bisalpur dam - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

त्रिवेणी में पानी की आवक शुरू, 72 घंटे में बीसलपुर बांध तक पहुंचने की उम्मीद
जयपुर। बीसलपुर बांध से जुड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। बांध के बहाव क्षेत्र में बहने वाली त्रिवेणी नदी में पानी की आवक शुरू हो गई है। चित्तौड़गढ़ और मांडलगढ़ क्षेत्र से आने वाला पानी त्रिवेणी तक पहुंच चुका है, जिससे बीसलपुर बांध में भी आगामी दिनों में पानी की आवक की उम्मीद बढ़ गई है। वर्तमान में त्रिवेणी करीब 2.30 मीटर की ऊंचाई से बह रही है।

जल संसाधन विभाग के अनुसार यदि त्रिवेणी में इसी स्तर पर पानी का बहाव लगातार बना रहा तो लगभग 72 घंटे के भीतर यह पानी बीसलपुर बांध तक पहुंच जाएगा। इससे बांध के जलस्तर में बढ़ोतरी होने की संभावना है। फिलहाल बीसलपुर बांध का जलस्तर 313.69 आरएल मीटर दर्ज किया गया है। प्रदेश में मानसून की सक्रियता और कैचमेंट क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते जल संसाधन विभाग बांध और त्रिवेणी की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। आने वाले दिनों में यदि बारिश का दौर जारी रहा तो बीसलपुर बांध में पानी की आवक और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

बीसलपुर परियोजना के जल उपयोग पर जारी किए निर्देश, 60 दिन में पेश करनी होगी सर्वेक्षण रिपोर्ट
जयपुर। राज्य सरकार ने बीसलपुर बांध से सार्वजनिक प्रयोजनार्थ जल उपयोग के संबंध में निर्णय लिया है। जल संसाधन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, राज्य में व्यय के उचित प्रबंधन और जल संरक्षण को ध्यान में रखते हुए बीसलपुर बांध से पानी का उपयोग केवल निर्धारित प्रयोजनों के लिए ही किया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बीसलपुर बांध से अतिरिक्त जल उपयोग के लिए राज्य सरकार की पूर्व स्वीकृति आवश्यक होगी। इसके लिए संबंधित अधिकारी अपने क्षेत्र में आवश्यक सर्वेक्षण कर, प्रस्ताव तैयार कर 60 दिनों के भीतर विभाग को रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

आदेश में कहा गया है कि केंद्रीय भूमि अर्जन पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन अधिनियम, 2013 और राजस्थान भूमि अर्जन पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन (उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार) नियम, 2016 के प्रावधानों के तहत सभी कार्यवाही की जाएगी। जल संसाधन विभाग ने इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य अभियंता, मुख्य अभियंता (सिंचाई), अधीक्षण अभियंता, और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भेजे हैं। सरकार ने यह कदम जल संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया है।

बीसलपुर डैम ने तोड़ा सर्वाधिक दिनों तक छलकने का रिकॉर्ड : 69वें दिन भी हो रहा ओवरफ्लो, भारी बारिश के चलते बांध के गेट एक बार भी नहीं हुए बंद
जयपुर। बीसलपुर डैम ने छलकने का रिकॉर्ड कायम कर दिया है। वर्ष 2025 में उसने सर्वाधिक दिनों तक छलकने का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। वर्ष 2019 में डेम के गेट 64 दिनों तक खुले रहे, जबकि इस साल 69वें दिन भी डेम ओवरफ्लो हो रहा है। जयपुर, टोंक व अजमेर जिले की प्यास बुझाने वाले बीसलपुर बांध के गेट इन दिनों पिछले 69 दिनों से लगातार खुले हैं। बीसलपुर डैम ने इस साल सर्वाधिक दिनों तक छलकने का वर्ष 2019 का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।  राजस्थान में इस बार भारी बारिश के चलते बांध के गेट खुलने के बाद एक बार भी बंद नहीं हुए हैं। बांध की भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है। इसमें 37.93 टीएमसी पानी भराव की क्षमता है। पिछले 69 दिन में बीसलपुर बांध के गेटों से कुल 120 टीएमसी से ज्यादा पानी की निकासी हो चुकी है। इसे यूं भी कह सकते हैं कि अब तक बीसलपुर बांध की भराव क्षमता के बराबर पानी की निकासी हो चुकी है।

वर्ष 2019 में सबसे ज्यादा छलकने का टूटा रिकॉर्ड :

बीसलपुर डेम निर्माण के बाद से लेकर अब तक 8 बार छलका है। वर्ष 2019 में डेम सबसे ज्यादा दिनों तक छलका और डेम के 17 गेट 64 दिनों तक खोलकर पानी की निकासी की गई। इस साल बीसलपुर डेम के 24 जुलाई को गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू हुई जो अब तक जारी है। ऐसे में डैम शुक्रवार को  69वें दिन भी छलक रहा है और डेम ने वर्ष 2019 में सर्वाधिक दिनों तक छलकने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। बीसलपुर बांध से पानी की निकासी गुरुवार को 69वें दिन भी जारी रही। मानसून के इस सीजन में बांध से अब तक 120 टीएमसी से ज्यादा पानी छोड़ा जा चुका है। जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों का कहना है कि डैम के भराव क्षेत्र के आसपास और पड़ोसी जिलों में हुई बारिश के कारण त्रिवेणी में पानी का बहाव बने रहने से डैम में पानी की आवक लगातार हो रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी एक सप्ताह तक बांध में पानी की आवक बनी रहने की संभावना है।

पानी की आवक हुई कम, बीसलपुर बांध के 3 किए गेट बंद : हर गेट से प्रति सेकेंट 6010 क्यूसेक पानी की निकासी
जयपुर। टोंक जिले में स्थित बीसलपुर बांध में पानी की आवक कम होने से 2 दिन बाद तीसरे दिन बुधवार सुबह बांध के 3 गेट बंद कर दिए गए हैं। अब 3 गेट से ही प्रति सेकेंड 18 हजार 30 क्यूसेक पानी की निकासी बनास नदी में की जा रही है।

बीसलपुर बांध परियोजना के एक्सईएन मनीष बंसल ने बताया कि पानी की आवक गत दिनों के मुकाबले कम होने से आज सुबह 6 बजे बांध के गेट नंबर 8, 12 और 13 बंद कर दिए हैं। अब गेट नंबर 9, 10 और 11 को एक-एक मीटर खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। हर गेट से प्रति सेकेंट 6010 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।

बीसलपुर बांध के खोले गेट : पहले की पूजा-अर्चना, निकाला जा रहा है 6 हजार क्यूसेक पानी
जयपुर। बीसलपुर बांध के गेट 8वीं बार शाम करीब 5 गेट खोले गए। बांध के आसपास के इलाकों में रहने वाले किसानों और आमजन को सायरन बजाकर और मुनादी कर इस संबंध में पहले ही अवगत कराया जा चुका था। बांध के गेट खोलकर पानी निकाला जा रहा है। गेट खोलने से पहले पूजा-अर्चना की गई थी। गेट नंबर 10 को खोलकर 6 हजार क्यूसेक पानी निकाला जा रहा है।

ऐसा पहली बार है कि जुलाई में बांध के गेट खोले गए है। वहीं, दूसरा रिकॉर्ड यह है कि लगातार दूसरे साल बांध से पानी छोड़ा गया है।

फिलहाल नहीं खुलेंगे बीसलपुर बांध के गेट, कार्यक्रम टला
जयपुर। बीसलपुर बांध में पानी की आवक कमजोर पड़ गई है। ऐसे में आज गेट खोले जाने को लेकर संशय की स्थिति बन गई थी। हालांकि अब जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत का बीसलपुर बांध आने का कार्यक्रम भी टल गया है। इसे आज बांध के गेट नहीं खोले जाएंगे। इससे पहले सुबह 10 बजे गेट खोले जाने की सूचना थी।

पानी की आवक मंद पड़ने के बाद इसे फिलहाल टाला गया है। वहीं बीसलपुर बांध का जलस्तर आज सुबह 315.33 आरएल मीटर हो गया है। कैचमेंट एरिया में बारिश नहीं होने से बांध अपनी कुल भराव क्षमता से अभी 17 सेमी है दूर है। बीसलपुर बांध की कुल भराव क्षमता है 315.50 आर एल मीटर है।

बीसलपुर बांध में पानी की आवक जारी : कभी भी छलक सकता है बांध, खुल सकते है गेट
जयपुर। बीसलपुर बांध के कैचमेंट एरिया में हो रही पानी की बंपर आवक के कारण बांध लगभग 95 प्रतिशत भर चुका है। बांध में सोमवार सुबह 6 बजे तक पिछले 24 घंटे में 27 सेंटीमीटर पानी की आवक हुई है।

बांध का जलस्तर 315.17 आरएल मीटर तक पहुंच गया है। त्रिवेणी नदी भी 3.30 मीटर की ऊंचाई पर बह रही है। पानी की आवक जारी रही, तो मंगलवार को गेट खुल सकते हैं। ऐसा पहली होगा जब जुलाई में गेट खोला जाएगा।

बीसलपुर बांध के कैचमेंट एरिया में बारिश : बांध में पानी की आवक तेज, जल स्तर में बढ़ोतरी
जयपुर। बीसलपुर बांध के कैचमेंट एरिया में बारिश के चलते बांध में पानी की आवक फिर से तेज हो गई है। पिछले 24 घंटे में बांध में करीब 8 सेंटीमीटर पानी की आवक हुई है। इसके बाद बांध का जल स्तर बढ़कर 312.64 आरएल मीटर हो गया है। बांध की कुल भराव क्षमता 315.50 आर एल मीटर है।

बांध से जयपुर, अजमेर और टोंक के करीब एक करोड़ से भी अधिक की आबादी की प्यास बुझती है। बांध तक पानी लाने वाली त्रिवेणी नदी के बहाव में भी इजाफा हुआ है। त्रिवेणी नदी 2.40 मीटर के उफान पर बह रही है। बांध के जल संग्रहण क्षेत्र में अब तक 267 एम एम बारिश हुई है।

प्री-मानसून की बारिश से बांधों में बढ़ी पानी की आवक, बीसलपुर बांध का जलस्तर 312.45 आरएल मीटर पर पहुंचा
जयपुर। प्रदेश में प्री-मानसून की बारिश ने राहत दी है, जिससे बांधों में पानी की आवक शुरू हो गई है। बीसलपुर बांध का जलस्तर 312.45 आरएल मीटर पर पहुंच गया है। यहां पर अब तक 56 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं, माही बांध में अब तक 63 मिमी पानी की आवक हो चुकी है।

धरियावद बांध में भी 32 मिमी पानी की आवक दर्ज की गई है, जबकि नागलिया में यह आंकड़ा 23 मिमी पर पहुंच गया है। लगातार हो रही बारिश से न केवल जलस्तर में वृद्धि हुई है, बल्कि यह प्रदेश के कृषि और पेयजल आपूर्ति के लिए भी लाभदायक साबित होगी।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में और बारिश होने की संभावना है। इस बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी है, वहीं बांधों में पानी का स्तर बढ़ने से किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में खुशी का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बारिश के दौरान सतर्कता बरतें और नदियों व बांधों के पास जाने से बचें।

किसानों के लिए राहत की खबर : बीसलपुर बांध से होली तक मिलेगा सिंचाई का पानी, रेगुलेशन के कार्यों के लिए 32 लाख रुपए के टेंडर जारी
जयपुर। बीसलपुर बांध से जुड़े किसानों को आगामी होली तक दोनों नहरों से सिंचाई का पानी उपलब्ध कराया जाएगा। 31 दिसंबर तक 2.2 टीएमसी पानी किसानों को दिया जा चुका है। इसके साथ ही नहरों के लिए रेगुलेशन कार्यों के लिए 32 लाख रुपए के टेंडर जारी किए गए हैं। टेंडर में गेट खोलने, बंद करने सहित अन्य कार्य शामिल हैं। 10 जनवरी को 10 कार्यों के टेंडर खोले जाएंगे, और 75 दिन तक नहरों से जुड़े कार्यों के लिए टेंडर जारी रहेंगे।

जवाई कमांड के खेतों में आज मिलेगा तीसरी बार पानी :

जवाई कमांड के किसानों के लिए भी एक राहत की खबर है। जवाई बांध से संबंधित नहर को कल शाम खोला गया, जिसके बाद किसानों ने खेतों की तरफ प्रस्थान किया। इस दौरान सिंदरू बांध से पानी भरकर नहरों के गेज को यथावत बनाए रखने का प्रयास किया गया। साथ ही, नहरों में काई हटाने के लिए सांडेराव और बिठिया की मुख्य नहरों में ब्लीचिंग पाउडर डाला जा रहा है, ताकि नहरों के टेल तक पानी की निर्बाध आपूर्ति हो सके।

बीसलपुर ओवरफ्लो, रोजाना बहाया जा रहा करोड़ों लीटर पानी, फिर भी शहर के कई हिस्से प्यासे
जयपुर। एक ओर जहां राजधानी जयपुर सहित अजमेर, टोंक सहित आसपास के कई शहरों की प्यास बुझाने वाला बीसलपुर बांध ओवरफ्लो हो गया है और एक पखवाड़े से भी ज्यादा समय से बांध के गेट खोलकर पानी की बनास नदी में निकासी की जा रही है। वहीं दूसरी ओर बांध के ओवरफ्लो होने के बाद भी राजधानी जयपुर की कई कॉलोनियों में पानी का संकट बना हुआ है।

हालात ऐसे हैं कि बारिश थमने के बाद शहर में गर्मी तेज हो गई और करीब एक सप्ताह से शहर के 60 प्रतिशत इलाकों में पानी की किल्लत शुरू हो गई है। वहीं जलदाय के इंजीनियर शहर में प्रतिदिन बीसलपुर सिस्टम से 52 करोड़ लीटर सप्लाई का दावा कर रहें हैं, जोकि धरातल पर फेल होता नजर आ रहा है।

शहर के पृथ्वीराज नगर, झोटवाड़ा, मालवीय नगर, बरकत नगर, महेश नगर, जामडोली, विद्याधर नगर, मुरलीपुरा, आगरा रोड की कॉलोनियां, परकोटा और सिविल लाइंस जैसे पॉश इलाकों में लोगों को पर्याप्त प्रेशर से पानी नहीं मिल रहा है। मजबूरी में लोग महंगी दरों पर पानी के टैंकर मंगा रहे हैं।

बढ़ती मांग से बिजली सिस्टम भी फेल
शहर में जहां पानी का संकट है वही दूसरी ओर बिजली सिस्टम भी पस्त हो गया है। इन दिनों शहर में फिर से बढ़ी तेज गर्मी के कारण जहां बिजली की डिमांड भी बढ़ गई वहीं दीवाली मेंटिनेंस के नाम पर बिजली कटौती की जा रही है। ऐसे में गर्मी में लोगों का हाल बेहाल है। एकाएक बढ़ी गर्मी के कारण शहर में विद्युत की मांग भी तेज हो गई है।

पिछले एक सप्ताह में शहर में प्रतिदिन 200 मेगावाट से अधिक बिजली की मांग बढ़ी है। फिलहाल शहर में करीब 1200 मेगावाट बिजली की मांग दर्ज की जा रही है जबकि अगस्त में यह मांग प्रतिदिन 800 से 1000 मेगावाट के बीच थी। गर्मी के कारण कूलर, पंखे और एसी का उपयोग भी बढ़ गया है।

जयपुर सहित कई जिलों में बारिश से जनजीवन प्रभावित, बीसलपुर के दो और गेट खोले
जयपुर। राजस्थान में आज भी तेज बारिश का दौर जारी है। जयपुर सहित कई जिलों में शनिवार सुबह से रुक-रुककर तेज बरसात हो रही है। अजमेर में भारी बारिश की चेतावनी के कारण आज स्कूलों में छुट्टी है। मौसम विभाग ने राजस्थान के 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं, बीसलपुर में कैचमेंट एरिया में हो रही बरसात के कारण आज डैम के 2 और गेट खोले गए। दो दिन में बांध के 6 गेट खोलकर अब तक 96 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया है। राजस्थान में इस मानसून सीजन में बारिश सामान्य से 56 फीसदी ज्यादा हुई है।

तेज बारिश से राजधानी जयपुर में हालात बिगड़ गए हैं। अल सुबह से जारी बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया। वहीं जयपुर कलेक्टर जितेंद्र कुमार शहर के दौरे पर निकले। जयपुर के निचले इलाकों में जलभराव का जायजा ले रहे है। मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे है।

जयपुर के कई इलाकों में बारिश
राजस्थान के कई​ जिलों में बारिश का दौर जारी है। राजधानी जयपुर में सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। जयपुर के करीब करीब सभी इलाकों में बारिश हो रही है। अल सुबह से राजधानी के कई इलाकों में बारिश हो रही है. 22 गोदाम, सिविल लाइंस, रामबाग, सोडाला, टोंक रोड, JLN मार्ग, परकोटा, मानसरोवर समेत कई इलाकों में बारिश हो रही है।

5 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
प्रदेश के 5 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और राजसमंद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के उत्तर-पूर्वी हिस्से के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। वहीं बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक लो-प्रेशर सिस्टम बना हुआ है।

सिस्टम के प्रभाव से अगले 2-3 दिन मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है। आज उदयपुर, अजमेर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में तेज बारिश की आशंका है।