shobha yatra - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव आज : चांदपोल के रामचन्द्रजी और छोटी चौपड़ के सीतारामजी मंदिर में सजी झांकी; दिनभर बधाईगान, उछाल और नृत्य की त्रिवेणी
जयपुर। भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव जयपुर में गुरुवार को श्रीराम नवमी के रूप में धूमधाम से मनाया जाएगा। सुबह वेदोक्त मंत्रोच्चार के साथ भगवान राम के बालरूप का पंचामृत अभिषेक कर नवीन पोशाक धारण कराई जाएगी। इससे पहले बुधवार को आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। नवरात्रि का कन्या पूजन भी इसी दौरान किया जा सकता है। नवमी तिथि 26 मार्च को दोपहर को 11.48 बजे शुरू होगी, जो 27 मार्च को सुबह 10.06 बजे समाप्त होगी। राम जन्म पूजा मध्याह्न का सबसे शुभ समय 26 मार्च को सुबह 11.13 से दोपहर 1.41 बजे तक रहेगा, जिसमें दोपहर 12.27 बजे का समय सर्वोत्तम है।

श्रीराम चंद्र जी मंदिर-चांदपोल: चांदपोल बाजार के मंदिर श्रीरामचन्द्रजी में महंत नरेंद्र तिवाड़ी के सान्निध्य में राम जन्मोत्सव का आयोजन होगा। रामनवमी की पूर्व संध्या पर बुधवार को चांदपोल बाजार स्थित श्री रामचन्द्र जी में मंदिर में प्रभु श्रीराम का भव्य राजसी दरबार सजाया गया। मंडल के सदस्यों ने ढूंढ़ाड़ी भाषा में भजनों की मधुर स्वर लहरियां बिखेरी।  खोले के हनुमान जी मंदिर: श्री खोले के हनुमान मंदिर में रामनवमी पर्व पर सुबह राम जन्मोत्सव का उल्लास नजर आएगा। सुबह श्रीरामजी का विभिन्न तीर्थों से लाए गए जल से स्रान कराकर 108 औषधियों और पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। सीताराम मंदिर-छोटी चौपड़: छोटी चौपड़ स्थित मंदिर श्री सीताराम जी में गुरुवार को महंत नंद किशोर शर्मा के सान्निध्य में राम जन्म महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। सुबह पंडित 51 किलो दूध-दही के पंचामृत से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक करेंगे।  मंदिर को आकर्षक सजावट से सजाया जाएगा।

रामलला के जन्मोत्सव पर आज निकलेगी शोभा यात्रा

भगवान राम के जन्मोत्सव श्रीरामनवनी पर गुरुवार शाम चार बजे सूरजपोल अनाज मंडी से गाजे-बाजे और लवाजमे के साथ परम्परागत शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्रीरामकृष्ण जयंती महोत्सव समिति ट्रस्ट की शोभायात्रा को त्रिवेणी धाम के पीठाधीश्वर रामरिछपाल दास महाराज आरती पूजन के साथ रवाना करेंगे। शोभायात्रा में रामचरित्र मानस प्रसंगों पर करीब 35 आकर्षक झांकियां शामिल होंगी। गौरांग महाप्रभु संकीर्तन मंडल के लोग भजन-कीर्तन और हरिनाम संकीर्तन करते चलेंगे। ढूंढ़ाड़ी भाषा में लोकगीतों का गायन एवं पारंपरिक लोकनृत्य विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। शोभायात्रा में श्रीराम, भरत, लक्ष्मण एवं शत्रुघ्न के स्वरूपों की सजीव झांकी आकर्षण का केन्द्र रहेगी। इसके अलावा विद्युत चलित झांकियां भी रहेंगी। गणेश जी का तबला वादन, शिवजी की हथेली पर नृत्य करते गणेश जी, हनुमान जी द्वारा शिवजी की आरती सहित अन्य झांकियां शामिल होंगी।

रामनवमी पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रामनवमी पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम घट-घट में व्याप्त हैं। राम का अर्थ ही है सुन्दर, सुखदायक। भगवान श्रीराम का जीवन चरित्र हमें विपरीत परिस्थितियों में भी नैतिकता, सदाचार, त्याग और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि रामनवमी का पर्व हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। भगवान श्रीराम का जीवन सामाजिक समरसता और एकता का अनुपम उदाहरण है, जो सम्पूर्ण जनमानस के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे भगवान श्रीराम के नैतिक मूल्यों और आदर्शों को जीवन में आत्मसात करते हुए प्रदेश के विकास में योगदान दें।

श्रीराम शोभायात्रा के दौरान ये रहेगी यातायात व्यवस्था

शहर में गुरुवार को मनाए जा रहे श्रीराम जन्म महोत्सव के दौरान सूरजपाल अनाज मण्डी से शोभायात्रा रवाना होकर रामगंज चौपड़ से होकर जौहरी बाजार, सांगानेरी गेट, न्यू गेट, चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार होकर छोटी चौपड़ से रामचन्द्रजी मंदिर चांदपोल जाएगी। शोभायात्रा के दौरान दोपहर 2  से रात 12 बजे तक डायवर्जन इस तरह रहेगा। शोभायात्रा के रूट पर यातायात को 15  मिनट पहले से ही समानान्तर मार्गों से चलाया जाएगा। गलता गेट चौराहे से रामगंज चौपड़ की  ओर आने वाले वाहनों को दिल्ली रोड पर डायवर्ट किया जाएगा। घाट गेट बाजार से रामगंज चौपड़ की ओर आने वाले यातायात को चारदरवाजा से सुभाष चौक और घाटगेट से गुरु द्वारा मोड़ की ओर डायवर्ट किया जाएगा। सांगानेरी गेट के यातायात को एमआई रोड पर और रामगढ़ मोड की ओर के यातायात को धोबीघाट की ओर डायवर्ट किया जाएगा। न्यू गेट से बापू बाजार की ओर नो एंट्री रहेगी। शोभायात्रा न्यू गेट पहुंचने से पहले रामनिवास बाग चौराहा से और नेहरू बाजार से त्रिपोलिया टी प्वॉइंट से वाहनोें को चौड़ा रास्ता में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

एलईडी लाइटों से सजेंगे रास्ते, सुरक्षा मचान लगाए
कोटा। गजानन अगले साल वापस आने के लिए शहर से विदा लेंगे और शहरवासी इसके लिए पूरी तैयारियां कर चुके हैं। अनंत चतुर्दर्शी पर निकलने वाली शोभा यात्रा के लिए प्रशासन ने रूट तय किए हैं जहां से गजानन गाजेबाजे और अखाड़ों के साथ कोटावासियों को आर्शीवाद देते हुए गुजरेंगे। इन तय रूटों में सबसे प्रमुख रूट है पुराना कोटा का यहां की तैयारियों और सुरक्षा के इंतजामों का हमने जायजा लिया।

जगह जगह स्वागत द्वार
शोभायात्रा के स्वागत के लिए पुराने कोटा में तय किए गए रूट को बाधा रहित बनाने के लिए साफ सफाई की व्यवस्था की गई है और रास्ते में आने वाले गड्ढों में भरा पानी व कूड़ास्थलों को हटाया जा रहा है। वहीं रामपुरा में गांधी चौक से सुभाष चौक तक यात्रा के लिए नई सड़क का निर्माण किया गया है। यात्रा के स्वागत के लिए रूट पर जगह जगह पर स्वागत द्वारा लग गए हैं। यात्रा की शुरूआत गुमानपुरा चौराहे स्थित सुरजपोल से होगी जहां मंच बनकर तैयार है वहीं रूट के सभी पॉइन्ट पर स्वागत मंच बनाए गए हैं। इस शोभायात्रा को और भव्य बनाने के लिए पूरे रास्ते पर एलईडी लाईटों से सजाया गया है जो इस यात्रा में चार चांद लगाएगी। साथ ही अखाड़ों में प्रर्दशन करने वाले पट्टेबाज को पूरे समय तरोताजा और उर्जावान बनाए रखने के लिए कई जगहों पर छबिलों को बनाया गया है जिसमें पट्टेबाजों के लिए कई तरह के खाने के सामान वितरित किए जाएंगे। पट्टेबाजों को दूध, शरबत, हलवा, ज्यूस और फल बांटें जाएंगे।

प्रशासन की भी पूरी तैयारी
इस यात्रा को भव्य के साथ साथ सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए प्रशासन ने भी कमर कस ली है। प्रशासन ने पूरी यात्रा कि निगरानी के लिए पुलिस थाना कैथूनीपोल में कंट्रोल रूम बनाया है। कैमरों के जरिए पूरी यात्रा पर नजर रखी जाएगी। किसी भी अप्रिय घटना से बचाव और रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा चप्पे चप्पे कि निगरानी कि जाएगी वहीं किसी भी प्रकार कि धार्मिक अशान्ति से बचने के लिए भी पुलिस ने अन्य धर्मों के स्थलों पर बैरिकड्स लगा दिए  हैं। साथ ही पुलिस द्वारा रूट में पड़ने वाले सभी चौराहों पर मचान भी बनाए हैं जो यात्रा कि झाकियों व अखाड़ों को रूट से इतर जाने से रोकेगें। इलाका पुराना होने कि वजह से मार्ग में कई पुरानी इमारतें आती हैं जिन्हें चिन्हित कर उनपर क्रॉस मार्क किया गया है ताकि कोई शोभायात्री किसी दुर्घटना का शिकार ना हो।

कमियां फिर भी रह गई
प्रशासन और शहरवासी यात्रा के लिए हर संभव तैयारियां कर रहे हैं पर कमियां फिर भी रह गई हैं। यात्रा के गुजरने वाले मार्ग पर कई इलाकों जैसे अग्रसेन मार्केट व रामपुरा में कई जगहों पर बिजली के तार झूल रहे हैं जिन्हें दुरूस्त नहीं किया गया है। ये तार अखाड़े के साथ चलने वाले विमानों या मुर्तीयों से टकरा सकते हैं जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं यात्रा के मार्ग में कई जहों पर टीनशेड भी लगे हुए हैं जो भी दुर्घटना कि वजह बन सकते हैं।

अखाड़ों में उतरी नारी शक्ति, शुरु हुआ अभ्यास
कोटा। अनंत चतुर्दशी आयोजन समिति की ओर से सितम्बर में निकलने वाली विशाल व भव्य शोभा यात्रा के दौरान निकलने वाले अखाड़ों में पट्टे बाजों ने अभ्यास शुरू कर दिया है। शहर में महिला-पुरुष व बच्चों के करीब 60 से अधिक अखाड़े हैं। छावनी से लेकर केशवपुरा तक और नए कोटा में भी अखाडों का संचालन किया जा रहा है। उनमें नियमित आने वालों ने शोभा यात्रा में दिखाए जाने वाले करतबों का अभ्यास शुरू कर दिया है। दुर्गा शक्ति व्यायाम शाला का अखाड़ा हो या मंगलेश्वरी व्याजाम शाला का अखाड़ा समेत सभी अखाड़ों में चक्कर से लेकर अन्य सभी तरह के करतबों के अभ्यास शुरू हो गए हैं। नाथूलाल पहलवान व जगदीश सुमन ने बताया कि अखाड़ों में नियमित रूप से पहलवान व बच्चे अभ्यास करते हैं। लेकिन साल में एक बार बड़े स्तर पर निकलने वाली अनंत चतुर्दशी शोभा यात्रा में दोपहर से रात तक अखाड़ों का प्रदर्शन होता है। जिसके लिए अधिक व नियमित अभ्यास की आवश्यकता होती है। उसके लिए अभ्यास शुरू कर दिया है। सभी को तैयार किया जा रहा है।

मिट्टी की मूर्तियों का होगा उपयोग
इधर अनंत चतुर्दशी महोत्सव आयोजन समिति के संयोजक दिनेश सोनी ने बताया कि अनंत चतुर्दशी के दौरान निकलने वाली शोभा यात्रा में अधिकतर मिट्टी व अन्य वस्तुओं से बनी गणेश प्रतिमाओं को ही शामिल किया जाएगा। इसके फिए सभी समितियों व आयोजन कर्ताओं को निर्देश दिए जा चुके हैं।  उन्होंने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। साथ ही एक दिन पहले ही भारत ने चंद्रयान -3 की सफलता हांसिल की है। इन्हें देखते हुए शोभा यात्रा में भारत माता व चंद्रयान 3 की झांकी भी शामिल हो सकती है। इसकी तैयारियां समितियों में अपने स्तर पर की जा रही है। अगले महीने निकलने वाली शोभा यात्रा के लिए शीघ्र ही समिति की बैठक में कई विषयों पर चर्चा कर उन्हें अंतिम रूप दिया जाएगा। हालांकि गत दिनों समिति की अध्यक्ष महामंडलेश्वर हेमा सरस्वती की अध्यक्षता में बैठक भी हुई थी।

गणपति के जयकारों के साथ शुरू हुई शोभायात्रा
कोटा । अनंत चतुर्दशी महोत्सव आयोजन समिति के तत्वधान में विशाल शोभायात्रा शुक्रवार को दोपहर बाद सूरजपोल गेट से रवाना हुई। जिसमें बड़ी संख्या में झांकियां और अखाड़े शामिल हुए । गुमानपुरा से सूरज पोल दरवाजे के पास आयोजित कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष महामंडलेश्वर हेमा सरस्वती और महामंडलेश्वर नेत्री महाराज ने गणपति की पूजा अर्चना की। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत सभी जनप्रतिनिधि और संत महात्माओं ने  गणपति की आरती कर शोभायात्रा को रवाना किया । शोभा यात्रा सूरजपोल से रवाना होकर मोखापाड़ा, कैथूनीपोल , लालबुर्ज , गंधी जी का पुल, सुभाष चौक, सब्जी मंडी, रामपुरा से आर्य समाज रोड होते हुए किशोर सागर स्थित बारादरी पर पहुंचकर गणपति का विसर्जन किया जाएगा । शोभायात्रा में भगवान गणपति की जय जयकार और भजनों की गूंज ,जगह - जगह पर विभिन्न समाज संगठन और संस्थाओं की ओर से शोभायात्रा में पुष्प वर्षा की गई । प्रसाद और जलपान से सभी का स्वागत किया गया।

शोभायात्रा में सबसे आगे कश्यप समाज की झांकी उसके बाद हरदोल व्यायामशाला का अखाड़ा , दुर्गा शक्ति धाम  अखाड़ा हैरतअंगेज करतब दिखाते हुए चल रहे थे ।संत- महात्माओं के सानिध्य में निकली शोभायात्रा में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था । पूरे यात्रा मार्ग में करीब 5 दर्जन से अधिक स्वागत द्वार बनाए गए थे । शोभायात्रा देखने वाला वालों का तांता लगा रहा । शोभायात्रा में गणपति के विभिन्न स्वरूपों वाली 120 झांकियां और 70 अखाड़े शामिल हुए ।अखाड़ों में 7 महिला अखाड़े भी शामिल रहे ।आंख पर पट्टी बांधकर काजल डालना, शरीर पर पट्टी रखकर मोटरसाइकिल निकालना ,चक्कर घुमाना, तलवार घुमाना जैसे  करतबों से लोगों का मनोरंजन किया।  व्यवस्था की दृष्टि से शोभायात्रा में करीब 3000 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

मन्दिर स्थापना दिवस पर शोभा यात्रा ध्वजा रोहण
जयपुर। जनकपुरी ज्योति नगर जैन मन्दिर की  स्थापना के 42 वर्ष पूर्ण होने पर दो दिवसीय महोत्सव समाज द्वारा उत्साह पूर्वक मनाया गया । इस विशेष अवसर पर प्रात मूल नायक के अभिषेक श्रेष्ठी रमेश साख़ूनिया ने और वृहत शांति धारा सोभाग मल जी बन्थली परिवार द्वारा की गयी । तीर्थंकर  नेमिनाथ की गाजे बाजे के साथ धर्म ध्वजा की अगुवाई में शोभा यात्रा ज्योति नगर चैत्यालय से अध्यक्ष पदम जैन बिलाला द्वारा मंगल दीप प्रज्वलित कर प्रारम्भ की गई । रास्ते में श्रावक परिवारों द्वारा मंगल आरती की । जनक पुरी जुलूस पहुँचने पर मन्दिर के शिखर पर ध्वजा सुरेश शाह परिवार ने फहराई तथा झण्डा रोहण पंडित प्रभु दयाल परिवार द्वारा जय कारों की गूंज के साथ किया गया । सभी ने मन्दिर में भक्ति भाव से नवीन पुस्तक तीर्थंकर नेमिनाथ से भगवान नेमिनाथ का पूजन किया |उल्लेखनीय है कि 42 वर्ष पूर्व आज ही के दिन मन्दिर में भगवान नेमिनाथ की पाषाण की मूलनायक प्रतिमा विराजित की गई थी । रिद्धि मंत्रो के साथ आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी द्वारा जनकपुरी के नेमिनाथ के लिए विशेष रूप से विरचित नेमिनाथ दीप अर्चना की गई ।