jawahar nagar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

श्रीनगर में भाजपा-नेकां आमने-सामने: दोनों दलों के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा कड़ी, कई रास्ते किए गए सील
श्रीनगर। भारतीय जनता पार्टी( भाजपा) के सिविल सचिवालय का घेराव करने की योजना के बाद सत्ताधारी नेशनल कॉन्फ्रेंस की भाजपा कार्यालय के बाहर जवाबी विरोध प्रदर्शन की घोषणा को देखते हुए बुधवार को पूरे श्रीनगर में सुरक्षा बढ़ा दी गई। सत्ताधारी और विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शनों से कानून-व्यवस्था की कोई समस्या पैदा न हो, इसके लिए श्रीनगर की कई अहम सड़कों पर पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि जवाहर नगर में भाजपा कार्यालय की ओर जाने वाली सड़कों को सील कर दिया गया। सत्ताधारी नेशनल कांफ्रेंस ने मंगलवार शाम श्रीनगर और जम्मू में जवाबी विरोध प्रदर्शन की घोषणा की थी। पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं से भाजपा कार्यालय की ओर मार्च करने से पहले राजबाग में गिंडुन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बाहर इकट्ठा होने को कहा है।

नेशनल कांफ्रेंस ने कहा है कि वह भाजपा मुख्यालय का घेराव करेगी और जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने के अपने वादे को लेकर केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग करेगी।

जवाहर नगर, मालवीय नगर, एमएनआइटी, सवाई मानसिंह अस्पताल के इलाकों में अब प्रसारण तंत्र होगा मजबूत
जयपुर। राजधानी जयपुर के जवाहर नगर, मालवीय नगर, एमएनआइटी, सवाई मानसिंह अस्पताल के इलाकों में अब प्रसारण तंत्र पहले से और मजबूत होगा। राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम ने जयपुर शहर के विद्युत प्रसारण तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 132 केवी जीएसएस एमएनआइटी और 132 केवी जीएसएस जवाहर नगर के बीच लगभग छह किमी, आठ सौ स्क्वायर मिमी केबल का प्रयोग करते हुए ईएचवी सर्किट को स्थापित किया गया है। यह लिंक, 132 केवी एमएनआइटी सब स्टेशन को रिंग सिस्टम में लाएगा। इससे 132 केवी जीएसएस जवाहर नगर एवं 132 केवी जीएसएस मालवीय नगर पर एक से अधिक विद्युत स्रोत उपलब्ध होंगे। इसके कारण 132 केवी जवाहर नगर की 132 केवी जीएसएस पुराना घाट और 220 केवी जीएसएस कुण्डा की ढाणी सब स्टेशनों पर निर्भरता कम होगी। इन लाइनों में फॉल्ट आने पर जवाहर नगर जीएसएस बंद हो जाने से जयपुर शहर के बड़े क्षेत्र में बिजली जाने की समस्या का समाधान होगा। इस कार्य पर लगभग 30 करोड़ रुपए का खर्च किया है।

प्रसारण निगम से मिली जानकारी के अनुसार कुछ महीनों पहले ही 132 केवी जीएसएस लक्ष्मण डूंगरी को चालू करने से भी 132 केवी जीएसएस जवाहर नगर का भार कम किया गया है। प्रसारण निगम द्वारा 132 केवी जीएसएस जवाहर नगर और 132 केवी जीएसएस एसएमएस स्टेडियम से एक नए 132 केवी जीएसएस एसएमएस हॉस्पिटल को जोड़ा जा रहा है, जिससे जयपुर शहर में रिंग सिस्टम का अधिक सुदृढ़ीकरण होगा।

जवाहर नगर कच्ची बस्ती में महिलाओं के लिए सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन की सौगात
जयपुर। FLB टीम और मान द वैल्यू फाउंडेशन की तरफ़ से कमला 1.0 कार्यक्रम के तहत  जवाहर नगर कच्ची बस्ती में महिलाओं के लिए सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाई ।

लड़कियों में किशोरावस्था में माहवारी आना उनके मातृत्व की ओर बढ़ने की प्राकृतिक प्रक्रिया है . इस दौरान उन्हें उचित मार्गदर्शन के साथ ही स्वच्छ सेनेटरी पैड मिलना एक जरूरत है। सेनेटरी पैड का प्रयोग करते हुए आज भी कई महिलाएं काफी लापरवाही बरतती है। ख़ास कर गांव और कच्ची बस्तियों में रहने वाली बालिकाएँ और महिलाएँ  सेनेटरी पैड का प्रयोग नहीं करती हैं।  ऐसे में इन महिलाओं को स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ माहवारी के दौरान नेपकीन का उपयोग करें,  इसके लिए FLB टीम और मान द वैल्यू फाउंडेशन की तरफ़ से कमला 1.0 कार्यक्रम के तहत जवाहर नगर कच्ची बस्ती महिलाओं को निशुल्क पैड उपलब्ध कराने के लिए सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाई है।

FLB की फाउंडर जानवी और तेजस्वी ने बताया कि जब हमने कच्ची बस्ती में इन महिलाओं से बात की और एक सर्वे किया तो सामने आया कि यहां की ज्यादा तर महिलाएँ और लड़कियाँ पीरियड्स के समय पैड का यूज नहीं करती हैं।  इनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है कि वो पैसे से सेनेटरी पैड ख़रीदे इनकी इसी समस्या को देखते हुए कमला 1.0 अभियान के तहत कच्ची बस्ती में सेनेटरी पेड़ मशीन लगाई है। इस मशीन से महिलाएं कभी भी आकर आवश्यकता अनुसार पैड निकाल कर लेकर जा सकती है।  इस मशीन में पैड रिफलिंग FLB की तरफ से किया जाएगा।

मान द वैल्यू फाउंडेशन की फाउंडर मनीषा सिंह ने बताया कि हमारे समाज में आज भी बहुत सी बातों के बारे में खुलकर बात करना अशोभनीय माना जाता है और मासिक धर्म भी उन्हीं में से एक है।  मासिक धर्म के दौरान प्रयुक्त किए जाने वाले सेनेटरी नैपकिन’ को लेकर भी महिलाओं में जागरूकता का काफी अभाव है। चिंताजनक तथ्य यह है कि हमारे देश में बड़ी संख्या में लड़कियां माहवारी के समय कपड़ा, टाट, या राख आदि का इस्तेमाल करती हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है।  जिससे कई तरह की बीमारियां होने का डर होता है। मनीषा ने बताया कि कमला 1.0 अभियान के तहत महिलाओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और निःशुल्क सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया है। जिसकी शुरुआत आज जवाहर नगर कच्ची बस्ती में सेनेटरी पैड की वेंडिंग मशीन लगा कर हुई है, ख़ास बात यह है कि इस मिशन का बीड़ा भी इन दो बच्चियों ने उठाया है मान द वैल्यू फाउंडेशन इन बच्चियों के साथ सहयोग कर रहा है।