे प्रभावशाली प्लेटफ़ॉर्म बनने जा रहा है।

प्रमुख हस्तियाँ होंगी शामिल

एक्सपो का औपचारिक उद्घाटन 26 नवंबर की सुबह ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर करेंगे। उद्घाटन समारोह में ऊर्जा विभाग के प्रमुख शासन सचिव अजीताभ शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा राजस्थान अक्षय उर्जा निगम लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक रोहित गुप्ता, राजस्थान ऊर्जा विकास एवं IT के एमडी ओमप्रकाश कसेरा और जयपुर कलेक्टर जीतेन्द्र कुमार सोनी भी विशेष अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाएँगे।

उपमुख्यमंत्री करेंगे अचीवर्स को सम्मानित

दो दिवसीय एक्सपो के दौरान सौर ऊर्जा, स्टोरेज, हाइब्रिड परियोजनाओं, ग्रीन हाइड्रोजन, ग्रिड इंफ्रास्ट्रक्चर और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश व तकनीकी नवाचारों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम के दूसरे दिन, 27 नवंबर को, आयोजित पुरस्कार समारोह में राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा भारत के सोलर सेक्टर के शीर्ष 100 अचीवर्स को सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर पूर्व सांसद रामचरण बोहरा भी पुरस्कार वितरण में शामिल होंगे।

भविष्य-निर्धारक विषयों पर होगी गहन चर्चा

एक्सपो के दौरान आयोजित 'सूर्याकोन कॉन्फ्रेंस' में 75 से अधिक उद्योग विशेषज्ञ दो दिनों तक पीएम-कुसुम, पीएम सूर्य घर, रूफटॉप सोलर, ग्रिड-स्केल सोलर, हाइब्रिड प्रोजेक्ट्स, आरटीसी (राउंड-द-क्लॉक), एफडीआरई (फ्लैक्सिबल डिस्पेचेबल रिन्यूएबल एनर्जी), ग्रीन फाइनेंसिंग, बीईएसएस (बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम), स्टोरेज सॉल्यूशंस और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे भविष्य–निर्धारक विषयों पर गहन चर्चाएँ करेंगे।

100 से अधिक कंपनियाँ लाएंगी अत्याधुनिक समाधान

राजस्थान आज देश के नंबर 1 सोलर स्टेट के रूप में स्थापित हो चुका है। उच्च इंस्टॉल्ड क्षमता, प्रगतिशील नीतियों, बड़े पैमाने के सोलर पार्क्स और हाइब्रिड परियोजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन ने राज्य को नवीकरणीय ऊर्जा का अग्रदूत बना दिया है। आईएनए सोलर, नेविटस, गौतम सोलर, अदानी, पॉलिकैब, सॉलिस, सोवा, रेडरेन, आरपीएसजी ग्रुप, सॉलिटेक और पीओएम पावर सहित 100 से अधिक अग्रणी कंपनियाँ सोलर, स्टोरेज, ईवी और क्लीन-टेक सेक्टर में अपनी अत्याधुनिक तकनीकें और इनोवेशन प्रस्तुत करेंगी। ग्लोबल सोलर एक्सपो – राजस्थान का उद्देश्य राज्य के नवीकरणीय ऊर्जा इकोसिस्टम को मजबूत बनाना और भविष्य की ऊर्जा जरूरतों के लिए नवाचार आधारित समाधान प्रस्तुत करना है।