Environment protection - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पंचतत्व पूजन के साथ मनाया जन्मदिन संस्कार महोत्सव: एकादशी पर वैदिक विधि से मनाया जन्मदिन, पौधारोपण का लिया संकल्प
जयपुर। चैत्र कृष्ण एकादशी  पर गोविंद देव जी मंदिर के सत्संग भवन में जन्मदिन को भारतीय संस्कृति के अनुरूप मनाने की परंपरा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में मंदिर के महंत अंजन कुमार गोस्वामी महाराज के सान्निध्य में सत्संग भवन में “जन्मदिन संस्कार महोत्सव” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मार्च माह में जन्मदिन वाले एक दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं ने वैदिक विधि-विधान से अपना जन्मदिन मनाकर समाज में सांस्कृतिक जागरण का संदेश दिया।

महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने पृथ्वी, अग्नि, वायु, जल और आकाश जैसे पंचतत्वों का पूजन किया तथा दीप प्रज्ज्वलन और हवन के माध्यम से अपने जीवन को संस्कारित करने का संकल्प लिया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए इस कार्यक्रम में जन्मदिन को केवल उत्सव नहीं, बल्कि आत्मचिंतन और संस्कार का पर्व बनाने का संदेश दिया गया।

आचार्य पीठ से वर्षा गुप्ता ने कहा कि जन्मदिन केवल केक काटने का अवसर नहीं, बल्कि आत्मनिरीक्षण, कृतज्ञता और जीवन में सद्गुणों को अपनाने का दिन है। जिस प्रकार हम भगवान और महापुरुषों की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाते हैं, उसी प्रकार हमें अपना और अपने परिजनों का जन्मदिन भी भारतीय संस्कृति के अनुरूप मनाना चाहिए।

गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी के सह-व्यवस्थापक मणिशंकर पाटीदार के निर्देशन में भक्त भूषण वर्मा, नीलम वर्मा, वर्षा गुप्ता एवं सुमन शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न कराया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भविष्य में दीप प्रज्ज्वलित कर जन्मदिन मनाने और भारतीय संस्कृति की इस परंपरा को समाज में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान कैलाश चंद्र अग्रवाल, रमेश चंद्र अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठजनों ने पुष्पवर्षा कर जन्मदिन मना रहे श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। एकादशी के अवसर पर गीता पाठ का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।

महोत्सव में जिन श्रद्धालुओं का जन्मदिन था, उन्होंने संकल्प लिया कि वे अपने जीवन में जन्मदिन को भारतीय संस्कृति के अनुसार मनाएंगे तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएंगे, ताकि समाज में संस्कारों के साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश भी प्रसारित हो सके।

अजमेर में संभाग स्तरीय वन मेले का आयोजन, सरकार के निर्देश पर वन विभाग की पहल
अजमेर। अजमेर शहर में शास्त्री नगर स्थित महात्मा गांधी स्मृति वन उद्यान में संभांग स्तरीय वन मेले का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले की शुरुआत की। इस दौरान मुख्य वन संरक्षक ख्याति माथुर और डीसीएफ पी. बालामुरूगन ने उनका स्वागत किया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देवनानी ने वन विभाग में महिला कार्मिकों की बढ़ती भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रियता से विभाग में नई ऊर्जा और संवेदनशीलता आई है।

वासुदेव देवनानी ने पीएम मोदी के एक पेड़ मां के नाम और सीएम भजनलाल शर्मा के पौधारोपण अभियान का उल्लेख करते हुए आमजन से वन संपदा को अतिक्रमण से बचाने और प्राचीन संस्कृति के अनुरूप जड़ी-बूटियों के महत्व को समझने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डीसीएफ राकेश कुमार शर्मा ने आभार व्यक्त किया, जबकि संचालन सेवानिवृत्त एसीएफ मुकेश कुमार सलवान ने किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, राजेश शर्मा सहित संभाग के सभी उप वन संरक्षक और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।

पारिवारिक वानिकी मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगाए 521 पौधें
चौहटन। पर्यावरण संरक्षण को लेकर सच्चाई से सीख सेवार्थ संस्थान, हरित फाउंडेशन एवं पर्यावरण चेतना यात्रा द्वारा शुक्रवार को राउमावि दीनगढ़, सियागो का तला, हुडडो की ढाणी, राउमावि आलमसर, राउप्रावि टांका स्टेशन, राउमावि जानी मनमोडो का तला, वांकल मंदिर, गोगाजी का मंदिर, गौशाला में 521 पौधे रोपित कर पारिवारिक वानिकी मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

पारिवारिक वानिकी के संयोजक भेराराम भाखर ने बताया कि बारिश के मौसम में मरूभूमि में वातानुकूलित पौधों का रोपण करने से वहां का वातावरण बरसात को लाने और तापमान को नियंत्रित करने में मदद करता है। इस दौरान पीपल, खेजङी, सहजन, शीशम, करंज, नीम, चमेली, गुलमोहर सहित आयुर्वेदिक तुलसी, गिलोय, कालमेघ, अश्वगंधा के पौधे ग्रामीणों और विद्यार्थियों को वितरण किए। पौधों की सुरक्षा के लिए शिक्षकों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों को पेङ मित्र बनाकर बङे करने की जिम्मेदारी दी गई।  पर्यावरण चेतना यात्रा का आयोजन हरित फाउंडेशन बाड़मेर के द्वारा सरहदी क्षेत्र में किया जा रहा है। कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य जेठाराम जाखड़, सरपंच जनप्रतिनिधि किसनाराम धतरवाल, प्रधानाचार्य हेमाराम, नानगाराम, हेमंत कुमार, तेजाराम सियाग, केलाशदान, रमेश कुमार, सताराम जाणी,  खरथाराम सियाग, जगदीश जाणी, मोहनलाल शर्मा उपस्थित रहें। ओमप्रकाश विश्नोई और प्रकाश चौधरी ने जनसहयोग से 300 पौधे विद्यार्थियों को निशुल्क वितरण किए, 200 पौधे विद्यालयो, 21 पौधे मंदिर व गौशाला में रोपित किए गए लोगों को देशज पौधे लगाने को प्रेरित किया।