women hockey team - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भारत ने चीन को हराकर लगातार तीसरी बार जीता जूनियर महिला एशिया कप, विश्व कप का टिकट भी पक्का
हुलुनबुइर। भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन को 1-0 से हराकर लगातार तीसरी बार जूनियर महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। मोकी ट्रेनिंग बेस पर खेले गए रोमांचक फाइनल में सानिका चंद्रकांत माने ने 17वें मिनट में निर्णायक गोल दागकर भारत को बढ़त दिलाई। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने मजबूत रक्षात्मक खेल दिखाते हुए चीन को बराबरी का मौका नहीं दिया। इस जीत के साथ भारत ने 2023 और 2024 के बाद लगातार तीसरी बार एशियाई खिताब पर कब्जा जमाया।

भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही। टीम ने दक्षिण कोरिया को 4-1, मलेशिया को 11-1 और जापान को 7-0 से हराया, जबकि चीन के खिलाफ लीग चरण में मुकाबला गोलरहित रहा था। क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान को 19-0 से हराने के बाद सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 5-1 से शिकस्त दी। खिताब जीतने के साथ भारत ने एफआईएच जूनियर विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। हॉकी इंडिया ने टीम की इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की।

एशियाई खेल 2023 : खेलों से पहले स्पेन, जर्मनी का दौरा करेगी महिला हॉकी टीम
नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम चीन के हांग्झोउ में होने वाले एशियाई खेलों की तैयारी के लिये जुलाई में जर्मनी और स्पेन का दौरा करेगी। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने शनिवार को यह जानकारी दी। साई ने बताया कि भारतीय टीम 12 जुलाई को जर्मनी जायेगी, जहां वह रसेलशाइम में प्रशिक्षण लेने के बाद जर्मनी और चीन से मुकाबला करेगी।

जर्मनी में अभियान खत्म करने के बाद भारतीय महिलाएं टेरासा जायेंगी, जहां उनका सामना मेजबान स्पेन, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड से होगा। यूरोप का यह दौरा एशियाई खेलों की तैयारी के लिहाज से भारत के लिये महत्वपूर्ण होगा, जो पेरिस ओलंपिक 2024 का क्वालीफिकेशन आयोजन भी है।

इस अंतरराष्ट्रीय दौरे का वित्तपोषण केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय खेल महासंघ योजना के तहत किया जा रहा है। भारतीय महिलाएं इस समय बेंगलुरु के साई केंद्र में हैं, जहां वे एशियाई खेलों के तैयारी शिविर में रविवार से भाग लेंगी।

मैदान मिले तो कह देंगी चक दे इंडिया
कोटा। शहर में लोकप्रिय माने जाने वाले हॉकी खेल में अब बेटियां भी अपनी भागीदारी बढ़ाने लगी है। सुविधाओं की कमी होने के बावजूद बेटियों का इस खेल में रुझान बना हुआ है। ऐसे में आगामी दिनों में कठिन परिश्रम से कोटा जिले से भी हॉकी की बेहतर महिला टीम तैयार हो सकती है। हॉकी के प्रति स्थानीय लोगों का जुनून वर्षों पुराना है। कई सालों पहले से स्थानीय स्तर पर विभिन्न क्लबों का गठन कर लोगों को हॉकी खेल से जोड़ा जाता था। इसमें सबसे खास यह बात थी कि शहर के अलग-अलग हिस्सों में यह क्लब हुआ करते थे। ऐसे में टीम भी हर हिस्से की होती थी। हालांकि बालकों की तुलना में बालिकाओं का रुझान इस खेल के प्रति नगण्य था। पूर्व में इसके लिए विशेष प्रयास भी नहीं किए जाते थे, जिससे बालिकाओं की हॉकी में भागीदारी नहीं बढ़ पाई। अब जिला क्रीड़ा परिषद के माध्यम से बालिकाओं की भी इस खेल में भागीदारी बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

सार्थक प्रयास अब आ रहा नजर
हॉकी कोच हर्षवर्धन चूंडावत ने बताया कि पहले खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए नियमित प्रेक्टिस नहीं करवाई जाती थी। इस कारण बालक-बालिकाओं की हॉकी खेल में ज्यादा रुचि नहीं थी। स्कूल व कॉलेज स्तर पर खेलने वाली बालिकाओं का प्रतियोगिताओं के लिए चयन कर लिया था। अब हॉकी में बेटियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। इसका परिणाम यह रहा कि वर्तमान में करीब 13 बालिकाएं हॉकी खेल से जुड़ी हुई हैं। यह सभी बालिकाएं नियमित रूप से हॉकी की प्रेक्टिस कर रही है।

कोटा के खाते में जुड़ी उपलब्धि
हॉकी खेल में भागीदारी बढ़ाने के लिए निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। एस्ट्रोटर्फ खेल मैदान का अभाव होने के बावजूद सामान्य मैदान में बालिकाओं को नियमित प्रेक्टिस करवाई जा रही है। इसी का परिणाम यह रहा कि गत दिनों कोटा की एक बालिका का राज्य स्तरीय खेल एकेडमी में टॉप 40 में चयन हुआ था। हालांकि वह बाद में टॉप 30 में नहीं आ पाई। फिर भी लगातार अभ्यास से एक महिला खिलाड़ी चयन के स्तर पर पहुंच पाई।

गुमानपुरा में तैयारहो रहा मैदान
शहर में मल्टीपरपज स्कूल के मैदान में हॉकी के लिए भी खेल मैदान तैयार किया जा रहा है। अभी बालिकाओं को हॉकी की प्रेक्टिस के लिए रेलवे वर्कशॉप मैदान में जाना पड़ता है, जो शहर के कई क्षेत्रों से काफी दूर पड़ता है। ऐसे में गुमानपुरा के मल्टीपरपज स्कूल में हॉकी मैदान तैयार होने से काफी सुविधा मिलेगी। यह क्षेत्र शहर के बीच में स्थित है। आवागमन के हिसाब से सुविधाजनक होने के कारण अन्य विद्यालय की बालिकाओं का भी हॉकी के प्रति जुड़ाव बढ़ेगा।

हॉकी में बालिकाओं की भागीदारी बढ़ाने के निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं। वह व्यक्तिगत स्तर पर कई बार शहर के विद्यालयों में सम्पर्क करते रहते हैं। इसी का परिणाम है कि इस समय 13 बालिकाएं हॉकी की प्रेक्टिस करने आ  रही हैं। गुमानपुरा मल्टीपरपज स्कूल में खेल मैदान तैयार होने के बाद बालिकाओं की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है।
-हर्षवर्धन चूंडावत, हॉकी कोच