murder case accused - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एक करोड़ रुपए के लेनदेन में व्यापारी की हत्या, कार की डिक्की में मिला शव
जयपुर। राजधानी के शिवदासपुरा क्षेत्र में एक बिल्डिंग मटेरियल कारोबारी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो दिन से लापता व्यापारी का शव सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़ी कार की डिक्की में बोरे और प्लास्टिक में बंधा मिला। पुलिस ने हत्या के आरोप में कारोबारी के दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 40 वर्षीय हरिशंकर शर्मा निवासी विधानी, शिवदासपुरा के रूप में हुई है। वह बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई का व्यवसाय करते थे। शनिवार सुबह घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटे। शाम करीब सात बजे से उनका मोबाइल बंद आने लगा। काफी तलाश के बाद भी सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने रविवार को शिवदासपुरा थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।

एक करोड़ रुपए को लेकर था विवाद मृतक के भाई प्रहलाद शर्मा ने आरोप लगाया कि हरिशंकर ने अपने मित्र सीताराम खोज को बिल्डिंग मटेरियल और अन्य कार्यों के लिए करीब एक करोड़ रुपए उधार दिए थे। रुपए लौटाने के बजाय आरोपी प्लॉट का सौदा करने की बात कर रहा था। लंबे समय से पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते शनिवार शाम सीताराम ने हरिशंकर की हत्या कर दी। चारे के ढेर में छुपाया शव प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या के बाद आरोपी ने शव को अपने घर पर चारे के ढेर में छिपा दिया। बाद में एक परिचित से कार मांगकर लाया और शव को प्लास्टिक के कट्टों व बोरे में बांधकर डिक्की में रख दिया। रविवार रात तक वह शव ठिकाने लगाने के लिए विभिन्न स्थानों पर घूमता रहा, लेकिन सफल नहीं हो पाया।

आटा-साटा विवाह को लेकर दो परिवारों में विवाद : आरोपी पक्ष ने किया हमला, दो बहनों को पिकअप से कुचलकर मारा
अजमेर। बंजारा समाज में आटा-साटा विवाह को लेकर दो पक्षों में चल रहे विवाद में बीती देर रात एक पक्ष ने किशनगढ़ से आकर कायड़ चौराहे के निकट बंजारा समाज के डेरे में दूसरे पक्ष के लोगों को पर हमला कर दिया और पिकअप से दो बहनों को कुचल दिया। जिससे दोनों महिलाओं की अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई। सीआई शम्भू सिंह ने बताया कि मृतका एमडीएस यूनिवर्सिटी के कायड़ चौराहे के निकट लॉ कॉलेज के सामने बंजारा डेरा जनाना रोड निवासी मीनाक्षी (30) पुत्री डूंगर पत्नी मिस्टर और उसकी बहन पिंकी (25) पुत्री डूंगर है। उनके भतीजे ईश्वर की रिपोर्ट पर आरोपितों के खिलाफ हत्या व जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्जकर लिया है। अन्य 7-8 घायलों की भी चोटों का मेडिकल मुआयना कराया गया है। मामले में करीब 10 संदिग्ध हमलावरों को डिटेन कर लिया।मृतका मीनाक्षी के जेठ विक्रम ने बताया कि मीनाक्षी के भतीजे ईश्वर की शादी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बंजारा बस्ती निवासी छोटू सिंह की बेटी रीना से हुई है।

जबकि उसकी बहन काजल की शादी छोटूलाल के बेटे अजय के साथ हुई है। उनमें आपसी विवाद के कारण दोनों ही परिवार के लोग अपनी-अपनी बेटियों को नहीं भेज रहे हैं। इसे लेकर दोनों के परिवार में पिछले दिनों भी कहासुनी हो गई थी। जिसमें दोनों पक्ष ने एक-दूसरे को अपशब्द बोल दिए थे। ईश्वर ने बताया कि बीती देर रात इसी विवाद के चलते किशनगढ़ बंजारा बस्ती निवासी छोटूलाल, मुकेश, अजय, अरूण, अशोक, हेतराम, मिस्टर, लखन मुकेश पुत्र सुखलाल, धर्मा, विकास, मंगल, रीना, निगोड़ी, सुनारी, पिन्टू, अनिल, रिन्केश, सुशीला, ख्यालजी, देशराज व 10-12 अन्य लोगों के साथ पिकअप व ईको वैन में सवार होकर आए और डंडे, सरियों सहित हथियारों से लैस होकर कायड़ आकर जानलेवा हमला कर दिया। ईश्वर ने बताया कि हमले में उसके परिवार के 7-8 लोग घायल भी हो गए।

पिकअप को आगे पीछे करते महिलाओं को कुचल
हमलावरों में शामिल विकास और अजय ने पिकअप को तेजगति में चलाकर व आगे पीछे करते उसकी बुआ मीनाक्षी व पिंकी को कुचल दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गईं। जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से जेएलएन अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां कुछ देर के उपचार व परीक्षण के बाद रात लगभग 2.30 बजे मीनाक्षी को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उपचार के दौरान तड़के करीब 4 बजे पिंकी की भी मौत हो गई।सीआई सिंह ने बताया कि पुलिस ने देर रात को ही छोटूलाल, मुकेश, हेतराम, मिस्टर, लखन, मुकेश पुत्र सुखलाल, धर्मा, विकास, मंगल को डिटेन कर लिया था। इनमें से पुलिस ने करीब 10 संदिग्ध हमलावरों को मंगलवार को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें अदालत के समक्ष पेशकर दिया। अदालत ने जेल भेज दिया।

पत्नी की हत्या कर खुद भी गले में फंदा डालकर पेड़ से लटका
टोडारायसिंह। टोंक जिले के पंवालिया गांव में पत्नी की हत्या कर पति के सुसाइड करने का मामला प्रकाश में आया है। पत्नी की हत्या का शनिवार शाम को पता चला, वहीं पति का शव गांव पंवालिया से 4 किमी दूर मेंहरु तन में छीपट की ढाणी के जंगल में पेड़ पर लटका मिला। मृतक सुरेश उर्फ जंगलू की जेब से 30 हजार रुपए और 2 मोबाइल मिले हैं। मृतका की पहचान सीमा रैगर (34) के रूप में हुई है। मृतका के जीजा पप्पू और भांजी प्रियंका ने बताया कि पीहर वालों से 14 जून शाम को मोबाइल पर बात हुई थी 15 जून की सुबह से ही सीमा और सुरेश के फोन बंद थे। उन्होंने बताया कि अक्सर दोनों के बीच मकान के पट्टे और खेती की जमीन को लेकर तकरार होती थी। मकान का पट्टा छोटी ननद नयनतारा ने ले रखा है और खेती की जमीन पर सुरेश के बड़े भाई मदन ने केसीसी बना कर रुपया ले रखा है।

पीहर पक्ष के जीजा पप्पू रेगर और भांजी प्रियंका ने बताया कि सीमा मकान का पट्टा वापस लेने पर जोर देती थी। पीहर पक्ष ने बताया कि सीमा की ननद की नीयत मकान को लेने की थी। सीमा और सुरेश के बीच इसी को लेकर तकरार होती थी, इसके चलते सीमा अधिकांश पीहर ही रहती थी। 5-6 महीने पूर्व ही रिश्तेदारों के समझाने के बाद सुरेश खुद साकरिया सुसराल लेने गया था और 2 दिन वहीं रुका था।   शनिवार को दिन भर दोनों पति-पत्नी घर पर थे। सीमा कभी-कभी मजदूरी कर लेती थी, वहीं सुरेश ड्राइवर था। शाम करीब 6 बजे सुरेश ने पीछे से सीमा के सिर पर लकड़ी से वार दिया।

तड़फड़ाने के बाद गला दबा दिया। सांस टूटने के बाद कमरे के बाहर से बंद कर बाजार में निकल गया। थोड़ी देर बाद सास सुरेश के घर आईं तो कमरे के बाहर बैठते ही खून बहता दिखाई दिया, तो चिल्ला कर बाहर आकर आस-पास बैठे लोगों को बताया। लोगों कमरे को खोला तो सीमा चारपाई पर मृत पड़ी थी। वहीं मेंहरु तन की छीपट की ढाणी के पास खाल में सुबह नित्य कर्म करने आए ग्रामीणों को पेड़ से रस्सी से लटका शव दिखाई दिया। मृतक की पहचान सुरेश उर्फ जंगलू के रूप में हुई।

दूसरे पति के साथ मिल मां ने की 4 साल की मासूम की हत्या : बोरे में बंद कर शव को अलमारी में छिपाया
जयपुर। दूसरे पति के साथ मिलकर अपनी चार साल की मासूम की जमकर पिटाई करने के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या करने के दौरान उसकी मां भी साथ थी। हत्या कर शव को दोनों जयपुर से करीब 300 किलोमीटर दूर बारां जिले में अपने घर ले गए और वहां अलमारी में बोरे में बंद कर छिपा दिया। जब शव सड़ने की गंध आने लगी तो लोगों ने अलमारी में देखा तो सभी सन्न रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। अब आगे की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि बांरा के जैतपुरा भवरगढ़ निवासी जयराम (65) ने रिपोर्ट दी कि उसके बेटे महावीर ने नाता प्रथा से रोशन कुमारी नाम की महिला से शादी की थी। महावीर मुहाना इलाके में रहकर मजदूरी करता है। रोशन के पहले पति रविन्द्र से चार साल की बेटी इशिका है, जो इनके ही साथ रहती थी। उसने अपने बेटे और पुत्रवधु के खिलाफ इशिका की हत्या की रिपोर्ट दी है।

ऐसे की थी हत्या
जयराम के पोते नवीन ने पुलिस को बताया कि दो दिन पूर्व महावीर अपनी पत्नी रोशन कुमारी के साथ गांव आ गया। पता चला कि महावीर ने मासूम बच्ची को मुहाना स्थित मकान पर लात घूसों से पीटकर घायल कर दिया। बाद में उसने इशिका का गला घोंटकर हत्या दी और लाश प्लास्टिक के बोरे में बंद कर अपने साथ लेकर जैतपुरा भवरगढ़ पहुंचा, जहां अलमारी में शव को छिपा दिया।

ऐसे खुला राज
30 मई की शाम महावीर शराब के नशे में जयराम के पोते के साथ घर पहुंचा। महावीर ने नशे में घर में उत्पात मचाना शुरू कर दिया। जयराम सुबह उठा तो घर से गंध आने पर जानकारी जुटाई तो अलमारी में बोरे में बंद बच्ची की लाश देखकर सन्न रह गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। भवरगढ़ पुलिस ने बच्ची इशिका के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

तिहरा हत्याकांड : चौकीदार के हत्यारे की गिरफ्तारी के बाद तीसरे दिन दो अन्य हत्याओं का भी खुला राज
भीलवाड़ा। शहर के सुभाष नगर थाना क्षेत्र की रमा विहार कॉलोनी स्थित अय्यप्पा मंदिर के चौकीदार लाल सिंह की मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को की गई हत्या के आरोपी साइको किलर दीपक नायर के पकड़ में आने पर पता चला कि उसने इस हत्या से पूर्व अपने घर में मंगलवार दोपहर अपने दो दोस्तों की भी हत्या कर दी और उनके प्राईवेट पार्ट काट दिए। आरोपी ने दोनों शवों पर गद्दा जलाकर डाल दिया। मृतकों के सिर बुरी तरह से कुचले हुए थे। इन पर गैस टंकी व अन्य औजारों से हमला किया गया था। दोनों शव गुरुवार को तब मिले जब सुभाषनगर थाना पुलिस चौकीदार की हत्या में प्रयुक्त आरोपी की बाइक उसके घर से बरामद करने पहुंची। घर में दुर्गन्ध आने पर प्रताप नगर व सुभाष नगर पुलिस ने मकान की तलाशी ली तो अन्दर शत-विक्षत पडे दो शव देख पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए।

तिहरे हत्याकांड से शहर में सनसनी फैल गई। पुलिस ने जब आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ की तो उसने टोने-टोटके कराने पर दोनों दोस्तों को मार डालने की बात कबूली। जानकारी के अनुसार रमा विहार कॉलोनी में अय्यप्पा मंदिर के चौकीदार लालसिंह रावणा राजपूत (54) की मंगलवार-बुधवार रात करीब पौने दो बजे मंदिर परिसर में ही हत्या कर उसके प्राईवेट पार्ट काट दिए थे। यह वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्यारे की पहचान कर वारदात के एक घंटे बाद ही हत्यारे दीपक नायर को धर दबोचा। यह आरोपी मूलतया केरल का रहने वाला है, जो अभी प्रतापनगर थाने के पीछे बापूनगर में रह रहा था। आरोपी को बुधवार रात सुभाषनगर पुलिस ने चौकीदार की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था।

इस बीच गुरुवार को सुभाषनगर थाना प्रभारी शिवराज गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस की टीम चौकीदार लालसिंह की हत्या में प्रयुक्त बाइक जब्त करने आरोपी दीपक को साथ लेकर प्रताप नगर थाने के पीछे स्थित उसके घर पहुंची। जहां मकान से दुर्गन्ध आ रही थी। पुलिस टीम ने मकान खुलवाया तो अंदर का नजारा देख वे सकते में आ गए। दोनों शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में थे। इनके प्राईवेट पार्ट भी कटे हुए थे। प्रताप नगर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया, जिनको पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया गया। मृतकों की पहचान हत्या के आरोपी दीपक नायर के बचपन के दोस्त रविन्द्र उर्फ मोनू टांक व संदीप भारद्वाज के रूप में हुई। देर शाम पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए।

जिस दोस्त की शादी करवाई उसकी ही हत्या कर दी
सुभाषनगर थाना पुलिस ने आरोपित दीपक को अदालत में पेश कर पांच दिन रिमांड पर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि मोनू की उसने ही शादी करवाई थी।मोनू ने टोना-टोटका करवाया और इसमें संदीप ने उसका साथ दिया। इसलिए पहले मोनू की हत्या की और बाद में संदीप को पार्टी करने के बहाने घर बुलाया और उसकी भी हत्या कर दी।

जिन दोस्तों को बुलाया वो नहीं आए अब जता रहे भगवान का शुक्रिया
साइको किलर दीपक ने चौकीदार के साथ ही अपने दो दोस्तों की हत्या की इन वारदातों को अंजाम देने के दौरान मंगलवार को आधा दर्जन से ज्यादा दोस्तों को फोन कर किसी न किसी बहाने अपने पास बुलाना चाहा। लेकिन कोई काम में व्यस्त था इसलिए नहीं पहुंच पाया तो कोई आरोपी हरकतों से वाकिफ था इसलिए नहीं पहुंचा। अब वो सभी जान बच जाने पर भगवान का शुक्रिया जता रहे हैं। पुलिस उपाधीक्षक (शहर) मनीष बडगुर्जर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से छह से सात मुकदमे विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज है। वहीं पुलिस केरल से भी आरोपी का आपराधिक रेकार्ड मंगवाएगी।

पेशे से इंजीनियर है आरोपी
दो दोस्तों व मंदिर के चौकीदार की बेरहमी से हत्या करने वाला साइको किलर दीपक नायर पेशे से इंजीनियर है। उसकी तनख्वाह हजारों रुपये है। पुलिस की जांच और आरोपी से पूछताछ में यह बात सामने आई है। दीपक केरल कामूल निवासी है, परन्चु उसका जन्म भीलवाड़ा में ही हुआ था। वर्तमान में वह एक मोबाइल कंपनी में पेशे से इंजीनियर है। उसका मासिक वेतन भी 70 से 80 हजार रुपये बताया गया है।

लिव-इन पार्टनर ने पति संग मिल कर प्रेमी को मौत की नींद सुलाया, तीन मिनट में किए चाकू के 12 वार
उदयपुर। शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र के पानेरियों की मादड़ी में एक युवक की मात्र 3 मिनट में चाकू से 12 वार कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी महिला अपने पति के साथ कमरे से निकल कर भागती हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। दोनों के हाथ खून से सने थे। थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि डूंगरपुर निवासी जितेंद्र मीणा (36) पानेरियों की मादड़ी में रहता था। उसका पत्नी से हाल ही तलाक हुआ था। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे हमलावर नरसी और डिंपल है, जो पति-पत्नी हैं। ये भी डूंगरपुर के रहने वाले हैं। जितेन्द्र निजी अस्पताल में कम्पाउंडर था, उसी हॉस्पिटल में डिम्पल भी नर्स है। डिंपल और जितेंद्र पानेरियों की मादड़ी में किराए से कमरा में लिव-इन में रह रहे थे। दोनों पांच महीने से यहां रह रहे थे।

वारदात के दौरान मकान मालिक खेत पर गया था। इस दौरान नरसी कमरे में घुसा और जितेंद्र की गर्दन, पीठ, सीने पर चाकू से 12 वार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में लव-अफेयर का मामला सामने आया है। बताया गया कि मृतक और आरोपी महिला दोनों के बच्चे भी हैं। निजी अस्पताल में काम करते समय दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। पत्नी के किसी अन्य से लव अफेयर होने की जानकारी पर नरसी आग-बबूला हो उठा। वह युवक के कमरे में घुसा, जहां विवाद हुआ। इस दौरान चाकू से वार कर हत्या कर दी।

कन्हैयालाल हत्याकांड मामला: अब राजस्थान पुलिस करेगी पूछताछ
जयपुर। कन्हैयालाल हत्याकांड के मामले में अब आरोपियों से राजस्थान पुलिस भी पूछताछ करेगी। कन्हैयालाल हत्याकांड के मामले में गिरफ्तार 3 आरोपियों को एनआईए टीम ने कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने इन तीनों को जेल भेज दिया। एनआईए टीम ने गौस मोहम्मद, रिवाज अत्तारी और मोहम्मद को चार दिन की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद कोर्ट में पेश किया था। बताया जा रहा है कि हाल में एनआईए टीम ने इन सभी से पूछताछ पूरी कर ली है और कहा कि यदि आगे आवश्यकता पड़ी, तो इन्हें वापस रिमांड पर लिया जाएगा।

इसलिए करेगी राजस्थान पुलिस पूछताछ
जानकारी के अनुसार अब इन सभी से राजस्थान पुलिस पूछताछ कर सकती है। इस प्रकरण में शुरुआत में राजस्थान पुलिस ने जांच की थी। अब कन्हैया की हत्या करने और प्लान बनाने वालों की गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में चालान पेश करने की तैयारी कर ली है। इस मामले की जांच एडिशनल एसपी एसओजी को दी गई थी। एसओजी हत्याकांड को लेकर अपनी जांच भी आगे पेश करेगी, जिससे पूर्ण तथ्य शामिल हो सके और आरोपियों को जल्द सजा मिल सके।