singh - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अमरप्रीत सिंह ने डिफेंस डील में देरी पर व्यक्त की चिंता, कहा- एक भी परियोजना समय पर नहीं हुई पूरी
नई दिल्ली। एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने डिफेंस डील में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की है। सिंह ने सीआईआई बिजनेस समिट में डिफेंस टेक्नोलॉजी को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि डील करते समय ये पता नहीं होता कि वह चीजें समय पर नहीं आएगी। मुझे लगता है कि एक भी परियोजना समय पर पूरी नहीं हुई है।

सिंह ने कहा कि तेजस Mk1A फाइटर जेट की डिलीवरी रुकी हुई है, जबकि इसकी डिलीवरी 2024 में शुरू होने वाली थी। तेजस Mk2 का प्रोटोटाइप अभी तक रोल आउट नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि हमें भविष्य के लिए तैयार होने के लिए तैयारी की आवश्यकता है। हमें अपने कार्य को जल्दी पूरा करना चाहिए। सेनाओं को सशक्त बनाकर ही युद्ध में जीत होती है।

सुरक्षा चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए तेजी से क्षमता बढ़ाने की जरूरत, एपी सिंह ने अधिकारियों से बदलाव को अपनाने का किया आग्रह
नई दिल्ली। वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने बदलते भू-रणनीतिक परि²श्य में उभरती सुरक्षा चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए तेजी से क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया है। वायु सेना ने एक बयान में बुधवार को कहा कि एयर चीफ मार्शल रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन में स्थायी संकाय के साथ 80वें स्टाफ कोर्स में भाग ले रहे भारतीय सशस्त्र बलों के छात्र अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।
एयर चीफ मार्शल एपी सिंह कोर्स अधिकारियों से बदलाव को अपनाने, उभरते खतरों का गंभीरता से आकलन करने और भविष्य के संघर्षों के लिए अनुकूल रणनीति तैयार करने का आग्रह किया। संयुक्त कौशल के महत्व पर बल देते हुए उन्होंने युद्ध प्रभावशीलता को बढ़ाने के लिए तीनो सेनाओं के बीच एकीकृत प्रशिक्षण और परिचालन तालमेल की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने भारतीय वायु सेना की क्षमता विकास पहलों और आधुनिक युद्ध में एकीकृत संचालन के महत्व पर एक रणनीतिक ²ष्टिकोण प्रदान किया। उन्होंने भारत के राष्ट्रीय हितों की रक्षा में  वायुसेना कर्मियों की उपलब्धियों, लचीलेपन और अटूट प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। अपनी यात्रा के दौरान वायु सेना प्रमुख को  प्रशिक्षण गतिविधियों और सशस्त्र बलों के बीच संयुक्त कौशल को बढ़ावा देने पर इसके महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई, जो आधुनिक सैन्य तैयारियों का एक प्रमुख पहलू है। उन्होंने कठोर शैक्षणिक और पेशेवर प्रशिक्षण के माध्यम से भविष्य के सैन्य नेतृत्व को आकार देने में संस्थान की भूमिका की सराहना की। वायु सेना प्रमुख की इस यात्रा ने संयुक्त परिचालन क्षमताओं को बढ़ाने और अंतर-सेवा सहयोग को मजबूत करने के लिए  वायुसेना की प्रतिबद्धता की पुष्टि की, जिससे भविष्य की चुनौतियों के लिए एक अच्छी तरह से तैयार नेतृत्व सुनिश्चित हो सके।

गायक भूपिन्दर सिंह का निधन
मुंबई। मशहूर गायक भूपिन्दर सिंह का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 82 साल के थे। भूपिंदर की पत्नी मिताली के मुताबिक, मंगलवार को भूपिंदर का अंतिम संस्कार होगा। उन्हें पेट की बीमारी थी।

क्रिटिकेयर एशिया हॉस्पिटल के डॉयरेक्टर डॉ. दीपक नामजोशी ने बताया कि भूपिंदर को 10 दिन पहले अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनके पेट में इंफेक्शन था। इसी दौरान उन्हें कोरोना भी हो गया। सोमवार सुबह उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ और शाम 7.45 बजे उनका निधन हो गया। भूपिन्दर का जन्म पंजाब की पटियाला रियासत में 6 फरवरी, 1940 को हुआ था। उनके पिता प्रोफेसर नत्था सिंह सिख थे। वो खुद भी बहुत अच्छे संगीतकार थे।

पर्यटन को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से करे प्रचारित : सिंह
जयपुर। पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने कहा कि राजस्थान पर्यटन को सोशल मीडिया सहित अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रचारित करे। पर्यटन मंत्री ने पर्यटन भवन में पर्यटन के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न क्रिएटिव एजेंसियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकार का यह प्रयास है कि प्रदेश में अधिक पर्यटक भ्रमण के लिए आए। इससे न केवल राज्य में निवेश बढ़ेगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे।

बैठक में पर्यटन के प्रचार-प्रसार सहित विभिन्न नवाचारों के माध्यम से राजस्थान पर्यटन को लेकर चर्चा की गई। एजेंसियों ने प्रस्तुतिकरण दिया। बैठक में पर्यटन विभाग की प्रमुख सचिव गायत्री राठौड़, पर्यटन निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा, मुख्य लेखा अधिकारी सुशील कुमार शर्मा, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के अतिरिक्त निदेशक अरुण जोशी, पर्यटन विभाग के अतिरिक्त निदेशक आनन्द त्रिपाठी और संयुक्त निदेशक (मार्केटिंग) सुमिता सरोच सहित अन्य पर्यटन अधिकारी मौजूद रहे।

ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी वरिंदर सिंह का निधन
जालंधर। ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी वरिंदर सिंह का मंगलवार को पंजाब के जालंधर में निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ थे। सोलह मई-1947 को जन्मे ध्यानचंद पुरस्कार प्राप्त वरिंदर ने म्यूनिख में 1972 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने 1976 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भी भाग लिया। सुरजीत हॉकी सोसाइटी ने वरिंदर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, '' हम सभी सोसाइटी सदस्य ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि परिवार के सदस्यों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को शाश्वत शांति प्रदान करें।''

अग्निपथ योजना की नियमित की जाएगी समीक्षा : राजनाथ
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेनाओं में जवानों की भर्ती की नई योजना अग्निपथ पथ को लेकर उठ रही आशंकाओं को बेवजह करार देते हुए कहा कि इस योजना की नियमित रूप से समीक्षा की जाएगी और खामियों को समय-समय पर दूर किया जाएगा। सिंह ने कहा की सरकार ने इस योजना को बहुत सोच समझ कर तैयार किया है और इसे लागू करने में जो भी चुनौती आने की संभावना थी उनका निराकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि जब कभी भी कोई नई योजना आती है, तो उसे लेकर कुछ आशंकाएं लोगों के मन में रहती है। अग्निपथ योजना में जो भी चैलेंज आने की संभावनाएं थी उनका भी निराकरण किया गया है।

इन आशंकाओं को खारिज नहीं करना चाहते, लेकिन उनका मानना है कि यह आशंका होनी ही नहीं चाहिए। रक्षा मंत्री ने कहा कि वह इस योजना को रक्षा क्षेत्र में बड़े बदलाव वाला सुधार मानते हैं और इससे भर्ती प्रक्रिया में भी क्रांतिकारी बदलाव होगा। उन्होंने कहा कि अग्नि वीरों की सेवा के चार वर्ष पूरे होने के बाद उनमें से 25 प्रतिशत को नियमित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाकी बचे 75 प्रतिशत के भविष्य को लेकर सवाल उठाए जा रहे है, लेकिन वह युवाओं को आश्वस्त करना चाहते हैं कि बाकी बचे 75 के 75 प्रतिशत भी यदि बाद में नौकरी करना चाहते हैं तो उनके लिए भी सरकार ने योजना बनाई है। युवाओं को आश्वस्त किया कि एक बार अग्निपथ योजना को लागू होने दें सरकार इसकी प्रतिवर्ष समीक्षा करेगी और कहीं भी कोई भी कमी होगी तो उस चुनौती का मुकाबला कर कमी को दूर किया जाएगा यह उनकी सरकार का संकल्प है। उन्होंने कहा कि किसी को भी देश के नौजवानों को गुमराह नहीं करना चाहिए।

भाजपा नेताओं पर दर्ज मुकदमों की वापसी पर कांग्रेस में गरमाई सियासत
जयपुर। कुछ भाजपा नेताओं पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने पर कांग्रेस के अंदर ही सियासत गरमा गई है। कांग्रेस विधायक भरत सिंह, एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनिल चौपड़ा ने बयान देकर अपना विरोध दर्ज कराया है। विधायक भरत सिंह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर ऐसे मुकदमे वापस नहीं लेने का अनुरोध किया है। उन्होंने लिखा कि जिन मुकदमों में चालान पेश हो चुका है, उन्हें वापस नहीं लिया जाए। यह सियासी सद्भाव नहीं होकर आपसी बचाव का रास्ता खोलना होगा। कोटा में जिन चार भाजपा नेताओं के केस वापस लिए जा रहे हैं, वैसे केस आम आदमियों के भी हैं, उन्हें भी वापस लिया जाए।

एनएसयूआई के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने कहा कि भाजपा राज में कांग्रेस, एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आंदोलनों में लाठियां खाई और उन पर मुकदमे दर्ज हुए। इन मुकदमों को वापस नहीं लिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता साढ़े तीन साल में मुकदमे वापस लेने के लिए भटक रहा है। एक तरफ तो केन्द्र सरकार हमारे नेता राहुल गांधी के पीछे ईडी के जरिए पीछे पड़ी हुई है। दूसरी ओर हमारी सरकार भाजपा नेताओं के मुकदमे वापस लेने में लगी हुई है। चौपड़ा ने कहा है कि प्रदेश प्रभारी अजय माकन और सीएम अशोक गहलोत से आग्रह है कि वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगे मुकदमों को वापस ले। ये कार्यकर्ता कई सालों से इसका इंतजार कर रहे हैं।

मध्यप्रदेश जैसा फैसला नहीं कर सके राजस्थान के विधायक : गजेंद्र
जयपुर। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने चौमूं में देर शाम हुई भाजपा की जनाक्रोश रैली में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा है कि 2020 में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट से चूक हो गई और राजस्थान के विधायक तब मध्यप्रदेश जैसा फैसला नहीं ले पाए। अगर मध्यप्रदेश की तरह राजस्थान में हो गया होता तो 13 जिलों में प्यास बुझाने के लिए ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट यानी ईआरसीपी का काम अब तक शुरू हो चुका होता। सरकार अब भी ईआरसीपी के प्रस्ताव को संशोधित कर भारत सरकार को भेज दे तो दो महीने में मैं इसे लागू करवा दूंगा। अगर नहीं भेजेंगे तो फिर 2023 में जनता इन्हें भेज देगी। फिर हमारी सरकार आएगी और हम इसे लागू करेंगे। कांग्रेस के कमलनाथ जब सीएम थे, तब उन्होंने सबसे पहले आपत्ति की थी। कहा था कि राजस्थान में प्रोजेक्ट केन्द्र के नियमों के अनुरूप नहीं है। इसलिए पारित नहीं होने देंगे। इसे लेकर सात बार मैंने मीटिंग बुलाई लेकिन कोई मंत्री नहीं आया। प्रदेश सरकार इसे लेकर राजनीति कर रही है।

ईआरसीपी पर बेनकाब हो चुके भाजपा नेता : पायलट
केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र शेखावत के बयान पर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने भाजपा नेताओं को बयान देने और बहानेबाजी छोड़कर वास्तविकता पर बात करने की सलाह दी है। इसके साथ ही उन्होंने ईआरसीपी मुद्दे पर शेखावत पर राजस्थान की जरूरतों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है। पायलट ने कहा कि पीएम मोदी मंच से दो बार ईआरसीपी प्रोजेक्ट पर बोल चुके हैं। सरकार कांग्रेस की आ गई, इसलिए भेदभाव किया जा रहा और कमियां निकाल रहे हैं। शेखावत अपने गृह राज्य के लिए पानी की मांग पूरी नहीं कर पा रहे। ईआरसीपी प्रोजेक्ट की जो परियोजना हुई, उसमें फायदा किसी एक दल के समर्थकों को नहीं मिलेगा। ईआरसीपी मुद्दे पर ये पूरी तरह बेनकाब हो चुके हैं। दुनियाभर की बहानेबाजी और बयानबाजी छोड़ वास्तविकता पर ध्यान देने की जरूरत है। भाजपा नेता तीन काले कानून को वापस ले माफी मांग चुके। अग्निपथ योजना का झूठा प्रचार करने लगे हैं। राहुल गांधी ईडी नोटिस मामले में सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की होगी बैठक
जयपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि  भाजपा प्रदेश पदाधिकारी व प्रदेश कार्यसमिति बैठक कोटा में आयोजित होगी। भाजपा प्रदेश पदाधिकारी एवं मोर्चा प्रदेशाध्यक्षों की बैठक होगी। 15 को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी। शर्मा ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य(स्थायी व विशेष आमंत्रित), प्रदेश कोर कमेटी, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, मोर्चो के राष्ट्रीय पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, जिला प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष शामिल होंगे।

डॉ. सतीश पूनिया सुबह 11 बजे टोंक में प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी सरकार के 8 वर्ष के सुशासन पर रामलीला मैदान में सभा को संबोधित करने के बाद कोटा के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वह प्रदेश पदाधिकारी बैठक को संबोधित करेंगे। मोदी सरकार के 8 वर्ष के सुशासन पर कोटा में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण सम्मेलन को संबोधित करेंगे और कल भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित करेंगे। अरूण सिंह ट्रेन से कोटा रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे, जहां वह प्रदेश पदाधिकारी बैठक व प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित करेंगे।

मोदी कैबिनेट के श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मंत्रियों में टॉप पर राजनाथ सिंह
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मोदी कैबिनेट के श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मंत्रियों में टॉप पर हैं। 2019 में उन्होंने फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी। उन्होंने अत्याधुनिक कलवरी श्रेणी की पनडुब्बी आइएनएस खंडेरी में सवार होकर नौसेना की लड़ाकू क्षमताओं का निरीक्षण लिया था। आईएएनएस सी-वोटर के सर्वे के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मोदी कैबिनेट में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले मंत्री हैं। रिपोर्ट के मुताबिक यह सर्वेक्षण एनडीए सरकार के 8 साल पूरे होने पर किया गया था। इसमें एनडीए और गैर एनडीए मतदाताओं को शामिल किया गया था। इन मतदाताओं का मानना है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का प्रदर्शन बेहतरीन है।

इस सर्वेक्षण में कई पैरामीटर शामिल थे। सर्वेक्षण के अनुसार राजनाथ सिंह एनडीए और गैर एनडीए दोनों मतदाताओं में लोकप्रिय हैं। एनडीए मतदाताओं ने 8.36 स्कोर, जबकि विपक्षी मतदाताओं ने 7.03 स्कोर दिए थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुस्लिम मतदाताओं में भी लोकप्रिय है। राजनाथ सिंह ने मुस्लिम समुदाय के सामाजिक समूह में 6.3 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। हालांकि एससी एसटी के एक अन्य सामाजिक समूह में वह 7.63 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद रहे। आईएएनएस सी-वोटर के सर्वेक्षण के अनुसार सिख, ओबीसी और यूसीएच समूह के मतदाताओं के बीच भी रक्षा मंत्री बेहद लोकप्रिय हैं। आईएएनएस सी वोटर सर्वे के अनुसार राजनाथ सिंह ने सिख मतदाताओं में 8.48, ओबीसी में 8.05 और यूसीएच समुदायों में 7.70 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। राजनाथ सिंह की लोकप्रियता युवाओं में भी बढ़ रही है।

स्वत्रन्त्रदेव सिंह ने मंहेदीपुर बालाजी मंदिर में की पूजा, ज्ञानवापी मस्जिद पर साधी चुप्पी
मेहंदीपुर बालाजी। यूपी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओर यूपी सरकार में जल संसाधन मंत्री स्वत्रन्त्रदेव सिंह ने मंहेदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शन कर विशेष पूजा की। उन्होंने कहा कि यह मेहंदीपुर बालाजी महाराज की पावन भूमि है। बालाजी मेरे अराध्य देव है। यूपी की ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर मंत्री कुछ भी कहने से बचते नजर आएं।

इस दौरान पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सैनी, दौसा भाजपा अध्यक्ष रतन तिवाड़ी, भाजपा की गोरा देवी, पाटन एसडीएम जनक सिंह, डिप्टी एसपी संतराम मीना, सिकराय तहसीलदार, थाना प्रभारी गिरार्ज प्रसाद और एएसआई मुकेश गुर्जर सहित भारी संख्या में पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।

आउवा किले पर कुशाल सिंह ने टांगा था अंग्रेज अधिकारी का सिर
जयपुर। क्या आप जानते हैं कि 1857 की क्रांति के समय राजस्थान में एक शूरवीर कुशाल सिंह चंपावत ने अंग्रेज अधिकारी कैप्टन मोंक मेसन का सिर काट कर आउवा के किले के बाहर लटका दिया था। देश में 1857 की क्रांति की शुरुआत 10 मई को मानी जाती है, लेकिन क्रांति की लपट राजस्थान पहुंची 28 मई को और प्रदेश में कई जगह विद्रोह भड़क गया। राजस्थान में क्रांति की शुरुआत नसीराबाद सैनिक से हुई। धीरे-धीरे क्रांति प्रदेश के अन्य सैनिक छावनियों तक पहुंची, जिसमें देवली (टोंक), एरिनपुरा (पाली), नीमच (मध्य प्रदेश) प्रमुख सैनिक छावनियां थी। सैनिक छावनियों का विद्रोह धीरे-धीरे जन विद्रोह में बदल गया और यह आग कोटा, जयपुर, धौलपुर, भरतपुर तक पहुंची, लेकिन कुछ क्रांतिकारियों और क्रांति की कुछ हादसों ने जनमानस पर ऐसा प्रभाव छोड़ा कि वह हमेशा हमेशा इतिहास के पन्नों पर दर्ज हो गए।

कुशाल सिंह चंपावत
आउवा के ठाकुर कुशाल सिंह चंपावत ने एरिनपुरा छावनी के सैनिकों के साथ मिलकर अंग्रेजों से बिठोड़ा का युद्ध लड़ा। इस युद्ध में कुशाल सिंह की जीत हुई। 18 सितंबर,1857 को चेलवास का युद्ध हुआ। इस युद्ध में कुशाल सिंह चंपावत के खिलाफ राजस्थान के एजीजी (एजेंट टु गवर्नर जनरल) जार्ज पैट्रिक लॉरेंस और मारवाड़ के पीए (पॉलिटिकल एजेंट) मेकमेसन थे। इस युद्ध में कुशाल सिंह की जीत हुई और अंग्रेज अधिकारी मोंक मेसन की गर्दन काट कर उसका सिर आउवा किले के प्रवेशद्वार पर लगा दिया।

क्रांति और तात्या टोपे
अंग्रेजों ने झांसी का दमन किया तो तात्या टोपे रानी लक्ष्मीबाई के समर्थन में आए। टोपे राजस्थान में सहायता के लिए आए। सबसे पहले वे मांडलगढ़ (भीलवाड़ा) आए तो उनका साथ टोंक के नासिर मोहम्मद खां ने दिया। अंग्रेज अधिकारी रोबोट्स से कुआड़ा के युद्ध में तात्या टोपे पराजित हुए और लौटते वक्त झालावाड़ पर अधिकार कर लिया। टोपे जैसलमेर को छोड़कर राजस्थान में सभी रियासतों में सहायता के लिए घूमे। मेवाड़ में कोठारिया के जोधसिंह और सलूंबर के केसरी सिंह ने तात्या टोपे की मदद की। टोपे की मुखबिरी उनके साथी मानसिंह ने की और उन्हें नरवर के जंगलों से अंग्रेजों ने गिरफ्तार कर फांसी दी। तात्या की फांसी पर मेवाड़ के पीए शावर्स ने कहा कि आने वाली पीढ़ियां हमसे यह सवाल जरूर पूछेगी कि हमने तात्या टोपे को क्यों और किस लिए मार दिया।

कोटा का जनविद्रोह
15 अक्टूबर, 1857 को कोटा में लाला जयदयाल और मेहराब खान ने 3000 सैनिकों के साथ अंग्रेजी सेना के खिलाफ स्वराज का बिगुल फूंका था। इन दो के नेतृत्व में कोटा 6 महीने तक अंग्रेजी शासन से मुक्त रहा। 30 मार्च, 1818 को अंग्रेजों के साथ कुछ कोटा के विद्रोह को कुचल दिया। 17 सितंबर, 1860 को लाला जय दयाल और मेहराब खान को कोटा एजेंसी के पास उसी स्थान पर फांसी दी, जहां उन्होंने मेजर बर्टन की हत्या की थी। यह घटनाक्रम 1857 की क्रांति का अहम अध्याय है।

अमरचंद बांठिया
अमरचंद बांठिया मूल रूप से बीकानेर के थे। इन्होंने क्रांति के दौरान ग्वालियर में झांसी की रानी की आर्थिक सहायता की थी। इन्हें 1857 की क्रांति का भामाशाह माना जाता है। यह  राजस्थान के पहले शहीद थे, जिन्हें क्रांति के दौरान फांसी दी थी।

(कंटेंट : दीपक चारण)