icc ranking - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आईसीसी रैंकिंग : टेस्ट गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह एक स्थान फिसले, बाबर आजम शीर्ष 10 से बाहर
दुबई। आईसीसी की जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को नुकसान हुआ है। बुमराह श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं थे और उन्हें इसका नुकसान टेस्ट रैंकिंग में हुआ है। बुमराह अब एक स्थान फिसलकर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, मैट हेनरी एक स्थान के फायदे से टेस्ट गेंदबाजों में दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

मिचेल स्टार्क शीर्ष पर मौजूद :

बुमराह अब अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज में खेलते नजर आ सकते हैं। बुमराह को सशर्त टीम में जगह दी गई है। उनका इस सीरीज में खेलना फिटनेस मंजूरी पर निर्भर करता है। वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले इंग्लैंड के ओली रॉबिन्सन छह स्थान के उछाल के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क शीर्ष पर बने हुए हैं। वहीं, भारत के एक अन्य तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को एक स्थान का फायदा हुआ है और वह टेस्ट गेंदबाजों में 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

बल्लेबाजों में गिल को नुकसान :

टेस्ट बल्लेबाजों की बात करें तो भारतीय कप्तान शुभमन गिल को दो स्थान का नुकसान हुआ है। गिल सातवें से नौवें स्थान पर खिसक गए हैं। वहीं, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दमदार प्रदर्शन करने वाले श्रीलंका के सोनल दिनुशा ने 29वें स्थान की छलांग लगाई और वह टेस्ट बल्लेबाजों में 25वें नंबर पर पहुंच गए हैं। ऋषभ पंत सातवें और यशस्वी जायसवाल 11वें स्थान पर बरकरार हैं। ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ एक स्थान के फायदे से दूसरे नंबर पर आ गए हैं, जबकि इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को काफी नुकसान हुआ है और वह पांच स्थान नीचे खिसक गए हैं। बाबर टेस्ट बल्लेबाजों में शीर्ष 10 से बाहर हो गए हैं और 15वें नंबर पर आ गए हैं।

टेस्ट ऑलराउंडर में जडेजा का दबदबा बरकरार :

टेस्ट ऑलराउंडर की सूची में भारत के रवींद्र जडेजा का दबदबा बरकरार है। वह शीर्ष स्थान पर मौजूद हैं। वहीं, इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस एक स्थान के फायदे से छठे नंबर पर पहुंच गए हैं।

विराट कोहली फिर से बने नंबर वन : रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा, 11वीं बार हासिल की वनडे में शीर्ष रैंकिंग
दुबई। शानदार फॉर्म में चल रहे भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली फिर से ताजा आईसीसी पुरुष एकदिवसीय रैकिंग में पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। आज यहां आईसीसी की ओर से जारी ताजा रैंकिंग में विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय में भारत की चार विकेट की जीत के बाद रैंकिंग में नंबर वन स्थान फिर से हासिल कर लिया। इस मैच में विराट के 91 गेंदों में 93 रनों की मदद से मेजबान टीम ने लक्ष्य का पीछा किया और वह भारत के महान सचिन तेंदुलकर के करीब पहुंच गए और ऑल-टाइम मेन्स इंटरनेशनल रन-स्कोरिंग टेबल में दूसरा स्थान हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया में 50 ओवर की सीरीज के बाद से विराट शानदार फॉर्म में हैं।  उन्होंने अपनी पिछली पांच पारियों में 74 नाबाद, 135, 102, 65 नाबाद और 93 रन बनाए हैं।

साढ़े 4 साल बाद फिर शीर्ष पर वापसी :

37 साल के विराट ने जुलाई 2021 के बाद पहली बार बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर वापसी की हैं। वह 785 रेंटिंग अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। उन्होंने अक्टूबर 2013 में पहली बार शीर्ष रैंकिंग हासिल की थी और यह शीर्ष स्थान पर उनका 11वां अलग स्पेल है। अभी तक वह कुल 825 दिनों तक शीर्ष पर रहे हैं। यह किसी भी खिलाड़ी द्वारा 10वीं बार सबसे अधिक और किसी भी भारतीय द्वारा सबसे ज्यादा है।

रोहित रैंकिंग में तीसरे स्थान पर :

पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 775 अंकों के साथ तीसरे, कप्तान शुभमन गिल 725 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। शीर्ष दस में एक अन्य भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर 682 अंकों के साथ 10वें स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के आॅलराउंडर डेरिल मिशेल ने पहले वनडे में 71 गेंदों पर 84 रनों की शानदार पारी खेलकर वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर जगह बनाई और वह विराट से सिर्फ एक रेटिंग अंक पीछे हैं।

बॉलिंग में सिराज पांच पायदान चढ़े :

वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में मोहम्मद सिराज पांच पायदान ऊपर चढ़कर बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज के साथ 15वें स्थान पर आ गए हैं। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को भी भारत के खिलाफ चार विकेट लेने के अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन के बाद फायदा हुआ, वह 27 पायदान ऊपर चढ़कर भारत के अर्शदीप सिंह के साथ 69वें स्थान पर आ गए हैं।

स्मृति मंधाना बनीं महिला वनडे की नंबर 1 बल्लेबाज, करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग 828 अंक किए हासिल
दुबई। भारत की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने आईसीसी महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर अपना दबदबा और मजबूत कर लिया है। मौजूदा आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप-2025 में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने 828 अंकों के साथ करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की है। आईसीसी के अनुसार मंधाना ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 109 और बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 34 रनों की पारी की बदौलत महिला वनडे क्रिकेट में नंबर 1 बल्लेबाज के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। यह भारतीय सलामी बल्लेबाज के लिए एक शानदार प्रदर्शन है, जिन्हें विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में उनके प्रदर्शन के लिए सितंबर 2025 के लिए आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया था।

छह पायदान चढ़ी एश्ले गार्डनर :

ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद शतक की बदौलत छह पायदान चढ़कर दूसरे (731) स्थान पर पहुंच गईं, जबकि दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ट 90 और 31 रनों की पारी की बदौलत दो पायदान की छलांग के साथ शीर्ष तीन में पहुंच गईं। इस बीच इंग्लैंड की एमी जोन्स चार पायदान चढ़कर नौवें (656) स्थान पर पहुंचकर शीर्ष 10 में शामिल हो गईं, जबकि एनाबेल सदरलैंड ने शीर्ष 40 में सबसे बड़ी छलांग लगाते हुए 16 पायदान चढ़कर 16वें (613) स्थान पर पहुंच गईं। चोट के कारण टूर्नामेंट के बाकी मैचों में नहीं खेल पाएंगी प्रतीका रावल, 564 की रेटिंग के साथ शीर्ष 30 (27वें स्थान) पर पहुंच गई हैं।

गेंदबाजी में सोफी टॉप पर :

इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन महिला वनडे गेंदबाजी रैंकिंग (747) में शीर्ष पर बनी हुई हैं, हालांकि लेग स्पिनर अलाना किंग के रूप में एक नई प्रतिद्वंद्वी दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सात विकेट लिए हैं। किंग अपने करियर की सर्वोच्च रेटिंग 698 के साथ पांच स्थान ऊपर पहुंच गई हैं, और टीम की साथी एश्ले गार्डनर को एक स्थान नीचे तीसरे (689) पर खिसकना पड़ा है। पाकिस्तान की नशरा संधू ने बाएं हाथ की ऑर्थोडॉक्स स्पिनर नॉनकुलुलेको म्लाबा (610) के साथ शीर्ष 10 में प्रवेश किया, जबकि तेज गेंदबाज मारिजैन काप और एनाबेल सदरलैंड भी एक स्थान की छलांग लगाकर क्रमश: चौथे और सातवें स्थान पर पहुंच गईं।

गॉर्डनर शीर्ष ऑलराउण्डर :

लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स की एक और प्रतिपादक लिंसे स्मिथ इस हफ्ते सबसे ज्यादा आगे बढ़ीं और 24 स्थान ऊपर चढ़कर 36वें (444) स्थान पर पहुंच गईं। ऑलराउंडर रैंकिंग में गार्डनर ने शीर्ष स्थान (रेटिंग 503) पर अपनी पकड़ बनाए रखी, जबकि कैप 422 रेटिंग के साथ वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गईं।

पंत, बेन डकेट की आईसीसी बल्लेबाजी रैकिंग हुई बेहतर
दुबई। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट की हेडिंग्ले टेस्ट में खेली गई शतकीय पारियों के बाद दोनों खिलाड़ी आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग के साथ सातवें और आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से आज जारी ताजा रैंकिंग के अनुसार पंत जहां 800 रेटिंग अंक के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं डकेट भी पांच पायदान की छलांग लगाकर आठवें स्थान पर आ गए हैं। इसके आलवा शुभमन गिल और अन्य खिलाड़ियों की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है।

इंग्लैंड के जो रूट टॉप पर :

इंग्लैंड के जो रूट 889 रेटिंग अंक के साथ बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर हैं, जबकि उनके साथी हैरी ब्रूक 874 रेटिंग अंक के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। न्यूजीलैंड के केन विलियमसन तीसरे और भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जासवाल 851 रेटिंग अंक के साथ चौथे पायदान पर हैं। डकेट के इंग्लैंड के साथी ओली पोप तीन पायदान ऊपर चढ़कर 19वें स्थान पर और जेमी स्मिथ 27वें स्थान पर हैं। दोनों के रैंकिंग में कुछ सुधार देखा गया है। जबकि भारतीय कप्तान शुभमन गिल मैच की पहली पारी में शतक लगाने के बाद पांच पायदान ऊपर चढ़कर 20वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

श्रीलंका और बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने भी सुधारी रैंकिंग :

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच ड्रॉ हुए पहले टेस्ट में उनके कई खिलाड़ियों की बल्लेबाजी रैंकिंग में सुधार आया है, जिसमें मुशफिकुर रहीम सबसे आगे हैं, जिन्होंने गॉल में 163 रन की पारी खेली। रहीम टेस्ट बल्लेबाजों की सूची में 11 पायदान की छलांग लगाकर 28वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि उनके साथी नजमुल हुसैन शांतो ने इसी मैच में दो शतक जड़ने के बाद 21 पायदान की छलांग लगाकर 29वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

टेस्ट में शीर्ष गेंदबाज बने हुए हैं भारत के अश्विन
दुबई। भारत के अनुभवी ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन टेस्ट गेंदबाजों की सूची में नंबर एक पर बने हुए हैं। वहीं पहले एशेज टेस्ट में इंग्लैंड की दो विकेट की हार के बावजूद अनुभवी बल्लेबाज जो रूट टेस्ट रैंकिंग के शिखर पर पहुंच गए हैं। आईसीसी की ओर से बुधवार को जारी नवीनतम रैंकिंग के अनुसार अश्विन 860 रेटिंग अंक के साथ शीर्ष पायदान पर बरकरार हैं, जबकि इंग्लैंड के अनुभवी स्विंग गेंदबाज जेम्स एंडरसन (829) दूसरे पायदान पर उनसे काफी दूर हैं। आॅस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहले एशेज टेस्ट के दौरान एंडरसन को अपनी रेटिंग सुधारने का मौका था, लेकिन वह दो पारियों में सिर्फ एक विकेट ही चटका सके। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस एक पायदान गिरकर चौथी रैंक पर आ गए हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाडा अब तीसरे स्थान पर हैं। इंग्लैंड के मध्यम गति के गेंदबाज ओली रॉबिन्सन (पांचवें) और स्टुअर्ट ब्रॉड (10वें) दोनों शीर्ष 10 में एक पायदान ऊपर उठे हैं, जबकि उनकी टीम के साथी मोईन अली ने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ लगभग दो वर्षों में अपना पहला टेस्ट खेलने के बाद 52वें स्थान पर रैंकिंग में वापसी की है।

रूट ने लाबुशेन को पीछे छोड़ा
आईसीसी की ओर से जारी नवीनतम रैंकिंग के अनुसार रूट 887 रेटिंग प्वाइंट के साथ पहले स्थान पर आ गए हैं, जबकि छह महीने से शीर्ष पर काबिज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन तीसरे स्थान पर फिसल गए हैं। रूट ने आॅस्ट्रेलिया के विरुद्ध पहली पारी में अपने टेस्ट करियर का 30वां शतक जड़ते हुए नाबाद 118 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 46 रन का योगदान दिया। लाबुशेन दोनों पारियों में कुल 13 रन ही बना सके। लाबुशेन के खराब प्रदर्शन के कारण न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन (883) दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।

टेस्ट रैंकिंग के शिखर पर पहुंचे रूट
दुबई। पहले एशेज टेस्ट में इंग्लैंड की दो विकेट की हार के बावजूद अनुभवी बल्लेबाज जो रूट टेस्ट रैंकिंग के शिखर पर पहुंच गए हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से बुधवार को जारी नवीनतम रैंकिंग के अनुसार, रूट 887 रेटिंग प्वाइंट के साथ पहले स्थान पर आ गए हैं, जबकि छह महीने से शीर्ष पर काबिज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन तीसरे स्थान पर फिसल गए हैं।

रूट ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध पहली पारी में अपने टेस्ट करियर का 30वां शतक जड़ते हुए नाबाद 118 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 46 रन का योगदान दिया।

लाबुशेन दोनों पारियों में कुल 13 रन ही बना सके, हालांकि उनकी टीम ने मंगलवार को यह रोमांचक टेस्ट दो विकेट से जीत लिया। लाबुशेन के खराब प्रदर्शन के कारण न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन (883) दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।

लाबुशेन के हमवतन ट्रैविस हेड (एक पायदान गिरकर चौथे स्थान पर) और स्टीव स्मिथ (चार स्थान गिरकर छठे स्थान पर) को भी खराब प्रदर्शन का खामियाजा टेस्ट रैंङ्क्षकग में नीचे गिरकर भुगतना पड़ा है।

इसी बीच, ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा इंग्लैंड के खिलाफ मैच जिताऊ पारियां खेलकर करियर की सर्वश्रेष्ठ सातवीं रैंकिंग पर पहुंच गए।  पहली पारी में शतक (141) जडऩे वाले ख्वाजा ने दूसरी पारी में 65 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया की जीत में बहुमूल्य योगदान दिया था।

ICC RANKING: एंडरसन बने सबसे उम्रदराज शीर्ष टेस्ट गेंदबाज
दुबई। इंग्लैंड के मध्यम-तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन बुधवार को टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले सबसे उम्रदराज गेंदबाज बन गये।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की नवीनतम रैंकिंग में एंडरसन ने 866 रेटिंग पॉइंट के साथ ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस (858) को पछाड़कर पहला स्थान हासिल कर लिया। एंडरसन यह उपलब्धि 40 वर्ष 207 दिन की उम्र में हासिल करके शीर्ष पर पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज गेंदबाज बन गये।

इंग्लैंड के शीर्ष गेंदबाज ने न्यूजीलैंड के विरुद्ध माउंट मोंगानुई टेस्ट में सात विकेट लेकर अपनी टीम की 267 रन की विशाल जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। वह सबसे पहले साल 2016 में टेस्ट गेंदबाजों की नंबर एक रैंकिंग पर पहुंचे थे, जबकि 2018 में उन्होंने दूसरी बार नंबर एक टेस्ट गेंदबाज का ताज पहना था।

एंडरसन ने भले ही शीर्ष टेस्ट गेंदबाज के रूप में कमिंस का चार साल का वर्चस्व समाप्त कर दिया हो, लेकिन वह भारत के दिग्गज हरफनमौला रविचंद्रन अश्विन से ज्यादा दूर नहीं हैं।

ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अपने दमदार प्रदर्शन की बदौलत अश्विन 864 रेटिंग पॉइंट के साथ दूसरी रैंक पर आ गये हैं और एंडरसन से सिर्फ दो अंक पीछे हैं।

इसी बीच, भारतीय हरफनमौला रवींद्र जडेजा ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर आईसीसी की टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में करियर की सर्वश्रेष्ठ 460 रेटिंग हासिल कर ली।

टेस्ट हरफनमौलाओं की सूची में जडेजा और अश्विन (329) क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर विराजमान हैं, जबकि अक्षर पटेल (283) दो पायदान चढ़कर दूसरे नंबर पर आ गये हैं।

जडेजा टेस्ट गेंदबाजों की सूची में भी छह पायदान की छलांग लगाकर नौंवे स्थान पर आ गये हैं। वह अश्विन और जसप्रीत बुमराह (पांचवीं रैंक) के बाद शीर्ष 10 टेस्ट गेंदबाजों में तीसरे भारतीय हैं।

टी20 की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल करने के करीब सूर्यकुमार
दुबई ((एजेंसी))। भारत के 360 डिग्री बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ टी20 रेटिंग पर पहुंच गये हैं और टी20 अंतरराष्ट्रीय की सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल करने के करीब हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से बुधवार को जारी नवीनतम रैंकिंग के अनुसार सूर्यकुमार टी20 बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर बरकरार हैं। उन्होंने करियर की सर्वश्रेष्ठ 910 रेटिंग हासिल कर ली है और सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ टी20 बल्लेबाज इंग्लैंड के डेविड मलान (915) को मात देने से सिर्फ पांच अंक पीछे हैं। मलान ने 2020 में केपटाउन में 915 अंकों की रेटिंग हासिल की थी।

इसी बीच, न्यूजीलैंड के कई खिलाडियों ने टी20 सीरीज में सराहनीय प्रदर्शन करते हुए अपनी रैंकिंग में सुधार किया। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज आठ पायदान की छलांग लगाकर 19वें पायदान पर आ गये, जबकि उनकी टीम के साथी डैरिल मिचेल ने नौ पायदान के सुधार के साथ टी20 बल्लेबाजों की सूची में 29वां स्थान प्राप्त कर लिया।

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिये पुरस्कृत किया गया है। सैंटनर टी20 गेंदबाजों की सूची में दो पायदान बढ़कर नौंवे स्थान पर आ गये जबकि हरफनमौलाओं की सूची में उन्होंने पांच पायदान की छलांग के साथ 23वां स्थान हासिल कर लिया है।

अक्षर पटेल ने हासिल की करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग
दुबई। भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार गेंदबाजी की मदद से अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ आईसीसी टेस्ट रैंकिंग हासिल कर ली है।  आईसीसी की ओर से बुधवार को जारी ताजा रैंकिंग के अनुसार अक्षर 10 पायदान चढ़कर 655 रेटिंग प्वाइंट के साथ 18वें नंबर पर आ गए हैं। यह अक्षर के करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग व रैंकिंग है। अक्षर के साथी कुलदीप यादव ने भी पहले टेस्ट में मैच जिताऊ प्रदर्शन के दम पर गेंदबाजों की रैंकिंग में 49वां स्थान हासिल कर लिया। कुलदीप ने पहली पारी में 40 रन का योगदान देने के बाद मैच में कुल आठ विकेट लिए थे, जबकि अक्षर ने कुल पांच विकेट लेकर भारत की 188 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम स्टीव स्मिथ को पछाड़कर बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर आ गये हैं।

आईसीसी की रैंकिंग के अनुसार नंबर तीन पर पहुंचे सूर्यकुमार
दुबई। भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने आईसीसी टी-20 रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को पछाड़ते हुए तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। आईसीसी की ओर से जारी नवीनतम रैंकिंग के अनुसार सूर्यकुमार 780 रेटिंग पॉइंट के साथ टी-20 बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं, जबकि 771 पॉइंट के साथ बाबर चौथे पायदान पर आ गए हैं। सूर्यकुमार ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मैच में 25 गेंदों पर 46 रन की विस्फोटक पारी खेली थी, जिसकी बदौलत वह शीर्ष रैंकिंग वाले मोहम्मद रिजवान के एक कदम करीब आ गए हैं। बाबर के हमवतन रिजवान और सूर्यकुमार के बीच केवल 45 रेटिंग पॉइंट का अंतर है।

रिजवान सर्वश्रेष्ठ रेटिंग पर

रिजवान ने अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए इंग्लैंड के खिलाफ कराची में खेले गए पहले टी-20 मैच में अर्द्धशतक जड़ा, जिसकी बदौलत वह अपनी करियर की सर्वश्रेष्ठ 825 रेटिंग हासिल कर चुके हैं। दूसरी ओर बाबर इस मैच में केवल 31(24) रन ही बना सके जिससे उनकी रैंकिंग पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा।  इसी बीच भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने मोहाली टी-20 मैच में खेली गई 71(30) रन की नाबाद पारी की बदौलत बल्लेबाजों की सूची में 22 पायदान की छलांग लगाकर 65वां स्थान हासिल किया।

स्मृति मंधाना ने हासिल की सर्वश्रेष्ठ टी20 रैंकिंग, 7वें पायदान पर पहुँचीं
दुबई। भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन की बदौलत अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ टी20 रैंकिंग हासिल कर ली है। आईसीसी की ओर से जारी नवीनतम रैंकिंग के अनुसार मंधाना ने तीन मैचों की शृंखला में बनाये गये 111 रन की बदौलत टी20 में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है, जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ टी20 रैंकिंग है। साथ ही, मंधाना ने पहले एकदिवसीय मैच में खेली गयी 91 रन की सहायता से एकदिवसीय रैंकिंग में तीन पायदान की छलांग लगायी और अब वह सातवें स्थान पर हैं।

भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर एकदिवसीय मैचों में चार पायदान की बढ़त के साथ नौवें स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि हरफनमौला खिलाड़ी दीप्ति शर्मा एक पायदान के फायदे से 32वें स्थान पर पहुंच गई हैं। विकेटकीपर यास्तिका भाटिया ने शनिवार को होव में भारत की सात विकेट से जीत के बाद एकदिवसीय रैंकिंग में आठ स्थान चढ़कर 37वां स्थान हासिल किया है। भारत-इंग्लैंड टी20 शृंखला के बाद हरमनप्रीत (बल्लेबाजों में एक स्थान ऊपर 14वें स्थान पर), नयी गेंद की गेंदबाज रेणुका सिंह (गेंदबाजों में तीन स्थान ऊपर 10वें स्थान पर) और स्पिनर राधा यादव (गेंदबाजों में चार स्थान ऊपर 14वें स्थान पर) ने भी रैंकिंग में सुधार किया है। हरफनमौला स्नेह राणा और पूजा वस्त्राकर संयुक्त-41वें स्थान पर हैं।

बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की बल्ले-बल्ले, टी-20 रैंकिंग में दूसरे पायदान पर पहुंचे
दुबई। टी-20 अंतर्राष्ट्रीय करियर की पहली 20 पारियों में धूम मचाते हुए बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आईसीसी की टी20 रैंकिंग में दूसरे नंबर पर जा पहुंचे हैं। मंगलवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में 76 रन बनाते हुए अब वह सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की सूची में पाकिस्तान के बाबर आजम (818) से केवल दो अंक पीछे हैं।

कप्तान  रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करते हुए सीरीज के पहले दो मैच सूर्यकुमार के लिए इतने अच्छे नहीं रहे थे। हालांकि तीसरे मैच में निर्णायक भूमिका निभाते हुए उन्होंने भारत को 165 के कठिन लक्ष्य के काफ़ी पास पहुंचा दिया। इस पारी के चलते वह दो स्थान आगे बढ़ते हुए चौथे से दूसरे नंबर पर चले गए हैं। इससे मोहम्मद रिजवान और एडन मारक्रम को एक-एक स्थान का नुक़सान हुआ है। वेस्टइंडीज के विरुद्ध भारत को इस सीरीज में दो और मैच खेलने है और सूर्यकुमार के पास बाबर को पछाडऩे का बढिय़ा मौक़ा है।

पिछले साल टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले सूर्यकुमार ने 38.11 की औसत और 175.60 के स्ट्राइक रेट से अब तक 648 रन बनाए हैं। पिछले महीने इंग्लैंड के विरुद्ध ट्रेंट ब्रिज पर 117 रनों की पारी खेलकर उन्होंने रैंकिंग में 44 स्थानों की बड़ी छलांग लगाई।

पाकिस्तानी कप्तान बाबर इस समय तीनों अंतर्राष्ट्रीय प्रारूप के टॉप तीन में शामिल होने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। वनडे और टी20 अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग के शीर्ष पर विराजमान बाबर टेस्ट मैचों में तीसरे स्थान पर हैं। पाकिस्तान का अगला टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच अगस्त के अंत में एशिया कप के दौरान आएगा और इस बीच वह टी20 अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग में नीचे खिसक सकते हैं।

वहीं भारत के विरुद्ध टी20 सीरीज में किफ़ायती गेंदबाजी कर रहे अकील हुसैन तीन स्थान आगे बढ़ते हुए गेंदबाजों की सूची में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।