submergence - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पठानकोट में टला बड़ा हादसा : जलभराव में फंसी श्रद्धालुओं की बस, 13 बच्चों समेत 55 यात्री सुरक्षित
पठानकोट। पंजाब के पठानकोट जिले में जालंधर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर स्थित सुजानपुर रेलवे अंडरपास में गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। भारी बारिश के कारण अंडरपास में अचानक जलभराव हो गया, जिससे माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक टूरिस्ट बस बीच पानी में फंस गई। सड़क सुरक्षा बल (एसएसएफ), पंजाब पुलिस और स्थानीय युवाओं की तत्परता से 13 बच्चों सहित सभी 55 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया।

जानकारी के अनुसार, देहरादून से कटड़ा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जा रही बस जब सुजानपुर के रेलवे अंडरपास (पुल नंबर-3) से गुजर रही थी, तभी पानी की गहराई का अंदाजा न लगने के कारण बस बीच रास्ते में बंद हो गई। तेज बारिश और लगातार बढ़ते जलस्तर से बस में सवार श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। बस में मौजूद यात्रियों ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी। रात 1:53 बजे सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल (एसएसएफ) की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। इसके साथ ही सुजानपुर थाना प्रभारी अरुण शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

एसएसएफ के जवान रमनदीप सिंह, आदेश कुमार, लखबीर चंद और रोहित कुमार ने स्थानीय युवाओं के सहयोग से संयुक्त बचाव अभियान चलाया और एक-एक कर सभी 55 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। श्रद्धालु ऋतिका ने बताया कि वे देहरादून से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे, लेकिन अचानक बस पानी में फंस गई। उन्होंने कहा कि एसएसएफ और पुलिस के जवान उनके लिए देवदूत बनकर पहुंचे और सभी यात्रियों की सुरक्षित जान बचाई।

सुजानपुर थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि बरसात के मौसम में इस अंडरपास के नीचे अक्सर पानी भर जाता है। इसी कारण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने पहले से ही इस मार्ग पर एक तरफा यातायात की व्यवस्था की थी। हालांकि, रात के अंधेरे और तेज बारिश के कारण बस चालक विनीत गुप्ता पानी की गहराई का सही अनुमान नहीं लगा सका और बस का इंजन पानी में बंद हो गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालने के बाद प्रशासन ने हाइड्रा मशीन की मदद से बस को भी पानी से बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि बरसात के दौरान जलभराव वाले अंडरपास और पुलों से गुजरते समय विशेष सावधानी बरतें तथा पानी की गहराई सुनिश्चित किए बिना वाहन आगे न बढ़ाएं।

सड़कें जलमग्न होने से गांव बना तलाई
कवाई। कस्बे के सालपुरा स्टेशन पर वार्ड 13 में स्थित एक स्कूल के पीछे वाली गली में पानी की निकासी नहीं होने से मौहल्लेवासी परेशान हो रहे है। वहीं बारिश होने से पूरी गली में पानी का भराव हो जाता है। जिससे मौहल्ला टापू जैसा दिखाई देने लगता है। जल भराव से मौहल्लेवासियों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मौहल्लेवासी सलीम भाई, नवल खटाना, सोनू शर्मा मुरारी ऐरवाल, गोलू ऐरवाल सहित कई मोहल्ले वासियों ने बताया कि पानी की निकासी नहीं होने से पूरी गली में बारिश से करीबन एक डेढ़ फ ीट पानी का भराव हो जाता है। गली में रह रहे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। इस समस्या को लेकर अगले साल की बारिश में सरपंच ग्राम विकास अधिकारी एवं कई अधिकारियों को अवगत करवाया था लेकिन किसी प्रकार का अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। वहीं बारिश के दौरान कई जहरीले जंतु निकल आते जिनका भी खतरा बना रहता है। पूरी गली में पानी भर जाने से मच्छरों के पैदा होने से गंभीर बीमारियां डेंगू, मलेरिया फैलने की आशंका बनी हुई है। वहीं अभी कुछ दिनों में बारिश के मौसम में लगातार जब बारिश होगी तो परेशानी और भी बढ़ जाएगी। गली में करीबन 3 फ ीट पानी का भराव हो जाता है। पानी में पैदल निकलना तो दूर वाहन तब निकालने में काफ ी परेशानी का सामना करना पड़ता है, लगातार बारिश होने पर घरों में तक पानी भर जाता है।

स्कूल जाते समय कीचड़ में गिर जाते है बच्चे
गली में जलभराव होने से पूरे मौहल्ले में कीचड की समस्या पैदा हो जाती है। जिसका खामियाजा मौहल्ले की महिला, पुरूष व बच्चों को भुगतना पड़ता है।
कई बार बच्चे स्कूल जाते वक्त कीचड़ में ही गिर जाते हैं। जिससे उनकी पूरी यूनिफार्म खराब हो जाती है। जिससे बच्चे समय पर स्कूल तक नहीं पहुंच पाते। इस समस्या को लेकर बालकों के परिजनों ने जिम्मेदारों को अवगत कराया लेकिन किसी प्रकार का कोई समाधान नहीं हुआ। मोहल्लेवासी नवल गुर्जर खटाना ने बताया कि इस समस्या को लेकर हमने सरपंच सेके्रटरी सहित कई अधिकारियों को अवगत कराया परंतु आज तक किसी ने हमारे इस रास्ते की समस्या पर ध्यान नहीं दिया आने वाले समय में अगर इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया तो हम सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन करेंगे। सरपंच सेके्रटरी एवं अधिकारी हमें इस समस्या से जल्द निजात दिलाएं। सोनू शर्मा ने बताया कि  एए सरपंच व कई अधिकारियों को अवगत कराया परंतु आज तक किसी ने इस रास्ते पर ध्यान नहीं दिया एक तरफ तो बच्चे बच्चियों को शिक्षित बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। दूसरी तरफ हमारे आम रस्ते ने तलाई का रूप ले रखा है। जिसमें करीबन तीन चार फ ीट पानी भर जाता है। जिससे हमारे बच्चे स्कूल तक समय पर नहीं पहुंच पाते और लगातार बारिश होने पर तीन चार फि ट पानी हो जाता है।

मैंने मौके पर जाकर देख लिया। पहले सीसी बनाते टाइम  एक तरफ  नीची एक तरफ ऊंची हो गई। जिस से वहां पर पानी  का भराव हो रहा है। अब गली को बरसात के बाद ही सही करा पाएंगे।
- चंपालाल चंदेल, सरपंच, ग्राम पंचायत कवाई

मैं मौके पर जाकर देखकर आया हूं। उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर जेईएन को लाकर जो भी समाधान होगा वो किया जाएगा।
-रामप्रताप सिंह, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत कवाई

रास्ते को लेकर हमने कई प्रयास किए परंतु आज तक हमें इस रास्ते से निजात नहीं मिली। इस रास्ते में पूरी बारिश डेढ़ से दो फ ीट पानी का भराव रहता है। रेगुलर बारिश होने के बाद तीन चार फ ीट पानी हो जाता है। मेरे घर में तक पानी भर जाता है हमारा तो घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो रहा है। जहरीले  जंतुओं का डर लगता है।
- सलीम भाई,  मौहल्ले वासी

पूरी गली में डेड दो फ ीट पानी रहता है। जिससे निकलने में  मोहल्ले वासियों को काफ ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दूसरी गली में चार दिन पहले नालियों की सफ ाई तो करी थी, पर यह कचरा अभी तक नहीं उठाया बरसात होने पर यह कचरा वापस नाली में ही जमा हो जाता है।
-मुरारी ऐरवाल,  मौहल्लेवासी

हमारे बच्चे बच्चियों को स्कूल जाते वक्त काफ ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस रास्ते को लेकर हमने कई बार सरपंच को अवगत कराया परंतु आज तक हमें इस समस्या से निजात नहीं मिली बरसात में यहां से पैदल निकलना तो दूर बाइक निकालने में तक भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बुधवार को सरपंच को भी बुलाया था वह भी फ ोटो खींच कर ले गए। इस रास्ते पर आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया।
-गोलू ऐरवाल,  मौहल्लेवासी