WTC - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

डब्ल्यूटीसी फाइनल 11 जून से लार्ड्स में, बावुमा द. अफ्रीका, कमिंस ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान
केपटाउन। दक्षिण अफ्रीका ने लॉर्ड्स में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। दक्षिण अफ्रीकी चयनकर्ताओं ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए टीम की कमान टेम्बा बवुमा को सौंपी है। दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान के साथ हुई टेस्ट सीरीज वाली टीम में दो बदलाव करते हुए शेष सभी खिलाड़ियों को टीम में जगह दी है, लेकिन क्वेना मफाका और मैथ्यू ब्रीट्जके को टीम से बाहर रखा है। चोट से उबरने के बाद लुंगी एनगिडी की टीम में वापसी से गेंदबाजी की धार और तेज हो जाएगी। टोनी डी र्जोजी, रयान रिकेल्टन और एडन मारक्रम शीर्ष क्रम के बल्लेबाजी विकल्प हैं, जबकि उभरते सितारे ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम और बावुमा मध्य क्रम की कमान संभालेंगे। काइल वेरिन स्टंप के पीछे अपना जौहर बिखेरेंगे। वहीं गेंदबाजी की बात की जाए तो मुल्डर और जेनसन के साथ कैगिसो रबाडा, एनगिडी, डेन पैटरसन और कॉर्बिन बॉश के तेज गेंदबाजी की कामन होगी। केशव महाराज, सेनुरन मुथुसामी को स्पिन गेंदबाज के रूप में टीम में जगह दी है।

चोट से उबर रहे हेजलवुड और ग्रीन टीम में शामिल :

ऑस्ट्रेलिया ने भी डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए पैट कमिंस की अगुवाई वाली 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। चयनकर्ताओं ने चोट से उबर रहे तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को टीम में शामिल किया है। टीम में मिशेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड तथा अनुभवी बल्लेबाज के रूप में उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड और विकेटकीपर एलेक्स कैरी को जगह दी गई हैं। जोश इंगलिस को भी बैकअप विकेटकीपर के रूप में शामिल किया गया है साथ ही युवा बल्लेबाज सैम कोंस्टास को टीम में जगह मिली है। बाएं हाथ के स्पिनर मैट कुहनेमैन स्पिन विकल्प के रूप में नाथन लियोन के साथ शामिल हैं।

दक्षिण अफ्रीकी टीम : तेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी र्जोजी, एडन मारक्रम, वियान मुल्डर, मार्को जेनसन, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कॉर्बिन बॉश, काइल वेरिन, डेविड बेडिंघम, ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेल्टन, सेनुरन मुथुसामी और डेन पैटरसन।

आस्ट्रेलिया टीम : पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जॉश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जॉश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मैट कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ (उप-कप्तान), मिशेल स्टार्क और ब्यू वेबस्टर।

श्रेयस अय्यर डब्ल्यूटीसी फाइनल से बाहर हुए
मुंबई। भारतीय मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पीठ की सर्जरी करवाने के कारण आईपीएल के मौजूदा सीजन और जून में होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल से बाहर हो गए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार अय्यर इस सर्जरी के लिए विदेश जाएंगे और करीब तीन महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। बार-बार पीठ में उठने वाले दर्द के कारण अय्यर आस्ट्रेलिया के विरुद्ध चौथे टेस्ट और एकदिवसीय सीरीज से बाहर हो गए थे। अय्यर ने डॉक्टर के परामर्श के बाद सर्जरी करवाने के बजाए रिहैब से गुजरने का फैसला किया था, ताकि वह आईपीएल के अंतिम हिस्से और डब्ल्यूटीसी फाइनल में खेल सकें। रिपोर्ट के अनुसार अय्यर ने दोनों मौकों पर पीठ के निचले हिस्से में सूजन का अनुभव किया, जो कि उनकी रीढ़ की एक डिस्क में उभार के कारण हुई थी। परिणामस्वरूप अय्यर के दाहिने पैर से गुजरने वाली एक नस दब गई है।

भारत दूसरी बार डब्ल्यूटीसी के फाइनल में
अहमदाबाद। ट्रेविस हेड (90) और मार्नस लाबुशेन (63 नाबाद) के जुझारू अर्द्धशतकों के कारण चौथा टेस्ट सोमवार को ड्रॉ होने के बाद भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज 2-1 से जीत ली। आस्ट्रेलिया पांचवें दिन की शुरुआत में 88 रन से पिछड़ा हुआ था। मैथ्यू कुहनेमन (6) का विकेट जल्दी गिरने के बाद हेड और लाबुशेन ने दूसरे विकेट के लिए करीब 49 ओवर में 129 रन की साझेदारी की। सलामी बल्लेबाज हेड ने 163 गेंद पर 10 चौकों और दो छक्कों के साथ 90 रन बनाए, जबकि लाबुशेन ने अपने धैर्य का परिचय देते हुए 213 गेंद में मात्र सात चौके लगाकर 63 रन की नाबाद पारी खेली। आस्ट्रेलियाई पारी के 78 ओवर गुजरने के बाद भी सिर्फ दो विकेट गिरने पर कप्तान रोहित शर्मा और स्टीव स्मिथ हाथ मिलाकर मैच को ड्रॉ करने पर सहमत हुए। भारत ने इस सीरीज जीत के साथ विश्व  टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में भी जगह बना ली है। इंग्लैंड के ओवल मैदान पर जून में होने वाले फाइनल में भारत का सामना आस्ट्रेलिया से ही होगा।

अश्विन ने दिलाई पहली सफलता
आस्ट्रेलिया ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम की बेजान पिच पर दिन की शुरुआत कुह्नेमन का विकेट गंवाकर की, हालांकि इसके बाद हेड और लाबुशेन पिच पर जम गए। भारत को दिन की पहली सफलता दिलाते हुए रविचंद्रन अश्विन ने कुहनेमन को छह रन पर पगबाधा किया।

हेड और लाबुशेन ने लंच के बाद शतकीय साझेदारी पूरी की। हेड भारतीय सरजमीन पर अपने पहले टेस्ट शतक की ओर बढ़ रहे थे, जब अक्षर पटेल ने उन्हें 90 रन के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। यह टेस्ट क्रिकेट में अक्षर पटेल का 50वां विकेट था। वह सबसे कम गेंदों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं।

विराट रहे प्लेयर आफ द मैच
विराट कोहली को उनकी 186 रन की शानदार पारी के लिए प्लेयर आॅफ द मैच चुना गया। अश्विन (25 विकेट, 86 रन) और रवींद्र जडेजा (22 विकेट, 135 रन) अपने चौतरफा प्रदर्शन के कारण प्लेयर आॅफ द सीरीज पुरस्कार के संयुक्त विजेता रहे। इस ड्रॉ के साथ भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। यह भारत की आॅस्ट्रेलिया पर लगातार चौथी टेस्ट सीरीज जीत है। कुल मिलाकर, भारत ने 16 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में से 10 जीती हैं। यह अपने घर में भारत की लगातार 16वीं टेस्ट सीरीज जीत भी है।

डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए भारत को जीतने होंगे सभी मैच
दुबई। श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे और आखिरी टेस्ट में हरा दिया। इसके बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में वह तीसरे स्थान पर पहुंच गए है। इसके अलावा दूसरे टेस्ट को हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम अंक तालिका में पहले स्थान से खिसक गई है। श्रीलंका के पास अंक तालिका में फिलहाल 54.17 फीसदी अंक है। अगर वह फाइनल में पहुंचेंगे, तो उन्हें और अंक बनाने पड़ेंगे। उनकी टीम को इस डब्ल्यूटीसी में चार और टेस्ट मैच खेलने हैं। घरेलू धरती पर ही वह पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेंगे जो 16 जुलाई से शुरू हो रही है। अगर वह फाइनल में पहुंचने के प्रबल दावेदार बनेंगे, तो उन्हें पाकिस्तान को 2-0 से हराना होगा। इसके अलावा उन्हें दो मैच न्यूजीलैंड के साथ भी खेलना है। उन्हें वहां कम से कम एक टेस्ट जीतना होगा। इसके बाद उनके पास 61.11 फीसदी अंक होंगे।

श्रीलंका को 2-0 से जीत जरूरी
श्रीलंका को फाइनल की रेस में बने रहने के लिए 2-0 से जीत की आवश्यकता है। पाकिस्तान वर्तमान में अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। अगर वह उस सीरीज को 2-0 से जीत जाता है तो उनका अंक प्रतिशत बढ़कर 62.96 हो जाएगा। फिर उन्हें तीन में जीत हासिल करनी होगी और अपने पांच घरेलू टेस्ट में से दो ड्रॉ करना होगा, तब उनकी टीम 65 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने में सफल हो पाएगी।

दक्षिण अफ्रीका है शीर्ष पर
अंक तालिका में 71.43 फीसदी अंकों के साथ दक्षिण अफ्रीका टॉप पर है और 70 अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर है। दूसरा टेस्ट हारने के बाद भले ही ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर पहुंच गया है, लेकिन अंक तालिका में वह अभी भी मजबूत स्थिति में है। अगर घरेलू धरती पर होने वाले बाकी के पांच टेस्ट मैच वह जीत जाते हैं तो वह 65 फीसदी अंकों के साथ इस डब्ल्यूटीसी को समाप्त करेंगे।

अभी पांचवें स्थान पर है भारत
भारत पिछले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में उपविजेता था। हालांकि अभी वह अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। उन्हें आगे दो टेस्ट बांग्लादेश के साथ खेलना है और चार टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के साथ खेलना है। अगर वह सभी टेस्ट जीतते हैं तो उनके अंक 68.05 फीसदी हो जाएंगे। ऐसा होने से वह फाइनल तक पहुंच सकते हैं। अगर इन 6 टेस्ट में से एक भी हारते है, तो उनके अंक 62.05 फीसदी रह जाएंगे। इसके बाद उन्हें दूसरी टीमों के परिणाम पर निर्भर होना पड़ेगा।

सेंचुरियन टेस्ट में भारत ने गंवाया एक डब्ल्यूटीसी अंक, ओवर रेट के अनुसार गेंदबाज़ी न करने खामियाजा
दुबई। भारत को दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ सेंचूरियन टेस्ट के दौरान अपने आवश्यक ओवर रेट के अनुसार गेंदबाज़ी न करने के कारण विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) अंक तालिका में एक अंक गंवाना पड़ा है। भारतीय टीम ज़रूरी ओवर रेट से एक ओवर पीछे थी। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नियमों के अनुसार, टीमों को अपने प्रत्येक ओवर के लिए एक अंक का नुक़सान होता है। इसका मतलब है कि अगर टीम ज़रूरी ओवर रेट से एक ओवर कम रहती है तो उसका एक अंक और 2 ओवर कम करने पर 2 अंक काटे जाते हैं। खिलाड़ियों पर भी मैच फ़ीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। मैच रेफ़्री एंडी पायक्रॉफ़्ट ने यह निर्णय लिया। मैच के अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक, मराय इरास्मस, अल्लाहुद्दीन पालेकर और बोंगानी जेले ने यह आरोप लगाया था जिसे भारतीय कप्तान विराट कोहली ने स्वीकारा। इसलिए कोई औपचारिक सुनवाई नहीं हुई। नॉटिंघम टेस्ट में धीमी ओवर गति के कारण भारत ने अगस्त 2021 में भी दो डब्ल्यूटीसी अंक गंवाए थे। 2023 में होने वाले डब्ल्यूटीसी फ़ाइनल की दौड़ में ओवर रेट के कारण अंक गंवाना महंगा साबित हो सकता है। 2019-21 के पहले डब्ल्यूटीसी चक्र में ऑस्ट्रेलियाई टीम को भी इस जुर्माने का सामना करना पड़ा था। भारत के ख़िलाफ़ 2020 के मेलबोर्न टेस्ट के दौरान धीमी ओवर गति के कारण उन्हें चार अंक गंवाने पड़े थे। इसके चलते वह भारत के ख़िलाफ़ फ़ाइनल में जगह बनाने से चूक गया था। डब्ल्यूटीसी की शीर्ष दो टीमें जीते गए अंकों के प्रतिशत से तय होती हैं, और उस मानदंड के आधार पर ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और पाकिस्तान वर्तमान में 2021-23 अंक तालिका में भारत से ऊपर हैं।

WTC के लिए नई अंक प्रणाली: जीत पर 12 और ड्रॉ के लिए 4 अंक तय, ICC ने जारी किया नया शेड्यूल
दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को डब्ल्यूटीसी के दूसरे संस्करण के साथ-साथ द्विपक्षीय श्रृंखलाओं के लिए नई अंक प्रणाली की पुष्टि की है जो अगले महीने शुरू होने वाले 2021-23 चक्र का हिस्सा होगी। आईसीसी के मुताबिक आगामी डब्ल्यूटीसी में प्रत्येक मैच में जीत के लिए 12, टाई के लिए 6 और ड्रॉ के लिए 4 अंक मिलेंगे। पिछली प्रणाली से हटकर जहां प्रत्येक श्रृंखला के लिए समान अंक आवंटित किए गए थे, खेले गए मैचों की संख्या में विभाजित। पिछली प्रणाली में प्रत्येक श्रृंखला के लिए ये अंक आवंटित किए गए थे, जो खेले गए मैचों की संख्या में विभाजित थे।

आईसीसी के कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी ज्योफ अलार्डिस ने एक बयान में कहा कि पिछले साल व्यवधान से सीखते हुए अंक प्रणाली को सरल बनाने के लिए बदलाव किए गए हैं। प्रत्येक मैच के लिए एक नई, मानकीकृत अंक प्रणाली का प्रस्ताव करते समय क्रिकेट समिति ने इसे ध्यान में रखा। इसने यह सुनिश्चित करने के सिद्धांत को बनाए रखा कि दो टेस्ट और पांच टेस्ट के बीच की लंबाई में श्रृंखला को समायोजित करते हुए डब्ल्यूटीसी श्रृंखला में सभी मैच एक टीम की स्थिति में गिने जाते हैं।

कोरोना के दौरान श्रृंखलाएं पूरी नहीं हुई
अलार्डिस ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान हमें प्रत्येक टीम द्वारा जीते गए उपलब्ध अंकों के प्रतिशत का उपयोग करके अंक तालिका पर रैंकिंग टीमों में बदलना पड़ा, क्योंकि सभी श्रृंखलाएं पूरी नहीं हो सकीं थी। इससे हमें फाइनलिस्ट का निर्धारण करने में मदद मिली और हम निर्धारित समय सीमा के भीतर चैंपियनशिप को पूरा करने में सक्षम थे।

डब्ल्यूटीसी 2021-23 शैड्यूल
टीम                             घरेलू सीरीज                                  घर से बाहर सीरीज
ऑस्ट्रेलिया             इंग्लैंड, द. अफ्रीका, विंडीज                    भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका
बांग्लादेश               पाकिस्तान, भारत, श्रीलंका                   द. अफ्रीका, न्यूजीलैंड, विंडीज
इंग्लैंड                    भारत, द. अफ्रीका, न्यूजीलैंड                पाकिस्तान, विंडीज, ऑस्ट्रेलिया
भारत                    श्रीलंका, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया              बांग्लादेश, इंग्लैंड, द. अफ्रीका
न्यूजीलैंड               द. अफ्रीका, बांग्लादेश, श्रीलंका               इंग्लैंड, पाकिस्तान, भारत
पाकिस्तान             ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड               श्रीलंका, बांग्लादेश, वेस्ट इंडीज
द. अफ्रीका             भारत, वेस्ट इंडीज, बांग्लादेश                ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड
श्रीलंका                 विंडीज, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान              बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, भारत
विंडीज                  पाकिस्तान, बांग्लादेश, इंग्लैंड                ऑस्ट्रेलिया, द. अफ्रीका, श्रीलंका

डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले बोले तेज गेंदबाज इशांत शर्मा, बिना लार के भी स्विंग करेगी गेंद
मुंबई। भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा का मानना है कि इंग्लैंड के साउथम्प्टन में खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में गेंद लार के बिना भी स्विंग करेगी। उन्होंने कहा कि टीम में से किसी गेंदबाज को गेंद को स्विंग कराते रहने की जिम्मेदारी लेने होगी। इशांत ने मंगलवार को डब्ल्यूटीसी फाइनल के दौरान लार के उपयोग के महत्व को लेकर साझा किए अपने विचार में ये बाते कही हैं। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यकम 'क्रिकेट कनेक्टेड' पर कहा कि अगर यहां की परिस्थितियों में गेंद को अच्छी तरह से स्विंग कराना जारी रखा जाए तो गेंदबाजों के लिए इन मुश्किल परिस्थितियों में भी विकेट लेना आसान होगा। आपको अलग तरह से प्रशिक्षित होने और बदलाव के अनुकूल होने की जरूरत है।

तेज गेंदबाज ने कहा कि भारत में आपको कुछ समय बाद रिवर्स स्विंग मिलती है, लेकिन इंग्लैंड में स्विंग की वजह से गेंद की लेंथ फुल हो जाती है, इसलिए आपको गेंद की लेंथ में समायोजन (एडजस्टमेंट) करना होगा। यह करना आसान नहीं है और यहां का मौसम ठंडा है, इसलिए मौसम के अनुकूल होने में समय लगता है। क्वारेंटाइन भी चीजों को मुश्किल बना देता है, क्योंकि आप मैदान पर नहीं जा सकते। आईपीएल के बाद हमें मैदान में जाकर ट्रेनिंग करने की इजाजत नहीं थी। जिम में ट्रेनिंग करना और जमीन पर ट्रेनिंग करना बहुत अलग होता है। आपको इसके साथ तालमेल बिठाना पड़ता है और इसमें समय लगता है।

युवा भारतीय ओपनर शुभमन गिल ने भी 'क्रिकेट कनेक्टेड' पर अपने भारत ए और अंडर-19 टीम के इंग्लैंड दौरे से मिली सीख को साझा किया। उन्होंने कहा कि जब मैंने भारत ए और अंडर-19 टीम के साथ इंग्लैंड का दौरा किया तो सभी ने मुझे कहा कि अगर मैं रन बनाना चाहता हूं तो एक निश्चित संख्या में गेंदें खेलूं। लेकिन मुझे लगता है कि रन बनाने का आपका इरादा कभी भी बैकफुट पर नहीं जाना चाहिए और आपको लगातार रन बनाने के बारे में देखना चाहिए। जब आप रन बनाना चाह रहे होते हैं तो गेंदबाज बैकफुट पर आ जाते हैं और आप गेंदबाज पर कुछ दबाव डाल सकते हैं, लेकिन अगर आप केवल बचते रहने के बारे में सोचेंगे तो आप दबाव में आ जाएंगे। मुझे लगता है कि कभी-कभी इंग्लैंड की परिस्थितियों में पिच पर टिके रहने के लिए आपको खराब गेंदों को भी छोड़ना पड़ता है।