state highway - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अंधेरी नदी की जर्जर पुलिया बनी मौत का खतरा, हर गुजरता कदम जोखिम भरा
कवाई। स्टेट हाईवे पर स्थित अंधेरी नदी की पुलिया अब आमजन के लिए सुविधा नहीं, बल्कि डर का दूसरा नाम बन चुकी है। वर्षों पुरानी यह पुलिया इतनी जर्जर अवस्था में पहुंच गई है कि गुजरना हर वाहन चालक और पैदल यात्री के लिए जान जोखिम डालने जैसा हो गया है। करीबन 200 फीट लंबी सीसी पुलिया की ऊपरी सतह पूरी तरह जवाब दे चुकी है। सड़क की परत उखड़ चुकी है, जगह-जगह गहरे गड्ढे बन चुके हैं और कई हिस्सों में लोहे की सरिया बाहर निकल आई है। इससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों के फिसलने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिया निर्माण के बाद कई बार केवल डामर डालकर अस्थायी मरम्मत की गई, लेकिन कुछ ही समय में हालात फिर से वही हो जाते है। बरसात में मौसम में स्थिति और भी जानलेवा हो जाती है।

हजारों वाहन, बच्चों की बसें और मवेशियों का खतरा
यह पुलिया कवाई सहित आसपास के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। प्रतिदिन यहां से भारी वाहन, ट्रैक्टर-ट्रॉली, स्कूल बसें, यात्री वाहन और मवेशी गुजरते हैं। रात में रोशनी की कमी, सर्दी में कोहरा और बरसात में फिसलन के कारण खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

बरसात में हादसा, लेकिन सबक नहीं
कुछ दिन पहले बारिश के दौरान एक व्यक्ति बाइक सहित पुलिया से फिसलकर नदी में जा गिरा। सौभाग्य से व्यक्ति तैरना जानता था और ग्रामीणों की तत्तपरता से उसकी जान बच गई। इसके बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।

टूटी रेलिंग, गायब डिवाइडर, सुरक्षा पूरी खत्म
पुलिया के दोनों ओर लगी सुरक्षा रेलिंग और डिवाइडर अब सिर्फ नाम मात्र के रह गए हैं। कई हिस्से टूट कर नदी में गिर चुके हैं। जहा सुरक्षा अवरोधक होना चाहिए, वहां खुला किनारा है। जरा-सी चूक वाहन की सीधे 30-40 फीट गहरी अंधेरी नदी में गिरा सकती है।  बरसात में तेज बहाव हालात  को और भयावह बना देता है। इसके बावजूद  पुलिया पर न पुख्ता सुरक्षा इंतजाम हैं और न ही पर्याप्त चेतावनी संकेत।

अब लोगों की एक ही मांग
स्थानीय लोग स्पष्ट मांग है कि अब अस्थायी मरम्मत नहीं, बल्कि पूरी पुलिया का मजबूत निर्माण किया जाए। दोनों ओर नई सुरक्षा रेलिंग, डिवाइडर, सड़क सुधार और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो अगली खबर किसी बड़े हादसे की हो सकती है।

इनका कहना है
रोज इस पुलिया से गुजरना जैसे मौत को दावत देना जैसा है। बच्चे, बुजुर्ग सभी खतरे में हैं। प्रशासन अब तक केवल पैचवर्क कर अपनी जिम्मेदारी से बचाता रहा है, जबकि अब स्थायी समाधान जरूरी है।
- हरिओम सुमन,ग्रामीण

पुुलिया टूट-फूट से भरी है, रेलिंग और डिवाइडर नाम मात्र के हैं। बरसात में यह किसी भी समय बड़े  हादसा का कारण बन सकती है।
-धनराज सुमन, पूर्व जिला संयोजक बजरंगदल

रोज सैंकड़ों छोटे-बड़े वाहन, स्कूल बसें और मवेशी इसी पुलिया से निकलेते है। न चेतावनी बोर्ड नहीं। समय रहते सुधार नहीं हुआ,तो बड़ा हादसा तय है।
देवकीनंदन सुमन, गो भक्त

बारिश में फिसलन और टूटी रेलिंग के कारण पुलिया से गुजरना बेहद डरावना हो गया है। प्रशासन को अब तत्काल स्थायी समाधान करना चाहिए।
-हंसराज गुर्जर,निवासी  फुलबड़ौदा

निर्माण कंपनी के संवेदक हंसराज नागर ने बताया कि उक्त कार्य का टेंडर उनकी फर्म को मिल चुका है और शीघ्र ही मौके पर कार्य प्रारंभ किया जाएगा।,,
-हंसराज नागर,संवेदक,निर्माण कंपनी

नदी की पुलिया के निर्माण का आॅर्डर जारी हो चुका है,सभी प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली गई है,और  जल्द ही कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
-नरेंद्र चौधरी,अधिशासी अभियंता,स्टेट हाईवे छबड़ा

असर खबर का - देवली-अरनिया स्टेट हाइवे की मरम्मत शुरू, ऊर्जा मंत्री नागर के निर्देश पर शुरू हुआ काम, ग्रामीणों ने जताई खुशी
कनवास। दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित होने के बाद ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के निर्देश पर लंबे समय से जर्जर पड़े देवली-अरनिया स्टेट हाइवे की मरम्मत का कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। इस सड़क के सुधरने से वाहन चालकों और आसपास के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।

गौरतलब है कि दैनिक नवज्योति के 8 नवंबर के अंक में इस मामले को प्रमुखता के साथ उठाया गया था। ग्रामीणों ने सड़क पर बने बड़े गड्ढों, उखड़े डामर और खराब स्थिति को लेकर अपनी पीड़ा व्यक्त की थी। इसके बाद मंगलवार को रात्रि चौपाल में भी ग्रामीणों ने यह मुद्दा उठाया था। ग्रामीणों की शिकायत पर ऊर्जा मंत्री नागर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को शीघ्र मरम्मत शुरू करने के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गड्ढे भरने, डामरी करण और समतली करण का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। वर्तमान में सड़क के दोनों ओर तेजी से काम चल रहा है और जल्द ही मार्ग को पूरी तरह सुगम और सुरक्षित बना दिए जाने की संभावना है। ग्रामीणों ने बताया कि मंत्री हीरालाल नागर ने क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं को समझते हुए तुरंत कार्रवाई कर जनहित में उदाहरण प्रस्तुत किया है।

जनहित के कामों में देरी बर्दाश्त नहीं
ऊर्जा मंत्री नागर ने कहा कि जनहित से जुड़े किसी भी कार्य में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जहां कहीं भी भ्रष्टाचार नजर आए, तुरंत शिकायत करें। जनता की गाढ़ी कमाई को पानी में नहीं बहने दिया जाएगा।

पूरी तरह जर्जर हुआ देवली-अरनिया स्टेट हाइवे, जगह-जगह हो रहे गड्ढों से वाहन क्षतिग्रस्त
कनवास। देवली से अरनिया तक जाने वाला स्टेट हाइवे पूरी तरह जर्जर हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से आए दिन वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे नियमित रूप से टोल टैक्स का भुगतान करते हैं। लेकिन सड़क पर चलना अब जोखिम भरा हो गया है। कनवास उपखंड क्षेत्र के देवली, पीसाहेड़ा, आवां, माताजी, माधोपुर, कनवास, ककरिया, धूलेट सहित आसपास के क्षेत्रों में यह मार्ग लोगों के दैनिक आवागमन का मुख्य साधन है। लेकिन सड़क की टूटी परतें और गहरे गड्ढे अब जानलेवा साबित हो रहे हैं। बरसात के दिनों में इन गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की स्थिति और खतरनाक हो गई है।

बारिश ने बिगाड़े हालत, फैली गंदगी
हाल की बारिश के बाद सड़क की डामर परत उखड़ चुकी है। धूलेट चौराहे से सुभाष सर्किल तक अधूरे नालों के कारण गंदा पानी बह रहा है। इससे राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय निवासियों को परेशानी हो रही है।

बस स्टैंड की स्थिति सबसे खराब
ग्रामीणों ने बताया कि कनवास बस स्टैंड के पास सड़क पर इतने गहरे गड्ढे हैं कि चार पहिया वाहनों की चेसिस तक सड़क से टकराने लगी है। बसों और छोटे वाहनों को झटके लगने से यात्रियों को परेशानी होती है। कई बार बसों के पार्ट्स टूटने जैसी घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकला।

टोल टैक्स वसूली पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों ने बताया कि टोल टैक्स की वसूली तो पूरी की जा रही है, पर सड़क रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। ग्रामीण सुरेश गुर्जर ने कहा कि हर वाहन से टोल टैक्स लिया जाता है, पर सड़क की हालत देखकर लगता है कि यह पैसा आखिर जा कहां रहा है। वाहन चालक महेश ने कहा कि बस स्टैंड के पास गड्ढों से बसें झटके खाती हैं, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कत होती है।

ग्रामीणों ने सरकार से लगाई गुहार
ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि हाइवे की तुरंत मरम्मत कराई जाए और टोल कंपनी से जवाब-तलब किया जाए। जब तक सड़क दुरुस्त नहीं होती। तब तक टोल वसूली पर रोक लगाई जाए।

गंदे पानी के जमाव से मच्छर पनप रहे हैं। जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
-कपिल गौतम, ग्रामीण

गंदगी और बदबू के कारण ग्राहक आना पसंद नहीं करते। जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है।
-दीपक कुमावत, दुकानदार

देवली से अरनिया स्टेट हाइवे के मरम्मत कार्य की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जहां-जहां भी सड़क से जुड़ी समस्याएं हैं, उन्हें प्राथमिकता से देखा जा रहा है। यह कार्य नवंबर माह में पूरा करवा दिया जाएगा।
-मुकेश गोचर, एक्सईएन, पीपीपी मोड, कनवास

अतिक्रमियों के हौंसले बुलंद, नोटिस के बाद भी निर्माण
बकानी। झालावाड़ जिले के बकानी कस्बे में स्थानीय प्रशासन की अनदेखी के चलते अतिक्रमियों के हौसले बुलंद हो रहे है। स्थानीय प्रशासन द्वारा निर्माण कार्य रोकने के नोटिस के बाद भी अतिक्रमियों द्वारा प्रशासन की नाक के नीचे बकानी कस्बे से होकर गुजर रहे स्टेट हाइवे 89 मुख्य मार्ग चौराहे पर पक्का निर्माण कार्य करवा लिया है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय से 19 अप्रैल 2025 को जारी नोटिस के अनुसार बकानी कस्बे से होकर गुजर रहे तीनधार बकानी गोघटपुर मुख्य मार्ग स्टेट हाइवे 89 पर सार्वजनिक निर्माण विभाग की भूमि के खसरा नंबर 1125/1516 बकानी पर अतिक्रमण कर अवैध पक्का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। राजस्व रिकार्ड के अनुसार उक्त भूमि सार्वजनिक निर्माण विभाग के नाम दर्ज है। जिस पर पक्का निर्माण कार्य करवा लिया गया। जिस पर कार्रवाई के लिए तहसीलदार बकानी को प्रार्थना पत्र भेजा गया था जिस पर राजस्व विभाग द्वारा अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई करने के बजाय मौका रिपोर्ट बनाकर और मौखिक निर्माण कार्य रोकने की कहकर इतिश्री कर दी गई है। जिसके बाद भी अतिक्रमी द्वारा रात्रि के समय में पक्का निर्माण करवा लिया है।

इनका कहना
अतिक्रमी को निर्माण कार्य नही करने के लिए नोटिस जारी कर चस्पा करवा दिया गया था।वहीं पैमाइश कर अतिक्रमण हटाने के लिए उपखंड अधिकारी झालावाड़ व तहसीलदार बकानी को पत्र लिख कर अवगत करवाया गया है। वही नोटिस के बाद भी पक्का निर्माण कार्य करवाया गया है तो इस मामले में फिर से उपखंड अधिकारी को अवगत करवाया जाएगा।
- शिवकुमार मीणा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता

पूर्व में ही अतिक्रमी को निर्माण कार्य नहीं करने के लिए पाबन्द कर दिया गया था।उसके बावजूद रात्रि के समय में निर्माण कार्य कर लिया गया है जिस पर नोटिस जारी करके अतिक्रमी के खिलाफ कार्रवाई कर निर्माण कार्य को ध्वस्त करवाकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
- गजेंद्र कुमार शर्मा, बकानी तहसीलदार

लावारिस मवेशियों का कोई धणी धोरी नहीं
सुल्तानपुर। नगर से गुजर रहे स्टेट हाईवे 70 पर जगह-जगह लावारिस जानवरों के जमावड़े के चलते यातायात प्रभावित होने के साथ ही आए दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रहती है जिसमें कभी तो जानवरों को चोटिल होना पड़ता है तो कभी बाइक सवारों को भी चोट लगती है। सड़कों पर जानवर बैठे रहने से जब बड़े वाहन सड़कों से गुजरते हैं तो जानवरों को भी आए दिन चोट लग जाती है जिससे जानवरों के पैरों से खून निकलता रहता है। इसके लिए न तो कोई जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहे हैं। नहीं प्रशासन के द्वारा कोई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। नगर सहित क्षेत्र में गोवंश की स्थिति दयनीय होती जा रही है। क्षेत्र की सड़कों पर बाजारों में सर्वाधिक स्थानों पर गोवंश का जमावड़ा लगा रहता है जिससे हादसों का अंदेशा बना रहता है। कई बार वाहनों की टक्कर से गोवंश की मृत्यु तक हो जाती है। अनेक बार गोवंश घायल हो जाते हैं। व्यापार महासंघ अध्यक्ष विष्णु गोस्वामी ने कहा कि गोवंश की इस दुर्दशा को सुधारने के लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के द्वारा अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। गोवंश ऊपर दिया जाने वाला अनुदान जिसका लाभ गोवंश को पूर्णतया नहीं मिल पा रहा है जिससे दिनोंदिन गोवंश की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। यहां बाद घूमते बेसहारा गोवंश को स्थानीय स्तर पर भी कोई देखभाल व रखरखाव की व्यवस्था नहीं की जा रही है। इस संदर्भ में कई बार अवगत करा दिया गया है लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो युवाओं को उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।

आसपास के गांव से जानवरों को छोड़ने से आ रही है समस्याएं
नगर  में क्षेत्र के आसपास के गांवों के किसान व अन्य लोग अपने गांव व खेतों से जानवरों को निकाल कर के रात्रि के समय में कस्बे की सड़कों पर छोड़ जाते हैं जिससे अधिक समस्याएं बन रही है क्योंकि वर्तमान में गायों के लिए जो चारागाह की जमीन हैं। उन पर किसानों ने अतिक्रमण करके कब्जे कर लिए हैं। जानवरों के लिए चरने के लिए कोई जगह नहीं छोड़ी है जिससे जानवरों को भी समस्याएं आ रही हैं। इस मामले में भारतीय किसान संघ के जगदीश कलमंडा का कहना है कि मुख्य सड़कों पर लावारिस जानवरों के खड़े रहने से  वाहन चालकों को दूर से जानवर नजर नहीं आते जिसके कारण दुर्घटना होने का खतरा रहता है। व्यापारी नरेंद्र दाधीच का कहना है कि दुकानों के सामने आवारा जानवर खड़े रहने के कारण कई बार तो खरीदारों के वाहनों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। साथ ही दुकानों के बाहर गंदगी कर देने से व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। किसान बाबूलाल शर्मा का कहना है कि सर्दी के मौसम  में भी रात भर फसलों की रखवाली करनी पड़ती है क्योंकि लावारिस  जानवर खेतों में घुस जाते हैं जिससे फसलों के नुकसान का खतरा रहता है।

इनका कहना है
नगर पालिका के द्वारा नगर की गौशाला में करीब 200 गाय जो सुल्तानपुर नगर में बैठने वाली लावारिस गायों को भिजवा दिया है जिसके चलते गौशाला में क्षमता से अधिक गए हो गई हैं। गौशाला में 500 गाय रखने की क्षमता है जबकि वर्तमान में करीब 800 गाय गौशाला में हो गई है। अधिक गोवंश होने से गौशाला में रखरखाव की व्यवस्थाओं के साथ ही चारे की भी कमी होने की आशंका है।
- रमेश खंडेलवाल, महामंत्री, श्री गोपाल गौशाला

नगर में बाजार में जितनी भी गाय थी उन्हें गौशाला में भिजवा दिया गया था लेकिन आसपास के गांव से रात्रि में लोग नगर में गाय छोड़ जाते हैं जिससे समस्याएं अधिक बढ़ गई है सड़कों से गाय  हटाने के लिए शीघ्र ही कोई उपाय किया जाएगा।
- हेमलता शर्मा,  चेयरमैन नगर पालिका सुल्तानपुर

कागजों में ही बन रही सड़क, 100 गांवों की जनता भुगत रही खामियाजा
नमाना। नमाना कस्बे से कोटा और बूंदी को जोड़ने वाली सड़कें खस्ताहाल हो रही है। एक तरफ 29 बी स्टेट हाईवे जो की बूंदी - सिलोर-नमाना भोपतपुरा तक मेगा हाइवे की सड़क  क्षतिग्रस्त है। दूसरी तरफ 29 बी स्टेट हाईवे जो की बूंदी - सिलोर-नमाना भोपतपुरा तक मेगा हाइवे की सड़क पर भी जगह-जगह गड्ढे हो रहे है। खराब सड़कों की  स्थिति को देखकर लोगों को दुर्घटना का डर रहता है। इस रोड से गुजरने वाले स्कूली बच्चों, आम लोगों को दुर्घटना का डर बना रहता है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। 100 गांव का संपर्क इन सड़कों से होकर गुजरना पड़ता है। इन सड़कों पर बरसात में बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके है। बरसात के कारण गड्ढों में कीचड़ हो चुका हैं। यह रोड अब तक सिर्फ कागजों में पास है। रोड निकलने वाले हर हर वाहन चालकों को परेशानी का सामना उठाना पड़ता है। यह नमाना कस्बे की मुख्य समस्या है इन सड़कों से गुजरने वाले राहगीर को अपनी जान जोखिम में डालकर जाना पड़ता है।

बूंदी से सिलोर -नमाना -गरड़दा भोतपुरा को जोड़ने वाली पूरी सडक बदहाल
नमाना से सिलोर, बूँदी वाया गरडदा भोपातपुरा तक सडक पूरी तरह खराब हो चुकी है। जगह जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं जिसमें आने -जाने वाले वाहनों को अपनी जान जोखिम में डालकर निकालना पड़ता है। इस रोड को जोड़ने वाली सड़क पर कई पर्यटक स्थल है। बांध और नदियाँ आती है इसमें निकलने वाले वाहन चालकों को बहुत परेशानी होती है। किसान भी अपनी फसलों बेचने के लिए इन्हीं मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है। छोटे-मोटे 12 -13 गांव इसी रोड से होकर गुजरना पड़ता है। पूर्व में भी नमाना के  ग्राम वासियों ने रोड के लिए धरने प्रदर्शन किए, जाम भी लगाए। संपूर्ण  कस्बा बंद रखा। अधिकारी आते हैं। आश्वासन देकर चले जाते है।

185 करोड़ बजट हो चुका है स्वीकृत
मेगा हाइवे 29 बी के लिए राज्य सरकार के बजट में 185 करोड़ का बजट स्वीकृत हो चुका है। लेकिन अब तक सड़क का काम शुरु नहीं हुआ है। इसी प्रकार नमाना कस्बे से नमाना रोड एनएच तक 52 जोड़ने वाली 9 किलोमीटर सीसी सड़क के लिए 7 करोड़ 20 लख रुपए स्वीकृत हुए हो चुका है। इस सड़क का काम भी अटका हुआ है।

सड़कों की खराब स्थितियों को देखते हुए हमने कई बार ग्राम पंचायत के माध्यम से अधिकारी को अवगत करा चुके हैं। प्रदर्शन भी किए हैं। अधिकारी आते हैं। पेच वर्किंग करके चले जाते हैं।  बाद में भारी वाहनों आजवाही से रोड खराब हो जाते हैं
- दुर्गा लाल मीणा, पूर्व सरपंच

नमाना से बूंदी आॅटो चलाता है। जगह जगह गड्ढे होने वजह से आए दिन दुर्घटना होती हैं। बूंदी जाने वाले यात्री भी परेशान होते हैं। एक दो गांव के तो व्यक्ति अपने घर का पानी भी सड़कों पर निकालते हैं जिससे कीचड़ हो जाता है। वाहन बाइक के स्लिप होकर गिरती है।
- दुर्गा लाल गुर्जर, आॅटो चालक

सड़के पुरी तरह खराब हो चुके हैं-बड़े गड्ढे होने से आने जाने वालों को दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है रोड़ों की खराब स्थितियों को देखकर मेहमान लोग भी आने-जाने से कतराते हैं बड़ी और लोड वाहनों की वजह से बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं
-मुकेश राठौर, ग्रामीण नमाना

हमने नमाना कस्बे से नमाना रोड एनएच 52 तक बनाने के लिए प्रपोजल बनाकर भेज रखा है। जैसे स्वीकृति मिलेगी ,नया रोड का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
- राहुल बागड़ी,एईएन पीडब्ल्यूडी बूंदी

हमने 29 बी स्टेट हाईवे जो की बूंदी - सिलोर-नमाना भोपतपुरा तक मेगा हाइवे कार्य होगा। जैसे ही वन विभाग स्वीकृति अटकी हुई है उसकी स्वीकृति का लेटर मिलते  ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और  रोड निर्माण कार्य नवंबर या दिसंबर में शुरू शुरू कर दिया जाएगा।
- मुकेश गोचर, एईएसन पीडब्ल्यूडी कोटा

स्टेट हाईवे पर फास्टैग से टोल वसूली जल्द आएगी नई टोल नीति-2024
जयपुर। राज्य के स्टेट हाईवे पर टोल कलेक्शन मे पारदर्शिता लाने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग सभी टोल प्लॉजा पर फास्टैग से शुल्क लिया जाएगा। इसके लिए विभाग ने आरएसआरडीसी को सख्त निर्देश जारी कर दिया है। विभाग के प्रमुख सचिव प्रवीण गुप्ता ने बताया कि आरएसआरडीसी राज्य भर में 105 टोल प्लाजा संचालित करती है। इनमें से 70 टोल प्लॉजा पर अब फास्टैग के जरिए टोल कलेक्शन का काम किया जा रहा है। अन्य टोल प्लाजा पर भी मशीनरी लगाने, कलेक्शन को बैंक से जोड़ने का काम तेजी से किया जा रहा है। तीन टोल नाकों पर आरएसआरडीसी टोल कलेक्शन का बंद कर चुकी है। उन्होंने कहा कि सभी 105 टोल बूथ पर जल्द ही केवल फास्टैग के जरिए ही टोल लिया जाएगा। गुप्ता ने बताया कि राज्य की नई टोल नीति 2024 का कार्य भी प्रगति पर है। नई टोल नीति में टोल कलेक्शन में पारदर्शिता लाने के लिए विशेष नीतिगत कदम उठाए जाएंगे।

24 घंटे सीसीटीवी सर्वेलेंस की सुविधा
उन्होंने कहा कि सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग से टोल कलेक्शन, ओवरलोड गाड़ियों की लाईव तुलाई और चौबीस घंटे सीसीटीवी सर्वेलेन्स को जरूरी करने के प्रावधान पर विचार किया जा रहा है। गुप्ता ने कहा कि किसी भी मार्ग पर गाड़ियों के गणना संबंधी ठेकों को भी अब केवल प्रतिष्ठित कंपनियों को ही दिया जा सकेगा। गुप्ता ने कहा कि टोल-कलेक्शन के काम में राज्य सरकार को किसी भी प्रकार की राजस्व हानि होने की स्थिति में ठेकेदारों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

स्टेट हाइवे 70 पर अभी तक नहीं बना नाला
सुल्तानपुर। नगर से गुजर रहे स्टेट हाइवे 70 के समीप ही बनी गरीब नवाज कॉलोनी के बाहर मुख्य नाला नहीं होने के कारण बारिश का पानी लोगों के मकानों में भर जाता है। जिसके चलते कॉलोनी वासियों को पूरे बरसात के मौसम में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जानकारी के अनुसार स्टेट हाइवे से लगी इस कॉलोनी में नाला नहीं होने के कारण बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पाती। मुख्य मार्ग पर पानी ही पानी हो जाता है। जिससे मुख्य सड़क से कॉलोनी का संपर्क कट जाता है। गुरुवार को दिन एवं रात्रि में हुई बारिश के बाद शुक्रवार को सुबह से तेज बारिश के दिन भर चलने से निकासी नहीं होने के कारण कॉलोनी में पानी भर गया। कॉलोनी वासियों ने बताया कि नाले के अभाव में इस कॉलोनी में हमेशा पानी भरा रहता है। जिसके चलते इस कॉलोनी के बाशिंदे बरसों से नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। इस मामले में जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों को कॉलोनी वासियों द्वारा कई बार अवगत कराया जा चुका है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

बीमारियां फैलने की आशंका
कॉलोनी वासी रईस अंसारी ने बताया कि नाले का निर्माण नहीं होने के कारण बारिश का पानी कॉलोनी में भर जाता है। कई दिनों तक बारिश का पानी इकट्ठा रहने से बीमारियां फैलने का भी खतरा बना रहता है।

नाला बने तो हो समस्या का समाधान
कॉलोनी वासी रिजवान पठान ने बताया कि मुख्य सड़क पर जब तक नाले का निर्माण नहीं होगा, तब तक समस्या का समाधान नहीं हो सकता। पानी निकासी के लिए सुचारू व्यवस्था करने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने समस्या समाधान की मांग की है।

नाला नहीं होने के कारण बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पाती है। जिसके चलते पूरी कॉलोनी में पानी ही पानी हो जाता है। जिससे बड़े बुजुर्गों, बच्चों एवं महिलाओं को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
- मोहम्मद वसीम, कॉलोनी वासी

एक ओर तो सरकार बीमारियों से लड़ने के लिए लाखों करोड़ों रुपए खर्च कर रही है वहीं दूसरी ओर नाले का निर्माण नहीं होने के कारण कॉलोनी वासियों को बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है
- रईस अंसारी, कॉलोनी वासी

इनका कहना है
इस समस्या के बारे में कॉलोनी वासियों द्वारा अवगत कराया गया था। जिस पर इसका प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। जयपुर तक प्रस्ताव जा चुका है। जिसकी स्वीकृति आना बाकी है। स्वीकृति आने के बाद ही कार्य शुरू हो सकेगा।
- लक्ष्मीनारायण मीणा, एईएन, पीडब्ल्यूडी

स्टेट हाईवे की टोल नीति में होगा संशोधन
जयपुर। राज्य के स्टेट हाईवे पर टोल वसूली के लिए बनी पॉलिसी में राजस्थान सरकार संशोधन की तैयारी कर रही है। फिलहाल राजस्थान में आरएसआरडीसी के 37 स्टेट हाईवे हैं, जिन पर 105 टोल बूथ हैं। इनमें से कुछ पर फास्टैग से टोल वसूला जा रहा हैं। उपमुख्यमंत्री व पीडब्ल्यूडी मंत्री दीया कुमारी के निर्देशों के बाद आरएसआरडीसी टोल नीति में संशोधन की कवायद शुरू करेगी। लोकसभा चुनावों की आचार संहिता समाप्त होने के बाद टोल नीति 2019 में संशोधन का यह निर्णय लिया गया हैं। इस निर्णय का मुख्य कारण टोल से प्राप्त होने वाले राजस्व में बढ़ोतरी करने के साथ ही पारदर्शिता भी लाना हैं।

पिछले दिनों आरएसआरडीसी में भ्रष्टाचार के मामले सामने आने के बाद अब पुराने सिस्टम में बदलाव को लेकर राज्य सरकार गहन मंथन कर रही हैं। इसके साथ ही टोल संचालक फर्मों में भी नई पॉलिसी के जरिए प्रतिस्पर्धा लाना है ताकि सरकार को ज्यादा से ज्यादा राजस्व मिल सके।

लापरवाही: स्टेट हाईवे 70 बना डेंजर जोन, आए दिन लगता है जाम
सुल्तानपुर। नगर सहित क्षेत्र में इन दिनों ओवर लोड वाहन मौत के यमदूत बनकर दौड़ रहे है। ऐसे ओवरलोड वाहनों से हर समय दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। पूर्व में भी ऐसे वाहनों के कारण अनेकों घटनाएं हो चुकी है।  दोपहर के समय जब यह ओवरलोड वाहन नगर के मुख्य बाजार में से होकर निकलते हैं तो बार-बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है जिसके लिए ट्रैफिक पुलिस को मशक्कत करनी पड़ती है। इन वाहनों के कारण बाजार में खरीददारी करने आए क्षेत्रीय ग्रामीणों को भी समस्या का सामना करना पड़ता है। साथ ही व्यापारियों को भी समस्या होती है सड़कों पर यह वाहन मौत का यमदूत बन रहे है। नगर के  पुलिस थाने के सामने से मुख्य बाजार से होकर यहां इन दिनों सड़कों पर दिन रात यह चारे से भरे ओवरलोड वाहन दौड़ रहे है । इन वाहनों से आए दिन दुर्घटना घटित होने की आशंका बनी रहती है। वर्तमान में नगर सहित क्षेत्र में फसलें कट चुकी है। उसमें से निकलने वाले भूसे को ओवरलोड वाहनों में भरकर के ले जाया जा रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी तो जाम लगने से होती है क्योंकि अपनी क्षमता से कहीं गुना अधिक भूसा भरा होने के कारण मुख्य सड़कों पर जाम लग जाता है। साथ ही जाम लगने पर इन वाहनों के पीछे चलने वाले वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई वाहनों में तो भरा हुआ भूसा उड़ता रहता है जिसके कारण वाहनों के पीछे चलने वाले बाइक सवारों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। रात्रि के समय ऐसे ओवरलोड वाहनों की संख्या अधिक हो जाती है। ऐसे में दुर्घटनाओं का खतरा भी अधिक बढ़ जाता है क्योंकि कई बार तो दूर से ऐसे वाहन दिखाई नहीं देते हैं जिससे भी दुर्घटनाएं हो जाती है ओवरटेक करते समय भी इन वाहनों समस्याएं आती है।

क्षेत्रवासी बोले दूसरे मार्ग से निकाले ओवरलोड वाहन
इस मामले में युवा रवि शर्मा का कहना है कि ऐसे वाहनों को सुनसान सड़कों पर निकालना चाहिए जिससे अन्य चालकों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े या ऐसे समय पर इन वाहनों का परिवहन होना चाहिए जब सड़कों पर अधिक वाहन ना हो।

अजरूद्दीन खान का कहना है कि सुल्तानपुर नगर से गुजर रहे स्टेट हाईवे 70 पर ऐसे वाहन देखना आम बात है। जबकि इस मार्ग पर आवागमन अधिक रहता है। ऐसे में ऐसे वाहन आने से जाम लगने की समस्या बनी रहती है। ऐसे वाहन चालकों को ओवरलोड भूसा भरने पर रोक लगानी चाहिए।

संदीप शर्मा का कहना है कि रात्रि के समय  कई बार ऐसे वाहनों से दुर्घटनाए होती रहती है। दूर से आने वाले वाहन चालकों को ऐसे ओवरलोड वाहन दिखाई नहीं देते हैं। ऐसे में दुर्घटनाएं होती है।

दिलीप शर्मा का कहना है कि वाहन की क्षमता के अनुसार ही माल का भराव होना चाहिए जिससे आम नागरिकों को भी परेशानियां ना हो और वाहन चालकों को भी समस्याओं का सामना ना करना पड़े।

इनका कहना है
ऐसे वाहनों के खिलाफ नियमानुसार मोटर व्हीकल एक्ट में चालान बनाया जाता है। साथ ही जो भी उचित कार्यवाही होती है और की जाती है ।
- संजय प्रसाद, थानाधिकारी सुल्तानपुर

सड़कों पर गड्ढों की भरमार, राहगीरों का निकलना दुश्वार
अरनेठा। अरनेठा  में जलोदा से सारसला की 15 किमी सड़क विगत कई सालों से बदहाल है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके है। ऐसे में इस सड़क पर हर रोज निकलने वाले व्यापारी, नौकरीपेशा, विद्यार्थी, ग्रामीण सहित हजारों लोगों को आवाजाही में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कस्बा और क्षेत्र वासियों ने स्टेट हाईवे नंबर 125 के कार्य जल्द से जल्द पूरा कर आमजन को राहत दिलाने की मांग की है। इधर, पीडब्लूडी बून्दी एसई वी के जैन का कहना है कि एसएच 29 से एसएच 37 को जोड़ने वाला नया स्टेट हाइवे 125 बन रहा हैं जिसका कार्य प्रारंभ हो गया हैं। अभी कार्य की स्पीड पकड़ना बाकी हैं। स्टेट हाइवे 29 बूंदी से खटकड़ मार्ग पर नयापूरा, बछरा की झोपड़िया गांव हैं। वहां से भेरूपुरा ओझा जाने वाला सड़क मुड़ेगा। इसके बाद भेरुपुरा से गोहाड़ी और फिर जखाना, जखाना से कुरेल नदी तक यह स्टेट हाइवे तैयार होगा। यहां पर कूरेल पर पुल हैं। कुरेल के पास 2 किलोमीटर नही बनेगा। उसके बाद रघुनाथपूरा आएंगे और पाटन विधान सभा में प्रवेश होगा ।  रघुनाथपुरा से करवाला ,करवाला से छोड़ेदा,जलोदा , अरनेठा, अणदपूरा ,उसके सारसला बालोद फिर रोटेदा में जाकर मिल जाएगा। कुल 7 मीटर चौड़ी सड़क बनेगी। दो स्टेट हाईवे को जोड़ने के लिए एक नया स्टेट हाईवे बनाया गया है। यह डेढ़ साल की प्लानिंग है। जहां पर गांव में खंबे हटाना, सड़क चौड़ी करना, जमीन अधिग्रहण करना ,छोटा-मोटा बाइपास ये सभी कार्य इसमें शामिल रहेंगे। सड़कों का काम 6 अक्टूबर से शुरू हो गया है और 13 जनवरी 2025 को पूरा हो जाएगा।

रोज करीब 200 सरकारी कर्मचारियों का अपडाउन होता हैं। कार्मिक खासे परेशान हैं। सड़क किनारे मकान होने के कारण रोज उनकी आप बीती मालूम होती रहती हैं। प्रशासन जल्द आवश्यक संज्ञान लेकर कार्य प्रारंभ राहत प्रदान करें।
- बलबीर गुर्जर, ग्रामीण अणदपूरा

गांव में रोजगार के साधन नहीं है। आसपास गांव में जाना पड़ता है। सड़क बुरी तरह बिखर चुकी है। दुर्घटनाओं की हमेशा संभावनाएं बनी रहती हैं। जिम्मेदारों से आग्रह हैं। कार्य प्रारंभ कर आम जन को राहत प्रदान करें।
- बनवारी सुमन,अणदपूरा ग्रामीणों की पीड़ा

अरनेठा ,जलोदा,अणदपूरा सारसला की सड़क खस्ताहाल है। बदहाल सड़क से कंकड़ बाहर आने लग गए हैं। आते जाते समय आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अनेक बार सड़क खराब से दुर्घटनाएं घटित हो चुकी है । जिम्मेदारों से आग्रह हैं। जल्द कार्य प्रारंभ कर आमजन को राहत प्रदान करें।
- संजू सैनी, अरनेठा

सड़क बुरी तरह खराब हो गई है। आमजन परेशान है हालांकि नई सड़क निर्माण की स्वीकृति भी जारी हो गई है। जल्द सड़क कार्य प्रारंभ होना अति आवश्यक है ताकि आमजन को ज्यादा परेशानी ना हो।
- तोलाराम मीणा, ग्रामीण बिरज

मैं एक छोटा किराना व्यापारी हूं गांव तक ट्रांसपोर्ट की सुविधा उपलब्ध नहीं है। हर एक-दो दिन में अरनेठा या पाटन जाना पड़ता है। सड़क खराब होने से भारी असुविधा होती है। कार्य प्रारंभ होना अति आवश्यक है।
- चेतन महावर, जलोदा

इनका कहना हे
ये सड़क स्टेट हाइवे 125 में आ गई हैं। इसका कार्य शुरू हो गया हैं और 13 जनवरी 2025 को सड़क निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
- वी के जैन, एसई पीडब्ल्यूडी बून्दी

स्टेट हाइवे-70 पर 3 इंच चौड़ी दरारें खतरे में डाल रही जान
कोटा। स्टेट हाइवे-70 पर मौत का खेल लगातार जारी है। टैक्स देने के बावजूद वाहन चालकों की जान संकट में है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की शह पर टोल कम्पनी मनमानी कर रही है। वाहन चालकों से टोल वसूलने के बाद भी सड़कों के बीच आ रही गहरी दरारों को भरा नहीं जा रहा। जबकि, गत दो माह पहले ही इटावा में दरारों में टायर फंसने से बाइक सवार महिला की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने सबक लेने के बजाए आंखें मूंद ली है।

हर पल हाइवे पर जान का खतरा
दीगोद से सुल्तानपुर की सीसी सड़क पर 3 इंच चौड़ी व डेढ़ इंच गहरी  दरारें हैं। जिससे सबसे ज्यादा खतरा बाइक सवारों को है। सीसी सड़क के ज्वाइंट खुले हुए हैं, इनके बीच चौड़ी जगह छूटी हुई है। जिसमें टायर फंस जाने से बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। पूर्व में भी कई दुपहिया वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से शिकायत की थी। जिस पर सुल्तानपुर एईएन ने टोल कम्पनी चेतक जैनको के मैनेजर को दरारें भरवाने व सफेद लाइनिंग करवाने के लिए नोटिस दिया था। इसके बावजूद टोल कम्पनी ने काम नहीं किया।

टोल एजेंसी के सामने पीडब्ल्यूडी लाचार
ग्रामीण सुरेश कुमार, श्याम मीणा, नाहर सिंह, अनूप यादव ने बताया कि टोल एजेंसी राहगीरों से जमकर पैसा वसूल रही है। बदले में उन्हें मौत के मुंह में धकेल रही है। जबकि, हाइवे की देखरेख व मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी की है। इसके बावजूद विभाग, टोल कम्पनी चेतक जैनको की मनमानी पर अंकुश नहीं लगा पाया। इसे पीडब्ल्यूडी की लाचारी कहें या टोल एजेंसी की दबंगई। हैरानी की बात यह है कि चार महीने पहले ही एईएन ने टोल कम्पनी को सड़क मरम्मत के लिए नोटिस थमाया था। इसके बावजूद कम्पनी ने न तो दरारें भरवाई और न ही सड़कों पर सफेद लाइनिंग व संकेतक लगवाए। वहीं, हाल ही में अधीक्षण अभियंता ने भी नोटिस देकर दरारें भरवाने को कहा। इसके बावजूद सुधार नहीं हुआ।

इटावा जैसे हादसे का खतरा
स्टेट हाइवे 1-ए पर गत 9 फरवरी को सड़क पर आ रही दरारों में टायर फंसने से बाइक अंसतुलित होकर गिर गई थी। हादसे में एक महिला की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद पीडब्ल्यूडी विभाग सबक नहीं ले रहा। स्टेट हाइवे-70 पर दीगोद से सुल्तानपुर तक 12 किमी की सीसी सड़क पर 3 इंच चौड़ी व डेढ़ इंच गहरी दारारें हैं। जिनमें टायर फंसने से इटावा जैसा हादसे की आशंका बनी रहती है। जबकि, इस हाइवे से प्रतिदिन तीन हजार से अधिक वाहनों का आवागमन रहता है।

वसूली पूरी, सुधार एक भी नहीं
कार सवार अजय कुश्वाह व शोएब खान ने बताया कि शुक्रवार को कोटा से सुल्तानपुर जा रहा था। टोल पर आने-जाने की 80 रुपए का टैक्स दिया। ताथेड़ से दिगोद तक रोड ठीक है लेकिन, दिगोद से सुल्तानपुर तक का सीसी सड़क पर 3 इंच चौड़ी दरारें हो रही हैं। सामने से बसें आने के कारण साइड़ बदलने के दौरान दरारों से टायर गुजरने के दौरान कार अनियंत्रित होने का डर लगा रहता है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की लापरवाही से टोल कम्पनी मनमानी कर रही है। सड़कों के खुले ज्वाइंट मौत का कारण बन सकते हैं।

नोटिस के बाद भी नहीं भरी दरारें
हाइवे पर दीगोद से सुल्तानपुर की 12 किमी सीसी सड़क के दो हिस्सों के बीच 3 इंच चौड़ी व डेढ़ इंच गहरी दरार हैं। जिसमें टायर फंसने से वाहन चालक गंभीर हादसे का शिकार हो सकता है। ग्रामीणों की शिकायत पर सुल्तानपुर डिवीजन के एईएन कमलराम मीणा ने टोल एजेंसी को दरारें भरने, सफेद लाइनिंग करवाने व संकेतक बोर्ड लगाने को नोटिस दिया था फिर भी टोल कम्पनी ने काम नहीं किया। इसके बावजूद पीडब्ल्यूडी टोल कम्पनी पर कार्रवाई नहीं कर रहा।

ग्रामीणों में रोष
दीगोद से सुल्तानपुर तक का मार्ग क्षतिग्रस्त है। जगह-जगह गड्ढ़े व दरारे हैं। आसपास के ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सुल्तानपुर निवासी राजेश सुमन, हेमराज, संतोष ने बताया कि सीसी सड़क के दो हिस्सों के बीच हो रहे गेप में टायर फंसने से बाइक असंतुलित होने से चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं। वहीं, कारों के टायर कट गए हैं। यहां हादसे का खतरा बना रहता है। सड़क पर चलने का टैक्स देने के बावजूद जान जोखिम में रहती है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद टोल कम्पनी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही।

इनका कहना है
चार महीने पहले ही सड़कों पर आ रही दरारें भरवाने, सफेद लाइनिंग करवाने, सड़क किनारे ग्रेवल बिछाकर जगह समतल करवाने सहित अन्य मरम्मत कार्य को लेकर चेतक जैनको टोलवेज कम्पनी को नोटिस दिया था। लेकिन, उन्होंने अभी तक मरम्मत को लेकर कोई काम नहीं किया। पिछले महीने ही उच्चाधिकारियों ने भी संयुक्त निरीक्षण किया था। जिसमें दिगोद से सुल्तानपुर तक की सड़क पर कहीं भी दरारें नहीं भरी गई।  इसको लेकर टोल एजेंसी मैनेजर को नोटिस दिया था। वहीं, मूंडला गांव में तीन स्पीड ब्रेकरों स्वयं के खर्चे पर ही सफेद लाइनिंग करवाई है। जबकि, यह काम टोल एजेंसी को करना था।
- कमलराम मीणा, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी

पिछले महीने ही हाइवे का निरीक्षण किया था। टोल कम्पनी ने सीसी सड़क के दो हिस्सों के बीच ज्वाइंट गेप को नहीं भरा। जबकि, यह पूर्व में ही यह दरारें भरने को कहा गया था। ऐसे में टोल कम्पनी को नोटिस दिया है। यदि, निर्धारित समय तक दरारें नहीं भरी गई तो टोल कम्पनी के खिलाफ एग्रीमेंट की शर्तों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
-आरके सोनी, एक्सईएन, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी

टोल मैनेजर ने नहीं उठाया फोन

सड़कों की दुर्दशा को लेकर नवज्योति ने चेतक जैनको टोलवेज लिमिटेड कम्पनी के टोल मैनेजर संदीप भदौरिया को फोन किया था। लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।